City Media - Page 1090 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1090

दिल्ली के जंतर मंतर में गरजे बस्तर सांसद दीपक बैज…

0

केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह में पहुंचे

जगदलपुर। आज दिल्ली के जंतर मंतर में लगातार केंद्र सरकार के विरुद्ध अग्निपथ योजना व कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को ईडी के जरिये परेशान किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का भारत के युवाओं के समर्थन में देशव्यापी सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 4 साल की नौकरी देना देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। देश के युवा सेना में जाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। कोचिंग के साथ फिजिकल टेस्ट, सुबह-शाम दौड़ लगाने के साथ ही लंबी-ऊंची कूद, फिजिकलटेस्ट, ग्राउंड टेस्ट क्लियर करने के पश्चात परीक्षा के लिए कई दिन तैयारी करने के बाद सेना में भर्ती होते हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के युवाओं के साथ सिर्फ छलावा ही किया है।लाखों युवा आज सड़क पर हैं।अग्निपथ के निर्णय से युवाओं में भारी रोष है। युवाओं के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए केंद्र सरकार को तुरंत अपना निर्णय वापस लेना चाहिए।

राहुल गांधी को प्रताड़ित करने के विरोध पर बस्तर के युवा सांसद बैज ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को कुचलने तथा महंगाई, बेरोजगारी से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार की‘तरकीब’का हिस्सा हैं। सांसद बैज ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। ये राहुल गांधी ही नहीं, ये देश का गांधी है। कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक मोदी सरकार के नापाक इरादों को उजागर करेगी। हमारे नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी के नेतृत्व में कॉंग्रेस केंद्र में बैठी सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगी।

इस सत्याग्रह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी सहित कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यगण एवं साथी सांसदगण,प्रदेश एवं बस्तर से गए सैकड़ों यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

100% दिव्यांग परिवार को दिव्यांग पेंशन दिया जाए सुरेश गुप्ता

0

बेघर आदिवासी दिव्यांग परिवार को प्रधानमंत्री आवास कोटे से आवास मिले सुरेश गुप्ता

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने बताया की आदिवासी दिव्यांग परिवार बलराम नेता 80% और उनकी पत्नी निशा नेताओं 100% दिव्यांग है इन्हें भी निगम में पेंशन की पात्रता नहीं होना बताया गया, इस परिवार को बताया गया की 2007 की गरीबी रेखा सूची में आप लोगों का नाम नहीं है आप लोगों की पात्रता पेंशन हेतु नहीं होगी सुरेश गुप्ता ने बताया की बलराम नेताम पूर्व में ड्राइवरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था 2 वर्ष पूर्व पैर में पाइजन होने की वजह से इसके घुटने के नीचे से ऑपरेशन कर पैर में रॉड लगाई गई घुटने में कटोरी लगाया गया और पूरी तरह से यह व्यक्ति दिव्यांग हो गया, उनकी पत्नी निशा नेताओं की भी आंख की रोशनी चली गई, वह भी दिव्यांग हो गई है, बेटा का भी आंख का इलाज चल रहा है और विधवा बेटी को कैंसर हो गया है यह परिवार किराए के मकान में रहता है कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर से मिलने के पश्चात इनकी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाई गई इन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया, दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ दिव्यांगता पेंशन हेतु निगम में संपर्क करने पर परिवार को जब निराशा हाथ लगी तब नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इन्हें निगमायुक्त से मिलवाया और आयुक्त से आग्रह किया की निगम द्वारा 2011 की सर्वे सूची जारी की गई है पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड के सर्वे सूची में बलराम नेताम का नाम अंकित है बलराम नेताम नाम के सामने लेबर कार्य करना लिखा गया है ऐसे में 2011 की सर्वे सूची को मान्य करते हुए इस परिवार को प्रशासनिक और मानवीय दृष्टि से राहत पहुंचाते हुए उनकी पेंशन स्वीकृति करें और इन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत दिव्यांग कोटे के अंतर्गत इन्हें आवास तत्काल उपलब्ध कराई जाए |

सुरेश गुप्ता ने बताया कि यह परिवार जिस मकान में रहते हैं विगत 8 माह से किराया भी मकान का नहीं दिया है इस परिवार को हमने 15 दिन पूर्व जिलाधीश महोदय के समक्ष लेकर गये थे, जिलाधीश महोदय ने इस परिवार को हर संभव मदद हेतु आश्वासन दिया है इस परिवार की मदद हेतु लगातार भारतीय जनता पार्टी परिवार अब तक सामने आता रहा है आज आयुक्त से मिलकर परिवार को शासन स्तर पर हर दृष्टि से मदद करने की मांग की गई इस अवसर पर रोहित त्रिवेदी रोशन झा राजपाल कशेर श्रीमती नीलम यादव अरुण नेताम सूर्य भूषण सिंह प्रेम यादव योगेश मिश्रा राज पांडे |

आदिवासी युवा छात्र संगठन ने बविप्रा अध्यक्ष लखेश्वर बघेल से शासकीय कन्या शिक्षा परिसर सीटों को बढ़ाने की मांग की

0

आदिवासी युवा छात्र संगठन ने बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से मुलाकात कर कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल के वर्तमान में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक 35 – 35 सीटे हैं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को देखते हुए 35 से बड़ा कर 50 सीट किया जाये आदिवासी युवा छात्र संगठन सचिव पूरन सिंह कश्यप ने बताया कि कक्षा छठवीं से 12वीं तक 35- 35 सीटों वर्तमान में संचालित हो रही हैं बस्तर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बहुत ही कम लोगों का ही प्रवेश कर पा रहे हैं |

इस दौरान आदिवासी युवा छात्र संगठन सचिव पूरन सिंह कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष ओमेश्वर कश्यप लक्ष्मण बघेल, दुलारु बघेल, अंकित कश्यप , कमलेश कश्यप आदि उपस्थित थे |

रजिस्ट्री जमीन के भू-स्वामी अधिकार पर उचित कार्यवाई करें – लखमा

0

जगदलपुर – नगरनार स्टील प्लांट क्षेत्र के माडपाल ग्राम में 1.95 हेक्टेयर जमीन पर ग्राम के कुछ लोगों व भू-माफियाओं द्वारा विगत कई समय से व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था. जबकि भू-स्वामी ने बताया कि उसके पिता ने 40 वर्ष पूर्व उक्त जमीन को खरीदी थी. स्टील प्लांट लगने से उक्त जमीन का दाम बढ़ गया है, जिसके कारण उसे अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. इसकी शिकायत पीड़ित ने राज्य के आबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा से भी की है.

गत गुरुवार भू-स्वामी मनोज वर्मा ने स्थानीय सर्किट हाउस में मंत्री लखमा से मुलाकात की और अपनी परेशानी बताई. मंत्री ने पीड़ित कि परेशानी को देखते हुए तत्काल कमिश्नर श्याम धावड़े और एसएसपी जीतेन्द्र सिंह मीणा को उसका अधिकार दिलाने और उचित कार्यवाई के निर्देश दिए. यही नहीं, मंत्री ने एसडीएम दिनेश नाग को कहा कि उक्त जमीन में जिसके नाम से रजिस्ट्री है असल में वही उसका भू-स्वामी है. इसलिए मौके पर राजस्व अमले के साथ पहुंचकर उसे उसका अधिकार दिलाया जाए. 

शिक्षा जीवन का आधार हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है – रेखचंद जैन

0

बच्चों को फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर शाला प्रवेश उत्सव का आरंभ किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने हायर सेकंडरी स्कूल बिलोरी में 22 छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया

छात्र छात्राओं को गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकें वितरित किया एवं प्राविण्य सुची में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं में कक्षा 12 वीं में रितेश गुमास्ता कृषि संकाय 79%,मनमती सिन्हा विज्ञान संकाय 77%,काजल मंडावी कृषि संकाय 77% एवं कक्षा 10 वीं में लखमी सिन्हा 73.6% अंजलि कश्यप 73% एवं मोगला सोढ़ी जो की अति संवेदनशील कोलेंग चांदामेटा का छात्र है और 10वीं कक्षा में 80.3% लाने वाले मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम एवं उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के माध्यम से आज शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आ रहा है हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने घोषणा की है की जो भी बच्चे प्रावीण्य सुचि में स्थान बनाने में सफल होंगे उन्हें हेलीकॉप्टर से घुमाएंगे मैंने भी घोषणा की है की मेरे विधानसभा क्षेत्र का कोई भी बच्चा छत्तीसगढ़ की प्राविण्य सुची में स्थान प्राप्त करता है तो 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी उन्होंने कहा की पिछले दो साल कोरोनावायरस संक्रमण के कारण नियमित पढ़ाई नहीं हो पाई थी पर अब नियमित पढ़ाई आरंभ हो गई है तो शिक्षा की गुणवत्ता को कायम रखने का प्रयास करें उन्होंने शाला के प्राचार्य एवं शिक्षकों को कैरियर गाइडेंस शिविर लगाकर बच्चों के रुचि अनुसार कैरियर गाइडेंस करने के निर्देश दिए |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच ग्राम पंचायत बिलोरी श्रीमती उमन बघेल उप सरपंच सरिता सिन्हा, वरिष्ठ नेता बिरेल बघेल जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता विकास राव शाला के प्राचार्य रामदरश तिवारी,महेश चंद्र मरकाम,सुरेश कुमार सिंह चौहान,अजय श्रीवास्तव,राजेश जान, श्रीमती भारती ठाकुर,राजेश कुमार जेना,ख्याती देवांगन, विनिता नाग,एन पद्मजा, माधुरी अटभैया,गीता आचार्य,संदीप कुमार देवांगन,रवि प्रकाश,मनीष नाग,आनंद सतपथि,अनिल सोनी,श्याभ सुंदर चंदेल एवं सनुज सोनी समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

ग्राम छोटे मुरमा के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

परदेशिन माता एवं भैरम बाबा की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम छोटे मुरमा माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं परदेशिन माता एवं भैरम बाबा की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है परदेशिन माता, एवं भैरम बाबा से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता विकास राव, सरपंच मनधर कश्यप, राधामोहन दास, हरिहर सेठिया,शंकर नाग, सत्यनारायण, बलराम पुजारी,पदम नाग सिरहा, मोतीलाल पटेल, कमलेश्वर सिरहा, बालेश्वर,फूल कुमार पंच,डेनीश्वर पंच,राम खिलावन,खुरसो,गुलशन,डेमरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

13 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

0

बालोद – गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत का रहने वाली एक प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी नाबालिग 13 साल की लडकी को आरोपी अजय यादव पिता स्व प्रकाश यादव उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड न0 4 नदिया पारा गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ( छ.ग.) द्वारा नाबालिग है यह जानते हुए भी शादी कर पत्नि बनाकर रखने की प्रलोभन देकर दिनांक 06.06.2022 से 12.06.2022 तक लगातार जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध बनाया है।

रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 130/22 धारा 363,366,376(2)(ठ),376(3) भादवि 4,5(ठ),6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर टीम बनाकर फरार आरोपी की पता तलाश किया जा रहा था। 19.06.2022 को आरोपी अजय यादव के छुपे होने की सूचना मिलने पर दबिश देकर गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उपपुलिस अधीक्षक गुण्डरदेही एस.एस.मौर्य के मार्गदर्शन पर आरोपी गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश ठाकुर, सउनि डोमन लाल साहू, सउनि लता तिवारी, आर. वरूण कुर्रे, आर.सुमित पटेल का विशेष योगदान रहा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, बाइक सवार दो युवक की मौत

0

बालोद – गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर काचांदुर नाला के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारा जिसमें दो लोगों का घटनास्थल पर मौत एक घायल घटनास्थल पर गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर की टीम पहुंच कर विवेचना कर रही है फिलहाल मोटरसाइकिल को ठोकर मारने वाला भी अज्ञात वाहन है घटना की जानकारी मिलते ही गुंडरदेही थाना प्रभारी राजेश ठाकुर ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंच चुके हैं

आपको बता दें कि गुंडरदेही से दुर्ग मार्ग में अंग्रेजी शराब दुकान होने के कारण भारी वाहन के ड्राइवर लगातार शराब के सेवन कर गाड़ी चलाते हैं जिससे अधिकांश दुर्घटना शराब से हो रही है पुलिस थाना से लेकर राजू अग्रवाल के घर तक सड़क किनारे भारी वाहन खड़े कर ड्राइवर आसानी से शराब पीकर कच्चे से भानूप्रतापपुर से राजधानी तक गाड़ी का ड्राइविंग करते हैं जिससे कई छोटी बड़ी दुर्घटनाएं आए दिन होते रहते हैं वही इन शराब के कारण कई गरीबों का घर से बेघर होना पड़ गया है भारी वाहन चलाने वाले ड्राइवर का लाइसेंस की जांच एवं शराब सेवन कर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों पर कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कई बार अर्जुंदा चौक से पुलिस थाना तक घनी आबादी के बीच यातायात सुगम बनाने स्टाइपर लगाने की मांग नगर के व्यापारी कर रहे हैं परंतु किसी प्रकार का हाई स्पीड गाड़ी की रफ्तार कम करने पुलिस विभाग नहीं दे रहे ध्यान कभी भी शहर अंदर कभी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बना रहता है फिलहाल मृतक की बॉडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही में रखा गया है।

तीन दिनों से लावारिश खड़ी बाईक की सूचना देने पर पुलिस प्रशासन ने घण्टो बीत जाने तक नही लिया एक्शन

0

डौंडी- गत शनिवार से नगरपंचायत काम्प्लेक्स के सामने लावारिस अवस्था मे एक बाईक खड़ी हुई है जिसका आगे पीछे कोई नंबर नही लिखा हुआ है। जिसकी जानकारी एक व्यपारी द्वारा दी गई गई जिसके तहत हमारे संवाददाता ने डौंडी टीआई व एक आरक्षक को लावारिश पड़े वाहन बाईक की सूचना आज सुबह दी गई। लेकिन पुलिस प्रशासन की टीम अभी तक उक्त लावारिश वाहन की जब्ती बनाने पहुँची ही नही है जिससे समझा जा सकता है कि पुलिस कार्यिम के प्रति कितनी गंभीर रहती है।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

दो स्थानीय चोर पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही

0

पनारापारा स्थित किराना दुकान में चोरी की वारदात पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

15 एवं 16 जुन की रात हुई थी 95,000 रूपये की चोरी

मिशन सिक्योर सिटी अंतर्गत लगे कैमरों से मिले फुटेज एवं वीडियों की अहम भूमिका

दो आरोपी कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में

जप्त- 50,000 रूपये नगद, एक सुजुकी मोटर सायकल एवं डाई राॅड बरामद

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में पनारापारा स्थिति एक किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 15 एवं 16 जुन के दरम्यानी रात पनारापारा के एक किराना दुकान में अज्ञात चोर द्वारा दुकान में घुसकर 95,000 रूपये की चोरी कर, घटना को अंजाम दिया गया था। घटना पर प्रार्थी गोपाल सिंह नागे के रिपोर्ट पर, थाना कोतवाली में अप0क्र0 218/2022(चोरी) धारा 457,380 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया था।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के जगदलपुर में मिशन सिक्योंर सिटी एवं सिटी सर्विलेंस सिस्टम अतंर्गत लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरे के फुटेज के आधार पर संदेहियों की पतासाजी किया जा रहा था। सीसीटीव्ही0 फुटेज के आधार पर दो संदेहियो की पहचान की गई। जिनकी पता तलाश की जा रही थी दौरान विवेचना के अज्ञात हुआ कि दो संदेही बचेली क्षेत्र में देखे गये है सूचना पर उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, दंतेवाड़ा बचेली रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा दो संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम-कृष्णा शेट्टी एवं अभिषेक शेट्टी दोनो निवासी धरमपुरा महावीर नगर जगदलपुर का होना बताये और जिनसे पुछताछ करने पर 15 एवं 16 जुन के रात पनारापारा के किराना दुकान में रूपये पैसे की चोरी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी को भी शामिल होना बताया गया है। जिसकी पता तलाश की जा रही है। आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनो के पास से चोरी की राशि में से 50,000 रूपये नगद, घटना कारित बिना नंबर मोटर सायकल और चोरी में प्रयुक्त डाई राॅड बरामद कर,जप्त किया गया है। मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅 नाम आरोपी-
1.कृष्णा शेट्टी पिता कोडंची शेट्टी उम्र 25 साल निवासी महावीर नगर धरमपुरा
2.अभिषेक शेट्टी पिता रामचंद्र शेट्टी उम्र 20 साल निवासी महावीर नगर धरमपुरा दोना थाना कोतवाली जगदलपुर।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारीः-
निरीक्षक: – एमन साहू
उप निरी:- होरीलाल नाविक
सहा.उपनिरी:- दिनेश उसेण्डी
प्रधान आरक्षक:- मौसम गुप्ता
आरक्षक:- युवराज सिंह ठाकुर,प्रकाश नायक, भुपेन्द्र नेताम , ओम प्रकाश सिंह ,धर्मेंद्र ठाकुर,दीपक कुमार, हिमांशु यादव।

MOST POPULAR

HOT NEWS