जगदलपुर । भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग शिविर का समापन आज प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की उपस्थिति में हुआ। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता प्रखर और प्रमाणिक बनता है। संगठन में वैचारिक आधार को और मजबूत बनाने के लिए हमें हमेशा प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है।
भाजपा जिला कार्यालय साय
आयोजित अखिल भारतीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही समाजिक जीवन में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पार्टी की विचारधारा को मजबूत करता है। संगठन की शक्ति सामुहिकता का प्रतीक है और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता से सांगठनिक शक्ति का विस्तार होता है। कर्मयोग के साथ हर परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं को हर किसी के लिए प्रेरणा का पात्र बनना चाहिए।आज प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, शेषनारायण तिवारी, सुधीर पाण्डे, नेताप्रतिपक्ष संजय पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उन्हें अनुशासित व संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ता बनने के गुर बताये। जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी के सहयोग का आभार माना।
भाजपा के दो दिवसीय कार्यकर्ता वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, बैदुराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, राजेन्द्र बाजपेयी, आर्येन्द्र सिंह आर्य, टेकेश्वर जैन, रजनीश पानीग्राही, नरसिंह राव, राजपाल कसेर, अश्वनी कुमार सरडे, दंतेश्वर राव नायडू, झुन्नूराम बघेल, संतोष जैन, श्रीमती प्रमीला कपूर, दीप्ति पाण्डे, संतोष त्रिपाठी, ममता पोटाई, रीना घोष, शंभूनाथ, महेन्द्र पटेल, सविता गुप्ता, दिगम्बर राव, धनसिंह नायक, श्रीपाल जैन, नवीन ठाकुर, अविनाश श्रीवास्तव, रंजीत पाण्डे, लक्ष्मण झा, आलोक अवस्थी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।








