City Media - Page 849 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 849

न्यायधानी और राजधानी में की गई लोहा चोरों की तलाश

0
  • नगरनार इस्पात संयंत्र में हुई चोरी के मामले मे चली पड़ताल

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस न्यायधानी बिलासपुर एवं राजधानी रायपुर के कई ठिकानों पर दबिश देकर वापस लौट आई है। एक आरोपी के पकड़े जाने की खबर है। इसी आरोपी की सूचना के आधार पर पुलिस न्यायाधानी तक चक्कर लगा चुकी है। एक आरोपी के पकड़े जाने को लेकर पुलिस एक-दो दिन में खुलासा कर सकती है। फिलहाल जांच में जुटे अधिकारी मामले में काफी गोपनीयता बरतते हुए मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। नगरनार स्टील प्लांट से लाखों करोड़ों के लोहा चोरी के मामले में पुलिस कबाड़ी दुकान के संचालक एवं सुरक्षागार्ड के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस फरार आरोपी उमाशंकर पोदार और प्रकाश सोनी तक पहुंचने में 15 दिनों बाद भी कामयाब नहीं हो पाई है। इस कारण गिरोह के बड़े चेहरों से नकाब नहीं हट पाया है और यह मामला अब तक पहेली बना हुआ है।

न्यायधानी से वापस लौटी पुलिस

खबर है कि फरार एक आरोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है, जिसकी मदद से एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस राजधानी एवं न्यायधानी के कई इलाकों की दौड़ भी लगा चुकी है, लेकिन उन इलाकों में कोई खास सफलता नहीं मिलने से पुलिस खाली हाथ लौट आई है। पुलिस एक फरार आरोपी के पकड़े जाने के संबंध में जल्द खुलासा कर सकती है।

चोरी में बड़े गिरोह की संलिप्तता

प्लांट से लोहा एवं वाहन चोरी मामले में बड़े गिरोह की संलिप्तता की बू आ रही है। इस गिरोह के पकड़े जाने पर प्लांट के कुछ कर्मचारी भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस भी बड़ी सावधानी बरत रही है, ताकि बड़े कारोबारी को दबोचा जा सके

आरोपियों की तलाश जारी

फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विकास कुमार

नगर पुलिस अधीक्षक

पुलिस की वर्दी में फर्जी आरटीओ कर्मचारी करता रहा वसूली

0
  • पुलिस के आने से पहले आरटीओ कर्मियों ने रफूचक्कर करा दिया
  • आरटीओ के कर्मचारी गुर्गों के दम पर कर रहे हैं वाहनों से बेजा उगाही

बस्तर आरटीओ के अधिकारी कर्मचारी फर्जी पुलिस कर्मी की मदद से उगाही कर रहे हैं। इस तरह का एक मामला यहां सामने आया। बात पुलिस तक पहुंच गई, मगर असली पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरटीओ कर्मियों ने नकली पुलिस जवान को मौके से रफूचक्कर करा दिया।राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर बस्तर थाना एवं कोतवाली थाना की सरहद पर बस्तर हाट के पास आरटीओ के उड़नदस्ता दल के संरक्षण में वर्दीधारी फर्जी पुलिस जवान वाहनों को रोककर उगाही में जुटा रहा। पत्रकारों की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फर्जी पुलिस को पकडने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीएसपी ने उड़नदस्ता टीम को निर्देश दिया था कि फर्जी पुलिस जवान को बिठाकर रखा जाए, मगर सीएसपी के निर्देश को दरकिनार करते हुए उड़नदस्ता दल ने फर्जी पुलिस जवान को भगाने में मदद कर दी। आएदिन वाहनों के दस्तावेज एवं ओवरलोड पर नकेल कसने आरटीटो विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत वाहनों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इसका परिणाम है कि वाहनों की रफ्तार एवं ओवरलोडिंग पर विराम लगा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी विभाग की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं फर्जी तरीके अपनाकर बेजा उगाही करने के मामले में आरटीओ विभाग का उड़नदस्ता दल हमेशा विवादों में रहता है। आरटीओ उड़नदस्ता दल के दो आरक्षक शासकीय वाहन में बैठकर बस्तर हाट के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। जांच पड़ताल के लिए आरक्षकों ने भाड़े पर एक व्यक्ति को रखा था, जिसे फर्जी वर्दी पहनाकर उसे पुलिस कर्मचारी बताते हुए उसके माध्यम से वाहनों की तलाशी की जा रही थी। फर्जी पुलिस कर्मचारी वाहनों के दस्तावेजों की चेकिंग के नाम पर उगाही कर राशि को वाहनों में बैठे दो पुलिस आरक्षकों तक पहुंचा रहा था।

सीएसपी तक पहुंची शिकाय

मौके पर पहुंचे नगर के एक पत्रकार ने उक्त फर्जी वर्दीधारी पुलिस से जब परिचय पत्र की मांग की, तो वह भागने का प्रयास करने लगा। उसे किसी प्रकार पकड़कर उड़नदस्ता दल के आरक्षक के हवाले किया गया था। फर्जी पुलिस कभी खुद को होमगार्ड का कर्मचारी बताता तो कभी कुछ और बताता रहा। उसने अपना नाम वीरेंद्र और जितेन्द्र बताया। फर्जी पुलिस ने स्वीकार किया कि वह इस आरक्षक के कहने पर पुलिस की वर्दी पहन कर आरटीओ कर्मचारियों के लिए काम करता है। शिकायत मिलने पर सीएसपी ने उड़नदस्ता दल के आरक्षक को फोन से निर्देश दिया था कि फर्जी पुलिस जवान को रोके रखना। लेकिन आरटीओ के आरक्षक ने सीएसपी के आदेश को दरकिनार कर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही फर्जी वर्दीधारी पुलिस की मदद कर उसे मौके से भगा दिया। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से कार्रवाई के संबंध में पूछने पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए टाल दिया।नियमों की अनदेखी
नियम के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान सड़क के दोनों ओर ‘वाहनों की जांच जारी है’ लिखा बोर्ड लगाने का प्रावधान है। ताकि सभी वाहन इसी सीमा क्षेत्र में अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सकें। मापदंडो का कहीं पालन नहीं होता। इस मामले में उड़नदस्ता दल के आरक्षक से पूछने पर वह पत्रकार पर ही भड़क उठे और परिचय पत्र की मांग करने लगे।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने भाजपा ने की कार्यवाही करने की मांग

0
  • कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को दिया आवेदन

जगदलपुर– जगदलपुर में वैभव समूह द्वारा सीएलो रंग दे का कार्यक्रम होली के उपलक्ष में रविवार को गुप्ता लॉन में रखा गया।जिसमें विज्ञापन दर पांच श्रेणियों में रखा गया, जिसके तहत खाना-पीना -गाना बजाना, रेन डांस, गेम्स इत्यादि भी रखा गया है।विशेष रूप से अल्कोहल एवं कॉकटेल विज्ञापन में लिखा गया है। 18 साल के कम उम्र के बच्चों को भी मदिरा सेवन करने हेतु नियोजित करने का विज्ञापन है जो कानून में प्रतिबंधित है। आबकारी अधिनियम के तहतमदिरा का सेवन करना,सार्वजनिक स्थल पर करना एवं कराने का अवैधानिक कृत्य है। जिस पर तत्काल निवारक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आयोजकों मंडल के विरुद्ध किया जाना आवश्यक है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा होलिका दहन का पर्व सनातन हिंदू परंपरा गत विधि के अनुसार सामूहिक रूप से संपूर्ण भारतवर्ष मे सनातन परंपरा अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रेरणा स्वरूप है। आयोजकों द्वारा खुलेआम मदिरा सेवन कराने का विज्ञापन करना तथा पुनीत पर्व को दूषित करने का प्रयास है जो की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। इस कारण उक्त कृत्य आयोजकों का भारतीय दंड विधान के तहत दंडनीय होकर अपराध की श्रेणी में आता है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा भारतीय दंड विधान की धारा एवं आबकारी अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस लिखित शिकायत के तहत आयोजक मंडल के विरुद्ध प्रथम सुचना पत्र दर्ज करने एवं कार्यक्रम को स्थाई रूप से रोक लगाकर निवारक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ मे नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा शहर में शांतिपूर्वक होली मनाए जाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए

0

दल्लीराजहरा होली त्योहार को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से विभिन्नता प्रयास किए गए इसी तारतम्य में राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया जिसमे सउनी सूरज कुमार साहू प्रधान आरक्षक संतराम मांडवी दुष्यंत जाड़े थानाअधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे इसी प्रकार एक अन्य प्रयास में दल्ली राजहरा शहर के निगरानी शुदा बदमाशो को थाना बुलाकर समझाइश दिया गया।इसके अलावा आज डीजे साउंड सिस्टम संचालकों को राजहरा थाना बुलाकर बैठक ली एवम समझाइस दी औऱ कहा की बिना परमिशन डीजे बजाये और हुलड़ वाले स्थानों पर डीजे बजाने के लिए मना किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने मांदलापाल में लिया कार्यकताओं का बैठक

0

भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांदलापाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनपद सदस्य निलय कश्यप और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लिया जा रहा हैइस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ गांव-गांव में बैठक लेकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं और जनता को भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी।इस दौरान बैठक में जनपद सदस्य निलय कश्यप(नानू), धनुर्जय नेताम उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भानपुरी, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, अभिषेक बाजपेयी, जीवन सेठिया, राजमन मौर्य, शामू कोर्राम, जेठूराम कोर्राम, सोनू राम कश्यप, विक्की कश्यप, फगनु बघेल, संतु पटेल, मेहतु, पुरन मौर्य, अमल मौर्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

फागुन मेले में उमड़ा जनसैलाब, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
  • कांग्रेस नेताओं ने मेले में आए ग्रामीणों के साथ साझा की खुशियां

बस्तर जिले के ग्राम मावलीपदर में इस साल भी ऐतिहासिक फागुन मेले का आयोजन किया गया। मेले में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बलराम मौर्य सहित अनेक कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे। इन नेताओं ने मेले में पहुंचे ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा की।राजीव शर्मा, बलराम मौर्य व अन्य नेताओं ने मावलीपदर पहुंचकर मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की और बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि की कामना की।

होली से पूर्व ग्राम पंचायत मावलीपदर में हर वर्ष ऐतिहासिक फाल्गुन मड़ई मेला विगत कई वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा हर्षोल्लाष के साथ आयोजित किया जा रहा है। राजीव शर्मा ने ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने नेताओं को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। मेले में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का अजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य /व महामंत्री प्रसाशन अनवर खान, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अजय बिसाई, संयुक्त महामंत्री मानसिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सोनारू नाग, सरपंच कुमारी बाई मावलीपदर, रतन बघेल, भुलकू नाग, आकाश बघेल, पीलूराम बघेल, संतराम बघेल, पंच बलराम, कोटवार तोकन बेसरा, जयदेव नाग, राजेश दास, राजेन्द्र त्रिपाठी, शंकर मौर्य, पुजारी भेलकू बेसरा व राहुल सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पांच पेटी शराब के साथ दो तस्कर आए शहर पुलिस की गिरफ्त में

0
  • मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थीं गोवा व्हिस्की से भरी पेटियां
  • पकड़ी गई शराब की मात्रा 45 लीटर, कीमत 26, 250 रुपए

जगदलपुर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों से कुल पांच पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की गई है। शराब की कीमत 26 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपियों की मोटर साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पुलिस कड़ी चौकसी बरतते हुए बदमाशों, शराब का अवैध व्यापार करने वालों की धर पकड़ कर रही है।

इसी क्रम में 4 मार्च को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीमें गठित कर उन्हें कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के कुदालगांव चौक पर टीम ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। यह व्यक्ति मोटर साइकिल सीजी 17 केबी 8887 पर तीन कार्टन को पाॅलीथिन से ढककर रखा ला रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम नाम लुक्तेश्वर सिन्हा पिता जयराम सिन्हा 27 साल निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड बताया। लुक्तेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह तीनों कार्टन में गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब को मध्यप्रदेश से जगदलपुर में बेचने के लिए ला रहा था। तीनों कार्टन में अंग्रेजी शराब के 150 पौवे मिले जो 27 बल्क लीटर निकली। लुक्तेश्वर सिन्हा अपने साथी सुदरन मौर्य निवासी तुरपुरा के साथ मिलकर पांच कार्टन गोवा विस्की शराब 45 लीटर कोंडागांव के किसी व्यक्ति के पास से लाने की बात कही। इसकी कुल कीमत 26250 रूपए है। शेष दो कार्टन गोवा विस्की शराब को सुदरन के घर भानपुरी में छुपाने की जानकारी लुक्तेश्वर ने दी, जिसे सुदरन से बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया है। तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल व उमेश चंदेल, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, विनोद खेस, भुपेंद्र नेताम एवं गौतम सिन्हा ने योगदान दिया।

नगरनार स्टील प्लांट में सुरक्षा सप्ताह शुरू

0
  • मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने किया उदघाट

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र में 4 मार्च से सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आरंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन संयंत्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस बार सुरक्षा सप्ताह का नारा है – हमारा लक्ष्य, शून्य क्षति।श्रीमती प्रियदर्शिनी ने समारोह को संबोधित करते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के महत्व पर प्रकाश डाला और उसका पालन करने हेतु कार्मिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कर्मी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने इस अवसर पर सुरक्षा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें नगरनार संयंत्र में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) बी. रमेश कुमार शेट्टी ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। संयंत्र के प्रशासनिक भवन से कोक ओवन परिसर तक सुरक्षा पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा को श्रीमती प्रियदर्शिनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें उनका सहयोग मेकान के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मेकान के कार्यकारी निदेशक कार्मिक एवं सुरक्षा और बी. रमेश कुमार शेट्टी ने दिया। कार्यक्रम में एनएमडीसी और मेकान के अधिकारी कर्मचारी तथा यूनियनों पदाधिकारी व शर्मिंकों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा सप्ताह का समापन 10 मार्च को होगा। सुरक्षा सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मोत्सव के संबंध मे समस्त हिंदू समाज व संगठनो की जगदलपुर में ली बैठक

0
  • सौ से अधिक समाज प्रमुख व तीन सौ से अधिक युवा जन्मोत्सव को भव्य बनाने जन्मोत्सव समिति का किया निर्माण

जगदलपुर: आज श्री राम जन्मोत्सव मनाने जगदलपुर शहर के सीताराम शिवालय में समस्त हिन्दू समाज व हिंदू संगठन की उपस्तिथि में बैठक रखी गयी । जिसमें राम जन्मोत्सव के संबंध में रूपरेखा निर्माण की गयी l जिसमें वक्ताओ ने बताया की पूर्व में राम जन्मोत्सव बस्तर जिले में भव्य रूप से बना, जिसमें शहर सहित ग्रामो में उत्साह पूर्ण जन्मोत्सव मनाया गया ।

शहर में पहली बार मातृ शक्ति की स्कूटी रैली निकली, तत्पश्चात् शोभायात्रा ग्राम स्तर से लेकर शहर में लाखों की संख्या मे राम भक्त उपस्थित होकर महोत्सव के रूप मे राम जन्मोत्सव बनाया गया lइसी रूप मे आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर ग्राम वार्ड स्तर तक बैठक कर राम जन्मोत्सव मनाने पहुँचा जायेगा ।बैठक में विहिप,अन्य हिंदू संगठन,हिंदू समाज के प्रमुख, अनुसंगिक संगठन के पदाधिकारी, मातृशक्ति रामभक्त उपस्तिथ थे ।

निर्माणों के नियमितीकरण के लिए कार्यशाला में दी जानकारी

0
  • नगर निगम ने चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में आयोजित की वर्कशॉप

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा राज्य शासन की योजना के तहत भवनों के नियमितीकरण के संबंध में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला शहर के व्यवसायियों के लिए आयोजित थी। साथ रखा कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय, नगर निगन आयुक्त दिनेश कुमार नाग, बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री विमल बोथरा तथा बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू ने कहा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भवनों का नियमितीकरण तय दिशा निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

तय दस्तावेजों के साथ आवेदन करने पर भवनों का नियमितीकरण किया जा रहा है। शासन की इस महती योजना का लाभ अवश्य उठाएं। महापौर ने शासन की ओर एक महती योजना मितान योजना का लाभ उठाने समस्त व्यवसायियों से अपील कर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। उन्होंने शहर की साफ सफाई में व्यवसायियों से सहयोग की अपेक्षा की। मेयर ने कहा कि आप अपनी दुकानों व अपने घरों का कचरा पृथक पृथक कर कचरा वाहन में डालें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को कचरा को सूखा व गीला कचरे को अलग अलग रख वाहन में डालने के लिए प्रेरित करें। महापौर ने नगर निगम के करों का भुगतान समय सीमा में करने की भी अपील की। वहीं आयुक्त दिनेश कुमार नाग ने भवन नियमितीकरण के संबंध में विस्तार से अपनी बात शहर के व्यवसायियों के समक्ष रखी। आयुक्त ने शासन की गाइडलाइन व आवश्यक दस्तावेज के संबंध में जानकारी दी।आयुक्त ने बताया कि नियमितीकरण स्वामी के पट्टे वाली जमीन पर भवन अनुज्ञा, अनुमति व बिना अनुमति के बने मकान व भवन अनुज्ञा अनुमति से ज्यादा निर्माण करने वाले मकानों का नियमितीकरण करने का प्रावधान है। आयुक्त ने भवन नियमितीकरण की अन्य जानकारी कार्यशाला में दी। व्यापारियों ने भवन नियमितीकरण के संबंध में अपने सवाल रखे तथा शासन की योजनाओं के विषय में जानकारी ली। कार्यशाला में बस्तर आफ चेंबर के अध्यक्ष मनीष शर्मा, पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, राजस्व सभापति राजेश राय ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के विमल बोथरा, पंकज सिंघल, चांडक, नवरत्न जलोटा, पुखराज बोथरा, महेद्रकांत संघाणी, श्याम सोमानी, राजकुमार दंडवानी, भंवर बोथरा, सुनील दंडवानी, श्रीचंद लुनिया, राजस्व अधिकारी मीनाक्षी नाग, सहायक अभियंता धर्मेंद्र मिश्रा व व्यापारी उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS