City Media - Page 955 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 955

नाबालिक बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी को गिरप्तार कर भेजा गया जेल

0


दिनांक- 09.11.2022 थाना- डौण्डी जिला- बालोद (छ.ग.) महिलाओं और नाबालिक बच्चियों पर होने पर अपराध को अंकुश लगाने थाना डौंडी में पंजीबद्ध अपराध की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीश राठौर जिला बालोद व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बोनीफास एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डौण्डी उपनिरीक्षक कैलाशचंद मरई के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया ।

थाना डौण्डी में प्रार्थीया की रिपोर्ट पर उसकी नाबालिक 07 वर्ष की बच्ची के साथ आरोपी राहुल कुमार मौर्य द्वारा फटाका देने की लालच देकर अपने घर ले जाकर बच्ची के साथ दुराचार करने की थाना डौंडी में लिखित रिपोर्ट करने पर तत्काल अपराध क्रमांक 208/2022 धारा 363,376 AB भादवि 4, 5(m) पाक्सो. एक्ट कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ अपराध करना जुर्म स्वीकार करने पर गिरप्तार कर माननीय विशेष सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) जिला बालोद के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया ।
प्रकरण के विवेचना एवं आरोपी के पतासाजी में थाना प्रभारी डौण्डी उप निरीक्षक कैलाशचंद्र मरई, सउनि डी.एल. रावटे, प्र.आर. ज्ञानेश चंदेल, विष्णु तारम, आर. आर. युगल किशोर लोहले, आर. पवन कुमार मेश्राम, आर. खिलावन सिन्हा, म. आर. माधुरी लाटिया की सराहनीय भूमिका रही ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नाम आरोपी – राहुल कुमार मौर्य पिता- बेनुराम उम्र 19 वर्ष साकिन अवारी केंवटपारा थाना डौंडी जिला बालोद (छ0ग0)

4 साल से कांग्रेस सरकार में हैं जवाब तो अब कांग्रेस को ही देना होगा: विक्रम ध्रुवे

0

आदिवासी समाज के आरक्षण कटौती के विरोध में भाजपा व अजजा मोर्चा करेगा हर जगह विरोध प्रदर्शन कर रहा है:–कृष्णकांत पावरदल्लीराजहरा/डौंडी छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के षड्यंत्र के कारण आदिवासी समाज का आरक्षण 32% से घटकर अब 20% हो जाने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम जी के आव्हान पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा 9 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में चक्काजाम कर रही है।

इसी तारतम्य में भाजपा जिला बालोद के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार अजजामोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में मानपुर चौक में आज चक्काजाम किया गया।चक्काजाम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालोद भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में आदिवासी समाज ने कांग्रेस को 30 आदिवासी विधायक दिये बदले में कांग्रेस की यह सरकार आदिवासियों से उनका संवैधानिक अधिकार छीन रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने केपी खांडे को उपकृत करके यह प्रमाणित कर दिया कि आदिवासियों से आरक्षण छीनने के सरगना वो ही हैं। पवार ने कहा की आरक्षित वर्ग के हजारों शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति के लिए बनाए गए पदोन्नति में आरक्षण अधिनियम 2003 को भी भूपेश बघेल की यह सरकार कानूनी अड़चनों से नहीं बचा पाई और आज पर्यंत कोई नया पदोन्नति में आरक्षण का नियम नहीं बना पाई है, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार आने के बाद 2019 से हमारे शासकीय सेवकों को भी पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश किसान मोर्चा के नेता सोमेश साहू ने कहा कि कांग्रेस की इस आदिवासी विरोधी सरकार की लापरवाही के कारण एक के बाद एक हमारे संवैधानिक अधिकारों पर रोक लगाया जा रहा है। दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश दिवेदी ने कहा कि 4 साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार क्यों छीने जा रहे हैं, इस प्रश्न का जवाब तो अब कांग्रेस को ही देना होगा। चक्काजाम कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए जिला अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने महिला बाल विकास मंत्री और स्थानीय विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंत्री महोदया द्वारा आदिवासी होते हुए भी अपने प्रतिनिधि के रूप में किसी भी आदिवासी को प्रतिनिधि न बनाना आदिवासी भाइयों के प्रति उनकी सोच को दर्शाता है,

धुर्वे ने कहा कि मंत्री महोदया के पास समाज कल्याण का भी विभाग है परंतु मंत्री जी के द्धारा अपने खुद के निजी जमीन को शराब दुकान के संचालन हेतु किराए पर दिया गया है ये कैसा समाज का कल्याण है जबकि आपकी पार्टी के द्वारा अपने घोषणा पत्र में शराब दुकानो को बंद करने का घोषणा किया गया था।कार्यक्रम का संचालन करते हुए डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा ने कहा कि भूपेश बघेल की यह सरकार आदिवासी समाज की हितैषी नही बल्कि उनका शोषण करने वाली सरकार है, आने वाले समय मे इस मुद्दे पर यदि सरकार द्वारा सकारात्मक रवैया नही दिखाया जाता है तो ऐसा विरोध प्रदर्शन मंडल के समस्त प्रमुख जगहों पर किया जायेगा।इस चक्काजाम कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला, नगर पंचायत डौंडी के अध्यक्ष सोमेश सोरी, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता कुमेटी, वरिष्ठ आदिवासी नेता अंगद टेकाम ने भी संबोधित किया।इस चक्का जाम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सुदेश सिंह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राकेश यादव ,जिला कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ नेता सुरेश जायसवाल, भारत भाई पटेल,मंडल अध्यक्ष डौंडी लोहारा रूपेश सिन्हा, महामंत्री दारा सिंह भौशर्य, डौंडी मंडल महामंत्री अजय चौहान, टिकेंद्र साहू, दल्ली राजहरा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सुजीत झा, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती राधिका भारद्वाज, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कासिम कुरैशी,नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद,महिला मोर्चा दल्ली राजहरा की किरण सिन्हा अध्यक्ष श्रीमती गीता मरकाम, उषा स्टिकर नीलावती साहू डौंडी की अध्यक्ष रजनी महेंद्र पिपर भूपेंद्र श्रीवास संजीव सिंह सुजीत झा रमेश जनार्दन सिंगरौल,रमेश जैन राजेश कांबले, हुकुम सिंह ठाकुर ममता नेताम प्रमिला पारकर विमला जैन, विजय डरसेना,लीला डड़सेना, सुनीता गुप्ता,संगीता साहू,कुंती देवांगन, ऋषभ, बृजमणि यादव, दारा सिंह रामेश्वर साहू प्रवीण उईके शंकर साहू निलेश श्रीवास्तव हरीश बाघ मुकेश सोमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंतागड़ विधायक अनूप नाग जी का अपने निवास स्थान पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी स्वागत करते हुए

0

एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान अंतागड विधायक अनूप जी का बस्तर आगमन के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जगदलपुर निवास स्थान पर भव्यरुप से स्वागत किया गया

जिसमें जगमोहन बघेल, मानसिंह कश्यप, राम्या राम मौर्य, राकेश मिश्रा, चंपा ठाकुर, आशीष मिश्रा,जितेंद्र तिवारी, तुलसी राम, राजेश कुमार,मोना पाड़ी,एवं जनप्रतिनिधिगण और समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे

संयुक्त संचालक आदित्य ने देखा लोहंडीगुड़ा के छात्रावास का हाल

0
  • छात्राओं के सामान्य ज्ञान का किया परीक्षण, दिए कामयाबी के टिप्स


जगदलपुर बस्तर संभाग के नव पदस्थ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण आरपी आदित्य ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड में कक्षा 6 से 12 वीं तक के बच्चों के लिए संचालित आरएमएस व कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण किया।

संयुक्त संचालक के साथ सहायक संचालक परमेश्वर पांडे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर, संयुक्त संचालक कार्यालय के लेखापाल श्री जोशी उपस्थित थे।निरीक्षण के दरम्यान आरपी आदित्य बच्चों से रूबरू हुए, उनसे कई भी प्रश्न पूछे। कुछ छात्रावासी बच्चों द्वारा त्वरित उत्तर दिए जाने पर संतोष व्यक्त किया। जिन बच्चों ने उत्तर नहीं दिए, उन्हें संयुक्त संचालक ने निराश न होने की नसीहत देते हुए कहा कि मैं 15 दिन में फिर से आउंगा, तब तक जवाब तैयार रखना। निरीक्षण दल ने बच्चों के कमरों का अवलोकन किया, साफ सफाई व्यवस्था देखी तथा भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
बच्चों की सेहत का रखें ध्यान
छात्रावास अधीक्षिका किरण ठाकुर व अधीक्षिका नंदा को संयुक्त संचालक ने हिदायत दी कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। ठंड के मौसम को देखते हुए बच्चों के लिए पर्याप्त गर्म कपड़ों, कम्बल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने कर लें। श्री आदित्य ने
12 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के वैक्सीनेशन की भी जानकारी ली।बच्चों की पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ – साथ खेलकूद, सामान्य ज्ञान व अन्य गतिविधियों से उन्हें जोड़ने हेतु शिक्षकों को प्रयास करने को कहा।

एक मां और बेहतरीन पालक की भूमिका निभा रही हैं भारती मैडम

0
  • कार्यालयीन कामकाज के कुशल संचालन के साथ – साथ बच्चों का भविष्य संवारने में भी जुटी हैं बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी
  • जिले की शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए की जा रही है शानदार पहल


-अर्जुन झा-
जगदलपुर। बस्तर जिले को हर मामले में पिछड़ा माना जाता रहा है। शिक्षा के मामले में तो यह जिला अभागा ही कहा जाता रहा है, लेकिन अब काफी तब्दीली आ चुकी है। यहां के बच्चों को भी अब गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिलने लगी है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान शिक्षा की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए तरह – तरह के जतन कर रही हैं। बेसहारा बच्चों की पढ़ाई लिखाई का इंतजाम कर डीईओ भारती प्रधान जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सपनों को साकार करने में जुटी हुई हैं, वहीं बच्चों को स्तरीय शिक्षा दिलाने के लिए भी वे प्रण प्राण से समर्पित होकर काम कर रही हैं। इस तरह भारती मैडम एक मां और बेहतरीन पालक की भूमिका अच्छे ढंग से निभाने में लगी हुई हैं। इन कोशिशों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं।
बस्तर जिला ही नहीं अपितु समूचा बस्तर संभाग को शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा आदि जन सुविधाओं के मामले में छत्तीसगढ़ के दीगर जिलों और संभागों से कमतर ही आंका जाता रहा है। लेकिन अब इतिहास करवट ले चुका है, समूचा परिदृश्य बदलने लगा है। जनजातीय आबादी की बहुलता वाले बस्तर संभाग में भी बदलाव की बयार बहने लगी है। ऐसी बयार चंद छोटे – बड़े अधिकारियों की कोशिशों के दम पर बह रही है। इन्हीं कर्मनिष्ठ अफसरों में शामिल हैं बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान। सुश्री प्रधान विभागीय कामकाज के सफलता पूर्वक निपटान में तो अहम भूमिका निभा ही रही हैं, जिले की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य संवारने की दिशा में भी अच्छा परफॉरमेंस दिखा रही हैं। कोरोना काल में इस महामारी ने बस्तर जिले के न सिर्फ पचासों लोगों की जिंदगी छीन ली, बल्कि अनगिनत बच्चों को बेसहारा भी कर दिया। कोरोना के चलते किसी बच्चे के पिता की मौत हो गई, तो किसी की मां का निधन हो गया। अनेक बच्चों के तो मां बाप दोनों की ही मृत्यु हो गई। इन बेसहारा बच्चों के लिए ऐन वक्त पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देवदूत बनकर सामने आए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ऐसे बच्चों के लालन पालन और शिक्षा दीक्षा के लिए महतारी दुलार योजना शुरू की। यह योजना बस्तर के बेसहारा बच्चों के लिए वरदान साबित हो रही है। बस्तर की जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के सपने को साकार करते हुए जिले में महतारी दुलार योजना को सफलता पूर्वक अंजाम दिया। शिक्षा विभाग के ब्लॉक व संकुल स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों तथा गांवों के जनप्रतिनिधियों की मदद लेकर बेसहारा बच्चों का पता लगाया गया और उनकी शिक्षा तथा भरण पोषण के पुख्ता इंतजाम किए गए। ये बच्चे अब आवसीय विद्यालयों तथा अपने गांव की शाला में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री प्रधान ने इन बच्चों की सभी आवश्यकताओं का बराबर ध्यान रख रही हैं। समय – समय पर वे इन बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई भी करती रहती हैं। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी इन बच्चों की जरूरतों से परिचित हैं और उनकी पूर्ति के लिए प्रबंध करने में योगदान देते रहते हैं। बेसहारा बच्चों को अब सुश्री प्रधान में अपनी मां की छवि नजर आने लगी है। नजर आए भी क्यों न, भारती मां उन पर वात्सल्य उंडेलती जो रहती हैं।
स्कूलों की हो रही है मॉनिटरिंग
शिक्षा विभाग तथा आदिम जाति विकास विभाग की शालाओं और आश्रम शालाओं में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए भी जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर रखा है। उन्होंने सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, संकुल प्रभारियों, प्राचार्यों, प्रधान पाठकों और शिक्षक शिक्षिकाओं को स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें उत्कृष्ट अध्यापन सेवा देने में कोई कसर बाकी ना रखी जाए। यही वजह है कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य, संकुल समन्वयक, संकुल प्रभारी, प्रधान पाठक और शिक्षक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरी लगन से जुटे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी आए दिन शालाओं का निरीक्षण करने जा धमकते हैं। स्वयं जिला शिक्षा अधिकारी भी गाहे बगाहे स्कूलों में जाकर मॉनिटरिंग करती हैं। अब बस्तरिहा बच्चे भी मैदानी इलाकों के शहरी बच्चों की तरह अच्छी तालीम हासिल करने लगे हैं। शहरी व कस्बाई बच्चे तो कोचिंग और ट्यूशन का सहारा लेते हैं, घर में उनके पैरेंट्स भी पढ़ाई व होमवर्क में उनकी मदद करते हैं, मगर बस्तरिहा बच्चों को अपनी शाला में ही अपने ज्ञान का परिमार्जन करने और उत्कृष्ट अध्यापन सेवा का लाभ मिलने लगा है।
धरोहर बन गई अबकी दिवाली
कोरोना काल में बेसहारा हो चुके बच्चों के लिए इस साल की दीपावली धरोहर बन गई। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, उनकी धर्मपत्नी संगीता जैन तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने इन बच्चों के साथ दिवाली मनाई। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान व खंड शिक्षा अधिकारी दीपावली से एक दिन पहले इन बच्चों को लेकर विधायक कार्यालय पहुंचे थे। जैन दंपत्ति, कांग्रेस नेताओं और जिला शिक्षा अधिकारी ने इन बच्चों के साथ धूमधाम से दिवाली मनाई। बच्चों को नए वस्त्र, मिठाई और पटाखे गिफ्ट किए गए। बच्चों ने विधायक कार्यालय परिसर में उल्लास के साथ आतिशबाजी की। विधायक श्री जैन ने बच्चों से तब कहा था कि अब से मैं आप सभी का अभिभावक हूं, जब भी किसी तरह की जरूरत पड़े मेरे पास बेझिझक चले आना। बच्चों ने तालियां बजाकर श्री जैन का आभार प्रकट किया। इस तरह इस दफे की दिवाली इन बच्चों के जीवन bhr के लिए धरोहर बन गई।

वन विभाग के अधिकारियों को लखेश्वर बघेल ने बताया नकारा

0
  • डुरकाबेड़ा और पखना कोंगरा में प्रोजेक्ट की लेटलतीफी से बिफरे बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष
  • निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और पेड़ों की अवैध कटाई पर भी हुए नाराज
  • विधायक ने चेताया – अब नहीं चलेगी आप लोगों की मनमानी


जगदलपुर बस्तर सामान्य वनमंडल अंतर्गत बकावंड परिक्षेत्र के अधिकारी -कर्मचारियों पर बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर क्षेत्र के विधायक लखेश्वर बघेल भड़क उठे और उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों को नकारा तक कह डाला। बेहद शांत और सौम्य स्वभाव वाले बघेल के रौद्र रूप को देख परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव बगले झांकते नजर आए।
बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र बकावंड के दुरकाबेड़ा में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंचे थे। वन विभाग के अधिकारी सौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली कहावत को चरितार्थ करते नजर आए। बेंत की झुरमुट से आच्छादित प्राकृतिक उपजन कुंड दुरकाबेड़ा और तोंगकोंगेरा का संरक्षण, संवर्धन कर इसे पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करना श्री बघेल का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। श्री बघेल पहले कई दफे कह चुके हैं कि इस काम को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, किंतु यह काम काफी धीमी गति से चल रहा है। काम की सुस्त चाल और अधिकारियों की मनमानी की बानगी देख बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लखेश्वर बघेल बुरी तरह बिफर पड़े। अपने शांत, सौम्य और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले श्री बघेल ने मौके पर मौजूद वन विभाग के बकावंड परिक्षेत्र के रेंजर राज कुमार ध्रुव पर जमकर भड़ास निकली, उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।
बघेल ने कहा कि जब वे जिला पंचायत अध्यक्ष थे तबसे इसे पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित कराने प्रयासरत हैं। लगातार पहल कर सरकार से दोनों प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपयों का अनुदान स्वीकृत कराया है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रुचि दिखाई है, मगर अफसोस की बात है कि दोनों प्रोजेक्ट वन विभाग के नकारा अधिकारियों के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं। प्राधिकरण अध्यक्ष श्री बघेल ने मौके पर मौजूद रेंज अधिकारी राजकुमार ध्रुव से कहा कि इन ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए राशि की कमी नहीं होगी। जितनी राशि की जरूरत पड़ेगी, उपलब्ध कराई जाएगी। शर्त ये है कि दोनों प्रोजेक्ट हर हाल में मेरे इसी कार्यकाल के पहले ही पूरे हो जाने चाहिए। इस दौरान श्री बघेल के संज्ञान में यह बात भी आई कि इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त सरकारी राशि में हेराफेरी की गई है। इस पर भी बघेल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी से राशि की रिकवरी करने के निर्देश दिए।
अवैध कटाई, भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठा
विधायक लखेश्वर बघेल के समक्ष अनेक ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने रेंजर के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया। ग्रामीणों ने विधायक श्री बघेल को बताया कि बकावंड वन परिक्षेत्र के जुनावनी, झार उमरगांव, उलनार, कोसमी, आदि गांवों के जंगलों में पेड़ों की छंटाई की आड़ में बेतहाशा अवैध कटाई की गई है, जंगल की सुरक्षा के लिए तटबंध निर्माण तथा ग्राम पंचायत कोसमी के एकटगुड़ा पारा में देवगुड़ी स्थल संरक्षण कार्य में वन विभाग के रेंजर ध्रुव ने भारी भ्रष्टाचार किया है। इतना सुनते ही श्री बघेल का पारा फिर से सातवें आसमान पर जा चढ़ा। दरअसल देवगुड़ी स्थल संरक्षण के लिए बघेल की पहल पर ही केंद्रीय कैम्पर मद से तीन लाख रु. की स्वीकृति मिली थी। रेंजर ने इस कार्य में भी लूट मचाते हुए घटिया स्तर का काम कराया है। इसकी जानकारी मिलने पर श्री बघेल ने लोगों की भीड़ के सामने रेंजर ध्रुव की क्लास लगा दी। रेंजर को बाज आने की चेतावनी भी बघेल ने दे डाली।

एसडीएम और बीईओ सर ने ककनार स्कूल में ली क्लास

0
  • गांवों का दौरा कर अनुविभागीय दंडाधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता परखी
  • एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी, छात्राओं ने कन्या आश्रम खोलने की उठाई मांग

जगदलपुर अनुविभागीय दंडाधिकारी और विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने अचानक ककनार गांव के स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों की क्लास ली। उन्हें विभिन्न विषयों की पढ़ाई कराई और उनसे सामान्य ज्ञान तथा विषयों से संबंधित सवाल पूछे। स्कूल का शैक्षणिक वातावरण बेहतर पाया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान जिले की सभी शालाओं में शिक्षक शिक्षिकाओं की समय पर और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अध्यापन सेवा को बेहतर बनाने के लिए सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारियों, संकुल समन्वयकों और संकुल प्रभारियों को हमेशा अलर्ट मोड पर रहने के विशेष निर्देश दे रखे हैं। इसी के अनुपालन में बस्तर के खंड शिक्षा अधिकारी अपने मातहत अधिकारियों के साथ शालाओं का लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं कलेक्टर ने भी सभी अफसरों को जिले के स्कूलों में उत्कृष्ट शैक्षणिक वतावरण बनाने तथा ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गांवों का दौरा करते रहने की हिदायत दे रखी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा के क्षेत्र में कसावट, गुणवत्ता सुधार की दृष्टि से लोहंडीगुडा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मयाराम चंद्रा और विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने धर्माबेड़ा, पालम, चंदेला, ककनार के शैक्षणिक संस्थानों व ग्रामीण सचिवालयों का निरीक्षण किया। धर्माबेड़ा के सचिवालय का निरीक्षण कर अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद किया तथा गांव की समस्याओं का जायजा लिया।धर्माबेड़ा में निरीक्षण के दरमियान ग्रामीणों व स्थानीय बच्चियों ने कन्या आश्रम खोलने का अनुरोध किया। अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को कलेक्टर के संज्ञान में लाया जाएगा एवं आवश्यक पत्र व्यवहार किया जाएगा। ककनार हाई स्कूल का निरीक्षण अधिकारी द्वय ने किया। स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था का अवलोकन कर अनुविभागीय अधिकारी व विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के बच्चों को पढ़ाया तथा बच्चों से सामान्य ज्ञान व उनसे विषय से सम्बन्धी चर्चा की। बच्चों का ज्ञान स्तर व व स्कूल का शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया। बच्चों ने बताया कि पूर्व में ककनार स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। कलेक्टर द्वारा संज्ञान में लिए जाने के बाद वर्तमान में शिक्षकों व्यवस्था कर दी गई है। अधिकारियों ने पालम आश्रम, चंदेला आश्रम का निरीक्षण किया। आश्रम की साफ सफाई व्यवस्था के लिए अनुविभागीय अधिकारी ने आश्रम अधीक्षक की प्रशंसा की। भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने व बच्चों का समय समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए। सभी आश्रम अधीक्षकों को नियमित रूप से आश्रम में रहने के निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के लिए अधीक्षक पालक होता है अतः वे अपने दायित्व का निर्वहन सजगता से करें। स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण के शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु कलेक्टर के निर्देश को ज़मीनी स्तर पर अमलीजामा पहनाने के लिए अनुविभागीय अधिकारी ने सभी शिक्षकों को बच्चों के पालकों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए अपलोडिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की दुविधा की स्थिति में राजस्व विभाग का अमला सहयोग हेतु तत्पर रहेगा। चंद्रा ने इस बाबत त्वरित कार्रवाई हेतु अपने विभागीय अमले को भी निर्देशित किया है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने भी शत-प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र लक्ष्य प्राप्ति हेतु खंड स्तर पर संकुल शैक्षिक समन्वयकों को दायित्व सौंपते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। हर सप्ताहांत में सभी संकुल शैक्षिक समन्वयकों को जाति प्रमाण पत्र फॉर्म अपलोडिंग की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के भी निर्देश दिए। बीईओ यादव ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी के सहयोग से जाति प्रमाण पत्र कार्य मैं आशातीत सफलता मिल रही है। अनुभागीय अधिकारी द्वारा समय-समय पर किए जा रहे स्कूलों के भ्रमण से शिक्षा की गुणवत्ता में भी कसावट आ रही है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने लंगर में ग्रहण किया गुरु प्रसाद

0
  • गुरुद्वारा पहुंचकर सिख समाज के लोगों को दी प्रकाश पर्व की बधाई
  • सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सरोपा भेंटकर किया सम्मानित

जगदलपुर। नगर गुरु नानकदेव जी का 553 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। लुधियाना नानकसर गुरुद्वारा से पहुंची कीर्तन मंडली ने गुरुवाणी शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी। बिधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन भी गुरुद्वारा पहुंचकर प्रकाश पर्व में शामिल हुए, शबद कीर्तन से निहाल हुए और सिख संगत के साथ लंगर में गुरुप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सिख बंधुओं को प्रकाश पर्व की शुभकामनायें देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी के उपदेश और ज्ञान के प्रकाश से आज पूरा विश्व आलोकित हो रहा है।

गुरु नानक देव जी की शिक्षा हर व्यक्ति के जीवन में अहंकार को मिटा कर मानवता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में सिख धर्म की मानव सेवा की मिसाल दी जाती है। हर देश में आपदा के समय सिख समाज के सेवादार सेवा भावना के साथ लोगों की मदद के लिए खड़े मिलते हैं। यह पूरे मानव समाज के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी की तीन शिक्षाएं खुशहाली से जीवन जीने का मंत्र देती हैं नाम जपो, कीरत करो ( इमानदारी से काम करो) एवं वंड छको ( दान करो )।
इस अवसर पर जैन के साथ नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य उदयनाथ जेम्स, राजेश राय, विक्रम सिंह डांगी, पार्षद पंचराज सिंह, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, सूर्या पाणी, शुभम यदु, लता निषाद, मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी, अमरनाथ सिंह, पत्रकार संतोष सिंह, ओंकार सिंह जशवाल, परमजीत सिंह जशवाल, जितेन्द्र सिंह आहलूवालिया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, मोइन अख्तर, विनोद कुकडे, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, इंटक के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, युवा कांग्रेस की उपाध्यक्ष सायमा अशरफ, एस नीला, सिख समाज के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह, उपाध्यक्ष एकम सिंह, सचिव बलविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सतविंदर सिंह, कुलदीप सिंह सैनी, सर्वदीप सिंह सोढ़ी, सहसचिव एवं ज्ञानी गुरमीत सिंह समेत समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ऐसी होती है कम्युनिटी पुलिसिंग

0
  • पुलिस ने मासूम दूधमुहा बच्चा लेकर नशे की हालत में भटक रही महिला को पहुंचाया घर
  • कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू और स्टॉफ ने दिखाई नेकदिली, पुलिस वालों की हो रही है तारीफ

अर्जुन झा

जगदलपुर। पुलिस का नाम सुनते ही हर आम व खास के जेहन में एक अजीब सी छवि और नफरत भरी भावना उभरती है। दरअसल लोगों के साथ पुलिस वालों के बर्ताव ने उसकी ऐसा हिकारत भरा नजरिया बना रखा है, लेकिन जगदलपुर कोतवाली पुलिस के थाना प्रभारी एमन साहू और स्टॉफ ने एक बड़ा ही नेक काम करके पुलिस के दामन पर लगे इस दाग को धो डाला है। कुछ देर के लिए ही सही, पुलिस के प्रति शहर के लोगों का नजरिया ही बदल गया। लोग पुलिस वालों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वाकिया जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। धारमपुरा नंबर -1 इलाके में नशे में धुत्त एक महिला इधर – उधर भटक रही थी। उसकी गोद में एक दूधमुहा बच्चा भी था। महिला इस कदर नशे में थी कि, ढंग से चल भी नहीं पा रही थी। महिला की हालत को देख और बच्चे के लगातार रोते रहने से किसी का दिल पसीज गया। उस शख्स ने कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को महिला और बच्चे के बारे में जानकारी दी। साहू बिना समय गंवाए स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंच गए। साहू और पुलिस कर्मियों ने महिला के चेहरे पर पानी के छींटे मारकर तथा पानी पिलाकर उसे काफी हद तक सामान्य अवस्था में ले आया। पूछताछ करने पर महिला ने अपने घर और गांव का पता बताया। इसके बाद टीआई साहू ने विभागीय वाहन से कुछ पुलिस कर्मियों के साथ महिला और बच्चे को परपा थाना क्षेत्र में स्थित उसके गृहग्राम टेकमेटा भिजवाया। कोतवाली थाना प्रभारी साहू और उनकी टीम की इस नेकदिली की लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस की परम्परा के अनुसार अगर कोतवाली पुलिस ने लेटलतीफी और लापरवाही की होती, तो महिला व बच्चे के साथ बड़ी अनहोनी हो सकती थी। यहां उल्लेखनीय है कि बस्तर के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बस्तर पुलिस बल को कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए खास टिप्स दे रखे हैं, इसी के चलते पुलिस ने ऐसा नेक काम किया।

पशु तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

0

पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर जिला बालोद छ.ग पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता। :- पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर थाना गुरूर पुलिस द्वारा पशु तस्करी करने वालो पर बड़ी कार्यवाही। :- घटना में प्रयुक्त ट्रक वाहन क्रमांक CG-24-S-7667 कीमती लगभग 20,00,000/रुपयेको किया गया जप्त ।

1:- 33 नग पशु धन मवेशी को ग्राम चुल्हापथरा के गौशाला एवं ग्राम तुमराबहार के गौशाल में सुरक्षार्थ रखा गया :- महाराष्ट्र के 03 आरोपी गिरफ्तार :- 1. सैय्यद नवसाद अली पिता सैय्यद लियाकत अली उम्र 42 वर्ष निवासी पठानपुर चौक वार्ड नं. 06 मुर्तिजापुर जिला अकोला (महाराष्ट्र) 2. शेख सलीम पिता शेख हुसैन उम्र 42 वर्ष साकिन बढ़नेरा, जूनी बस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) 3. इरफान खान पिता जहीर खान उम्र 42 साल साकिन बड़नेरा, जूनी वस्ती, चमन नगर चौक वार्ड क्रमांक 41 थाना बड़नेरा जिला अमरावती (महाराष्ट्र) :- आरोपीयो के विरूध्द छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत की गई कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, अवैध शराब परिवहन व बिक्री एवं पशु तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बी०एन०मीणा के निर्देश प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरिश राठौर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद राजेश कुमार बागड़े के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गुरूर व प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर की टीम को महाराष्ट्र के पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपी को पकडने में बडी सफलता हासिल की गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विवरण:- संक्षिप्त इस प्रकार है कि बालोद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं अवैध शराब परिवहन के रोकथाम, नशीले पदार्थ के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 06.11.2022 को रात्रि करीबन 23.40 बजे वरिष्ठ अधिकारीयों के मौखिक निर्देश पर सउनि रूपेश्वर राम भगव व हमराह स्टाफ के शासकीय वाहन में रवाना होकर ग्राम पुरूर दुर्गावती चौक पर चेकिंग पाईट लगाकर आने जाने वाले वाहनो कि चेंकिग की जा रही थी उसी दौरान धमतरी की ओर से आ रही ट्रक वाहन क्रमांक CG-24-5-7667 को हमराह स्टाफ के सहायता रोकने का प्रयास किया, जो उक्त वाहन चालक द्वारा वाहन को न रोक कर अपने वाहन को भगाने लगा जिसे पीछा कर ग्राम कुम्हारखान के पास पकड़ा गया। उक्त वाहन में सवार चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम इरफान खान पिता जहीर खान उम्र 42 वर्ष सा० बडनेरा जूनी बस्ती चमन नगर चौक वार्ड क0 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती महाराष्ट्र तथा बगल में बैठे दो व्यक्ति अपना नाम सैय्यद नवसाद अली पिता लियाकत अली उम्र 42 वर्ष साकिन मुर्तिजापुर पठानपुर चौक वार्ड नं. 06 थाना मुर्तिजापुर जिला अकोला महाराष्ट्र एवं शेख सलीम पिता शेख हुसैन उम्र 42 वर्ष साकिन बडनेरा जूनी बस्ती चमन नगर चौक वार्ड 41 थाना बडनेरा जिला अमरावती महाराष्ट्र का रहने वाले बताये उक्त वाहन में 34 नग मवेशी भरकर धमतरी से अकोला महाराष्ट्र कत्लखाना ले जाना बताये बाद समक्ष गवाहो के 34 नग मवेशी एवं ट्रक क्रमांक CG-24-S-7667 को जप्त कर आरोपीयो को धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओं के प्रति कुरता का निवारण अधिनियम की धारा 11 (1) (डी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण की कार्यवाही में पुलिस सहायता केन्द्र पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरूण कुमार साहू सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, गुणेश यादव, विवेक सिन्हा, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS