City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

बालोद से अंतागढ़ तक गूंजा विकास का संदेश

0

बालोद केंद्र सरकार के 12 साल के सफल कार्यकाल और उसकी जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान ‘प्रगति पथ यात्रा’ के तहत बालोद से अंतागढ़ तक रेल यात्रा आयोजित की गई।ताडोकी स्टेशन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व संसद एवं विधायक विक्रम उसेंडी जी ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया, और इस प्रगति यात्रा व मोदी जी के 12 साल के विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आव्हान किया।

इस विशेष रेल यात्रा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी चंद्राकर,महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया, होरीलाल रावटे, प्रतिभा चौधरी,तोरण लाल साहू,कमलेश सोनी,ठाकुर राम चंद्राकर,टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, प्रेम साहू, निशा योगी, मनीष झा, सुरेंद्र देशमुख, विनोद जैन, कमल पनपालिया, मोपेन्द्र साहू, समर्थ लाखानी,सहित सभी मंडल के अध्यक्ष गण सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित बड़ी संख्या में जिले के जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के आव्हान पर प्रगति यात्रा कार्यक्रम में जिले के सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।मोदी जी के 12 साल बेमिसाल के कार्यों एवं जनता की दीर्घकालिक मांग को पूरा करते हुए रेल मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार सहित रेल्वे स्टेशनों को भव्यता व सर्वसुविधा युक्त बनाते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी जी के विकास कार्य को दर्शाता है।

यह विशेष यात्रा बालोद जिला के गुंडरदेही से केवटी तक सामूहिक रेल यात्रा के रूप में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य रेलवे विकास जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं जनता की राय को प्रत्यक्ष रूप से समझना,रेलवे विकास एवं जनकल्याण कार्यों की उपलब्धियां से जनता को अवगत कराना साथ ही जन-जन तक विकास की कहानी पहुंचना इस यात्रा का प्रमुख लक्ष्य था।रेल यात्रा के दौरान प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष ने ट्रेन के डिब्बों में जाकर आम जनता, ग्रामीणों और सह-यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की प्रमुख योजनाओं के जमीनी स्तर पर मिल रहे लाभों को लेकर फीडबैक लिया।प्रदेश महामंत्री श्री जैन ने बताया, बालोद से अंतागढ़ रेल मार्ग खुद में एक ऐतिहासिक विकास परियोजना का हिस्सा है, जो इस आदिवासी बहुल और दूरदराज के अंचल को मुख्यधारा से जोड़ता है।भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देशमुख ने इस यात्रा के जरिए बस्तर और उससे सटे इलाकों में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों को जनता के सामने रेखांकित किया।राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और विकसित भारत, मोदी जी के विजन जन् कल्याणकारी योजनाओं को यात्रियों के साथ साझा करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके विचारों से अवगत कराया।इस यात्रा में लगभग 450 कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।इस प्रगति पथ यात्रा सफल कार्यक्रम के प्रभारी जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव एवं सह प्रभारी,सोमेश सोरी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गुलशन साहू थे।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बीच बालोद जिला आबकारी अधिकारी का तबादला

0

भाजपा नेताओं की नाराजगी महंगी पड़ी नए अधिकारियों की हुई पदस्थापना अवैध शराब में संलिप्त थे जिला अधिकारी भाजपा नेताओं से हुआ था मतभेद

बालोद छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तबादला सूची जारी कर दी। जारी आदेश के अनुसार बालोद के जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी का स्थानांतरण कर उन्हें प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा पदस्थ किया गया है। वहीं बेमेतरा के जिला आबकारी अधिकारी पलक नंद को बालोद का नया जिला आबकारी अधिकारी बनाया गया है।तबादला आदेश के अनुसार बालोद कार्यालय में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी समीधा पाण्डेय को छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लिमिटेड, खपरी (कुम्हारी), जिला दुर्ग स्थानांतरित किया गया है। वहीं जेबा खान को रायपुर से स्थानांतरित कर जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय, बालोद में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा आबकारी उप निरीक्षक वीणा भंडारी को बेमेतरा से बालोद भेजा गया है।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख एवं जिला महामंत्री सौरभ लूनिया सहित भाजपा पदाधिकारियों ने वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री लखन लाल देवांगन को ज्ञापन सौंपकर बालोद जिला आबकारी अधिकारी के कार्य व्यवहार पर सवाल उठाए थे। ज्ञापन में जिले में अवैध शराब बिक्री, शराब में मिलावट, शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने तथा आमजन के प्रति अधिकारी के रवैये को लेकर नाराजगी जताते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की गई थी।अब तबादला आदेश जारी होने के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

भाजपा पदाधिकारी इसे सुशासन की दिशा में सरकार की जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि “भाजपा सरकार में जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलती हैं तो सरकार आवश्यक निर्णय लेने से पीछे नहीं हटती। सुशासन का अर्थ जवाबदेही और पारदर्शिता है।”भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि “हमने जिले में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और अवैध शराब के मामलों को लेकर मंत्री के समक्ष तथ्य रखे थे। सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर निर्णय लिया है। आगे भी जनता के हितों के विरुद्ध कार्य करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।”भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने कहा कि “प्रदेश सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार और लापरवाही पर अंकुश लगाना है। यदि किसी विभाग में शिकायतें सामने आती हैं तो उन पर कार्रवाई होना सुशासन की पहचान है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहेंगे।”तबादला आदेश के बाद अब बालोद जिले में आबकारी विभाग की नई टीम से अवैध शराब पर प्रभावी नियंत्रण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और जनशिकायतों के त्वरित निराकरण को लेकर लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं।

करपावंड में बवाल मचवाने वाला भाजपाई सरपंच फरार, 14 आरोपी भेजे गए जेल

0

फरार सरपंच लखमू राम नेताम और पंच लोकेंद्र निषाद की तलाश जारी

अर्जुन झा-

बकावंड बीते शुक्रवार 19 जून को करपावंड में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने के लिए गई राजस्व विभाग व पुलिस की टीम पर किए गए हमले के मामले में पुलिस लोकेंद्र नेताम, मनीराम बघेल सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा चुकी है। वहीं इस हमले का मास्टर माइंड और मारपीट करने वाला करपावंड का भाजपाई सरपंच लखमूराम नेताम एवं पंच लोकेंद्र निषाद फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। उधर करपावंड में हालात सामान्य हो चली है और थानेदार शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है।

करपावंड में बड़ा बवाल मचवाने के बाद भी सरपंच अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।उन्होंने शनिवार को कई घरों पेयजल आपूर्ति बंद करा दी, जिसके कारण इन घरों में पेयजल की समस्या बनी रही। ज्ञातव्य हो कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से मारपीट करने के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वीडियो फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शी लोगो के बयान के आधार पर अन्य बवालियों की भी पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मामले का मुख्य आरोपी गांव का सरपंच एवं एक पंच फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जल कर की राशि में गोलमाल

सरपंच ने बदले की भावना से विरोधियों के घरों और मोहल्लों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बंद करा दी थी, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। दूसरे दिन सुबह जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रत्येक परिवार से जल कर के रूप में 150 रूपए की वसूली की जाती है। विगत 3-4 माह की राशि वसूल कर पंचायत के खाते में जमा नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने सरपंच पर जल कर की राशि के गबन करने का आरोप लगाया है। वहीं पंचायत सचिव पटेल ने बताया कि लगभग 200 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है। जिसमें आवास पारा में पानी सप्लाई नहीं होती है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 से अधिक परिवारों से प्रत्येक माह समूह के जरिए प्रति परिवार 150 रूपए के वाटर टैक्स की वसूली की जाती है। 3-4 माह का राशि वसूली कर सरपंच के पास जमा कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत के खाते में राशि जमा नहीं कराई जाती और मुझे इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है।

बचे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द

करपावंड में हालात सामान्य हो चुके हैं। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुछ आरोपी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

करपावंड में बवाल मचवाने वाला भाजपाई सरपंच फरार, 14 आरोपी भेजे गए जेल

0

फरार सरपंच लखमू राम नेताम और पंच लोकेंद्र निषाद की तलाश जारी

अर्जुन झा

बकावंड बीते शुक्रवार 19 जून को करपावंड में जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने के लिए गई राजस्व विभाग व पुलिस की टीम पर किए गए हमले के मामले में पुलिस लोकेंद्र नेताम, मनीराम बघेल सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा चुकी है। वहीं इस हमले का मास्टर माइंड और मारपीट करने वाला करपावंड का भाजपाई सरपंच लखमूराम नेताम एवं पंच लोकेंद्र निषाद फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। उधर करपावंड में हालात सामान्य हो चली है और थानेदार शिवानंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात है।

करपावंड में बड़ा बवाल मचवाने के बाद भी सरपंच अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं।उन्होंने शनिवार को कई घरों पेयजल आपूर्ति बंद करा दी, जिसके कारण इन घरों में पेयजल की समस्या बनी रही। ज्ञातव्य हो कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और अधिकारियों से मारपीट करने के मामले को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वीडियो फुटेज एवं प्रत्यक्षदर्शी लोगो के बयान के आधार पर अन्य बवालियों की भी पहचान करने में जुट गई है। फिलहाल 14 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। मामले का मुख्य आरोपी गांव का सरपंच एवं एक पंच फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जल कर की राशि में गोलमाल

सरपंच ने बदले की भावना से विरोधियों के घरों और मोहल्लों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बंद करा दी थी, जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। दूसरे दिन सुबह जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रत्येक परिवार से जल कर के रूप में 150 रूपए की वसूली की जाती है। विगत 3-4 माह की राशि वसूल कर पंचायत के खाते में जमा नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने सरपंच पर जल कर की राशि के गबन करने का आरोप लगाया है। वहीं पंचायत सचिव पटेल ने बताया कि लगभग 200 घरों में नल कनेक्शन दिया गया है। जिसमें आवास पारा में पानी सप्लाई नहीं होती है। उन्होंने बताया कि लगभग 100 से अधिक परिवारों से प्रत्येक माह समूह के जरिए प्रति परिवार 150 रूपए के वाटर टैक्स की वसूली की जाती है। 3-4 माह का राशि वसूली कर सरपंच के पास जमा कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पंचायत के खाते में राशि जमा नहीं कराई जाती और मुझे इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है।

वर्सन

बचे आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द

करपावंड में हालात सामान्य हो चुके हैं। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कुछ आरोपी फरार हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा पर जगदलपुर से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल महापौर संजय पांडे ने दी शुभकामनाएं

0

मेयर संजय पांडेय ने रवाना किया 22 श्रद्धालुओं के जत्थे को

जगदलपुर सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक यात्रा में शामिल होने के लिए जगदलपुर जिले से 22 श्रद्धालुओं का दल रविवार की शाम को रवाना हुआ। यात्रियों के विदाई कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जानकर सफल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। प्रदेशभर से कुल 1007 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई है, जो 22 जून को रायपुर रेलवे स्टेशन से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए रवाना होगी।

श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर में दर्शन, पूजन और स्वाभिमान पर्व के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यात्रा के समापन के बाद सभी तीर्थयात्री 26 जून को वापस रायपुर लौटेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन, ठहरने और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा हमारे सांस्कृतिक गौरव और आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ से जा रहे श्रद्धालु बाबा सोमनाथ के दरबार में प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सफल हो, यही बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना है। विदाई कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, यात्रियों के परिजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहना कर जयकारों के साथ शुभकामनाएं देते हुए जिला पंचायत परिसर से रवाना किया गया।

स्टॉफ नर्स सीमा दानी के खिलाफ सांसद कश्यप से शिकायत

0

मरीजों और कर्मियों से दुर्व्यवहार करती हैं स्टॉफ नर्स सीमा दानी

जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला शाखा बस्तर ने महारानी जिला चिकित्सालय जगदलपुर की स्टॉफ नर्स सीमा दानी को न हटाए जाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संघ का कहना है कि सीमा दानी मरीजों और सहकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं। इस संबंध में छग स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ की महारानी अस्पताल इकाई की अध्यक्ष वर्षा एल्काना के नेतृत्व में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को ज्ञापन सौंपकर सीमा दानी को तत्काल जिला चिकित्सालय से हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्टॉफ नर्स सीमा दानी द्वारा भर्ती मरीज के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज करने उपरांत भी आज तक तक सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक महारानी अस्पताल जगदलपुर ने उन्हें मेल वार्ड से हटाकर उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया गया है।

बताया गया कि बीते 26 मई को पीलिया से ग्रसित आदिवासी मरीज ऋषभ मंडावी को महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती कराया गया था। इस बीच 29 मई को दोपहर में गर्मी अत्यधिक होने के कारण मरीज के परिजनों द्वारा स्वयं का टेबल फैन लाकर मरीज के बेड के पास लगाया गया था। इस पर स्टॉफ नर्स सीमा दानी द्वारा मरीज व उनके परिजनों से अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की गई।सीमा दानी ने मरीज के परिजनों को धमकी देते हुए कहा कि पंखा हटाओ अन्यथा सामान सहित अस्पताल से बाहर फेंकवा दूंगी। एक स्टॉफ नर्स द्वारा मरीजों के साथ ऐसा व्यवहार करना उचित नहीं है। बस्तर एक आदिवासी अंचल है जहां पर विभिन्न वर्गों एवं आदिवासी समाज के लोग उपचार हेतु भर्ती होते हैं। स्टॉफ नर्स सीमा दानी के द्वारा रोगियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज करना आम बात है। इसकी पूर्व में भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं।ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सीमा दानी अपने वार्ड का कार्य छोड़कर अन्य वार्डों में जाकर अधिकारी की तरह रौब झाड़ती हैं।अपने सहकर्मी वरिष्ठ स्टॉफ नर्स के साथ भी वे विवाद कर चुकी हैं। 19 मई 2026 को प्रसूति विभाग में सुबह ड्यूटी के दौरान एक वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में ड्यूटी लगाने तथा सेवा समाप्ति की कार्यवाही कराने जैसी धमकी दी जाती है। बताया गया है कि जिस पीलियाग्रस्त मरीज ऋषभ मंडावी व उनके परिजनों के साथ स्टॉफ नर्स सीमा दानी ने अभद्र एवं अमनवीय व्यवहार किया था, उसकी मां झीलिन मंडावी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर में खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी जैसे उच्च पद पर पदस्थ हैं।

बावजूद उनके मरीज पुत्र ऋषभ मंडावी के साथ सीमा दानी द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया। इस संबंध में झीलिन मंडावी द्वारा उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई थी और उन्होंने संघ से भी न्याय दिलाने हेतु निवेदन किया गया है। उच्चाधिकारियों से पत्राचार करने के बाद स्टॉफ नर्स सीमा दानी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आगे कहा गया है कि उच्च अधिकारियों ने महारानी अस्पताल के सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को निर्देशित किया गया था कि सीमा दानी स्टॉफ नर्स को मेल वार्ड के प्रभार से हटाकर दूसरे वार्ड में समायोजित किया जाए अथवा उनसे स्टॉफ नर्स का कार्य कराया जाए। इस संबंध में संघ द्वारा बार बार पत्र दिए जाने के बावजूद सीमा दानी को मेल वार्ड से हटाया नहीं गया है। आज भी सीमा दानी स्वयं को प्रभारी बताकर कर्मचारियों को परेशान कर रही हैं। इससे साथी कर्मचारी भयभीत हैं। इसके उपरांत भी अधिकारियों द्वारा संज्ञान में नहीं लिया जाना समझ से परे है। ऐसे संवेदनशील मामलों पर कार्यवाही न करने वाले अधिकारियों पर उच्चस्तरीय प्रशासनिक स्तर पर जांच करने की मांग संघ ने की है।

हिड़मा नहीं, शहादत देने वाले जवान हैं हमारे रोल मॉडल: प्रियंका कौशल

0

नक्सलवाद की समाप्ति में मीडिया की भी है अहम भूमिका: डीआईजी

सुकमा में नारद जयंती पर पत्रकारों का सम्मान

सुकमा बस्तर के पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं। हमें विभाजनकारी शक्तियों को पहचानकर उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आज कुछ पत्रकार पूवर्ती गांव जाकर नक्सली हिड़मा और उसके परिवार को ग्लोरीफाई कर रहे हैं, लेकिन कितने पत्रकार बस्तर में शहीद हुए पुलिस या सीआरपीएफ के जवानों के घर तक पहुंचे? ये बातें रायपुर की वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल ने देवर्षि नारद जयंती पर सुकमा में आयोजित कार्यक्रम में कही।

शबरी माता जनकल्याण सेवा समिति सुकमा द्वारा नारद जयंती के अवसर पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सुकमा जिले के दो दर्जनसे ज्यादा पत्रकारों का विशेष सम्मान किया गया। जनसंर्पक अधिकारी सागर वारे ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद सभी पत्रकारों की जिम्मेदारीबढ़ गई है। आप सभी अपनी लेखनी से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर लोगों को जागरूक करें। इन्हे शिक्षा से जोड़ें। कार्यक्रम में अघ्यक्षीय उदबोधन चमन लाल साहू ने दिया। आभार डा. अनमय बिंदवई ने व्यक्त किया। तथा कार्यक्रम का संचालन पत्रकार लीलाधर राठी ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा कि समाज के सामने खबरों की प्रस्तुति कैसे करें ये सबसे ज्यादा महत्तवपूर्ण है। आज समाज को छोटे से लेकर बड़े मामले में मीडिया से उम्मीद बनी रहती है।

पूर्व में नारद मुनि मुखबिरी कर खबरों का अदान प्रदान किया करते थे आज पत्रकार साथी भी समस्याओं व विचारों का अदान प्रदान कर निदान कराने में सहयोग करते हैं।

कायम है पत्रकारों पर भरोसा: राजेंद्र

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष पी. राजेंद्र ने कहा सुकमा जिले में पत्रकारिकता करना कठिन है। विषम परिस्थितियों में भी जिले के पत्रकार समाचार खोजकर खबर बनाते रहे हैं। नक्सल क्षेत्र होने के बाद भी सुकमा केपत्रकार अंदर के गांवों में खबरें खोजने जाते थे। नक्सली क्षेत्र होने की वजह से पत्रकार को दोनों तरफ बैलेंस बनाकर समाचार बनाना पड़ता था। हमारेपत्रकारों ने नीडर होकर समाचार बनाया, हमने समाज हित में काम किया। सुकमा को सुखमय सुकमा बनाने के लिए सभी लोगों ने मिलकर काम किया।पत्रकार, शिक्षक, पुलिस के जवान, सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीसीएफ सभी के सहयोग से आज सुकमा और छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हुआ है। सुकमा के विकास के लिए शहीद हुए जवानों को नमन करता हूं। समाज विकास के लिए गांव के विकास क लिए हमारे पत्रकार काम करते हैं और करते रहेंगे। पत्रकार के ऊपर सबकी नजरें टिकी रहती हैं और छोटे से छोटे काम करवाने में पत्रकारों पर भरोसा करते हैं।

पत्रकार समाज का पथ प्रदर्शक: दीपिका

अधिवक्ता एवं महिला आयोग की सदस्य दीपिका शोरी ने अपने उदबोधन में कहा कि शबरी माता जनकल्याण सेवा समिति, जिला सुकमा द्वारा आयोजित आद्य पत्रकार देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। जिले के पत्रकार साथियों का सम्मान करना मेरे लिए गौरव काविषय है। पत्रकार समाज और लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए पत्रकार निरंतर समाज को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुझे भी पत्रकारिता से जुड़े अपने पिछले कई वर्षों के अनुभव पत्रकार साथियों के बीच साझा करने का अवसर मिला। दीपिका सोरी ने कहा कि देवर्षि नारद को आद्य पत्रकार के रूप में स्मरण करते हुए हम सभी को सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। मैं सभी पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देती हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।

बस्तर के पत्रकारों ने अपनों को भी खोया: प्रियंकामुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका कौशल ने कहा कि देवर्षि नारद से हमें चार बातें सीखनी चाहिए। सबसे पहले हमारी पत्रकारिता के केंद्र में लोकमंगल की भावना हो, दूसरी महत्वपूर्ण बात कि हमें नारद जी जैसा गतिशील होना चाहिए। इससे हमारी प्रमाणिकता बढ़ेगी और हम अपनी दृष्टि से तथ्यों को देख पाएंगे।नारद जी जैसा निर्भीक और विश्वसनीय भी हम पत्रकारों को होना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं। हमें विभाजनकारी शक्तियों को पहचानकर उनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आज कई पत्रकार पूवर्ती गांव जाकर खूंखार नक्सली हिड़मा और उसके परिवार को ग्लोरीफाई कर रहे हैं, लेकिन बस्तर में शहीद हुए पुलिस या सीआरपीएफ जवानों के घर तक कितने पत्रकार पहुंचे? हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। प्रियंकाकौशल ने कहा कि बस्तर के पत्रकारों ने नक्सलवाद की समाप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। खास तौर से सुकमा के पत्रकारों का योगदान नहीं भुलाया जा सकता। कई चुनौतियों का सामना करते हुए भी विपरीत स्थितियों में वे पत्रकारिता का धर्म निभाते रहे हैं। बस्तर के पत्रकारोंने भी अपनों को खोया है, लेकिन अपने कर्त्तव्य से वे कभी पीछे नहीं हटे।

मौजूदा दौर चुनौती भरा: डीआईजी

सीआरपीएफ के डीआईजी अरविंद सिंह राजपुरोहित ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की समाप्ति में मीडिया की भूमिका को नजरअंदाज नही किया जा सकता है। इसमें बड़ी भूमिका मीडिया की भी रही है। मीडिया के साथियों ने आम जनता को जागरूक कर नक्सलियों के गलत विचारधारा को सावजनिक किया। श्री सिंह ने कहा किपत्रकारिता का वर्तमान दौर बहुत ही चुनौतीपूर्ण है और खबरों को लिखते व दिखाते वक्त तथ्यों को पूरा ध्यान दिया जाना चाहिए। तथ्यात्मक पत्रकारिता ज्यादा दिन तक टिकती है। उन्हेाने कहा-पूरे विश्वास के साथ कह सकता हुं कि इस जिले के पत्रकार बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। श्री सिंह ने कहा कि सुकमा में उनके कार्यकाल में पाया कि यहां के पत्रकारों ने हमेशा सकारात्मक पत्रकारिता करते हुए फोर्स की मदद की और कोई भी अप्रिय घटना घटित नही हुई।

रावघाट-अंजरेल माइंस के 182 श्रमिक रोजगार की मांग को लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, सौंपा ज्ञापन

0

4 साल तक बहाते रहे पसीना, अब छिन गया रोजगार

जगदलपुर रावघाट अंजरेल माइंस में कार्यरत श्रमिक रविवार को अपनी रोजगार संबंधी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और श्रम विभाग के नाम ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।श्रमिकों ने बताया कि अंजरेल माइंस में वर्ष 2022 से कार्यरत 182 कर्मचारियों के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

जय गुरुदेव श्रमिक संघ रावघाट खदान के बैनर तले पहुंचे श्रमिकों ने बताया कि माइंस में कार्य कर रही देव माइनिंग कंपनी का एक्सटेंशन 20 जून 2026 को समाप्त हो गया है। इसके बाद कंपनी द्वारा कर्मचारियों को कार्य बंद होने की सूचना दी गई है, जिससे 182 श्रमिकों के समक्ष रोजगार और आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। श्रमिकों का कहना है कि उन्हें पूर्व में आश्वासन दिया गया था कि ठेका परिवर्तन होने की स्थिति में भी सभी कर्मचारियों को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है।

उन्होंने प्रशासन और बीएसपी प्रबंधन से मांग की है कि सभी कर्मचारियों को तत्काल रोजगार उपलब्ध कराया जाए तथा सेवा पुस्तिका, पीएफ, ईपीएफ, अनुभव प्रमाण-पत्र, बीमा, ईएसआई, चिकित्सा सुविधा और अन्य श्रमिक हितों से जुड़ी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब तक 182 कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक उनके वेतन भुगतान और अन्य दायित्वों की जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन द्वारा ली जाए। श्रमिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंधन की होगी। श्रमिकों ने प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर रोजगार सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित रहे।

बीजेपी सरकार में चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, शिलान्यास कार्यक्रम में जिपं सदस्य योगेश बैज का नाम गायब

0

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के उलनार में आज संपन्न हुआ कार्यक्रम =अलनार में आयोजित पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास के शिलान्यास कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र से क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का नाम गायब होना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रति भाजपा सरकार की दुर्भावना और उपेक्षापूर्ण रवैये को दर्शाता है। योगेश बैज ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का काम कर रही है।

बैज ने कहा है कि एक निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जो सीधे जनता द्वारा चुना गया प्रतिनिधि है, उसे उसके ही क्षेत्र के विकास कार्यों के कार्यक्रम से अलग रखना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है और विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को जानबूझकर कार्यक्रमों से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। यह जनादेश और लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। योगेश बैज ने कहा कि भाजपा को यह समझना चाहिए कि विकास कार्य किसी एक दल की जागीर नहीं, बल्कि जनता के अधिकार हैं। यदि सरकार जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करेगी तो जनता इसका जवाब आने वाले समय में अवश्य देगी।जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने संबंधित विभाग और प्रशासन से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग की है।

बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के संरक्षण के लिए जिम्मेदारी से होगा प्रयास: शरद अवस्थी

0

आईबीडीए के नव नियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने समारोह पूर्वक संभाला पदभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में किया पदभार ग्रहण

जगदलपुर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण (आईबीडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शरद अवस्थी ने आज सोमवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। समारोह में बस्तर संभाग के भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाज व विभिन्न संस्थाओं के प्रमुख, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। पदभार ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि बस्तर अंचल की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी के संरक्षण का महति कार्य सभी के सहयोग से संपूर्ण जिम्मेदारी से पूर्ण करने प्रयास होगा। सिंचाई योजनाओं का धरातल पर कुशलता से क्रियान्वयन हो, जिसका अधिकाधिक लाभ हमारे बस्तर क्षेत्र के किसानों को मिले, इस हेतु योजनाबद्ध रूप से सार्थक पहल होगी।

अवस्थी ने बड़े दायित्व सौंपनें व विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व केबिनेट मंत्री केदार कश्यप का भी आभार माना।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव व मंत्री श्री कश्यप ने बस्तर बेसिन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके दीर्घ अनुभव का लाभ बस्तर व बस्तर वासियों को मिलेगा। पदभार ग्रहण समारोह में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, विधायक विनायक गोयल, चैतराम अट्टामी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, ब्रेवरेज कार्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, छग अजजा आयोग अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, डॉ. सुभाऊ कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, बलदेव मंडावी, प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, सुधीर पांडेय, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा, आनंद मोहन मिश्रा, संतोष गुप्ता, धनीराम बारसे, विद्याशरण तिवारी, योगेंद्र पाण्डेय आदि सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता, समाज प्रमुख, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS