City Media - Page 1602 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1602

Breaking कोरोना के दुसरे चरण में जाने ! आज दल्ली में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

बालोद जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों कि संख्या को देखते हुए अन्य जिलों की तरह आज 10 अप्रैल से जिला कलेक्टर द्वारा 09 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन किया गया साथ ही जिला व् पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के सन्दर्भ में फ्लैग मार्च किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत जिले के इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों कि स्थिति इस प्रकार रही –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-3.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा के इस वार्ड पार्षद की लॉकडाउन में सराहनीय पहल

0

वर्तमान मे कोविड 19 का द्वितीय चरण मे जो विभत्स रूप सामने आया है उससे निपटने हेतु शासन द्वारा दिनांक 10/04/2021 दिन शनिवार से बालोद जिले मे सम्पूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है जिसमे दवाईयां छोड़ कर सभी दैनिक उपयोग की सामग्रिया लगभग बंद रहेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मेरा आप सभी प्रबुध्धजनो से विनम्र निवेदन है की दैनिक उपयोगी वस्तुओं का भंडारण आवश्यक रुप से कर लेवें। इसके उपरांत लॉकडाऊन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी, समस्या या फिर आवश्यकता हो तो दुरभाष के माध्यम तत्काल सुचित करे जिससे की आपकी समस्या का निराकरण कर मूझे आपकी सेवा का अवसर प्राप्त हो सके ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

आपकी सेवा….मेरा सौभाग्य

मानव सेवा हि……माधव सेवा है

अत्यंत आवश्यक हो तभी घर से निकलें, स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहे इस भयावह परिस्थिती मे भी मुस्कुराते रहें ।

आपके अच्छे स्वास्थय की मंगल कामनाओं के साथ…..

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आपका सनेहाधिन ..

स्वप्निल प्रमोद तिवारी

पार्षद,वार्ड क्र.08 राम मंदिर वार्ड

मेरा काँटेक्ट नम्बर…

 6260106906, 6260017173, 9893630928

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला व् पुलिस प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के सन्दर्भ में फ्लैग मार्च किया गया

0

विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संक्रमण के मद्देनजर आज दिनांक 10.04.2021 के शाम 6:00 बजे से सम्पूर्ण  बालोद जिला में लागू हो रहे लॉकडाउन के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा बालोद, दल्ली राजहरा, डौंडी लोहारा शहर में फ्लैगमार्च किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वृद्धाश्रम में पहुंच जाना माताओं का हाल चाल

0

वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए वितरण किया चव्यनप्राश

माताओं के फीजिओथेरेपी के लिए नये बने सेंटर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन आज स्थानीय वृद्धाश्रम के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया एवं वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के चलते समाज एवं कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और माताओं को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए चव्यनप्राश का वितरण किया एवं फीजीयोथेरेपी के लिए आए नये मशीनों का भी निरीक्षण किया उन्होंने माताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने का आश्वासन दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती वैशाली मरडवार एवं डा विवेक सिंह,जी आर ठाकुर,मंगल राम नाग,सरिता,खातुन,ज्योती सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्वेचछानुदान मद से हितग्राहियों को की राशि वितरित

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुसंशा पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी ने स्वेच्छानुनान मद से हितग्राहियों को राशि वितरित की |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

जिन जरूरतमंद हितग्राहियों को राशी वितरित की गई उनमें संजीव दत्ता 50000 उमेश पंड्या 15000 सुमित्रा गुप्ता 10000 चैन सिंह ठाकुर 15000 पुरषोत्तम नथ्थानी 15000 ईश्वर बघेल 15000,रामबती 5000 को प्रदान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर में जगह न मिल पाने के कारण मरीजों के लिए नए आइसोलेशन सेंटर खोलने की मांग की – विक्रम ध्रुवे

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा क्षेत्र (डौंडी ब्लॉक) में जिस प्रकार से कोविड 19 के संक्रमण से प्रभावित मरीजों कि संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है | कोरोना से प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु एकलव्य महाविद्यालय लाल मैदान एवं शहीद अस्पताल को कोविड सेंटर बनाया गया है वर्तमान उक्त सेंटर में एक भी बेड खाली नहीं है जो कि पूर्ण रूप से भर चूका है | जिसके कारण कोरोना से संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है | मरीज के होम आइसोलेशन में होने से घर एवं आसपास के घरों के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

कोरोना से प्रभावित मरीजों में लगातार वृद्धि एवं नागरिकों में भय कि स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए शीघ्र अतिशीघ्र कोविड सेंटर बनाने हेतु सांसद प्रतिनिधि जिलाध्यक्ष अजजा मोर्चा भाजपा विक्रम ध्रुवे द्वारा एसडीएम् को ज्ञापन सौंपा |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लॉकडाउन से पूर्व ही गुड़ाखू-गुटके की कालाबाजारी हुई शुरू

0

जगदलपुर

गुड़ाखू सेवन और गुटखा खाने वाले शौकीनों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. कोरोनाकॉल के प्रथम लॉकडाउन के दौरान इन दोनों सामग्रियों की जमकर कालाबाजारी देखने को मिली थी. ऐसा ही कुछ इस बार भी शुरू होने की संभावना अब चरम पर है.

कुछ पान दुकान संचालकों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि गुड़ाखू की एक डिब्बी Rs 7 में वह विक्रय कर रहे हैं और इसका पूड़ा Rs 252 मैं आता है. लेकिन अब इसी पूड़े के लिए थोक विक्रेता Rs 330 से Rs 500 तक ले रहे हैं. वहीं, एक प्रतिष्ठित गुटखा कंपनी का Rs 5 का पाउच वे Rs 125 पूड़े के हिसाब से लेते थे. लेकिन, अब यही पूड़ा Rs 150 का हो गया है. कमोबेश यही स्थिति कुछ अन्य सामग्रियों की भी है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

लॉकडाउन से पूर्व, इन छोटे व्यापारियों को अब यह चिंता सताने लगी है कि जिस पूड़े में वे Rs 20-50 कमा पाते थे; अब वह आमदनी भी बंद या कम होने की कगार पर है क्योंकि इन्हें मजबूरी में Rs 20 में गुटके के 3 पाउच बेचना पड़ रहा है.

अपुष्ट सूत्रों की माने तो शहर से दूर आसना ग्राम में राजधानी से थोक में आने वाले गुड़ाखू-गुटके की वाहनों को यहां के थोक विक्रेता पहले ही खाली कर रहे हैं और किसी अन्य स्थान पर स्टॉक कर रहे हैं, ताकि इसे बाद में अधिक दामों पर बेचा जा सके.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

जानकारी देते हुए निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने बताया कि सामग्रियों की जमाखोरी, कानून के विरुद्ध है और अपराध की श्रेणी में आता है. ऐसा किसी के द्वारा अगर किया जाता है तो निश्चित तौर पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी.

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत : दल्लीराजहरा

0

दल्लीराजहरा – वार्ड क्र 10 गाडरपूल के आगे खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन में बाइक सवार द्वारा टक्कर मारने से युवक मौत हो गई | घटना कल रात्रि 10 बजे गाडरपुल के आगे लल्लन जयसवाल के पास की है मृतक अपने बाइक क्र CG07 LM 8705 से गाडरपूल की ओर जा रहा था कि तभी मेन रोड पर खड़ी बोलेरो पिकअप वाहन CG08 AC  3531 में जा घुसा और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि

मृतक के सर एवं अन्य हिस्सों में काफी चोट लगी जिसे तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान मृत्यु हो गई | मृतक का नाम कृष्णकांत ठाकुर पिता हरिराम ठाकुर उम्र 28 वर्ष निवासी दल्ली राजहरा का है जो कि CISF में नोकरी करता था | मृतक के बारे में सुचना देने वाले का नाम नारायण पिता फूलसिंह हल्बा 45 वर्ष वार्ड बॉय शहिद हॉस्पिटल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

रोड डी-माईनिंग की कार्यवाही कर सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के लगाये गये आईईडी को बरामद करने में मिली सफलता

0

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रंेज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उ0ब0 कांकेर, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, नारायणपुर के निर्देषन में जिले में तैनात जिला बल, छसबल, आईटीबीपी, बीएसएफ सुरक्षा बलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में दिनांक 10.04.2021 को थाना कुरूषनार से जिला बल एवं आइटीबीपी की संयुक्त पुलिस पार्टी आर0ओ0पी0 एवं रोड डी-माइनिंग की कार्यवाही पर कुरूषनार से नारायणपुर की ओर रवाना हुई थी।

रोड डी-माइनिंग की कार्यवाही के दौरान थाना कुरूषनार से करीबन 04 कि0मी0 दूरी पर कोषा सेंटर खालेपारा के पास रोड से सटे जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर 02 नग टिफीन बम (01 टिफीन बम वजनी करीबन 02 कि0ग्रा0 एवं 01 टिफीन बम वजनी करीबन 01 कि0ग्रा0 ) लोकेट किया गया। बीडीएस टीम नारायणपुर द्वारा दोनों आईईडी को सावधानी पूर्वक डिफ्यूज किया गया और माओवादी नक्सलियों के सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के नापाक मन्सुबें को असफल किया गया।

माओवादी नक्सलियों में सुरक्षा बलों से आमने-सामने की लड़ाई करने कि हिम्मत नहीं होती, वे अपनी मौत के डर के कारण छीपकर वार करना ही जानते है, इसलिए माओवादी नक्सली बहुतायात मात्रा में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आईईडी का प्रयोग करते है। नक्सलियों की इस रणनीति को जानते हुए सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर रोड डी-माईनिंग की कार्यवाही कर माओवादियों द्वारा आईईडी लगाये जाने के संभावित स्थानों पर सर्चिंग की कार्यवाही की जा रही है, जिससे पिछले कुछ दिनों में लगातार नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी बरामद करने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है।

छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखते हुए प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक व्यापार संचालन की अनुमति दे प्रशासन,भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बस्तर कलेक्टर को पत्र लिख कर किया आग्रह

0

जगदलपुर-बस्तर जिले में प्रशासन के नए आदेश अनुसार व्यापार संचालन हेतु प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारण किया है कोरोना काल मे छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने प्रातः 2 घण्टे अतिरिक्त व्यापार संचालन की अनुमति हेतु मांग की है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने बस्तर कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा की जिला प्रशासन के द्वारा बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए समस्त व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन को लेकर हाल ही में आदेश जारी करके प्रातः 8ः00 बजे से लेकर संध्या 6ः00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

संबंधित आदेश के जारी होने के पश्चात् शहर में सुबह के दौरान नाश्ता इत्यादि का ठेला गाड़ी लगाने वाले सैकड़ों परिवार एवं व्यायाम शाला (जिम) संचालक काफी असमंजस की स्थिति में हैं। क्योंकि प्रशासन के द्वारा व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन का समय प्रातः 8ः00 बजे से निर्धारित हैं। जबकि इन सभी का व्यवसाय ही प्रातः 6ः00 बजे से शुरू होता है और लगभग दो-तीन घण्टे में ही पूरा हो जाता है और इतने समय में ही अपना व्यवसाय चलाकर यह सभी परिवार अपना जीवन-यापन करते हैं।

प्रशासन के द्वारा समय निर्धारण को लेकर जारी किये गए आदेश से ऐसे छोटे-गरीब व्यवसायी कोरोना वायरस से पहले भूख से ही मर जायेंगे। क्योंकि यह आदेश उन सभी गरीबों के लिए सम्पूर्ण लाॅकडाउन से कम नहीं है।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-2.jpg

प्रसाशन बस्तर जिले के छोटे-गरीब व्यावसायियों के प्रति उदारतापूर्वक विचार करके व्यवसाय संचालन के समय में परिवर्तन करते हुए प्रातः 6ः00 बजे से संचालन की अनुमति दे ताकि वह भी बिना किसी चिंतामय वातावरण के व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

MOST POPULAR

HOT NEWS