एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए
आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 03 से 02, वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 05 से 01 , वार्ड क्र 10 से 01 , वार्ड क्र 21 से 01 , वार्ड क्र 24 से 01, वार्ड क्र 25 से 02, चिखलाकसा के वार्ड क्र 13 से 01 , डौंडी से 01, घोटिया से 01, खडगाँव से 01 एवं मानपुर चौक से 01 इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 14 लोग पॉजिटिव मिले है जिसमे 12 एंटीजन से और 02 RTPCR से मिले है |
आज जो 14 संक्रमितों की पुष्टि हुई है उनमे से होम आइसोलेशन में 10, आइसोलेशन सेंटर दल्ली में 03 एवं 01 के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
दल्लीराजहरा – दल्ली-डौंडी एरोड्रम के पास कार और मोपेड की जबरदस्त टक्कर से मोपेड में सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है इस दर्दनाक हादसे के बाद कार चालक अपनी कार को वहीँ छोड़कर भाग गया है | मौके पर पुलिस पहुँच चुकी है और दोनों शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है | कार दल्ली से डौंडी की ओर जा रही थी एवं मोपेड पर सवार डौंडी से दल्ली की ओर आ रहे थे प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि कार को कोई महिला चला रही थी एवं भागने की कोशिश की किंतु गाड़ी लॉक हो जाने के कारण कार छोड़कर भाग गए |
कार दिल्ली की पासिंग है जिसका नंबर DL 4c 3911 एवं मोपेड का नंबर सीजी 24 जे 6548 मोपेड सवार युवक कुसुम के आसपास के बताए जा रहे हैं और दोनों युवक 25 – 30 साल के आसपास के बताए जा रहे हैं | घटनास्थल दल्ली से डौंडी मार्ग में एरोड्रम के पास समय लगभग 3:30 बजे की घटना हैं |
अर्जुन्दा – सत्य एवं अहिंसा के पुजारी, देश को आजादी दिलाने वाले बापू महात्मा गांधी जी की जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर बाजार चौक नगर पंचायत अर्जुन्दा में माननीय संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
उक्त कार्यक्रम में चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा , सुषमा चंद्राकर जी उपाध्यक्ष , अशोक देवांगन जी सभापति , मोहित मेश्राम जी पार्षद , सुरेश गांधीजी एल्डरमैन , रामाधार गजेंद्र जी एल्डरमैन एवं समस्त पार्षद गण एवं काग्रेस वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
गुंडरदेही – छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा तीन कृषि विधेयक संसद में पारित कर किसान विरोधी काले कानून लागू करने के खिलाफ में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा धमतरी चौक गुंडरदेही ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा के द्वारा बस स्टेंड अर्जुन्दा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी के द्वारा बस स्टैंड देवरी में आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने केंद्र सरकार को
जमकर कोसा एवं हाथरस कांड की कड़ी निंदा की,तत्पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार गुंडरदेही एवं नायब तहसीलदार देवरी को ज्ञापन सौंपा गया!साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लालबहादुर शास्त्री जी के जयंती को किसान-मजदूर बचाओ दिवस के रूप में मनाया गया!
धरना प्रदर्शन में छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के लोकप्रिय विधायक माननीय कुंवर सिंह निषाद जी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मती चंद्रप्रभा सुधाकर जी ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश साहू,ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष सेवाराम पिपरिया जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी अध्यक्ष जीवन कश्यप जी, वरिष्ठ नेता प्रकाश नाहटा,जिला कांग्रेस बालोद से नियुक्त प्रभारी आलोक चंद्राकर जी , कृष्णा दुबे जी, पुरुषोत्तम पटेल जी, जनपद अध्यक्ष
सुचित्रा साहू,उपाध्यक्ष अजय जैन, चंद्रहास देवांगन जी अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, संजय साहू जी , कोदूराम दिल्लीवार जी , रामस्वरूप साहू,नुरुल्ला खान, अशोक देवांगन, सुरेश गांधी, हरि साहू कमलेश चंद्राकर, संजू चौधरी ,केजू राम , संतु पटेल, भोजराज साहू,सलीम खान,के के राजू चंद्राकर,फैजबख़्स,जनपद सदस्य दीपक साहू बोदल,तारिणी चंद्राकर,सेक्टर प्रभारी तरुण साहू,अनिल कटहरे, दिनेश साहू,रामसेवक निषाद,बलराम अंगारे,डॉ मानसिंह सार्वा,तरुण पारकर,बलदुराम साहू,संतोष निषाद,युगांत चंद्राकर,सागर
साहू(आई टी सेल जिलाध्यक्ष)सुनील चंद्राकर, अनुभव शर्मा, वागीश बंजारे ,चित्रांश बंजारे, पूनम साहू,सरपंच रामेश्वर चंद्राकर,एल्डरमैन बलराम गुप्ता,लक्ष्मी सोनकर,रिजवान तिगाला,अभिषेक यादव,दिनेश चंद्राकर,पवन सिन्हा,मोंटू चंद्राकर,विजय चंद्राकर,निजानन्द चंद्राकर, डोमार साहू,गिरवर ठाकुर,राम ठाकुर सहित भारी संख्या में तीनों ब्लॉक के कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही!
दल्लीराजहरा – अभी हाल ही में सिटी मीडिया द्वारा एक समाचार दिया गया था जिसमे दल्लीराजहरा मुक्तिधाम में कोरोना पॉजिटिव के दाह संस्कार का चिखलाकसा के वार्ड क्र 03 के निवासियों द्वारा विरोध प्रकट किया जा रहा है | मुक्ति धाम के आसपास के क्षेत्र में वार्ड क्र 03 चिखलाकसा के निवासी रहते है | कोरोना पॉजिटिव शव के दाह संस्कार से क्षेत्र में संक्रमण
फैलने का खतरा दिख रहा है | वहीँ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है शव जलाने के पश्चात् कोरोना सुरक्षा कीट को शरीर से निकालकर मुक्तिधाम के बाहर फेंक दिया जा रहा है | जिससे कि संक्रमण फैलने का डर बना हुआ रहता है आसपास के बच्चे एवं जानवर उन कीट के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है | जिसका कि चिखलाकसा वार्ड पार्षद एवं मोहल्लेवासियों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त लिखित शिकायत अनुविभागीय दंडाधिकारी से शिकायत की गई है |
कल एक व्यक्ति जो कि चिखलाकसा का निवासी था जिसकी मृत्यु कोरोना संक्रमण से हुई थी और जिसके दाह संस्कार रात्रि में किया गया था और उसके क्रिया कर्म में 50 से अधिक लोग जुटे और प्रशासन के नियमों की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी |
अंतिम संस्कार क्रिया कर्म के पश्चात् फिर से लापरवाही बरती गई हाथ में पहनने वाले दस्ताने रहवासी क्षेत्र में फेंका हुआ पाया गया |
इस प्रकार नियमों की अनदेखी करना और कोरोना कीट को इधर उधर फेंकना संक्रमण अर्थात मौत को आमंत्रण देना है |
दल्लीराजहरा – खदान के एक कर्मचारी की कोरोना से हुई मौत पर आज हिंदुस्तान स्टील एंप्लाइज यूनियन सीटू ने पुनः किया हंगामा किया । उल्लेखनीय है कि राजहरा माइंस में कार्यरत श्री सेवक राम मंडावी की कोरोना से मृत्यु हो जाने पर , सीटू यूनियन ने कल तत्काल ही डायरेक्टर इंचार्ज के नाम पर एक ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा था। जिसमें मृतक कर्मचारी के परिवार को अनुकंपा नियुक्ति के साथ क्षतिपूर्ति राशि देने की मांग की गई थी। इसी मुद्दे पर
आज पुनः सीटू ने माइंस ऑफिस के समान सामने विशाल प्रदर्शन किया जिसमें प्रबंधन के रवैया के खिलाफ उपस्थित कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की । प्रदर्शनकारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक खदान में यूनियन पदाधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान हुई चर्चा में यूनियन ने स्पष्ट शब्दों में कहा की हमने इससे पहले ही दो बार 5 सितंबर और 12 सितंबर को प्रबंधन को पत्र देकर यह मांग की थी की यदि कोरोना वायरस से किसी कर्मचारी की मृत्यु होती है तो उसके आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति और 50 लाख रुपए का बीमा किया जाए । लेकिन हमारी मांगों पर प्रबंधन ने कोई निर्णय नहीं लिया और इस अनिर्णय की स्थिति में ही खदान कर्मचारी की मृत्यु हो गई है। इसलिए पूर्ण रूप से प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वह मृतक कर्मचारी के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा
नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति का प्रावधान जल्द से जल्द करे। इसके साथ ही यूनियन ने कहा कि खदानों में कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रभावी उपायों को लागू नहीं किया जा रहा है, ना तो प्रॉपर सोशल डिस्टेंसिंग हो पा रही है और ना ही सैनिटाइजिंग प्रभावी रूप से किया जा रहा है । थर्मल स्क्रीनिंग इत्यादि नहीं हो रही है। जिससे तमाम कर्मचारी आशंकित व आक्रोशित है। इसलिए खदानों में जल्द से जल्द रोस्टर ड्यूटी सिस्टम लागू किया जाए। यूनियन ने मुख्य महाप्रबंधक से स्पष्ट रूप से कहा की मृतक कर्मचारी के परिवार को राहत देने के मामले में उठाई गई मांगों को यदि जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो यह बात हड़ताल तक जा सकती है । जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। चर्चा में यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक खदान ने कहा कि यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन पर स्थानीय
प्रबंधन की सिफारिश के साथ इसे उच्च स्तर पर विचार के लिए भेजा जा रहा है तथा इस पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय आने की उम्मीद है ।चर्चा के बीच मे ही उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर यूनियन की मांगों से अवगत कराया ।आगे उन्होंने कहा कि खदानों में संक्रमण को रोकने के उपायों को लागू करने हेतु जल्द ही यूनियनों और प्रबंधन की बैठक बुलाकर तमाम उपायों सहित रोस्टर ड्यूटी पर निर्णय ले लिया जाएगा । चर्चा के दौरान प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक श्री तपन.सूत्रधर, महाप्रबंधक श्री आर. सी. बेहरा, श्रम कल्याण अधिकारी, एम डी चन्द्राकर, तथा यूनियन की ओर से, अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, सचिव पुरषोत्तम सिमैया, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य आर के कुर्रे मौजूद रहे । ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सीटू राजहरा ।
रायपुर – जब से आईपीएल 2020 शुरू हुआ है सट्टे का कारोबार भी फलना फूलना प्रारंभ हो गया है | लॉक डाउन में भी मोबाइल के माध्यम से सट्टे का कारोबार चल रहा था पर लॉक डाउन खुलने के साथ ही बाहर में भी संचालित हो रहे है | आईपीएल में बड़े पैमाने पर सट्टा खेलने की सूचनाएं लगातार मिल रही है और खासकर बड़े मैचों में तो लाख लाख रुपये तक के
दांव लगते है | सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निर्देशित किया गया है तथा इसके लिए मुखबिर को लगाया गया और उसी के बताये स्थान तेलीबांधा मरीन ड्राइव पर जाकर रेड की कार्यवाही कर किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुम्बई इंडियन्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते संभव जैन, सौरभ तेहलरमानी एवं आशीष पटेल को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 40,500/- रूपये, 03 नग मोबाईल फोन तथा लाखों रूपये की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया |
इसी प्रकार राजेंद्र नगर में भी मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए 6 लाख 43 हजार रुपए की नकदी जब्त की है. इसके साथ ही 10 लाख की सट्टा-पट्टी भी बरामद की गई है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महावीर नगर स्थित हैप्पी होम्स कॉलोनी में सट्टा खिलाया जा रहा है. मौके पर एक खाईवाल विशाल दौलतानी को गिरफ्तार किया गया.
आरोपियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 352/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
दल्लीराजहरा – भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार माहिती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि m/s राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति मर्यादित के संचालक एवं खदान में कार्यरत एटक से संबंध श्रमिक संघ एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनील यादव द्वारा संचालित cs प्लांट राजहरा के ठेके में श्रमिकों की हाजिरी में गड़बड़ी करने का मामला सामने आया है। श्रमिकों द्वारा संघ से हाजिरी में गड़बड़ी की शिकायत करने पर संघ ने इसकी शिकायत इस ठेके के ऑपरेटिंग अथॉरिटी से की और जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए ऑपरेटिंग अथॉरिटी ने श्रमिकों की हाजिरी का
कार्य जो पहले ठेकेदार के द्वारा किया जाता था उसे इस माह से बंद कर सभी श्रमिकों का कार्ड टाइम ऑफिस में डालना शुरू कर दिया है।प्रबंधन के इस पहल का भारतीय मजदूर संघ स्वागत करता है साथ ही उम्मीद करता है कि इसी तरह खदान के सभी ठेकों में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। भारतीय मजदूर संघ सहकारी समिति के अध्यक्ष अनिल यादव व एटक एस के एम एस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा श्रमिकों की हाजिरी में छेड़छाड़ करने एवं श्रमिकों से 26 दिन कार्य कराने के बाद उन्हें मात्र 20 दिन का वेतन देने की कड़ी निंदा करता है।साथ ही इस बात की भी कड़े शब्दों में निंदा करता है कि ठेकेदार अनिल यादव व एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा वैसे तो श्रमिक हित की बड़ी-बड़ी बातें की जाती है श्रमिक हित में इनकी यूनियन द्वारा माइन्स ऑफिस गेट में धरना प्रदर्शन कर खदान में कार्यरत श्रमिकों को न्यूनतम वेतन (केंद्र सरकार द्वारा तय) दिलाने की बात की जाती है मगर खुद एसकेएमएस के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल यादव द्वारा इस तरह से गरीब श्रमिकों का शोषण करना बहुत ही शर्मनाक है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
भारतीय मजदूर संघ को ऐसी आशंका है कि अगर अनिल यादव सोसायटी अध्यक्ष के एक ठेके में इस तरह का भ्रष्टाचार है तो इसके द्वारा राजहरा खदान में संचालित सभी ठेकों की जांच की जानी चाहिए साथ ही इस सोसाइटी के द्वारा विगत 5 वर्षों में जितने भी ठेके संचालित किए गए होंगे सभी की जांच की मांग भी संघ करेगा और भारतीय मजदूर संघ प्रबंधन से उम्मीद करेगा कि अगर जांच में सोसायटी के ठेकों मैं भ्रष्टाचार में पाया जाता है तू जिस तरह खदान में कार्य करने वाले बाकी ठेकेदारों को उनके गलती के अनुरूप प्रबंधन द्वारा दंडित किया जाता है उसी तर्ज पर अनिल यादव के सोसाइटी पर गड़बड़ी (भ्रष्टाचार) साबित होने पर दंडित किया जाए। किशोर कुमार माईती, अध्यक्ष खदान मजदूर संघ भिलाई, भारतीय मजदूर संघ शाखा दल्ली राजहरा |
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कोरोना विस्फोट, वार्ड क्र 04 कुम्हार पसरा में एक ही परिवार से मिले 08 कोरोना पॉजिटिव, सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है | सभी संक्रमित RTPCR की जांच में पाए गए है | इससे पहले आज ही दल्लीराजहरा के विभिन्न वार्डों से 16 संक्रमितों की पहचान की जा चुकी है | आज जो संक्रमित मिले है वह इन 16 के अलावा है | दल्लीराजहरा में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है |
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भीनगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
बालोद – ग्राम पंचायत धनेली मे ग्राम सभा में गांधी जयंती के अवसर पर पूरे ग्राम वासियों को कचरा डालने के लिये बाल्टी वितरण किया गया |
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे जनपद उपाध्यक्ष तोषंण साहु जनपद सभापति एस के कलिहारी यदेश्वर् सरपंच ,गोविंद साहु उप सरपंच, ममता साहु समस्त पंच गन सचिव व समस्त ग्रमिंन् जन थे मंच संचालन चिमन साहु ने किया |