बालोद – बालोद जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बालोद जिले कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉकडाउन की अवधि को बढाया गया है | बालोद जिले के शहरों में स्थिति नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में स्थिति असामान्य है |









बालोद – बालोद जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बालोद जिले कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉकडाउन की अवधि को बढाया गया है | बालोद जिले के शहरों में स्थिति नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में स्थिति असामान्य है |









केंद्र सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन
केंद्र सरकार के द्वारा लगातार लिए जा रहे किसान विरोधी निर्णय के विरोध में बालोद जिले के समस्त कांग्रेस जनों के द्वारा एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसका नेतृत्व दल्ली राजहरा में अशोक बांबेश्वर बालोद में चंद्रेश हिरवानी ,बालोद नगर में अनिल यादव , डौंडी में कोमेश कोराम गुंडरदेही में भोज राम साहू गुरुर में ओंकार महामल्ला डौंडीलोहारा में गोपाल प्रजापति देवरी में कोदूराम दिल्लीबार एवं अर्जुंदा में संतु राम पटेल के द्वारा किया जा रहा है जिसका मार्गदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती चंद्रप्रभा सुधाकर महामंत्री रतिराम कोसमा शंभू साहू दाऊद खान के द्वारा किया जा रहा है पूरे जिले भर के कांग्रेस जनों द्वारा यह वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि रासायनिक खाद के मूल्यों में जो वृद्धि की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए।

इस वर्चुअल धरना प्रदर्शन को विशेष रूप से डौंडीलोहारा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद तथा बालोद विधानसभा के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा जी के देखरेख में यह धरना प्रदर्शन हो रहा है।

आज दिनांक 14/05/2021 , छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के तत्वाधान में बालोद जिला युवा कांग्रेस द्वारा दल्ली राजहरा जैन भवन चौक में मास्क पहनो छत्तीसगढ़ अभियान के तहत लोगों को निरंतर मास्क पहनने हेतु जागरूक करने पहले चरण में 10 फ़ीट के मास्क के साथ लोगों को मास्क पहनने का संदेश दिया गया ।

जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी , जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े , प्रदीप बबलू जी , राम शर्मा जी , परितोष हंसपाल , सुहेल , भारत देवांगन , शुभम गुप्ता , दिनेश यादव , रमेश भगत जी , चंदन ठाकुर व अन्य साथियों ने सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए मास्क पहन कर लोगों को ओरेरित किया ।


रमजान का महीना पूरा होने के बाद 30 दिन रोजा रखकर आज सभी मुस्लिम भाई अपने अपने घरों में रहकर ईद की नमाज पढ़ी गई इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष ने सारे नगर वासी देश वासियों को ईद की बधाई दी साथ ही साथ कोरोना बीमारी जल्द खत्म हो उसकी दुआ किये और लोगो को कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन जरूर लगाने की अपील करते हुवे नगर पंचायत उपाध्यक्ष चिखलाकसा अब्दुल इब्राहीम के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया इस अवसर पर दल्ली भाजपा मंडल के महामंत्री राकेश दिवेदी उपस्थित थे | शासकीय चिकित्सालय में हेड नर्स को सेनेटाइजर का गेलन व सेनेटाइजर की बोतल एवं मास्क वितरण किया साथ ही लोगो को ईद की बधाई दी ।




दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं आसपास के गावों में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा | शहरों में तो कोरोना नियंत्रण में है किन्तु गाँवों में संक्रमण बढ़ते जा रहा है | कोरोना संक्रमण की रफ़्तार को देखते हुए छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||


दल्लीराजहरा/महामाया – महामाया थाना क्षेत्र में कल सुबह महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से सिर पर जानलेवा हमला कर फरार होने की घटना सामने आई है | महिला का नाम उमा बाई मंडावी उम्र 35 वर्ष है | महिला को गंभीर हालत में शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा लाया गया था किन्तु महिला की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफ़र किया गया है | घटना कल 13-मई-2021 की है जैसा कि महिला के पति संतराम मंडावी ने थाने में बताया घटना कल सुबह 7.30 से 8.30 बजे के बीच की है महिला उमा मंडावी पानी भरकर नल बंद करने गई थी किन्तु आधा घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो महिला के पति ने बाड़ी के पीछे जाकर देखा तो उसकी पत्नी घायल अवस्था में पड़ी हुई थी पास जाकर देखा तो सिर के पीछे हिस्से से खून निकल रहा था जिसे तुरंत शहीद अस्पताल लाया गया किन्तु महिला की हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफ़र किया गया है |

उक्त घटना को देखते हुए महिला के पति द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसके आधार पर पुलिस द्वारा एक्शन लेते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज किया गया है |


जगदलपुर। नगर निगम जगदलपुर की महापौर सफीरा साहू द्वारा इन दिनों निगम के स्वच्छता दीदियों सहित अन्य जरुरतमंदों को भोजन सामग्री बांट रही है,वह अब विवादों में आ गई है । भोजन सामग्री कथित तौर पर सड़े-गले होने की बात कहते हुए नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने फोटोग्राफ जारी किया है जिससे महापौर का यह अभियान होम करते ही हाथ जलने की कहावत चरितार्थ सहीं साबित हो गई। महापौर श्रीमती सफीरा साहू महापौर निधि से दो लाख रुपए निगम प्रशासन को दिया गया है जिससे भोजन सामग्री खरीदी गई है और निगम की स्वच्छता दीदियों को यह सामग्री महापौर स्वयं बांट रहीं हैं और कुछ स्वच्छता दीदियों को दिए गए पैकेट में सड़े- गले आलू-प्याज निकले हैं और कुछ स्वच्छता दीदियों ने यह पैकेट नेताप्रतिपक्ष संजय पांडे के पास पहुंचा दिए जिसके बाद महापौर सहित निगम प्रशासन कटघरे में आ गया है तथा सुस्त पड़ी भाजपा को बैठे-बैठे मुद्दा मिल गया है जिसके कारण कांग्रेस की जमकर किरकिरी हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि बड़े पैमाने पर महापौर निधि में गड़बड़ी किया गया है। सड़ी-गली सब्जियों के साथ स्वच्छता दीदियों को कम मात्रा में सामान देकर गरीबों का उपहास उड़ाया है। गरीबों का हितैषी बनने वाली कांग्रेस पार्टी की सच्चाई सामने आ गया है।

विकासखंड बकावंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुली में लगातार दो दिनों से वैक्सीनेशन किया जा रहा है 12 मई 2021को 222 लोगों का वेक्सीनेशन किया गया और आज 13 मई 2021 को 500 लोगों का टारगेट है ।

लाकडाऊन के नियमों का पालन करते हुए आज फ्रेंडशिप क्लब के युवाओं के द्वारा वैक्सीनेशन कराने हेतु वैक्सीन के प्रति लोगों को प्रेरित करते हुए मोटरसाइकिल से जागरूकता रैली भी निकाली गई , इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच पतिश्री मुन्नालाल मौर्य सचिव बद्रीनाथ बिसाई सनतकुमार बघेल श्रवणकुमार बघेल मोहनसिंह बघेल अरूण सेठिया मोहनभद्रे परपे पटेल सोमनभद्रे गोबर चितरसेन बिसाई एवं ग्राम के समस्त पंचगणों ने रैली में भाग लिया।

बस्तर में जब तक स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा फलों का राजा कहा जाने वाला आमा तिहार अक्षय तृतीया में मनाया जा रहा है । कहा जाता है कि नया फल आम की रस्म पूर्ण नहीं कर ली जाती तब तक पेड़ों से आम तोड़ना वर्जित माना जाता है। बस्तर की संस्कृति का यह पहलू काफी रोचक है। जहां ग्राम देवताओं और पूर्वजों को सबसे पहले फल अर्पित किया जाता है। उसके बाद ही उसे जनसामान्य में खाने के उपयोग में लाया जाता है।

बस्तर में इन दिनों नदी नालों के किनारे आम के पेड़ लगाने वाले अपने पूर्वजों को याद कर आमा तिहार मनाया जा रहा है। इस आमा तिहार द्वारा पेड़ लगाकर सदा के लिये अमर होने की बात बस्तर में अक्षरशः सिद्ध हो रही है।
अपने पूर्वजों के सम्मान में आमा तिहार जैसा उत्सव आपको और कहीं भी दिखाई नहीं देगा। आमा तिहार में किसी एक आम पेड़ के नीचे सभी ग्रामीण एकत्रित होते है। उस पेड़ की पूजा करते है। फिर पहली बार उस पेड़ से आम तोड़े जाते है। वहीं पूजा स्थल पर महिलायें आम की फाकियां बनाकर इसमें गुड़ मिलाती है। फिर सभी को आम की फांकियां प्रसाद स्वरूप वितरित की जाती है।

तथाकथित लोगों का मानना है कि ब है कि जब तक आम, महुआ या ईमली जैसे फलों के तोड़ने लिये ऐसे तिहार (त्यौहार) ना मना लिया जाये तब तक पेड़ो से इन फलों को तोड़ा नहीं जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि बिना पूजा किये फल तोड़ने से ग्राम देवता नाराज हो जायेंगे। महामारी फैल जायेगी। सारे पशु मर जायेंगे। इसलिये पहले पूर्वजों को फल अर्पित करने एवं ग्राम देवता की पूजा के बाद ही पेड़ो से फल तोड़ा जाता है।
आमा तिहार में पूर्वजों की श्राद्ध करने की पंरपरा भी यहां प्रचलित है।
गांव के सभी लोग किसी नाले के पास एकत्रित होकर पूर्वजों के याद में वहां आम की फांकियां नाले में विसर्जित करते है। फिर वहां जामून की लकड़ी गाड़कर उसके नीचे धान से भरे दोने रखते है। उन दोनो पर दीपक जलाये जाते है। फिर अपने पितरों को याद करते हुये सुख समृद्धि की कामना करते है।
बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग समाजों द्वारा विभिन्न तिथियों को आमा तिहार मनाते है। सामान्यतः आमा तिहार के लिये अक्षय तृतीया अंतिम दिन होता है। इस दिन जो ग्रामीण आमा तिहार नहीं मना पाते है वे पुरे साल भर आम नहीं खा पाते है। आमा तिहार को आमा जोगानी के नाम से भी जाना जाता है।
जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के परपा ग्राम में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है और एक परिवार की लापरवाही सभी लोगों पर भारी पड़ी है दरअसल उस परिवार की गलती के कारण पूरा परवाह जद में आ गया है जिससे प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई को एक परिवार द्वारा कोरोना की जांच कराई गई किंतु उसकी रिपोर्ट नहीं ली अब जब उसकी रिपोर्ट आई तो परिवार के लोग संक्रमित पाए । परपा में 7से 14मई के बीच दो से तीन शादियां इस गांव में हो चुकी है जिसमें कोविड गाईड लाईन का पालन नहीं करने का आरोप है। विगत दो दिनों से चल रही जांच में यह जानकारी सामने आई है कि एक परिवार के 14 लोगों के अलावा गांव के 74 लोगों की जांच की गई जिसमें कुल 24 लोग संक्रमित पाए गए हैं।कल फिर से परपा में जांच दल के जाने की संभावना है।

