City Media - Page 1160 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1160

डौंडीलोहारा में मनाया गया बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का जन्मोत्सव

0

14 अप्रैल बाबासाहेब भीम राव अंबेडकर जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम बौद्ध महासभा परीक्षेत्र डौंडीलोहारा द्वारा मनाया गया जिसमें श्रीमती अनिला भेड़िया स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग का श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व में पूरे नगर पंचायत की तरफ से माननीय कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया का नागरिक अभिनंदन करते हुए नगरी निकाय को सक्षम बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माननीय नगरी निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया , अनिला भेड़िया कैबिनेट मंत्री व पूरे कैबिनेट मंत्रिमंडल द्वारा अधोसंरचना नगर विकास के लिए तीन करोड़ अध्यक्ष पार्षद मानदेय दोगुना और अध्यक्ष पार्षद निधि डेढ़ गुना करने का निर्णय लेने का स्वागत करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री का नागरिक अभिनंदन करते हुए

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

समस्त पार्षद और नगर पंचायत परिवार द्वारा आभार व्यक्त किए और माननीय कैबिनेट मंत्री को बधाई दी जिसमें सभापति झुमुक लाल कोसमा अनीता साहू सोहदरा देवांगन पार्षद अशोक चनाप ममता शर्मा ने मिलकर माननीय कैबिनेट मंत्री का नागरिक अभिनंदन करते हुए नगरी निकाय को शत-शत बनाने के लिए आभार व्यक्त किए और श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने बौद्ध महासभा परिषद डौंडीलोहारा द्वारा आयोजित अंबेडकर जन्मोत्सव के सफल कार्यक्रम के लिए बौद्ध महासभा के सभी नागरिकों उपस्थित आम नागरिकों को अंबेडकर जयंती और सभी जैन समाज द्वारा आयोजित महावीर जयंती की समस्त अनुयायो को भगवान महावीर जयंती की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगल शुभकामनाएं दिए और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और भगवान महावीर के सत्य अहिंसा परमो धर्मा के मार्ग पर चलने के लिए सभी नागरिकों को प्रेरित किए

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

दल्लीराजहरा में नाबालिग युवती से शादी का प्रलोभन देकर अनाचार करने वाला युवक गया जेल

0

दल्ली राजहरा थाना में युवती ने युवक पर शादी का प्रलोभन दे 6 वर्षो से शारीरिक शोषण व बहाला फुसलाकर 4 लाख रुपये लेने के प्रश्चात शादी से मुकरने की थाने में शिकायत दर्ज कराई थी इसके प्रश्चात युवक एक माह से फरार था | पुलिस में दर्ज पीड़ित युवती की रिपोर्ट के अनुसार दल्ली राजहरा बस स्टैंड चौक निवासी आरोपी तरुण गनिर 2016 में पीड़ित युवती को नाबालिक होते हुए अपने प्रेमजाल में फसा लिया और शादी का प्रलोभन दे 6 सालों तक शारिरिक संबंध बनाता रहा, प्रार्थीया जब बालिक हो गई और युवक से शादी करने की बात की तो युवक अपने बातों से मुकर शादी करने से ही इनकार कर दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

पीड़ित युवती ने पुलिस रिपोर्ट में यह भी बतलाया कि आरोपी तरुण गनिर मकान बनाने के लिए उनसे 4 लाख रुपये भी लिए है। इसके प्रश्चात कई बार युवक से एवम परिजनों से शादी की बात कहने पर व्यक्ति से कई बार गाली-गलौज की जाती थी मामले को लेकर युवती ने 11/03/2022 को दल्ली राजहरा थाने में आरोपी तरुण गनिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर पुलिस थाने राजहरा में विवेचना आधिकारी ने श्रीमति लता तिवारी  ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया था जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था जो 11/04/2022 को न्यायालय में सरेंडर किया जिन्हें पुलिस हिरासत में ले न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

लौह नगरी के नागार्जुन बौद्ध विहार में केक काटकर मनाई गई डॉ. अंबेडकर की 131 वी जयंती

0

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को किया गया पुरस्कृत

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में स्थित नागार्जुन बौद्ध विहार में संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समाज के सभी लोग बड़ी संख्या में बौद्ध विहार में एकत्रित हो कर रात्रि 12 बजे मुख्य अतिथि मृणाल राय द्वारा बाबासाहेब के चित्र के सामने केक काटा गया। इस अवसर पर समाज की सखी सहेली महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। लोगों ने जमकर नाच गाना करते हुए खूब आतिशबाजी की। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे साथी उनकी पत्नी व पार्षद राजेन्द्र मृणाल राय भी इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समाज द्वारा इस वर्ष कक्षा पहली से बारहवीं तक 80 अंक से अधिक प्राप्त करने वाले सभी छात्र छात्राओं को कार्यक्रम के अतिथि पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के हाथों पुरस्कृत भी किया गया।

इस अवसर पर सखी सहेली ने महिला सशक्तिकरण एवं समानता का अधिकार पर ज्यादा जोर देते हुए सभी को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र के विकास में भागीदार होने को कहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागार्जुन बौद्ध विहार के अध्यक्ष हेमंत कुमार लौहात्रे, सचिव बी आर डांगे, कोषाध्यक्ष एम गढ़पाले, विष्णु नागेश, प्रशांत फुलमाड़ी, संरक्षक सुशांत रामटेके, आनन्द सितापराव एवं समाज के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में बौद्ध विहार के अध्यक्ष सचिव द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष मृणाल राय को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

जगदलपुर शहर के सभी वाटर एटीएम खराब निगम की लापरवाही या जनप्रतिनिधि की लापरवाही से लोगो को नही मिल रहा शुद्ध जल

0

जगदलपुर। शहर के सभी प्रमुख जगहों पर लगे वाटर एटीएम बंद पड़े है। जिससे लोगो को शुद्ध पेय जल प्राप्त करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की योजना की लोगो को सुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाए के मद्दे नजर शहर के प्रमुख स्थल न्यू बस स्टैंड संजय बाजार के अलावा कुछ अन्य जगहों पर ये एटीएम लगाए गए थे। निगम के द्वारा इसका खूब प्रचार भी किया गया। लेकिन कुछ दिनों के भीतर ही इस योजना की हवा निकल गयी। नए बस स्टैंड स्तिथ वाटर एटीएम अभी गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता किंतु स्थानीय जनप्रतिनिधियो की लापरवाही और निगम के द्वारा सही रखरखाव नही होने से ये एटीएम खराब पड़े है। इस मामले में कुछ लोगो का कहना है कि डिब्बाबंद पानी बोतल की बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार की हरकत या लापरवाही निगम कर्मियों द्वारा की जा रही है। संजय बाजार के मजदूर और सब्जी बेचने वालों के साथ दूर गांव से आने वालों का कहना है कि मात्र 1 रुपये में सुद्ध जल हमे इस एटीएम से मिलता था लेकिन पानी बोतल बेचने वाली कुछ स्थानीय कम्पनी के दवाब में लोगो के साथ पेयजलापूर्ति के एटीएम के साथ छेड़छाड़ कर उसे हमेशा खराब रखा जा रहा है। जिससे पानी हेतु लोग डिब्बाबंद बोतल खरीदे। इस मामले को प्रमुखता से उठने कुछ लोगो ने कमिश्नर से इस बाबत शिकायत कर जनहित में एटीएम को सुधरवाने की मांग रखी है

मानसरोवर शॉपिंग कांपलेक्स में लगी आग को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर प्रारंभ

0

नारायणपुर – नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि, व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा नगर पालिका को बदनाम करने की कोशिश  जा रही है नगर के कलेक्ट्रेड रोड मानसरोवर कपड़े की दुकान भीषण मे आगजनी हुई और इस आगजनी मे मैनेजर की जलकर मृत्यु हुई यह बड़ी और दुखत घटना है आशा करते है की भविष्य मे इस तरह की घटना कभी नहीं होनी चाहिए। किन्तु जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन के द्वारा नगर पालिका के विरुद्ध कार्यवाही की शिकायत करना यह सरासर गलत है इस तरह की शिकायत एवं बयानबाजी से पहले वस्तुस्थिति से अवगत होना चाहिए था उनके इस तरह की बयान बाजी से आमजन में अपने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने जैसी बातें उत्पन्न होती है जो आम जन को उकसाने एवं नगर में अराजकता फैलाने जैसा घिनौना षड़यंत्र के बराबर है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने कहा की मानसरोवर मे आगजनी की खबर मिलते ही जो नगर पालिका मे आग बुझाने के संसाधन और लिफ्ट मशीन थे उससे तत्काल रवाना किया गया वही, व्यापारी संघ अध्यक्ष के द्वारा दमकल गाड़ी नहीं भेजनें की शिकायत किया गया है तो उन्हें मालूम होना चाहिए की दमकल गाड़ी नगर सेना विभाग के पास है वही हमारे नगर पालिका उपाध्यक्ष के द्वारा लगातार पानी के टैंकर मे खुद पानी भरवा कर लगातार रवाना करते रहे और रात 10 बजे तक आगजनी घटना स्थल में आग बुझाने और आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन के द्वारा गलत बयानबाज़ी करना यह पालिका को बदनाम करने का घिनौना सडयंत्र है, और इस तरह की बयानबाज़ी के बहाने जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष के द्वारा नगर के आम लोगों को गुमराह करने जैसा घिनौना षड्यंत्र है, आगे नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी ने कहा की मैं व्यापारी संघ अध्यक्ष पंकज जैन की इस तरह की गलत बयान बाजी एवं शिकायत की घोर निंदा करती हूं, एवं जिला प्रशासन से  यह मांग करती हूं कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृति ना हो इसके लिए हमने अतिरिक्त फायर ब्रिगेड उच्चस्तरीय फायर स्टेशन नारायणपुर जिला मुख्यालय में बनवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

 जिला व्यापारी संघ, नारायणपुर अध्यक्ष पंकज जैन ने अपने बयान को लेकर कहा कि नगर पालिका CMO का नाम त्रुटिवश लिया। नगर पालिका अध्यक्ष राजनीति कर रही हैं। पंकज जैन ने बताया कि दो दिन पहले घटित भीषण आगजनी में प्रशासन के सुस्त रिएक्शन के कारण जो भारी हानि हुई उससे भी ज्यादा जो जनहानि हुई, उसको लेकर नगर में आक्रोश व्याप्त है। हमने आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए कलेक्टर महोदय से अपनी मांगे रखी हैं। हमने अपने ज्ञापन में कहीं भी नगर पालिका पर किसी तरह की कार्यवाही की मांग नहीं की है। कलेक्टर को ज्ञापन देने के पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर में मीडिया से बात करते हुए जरूर उन्होंने अपने बयान में CMO नगर पालिका का नाम ले लिया था जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

श्री जैन ने कहा की पालिका अध्यक्ष की ये बात बिलकुल सही है कि हम वस्तुस्थिति से अवगत नहीं थे कि अग्नि शमन की व्यवस्था अब नगर पालिका नहीं वरन नगर सेना संभालती है इस जानकारी का हमें अभाव था।        जिला व्यापारी संघ का इतिहास  राजनीति से अछूता है और विश्वास रहे कि आगे भी ऐसा ही जारी रहेगा। जिला व्यापारी संघ का उद्देश्य किसी को भी उकसाना या गलतबयानी करना नहीं है। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी ने मेरे ऊपर अराजकता फैलाने के घिनौने षड्यंत्र का गलत आरोप लगाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

सांसद दीपक बैज ने फीता काटकर किया लाइफ लाइन एक्सप्रेस का शुभारंभ…

0

जगदलपुर जनपद अध्यक्ष,महापौर,सभापति व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भी रहे मौजूद…

इंपेक्ट इडिया फौंडेशन की ओर से 220 वा लाईफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट नकटी सेमरा रेलवे स्टेशन में निःशुक स्वस्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,जनपद अध्यक्ष अनीता पोयम,महापौर सफिरा साहू,सभापति कविता साहू,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने फीता काटकर लाइफ लाइन एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस दौरान जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग,ज्योति नायडू,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,अपर कलेक्टर अरविंद इक्का,एस.डी.एम दिनेश नाग सहित निगम के पार्षदगण उपस्थित रहे।

बस्तर वासियों को मिलेगा लाइफ लाइन एक्सप्रेस का लाभ…आंख की जांच एवम मोतियाबिंद को सर्जरी,कान की जांच एवं कान की सर्जरी, मुड़े हुए पैर का परीक्षण एवं सर्जरी 14 साल से नीचे,कटे फटे होठ की जांच एवं सर्जरी,दांत की जांच एवं उपचार,स्तन और ग्रीवा केंसर जागरूकता एवं परीक्षण जैसे उपचारों के लाभ उठा सकते हैं।

हेल्प लाइन नंबर 9820303974
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक
ओपीडी समय 9 बजे से 4 बजे तक..
नोट – मरीज अपने साथ आधार कार्ड एवं अन्य पहचान पत्र अवश्य लाएं।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

0

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि मंत्री भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन |

बघेल ने अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा की उन्होंने देश को लोक हितैषी संविधान दिया देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है |

राजीव भवन सहित अम्बेडकर वार्ड में बाबा साहब की जयंती सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई…

0

जगदलपुर…
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन सहित अंबेडकर वार्ड के तिरंगा चौक में भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश में स्थित महू नगर सैन्य छावनी में हुआ था। उनका परिवार कबीर पंथ को माननेवाला मराठी मूूल का था और वो वर्तमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में आंबडवे गाँव का निवासी था। वे हिंदू महार जाति से संबंध रखते थे, जो तब अछूत कही जाती थी और इस कारण उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से गहरा भेदभाव सहन करना पड़ता था। डॉ.भीमराव आम्बेडकर के पूर्वज लंबे समय से ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में कार्यरत रहे थे और उनके पिता रामजी सकपाल, भारतीय सेना की महू छावनी में सेवारत थे तथा यहां काम करते हुये वे सूबेदार के पद तक पहुँचे थे। उन्होंने मराठी और अंग्रेजी में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की थी। अपनी जाति के कारण बालक भीम को सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। विद्यालयी पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद छात्र भीमराव को छुआछूत के कारण अनेक प्रकार की कठनाइयों का सामना करना पड़ता था। 7 नवम्बर 1900 को रामजी सकपाल ने सातारा की गवर्न्मेण्ट हाइस्कूल में अपने बेटे भीमराव का नाम भिवा रामजी आंबडवेकर दर्ज कराया। उनके बचपन का नाम ‘भिवा’ था। आम्बेडकर का मूल उपनाम सकपाल की बजाय आंबडवेकर लिखवाया था, जो कि उनके आंबडवे गाँव से संबंधित था। क्योंकि कोकण प्रांत के लोग अपना उपनाम गाँव के नाम से रखते थे, अतः आम्बेडकर के आंबडवे गाँव से आंबडवेकर उपनाम स्कूल में दर्ज करवाया गया। बाद में एक देवरुखे ब्राह्मण शिक्षक कृष्णा केशव आंबेडकर जो उनसे विशेष स्नेह रखते थे, ने उनके नाम से ‘आंबडवेकर’ हटाकर अपना सरल ‘आंबेडकर’ उपनाम जोड़ दिया। तब से आज तक वे आम्बेडकर नाम से जाने जाते हैं। आम्बेडकर विपुल प्रतिभा के छात्र थे। उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। व्यावसायिक जीवन के आरम्भिक भाग में ये अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे एवं वकालत भी की तथा बाद का जीवन राजनीतिक गतिविधियों में अधिक बीता। इसके बाद आम्बेडकर भारत की स्वतन्त्रता के लिए प्रचार और चर्चाओं में शामिल हो गए और पत्रिकाओं को प्रकाशित करने, राजनीतिक अधिकारों की वकालत करने और दलितों के लिए सामाजिक स्वतंत्रता की वकालत की और भारत के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

➡️ महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हिन्दू पन्थ में व्याप्त कुरूतियों और छुआछूत की प्रथा से तंग आकार सन 1956 में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया था। सन 1990 में, उन्हें भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयन्ती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है। डॉक्टर की विरासत में लोकप्रिय संस्कृति में कई स्मारक और चित्रण शामिल हैं।
यह रहे मौजूद…

ब्लॉक अध्यक्ष द्वय राजेश चौधरी, कैलाश नाग,सतपाल शर्मा,शहनाज़ बेगम,पार्षद दीपा नाग,सुनीता सिंह,बी ललीता राव, शुभम यदु,कौशल नागवंशी,हरिशंकर सिंह,छबिश्याम तिवारी,नरेंद्र तिवारी,एम वेंकट राव,अंजना नाग,अफ़रोज़ा बेगम,नन्दू दास,सुधीर सेन,वीर नारायण दुधि सहित कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित थे।

घरेलू उपभाेक्ताओं को हर 100 यूनिट पर 10 रुपए ज्यादा देने होगा बिजली बिल

0

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी, आम उपभोक्ता से लेकर उद्योगों के लिए नए टैरिफ लागू

अप्रैल महीने का बिजली बिल नये टेरिफ के हिसाब से आएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने प्रदेश में बिजली की नई दरें तय की है। घरेलू उपभोक्ताओं को अब 100 यूनिट के खपत पर 10 रुपए अधिक देने होंगे। इसी क्रम में 200 से लेकर 1000 यूनिट तक 10 रुपए अतिरिक्त लगेगी। हजार यूनिट पर यह वृद्धि 100 रुपए की होगी। राज्य शासन द्वारा दिए जाने वाले बिजली बिल हाफ योजना एवं राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली छूटें व सेस इसमें शामिल नहीं है। स्थिर प्रभार में कोई वृद्धि नहीं की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बुधवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। आयोग की ओर से जारी नई दरों के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रति यूनिट 10 पैसे और अन्य उपभोक्ताओं की दर में 15 पैसे की वृद्धि की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने बताया, राज्य सरकार के स्वामित्व वाली तीनों बिजली कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने के लिए याचिका लगाई थी। कंपनियों ने 2022-23 के लिए 1004 करोड़ रुपए के राजस्व घाटे की पूर्ति का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने अपने परीक्षण के बाद केवल 386 करोड़ रुपए का घाटा स्वीकार किया है। विद्युत वितरण कंपनी ने 19 हजार 336 करोड़ 76 लाख की राजस्व आवश्यकता बताई थी। उसको घटाकर केवल 17 हजार 115 करोड़ 85 लाख रुपया मान्य किया गया। आयोग ने 2022-23 के लिए बिजली की औसत लागत 6.22 रुपए निर्धारित की है। 2021-22 की प्रचलित दर से औसत बिल 6.08 रुपए आता है। यह औसत विद्युत लागत से 14 पैसा कम है। आयोग ने बताया कि बिजली कंपनियों की ओर से प्रस्तावित कुल 1004 करोड़ रुपए के घाटे की भरपाई की जाती तो टेरिफ में औसतन 5.39 प्रतिशत की वृद्धि करनी पड़ती। इसे घटाकर 386 करोड़ रुपए ही मान्य किया गया, ऐसे में बिजली की दरों में औसतन 2.31 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बिजली की नई दरें एक अप्रैल 2022 से प्रभावी हो चुकी हैं। यानी अप्रैल महीने का बिजली बिल नये टेरिफ के हिसाब से आएगा।

फैसले के मुख्य बिंदु
घरेलू उपभोक्ताओं के विद्युत दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि, अन्य सभी विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि, 220 एवं 132 केवी के उच्च दाब स्टील उद्योगों के दरों में 5 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि, एचवी-5 श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले पोहा एवं मुरमुरा मिल को वर्तमान टैरिफ में ऊर्जा प्रभार में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी. इसी प्रावधान को एलवी-5 श्रेणी के पोहा एवं मुरमुरा मिल पर लागू करते हुए 5 प्रतिशत की छूट दी गई है.

एचवी-3 श्रेणी के अन्तर्गत आने वाले टैक्सटाइल उद्योग, इण्डस्ट्री एवं इथेनॉल उद्योग को ऊर्जा प्रभार में 25 प्रतिशत की छूट उपयुक्त निम्नदाब एवं उच्च दाब श्रेणियों के वर्तमान में लागू बिलिंग डिमांड को 75 से बढ़ाकर 80 प्रतिशत किया गया है। राज्य की विद्युत वितरण कंपनी की कार्य कुशलता बिलिंग दक्षता में वृद्धि करने वर्तमान टैरिफ आदेश में निर्देश जारी किए गए हैं।

दरों में बढ़ोत्तरी को ऐसे समझे

अगर आप एक घरेलू उपभोक्ता हैं और आपके घर में 100 यूनिट की खपत है और यही खपत स्थिर रहती है तो आप पर बढ़ाेत्तरी का कोई असर नहीं होगा। लेकिन अगर 100 की जगह 200 यूनिट खपत करते हैं तो 10 रुपए अधिक देने होंगे। इसी क्रम में 200 यूनिट पर 20, 300 यूनिट पर 30 और एक हजार यूनिट पर 100 रुपए अधिक देने होंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर अब तक 360 रुपए बिल देने पड़ते थे। नये टेरिफ के मान से अब उन्हें 10 रुपए अधिक 370 रुपए देने होंगे। इसी प्रकार 101-200 यूनिट खपत पर पहले 760 रुपए देने पड़ते थे अब उन्हें 780 रुपए देने हाेंगे।

कृषि उपभोक्ताओं को छूट जारी रहेगी

आयोग ने स्पष्ट किया है, गैर सब्सिडी वाले कृषि पंप वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। खेतों में लगे बिजली के मोटर पंप और खेतों की रखवाली के लिए 100 वॉट के भार के उपयोग की सुविधा प्रभावी है। आयोग ने इसको इस साल भी जारी रखा है।

ग्रामीण अस्पतालों को भी छूट

ग्रामीण क्षेत्रों, बस्तर विकास प्राधिकरण और सरगुजा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में संचालित अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए प्रचलित बिजली दरों में 7 प्रतिशत की छूट होगी। यह छूट पहले भी मिल रही थी। महिला स्व-सहायता समूहों से संचालित ग्रामीण व्यावसायिक गतिविधियों में ऊर्जा प्रभार पर 10 प्रतिशत की छूट।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अधिभार नहीं

राज्य के नक्सलवाद प्रभावित दूरस्थ जिलों में संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने मोबाइल संपर्क की सुविधा को विस्तारित करने के लिए नये मोबाइल टॉवर की स्थापना को प्रोत्साहित करने हेतु 1 अप्रैल 2019 के पश्चात् लगने वाले मोबाइल टॉवर के ऊर्जा प्रभार में 50 प्रतिशत की छूट को जारी रखी गई है।

मारेंगा- आड़ावाल बाईपास भाजपा के भ्रष्टाचार का स्मारक- कांग्रेस नेता

0

सांसद बस्तर, संसदीय सचिव, विधायक ने मारेंगा बाईपास सड़क के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन किया

33.14 करोड़ रुपए की लागत से बड़े मारेंगा से आड़ावाल ( जगदलपुर बाईपास ) मार्ग 19.30 किलोमीटर सड़क मार्ग का होगा चौड़ीकरण एवं उन्नयन

7 मीटर की सड़क अब होगी 12 मीटर की 10 मीटर का डामरीकरण एवं 1-1 मीटर दोनों ओर होगा मुरूमीकरण

सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने आज मारेंगा बाईपास सड़क ( बड़े मारेंगा से आड़ावाल ) तक 33.14 करोड़ रुपए की लागत से 19.30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का भूमि-पूजन किया |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज ने कहा की हमारी सरकार में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है बहुत जल्द ही जगदलपुर से धमतरी तक फोरलेन सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा इस हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से चर्चा हुई है पर भाजपा का ” गुलदस्ता गैंग ” को यह पसंद नहीं आ रहा है जो लोग अपने पंद्रह साल के शासन में सड़कों में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा करने वाले लोग झूठी वाहवाही लूटने के लिए दिल्ली दौड़ लगा रहे हैं |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए जो राशि स्वीकृत की है उसके लिए आभार व्यक्त करते हैं ” भाजपा शासन ” में भ्रष्टाचार का चारागाह बनी इस सड़क का अब वास्तव जगदलपुर के लिए उपयोगी साबित होगी |

विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा की सड़क निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी |

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य, जनपद अध्यक्ष तोकापाल श्रीमती मालती मौर्य, सरपंच मारेंगा जयमन मौर्य,फूलो कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर,ब्लाक अध्यक्ष सहदेव नाग, गणेश कावरे,हेमु उपाध्याय, अवधेश झा,विजय सिंह, अभिषेक डेविड,कृष्णा, भंवर सहित लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव बत्रा सहित अधिकारी कर्मचारी समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS