चेन्नई – दक्षिण भारतीय और हिंदी फ़िल्मों के मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का कोरोना से निधन हो गया है. 05 अगस्त से अस्पताल में चल रहा था इलाज | प्रतिदिन उनकी तबियत ख़राब हो रही थी | 74 वर्षीय बालासुब्रमण्यम ने चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.
‘मैंने प्यार किया’ के गाने हों या ‘साजन’ या फिर ‘हम आपके हैं कौन’- इन सब फ़िल्मों में सलमान ख़ान को एसपी बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज़ दी थी.
जब सलमान ख़ान नए-नए फ़िल्मों में आए थे तो कई सालों तक एसपी बालासुब्रण्यम को सलमान ख़ान की आवाज़ समझा जाता था.
नए भारत के लिए सुंदर और शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की शहादत दिवस 28 सितंबर 2020 इस वर्ष 30 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। शहादत के इस वर्ष पर जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा दिनांक 26/09/2020 से 28/09/2020 तक प्रत्येक दिन को शहिद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी के विचार संघर्ष और निर्माण के रचनात्मक कार्यो में समर्पित करते हुए शहीद दिवस के रूप में मना रही है। दिनांक 26/09/2020 को केंद्र सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए कारपोरेट परस्त जनविरोधी किसान विरोधी कृषि कानून व मजदूर विरोधी श्रम सहिंता निजीकरण व काले कानून UAPA के तहत देश भर के प्रखर बुद्धि जीवी पत्रकारों सामाजिक राजनीतिक मानवाधिकार कार्यक्रताओं कवियों की गिरफ्तारीयो के खिलाफ शाम 7 बजे मशाल रैली द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। दिनांक 27/09/2020 को मजदूर किसानों के लिए
नियोगी जी के द्वारा बनाये गए एकता के प्रतीक लाल हरा झंडा के संम्मान में शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक से फ्लैग मार्च पद संचालन कर नगर भ्रमण कार्यक्रम को दोपहर 3 बजे से रखा गया है। दिनांक 28/09/2020 को शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक में झंडा रोहण व श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तथा प्रत्येक ग्राम इकाई/ वार्ड इकाई/ ब्लॉक इकाई ( डोंडी लोहारा, अंतागढ़, राजनांदगांव, कांकेर) में लाल हरा झंडा का रोहण कार्यक्रम सुबह 7 बजे से किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सगठन की क्रांतिकारी विचारों व सिद्धांतो के ऊपर लागू सभा का आयोजन किया जाना है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम वर्तमान कोरोना महामारी (कोविड19) को गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए जन
मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहादत दिवस कार्यक्रम को पूरे सुरक्षा नियमो (मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस) को अपनाते हुए शहादत दिवस को सफल कार्यक्रम का रूप दिया जाएगा। जिसमे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस तीन दिवसीय शहादत के कार्यक्रम को सफल बनावे।
दल्लीराजहरा – जिले में लॉकडाउन के कारण चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ है यातायात के सभी साधन बंद है इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 24-Sept-2020 को बस स्टैंड में खड़ी बसों में चोरी की गई | आज सुबह उक्त घटना की जानकारी हुई तत्पश्चात इस सम्बन्ध में राजहरा पुलिस को सुचना दी गई | बस ऑपरेटर के अनुसार चोरी हुए सामानों की जानकारी इस प्रकार है –
बालोद – आज रक्षित केंद्र बालोद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र सिंह मीणा द्वारा जनरल परेड लिया गया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 पोर्ते, DSP प्रशांत पैकरा, कमलजीत पाटले, तनुप्रिया, विनय साहू, यशवंत साकार, तथा रक्षित निरीक्षक मधुसूदन नाग उपस्थित थे।
जिला अस्पताल नारायणपुर हमेशा ही संसाधनों, कार्यरत डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों की कमी के साथ ही साथ अपने अवस्थाओं को लेकर चर्चा का विषय बना रहता है। वर्तमान कोविड-19 महामारी में जहां कुछ प्राइवेट हॉस्पिटल के चिकित्सक कोविड आपदा को अवसर बनाने मे लगे हुए है तथा कुछ प्राइवेट चिकित्सक तो सामान्य बीमारी के मरीज को भी भर्ती नही करना चाहते हैं ,वही इस कोविड-19 महामारी के दौरान जिला चिकित्सालय नारायणपुर समान्य मरीजों के साथ साथ कैंसर जैसे जटिल बीमारियों के लिए भी राहत का केंद्र बना हुआ है। जिला अस्पताल नारायणपुर में पहले से ही स्तन कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी(कैंसर की दवाई) जा रही है जिला चिकित्सालय नारायणपुर में कैंसर की सर्जरी चालू करते हुए पहली बार ब्रेस्ट कैंसर की सफल सर्जरी दिनाक 21 सितंबर को डॉ.आदित्य केक्ती (सर्जन)के द्वारा की गई है। अब स्तन कैंसर के मरीजों का संपूर्ण इलाज जिला अस्पताल नारायणपुर में ही संभव हो गया है इस कारण अब नारायणपुर के मरीजों को रायपुर एवं जगदलपुर जैसे बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि 22 वर्षीय युवती को दोनों स्तनों में फय्ल्लोडेस कैंसर की गठान(Phylloid Tumour) की शिकायत थी तथा बाएं स्तन की गठान दर्द के साथ आकार में शीघ्रता से बढ़ रही थी तथा गठान का आकार लगभग 10*10 हो गया था। जिसके कारण मरीज के बाएं स्तन को काटकर निकाला गया है तथा दाँए में स्तन केवल कैंसर की गठान को निकाला गया है। डॉ.आदित्य केक्ती (सर्जन) ने बताया कि फय्ल्लोडेस ट्यूमर प्रायः बिनाइन होता है एवं शरीर के अन्य अंगो मे फैलता नहीं है परंतु आकार में तीव्रता से बढ़ता है, तथा ऑपरेशन करके निकालने के पश्चात भी स्तन के बचे हुए ऊतको मे दोबारा होने की संभावना होती है। उपरोक्त ऑपरेशन में सर्जन -डॉ.आदित्य केक्ती के साथ सहायक सर्जन -डॉ.किशोर साहू, ऐनिस्थीसिया विशेषज्ञ -डॉ.जगदीश मधुकर कलभोर,नर्सिग अधिकारी- कुमारी पूनम, वार्ड बॉय -लिंगा सम्मिलित हुए।
दल्लीराजहरा : नए भारत के लिए सुंदर और शोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी की शहादत दिवस 28 सितंबर को मनाने की तैयारी की जा रही है। शहादत के 30वें वर्ष पर जन मुक्ति मोर्चा द्वारा दिनांक 26 सितंबर से 28 सितम्बर तक प्रत्येक दिन शहिद कामरेड शंकर गुहा नियोगी के विचार संघर्ष और निर्माण के रचनात्मक कार्यो में समर्पित करते हुए शहीद दिवस के रूप में मना रही है। 26 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा अलोकतांत्रिक तरीके से पारित किए गए कारपोरेट परस्त जनविरोधी किसान विरोधी कृषि कानून व मजदूर विरोधी श्रम सहिंता निजीकरण व काले कानून UAPA के तहत देश भर के प्रखर बुद्धि जीवी पत्रकारों सामाजिक राजनीतिक मानवाधिकार कार्यक्रताओं कवियों की गिरफ्तारीयो के खिलाफ शाम 7 बजे मशाल रैली द्वारा विरोध दर्ज किया जाएगा। दिनांक 27सितम्बर को मजदूर किसानों के लिए नियोगी जी के द्वारा बनाये गए एकता के प्रतीक लाल हरा झंडा के संम्मान में शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक से फ्लैग मार्च पद संचालन कर नगर भ्रमण कार्यक्रम को दोपहर 3 बजे से रखा गया है। दिनांक 28सितम्बर को शहीद स्मारक स्थल शहीद चौक में दोपहर को झंडा रोहण व श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम तथा प्रत्येक ग्राम इकाई, वार्ड इकाई, ब्लॉक इकाई – डोंडी लोहारा, अंतागढ़, राजनांदगांव, कांकेर में लाल हरा झंडा का रोहण कार्यक्रम सुबह से किया जाएगा। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सगठन की क्रांतिकारी विचारों व सिद्धांतो के ऊपर लागू सभा का आयोजन किया जाना है। तीन दिवसीय यह कार्यक्रम वर्तमान कोरोना महामारी कोविड-19 को गंभीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुए जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा शहादत दिवस कार्यक्रम को पूरे सुरक्षा नियमो मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए शहादत दिवस को सफल कार्यक्रम का रूप दिया जाएगा।
बालोद: प्रदेश के नव नियुक्त एल्डरमेन मनोनित पार्षदों की नियुक्तियों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व नगरीय प्रषासन मंत्री डाॅ शिव कुमार डहरिया का आभार व्यक्त करते हुए अजावि प्रदेष महामंत्री शंकर पिपरे ने बताया कि प्रदेश के नगरीय निकायों में उचित समन्वय स्थापित करते हुए , कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठों व जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देते हुए एल्डर मेन नियुक्ति किया गया , इन नियुक्तियों में अनुसुचित जाति, जन जाति , पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक व सामान्य वर्ग के साथियों को ध्यान रख कर वरिष्ठों के साथ रायसुमारी करते हुए नियुक्त किया गया । ऐसी नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद होता है। उपरोक्त नियुक्ति के लिए प्रदेश काग्रंेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की ओर से कैबिनेट मंत्री शिव कुमार डहरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिन्होंने एल्डरमेन की नियुक्तियों में सभी वर्ग के साथ साथ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को एक विषेष सम्मानजनक स्थान व अवसर प्रदान किया। जिससें स्थानीय नगरीय प्रषासन के साथ मिलकर प्रदेष की कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास पूरक कार्याे को आम जन तक पहूंचाया जा सके व नगरीय निकाय क्षेत्रों की जन समस्याओं का त्वरित निराकरण में अपना सहयोग प्रदान कर सके। जहां बीती हुई सरकार के कार्यकाल में जहां अनूसूचित जाति वर्ग के लोगों का सरकार में भागीदारी न के बराबर सुनिष्चित की जाती रही है। वहीं छत्तीसगढ कांग्रेस की सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचिज जन जाति , पिछड़ा वर्ग व सभी वर्गा की भागीदारी सरकार में सुनिष्चित करके, सबको साथ में लेकर प्रदेश का समुचित विकास निरन्तर किया जा रहा है।
बालोद – पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ,उप पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद के दिशा निर्देश पर मुखबिर के सूचना पर थाना बालोद चौकी कंचर । थाना रनचिरई के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बोरगहन जेलेन्द्र देशलहरे के खेत किनारे खाली जमीन आम जगह पर तास पत्ती में रूपये का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते हुये दिनांक 24.09.2020 के 16:30 बजे रेड कार्यवाही कर आरोपी यान .
राजेश कुमार पिता गोपाल राम कोसरे उम्र 32 वर्ष सा० बोरगहन 02 प्रताप सिंह पिता मोती राम खुटेल उम्र 38 वर्ष सा0 ग्राम भटगांव 0.मनोज कुमार पिता सुरज मल जैन उम्र 37 वर्ष सा0 कलंगपुर 04.महेन्द्र कुमार पिता मोहन लाल महिपाल उम्न अ वर्ष सा बोरगहन 06. प्रमोद कुमार पिता सेवा राम साहू उम्र 20 वर्ष साo खल्लारी थाना गुण्डरदेही जिला बालोद 08.संदीप कुमार पिता सुखित राम नौरंगे उन 24 वर्ष सा0 बोरगहन 07.परमेश्वर पिता नरोत्तम साहू उम्र 24 वर्ष सा0 बोरगहन 08.पोषण लाल पिता कोमल साहू 22 वर्ष सा.गोडरी थाना बालोद जिला बालोद से जुमला 8,000/00 रू एवं फड से 52 ताश पत्ती तथा मौके से तीन मोटर सायकल विधिवत् जप्त कर 13 जुआ एक्ट की विधिवत् कार्यवाही किया गया । तथा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पृथक से किया गया ।
दल्लीराजहरा – जिले में सख्त लॉकडाउन के बावजूद लोग बेवजह बाहर निकल घूम रहे है वह भी बिना मास्क लगाये | दल्लीराजहरा में भी कोरोना के लगातार मरीज मिल रहे है जिसे देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी कमलजीत पाटले निरीक्षक टी एस पट्टावी आरक्षक सिपाही आदि के द्वारा आज पुराना बाज़ार से न्यू बस स्टैंड तक पैदल मार्च किया गया और जो भी बेवजह घूमते दिखाई दिए एवं बिना मास्क के लोगों को पकड़कर समझाइश दी गई कि बिना मास्क व बेवजह न निकले |
गुरुर – भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष कौशल साहू एवं महामंत्री मेहत्तर नेताम/ भुवन साहू के निर्देशानुसार गुरुर के समस्त कार्यकर्तागण – हमारे देश के ऊर्जावान पार्टी के पुरोधा (अन्त्योदय) समाज के अंतिम कडी के लोगों के प्रति ध्यान देने वाला विश्व में मानवता को एक सूत्र में बाधने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को 25 सितम्बर को अपने अपने घर या बूथ स्तर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए मनाना है और अपनी सहभागिता सोशल मीडिया पर अवश्य दर्शायें |