City Media - Page 1441 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1441

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु नपं चिखलाकसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

0

बालोद . राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी स्टेट प्लान आफ एक्शन के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद के. विनोद कुजूर जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद सुमन ध्रुव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09.08.2021 को विश्व जनजाति दिवस के अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शांति प्रभु जैन व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा एवं कु. आस्था यादव व्यवहार न्यायाधीश बालोद के द्वारा विश्व जनजाति दिवस, बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ , घरेलू हिंसा एवं महिलाओ के संबंध में बढ़ते अपराध के बारे में व आगामी नेशनल लोक अदालत एवं विधिक जानकारी प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर प्रशिक्षु न्यायाधीश गुरुप्रसाद देवांगन व कु. कोनिका यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसीया, पैनल अधिवक्ता पंकज राजपूत,नागरिकगण एवं पीएलवी दीपक साहू उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर कटेकल्याण से लौट रहे चार आदिवासियों की मौत 5 घायल

0

प्रभारी मंत्री की पहल पर मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री ने दी 4-4 लाख की मदद

जगदलपुर। विश्व आदिवासी दिवस पर दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण कार्यक्रम स्थल जाते वक्त ट्रेक्टर के पलटने से 4 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हुए। मृतक और घायल टेटम गांव के निवासी हैं। इसकी जानकारी मिलने पर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने गरीब ग्रामीणों के परिवार को आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन किया। मोबाईल पर जानकारी देकर उन्होंने मदद की पहल की। इस पर मुख्यमंत्री ने 4 मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रूपये और 3 गंभीर रूप से घायल को 25-25 हजार रूपये की सहायता तत्काल स्वीकृत की। प्रभारी मंत्री ने मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री ऐसे मामलों में गरीबों को हर संभव मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे निवेदन पर उन्होंने तत्काल स्वीकृति दी। मृतक ग्रामीणों के परिवार को जल्द ही दंतेवाड़ा प्रशासन आर्थिक मदद की राशि पहुंचाएगा।

आदिवासी दिवस में शामिल होने के लिए टेटम गांव के लगभग 30 ग्रामीण ट्रैक्टर के माध्यम से कटेकल्याण की ओर जा रहे थे कि दोपहर करीब 13 बजे टेटम एवं तेलम के बीच चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चलाने के कारण ट्रैक्टर डबरी में गिर गया जिसमें ट्रैक्टर से दब जाने के कारण 4 ग्रामीण की मौत हो गई |

मृतक
1) कोसा माड़वी पिता हनुमा उम्र 35 वर्ष एटम
2) दसई का वासी पिता कोसा उम्र 16 वर्ष टेटम

  1. दिनेश मरकाम पिता मोहन उम्र 9 वर्ष टेटम
  2. फूके कवासी पति हनु कवासी उम्र 40 वर्ष टेटम
    पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बाकी ग्रामीणों को डीआरजी की टीम द्वारा रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया
    घायल:-
    1 मासा मरकाम
    2 आयते मरकाम
    3रेनू मरकाम
    4 बुधराम सोढ़ी
    5 सुरजीत
    निवासी -टेलम/टेटम

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए क्रेडा अध्यक्ष

0

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम कोया कुटमा भवन का फीताकर काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नियुक्ति सम्बन्धित मांग को लेकर शिक्षण सेवकों ने किया प्रभारी मंत्री से मुलाकात

0

बहुत अरसे से भटक रहे बेरोजगार शिक्षण सेवकों ने आबकारी वाणिज्य कर एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा जी से मुलाकात कर अपनी प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर ने कहा की जिला शिक्षा अधिकारी जिला बस्तर के द्वारा खनिज न्यास निधि मद से शिक्षण सेवकों की नियुक्ति दिनांक 23:12. 2019 से 30.4. 2020 तक की गई थी परंतु कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शासन द्वारा बंद किया गया था कोरोना संक्रमण समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने से नियुक्ति आदेश दिया जाना था किंतु आज पर्यंत नियुक्ति आदेश जारी नहीं किया गया है इस कारण से हमारे सभी सदस्य बेरोजगारी से जूझ रहे हैं जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

मीडिया प्रभारी प्रेमसागर ठाकुर का कहना है कि स्कूल खुलने के आदेश के साथ साथ दिनांक 05/08/21 को नियुक्ति हेतु सूचना भी जारी हो गया है। स्थानीय भर्ती कोर्ट केस लंबित होने के वजह से कोरबा जिला, सरगुजा, बस्तर संभाग जैसे जिले का पद (कुल पद के आधा) केस के वजह से रुका हुआ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चूंकि मैदानी क्षेत्रों में भर्ती प्रक्रिया चालू हो गया है, बच्चो को शिक्षक भी मिल जाएगा। जबकि बस्तर जैसे क्षेत्र में भर्ती नही हो रहा है इस कारण से इन सभी जिलों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बस्तर संभाग के अधिकतर विद्यालय में शिक्षक नही है, शिक्षा जैसे जरूरी सुविधा से वंचित हो रहे है। जबकि मैदानी क्षेत्रों से अधिक स्थानीय क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी है। बच्चों के भविष्य एवं बेरोजगार शिक्षण सेवकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए प्रभारी मंत्री से तत्काल नियुक्ति आदेश देने की मांग रखी गई है। जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सचिव रूकधर कश्यप, मिडिया प्रभारी प्रेमसागर ठाकुर, कोषाध्यक्ष तुलसीराम मौर्य , ब्लॉक सचिव गोविन्द मण्डावी, लोकेश कुंजाम मिरीराम गावड़े, सुंदरलाल आदि शिक्षण सेवक उपस्थित रहे।

करपावंड में उद्योग मंत्री कवासी लखमा एवं बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने 1 करोड़ से अधिक राशि के 71 कार्यों का लोकार्पण किया -शिलान्यास

0

उद्योग और आबकारी मंत्री बस्तर की जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा विकासखंड बकावंड के ग्राम करपावंड में कुल चार विभागों के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया सभी क्षेत्रवासियों को हरेली त्यौहार का बधाई भी दिए |

जनपद पंचायत के 173 लाख की लागत से 43 विकास कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 6 करोड़ 68 लाख के 13 कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 11 करोड़ 50 लाख के 14 कार्य तथा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग 38 लाख रुपए के एक कार्य सहित 20 करोड़ 30 लाख 66 हजार रुपए के कुल 71 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी के अथक प्रयास से करपावंड वासियों को मिली निजात अब दूर नहीं जाना पड़ेगा अब हर काम का निराकरण होगा करपावंड में ही आज मंत्री जी ने भी घोषणा किया है कि जल्द ही तहसील बनेगा कुछ दिन पूर्व मंगनार में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आये थे इसी दौरान विधायक जी ने अवगत कराया था की तहसील बनाने की मांग की थी इसी अनुरूप सहित आज बड़ी सौगात के साथ एक उपलब्धि भी दिया मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री और विधायक क्षेत्रवासियों को दिया एक बड़ी सौगात के साथ एक बड़ी कार्य |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल,सनिर्माण कर्मकार मंडल सदस्य एवं जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, धनुरजय कश्यप, दिनेश यदु,जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल,ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम नाइक,शिवराम बिसाई, जगमोहन बघेल, अनिल पांडे,मधु निषाद,जयमन देवांगन,गणेश भारती,अनुज गुप्ता, अर्जुन पांडे, गोपाल कश्यप, सोनाधर बघेल डमरू सेठिया, सामोराम,सतेंद्र,राजेश कुमार, विजय नाग, मजहर खान, विमल बिसाई,विग्नेस्वर, भगवान दास, भकचंद कश्यप,ग्रामवासी कर्मचारीगण एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मिथला समाज द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा का स्वागत किये भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण

0

जगदलपुर मिथला समाज द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा का स्वागत करते चांदनी चौक में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में समस्त मोर्चा /प्रकोष्ठ/भाजपा पार्षदगण सहित भाजपा जगदलपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संकल्प संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा, जगदलपुर के लालबाग में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर शहर में 2500 नीम के पौधे लगाने का कार्यक्रम हुआ प्रारंभ

जगदलपुर, 8 अगस्त 2021/‘स्वच्छता संकल्प देश का, हर रविवार विशेष सा‘ के तहत जगदलपुर नगरपालिक निगम के लाल बाग में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, पद्मश्री धर्मपाल सैनी, बस्तर आयुक्त जीआर चुरेन्द्र , आई जी बस्तर पी सुन्दरराज, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थाएं, पुलिस विभाग के जवान, नगरसेना के जवान, वन विभाग के अधिकारी, युवोदय के स्वयंसेवक, जागरुक नागरिक एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर नक्षत्र वाटिका, अम्बेडकर पार्क और लाल बाग में श्रमदान कर सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, निगम अध्यक्ष कविता साहू ,एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय, संभागायुक्त जी आर चुरेंद्र, आई जी बस्तर पी.सुंदरराज,पार्षद योगेंद्र पांडे, ललिता राव, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, दिगम्बर राव, मनोनीत पार्षद अमर सिंह, हरिश साहू, कौशल नागवंशी, अम्मा जी राव उपस्थिति थे।

स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा के तहत लालबाग मैदान मे अतिथियों के द्वारा नीम के पौधारोपण किया गया। जगदलपुर शहर में कुल 2500 नीम के पौधों का रोपण इस वर्ष किया जायेगा, जिसकी शुरुआत आज लाल बाग मैदान से की गयी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि आज पूरे प्रदेश मे हरेली का त्योहार मनाया जा रहा है। 75 दिवसीय ऐतिहासिक बस्तर दशहरा की शुरुआत भी आज हो रही है। साथ ही अगस्त माह के प्रति रविवार को स्वचछता संकल्प देश, का हर रविवार विशेष सा अभियान का आगाज किया गया है। शहर को स्वचछ व सुंदर बनाने मे सभी की सहभागिता सुनिश्चित होना जरूरी है। महापौर के नेतृत्व मे निगम लगातार शहर के पार्क, नाली, अन्य व्यवस्था बनाने मे प्रयासरत है। इसके साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण जरूरी भी है, जिसके तहत आज लालबाग मैदान मे पौधारोपण किया गया। इसके पश्चात शहर के वार्डाे मे भी पौधरोपण किया जायेगा। सभी लोग शहर की स्वच्छता के लिये अपने दायित्व का निवृहन करें।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

स्वच्छता अभियान मे सभी सहयोग करे, जिससे हम जगदलपुर शहर को सबसे ज्यादा क्लीन सिटी बना सके। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि नगरपालिक निगम, जगदलपुर द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु लगातार प्रयासरत किया जा रहा है, जिसके लिये 20 कदम स्वचछता की ओर, आमचो सुघ्घर गार्डन, मलबामुक्त नाली अभियान व अन्य गतिविधि संचालित कर लगातार हम शहर को स्वचछ बनाने मे कार्य कर रहे है। आज इसी कडी मे स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासन व शहरवासियों के प्रयास से शहर को निश्चित ही सुंदर बनायेंगे। इसके लिये स्वच्छता के प्रति जागरूकता बहुत जरूरी है। हम सभी ने मिलकर बीडा उठाया है कि हम सभी मिलकर जगदलपुर को स्वच्छता मे नंबर वन बनायेंगे। वही अध्यक्ष कविता साहू, एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, राजेश राय व पार्षद योगेश पान्डेय ने भी स्वच्छता में जगदलपुर को नंबर वन बनाने के संबंध में अपने विचार रखे। आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल ने स्वचछता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा कार्यक्रम एवं पौधारोपण के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी। नगरपालिक निगम की मिशन क्लीन सिटी की टीम के द्वारा प्रति दिन घरों से निकलने वाले 6 प्रकार के कचरा पृथकीकरण करने का प्रदर्शन भी किया गया । कार्यक्रम के अन्त मे अतिथियों के द्वारा स्वच्छता सकंल्प का शपथ दिलाया गया। सफाई अभियान एवं वृक्षारोपण मे वन विभाग, युवोदय की टीम , नगरसेना, जिला पुलिस बल, समाज प्रमुख, वार्ड के नागरिक, नक्षत्र वाटिका संरक्षण समिति, इंद्रावती बचाओ अभियान, दलपत सागर बचाओ अभियान, बौद्ध समाज ने बढचढकर सहयोग किया। इस दौरान बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर पारेख, संपत झा ,दशरथ, पुराणिक, एस बी शर्मा, कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता, सहायक अभियंता एम पी देवागन, महेंद्र जगत, उप अभियंता, स्वचछता विभाग के अरूण यादव, हेमंत श्रीवास, अजय बनिक, अनिल पिल्ले, तिवारी, योगेश, रुपेश बिजोरा, टी भास्कर, नगरपालिक निगम के सफाई कर्मचारी, उद्यान विभाग के कर्मचारी एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पाटजात्रा पूजा विधान के साथ 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का हुआ शुभारंभ

0

जगदलपुर 08 अगस्त 2021/ 75 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व का शुभारंभ पाटजात्रा पूजा विधान के साथ हो गया है। सावन अमावश्या के दिन जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष स्थित नगर गुड़ी में पाट जात्रा पूजा विधान पूरा किया गया। यहां माचकोट के जंगल से लाई गई साल की लकड़ी, जिसे ठूरलू खोटला कहा जाता है, की पूजा विधान के साथ शुरु हुई। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, अनुविभागीय दण्डाधिकारी जीआर मरकाम सहित बस्तर दशहरा के आयोजन में अहम भूमिका निभाने वाले पुजारी, मांझी-मुखिया, चालकी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व की शुरुआत 1408 में राजा पुरुषोत्तम देव द्वारा प्रारंभ की गई थी। 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा की शुरुआत हरेली अमावस्या से होती है। इसमें सभी वर्ग, समुदाय और जाति-जनजातियों के लोग हिस्सा लेते हैं। यह दशहरा बस्तर की आराध्य मां दंतेश्वरी माता के प्रति अगाध श्रद्धा झलकती है।

इस पर्व की शुरुआत हरेली अमावस्या को माचकोट जंगल से लाई गई लकड़ी ;ठुरलू खोटला पर पाटजात्रा रस्म पूरी करने के साथ होती है। इसके बाद बिरिंगपाल गांव के ग्रामीण सीरासार भवन में सरई पेड़ की टहनी को स्थापित कर डेरीगड़ाई रस्म पूरी करते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसके बाद विशाल रथ निर्माण के लिए जंगलों से लकड़ी लाने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। झारउमरगांव व बेड़ाउमरगांव के ग्रामीण रथ निर्माण की जिम्मेदारी निभाते हुए दस दिनों में पारंपरिक औजारों से विशाल रथ तैयार किया जाता है।

इस पर्व में काछनगादी की पूजा का विशेष प्रावधान है। रथ निर्माण के बाद पितृमोक्ष अमावस्या के दिन ही काछनगादी पूजा संपन्न की जाती है। इस पूजा में मिरगान जाति की बालिका को काछनदेवी की सवारी कराई जाती है। ये बालिका बेल के कांटों से तैयार झूले पर बैठकर रथ परिचालन व पर्व को सुचारु रूप से शुरू करने की अनुमति देती है।

दूसरे दिन गांव आमाबाल के हलबा समुदाय का एक युवक सीरासार में 9 दिनों की निराहार योग साधना में बैठ जाता है। ये पर्व को निर्विघ्न रूप से होने और लोक कल्याण की कामना करता है। इस दौरान हर रोज शाम को दंतेश्वरी मां के छत्र को विराजित कर दंतेश्वरी मंदिर, सीरासार चौक, जयस्तंभ चौक व गुरुनानक चौक से होते हुए रथ की परिक्रमा की जाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

रथ में माईजी के छत्र को चढ़ाने और उतारने के दौरान बकायदा सशस्त्र सलामी दी जाती है। पूरे पर्व में बस्तर की सभ्यता और संस्कृति के साथ ही परंपराएं भी झलकती हैं। इसमें कहीं भी मशीनों का प्रयोग नहीं किया जाता है। पेड़ों की छाल से तैयार रस्सी से ग्रामीण रथ खींचते हैं। इस रस्सी को लाने की जिम्मेदारी पोटानार क्षेत्र के ग्रामीणों पर होती है।

बस्तर दशहरा की प्रमुख रस्मों में मावली परघाव भी है, जिसमें दंतेवाड़ा से पहुंची मावली माता का स्वागत भव्य तरीके से किया जाता है। निशा जात्रा, बाहर रैनी, भीतर रैनी, मुरिया दरबार एवं मावली बिदाई रस्म को लेकर भी यहां के जनमानस में अपार उत्साह दिखाई देता है। बस्तर की सभ्यता-संस्कृति, समन्वय, लोकाचार, उत्साह को देखने के लिए बाहर के पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने धुरगुडा गोठान में हरेली तिहार में सम्मिलित हुए

0

पारंपरिक छतरी पहनाकर किया गया स्वागत

ग्रामीणों के साथ कबड्डी खेलकर मनाया तिहार

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज छत्तीसगढ़ के प्रथम और पारंपरिक हरेली तिहार के अवसर पर धुरगुडा गोठान में शामिल हुए और पारंपरिक तौर पर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हरेली तिहार मनाया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने हरेली तिहार के अवसर पर धुरगुडा गोठान में गौमाता की सेवा की एवं गौवंश की पूजा अर्चना कर हरा चारा खिलाया इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक तौर पर कृषि उपकरणों की भी पूजा अर्चना की एवं छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के कुशलता की कामना की |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हरेली तिहार हमारे प्रदेश का प्रथम एवं पारंपरिक त्यौहार है जिसमें अच्छी फसल की कामनाएं की जाती है हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जिस तरह से नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उसी के फलस्वरूप आज छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की हमारी कांग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परम्पराओं को बढ़ावा देने के कार्य कर रही है नरवा गरवा घुरवा बाड़ी की अवधारणा के तहत हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कार्य कर रहे हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा महामंत्री हेमु उपाध्याय, ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी, सरपंच धुरगुडा दुर्गा उद्दे उप सरपंच ललिता नेताम पंच मनीराम नाग,बालक गोयल सुखराम गोयल, शांति बघेल, सुनिता सेमियल, सविता नाग कांग्रेस नेता हेमंत देवांगन एवं विजय सिंह सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे |

आदिवासी हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें हरीश कवासी, 165 लोगों पर दर्ज एफ.आई.आर. वापस ले सरकार उनकी हैं – मनीराम कश्यप

0

सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, जिला बस्तर के आह्वान पर पूर्व सांसद दिनेश कश्यप जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी एवं प्रभावित हजारों ग्रामीण आदिवासियों ने पैदल यात्रा कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने किया कवासी लखमा के आदिवासी विरोधी बयान का पलटवार

बस्तर- सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़, जिला बस्तर एवं प्लांट प्रभावित ग्राम संघर्ष समितियों के संयुक्त आह्वान पर हजारों ग्रामीणों ने बस्तर बागबाहर चौक पर एकत्रित होकर चपका काकडी घाट क्षेत्र में प्रस्तावित स्पंज आयरन प्लांट के प्रभावित 12 ग्रामों के लगभग 25000 आदिवासियों को न्याय दिलाने हजारों की संख्या में आदिवासियों ने नेशनल हाईवे में पैदल यात्रा कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था।

जिला पंचायत बस्तर उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने कांग्रेस नेता हरीश कवासी के आदिवासी विरोधी बयान का पलटवार करते हुए कहा कि गांव गांव में अस्पताल, स्कूल आंगनबाड़ी, राशन दुकान और सड़कों का विकास भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल की देन है, हरीश कवासी जिस सड़क पर से चलते हैं भाजपा सरकार के शासनकाल में बनी सड़कें हैं, आदिवासियों को संवैधानिक अधिकार और वन अधिकार पट्टा भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार ने दिया, कांग्रेस के शासनकाल में बस्तर के आदिवासियों को दिल्ली में नाचने ले जाया करते थे किंतु भाजपा की दूरदर्शिता सोच के परिणाम स्वरूप बस्तर से लेकर सरगुजा तक के आदिवासी आई.ए.एस, आई.पी.एस. और अन्य बड़ी बड़ी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी करने दिल्ली जाते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

हरीश कवासी व उनके पिता आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने गृह क्षेत्र सीलगेर में देश को दहला देने वाली घटना होती है चार बेगुनाह आदिवासियों पर गोली चलाई जाती है, उनका जमीन छीना जाता है हजारों की संख्या में आदिवासी बरसात में धरने पर बैठे रहे ना गृहमंत्री ना हरीश को झांकने तक फुर्सत मिला, आदिवासियों को न्याय दिलाने पूर्व मंत्री केदार कश्यप के साथ हजारों ग्रामीण सड़क पर उतरे तो कांग्रेसियों के पेट में असहनीय दर्द क्यों होने लगी जानता सब समझ रही हैं।

मनीराम कश्यप ने कहा पूर्व मंत्री केदार कश्यप जी ने मंत्री रहते हुए आदिवासियों क्रमिक विकास के लिए अनेकों महत्वपूर्ण कल्याणकारी कार्य की जिसे बताने की आवश्यकता नहीं है केदार कश्यप जी सत्ता में थे तब भी आदिवासियों के लिए लड़ाई लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

चक्का मामले में आदिवासियों की सुध लेने क्यों नहीं पहुंचे हरीश कवासी, ए.सी. रूम में बैठकर कर रहे हैं ओछी बयान बाजी- चंद्रूराम बघेल

भानपुरी- चक्का प्लांट संघर्ष समिति अध्यक्ष श्री चंदूराम बघेल ने कहा कि पूंजीपतियों के इशारे पर कोरोना काल में और धारा 144 प्रभावशील होने के बावजूद प्रभावित ग्राम के भोले भाले आदिवासियों को सरकार जनसुनवाई में बुलाकर षडयंत्र पूर्वक 165 आदिवासियों पर गैर जमानती धारा लगवाती है यही नहीं बल्कि प्रशासन पुलिस की बंदूक दम और लाठी की नोक पर दबाव बनाने की कोशिश करती रही तब आदिवासियों की पीड़ा जानने और न्याय दिलाने हरीश कवासी क्यों चपका नहीं आए ये राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति के लिए आदिवासी हितेषी होने का ढोंग रचना बंद करें वास्तव में हितेषी है तो प्लांट के विरोध में प्रभावितों के साथ खड़े हो और 165 बेगुनाह लोगों पर दर्ज एफ.आई.आर. वापस लें।

MOST POPULAR

HOT NEWS