- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत पर संवेदना जताई और ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने जिम्मेदारों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की
अंबिकापुर
अंबिकापुर
जगदलपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा गोवा मुक्ति संगठन सदस्य खूबीराम कश्यप जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में भागवत महापुराण आयोजित किया गया है। गुरुवार को भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन राजा परीक्षित की कथा बाचते हुए उन्होंने कहा कि पेड़ हो या पुरुष सब के अंदर एक ही जीव है। पत्तों से पेड़ का तो मानव वस्त्र से शरीर को ढकता है। सभी जीवों की अपनी अवस्था होती है। मनुष्य को वृद्धावस्था आते ही मोह छोड़ कर मोहन को अपनाना चाहिए ।

धनार्जन की दौड़ में लोग अपनों से दूर हो गए हैं। जीवन भर धन – धन कहते हुए, मर गए। बच्चो ने शोकपत्र में छपवाया कि पिता का निधन हो गया है, इसलिए अर्थ के पीछे जीवन भर दौड़ने वाले व्यक्ति की अंतिम यात्रा को अर्थी कहा जाता है। हर दिन को जीवन का अंतिम दिन मान कर परलोक सुधारने के कार्य में लगे रहें। धर्म की साथ जाता है इसलिए कहा जाता है, धर्म करो। सर्पदंश से सात दिनों बाद मौत का वरण करने वाले राजा परीक्षित के मोक्ष की कथा बाचते हुए उन्होंने बताया कि राजा को चिरंजीवी करने इंद्र अमृत कलश लेकर पहुंचे थे लेकिन अमरत्व की लालसा छोड़ परीक्षित ने भागवत कथा का रसपान कर मोक्ष प्राप्त किया चूंकि अमृत रसपान किए देवता ही दानवों से बार – बार पराजित हो, भागते रहे हैं। ज्ञानामृत पीने वाले का यमराज भी स्वागत करते हैं। भागवत श्रवण सभी को करना चाहिए। भागवत महापुराण पूरी तरह से वैज्ञानिक है। बताया गया ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे से प्रहलाद प्राकट्य की कथा सुनाई जाएगी।
बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के आगमन पर ग्राम वासियों द्वारा मेन चौक से पुरे ग्राम पंचायत स्तर का भ्रमण कर बाजे गाजे के साथ जगह जगह स्वागत की परम्परा चलती रही है जिस तरह से ग्रामवासियों द्वारा स्वागत की जो कड़ी थी बहुत ही प्रशंसयिक रही है विधायक के आगमन पर पुरे ग्राम पंचायत में भीड़ ऐसे उमड़ पड़ी की एक त्यौहार जैसा माहौल रहा है ।
बस्तर विधायक जी ने कहा की आज ग्राम पंचायत उसरी में आने के बाद ऐसा लगा की लोगों से मिलना जुलना एवं परम्परागत रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र होने पर भी शहरी क्षेत्र जैसे बहुत ही साफ सफाई पर काफी ध्यान आकर्षित कर स्वच्छता का एक अच्छी प्रमाण दिया है पिछले कई दशक से देखते आ रहा हूँ माता तपेश्वरी की क्षत्र छाया को भी अच्छी तरह से निर्माण किया और अभी भी कुछ काम चल ही रहा है ।

वर्षों पुरानी स्थान में आज बस्तर विधायक जी के पहल पर लिंगही मावली माता का जीर्णोद्धार होने जा रहा है यह एक ग्राम पंचायत उसरी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है साथ ही इसके पूर्व में भी 1.50 लाख की स्वीकृति दिया गया था लेकिन कार्य को देखते हुए और 2.00 लाख रूपये की अनुशंशा की गई है जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है प्रत्येक ग्राम पंचायतो के मंदिरो के जीर्णोद्धार हो रहे है बस्तर विधायक जी के क्षेत्र में माता गुड़ियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ।ग्राम उसरी के बीचपारा में दलसाय घर से मुर्गा बाजार तक 200 मीटर सीसी सड़क का भी भूमिपूजन बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के माध्यम से आज संपन्न किया गया ।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना गौठान को विशेष रुप से ध्यान देने के बात कही है और उंहा की अधूरे काम को देखते हुए फेंशिंग तार उपलब्ध कराने की बात कही है साथ ही खादय सामग्री रखने हेतु एक आश्रित बनाने की बात कही है
विकलांग बच्चों ने भी अपनी समस्याओ से अवगत कराया जिसको विधायक जी संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छा सहायता राशि दिलाने की बात कही है अब कोई बच्चे विकलांग ग्रस्त एवं पोलियो ग्रस्त नहीं होगा हर बच्चों का भविष्य अब छत्तीसगढ़ के सरकार द्वारा हर सुविधा मुहैया कराया जायेगा ।
जिसमें मौजूद रहे बस्तर ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, ओबीसी संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु, चंपा ठाकुर, लखेश्वर कश्यप,मानसिंह कवासी, झुलकु राम, संतो राम, सुकरी मंडावी, मदन सिंह, रतिराम, गोविंद नाग,मंगलू मंडावी, मंगतू राम,थबीर कश्यप, राजू कश्यप, उपेंद्र, भारत, बसंत, हेम, रतू राम, लखेश्वर, यादों,रुपेश मांझी,नीलम कश्यप, जितेंद्र तिवारी तुलसी राम, राजेश कुमार, चैतू राम, रामदयाल, पंडरु राम, दसमु, अनंत कश्यप, डमरू राम, ओम, सोनधर कश्यप, हेम,पंचम कश्यप,उदयनाथ, रामदयाल, ढेलू राम,दलू राम, अजय कुमार, मंचित, घनश्याम,एवं समस्त ग्रामवासी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।
जगदलपुर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की भारी मतों से जीत ने यह संकेत दे दिए हैं कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जादू चल रहा है और राज्य की जनता मुख्यमंत्री की नीतियों की कायल है। राज्य की जनता का हाथ कांग्रेस और भूपेश बघेल के साथ है। भानुप्रतापपुर के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की प्रचंड मतों से जीत को ऐतिहासिक बताते हुए संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा नेता नकारात्मक लाइन पर प्रचार करते रहे। विकास और जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा से वे बचते और मुंह छिपाते रहे। प्रदेश सरकार के मंत्री तथा बस्तर के जनप्रिय नेता कवासी लखमा के खिलाफ कुछ भाजपा नेताओं की टिप्पणी को जनता ने पसंद नहीं किया। जनता ने भाजपा को फिर एक बार खारिज कर दिया है, जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। जैन ने कहा कि प्रदेश में 15 साल तक शासन करने वाली भाजपा की किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी, महिला विरोधी और जन विरोधी नीतियों का परिणाम उपचुनाव में देखने को मिला है। जनता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सभी समाजों व वर्गों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करने के साथ उन पर अपने भरोसे की मुहर भी लगा रही है। भाजपा के शासनकाल में किसान ठगे गए थे। अब उन्हें धान का समर्थन मूल्य 2600 रुपए मिल रहा है। बेरोजगार युवकों से जहां परीक्षा फीस के नाम पर मनमानी रकम वसूली जाती थी, वहीं कांग्रेस सरकार ने पूरी तरह से छूट दी है। कोरोना काल में जब भाजपा के नेता अपने घरों में दुबके हुए थे तब मुख्यमंत्री कांग्रेस के लोगों के साथ पीड़ित जनता की मदद करते रहे। जनता में कांग्रेस व मुख्यमंत्री बघेल के प्रति भरोसा बढ़ा है, जो आगामी विधानसभा चुनाव में भी नजर आएगा। जैन ने कहा है कि विधानसभा के आम चुनाव में भी कांग्रेस बस्तर की सभी सीटों को जीतने के साथ प्रदेश में फिर एक बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ही नेतृत्व में बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत घोटिया में 200 मीटर सीसी रोड लागत 5 लाख का भूमि पूजन नारायणपुर विधायक व छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप के करकमलों के द्वारा सम्मान हुआविधायक ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण होने से जहां आमजनों को आवागमन में सहूलियत होगी वहीं ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु हमारी सरकार हमेशा कटिबद्ध है,।ग्रामीणों को बरसात में होनी वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी।और क्षेत्र में जो भी समस्या हो उसे मुझे अवगत करें जिसे मैं निवारण कर सकूं। इस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप,सरपंच घोटिया डमरू कश्यप, सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान, भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष धर्मा पाढ़ी,एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, मंगल बंछोर पूर्व जनपद सदस्य सुखराम बघेल गोपाल बघेल, पनकु बघेल, गागरू कश्यप, चंद्रभान ठाकुर, लखेश्वर दीवान, राजमन बघेल, पुनऊराम बघेल, बोदाराम कश्यप, बबलू बघेल, खगेश्वर चौबे, सोनधर दीवान, विजय कश्यप, छोटू चौबे, युवा मीतान क्लब सदस्य, कांग्रेस कार्यकर्ता आदि थे ।
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बुधवार को नगरनार क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। सबसे पहले जैन ने जगदलपुर ब्लॉक के खूंटपदर में उपस्थित लोगों से कोदई माता का जयकारा लगवाया और मातागुड़ी निर्माण के लिए चेक सौंपा। इस दौरान संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार आने के बाद से क्षेत्र के विकास को अच्छी गति मिली है।

शहर से गांव तक मूलभूत सुविधाओं के लिए रकम की कमी नहीं है। व्यवसायिक परिसरों के निर्माण से युवाओं को रोजगार मिलेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी ने कहा कि 15 साल में भाजपा सरकार किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं दे पाई, लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीद की दर 2600 रु. प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल किसान हितैषी जननेता हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रेखचंद जैन क्षेत्र में विकास के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। वे लोगों के सुख – दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। मारकेल -1 के सरपंच बलराम कुकडू ने कहा कि पहले केवल साहूकारों को रकम मिलती थी, लेकिन अब गरीबों को भी सात हजार रुपए मिल रहे हैं। उन्होने प्रदेश में फिर से एक बार भूपेश बघेल की सरकार बनाने की अपील लोगों से की। इस दौरान नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जगदलपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गौतम पाटिल, सरपंच माड़पाल मंदना नाग, मारकेल – 2 की सरपंच रजनी नाग, खूंटपदर के सरपंच रायबली नाग, सुकुलधर, भानुप्रताप, जयराम नाग, बनमाली नाग, गुप्तेश यादव, सम्पत कश्यप, दल प्रसाद मांझी, राजेश कश्यप, पूर्णिमा सिरिल, शिवप्रसाद, श्याम लाल, लिमबती आनंद, सुंदरानी, कमल राम सेठिया, जगत राम पटेल, बलिराम नाग, देवी सिंग बघेल, पद्मिनी नाग, भैरव सिंग पुजारी, शहर कांग्रेस महामंत्री गौरनाथ नाग, सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, संजय नाग, संतोष सेठिया, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, समस्त पुजारी, पटेल, कोटवार, पंचायत सचिव एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इन पंचायतों में हुआ भूमिपूजन
बुधवार को विधायक जैन ने खूंटपदर, मारकेल -1 व मारकेल -2 तथा माड़पाल में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।इन पंचायतों में देवगुड़ी मरम्मत, शौचालय निर्माण, व्यावसायिक परिसर निर्माण, सीसी सड़क, नाली निर्माण, उचित मूल्य दुकान निर्माण, आंगनबाड़ी निर्माण आदि कार्य प्रस्तावित हैं। ये सभी कार्य कुल 1 करोड़ 55 लाख 71 हजार रुपए की लागत से कराए जाएंगे।
जेसीबी यूनियन जिला बालोद स्तरीय बैठक आज साहू सदन दल्ली राजहरा मैं संपन्न हुई जिला स्तरीय सभी जेसीबी मालिक को आमंत्रित किया गया था इस मीटिंग में सभी के सम्मती से जेसीबी यूनियन बनाने का निर्णय लिया गया इस मीटिंग में संगठन की आगामी रूपरेखा तैयार की गई है बालोद जिला अंतर्गत सभी जेसीबी मालिक को अपनी मशीनों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्णय लिया गया इस मीटिंग में सभी के सम्मती से कल दिनांक 8 नवंबर 2022 से मशीन का रेट 1300 सो रुपए प्रति घंटे चलाने का निर्णय लिया गया ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


आज से लोकसभा में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है देश के विभिन्न मुद्दों में चर्चा होना था। लेकिन आज जैसे ही लोकसभा के संसद का सत्र शुरू हुआ वैसे ही आज लोकसभा में भारत जोड़ो पदयात्रा का नारा लोकसभा सदन में गूंजा जिसकी शुरुवात बस्तर सांसद दीपक बैज ने की वैसे ही विपक्ष के अन्य सांसदों ने भारत जोड़ो पदयात्रा का नारा जोरो शोरो से उठाया। अब भारत जोड़ो पदयात्रा का असर सड़क से लेकर सदन तक दिखाई देने लगा है।
जिला किसान मोर्चा द्वारा संजारी विधान सभा के लिए मंडलो द्वारा अनुमोदित धान उपार्जन केंद्रों हेतु निगरानी समिति का गठन किया गया है यह समिति धान खरीदी एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी करेगी ताकि किसान को धान खरीदी करने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो इसके लिए बालोद ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू के अनुशंसा पर निम्न निगरानी समिति का गठन किया गया है समिति के गठन के उपरांत जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू साहू ने बताया कि उक्त समिति गठन के उपरांत जिला कलेक्टर एवं समिति प्रबंधक उपार्जन केंद्र को सूची प्रेषित की गई है


जो कि आगामी दिनों में धन संग्रह केंद्रों का निरीक्षण करेंगे समिति का मुख्य उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा एवं किसानो को धान ख़रीदी केन्द्र मे होने वाले कठिनाइयों का करेगी धन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने का पुरवा समिति के सदस्यों प्रशिक्षित किया जाएगा तदुपरांत सभी समितियों का निरीक्षण करेंगीनामी सदस्यों की सूची निम्नानुसार है । जिला किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


आज दिनांक 7 12 2022 दिन बुधवार को शासन के निर्देशानुसार विकासखंड स्तर पर विकासखंड डौंडी जिला बालोद में मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता विकास (एफ एल एन) चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ कार्यशाला की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई । पूजा पश्चात श्रीमती रंजना साहू मैडम द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया । उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री जे एस भारद्वाज विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस एन शर्मा एवं मास्टर ट्रेनर सुंदरलाल भट्टाचार्य राजू लाल देवदास और टूमन लाल सिन्हा सहित 35 स्कूलों के लगभग 70 शिक्षकों ने भाग लिया चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिवस निपुण भारत एवं उनके उद्देश्यों पर मास्टर ट्रेनर भट्टाचार्य द्वारा प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा जानकारी दी गई ।



की बच्चों में भाषाई कौशल विकास एवं संख्यात्मक ज्ञान 3 से 9 वर्ष के उम्र में हो जाना चाहिए यही इस प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य है। तत्पश्चात मास्टर ट्रेनर श्री देवदास द्वारा मुस्कान पुस्तकालय के रखरखाव बच्चों के कक्षा स्तर पर कैसे हो उनका मूल्यांकन हम कैसे करें इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई इसके बाद मास्टर ट्रेनर श्री टुमन लाल सिन्हा जी द्वारा बच्चों को रुचि पूर्ण कक्षा बनाकर अध्यापन कराने हेतु निकलर एप का उपयोग और हम उसे बच्चों के लिए किस प्रकार सहयोग में लाएं यह विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। इस प्रकार यह प्रशिक्षण कार्यशाला पूर्ण रूप से बच्चों में भाषाई कौशल विकास और गणितीय संख्यात्मक दक्षता ऊपर आधारित रहा राष्ट्रगान के साथ प्रथम दिवस की कार्यशाला का समापन किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

