जगदलपुर बस्तर जिले के नवपदस्थ कलेक्टर विजय दयाराम के. से आज जिला कार्यालय में महापौर सफीरा साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने सौजन्य मुलाकात की। महापौर श्रीमती साहू ने कलेक्टर विजय दयाराम के. को बुके भेंटकर उनका सम्मान किया। महापौर और कांग्रेस पार्षदों ने शहर विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ,एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, उदयनाथ जेम्स, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, कनीज फातिमा, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, पार्षद सूर्या पाणि, कोमल सेना, ललिता राव, श्वेता बघेल, लता निषाद, कमलेश पाठक, बलराम यादव, सुखराम नाग, नेहा धुव, शुभम यदु, मनोनीत पार्षद अमरसिंह, कौशल नागवंशी, अम्माजी राव, पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद, आभास महंती आदि उपस्थित थे। कलेक्टर विजय दयाराम के. से मुलाकात में शहर विकास को लेकर काफी लंबी चर्चा की गई। उन्होंने सभी के सहयोग से शहर को विकास का नया आयाम देने की बात कही।
कभी व्यवस्थित हो भी पाएगा जगदलपुर का संजय बाजार
- शहर के तीनों पौनी पसारी परिसर भी अब तक नहीं हो सके हैं आबाद
- बाजार की सड़कों के बीच दुकानें लगाकर किया जा रहा है कारोबार
जगदलपुर शहर के लोगों को सब्जियां खरीदने में किसी तरह की परेशानी न हो और एक ही जगह सारी सब्जियां मिल जाएं, इस उद्देश्य से संजय बाजार का निर्माण कराया गया है, लेकिन संजय बाजार स्वयं अव्यवस्था का शिकार हो गया है। अब यह बाजार ग्राहकों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। दुकानदार बीच सड़क पर दुकानें लगा रहे हैं, जिसके कारण बाजार के अंदर आवागमन बाधित हो रहा है। संजय बाजार में ग्राहकों तथा दुकानदारों का सामान लेकर आने वाले वाहनों के आवागमन के लिए चौड़ी सड़कें बनाई गई हैं। दुकानों के बीच भी काफी जगह छोड़ी गई है। दुकानों के सामने फुटपाथ बनाई गई है।

सब्जी व्यवसायियों को बैठने के लिए ऊंचे प्लेटफार्म बनाकर उनके ऊपर शेड लगवाए गए हैं। ताकि बारिश और गर्मी के दिनों में सब्जी व्यवसायियों को कोई परेशानी न हो और लोगों को कीचड़ से सुरक्षित रहकर सब्जियां खरीदने में सहूलियत हो सके। लेकिन अब संजय बाजार पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुका है।सब्जियों तथा अन्य वस्तुओं का व्यवसाय करने वाले लोग सड़कों के बीच दुकानें सजाकर बैठने लगे हैं।उन्हें व्यवस्थापित करने के लिए पौनी पसारी परिसर बनाए गए हैं, लेकिन अब तक ये तीनों पौनी पसारी परिसर आबाद नहीं हो पाए हैं। यहां पर व्यवसायियों को जगह आवंटित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद व्यवसायी अब भी रास्तों पर ही बैठकर व्यवसाय कर रहे हैं। बारिश के दिनों में कीचड़ के बीच लोग सब्जी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। वहीं जिन दुकानदारों ने दुकानें ले रखी हैं, वे अपनी अपनी दुकानों के सामने की जगह पर अवैध कब्जा कर दुकानों को आगे तक और दांए बांए भाग में विस्तारित कर लिया है। इसके चलते फुटपाथ के लिए जो जगह छोड़ी गई थी, वह अतिक्रमण का शिकार हो चुकी है। संजय बाजार का प्रवेश द्वार भी व्यवसायियों के अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुका है। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कई बार संजय बाजार को व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया, ये कोशिशें कामयाब नहीं हो सकी। कुछ दिनों तक दुकानदार अपनी अपनी जगह पर व्यवसाय करते हैं, इसके बाद फिर से पुराने ढर्रे पर चलने लग जाते हैं। कुछ खास जनप्रतिनिधियों और व्यापारिक संगठनों के दबाव के चलते अधिकारी कड़ी कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।*बॉक्स**याद आती है कलेक्टर प्रवीर कृष्ण की पहल* व्यवस्था सुधारने के लिए तत्कालीन कलेक्टर प्रवीर कृष्ण ने गोल बाजार की दुकानों को संजय बाजार में स्थानांतरित किया था। उस समय व्यापारियों को परेशानी जरूर हुई थी, लेकिन कलेक्टर ने जनता की सुविधा के लिए संजय बाजार को आबाद करके ही दम लिया था। उसके बाद कुछ दिनों तक व्यवस्था बहुत अच्छी बनी रही। फिर धीरे-धीरे संजय बाजार अव्यवस्थित होता चला गया। लोग कलेक्टर प्रवीर कृष्ण की इस पहल को अब याद करने लगे हैं। विदित हो कि पुराने गोल बाजार में व्यवस्था चरमरा गई थी। भीड़ के चलते जगह की कमी होने लगी थी। वाहनों की पार्किंग के लिए वहां कोई व्यवस्था नहीं थी। बारिश के दिनों में कीचड़ के बीच सब्जी विक्रेता बैठ कर व्यवसाय करते थे और लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए संजय बाजार का निर्माण किया गया है, लेकिन अब संजय बाजार भी दुकानदारों और दुकानदारों के अतिक्रमण के चलते पूरी तरह अव्यवस्थित हो चला है। यहां तक कि वहां पर वाहनों की पार्किंग के लिए जो जगह छोड़ी गई है उस पर भी अतिक्रमण हो गया है। लोगों का कहना है कि जब तक नगर निगम और जिला प्रशासन कड़ाई के साथ कार्यवाही नहीं करेंगे, तब तक संजय बाजार की व्यवस्था को सुधारना असंभव ही है।
इंद्रावती नदी की कोख उजाड़ने पर तुल गए हैं अनेक रेत माफिया
- पुल के करीब धड़ल्ले से किया जा रहा रेत का अवैध उत्खनन
- माह में 1- 2 वाहन पकड़कर खानापूर्ति करते हैं अधिकारी
जगदलपुर अंचल के अनेक रेत माफिया इंद्रावती नदी की कोख को उजाड़ने पर तुल गए हैं। शहर से लगे इंद्रावती नदी के पुल के नजदीक बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। इससे नदी की धारा के प्रभावित होने तटों के तथा पुल की नींव के कमजोर होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। खनिज विभाग के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विभागीय कर्मी माह दो माह में रेत लदी एक दो गाड़ियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति करते हैं।इंद्रावती नदी में जिस स्थान पर रेत खनन स्वीकृति नहीं है, वहां से भी बेरोकटोक बड़े पैमाने पर रेत खनन कर उसे शहर तथा अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। नदी तक वाहन के जाने के लिए रेत माफिया ने कच्ची सड़क का निर्माण भी कर लिया है।

बावजूद खनिज विभाग के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। अपनी उपस्थिति दर्शाने ने के लिए वे माह में रेत परिवहन कर रही इक्का दुक्का गाड़ियों को पकड़ कर खानापूर्ति करते नजर आते हैं। इंद्रावती नदी के पुराने पुल के पास रेत का लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। पुल के पिलरों के पास से खोदाई कर रेत निकाली जा रही है। पिलरों के आसपास काफी गहराई तक खोदाई की जा चुकी है। इससे पिलरों की बुनियाद कमजोर होती जा रही है और पुल कभी भी भरभरा कर गिर सकता है। बेतहाशा रेत निकाले जाने से नदी की धारा मुड़ रही है और इससे तटों के कटाव का खतरा पैदा हो गया है। आने वाली बारिश के दौरान तटों का कटाव नए पुल को भी भारी नुकसान पहुंचा सकता है। यह गंभीर खतरे का कारण बन सकता है।गर्मी का मौसम शुरू होते ही इंद्रावती नदी के जल स्तर में कमी आने लगी है। अप्रैल में जल स्तर बहुत कम हो जाने का बेजा फायदा उठाते हुए रेत माफिया ने शहर से लगे इंद्रावती नदी के पुराने पुल के पास स्थित एनीकट के समीप रेत का खनन शुरू करवा दिया है। इससे एनिकट के दरकने की आशंका बढ़ गई है।*बॉक्स**रेत खनन की ये है टाइमिंग*रेत माफिया ने रेत के अवैध खनन के लिए टाइमिंग भी तय कर रखी है। रोज सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक और शाम को 5 बजे से करीब 6 बजे तक यह रेत खनन का काम इन दिनों चोरीछिपे पुल से करीब 100 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। इसकी खबर खनिज विभाग के अधिकारियों को नहीं होगी, ऐसी बात नहीं है। दरअसल अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। इस स्थान से प्रतिदिन औसतन 12 ट्रैक्टर रेत नदी से निकालकर बाहर बेची जा रही है। गौरतलब है कि नदी में जिस जगह से रेत माफिया इन दिनों रेत निकलवा रहे हैं, वह जगह रेत खदान के रूप में स्वीकृत नहीं है।
महिलाओं से कराया जा रहा है रेत खनन
बालू के अवैध कारोबार से जुड़े लोग रेत खनन का काम महिलाओं से करवाते हैं। प्रति ट्रेक्टर 700 रुपए का भुगतान रेत खनन और लोडिंग के एवज में दिए जाते हैं। इसमें से 500 रु. रेत खनन करने वालों को तथा 200 रु लोडिंग करने वालों को मिलते हैं। बाहर ले जाकर एक ट्रैक्टर रेत को 1800 रु. से 2000 रुपए तक में बेचा जाता है। रेत खनन करने वाली महिलाओं ने बताया कि नदी से निकाली गई रेत को अधिकतर दोपहर के समय ले जाकर बेचा जाता है। लोग समझते हैं कि यह रेत पहले की डंप की गई है, जबकि ऐसा नहीं है। सुबह और देर शाम नदी से रेत निकालकर उसका भंडारण नदी तट के आसपास किया जाता है। जहां से रेत माफिया मांग के अनुसार उसे बाहर भेजते हैं।
रेत का अवैध भंडारण भी जोराें पर
नदी से खनन के बाद रेत को बेचने में कोई परेशानी न हो इसके मद्देनजर नदी के ऊपरी हिस्से में रेत का अवैध भंडारण इन दिनों जाेरों पर किया जा रहा है। रेत की खोदाई कर रही महिलाओं ने बताया कि रेत खरीदने के लिए यहां पर कोई व्यक्ति नदी में नहीं आता है, बल्कि रेत के कारोबार से जुड़े लोग ग्राहकों द्वारा बताए गई जगह पर रेत पहुंचा देते हैं। महिलाओं ने बताया कि यह रेत शहर में ही बेची जा रही है।
विधायक चंदन कश्यप ने करन्दोला मे किया ओपन जीम का लोकार्पण
भानपुरी नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने करन्दोला (भानपुरी) मे सिविल अस्पताल के सामने बने ओपन जीम का अपने कर कमलों से शुभारंभ किया।क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक चंदन कश्यप के अथक प्रयासों से यह जीम के शुभारंभ हुआ है। विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि ओपन जीम के बनने से करन्दोला एवं आसपास के लोगों को यहा आकर जीम करने मे सहायता मिलेगी। बिना किसी शुल्क के क्षेत्र के लोग यहा जीम करके अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सकते है। जीम करना उत्तम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।इस दौरान करोंदोला सरपंच संतोष बघेल, जयंती पांडे उप सरपंच, भूषण गुप्ता, सोनसिंग ठाकुर, गियानबाती ठाकुर पंच, अंजलि ध्रुव,ज.स.निलय कश्यप, लखमी बैज, सोनू गुप्ता,विष्णु गुप्ता, जइत पटेल,सुमन नाग एंव अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे |
विधायक चंदन कश्यप ने ग्राम पंचायत सोरगांव को वितरण किया पानी टैंकर
भानपुरी नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप अपने निवास कार्यालय करन्दोला (भानपुरी) मे ग्राम सोरगांव को विधायक निधि मद से स्वीकृत पानी टैंकर प्रदान किया।विधायक चंदन कश्यप ने बताया कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के माँगो अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों को पानी टैंकर देने का वादा पूरा किया ग्राम पंचायतों को दिया गया। पानी टैंकर मिलने से गाँवों मे आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों मे पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगी।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम दिवान ग्राम पंचायत के सरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
नीतू ने बढ़ाया आदिवासी समाज का गौरव और मान: चंदन कश्यप
- डीएसपी पद पर चयनित नीतू सिंह ठाकुर को विधायक ने दी बधाई
नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर की बेटी नीतू सिंह ठाकुर के राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा में सफल होने के बाद डीएसपी पद पर चयनित होने पर विधायक चंदन कश्यप नेनीतू के निवास स्थान घोटिया पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी। नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घोटिया निवासी आदिवासी समाज के चंद्रभान ठाकुर एवं रामबती ठाकुर की सुपुत्री नीतू सिंह ठाकुर ने छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली और उप पुलिस अधीक्षक के पद पर चयनित हुई।

रविवार को क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने उनके निवास स्थान में जाकर नीतू सिंह ठाकुर और पूरे परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कश्यप ने कहा कि मध्यम आय वर्गीय आदिवासी परिवार की बेटी नीतू का डीएसपी पद पर चयन होना पूरे आदिवासी समाज एवं बस्तर संभाग के लिए गर्व की बात है। आदिवासी समाज की हर बेटी और हर युवा को नीतू से प्रेरणा लेते हुए उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिए। इस दौरान विधायक चंदन कश्यप के साथ जनपद सदस्य, निलय कश्यप, छोटू चौबे, सोनधर दीवान, बालसिंह ठाकुर, धर्मा पाढ़ी, फगनू बघेल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

राजहरा माइंस में तैनात सीआईएसएफ के जवान पर चाकू से प्राण घातक हमला कर मोटर सायकल को जलाने वाले 04 आरोपियों को भेजा गया जेल
आरोपी राजहरा माइंस मे कर रहे थे लोहा की चोरी आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी, चाकू, व लाइटर जप्त
दल्लीराजहरा दिनांक 13.04.2023 के प्रातः 7.00 बजे प्रार्थी सीआईएसएफ आरक्षक शंकु सुरेश अपने साथी आरक्षक नोहर लाल के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 जे- 3288 से अपनी ड्यूटी पर पेट्रोलिंग करने राजहरा माइंस एरिया निकले थे सुबह करीबन 6-7 बजे राजहरा माइंस स्कैंप यार्ड में 7-8 आरोपीगण लोहा चोरी कर रहा था जिसे सीआईएसएफ के कर्मचारियों द्वारा आवाज देने पर आरोपीगण वार्ड क्रमांक 02 पंडरदल्ली तरफ भाग गये पता तलाश पर सभी आरोपीगण शंकर सुरेन्द्र के घर के पास मिले जिसे सुरक्षाकर्मियों द्वारा माइंस में चोरी करने के लिये क्यों घुसे थे पुछने पर सभी आरोपीगण योजना बनाकर तुम लोगों के कारण हम लोग माइंस अंदर जा नहीं पाते हैं ।

कहकर मां-बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते जान से मारने की धमकी देकर आरोपी शंकर सुरेन्द्र ने चाकू से सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश के पीठ पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे दोनो सुरक्षाकर्मी अपनी जान बचाने के लिये अपने मोटर सायकल को छोड़कर थाना आये आरोपीगण ने सुरक्षाकर्मी के मोटर सायकल को भी आग के हवाले कर दिया, सुरक्षाकर्मी शंकु सुरेश की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा 146, 147, 148, 149, 186, 332, 353,307,294, 506बी 324,335 भादवि 25, 27 आर्म्स का अपराध पंजीबध्द कर आरोपीगण (1) शंकर सुरेन्द्र पिता पवन सुरेन्द्र उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 02 पण्डरदल्ली रामनगर चौक राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (2) गौकरण करायत पिता पवन कुमार करायत उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 पण्डरदल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (3) सूरज पासवान पिता स्व० रामबसावन पासवान उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 10 पुराना बजार राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (4) शेखर नागवंशी पिता चिमन नागवंशी उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 02 पण्डरदल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया गया आरोपीगण द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी शंकर सुरेन्द्र से घटना में प्रयुक्त एक नग लोहे का चाकू, आरोपी गौकरण उर्फ करण करायत से एक नग लायटर, आरोपी सूरज पासवान से घटना में प्रयुक्त एक नग बिना नम्बर की स्कूटी को जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 14.05.2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, और अन्य आरोपीगण की पता तलाश की जा रही है।घटना की कार्यवाही एवं आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी वीणा यादव, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, सूरज साहू, प्रदीप तिवारी, आरक्षक अजय माहला, धर्मेन्द्र सेन, एस कुमार तारम, मनोज साहू रवि यादव, जीवन नाग की अहम भूमिका रही।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

सराहनीय कार्य कर रहा है नव युवक मंडल : लखेश्वर बघेल
- बकावंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए बस्तर के विधायक
बकावंड बस्तर जन जागरण नव युवक मंडल बकावंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर के विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि यह संस्था सरहनीय कार्य करती आ रही है। संस्था से जुड़े युवाओं का जज्बा प्रेरणादायक है। बघेल ने कहा कि बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल 13 नवंबर 1994 में अस्तित्व में आया।मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण एक्ट के तहत इसका 25 जून 1996 को पंजीयन हुआ।

गठन के बाद से ही यह संगठन जनसेवा और पीड़ितों, बेसहारों और जरूरतमंदों की मदद करती आ रही है। गरीब जोड़ों का आदर्श विवाह कराने के मामले में भी यह संगठन अग्रणी है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में ये खिलाड़ी न सिर्फ राज्य बल्कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। खेलबो जीतबो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को साकार करने में राजीव युवा मितान क्लब एक और सार्थक कदम सिद्ध हुआ है। राज्य की युवा शक्ति को मुख्यधारा से जोड़कर गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना प्रारंभ की गई है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्डों में कुल 13269 राजीव युवा मितान क्लब गठित करने का लक्ष्य है। अब तक कुल 9917 युवा मितान क्लबों का गठन हो चुका है। हर क्लब को प्रति तिमाही 25 हजार रुपए देने का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है। राजीव युवा मितान क्लब से जुड़कर युवा खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों जुड़ रहे हैं एवं जन जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं। इस दौरान रतन कश्यप, जगमोहन बघेल, मानसिंह कवासी, दयाराम, मधु निषाद, ललित पुजारी, धनेश्वर बघेल, वीरेंद्र कश्यप, राजेश कुमार, जयनाथ कश्यप, दुर्जन कश्यप, सोनसिंह कश्यप, तुला मौर्य, बीरनाथ बघेल, अनिल बघेल, नवीन बघेल एवं संगठन के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
गरीब की रोजी रोटी छीन ली, बाकी अवैध कब्जों पर नरमी
- जोगी कांग्रेस और मुक्ति मोर्चा ने अतिक्रमण के खिलाफ खोला मोर्चा
- राजनगर में गरीब के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठाई आवाज
बकावंड विकासखंड बकावंड में अतिक्रमण हटाने के नाम पर चेहरा देखकर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के अधिकारी एक गरीब के गुमटीनुमा होटल को ढहाकर उसके रोजी रोटी का जरिया तो छीन लेते हैं, मगर लंबी चौड़ी जमीन हथियाए बैठे लोगों के साथ नरमी का व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों के अवैध कब्जों को हटाने के लिए जरा भी तत्परता नहीं दिखाई जाती। प्रशासन के इस दोहरे रवैए के विरोध में जनमुक्ति मोर्चा और जोगी कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।बकावंड ब्लॉक में शासकीय भूमि को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त कराने हेतु जनमुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बस्तर के एसडीएम को ज्ञापन सौपा।

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने तथा बिना भेदभाव के सभी अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ समान रूप से कार्यवाही करने की मांग को लेकर यह ज्ञापन जनमुक्ति मोर्चा के नेता व जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप व मुक्ति मोर्चा के ब्लॉक निलांबर भद्रे के नेतृत्व में सौंपा गया। युवा नेता भरत कश्यप ने बताया कि बकावंड ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजनगर के गरीब परिवार का सुभाष पटेल पिछले 6 वर्षों से रोजी रोटी के लिए गुमटीनुमा होटल चलाता आ रहा था। उसके परिवार के भरण पोषण का यही एकमात्र जरिया था। तहसीलदार द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उसकी गुमटी को ढहा दिया गया है। पीड़ित सुभाष पटेल अब अपने परिवार का गुजारा कर पाने में असहाय हो गया है। वहीं राजनगर में अनेक लोगों ने कई – कई डिसमिल शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा है। ऐसे कब्जेधारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि अगर 7 दिनों के अंदर सारे अवैध कब्जाधारियों से जमीन मुक्त नहीं कराई गई, तो मुक्ति मोर्चा व जोगी कांग्रेस द्वारा ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष भरत कश्यप, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष निलांबर भद्रे, मितेश बिसाई, नोबी निषाद, सुभाष पटेल, कुमार बघेल आदि उपस्थित थे।
जनता जनार्दन के आशीर्वाद से कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्तायों की जी तोड़ मेहनत का नतीजा
जगदलपुर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता में गजब के उत्साह का संचार हुआ है दरअसल कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई जिसे जनता जनार्दन को श्रेय दिया जा रहा हैं और इसे कार्यकर्तायों की जी तोड़ मेहनत का नतीजा माना जा रहा है। कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी इतने खुश हैं कि राजीव भवन मे एकत्रित होकर आतिशबाजी करने के बाद एक दूसरे को मुंह मीठा कराया। दोपहर 3:00 कांग्रेस पार्टी के अनुषांगिक संगठनों की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ने राजीव भवन में जमा हुए और तथा कर्नाटक जीत की एक दूसरे की बधाई दी। आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ में चुनाव है और कर्नाटक की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस पार्टी को नई संजीवनी मिल गई।


