दल्ली राजहरा – चिखलाकसा नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने कुछ दिन पूर्व में अल्पसंख्यक के सदस्य हाफिज खान से मुलाकात कर मांग की गई थी उनके सार्थक प्रयास से आज मुस्लिम कब्रिस्तान के अहता निर्माण की राशि स्वीकृत हो गई। अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय दल्ली राजहरा द्वारा बीते काफी समय से मुस्लिम कब्रिस्तान निर्माण के लिए शासन द्वारा आर्थिक मदद की मांग की जा रही थी मुस्लिम समाज की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश शासन द्वारा समीपस्थ नगर पंचायत चिखला कसा में मुस्लिम कब्रिस्तान अहाता निर्माण के लिए 17 -82 राशि की स्वीकृत की गई है जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 7 लाख पहले प्राप्त होंगे |
मिली जानकारी के अनुसार इस विषय को लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद और स्थानीय मुसलमान समाज के सदस्य काफी समय से शासन से कब्रिस्तान के अहाता निर्माण के लिए प्रयासरत थे स्थानीय मुस्लिम समाज की जरूरत को देखते हुए शासन ने उक्त मांग मंजूर कर लिया है और मदद राशि के रूप में पहली किस्त के रूप में 7लाख मंजूर किए हैं मुस्लिम समाज की बहुप्रतीक्षित मांग के पूरे होने पर स्थानीय मुस्लिम समाज ने काफी हर्ष व्यक्त किया है
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
♦️ कृषि उपज मंडी समिति कोपागुडा जिला बस्तर नवनियुक्त भारसाधक समिति कार्यभार ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए जनप्रतिनिधिगण
♦️ बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी की अध्यक्षता में शपथग्रहण समारोह किया गया
♦️मुख्यरूप से क्रेड़ा अध्यक्ष एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार जी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की यह बहुत ही हर्ष का विषय है की इस वर्ष मंडी के सदस्य निर्वाचित होकर आये सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें मुझे बहुत ख़ुशी हो रही है की 11 साल बाद पुनः अपने बीच के अध्यक्ष बन गए जब मै इस पद पर रहकर कृषक भाइयों की बीच में रहकर उनको राहत देने की पूरी कोशिश की और उसका निर्वहन किया लेकिन पूर्वत की सरकार कृषि के क्षेत्र में बहुत ही कमजोर साबित हुई क्योंकि जैसे हमारी सरकार बनी तब हमनें नियमित रूप से किसान भाइयों के हित के बारे में सोचते हुए 24 घंटे के अंदर अंदर कर्ज माफ किया और उनको राहत दी |
♦️बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा यह मंडी बस्तर संभाग का पहला ऐसा बड़ा मंडी है जंहा क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो बहुत ही बड़ी संख्या में होती है आप लोगों को ज्ञात हो की संभाग के साथ साथ जिला भी हम लोगों को बहुत बड़ा है और हमारे किसान भाइयों की जनसंख्या भी बहुत है यह मंडी से बहुत से लोगों की आस है और हमारे मंडी के नवनिर्वाचित सदस्यगण भी ध्यान दें की इसे कैसे मजबूत करें आप सभी के आपस में अच्छी विचार हो ताकि किसान भाइयों के साथ आप लोगों सहनशीलता अच्छी रही ऐसे भी छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल की सरकार बहुत ही बड़े फैसला लेते हुए किसानों के हित में निर्णय लेते हुए बस्तर के लोगों पर भरोसा करते हुए सदस्य नवनिर्वाचित किये है पिछले लगभग एक दशक से मंडी का कोई चुनाव नहीं हुआ था इसे किसानों और व्यापारियों में काफ़ी नुकसानो का सामना करना पड़ा था लेकिन वर्तमान सरकार हमेशा से किसानो के हित के बारे में सोचने वाली सरकार है किसान भाईयों एवं व्यापारियों के दोनों के बीच अच्छी सम्बन्ध रहे और बस्तर को एक पहचान दिला सके |
♦️जिसमें मौजूद रहे बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी क्रेड़ा अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार जी, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, शहर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा,ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू, निगम सभापति कविता साहू, अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया, उपाध्यक्ष आयतु राम, व्यापारी प्रतिनिधि कृष्णा नायडू,सदस्य बालेश दुबे, जयमन,प्रकाश दास, गडरी नानी, दिनेश यदु, सत्तार अली, यशवर्धन राव,जानकी राम भारती, जानकी राम सेठिया लैखन राम, सुखदई बघेल, विक्रम सिंह डांगी, कमलेश पाठक, सुनीता सिंह, कोमल सेना, ललिता राव, चंपा ठाकुर, अनीता,योगेश पानीग्राही,तुलसी राम, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्त्तागण, कृषि उपज मंडी समिति अधिकारी, कर्मचारी, एवं गणमान्य नागरिक, एवं समस्त कार्यकर्तागण उपस्थिति रहे |
दिव्यांग छात्र भी सामान्य बच्चों की तरह अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से जारी रख सकें इन बातों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है जिसके तहत पढने में हो रही दिक्कत को दूर करने के उद्देश्य से बस्तर ब्लॉक के मा शा चोकर में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र दिवाकर को समावोशी शिक्षा के तहत अल्प दृष्टि बाधित छात्र जिसे मैंगनी फायर हैंड ग्लास उपकरण प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि शालाओ में अध्यनरत दिव्यांग छात्र छात्राओ को शासन की योजनावो का लाभ मिल सके साथ ही वे भी सामान्य बच्चो की भांति पढ़ाई कर सके इस उद्देश्य को लेकर जिला कलेक्टर चंदन कुमार,सीईओ जिला पंचायत रोहित व्यास के निर्देश पर बस्तर जिला समावेशी शिक्षा प्रभारी राजेश त्यागी के द्वारा शालाओ में जाकर दिव्यांग छात्र छात्राओं को आवश्यक उपकरण बांटे जा रहे हैं। इस अवसर पर एपीसी राजेश त्यागी नरेशचंद नेताम, मनोज मिश्रा, उपस्थित थे।
दिनाँक 08/07/22 जगदलपुर ।। हिंदू आस्था को अहित करने एवं मां काली के आपत्तिजनक पोस्टर प्रसारित करने वाली “काली” नामक डॉक्युमेंट्री फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलिई एवं अन्य के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने आज युवा कांग्रेसी गौरव आयंगर के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को ज्ञापन सौप गया |
मीडिया में बयान जारी करते हुए गौरव आयंगर ने बताया की 2 जुलाई को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई द्वारा “काली” नामक डॉक्युमेंट्री फिल्म का पोस्टर प्रसारित किया,जिसमे हिंदूओ की आराध्य देवी मांकाली को सिगरेट पीते दिखाया गया है साथ ही इस पोस्टर में मां काली के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में एलजीबीटीक्यू समुदाय का झंडा भी नजर आ रहा है हिंदू देवी मां को अत्यंत विदुपित ठंग से प्रस्तुत किया गया है,इस तरह के पोस्टर से हिंदू धर्म के करोड़ लोगो के आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है और भावनाओं को गहरी चोट लगी है साथ ही समाज के अन्य धर्म व वर्ग के लोग भी इससे आहत हुए है इस कृत्य से भारत देश में अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है।
फिल्म की मेकर लीना मणिमेकलई निर्देशक, एशोसिएट प्रोड्यूसर आशा ओनाचन, एडिटर श्रवण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के द्वारा ताकि भविष्य में कोई भी फिल्म निर्माता किसी भी धर्म समुदाय के आराध्य देवी देवता का अपमान करना बंद करे और देश में शांति भाईचारे और अमनचैन का माहौल बिगड़ने न पाए।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से गौरव आयंगर, राहुल जैन,धवल जैन,राहुल साहू,लोकेश चौधरी ,कारण बजाज,दुशाल काले, अरिहंत जैन ,अतुल राज,खिलेश साहू,दीपेश चौहान,अनिमेश तिवारी, एवम अन्य साथी मौजूद थे।
किरंदुल – एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला एनएमडीसी कर्मचारी के पवन डेविड को किरंदुल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है जहां प्रार्थीया श्रीमती शहजादी सत्तार निवासी किरंदुल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 2013 में के. पवन डेविड द्वारा उनके घर में आकर यह भरोसा दिलाया गया कि एनएमडीसी परियोजना किरंदुल में उनकी बहुत पहचान है और मैं आपके दामाद अब्दुल मजीद को एनएमडीसी कंपनी में नौकरी लगा दूंगा। उन पर भरोसा कर प्रार्थीया शहजादी सत्तार द्वारा के पवन डेविड को 12 लाख रुपए नगद दिया गया। इसी प्रकार प्रार्थिया की भांजी दामाद यूसुफ बेग को भी एनएमडीसी में नौकरी लगाने के नाम पर कुल 7 लाख नगद एवम 1 लाख चेक के माध्यम से दिया गया। तथा दिनेश कुमार पटेल से सात लाख नगद एवं एक लाख चेक के माध्यम से दिया गया। उपरोक्त में से किसी की भी एनएनडीसी में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थिया द्वारा के पवन डेविड के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट पर थाना किरंदुल में अपराध क्रमांक 56/2022 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, पुलिस अनु. अधिकारी किरंदुल, कर्ण ऊके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किरंदुल के नेतृत्व में प्रकरण के आरोपी के पवन डेविड पिता के डेविड उम्र 40 वर्ष उसके घर से गिरफ्तारी के कारणों का बातकर दिनांक 7 जुलाई 2022 को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार किरंदुल के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक के. सिम्हाचलम तथा आरक्षक भोजराम ध्रुव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
डौंडी – जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता बालक14 ,17 व बालिका 17 वर्ष का आयोजन दिनांक 8 जुलाई 2022 को पुलिस मैदान डौंडी में किया गया।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। तत्पश्चात प्रथम मैच बालिका 17 वर्ष सेजस डौंडी विरुद्ध शास.उ.मा.वि.चिखली के मध्य खेला गया, जिसमें सेजस डौडी ने तीन गोल प्रथम दीपलता, दूसरा गोल दीपिका व तीसरा गोल शिवानी ने मार कर अपनी टीम को विजई दिलायी। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। दूसरा मैच बालक 17 वर्ष सेजस आमापारा बालोद व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया। जिसमें टाईब्रेकर से आमापारा बालोद विजयी रहा ।
तीसरा मैच बालक 17 वर्ष शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखली व महावीर बालोद के मध्य खेला गया, जिसमे दीपांशु व खोमेश ने एक एक गोल करके अपनी टीम को विजय दिलाई। चौथा मैच बालक 14 वर्ष शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिखली व डीएवी राजहरा के मध्य खेला गया जिसमें चिखली के प्रफुल्ल ने एक ,मिथुन ने एक गोल कर टीम को विजयी दिलाई ।पांचवा व फायनल मैच सेजस बालोद व महावीर उ.मा.वि. बालोद के मध्य खेला गया जिसमे ओवर एज व बाहरी बच्चो को मैच खिलाने पर महावीर बालोद को डिसक्वालिफाई किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
इस तरह से बालोद जिले के सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल प्रतियोगिता हेतु चयनित टीम बालिका 17वर्ष सेजस डौण्डी, बालक 17वर्ष के लिए सेजस आमापारा बालोद, व 14वर्ष बालक के लिए शा.पूर्व.मा.शाला चिखली ये सभी टीम संभाग हेतु आने वाले समय मे बालोद जिले का प्रतिनिधित्व करेगे। इस प्रतियोगिता मे कुल आठ टीमो से 128बच्चे व 10 आफिसियल्स सम्मिलित हुए।इस प्रतियोगिता को सम्पन्न करने मे संयोजक नरेन्द्र ठाकुर, सपन जेना,सजय महंती, जगप्रीत सिंग संधु, ढाल सिंग, कुनाल आर्य,संतुराम यादव,व चन्द्रशेखर पवार का विशेष सहयोग रहा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी,जिला कांग्रेस कमेटी बालोद,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर मण्डल कांग्रेस कमेटी उतर क्षेत्र व दक्षिण क्षेत्र के कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 7 जुलाई को मण्डल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में रखी गई थी।
ज्ञात हो कि नव संकल्प चिंतन शिविर उदयपुर व नव संकल्प शिविर रायपुर में कांग्रेस पार्टी ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया संगठन को प्रभावी बनाने के लिये मंडल कांग्रेस कमेटी का गठन किया और हर माह के 7 तारीख को मंडल कांग्रेस कमेटी की बैठक रखा जाना तय किया गया उसी तारतम्य में मण्डल कांग्रेस की मासिक बैठक को रखी गई। आज़ादी के 75 वें अमृत महोत्सव हीरक जयंती पर विधानसभा स्तरीय 75 किलोमीटर पदयात्रा किया जाना है पदयात्रा राजहरा शहर से भी गुजरेगी उसके रूट चार्ट पर चर्चा किया गया, मासिक बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई, मण्डल में नये पदाधिकारियों की नियुक्ति कर कमेटी विस्तार करने का निर्णय लिया गया, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सेक्टर और बूथ कमेटी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ व सेक्टर में बैठक करने का निर्णय लिया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्वागत भाषण उत्तर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष विवेक मसीह ने दिया। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जायेगा उनके निर्देश को पार्टी के हर कार्यकर्ताओं तक पंहुचाया जायेगा छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन जन तक प्रचार प्रसार किया जायेगा।बैठक में जिला महामंत्री रतिराम कोसमा, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहन लाल साहू, इंदरमन जोशी, पार्षद रोशन पटेल, एल्डरमैन जगदीश श्रीवास, युवा नेता भरत देवांगन ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का संचालन दक्षिण मण्डल अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया व आभार प्रदर्शन एल्डरमैन प्रमोद तिवारी ने किया।
अंत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आगामी संगठन चुनाव के लिए मुढ़ीपार ब्लॉक के लिए BRO बी आर ओ नियुक्त किये जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर का पुष्प हार व तिलक लगाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारीगण, ब्लॉक पदाधिकारीगण, मण्डल पदाधिकारीगण,पार्षदगण, एल्डरमेनगण, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, मोर्चा संगठन के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे
दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार सतीश कुमार खाखा व्यवहार न्यायाधीश/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा द्वारा
दिनांक 07.07.2022 को व्यवहार न्यायालय दल्लीराजहरा के अधिवक्तावो की बैठक आयोजित की गई, जिसमे आगामी 13 अगस्त 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो इसके लिए प्रोसाहित किया। उपस्थित अधिवक्ता द्वारा नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणो का निराकरण किये जाने हेतु सहमति प्रदान किया। इस अवसर पर अधिवक्तागण एवं पीलवी दीपक साहू उपस्थित रहे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर.. विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सालेपाल 01में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कैम्प का आयोजन किया गया जो समर्पित गरीबी उन्मूलन एवम सामाजिक अनुसंधान केन्द्र बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित सीएफएल ब्लॉक तोकापाल के काउन्सलर संगम नाग के द्वारा जिसमे ग्रामीणों को बैंक व बीमा योजना से संबंधित जानकारी दी गई।जिसमे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि बीमा योजना, प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना इत्यादि बीमा योजनाओं के विषय मे,खाता खोलने, केवाईसी करवाने, पैसों का सही इस्तेमाल करते हुए बजट बनाना और बचत करने के विषय में जानकारी दी गई साथ ही ग्रामीणों को फ्रॉड कॉल एवं मैसेज से सावधान रहने तथा अगर किसी के साथ ऐसी कोई दुर्घटना होती हैं। तो इसकी शिकायत दर्ज करवाने के विषय में भी जानकारी दी गई। यह कैम्प जिला समन्वयक जितेंद्र देवांगन काउंसलर संगम नाग , ग्राम के सरपंच सहित ग्रामीण जन की उपस्तिथि में संपन्न किया गया ।
आज छ ग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय परिहार के नेतृत्व मे चंदन कुमार जी कलेक्टर बस्तर से सौजन्य भेंट कर संघ के गतिविधियों की जानकारी दी गई एवम संघ को हमेशा सहयोग का आश्वासन दिया कलेक्टर जी ने सौजन्य भेंट मे अनिल बड़कस संभागीय अध्यक्ष , राजेश तिवारी , रूपेश सिंह उपाध्यक्ष रोजलिन बेचक अध्यक्ष किलेपाल , रीमा दानी स्टाफ नर्स जगदलपुर ,महारानी अस्पताल प्रकोस्ट अध्यक्ष लक्ष्मी तांडिया जी उपस्थित रहे ।