City Media - Page 1567 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1567

“सेवा ही संगठन -2” भाजपा मण्डल गुंडरदेही द्वारा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया

0

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर “सेवा ही संगठन-2″के अनुरूप कोविड-19 टीकाकरण सेन्टर “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरी में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया और व्यवस्था की जानकारी ली।साथ में ग्राम पंचायत सांकरी के सरपंच सरिता निषाद, मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं सेवा सहकारी समिति पैरी के अध्यक्ष गिरधर देशमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पंच प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना की लड़ाई जीत कर इन 10 लोगों ने सेंटर को कहा अलविदा

0

महावीर कोविड सेंटर बालोद से आज कोरोणा की लड़ाई जीत कर 10 लोगों ने सेंटर को अलविदा कहते हुए घर की ओर कदम रखा…. इस मौके पर कोविड-सेंटर की ओर से उन्हें भाप मशीन व पौधे प्रदान किए गए |

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, सभापति व पार्षद योगराज भारती , जैन श्री संघ अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन , डॉ ए. व्ही महेश्वर,, प्रदीप चोपड़ा ,मोहन नाहटा ने आज कोविड-सेंटर से जा रहे लोगों की स्वास्थ्य की उत्तम लाभ की कामना के साथ उन्हें भाप मशीन व छोटे पौधे प्रदान किए ताकि वे अपने अपने गांवों में जाकर वृक्षारोपण कर सकें |

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि पूरे देश में विकराल समस्या उत्पन्न हुई है मुझे भी कुछ दिन पूर्व कोरोनावायरस हुवा तब मैंने जाना कि यहां कितनी दिक्कत भरी है. आज स्वास्थ्य से जुड़े सभी डॉक्टर, नर्स 24 घंटे अपना सहयोग प्रदान कर रहे है |

डॉ प्रदीप जैन सहित सभी डॉक्टर भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं उन्होंने महावीर कोविड-19 सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन समाज व अन्य सभी धर्मालम्बियों द्वारा संचालित या सेंटर मानव हित में बहुत ही बेहतरीन काम को अंजाम दे रहे हैं, हमें हतोत्साहित नहीं होना है बल्कि हमें अपना सामाजिक दायित्व निभाना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज कोविड-19 से जाने वालों में चंदन, पांचों देवी, चुन्नी बाई, दीपांशु, अंकुश , नेवारी कला के बंसीलाल, ललिता देशमुख जगन्नाथपुर सांकरा से सुमती देशमुख , सरोज व भूपेंद्र बालोद आदि शामिल है…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर सेंटर के डॉ , स्टाफ ,शंभू साहू , परमेश्वर राठी, अनिल मुंदडा, त्रिशला जैन, डॉक्टर चेतना महेश्वर , सुनील जैन पार्षद, प्रभाकर जैन आनंद बाफना सहित उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वर्तमान में हमारे समाज में, देश में बहुत ही कठिन व संकट में समय आया है, कोरोना का कहर चारों तरफ विकराल रूप ले रहा है….

युवा मुस्लिम समाज अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रतिनिधि एवं अजा जिला उपाध्यक्ष द्वारा जरुरत मंदो को निस्वार्थ भावना से घरेलू राशन एवं सब्जी

0

आज दिनांक 01/05/2021 युवा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, जगदलपुर कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रतिनिधि युवा ऊर्जावान सुशील मौर्य जी,एवं अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जिला उपाध्यक्ष सतिस वान्खडे के सहयोग से जगदलपुर कन्गोली लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमाक 37 के खाले पारा मे वार्ड के जरुरत मंदो को निश्वार्थ भावना से घरेलू राशन एवं सब्जी लोगो को उप्लब्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

और सरकार द्वारा 18 वर्ष के सभी युवाओ-युवतीयो को वैक्सीन टिका लगवाने के लिये प्रेरित किया गया,साथ ही रोको-टोको अभियान के तहत लोगो को मास्क पहनने,हर 20-25 मिनट मे सेनेटाईजर से हांथ धोवे दो गज की दुरी रखे श्री सुशील मौर्य जी ने कहा आज छ ग मे कांग्रेस की है और माननीय सांसद और कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता इस दुख के घड़ी मे जनता के साथ है। हाजी वसीम अहमद जी, सतिस वानखडे जी ने कहा हम सभी समाज के लोग आप सभी बस्तर के लोगो के लिये सदैव जनता के लिये कार्य कर रहे है आप सभी अपने अपने घर मे और स्वस्थ-खुश रहे। हम सब मिलकर कोरोना जैसे महामारी को मिलके हरायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने मांग की है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज दल्ली राजहरा में ही हो

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा के द्वारा दिनांक 21 अप्रैल को बीएसपी प्रबंधन से यह मांग की गई थी कि कोरोना महामारी के संक्रमण से अधिकांश ऐसे कर्मचारियों, जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है उन्हें भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पर भिलाई जाने पर कई-कई घंटे बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उस कर्मचारी की तबियत तुरंत चिकित्सीय सहायता न मिलने से और ज्यादा बिगड़ जाती है. कई कर्मचारी ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड नहीं मिल पाने के कारण अपने प्राण गवां चुके हैं। ऐसी गंभीर परिस्थितियों से कर्मचारियों को जूझते देखा गया है, जो कि असहनीय है। इसलिए प्रबंधन से यह मांग की गई है कि राजहरा नगर के अंदर ही कोविड से संक्रमित कर्मचारियों का उपचार होना चाहिए, जिसमें कि ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की सुविधा हो। यूनियन के द्वारा प्रबंधन को यह कार्य चालू कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस मांग को पूरा करने के लिए प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान द्वारा लगातार चर्चा की जा रही थी।

इसी मांग के संबंध में मुख्य महाप्रबंधक (खदान) लौह अयस्क समूह के द्वारा माइंस के अधिकारियों तथा माइंस की ट्रेड यूनियन के नेताओं तथा राजहरा माइंस हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ मनोज डहरवाल के द्वारा संयुक्त रूप से माइंस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। फिर सभी लोगों द्वारा संयुक्त रूप से हॉस्पिटल के एक भाग को माइंस के कर्मचारी, जो कोविड-19 संक्रमित हो जाते हैं ऐसे संक्रमित कर्मचारियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड उपलब्ध कराने के लिए सहमति बनी।

बी.एस.पी. माइंस प्रबंधन के द्वारा तत्काल सिविल का कार्य, टार फेलटिंग का कार्य तथा इलेक्ट्रिकल का कार्य प्राथमिकता से चालू कराया गया। किन्तु अभी देखा जा रहा है कि यहां की राजनीतिक पार्टियां हॉस्पिटल में जो कार्य चालू हुआ है उसका यह कहकर श्रेय लेने की होड़ में हैं कि यह कार्य उनके द्वारा करवाया जा रहा है जबकि यह कार्य बीएसपी प्रबंधन माइंस की ट्रेड यूनियनों की मांग पर अपने कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए करवा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा द्वारा मई दिवस मनाया गया

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा ने आज अपने यूनियन कार्यालय में मई दिवस को मनाया उन्होंने झंडारोहण किया अभी कोरोना संक्रमण की विकराल फैलाव के कारण मई दिवस को बहुत ही सादगी तथा सोशल डिस्टेंस के साथ मुख्य पदाधिकारियों के द्वारा झंडारोहण किया गया तथा मजदूरों के संघर्ष को याद किया गया यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान अध्यक्ष राजेंद्र बेरा कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू तथा सदस्य शिव कुमार एवं जीवन साहू उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने सांसद बस्तर के द्वारा चलाई जा रही मुहिम

0

आज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने सांसद बस्तर के द्वारा चलाई जा रही मुहिम (साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र) में युवा कांग्रेस जिला बस्तर के द्वारा पहुँच कर समर्थन किया गया सांसद जी के पहल से बस्तर संभाग के 6 जिलों बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर नारायणपुर कोंडागाँव एवँ अन्य जिलों के लिए 24 घंटे कोरोना पीड़ित व उनके परिजनों के मदत हेतु तत्पर है।

लॉक डाउन होने के कारण गाड़ीयो का आवागमन बन्द होने से मरीज़ो एवँ उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसे देखते हुये सांसद जी के द्वारा मरीजो एवं दूसरे प्रदेश एवं दूसरे जिले में फंसे लोगों को आर्थिक एवं अस्थायी एम्बुलेंस के रूप में गाड़ी की व्यवस्था कर उनको घर पहुचने की मदद कर रही है जो कि सराहनीय है। इस कार्य मे उनके वॉलिंटियर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg


आज इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस की टीम भी अपना समर्थन देने पहुँची एवँ इस सहायता केन्द्र की सराहना की एवँ बस्तर संभाग के युवाओं से अपील की इस सहायता का हिस्सा बने एवँ जरूरत मंद लोगो की मदत करें इस दौरान बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,बस्तर जिलाध्यक्ष जिशान कुरैशी,विधानसभा अध्यक्ष पल्लव यादव,शाहनवाज खान,अभिषेक डेविड,कृष्णा कश्यप,अनुराग महतो,सौरभ तिवारी,सामेल नाग,राजेंद्र त्रिपाठी,रेहान खान आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाच-गाने के साथ कोरोना से लड़ रहे पीड़ित, धरमपूरा कोविड़ सेंटर में दिखा अलग-अलग अंदाज

0

जगदलपुर। लक्जरी स्टार होटलों सहित अन्य सरकारी केंद्रों को कोरोना लक्षण वालों के लिए आरक्षित किया गया है ।इसी तारतम्य में आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बयाज हॉस्टल को कोविड सेंटर बनाया गया है।कई नकारात्मक खबरों के बीच अच्छी खबर भी बाहर आ रही है जिसमें मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए दवाईयों के साथ -साथ मानसिक रूप से तरोताजा रखने के लिए उन्हें नाच-

गाने के लिए प्रेरित किया है। मरीजों द्वारा भी कोरोना बिमारियों से लड़ते हुए आनंद उत्साह से अपने को स्वस्थ रख रहें हैं। ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में धनाढ्यों को सुविधा उपलब्ध कराने लक्जरी होटलों को भी कोविड़ सेंटरों में तब्दील किया गया है जिसके बावजूद सरकारी केंद्रों में गरीबों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसकी जितनी तारीफ किया जाएं वह कम है। कोविड़ सेंटरों में नियुक्त की गई स्टाफ नर्सों की सेवा भाव भी काबिले तारीफ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चीतल खाल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, बस्तर थाना क्षेत्र का मामला

0

बस्तर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को आरोपी के घर से एक जंगली जानवर का खाल बरामद किया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

भानपुरी एसडीओपी उदयन बेहार ने बताया कि पुलिस को डायल 112 की टीम से सूचना मिलने के बाद बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश पर पुलिस ने राजेन्द्र नगर बस्तर निवासी लक्ष्मीनारायण जायसवाल (35) के घर में छापेमार कार्रवाई करते हुए चीतल का पुराना खाल बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 429 भादवि धारा 09, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध पंजीबद्व करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमित मिले !

0

दल्लीराजहरा – कोरोना की रफ़्तार अब शहर छोड़ गाँव की ओर बढ़ा, दल्लीराजहरा में कोरोना की रफ़्तार में कमी आई लेकिन दल्ली से लगे गावों में इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राज्य सरकार टीकाकरण के लिए राजनीति पैतरेबाजी ना करके एवं राज्य के सभी युवाओं को सामान्य अवसर प्रदान करे।

0

केंद्र का निर्णय किसी वर्ग विशेष का नहीं है। अपितु भारतवर्ष के संपूर्ण उन युवाओं के लिए है! जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है ।

भारतवर्ष में कोविड-19 के बढ़ते हुए !संक्रमण ने जनता सहित सरकारों की चिंता बढ़ा दी है!इसके रोकथाम के लिए वैक्सीन को ही सही कारगार उपाय माना जा रहा है !केंद्र की सरकार ने देश में अधिकांश लोगों को टीका लगे उसके लिए 1 मई 2021 से 18 वर्ष आयु के ऊपर सभी लोगों को टीका लगाए जाने का निर्णय लिया एवं राज्यों को आदेशित भी किया! जिन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार है किसी ना किसी बहाने इस योजना के क्रियान्वयन में देरी करते जा रहे हैं! छत्तीसगढ़ प्रांत में कोरोना महामारी का स्वरूप इतना विकराल हो चुका है!अस्पतालों की हालत बहुत खराब है!मरीजों को बेड नहीं मिल रहा है!ऑक्सीजन भी नहीं मिल रहा है!तथा दवाइयों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है! जिसके कारण मौत के आंकड़े दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं !पूर्व में यहां के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वैक्सीन की गुणवत्ता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया गया था!तथा आरंभ में आपूर्ति हुए वैक्सीन के डोज बिना उपयोग किए ही खराब हो गए थे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभी जब 18 वर्ष के ऊपर लोगों को टीका लगाया जाना है! जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है जिसमें केंद्र सरकार के द्वारा सभी लोगों को सामान्य मानकर निर्देशित किया गया है!किंतु छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वैक्सीनेशन टीकाकरण में भी वर्गीकरण के आधार पर टीका लगाने का निर्णय ले रही है कांग्रेस पार्टी हमेशा जाती-पाती की राजनीति करती है जिसका उदाहरण यहां की सरकार द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड वालों को सबसे पहले वैक्सीन लगेगी ऐसा निर्णय लेकर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है! 18 वर्ष के ऊपर चाहे किसी भी वर्ग का ही व्यक्ति क्यों ना हो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर टीका लगवाने का केंद्र का निर्णय किसी वर्ग विशेष का नहीं है! अपितु भारतवर्ष के संपूर्ण उन युवाओं के लिए है! जिसकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है !ऐसे में यहाँ की सरकार को चाहिए कि टीकाकरण के लिए राजनीति पैतरेबाजी ना करके एवं राज्य के सभी युवाओं को सामान्य अवसर प्राप्त हो रजिस्ट्रेशन के आधार पर तत्काल पहले आओ पहले पाओ के अनुरूप टीकाकरण शीघ्र प्रारंभ कराएं ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS