City Media - Page 885 of 1873 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 885

नगरनार प्लांट के लिए बोली न लगाएं अन्यथा घुसने नहीं दिया जाएगा : रेखचंद जैन

0

जगदलपुर बस्तर जिला के नगरनार में प्रस्तावित एनएमडीसी स्टील प्लांट को निजी क्षेत्र को सौंपने के केंद्र सरकार के फैसले के मध्य शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि नगरनार क्षेत्र के प्रभावित गांवों, जमीन देने वालों, राजनैतिक-सामाजिक संगठनों, मजदूर संगठनों और समस्त जनता में नगरनार स्टील प्लांट के निजीकरण को लेकर जबरदस्त आक्रोश व नाराजगी है। उन्होने सार्वजनिक मंच से चेतावनी देते कहा कि कोई भी उपक्रम या व्यक्ति बोली न लगाए अन्यथा उसे घुसने नहीं दिया जाएगा। नगरनार स्टील प्लांट के सामने आयोजित प्रभावित ग्राम पंचायतों के एक दिवसीय हड़ताल को संबोधित करते जैन ने मंच के माध्यम से यह प्रस्ताव दिया कि कोई भी बोलीदार स्टील प्लांट के स्वामित्व व संचालन के लिए बोली न लगाए अन्यथा उसे नगरनार क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं देंगे, संचालन तो दूर की बात है। अपने प्रस्ताव के पक्ष में उन्होने उपस्थित जनों व संघ- संगठनों से इस प्रस्ताव के पक्ष में हाथ उठाने कहा, जिस पर मौजूद समस्त लोगों ने अपनी सहमति दी। इस दौरान विधायक जैन ने दुष्यंत कुमार की रचना – हो गई है पीर पर्वत सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए का, जब मंच से वाचन किया तो सभा स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जन समुदाय को नगरनार सरपंच लैखन बघेल, कर्मचारी नेता महेंद्र जॉन समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग ने किया। इस दौरान बलदेव साहू, रुक्मणी कर्मा, कविता साहू, संतोष यादव, जीशान कुरैशी, हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, जयंती कश्यप, विजय सिंह, विकास राव, जलंधर नाग, हेमंत कश्यप, धनुर्जय दास, घनश्याम महापात्र, संजय, रवि कश्यप, शंकर नाग, मनधर कश्यप, संतोष सेठिया, गुड्डू बिसाई व अन्य तथा मजदूर संगठनों के पदाधिकारी- कार्यकर्ता, विभिन्न ग्रामों के लोग मौजूद थे।

नगरनार को मिलकियत न समझे केंद्र सरकार : बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज ने आक्रामक तेवर अपनाते कहा है कि केंद्र सरकार नगरनार के स्टील प्लांट को अपनी मिलकियत न समझे। नगरनार में सार्वजनिक क्षेत्र के स्टील प्लांट की स्थापना के लिए क्षेत्रीय लोगों ने अपनी जमीन दी है। अब विनिवेशीकरण में उनकी राय को नजरअंदाज कर जन भावनाओं को भड़काने का काम किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैज ने कहा है कि संसद के आगामी सत्र में इस विषय को पुरजोर तरीके से उठाकर जन भावनाओं से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा।

मोर आवास-मोर अधिकार – जगदलपुर मे होगा बड़ा आंदोलन

0
  • भाजपा का मोर आवास -मोर अधिकार अभियान -पीएम आवास के लिए होगा आंदोल
  • 10 से 20 फरवरी के बीच होगा विधायक निवास -सांसद निवास -कलेक्ट्रेड का घेराव
  • प्रधानमंत्री आवास का राज्याश अभिलंब जारी करें प्रदेश सरकार — रूप सिंह मंडावी

जगदलपुर – भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर द्वारा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें भाजपा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के साथ खड़े होने के संकल्पों को लेकर आयोजित किए जा रहे प्रदेश व्यापी मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत जगदलपुर नगर मंडल द्वारा जगदलपुर नगर निगम के 48 वार्डों में प्रतीक्षा सूची के हितग्राहियों का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम आवेदन फार्म भरवाने की योजना बनाई गई। प्रधानमंत्री आवास के लिए जगदलपुर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रधानमंत्री आवास का राज्यस अभिलंब जारी करने की बात कही। भाजपा प्रधानमंत्री आवास योजना के वंचित हितग्राहियों के साथ खड़ी है।गरीबों के हित में भाजपा एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने जा रही है जिसमें आवास योजना के प्रत्येक हितग्राहियों का सहयोग अपेक्षित है।प्रधानमंत्री आवास योजनाके अंतर्गत केंद्र की मोदी सरकार ने जो लक्ष्य छत्तीसगढ़ के लिए दिया था उसे प्रदेश सरकार पूरा करने में असमर्थ है। 10 फरवरी से 30 फरवरी के बीच विधायक निवास सांसद निवास एवं कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। जिला संयोजक मनीराम कश्यप ने कहा केंद्र सरकार ने हितग्राहियों के लिए पूरा पैसा जारी किया था उनके राज्य सरकार अपने हिस्से की राज्यस राशि नहीं दे पा रही है और गरीबों का आवास छीनने का काम कर रही है। प्रभारी व महामंत्री रामाश्रय सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने भी अपनी बातें रखी। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आर्यद्र सिंह आर्य ने किया। बैठक में मुख्य रूप से निर्देश दीवान,नरसिंह राव, दीप्ति पांडे, राजपाल कसेर, अतुल सिम्हा,अतुल कौशल,आशुतोष पॉल,खेम सिंह देवांगन,प्रकाश झा,दशरथ गुप्ता, संतोष बाजपाई,अभय दीक्षित, निर्मल पानीग्राही, भुवनेश्वर ध्रुव, आशुतोष त्रिवेदी,उदय दुबे, हरीश पारेख,किशोर महावर, प्रेम कुमार यादव, योगेश शुक्ला, मनोज ठाकुर, परेश ताती,सतीश बाजपेई,वंदना सिंह,फुलेश्वरी कराई,गीता नाग,त्रिवेणी रंधारी,दयावती देवांगन,लक्ष्मी कश्यप, ममता पोटाई,नीलम यादव,धीरज सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

शहीद गुंडाधुर और डॉ. अंबेडकर का ऋणी रहेगा समाज : बघेल

0
  • पाहुरबेल ग्राम पंचायत में दोनों महापुरुषों की प्रतिमाओं का विधायक लखेश्वर ने किया लोकार्पण

बकावंड जनपद पंचायत बकावंड की ग्राम पंचायत पाहुरबेल में बस्तर के माटीपुत्र वीर शहीद गुंडाधुर एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष एवं विधायक लकेश्वर बघेल थे। बघेल ने प्रतिमाओं का अनावरण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण भी किया। बघेल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद वीर गुंडाधुर हमारे आदिवासी समाज के गौरव रहे हैं। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान अतुल्य है। वहीं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने विश्व के सबसे बड़े हस्तलिखित संविधान की रचना कर देश में समतामूलक समाज की स्थापना की, आजाद भारत में सभी धर्म समुदायों के लोगों को बराबरी का दर्जा दिलाया और दबे कुचले तबके को सम्मान दिलाया। मानव समाज इन दोनों महापुरुषों का अनंतकाल तक ऋणी रहेगा। इस अवसर पर सरपंच अनंतराम नेताम, उप सरपंच रामगिरीज चंद्राकर एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

राजेन्द्र तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

0

दल्लीराजहरा ब्राह्मण समाज भवन दल्लीराजहरा के प्रांगण में 74 वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2023 गुरुवार को प्रात: 09.00 बजे अध्यक्ष राजेन्द्र. तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रवक्ता कमल शर्मा, आरबी शर्मा आरके द्विवेदी, जगराम उपाध्याय, बीके मिश्रा, ए.के. राजोरिया ,आदित्य (बिट्टू) पाण्डेय, ऋषिकेश पाण्डेय, पाठक सहित समाज के सदस्यगण व बच्चे तथा वार्डवासी व अन्य लोग बड़ी संख्या मेंं उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सेव व बूंदी का प्रसाद वितरण किया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

रात्रि कालीन संस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विक्रम धुर्वे पहुंचे

0
  • कदम से कदम मिलाकर चलने से ही कोई भी कार्य आसान होती है:– विक्रम धुर्वे
  • शहीद गुहा नियोगी द्वारा किए गए कार्य विश्वासनीय है :–विक्रम धुर्व

दल्लीराजहरा प्रगतिशील नवयुवक सांस्कृतिक कल्याणमंच वार्ड नंबर 15 नियोगी नगर दल्लीराजहरा के तत्वधान में गणतंत्र दिवस व मंडई के अवसर पर छत्तीसगढ लोककला के अनुरूप छत्तीसगढ़ की संस्कृति यात्रा, लौह नगरी दल्लीराजहरा की अनुपम प्रस्तुति लोककला मंच डेरा द्वारा कार्यकर्म प्रस्तुत किया गया। इस रात्रि कालीन कार्यकर्म के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे (सांसद प्रतिनिधि व जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद) विशेष अतिथि के रूप में हितेश डोंगरे(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा),विशाल मोटवानी(प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा किसान मोर्चा), अब्दूल इब्राहिम सैयद (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा),माया मेश्राम (पूर्व भाजपा महिला मोर्चा)सुमित जैन( भाजपा यूवा नेता), रूप लाल साहू, अशोक साहू, समिति के अध्यक्ष शिलेन्द्र सोनी, सचिव हरीश मसिया,उपाध्यक्ष रोहित कुमार, संचालक राम कुमार श्रीनिवास, पुनीत सेन,भगवान साहू व प्रगति शील नवयुवक के अभी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विक्रम ने सभी को गणतंत्र दिवस व मंडई की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विक्रम धुर्वे ने शहीद गुहा नियोगी जी को स्मरण करते हुए कहा की भले वो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेश हमारे साथ रहेगी। नियोगी जी ने जो मजदूरो के लिए संघर्ष किया है वह विश्वसनीय है व आज मजदूर वर्ग उन्हें अपना मसीहा मानता है। विक्रम धुर्वे ने 37 वर्षो से प्रगतिशील नवयुवक समिति को इतने अच्छे संस्कृति कार्यकर्म के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ की संस्कृति को निरंतर आगे ले जाने के लिए मेला मंडाई और लोककला संस्कृतिक कार्यकर्म के आयोजन को बढ़ावा देने की बाते कही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कम

0

ग्राम पुरुर के नर्सरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे हड़कम मच गया। बताया जा रहा हैं की अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 45 -50 साल का रंग सावला गेहूआ रंग का हाफ सफारी पहना है एवं धनबोहार झाड मे रस्सी से फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली स्थानीय लोगों के द्वारा पुरूर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल मे मर्ग कायम कर पंचनामा किया गया है शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है अभी अज्ञात व्यक्ति का नाम पता नहीं चल पाया हैं तथा उक्त अज्ञात व्यक्ति का पता चलने पर मो.न.8319586686 पर सूचना करने की कष्ट करे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

बस्तर साँसद दीपक बैज अहमद परिवार के रस्मे-ए-हल्दी कार्यक्रम में हुवे शामिल, ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश हेतु दूल्हे को दिया आशीर्वाद

0
  • हल्दी कार्यक्रम में पँहुचे साँसद बैज को अहमद परिवार ने शाल व श्रीफल किया भेंट

जगदलपुर आज बस्तर साँसद दीपक बैज अपने मीडिया प्रतिनिधि शादाब अहमद के चाचा हाजी मकसूद अहमद के बड़े सुपुत्र अनीस अहमद के हल्दी कार्यक्रम में शामिल हुवे,इस अवसर पर साँसद बैज ने नए ग्रहस्थ जीवन में प्रवेश करने जा रहे दूल्हे को आशीर्वाद व अहमद परिवार को अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी रस्मे-ए-हल्दी कार्यक्रम में शामिल हुए साँसद दीपक बैज को अहमद परिवार ने शाल व श्रीफल भेंट किया । इस अवसर,साँसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि शादाब अहमद,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जॉर्ज टोप्पो, अभिषेक गुप्ता, साहिल सहित अहमद परिवार के समस्त सदस्यगण मौजूद रहे।

केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क गोंगला का किया उद्घाटन

0
  • बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, महिलाएं होंगी स्वावलम्बी- लखमा

सुकमा, 26 जनवरी 2023/ आज कैबिनेट मंत्री वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य और उद्योग, कवासी लखमा ने महात्मागांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) गोंगला का उद्घाटन किया। छत्तीसगढ़ शासन के महात्वाकांक्षी योजना रीपा के अन्तर्गत महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क गोंगला में निर्मित सैनेटरी नैपकीन निर्माण इकाई, नोन वोवन बैग निर्माण इकाई, मुर्गी दाना निर्माण ईकाई, मसाला निर्माण इकाई और नोटबुक निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि सुकमा जिले में प्रत्येक विकासखण्ड में दो दो रीपा का निर्माण किया जा रहा है। सुकमा विकासखंड के अंतर्गत गोंगला, रामाराम, कोन्टा विकासखंड में नागल गुण्डा, एर्राबोर और छिंदगढ़ विकासखंड में कूकानार व बिरसथपाल में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा रहा है।इन निर्माण इकाईयों के उद्घाटन के दौरान मंत्री लखमा ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क उद्घाटन को संबोधित मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि रीपा में संचालित आजीविका मूलक गतिविधियों से महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलम्बी होगी। उनको रोजगार मिलेगा और आमदानी बढ़ेगी। इस उद्‌घाटन के अवसर पर केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने ग्रामवासियों व महिला समूह के सदस्यों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जीव जन्तु बोर्ड के सदस्य करण देव सिंह, नगर पालिका सुकमा के अध्यक्ष जगन्नाथ साहू, ग्राम पंचायत गोंगला के सरपंच आयता राम सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण, कलेक्टर हरिस. एस सहित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

रामाराम मंदिर का दर्शन और रॉक गार्डन का किया निरीक्षण

आज मंत्री लखमा ने रामाराम मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों और रॉक गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण करने को कहा। साथ ही उन्होंने तालाब में हो रहे निर्माण कार्य में देरी न करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को रामाराम मेले से पूर्व ज्यादा से ज्यादा काम पूर्ण करने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने रामाराम मंदिर का दर्शन कर पूजा अर्चना की।

इंसाफ मांग रहे आदिवासी युवक को पुलिस ने बना दिया आरोपी

0
  • जिस युवक की जाति को लेकर उठाए सवाल उसकी रिपोर्ट पर दर्ज कर ली गई एफआईआर
  • फर्जी तरीके से पुलिस में नौकरी पाने वाले दागी बाहरी युवक पर नहीं की गई कोई कार्रवाई

बकावंड आदिवासी जनजाति के फर्जी जाति प्रमाण के जरिए पुलिस की नौकरी पाने वाले युवक के खिलाफ आवाज उठाना एक स्थानीय मूल निवासी आदिवासी युवक को भारी पड़ गया है। कथित फर्जी आदिवासी युवक की शिकायत करने पर असली आदिवासी युवक को इंसाफ तो मिला नहीं, उल्टे उसके खिलाफ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों का उत्थान करने बस्तर में कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रहें हैं। आदिवासियों का हक न मारा जाए। उनका किसी भी तरह से अहित न होने पाए। इस बात का मुख्यमंत्री पूरा ध्यान रख रहे हैं, लेकिन आदिवासियों का हक छीनने वाले दीगर राज्य के युवक पर बकावंड पुलिस इस कदर मेहरबान हो गई कि बाहरी युवक के कृत्य के खिलाफ आवाज उठाने वाले आदिवासी युवक को ही पुलिस ने आरोपी बना दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मंशा पर पानी फेरते हुए जिला और पुलिस प्रशासन नकली आदिवासी को बचाने असली आदिवासी पर एफआईआर दर्ज करवा रहें हैं। ऐसी ही त्रासदी से बकावंड के छोटे देवड़ा निवासी असली आदिवासी मानसिंह बघेल को गुजरना पड़ रहा है। मानसिंह का आरोप है कि उसके खिलाफ कथित नकली आदिवासी कमलोचन ने झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी है। ऐसा प्रतीत होता है कि ऐसी साज़िश पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ही कुछ कर्मियों द्वारा रची गई है। आदिवासी युवक मानसिंह बघेल ने बस्तर कलेक्टर व जनसूचना अधिकारी तथा बस्तर पुलिस अधीक्षक व जन सूचना अधिकारी के समक्ष सूचना के अधिकार के तहत आवेदन प्रस्तुत कर कथित गैर आदिवासी कमलोचन की जाति संबंधी दस्तावेज की प्रति उपलब्ध कराने की मांग की है।जनसूचना अधिकारी कलेक्टर बस्तर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बस्तर श्री वर्मा को दस्तावेज उपलब्ध कराने कहा है। वहीं जनसूचना अधिकारी पुलिस अधीक्षक बस्तर ने व्यक्तिगत मामला होने का हवाला देते हुए दस्तावेज देने से इंकार कर दिया है। यह मामला अभी निपटा भी नहीं है और कथित फर्जी आदिवासी कमलोचन ने मानसिंह बघेल के खिलाफ बकावंड पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। बिना मामले की तह तक गए बकावंड पुलिस ने मानसिंह के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 107-116 जा.फौ के तहत मामला दर्ज कर लिया।

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का है मामला

पूरा मामला फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे पुलिस में बस्तर फाइटर की नौकरी पाने से जुड़ा हुआ है। मानसिंह के मुताबिक ग्राम छोटे देवड़ा में कुछ वर्षो से आकर बसे ओड़िशा के मूल निवासी कमलोचन ने पहले मानसिंह के ननिहाल पक्ष की बोगस वंशावली में अपना नाम लिखवाकर उसके सहारे आदिवासी समुदाय का होने का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया। इस कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर उसने बस्तर फाइटर की नौकरी भी पा ली। इस बात की भनक लगने के बाद मानसिंह ने इस मामले को लेकर मोर्चा खोल दिया। उसने कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच कराने व कमलोचन को नौकरी से हटाकर उसके खिलाफ एफ आईआर दर्ज कराने की मांग की थी। उसके आवेदन के आधार पर एसडीएम ओपी वर्मा ने मामले की जांच की। जांच में दृष्टया मामला फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनवाने का पाया गया। ग्राम पंचायत ने भी इस बात की पुष्टि की है कि कमलोचन द्वारा प्रस्तुत वंशावली फर्जी है। वह मानसिंह के ननिहाल पक्ष का वंशज है ही नहीं। इसके बावजूद कमलोचन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उल्टे उसकी रिपोर्ट पर मानसिंह को अब कानूनी पचड़े में पुलिस ने फंसा दिया है।

नगरनार इस्पात संयंत्र को बेचने खेला गया ‘जमीन’ का खेल

0
  • प्लांट बेचने केंद्र ने राज्य सरकार पर दबाव डालकर जमीन बिकवाई
  • 146. 05 हेक्टेयर जमीन 99 वर्ष के लिए पट्टे पर दिलवाकर निजीकरण के लिए बना लिया गया रास्ता

अर्जुन झा

नगरनार नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के लिए ‘जमीन’ का बड़ा खेल खेला गया है। केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार पर विभिन्न फंड रोक देने, छत्तीसगढ़ का विकास अवरुद्ध कर देने, लोक कल्याण की योजनाओं के लिए धन न देने जैसी धमकियां देकर और दबाव डालकर क्षेत्र के आदिवासियों से अधिग्रहित की गई तथा शासकीय भूमि समेत कुल 146.05 हेक्टेयर जमीन को 99 वर्ष के पट्टे पर एनएमडीसी को दिलवा दिया। ऐसा करके केंद्र सरकार ने इस जमीन पर एनएमडीसी द्वारा नगरनार में स्थापित इस्पात संयंत्र को बेचने का रास्ता साफ करा लिया। केंद्र की भाजपा सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण के लिए प्रयासरत ही नहीं है, बल्कि उसने निजीकरण की राह में आने वाली सभी तरह की बाधाओं को भी हठकंडे अपनाकर दूर कर दिए हैं। इस स्टील प्लांट के निजीकरण की राह में केंद्र सरकार के लिए सबसे बड़ी बन रही थी वह जमीन, जिस पर नगरनार इस्पात संयंत्र स्थापित है। नगरनार इस्पात संयंत्र की जमीन राज्य सरकार के सीआईडीसी के नाम पर रही है। एनएमडीसी आयरन एंड स्टील कंपनी के एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापना के लिए केंद्र सरकार की मांग पर राज्य सरकार ने नगरनार, कस्तूरी, आमागुड़ा, मंगनपुर व अन्य गांवों के आदिवासियों की और शासकीय समेत कुल 146.05 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया था। प्लांट कुल 152.06 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित है। यह जमीन जिला उद्योग केंद्र (सीआईडीसी ) जगदलपुर के नाम थी। ऐसे में तकनीकी दिक्कतें आना लाजिमी थीं। इस वजह से केंद्र सरकार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं कर पाती। राज्य सरकार के स्वामित्व की जमीन पर स्थापित नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण केंद्र सरकार चाहकर भी नहीं कर सकती थी, क्योंकि बिना राज्य सरकार द्वारा एनएमडीसी को जमीन बेचे, केंद्र सरकार नगरनार इस्पात संयंत्र का निजीकरण नहीं कर सकती थी।

केंद्र ने अपनाए ऐसे हथकंडे

नगरनार इस्पात संयंत्र को निजी हाथों में देने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसे – ऐसे हथकंडे अपनाए कि राज्य सरकार को नगरनार इस्पात संयंत्र के लिए अधिग्रहित जमीन सरकार एनएमडीसी के हाथों में बेचना पड़ गया। सूत्र बताते हैं कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए जरूरी धन राशि न देने, छत्तीसगढ़ का विकास अवरुद्ध कर देने, केंद्रीय अनुदान न देने, राज्य सरकार के अधिकारियों पर छापे डलवाने जैसी धमकियां देकर व दबाव डालकर जमीन एनएमडीसी को 99 वर्षीय पट्टे पर दिलवा दी। एनएमडीसी को जमीन की लीज मिल जाने से नगरनार इस्पात संयंत्र के निजीकरण का रास्ता साफ हो गया है। यह कदम बस्तर की माटी और बस्तरवासियों के विश्वासघात से कम नहीं है।

इस तरह हुआ जमीन का खेल

नगरनार स्टील प्लांट 152.6 हेक्टेयर जमीन पर बना है और यह जमीन महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र जगदलपुर के नाम थी। जिला उद्योग केंद्र (सीएसाआईडीसी) ने गुपचुप तरीके से यह जमीन एनएमडीसी को बेच दी है। 6 दिसंबर 2021 को सीएसआईडीसी ने 32.04 हेक्टेयर का डिमांड नोट एनएमडीसी को भेजा। तब 20 दिसंबर 2021 को एनएमडीसी ने 5 करोड़ 10 लाख 60 हज़ार 228 रुपए का भुगतान सीएसआईडीसी को कर दिया। शेष जमीन की राशि लिए 21 दिसंबर 2021 को सीएसआईडीसी ने फिर डिमांड नोट जारी किया। इस डिमांड पर एनएमडीसी ने 27 दिसंबर 2021 को 28 करोड़ 41 लाख 10 हजार 463 रुपए का भुगतान सीएसआईडीसी को किया। ऐसा इसलिए किया गया, कि एनएमडीसी नगरनार स्टील प्लांट का हस्तांतरण किसी दूसरी कंपनी को कर सके और इसके बाद इस स्टील प्लांट में विनिवेशीकरण किया जा सके।

99 वर्ष के पट्टे पर दी गई है जमीन

उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट को एकीकृत इस्पात प्लांट की स्थापना के लिए ग्राम नगरनार, कस्तूरी, आमागुड़ा, मंगनपुर आदि ग्रामों की कुल 146.05 हेक्टेयर शासकीय भूमि 99 वर्ष की अवधि के लिए पट्टे पर आवंटित की गई है। इस भूमि के पट्टाभिलेख का निष्पादन 14 मार्च 2022 को किया गया है। इस भूमि के आवंटन से विभाग को भू-प्रब्याजी एवं सुरक्षा निधि के रूप में कुल रु 31.14 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है।एनएमडीसी द्वारा नगरनार स्टील प्लांट की स्थापना में लगभग 20 हजार करोड़ रूपये का निवेश किया जा चुका है।

MOST POPULAR

HOT NEWS