City Media - Page 1761 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1761

शासकीय महाविद्यालय खेरथा के स्वाध्यायी परीक्षार्थियों को गूगल फार्म में जानकारी भरना होगा

0

बालोद . शासकीय महाविद्यालय खेरथा के प्राचार्य ने बताया कि वार्षिक परीक्षा 2019-20 हेतु सम्मिलित होने वाले स्वाध्यायी, पूरक, भूतपूर्व परीक्षार्थियों को अपनी जानकारी गूगल फार्म में अनिवार्य रूप से भरना होगा। गूगल फार्म भरने हेतु महाविद्यालय के वेबसाईट जीओवीटीकॉलेजखेरथा डॉट इन में जाकर भर सकते हैं। परीक्षार्थी अपना सम्पूर्ण जानकारी सूक्ष्मता से जॉच कर सही-सही भरें। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को ई-मेल आईडी तथा फोन नम्बर सही-सही भरना आवश्यक है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर प्रश्नपत्र एवं उत्तर ई-मेल आईडी के माध्यम से ही भेजा जाना है। सभी पात्र परीक्षार्थी महाविद्यालय के वेबसाईट में दिए गए लिंक से गूगल फार्म को भरें। उक्त फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2020 निर्धारित है। उन्होंने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष प्रवेश हेतु भी लिंक वेबसाईट में दिया गया है। सभी छात्र-छात्राएॅ महाविद्यालय के वेबसाईट का अवलोकन करते रहें।

सेवादार के आत्महत्या की घटना की जॉच के संबंध में कोई भी व्यक्ति मौखिक या लिखित साक्ष्य 22 अगस्त तक कर सकते हैं प्रस्तुत

0

बालोद . अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि डौण्डीलोहारा स्थित माता महाकाली मंदिर के सेवादार श्री उचित मानकर के आत्महत्या की घटना की दण्डाधिकारी जॉच हेतु उन्हें जॉच अधिकारी नियुक्त किया है। जॉच के निम्न बिंदु हैं:-

  1. मृतक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई
  2. क्या मृतक की मृत्यु की घटना को टाला जा सकता था
  3. मृतक की मृत्यु के लिए पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिम्मेदार तो नहीं है
  4. अन्य बिंदु जो जॉच अधिकारी उचित समझे
    अनुविभागीय दण्डाधिकारी डौण्डीलोहारा ने कहा है कि उक्त जॉच के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की जानकारी हो, वह कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना मौखिक या लिखित साक्ष्य 22 अगस्त 2020 तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिले में 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित

0

बालोद . कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर जिले में ‘‘स्वतंत्रता दिवस‘‘ 15 अगस्त 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया है। कलेक्टर ने जिला बालोद में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं दुकानों में ऑनलाईन होम डिलीवरी तथा मद्य भण्डागार बालोद को 14 अगस्त 2020 की रात्रि 09 बजे से 15 अगस्त 2020 तक पूर्णतः बंद रखने आदेश जारी किया है।

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम आमापानी के हितग्राहियों को मिला सामुदायिक वन अधिकार पत्र

0

बालोद . विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय रायपुर में कल आयोजित कार्यक्रम में जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरिदकला के आश्रित ग्राम आमापानी के हितग्राहियों को सामुदायिक वन अधिकार पत्र मिला। सामुदायिक वन अधिकार पत्र मिलने पर ग्राम आमापानी के वन अधिकार समिति के अध्यक्ष श्री बलदेव कुमार मरकाम ने प्रसन्नतापूर्वक बताया कि उनके गॉव में अट्ठारह परिवार निवास करते हैं, अब उन्हें जीविकोपार्जन में काफी आसानी होगी। अब निश्ंिचत होकर वनोपज का संग्रहण व विक्रय कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अब वन औषधियों के संग्रहण के साथ ही साग-सब्जी उत्पादन व मछलीपालन कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। सामुदायिक वन अधिकार पत्र मिलने पर उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जनमेजय महोबे विगत दिनों ग्राम आमापानी का भ्रमण कर ग्रामीणों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल तथा जीविकोपार्जन के संबंध में चर्चा की थी।

शिक्षक द्वारा 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

0

रायपुर – राजधानी रायपुर के खम्हारडीह में शिक्षक द्वारा मानवता को शर्मसार  करने वाली घटना सामने आई है. जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक मासूम को बहला फुसला कर सूनसान जगह में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार बच्ची डरी सहमी हुई थी बाद में उसने उसके साथ हुए घटना को बताया। उसके बाद परिजनों द्वारा आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक की पहचान कर गिरफ्तार किया। पुलिस अभी बच्ची का मेडिकल जांच करवा रही है। वहीं आरोपी शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी मौलाना मोहम्मद अरशद रहमानी (25) यहां पंडरी के लक्ष्मी नगर स्थित मदरसे में रहता है।

विश्व आदिवासी दिवस जय बूढ़ादेव सेवा समिति बड़भूम के द्वारा मनाया गया

0

बड़भूम – जगन्नाथ साहू | आज विश्व आदिवासी दिवस जय बूढ़ादेव सेवा समिति बड़भूम के द्वारा मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया महापुरुषों को नमन किया गया ततपश्चात सवैधानिक अधिकार जल, जंगल, जमीन, के संरक्षण और उनके आदिवासियों के हक़ पर चर्चा किया गया। इस अवसर पर गाँव के सभी लोगों ने आदिवासियों के विशेष परिधान वेशभूषा के साथ इस दिवस को एक साथ एकत्रित होकर मनाया और एकता की मिशाल दी तथा जगल, जंगल, जमीन, की लड़ाई मे शहीद हुए क्रांतिकारियों याद किया गया जिसमे विशेष स्थान शहीद वीरनारायण और दुर्गावती को स्मरण किया जाता है। जिसमे गाँव के शिवम कुरेटी सरपंच बड़भूम, रामाधार कुंजाम ,महेश सलाम, रिमेंद्र कुंजाम ,जैल सिंह ,प्रमोद कुंजाम रामनारायण उईके नेहा उसेंडी कुमलेश मंडावी समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

समस्याओं को लेकर किसान संगठन संघ डौंडी के सैकड़ो किसानों ने घेरा तहसीलदार कार्यालय,सौपा मांगो का ज्ञापन।

0

डौंडी :- बालोद जिला के एकमात्र आदिवासी विकासखंड क्षेत्र डौंडी में पिछले दो महीने से पर्याप्त बारिश नही होने के चलते 75% धान खराब हो गया है। जिसके चलते क्षेत्र में अकाल की स्तिथि निर्मित हो रही है। जिसे लेकर किसान संगठन संघ के सैकड़ो किसान डौंडी तहसील कार्यालय पहुँचे इस दौरान कार्यालय में अधिकारी उपस्थित नही थे तब किसान कार्यालय के बाहर ही बैठ गए। जब खबर सुनकर नायाब तहसीलदार नितिन ठाकुर कार्यालय आये तब किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों का ज्ञापन शासन प्रशासन के नाम अधिकारी को सौपा गया। किसान संगठन संघ अध्यक्ष बड़कू लाल ने दिए गए ज्ञापन में मांग किया है कि डौंडी ब्लाक को सूखाग्रस्त घोषित किया जावे चूँकि क्षेत्र में दो महीने से वर्षा नही हुई इसी के चलते धान की रोपाई और बियासी अब तक नही हो पाई है। जिससे किसानों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए डौंडी तहसील को अकाल घोषित कर नियमानुसार फसल बीमा भुगतान, कर्जा माफ, सूखा राहत राशि दिए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन देते वक्त किसान बड़कू लाल, रोहित माहला, खिलेंद्र भुआर्य, रामनारायण धनकर, संजीव मानकर ,फागू राम आल्हा, झुमुक भंडारी, हिरामन मेडिया, कुंजन भुआर्य, लिखन देहारी, सुरेश नरेटी, खिलावन उइके, सुनहेर कोसमा, शिवगिरि चुरेन्द्र, सुनील राठौर, बिंदा बाई, शांति मानकर, सावली बाई देवहारी, नोहरी भेड़िया, नौसिर भंडारी , बिमला बाई ,पेश वरी मानकर सहित सैकड़ों किसान साथ थे।

क्षेत्र के किसानों ने कृषि संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सौंपा है।शासन की गोदावरी योजना तहत एवं अंतिम बारिश बाद सर्वे कराकर आकलन की जावेगी, रिपोर्ट पश्चात किसानों को उचित मुआवजा का लाभ दिलाया जाएगा।

दल्लीराजहरा में विश्व आदिवासी दिवस पर नगर में बाइक रैली निकाली गई

0

दल्लीराजहरा – आज पूरे देश में ‘विश्व आदिवासी दिवस’ आज मनाया जा रहा है. इस अवसर पर दल्लीराजहरा के आदिवासी युवाओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर में बाइक रैली का आयोजन किया गया | आज आदिवासी समुदाय हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे आ रहे है |

ग्राम पचेड़ा में प्राथमिक शाला के बच्चों को मुहल्ले में दिया जा रहा है शिक्षा

0

डोंडी – वनांचल संकुल केंद्र पटेली के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य ग्राम पचेड़ा में कोविड 19 संक्रमण लाकडाउन के कारण स्कूल में अवकाश घोषित है।बच्चे पढाई से दूर ना रहे इसके लिए शासन के निर्देशानुसार ऑनलाइन पढाई करने के लिए सीएसी के मार्गदर्शन में अथक प्रयास किया गया मगर समुचित मोबाइल नेटवर्क के अभाव में अपेक्षित सफलता नही मिल पाई।फिर शासन के निर्देशानुसार बच्चों को शिक्षा से सतत जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला के कक्षा 1 से 5 तक के बच्चो को ऑफलाइन पढ़ाई कराने ,पढ़ई तुंहर द्वार योजना के तहत , गली, मोहल्ला, सामुदायिक भवन में अध्यापन हेतु ग्रामीणों से चर्चा कर सहमति लिया गया ग्रामीणों की ओर से बच्चों के देखभाल के लिए वॉलिंटियर्स व्यवस्था और पर्याप्त सेनेटाइजर, माश्क व सोसल डिस्टनसिंग का पालन करने निर्देश दिया गया,शैक्षिक केंद्रो में 10 बच्चो से अधिक नही बैठाए जाने की बात हुई साथ ही सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे या शिक्षक के उपस्थिति पर प्रतिबंध लगाने की बात हुई। गाँव के गणमान्य नागरिकों सरपँच व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष , पूर्व जनपद सदस्य भिसम टण्डन , प्रधान पाठक बी एल निषाद व संकुल समन्वयक महेश बंसोड़े के मार्गदर्शन में सामुदायिक सहभागिता के साथ कक्षा 5वी हिंदी विषय का अध्यापन के साथ पढ़ाई आरम्भ हुआ।

Big Breaking दल्लीराजहरा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा से एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है | कोरोना संक्रमित व्यक्ति आरपीएफ का जवान है वह बीते दिनों राजस्थान से लौटा है। छत्तीसगढ़ आने के बाद वह दल्लीराजहरा के वार्ड नम्बर 26 क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा था। इस खबर की पुष्टि कलेक्टर जनमेजय महोबे ने की है। प्रदेश के साथ साथ बालोद जिले में भी संक्रमण की गति रफ़्तार पकड़ रही है |

MOST POPULAR

HOT NEWS