City Media - Page 1648 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1648

कोरोना काल के इस संकट की घड़ी में राहत देने वाला बजट – नागेन्द्र चौधरी

0

दल्लीराजहरा – प्रदेश भाजपा किसान कार्यकारिणी सदस्य नागेन्द्र चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए बजट को आपदा में अवसर के समान बताया नागेन्द्र चौधरी के अनुसार वित्त मंत्री ने बजट पेश करते कहा कि वित्त वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के झटके के कारण राजकोषीय घाटा जीडीपी का 9.5 फीसदी होगा, यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022 में राजकोषीय घाटा 6.8 फीसदी रह सकता है,लेकिन सरकार वित्त वर्ष 2025-26 तक इसे दोबारा जीडीपी के 4.5 फीसदी तक लाने का प्रयास करेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बार का बजट आपदा में अवसर ढूंढने वाला है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस बजट को इस फोकस के साथ तैयार किया गया है यह अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों को सहारा दे। इस बजट में सरकारने हेल्थ सेक्टर और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खासा जोर दिया है। हेल्थ सेक्टर के बजट को 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ कर दिया है। इस बजट में मंत्री ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए 35 हजार करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

नागेन्द्र चौधरी ने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एकरूपता प्रस्तुत की है। कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा अपना खर्च बढ़ाया जाना किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भगवान श्री गणेश जी के द्वारा लिखित एवं भगवान वेदव्यास जी के द्वारा वर्णित श्रीमद् भागवत गीता के अद्भुत ज्ञान से परिपूर्ण ऑनलाइन सत्संग का आयोजन प्रतिदिन

0

भगवान श्री गणेश जी के द्वारा लिखित एवं भगवान वेदव्यास जी के द्वारा वर्णित श्रीमद् भागवत गीता के अद्भुत ज्ञान से परिपूर्ण ऑनलाइन सत्संग का आयोजन प्रतिदिन सीता रसोई संचालन ग्रुप में श्री राम बालक दास जी के द्वारा किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बाबा जी ने सभी को आमंत्रण देते हुए बताया कि बहुत ही दुर्लभ घड़ी के हम भविष्य में साक्षी बनने जा रहे हैं हमारे छत्तीसगढ़ में विश्व की सबसे बड़ी गौशाला राजस्थान पथमेड़ा, के संरक्षक संचालक प्रमुख ” संत श्री परम पूज्य गौ ऋषि श्री स्वामी दत्त शरणानंद जी” का आगमन मंगलम भवन हनुमान मंदिर के सामने गुढ़ियारी रायपुर में हो रहा है जिन का प्रवचन संध्या 6:00 से रात्रि 9:00 तक सुनने का सौभाग्य हमें प्राप्त होने वाला है, दोपहर 2:00 बजे राजनांदगांव राम मंदिर चौक से उनकी अगुवाई संत श्री राम बालक दास जी के द्वारा की जाएगी आप सभी परिवार व मित्रों के साथ वहां अपनी अपनी कार से पहुंच कर इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

आज की सत्संग परिचर्चा में श्रीमद भगवत गीता की, लेखन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए बाबा जी ने बताया कि भगवान वेदव्यास जी ने महाभारत की रचना की तो प्रथम उन्होंने,उसे अपने स्मरण में स्थापित किया तब उन्हें ज्ञात हुआ कि इतने अद्भुत महाभारत को कोई अद्भुत लेखक ही लिख सकता है जो ज्ञानी हो जिसको इसके विषयों पर तर्क कुतर्क की आवश्यकता ना हो वह भ्रमित ना हो तो वेदव्यास जी ने ऐसे लेखक की तलाश करनी प्रारंभ कर दी जो बीच में कुछ भी ना बोले केवल ओर केवल लिखें, यह कार्य केवल वही व्यक्ति कर सकता था जो अद्भुत ज्ञान का भंडार हो जिससे किसी प्रकार की जिज्ञासा की कोई आशा ना हो इस गुण में दक्ष श्री गणेश जी जिन्होंने माता-पिता की परिक्रमा कर प्रथम पूज्य देव की उपाधि प्राप्त की ऐसे महानायक

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

गणनायक गणपति जी ने महाभारत कथा का लेखक बनना स्वीकार किया जो स्वयं विघ्नहर्ता थे, तो वह विघ्न कैसे आने देते, वेदव्यास जी यही चाहते थे कि एक बार जब मैं बोलूं तो रुकूंगा नहीं और यदि रुक गया तो फिर नहीं बोलूंगा तो ज्ञान ऐसा ही होता है जो ज्ञान के मार्ग में एक बार चल पड़ता है तो वह चलता ही रहता है और जो एक बार रुक गया वह रुक गया, इस प्रकार आज बाबा जी ने पंचम वेद महाभारत लेखन की प्रक्रिया पर सविस्तार उद्बोधन सत्संग में जुड़े सभी सत्संगी भाई बहनों को सुनाया और सभी ने इसके लिए बाबा जी का आभार व्यक्त किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

त्रिकाल संध्या के महत्व को विदित करते हुए बाबा जी ने बताया कि त्रिकाल संध्या उसी मनुष्य को प्राप्त होती है जो आलस्य को त्याग कर जीवन के प्रत्येक पल का आनंद लेना चाहता है जीवन का प्रत्येक पल तीन संध्यों को करने वाले को प्राप्त होता है प्रथम प्रातः काल उठकर जिस का समय 4:00 से 6:00 बजे का होता है जो अमृतवेला में सूर्योदय से पहले स्नान आदि से निवृत्त होकर प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ प्रदान करता है और नमन कर उनके ऊष्मा को अवशोषित करता है उसको मस्तिष्क की सभी कोशिकाएं खुल जाती है और वह असीम ऊर्जा को ग्रहण करता है ऐसा हमारे विभिन्न ग्रंथों में वर्णीत है |

सत्संग परिचर्चा को आगे बढ़ाते पाठक परदेसी जी ने नारद जी की वीणा के विषय में ज्ञान प्राप्ति की जिज्ञासा बाबाजी के समक्ष की बाबाजी ने इस विषय को उद्धृत करते हुए बताया कि जिस प्रकार ब्रह्मा जी की प्रेरणा से भगवान शिव ने कृष्ण जी को बांसुरी प्रदान की और बांसुरी दीक्षा भी प्रदान की वैसे ही माता सरस्वती जी ने नारद जी को वीणा प्रदान की और उनको भगवान विष्णु के गुणगान के लिए प्रेरणा प्रदान की, वीणा के द्वारा छेडे गए तान से तीनों ही लोक में गुंजित होते हैं, और वीणा उनके विवेक व ज्योत्स्ना के जागरण का केंद्र है
इस प्रकार आज की सत्संग परिचर्चा पूर्ण हुई |

आप भी इस अद्भुत ऑनलाइन परिचर्चा में जुड़ने हेतु 9425510729 पर मैसेज करें
जय गौ माता जय गोपाल जय सियाराम

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या श्रीराम जी का मंदिर निर्माण के लिए ग्राम मोखा में समर्पण राशि लिया गया

0

जय श्री राम
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या श्रीराम जी का मंदिर निर्माण के लिए ग्राम मोखा में गली भ्रमण करते हुए साथ ही समपर्ण राशि लेते हुए समिति सदस्य के रूप में रामस्वरूप सिन्हा मण्डल प्रभारी मोखा ,पुष्पेन्द्र कटेन्द्र जी सरपंच ग्राम पंचायत मोखा , रामचरण नेवेद्र ग्रामीण पटेल ,राजेन्द्र गंजीर पर्व पंच , डॉ .गोवर्धन यादव जी , विमल कुमार सिन्हा उप सरपंच मोखा , डॉ. ठमेश्वर कटेन्द्र ,महेश्वर कटेन्द्र, गोपाल सेन , भोजू कलिहारी साथ में ग्राम के वरिष्ठ नागरिक एवं मातृ शक्ति के रूप में गांव की महिलाओं की भी भागीदारी मिल रहा है।

मोदी जी सरकार चला रहे हैं या ओएलएक्स? – कोको पाढ़ी

0

रायपुर/1 फरवरी 2021। केंद्रीय बजट को चंद कार्पोरेट्स को फायदा पहुंचाने वाला बताते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचन्द्र(कोको) पाढ़ी ने कहा, केंद्रीय बजट को देख यह समझ नहीं आता कि “मोदी जी सरकार चला रहे हैं या ओएलएक्स? जो मन आय बेच दिया” |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

“एलआईसी जीआईसी और कॉनकॉर जैसी मुनाफ़े वाली कंपनियों को बेचे जाने का फ़ैसला राष्ट्रीय हित के ख़िलाफ़ है।” आत्मनिर्भर भारत के नाम पर मोदी सरकार पूरे देश को बेचने पर तुली है,जो केवल और केवल मोदी जी के चंद कार्पोरेट्स मित्रों को देश की संपदा बँटवारे में देने के उद्देश्य से की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

कोको पाढ़ी ने कहा, मोदी सरकार पूरी तरह से अपने कार्पोरेट्स मित्रों की गुलाम बन गई है जो देश नहीं बिकने दूंगा के झूठे स्वांग रचा कर पूरे देश को ही बेचने में जुट गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

पाढ़ी ने आगे कहा कि देश की जीडीपी लगातार गिर रही है साथ ही कोरोना की वजह से लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं और मोदी सरकार की नीतियों की वजह से बेरोजगारों की तादाद लगातार बढ़ रही है, हर साल दो करोड़ रोजगार का वायदा कर सत्ता हासिल करने वाली मोदी सरकार का इस ओर भी कोई ध्यान न देना युवाओं के साथ एक बड़ा छलावा है इसके साथ ही कृषि और पेट्रोल डीजल पर बढ़ाया गया सेस इस बढ़ती महंगाई की मार झेल रही आम जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना जैसा है, वहीं पूरे बजट में महिला उत्थान व सुरक्षा के साथ ही शिक्षा को लेकर कुछ जिक्र न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत आड़ावाल पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया

0

ग्राम पंचायत आडावाल के सरपंच सोमारू राम मौर्य सचिव रूप सिंह कश्यप और पंच गण ग्राम वासियों द्वारा ग्राम सभा का प्रारंभ किया गया

छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 में प्रावधानित छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत बजट अनुमान नियम 1997 के अंतर्गत ग्राम पंचायत के बजट अनुमान के प्रारूप पर विचार और अनुमोदन एवं ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान हमर गांव हमारे योजना के निर्माण के संबंध में जानकारी दी जाए यदि निर्माण के संबंध में संशोधन की आवश्यकता हो तो संशोधन किया जाकर इसे उघतन किया जाए |

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से संबंधित जिले की ग्राम पंचायतो में रोजगार गारंटी योजना में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराएं गए रोजगार की स्थिति की समीक्षा की गई | अविवादित नामांतरण हेतु प्राप्त प्रकरणों एवं उनके निवारण की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई तथा जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित निराकृत एवं विपरीत प्रमाण पत्रों की जानकारी दी गई | ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव ग्राम के अंतर्गत गठान गोचर के लिए जमीन का चिन्हा करण बाबत चर्चा की गई यथासंभव भूमि एक चेक में हो तथा निजी भूमि ना हो गठान के लिए यथासंभव कम से कम 3 एकड़ भूमि चयन करने का प्रस्ताव किया जाए |

शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए नवजत शिशुओं को स्तनपान कराने के संबंध में शिशु बत्ती माताओं को महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अमले के माध्यम से जागरूक किया जाए एवं प्रचार-प्रसार भी किया जाए इस संबंध में चर्चा हुआ
ऐसे बड़े हुए परिवार समस्त बीपीएल एपीएल अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा एपीएल ऐसे परिवार लघु सीमांत भूमिहीन श्रमिक महिला मुखिया निशक्तजन मुखिया परिवार जिन्हें पूर्व में शौचालय के लिए किसी भी योजना से लाभ नहीं मिला हो शौचालय निर्माण हेतु प्रोत्साहन राशि रुपए 12000 रुपए की पात्रता होगी ए परिवार अपना आवेदन जिला पंचायत को दिनांक 05 02 2021 के पूर्व प्रेषित कर सकेंगे ऐसे चर्चा हुआ

दल्लीराजहरा में दो नए नोटरियों की नियुक्ति

0

दल्लीराजहरा तहसील में दो नए नोटरियों की नियुक्ति हो गई है छत्तीसगढ़ शासन के विधायी विभाग के अतिरिक्त सचिव ने मनोज कुमार खोब्रागढ़े और जितेन्द्र भट्ट को दल्लीराजहरा तहसील में नोटरी के पद पर नियुक्त किया है | इस प्रकार दो नए नोटरियों के नियुक्त होने से कार्य में आसानी होगी | इस प्रकार नए नोटरियों की नियुक्ति से अधिवक्ताओं में हर्ष का माहौल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद जिला के भाजपा नेताओं ने देश के आम बजट को देश के हित में बताया और देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री जी को इस ऐतिहासिक बजट के लिए बधाइयां दी

0

भारत को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने वाला मजबूत बजट – राकेश यादव

बालोद – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने केन्द्र सरकार के बजट प्रस्ताव को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताया है, केन्द्र सरकार ने सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा है। इस बजट से भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा इसके लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं इस बजट के लिए मैं केंद्रीय मंत्री सहित पूरी सरकार को विशेष करके देश के प्रधानमंत्री की भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं |

पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष,आदिवासी नेता भुनेश्वरी ठाकुर ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास और वहां शिक्षा के अवसर बढ़ाए जाने के केन्द्र सरकार के प्रावधान का स्वागत किया है। महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने बजट में जो प्रावधान किया है वह देश की मातृशक्ति का सम्मान है ग्रामीण एवं कस्बाई महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ उनकी सेहत का भी ध्यान रखकर उज्जवला गैस योजना के तहत आगामी वित्तीय वर्ष में एक करोड़ और महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य घोषित कर केंद्र सरकार ने अपने संवेदन छम नेतृत्व का परिचय दिया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

आदिवासी नेता पालक ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार के बजट में आदिवासी इलाकों के बच्चों की बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के एलान के साथ ही 15 हजार सरकारी स्कूलों का स्तर सुधारने, 4 करोड़ दलित छात्रों के उत्थान के लिए योजना बनाने 758 एकलव्य स्कूल खोले जाने के साथ ही देश में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने और उच्च शिक्षा आयोग के गठन का प्रस्ताव रखकर एक शिक्षित व संस्कारित समाज की रचना के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को साकार करने का लक्ष्य रखा गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

जनभावनाओं को प्रतिबिम्बित करने वाला बजट : अमित चोपडा

युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने कहा कि राष्ट्र की समयानुरूप आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए देशवासियों की जरूरतों व सुविधाओं की भी संतुलन बनाए रखते हुए देश को आर्थिक विकास की दिशा में ले जाने का संकल्प केन्द्र सरकार के सुलझे आर्थिक दृष्टिकोण का परिचायक है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) जारी रखने और एपीएमसी को इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के दायरे में लाने की घोषणा ने विपक्ष के झूठ और नफरत की राजनीति को करारा जवाब दिया है। हर कर्मचारी को न्यूनतम वेतन योजना, प्रवासी मजदूरों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना जैसे प्रावधान देश की जनभावनाओं को प्रतिबिंबित करने वाले हैं।

किसानों को लागत का दुगुना मूल्य दिलाने की दिशा में बढ़ रही सरकार : सुरेश निर्मलकर

किसान नेता व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाओं को क्रांतिकारी और किसानों के सुनहरे भविष्य का प्रतीक बताया है। श्री शर्मा व श्री जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण विकास की प्रतिबध्दता के साथ ही मत्स्य पालन हेतु फिशिंग हब बनाने की घोषणा भी बेहद अहम है। किसानों की उपज के लिए किए गए प्रावधान किसानों की आमदनी बढ़ाने और उनके जीवन को ऊपर उठाने के लिए सरकार की प्रतिबध्दता का संकल्प व्यक्त करते हैं जो इस विश्वास को बल प्रदान करता है कि केन्द्र सरकार किसानों को उनकी लागत का दुगुना मूल्य दिलाने के संकल्प की पूर्ति की दिशा में बढ़ रही है। ई-नाम के तहत देश भर में 1000 नई मंडियां खोलने और देश भर की मंडियों को इंटरनेट से जोड़े जाने का प्रस्ताव कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम है। जिससे किसान अपनी उपज का लाभकारी मूल्य अर्जित करेंगे और इस पारदर्शी व्यवस्था से लाभान्वित होंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

भाजपा नेता सुरेंद्र देशमुख व नीतू सोनवानी ने कहा कि वरिष्ठ आयकर दाताओं के सम्मान को ध्यान में रखते हुए जो विशेष छूट दी गई वह स्वागत योग्य है। सरकार ने आयकर अधिनियम में विभिन्न संशोधन कर करदाताओं पर जो विश्वास किया वह स्वागत योग्य है। आयकर प्रकरण के पुनः खोले जाने की समय सीमा 6 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष किया जाना अत्यंत ही सराहनीय प्रयास है। करदाताओं को इसका स्वागत किया जाना चाहिए। आयकर अधिनियम एवं नियम में जो परिवर्तन कर कर दाताओं को जो राहत दी गई वह स्वागत योग्य है। करदाता ईमानदारी से कर पटाने हेतु प्रोत्साहित होगा। जीएसटी पर जो बातें की गई वह भी स्वागत योग्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ओपन एयर थियेटर में रखा गया था

0

कल दिनांक 31-01-2021 को भारतीय मजदूर संघ का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन ओपन एयर थियेटर में रखा गया था कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप, मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राधेश्याम जायसवाल जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय इकाई के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश असंगठित क्षेत्र के सहप्रभारी श्री योगेश दत्त मिश्रा जी, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलेन्द यादव जी उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों ने भारत मां, विश्वकर्मा जी,दंतोपंत ठेंगड़ी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर,दीप प्रज्जवलित कर किया गया , तत्पश्चात संगठन गीत स्थानीय शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने लिया उसके बाद स्वागत भाषण खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री श्री एम पी सिंग ने दिया, उसके बाद क्रमशः सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित किया सर्वप्रथम सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुलेन्द यादव जी ने संबोधित किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व आपके श्रमिक हित में किए गए हर संघर्ष में आपके साथ है और प्रदेश का पुरा सहयोग आपको हमेशा मिलता रहेगा।

ईनके बाद सभा को प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के असंगठित क्षेत्र के सहप्रभारी श्री योगेश दत्त मिश्रा जी ने संबोधित किया और कहा कि राजहरा खदान की यह यूनियन लगातार सक्रियता से श्रमिक हित में कार्य कर रही है ईस यूनियन को उनके द्वारा खड़ा किया गया था और आज ईस तरह सफलतापूर्वक श्रमिकों के हितों के लिए संघर्ष करते देखना बहुत ही सुखद अनुभव देता है,अगली कड़ी में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव कुमार कश्यप जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनके प्रथम राजहरा आगमन उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है, और उन्होंने कहा कि राजहरा तो संघर्ष की नगरी है, और जिस तरह स्थानीय इकाई द्वारा जिला भारतीय मजदूर संघ के साथ मिलकर कर्मचारियों के लिए संघर्ष करती है वो प्रशंसनीय है। अंत में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री श्री राधेश्याम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

जायसवाल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ वेज रिवीजन के लिए प्रयासरत हैं और ईसी संबंध में 06 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी गई है जिसमें उसकी रुपरेखा तैयार की जावेगी और फिर केन्द्रीय मंत्रिमंडल पर दबाव डाला जायेगा आगे महामंत्री जी ने कहा कि श्रमिकों की स्थिति में सुधार के लिए प्रस्तावित श्रम कानून में संशोधनों की विसंगतियों को दूर करने का प्रयास किया जावेगा एवं ओवर बर्डन रिमिवेल के कार्य में (सी, एल सी ए बी) एवं हाई पावर कमेटी के अनुशंसाओं का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा,और अंत में उन्होंने कहा कि दल्ली यांत्रिक‌त खदान में दुर्घटना में अपनी जान गवाने वाले ठेका श्रमिक स्वर्गीय अतिराम की मृत्यु के जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो यह सुनिश्चित किया जावेगा।

उद्बोधन के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने राजहरा नगर के गोरव जिन्होंने ने खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रौशन किया और देश का नाम रौशन किया ऐसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री बालमुकुंद सिंह जी ,नेशनल एथेलेटिक्स कोच जिन्होंने बहुत सी राष्ट्रीय खिलाड़ी देश को दिया श्री सुदर्शन सिंह जी और राष्ट्रीय स्तर के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी श्री कृष्णमुर्ति जी को शाल श्रीफल और स्मृती चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,और राजहरा बैडमिंटन कोच अमित बादल तिवारी जी को भी शाल श्रीफल और स्मृती

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में नगर का नाम रौशन करने वाले होनहार छात्रों का भी सम्मान किया जीन बच्चों ने नीट की परीक्षा पास कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया है और नगर का नाम रौशन किया अपने स्कूल का अपने माता-पिता का नाम रौशन किया ऐसे बच्चे जिसमें सर्वप्रथम शिवांगी प्रिया, साक्षी कंवर,कुबेर पांडेय, लतिका सोनी, शैलेश जैन,प्रिती ठाकुर,चंचल माथवानी, प्रियंका नायक,आशी जैन, कंवलजीत सिंग,चित्रांश ध्रुव, वैशाली देवांगन, रितेश भुआर्य ईन सभी होनहार छात्रों का भारतीय मजदूर संघ ने स्मृति चिन्ह भेंट सम्मान किया और ईनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

ईस एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन और मिलन समारोह में मुख्य रूप से राजहरा खदान समूह के नियमित कर्मचारि और ठेका श्रमिक, महामाया माइंस के नियमित एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी स्वायत्तशासी संघ के सदस्य गण , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के सदस्य गण शामिल हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने किया और आभार प्रदर्शन राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने किया।

Big Breaking दशगात्र में शामिल होने उड़ीसा गए कलचा के ग्रामीण का वाहन पलटा। नव की मौके पर मौत दर्जनों घायल गांव में मातम छाया

0

जगदलपुर। स्वरुपराज दास

छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र ओडिशा के ग्राम मुरतावंड में रविवार को बस्तर जिले के ग्राम कलचा के निवासी पिकअप में सवार होकर क्रियाकर्म के कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे। कार्यक्रम से लौटते वक्त आमगांव के पास वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकराई और पलट गई, जिसमें सवार 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए ।

बीती रात ग्राम कलचा के कुछ ग्रामीण दशगात्र में शामिल होने ओड़िशा के ग्राम मुरतावंड गए हुए थे जहां से वे सारे लोग पिकअप पर सवार हो कर वापस अपने गृह ग्राम की ओर निकले तभी रास्ते मे आमगांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो लोगों की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई । वहीं अन्य 13 लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिसमें से अधिकतर महिलाएं हैं। घटना की

खबर लगते ही देर रात बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने घटनास्थल के लिए तहसीलदार और एसडीएम को रवाना कर दिया था। सोमवार सुबह स्थानीय विधायक रेख चंद जैन बस्तर के कलचा गांव पहुंचे जहां वह मृतक परिवार के दुख में शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।
घटना के बाद पूरा गांव गमगीन है। खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में ग्रमीण शोक में शामिल होने पहुंचे।

ओडिशा के कोटपाड़ थाना प्रभारी उलाश मांझी ने बताया कि बस्तर के ग्राम कलचा से कुछ लोग ओडिसा के ग्राम मुरतावंड क्रियाकर्म गए हुए थे जहां से वह वापस लौट रहे थे तभी वाहन क्रमांक सीजी 17 केयू 4623 पिकअप पेड़ में जा टकराई और गाड़ी पलट गई जिसमें 9 लोगों की मृत्यु हो गई और 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गएहै। पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंचकर घायलों को जगदलपुर अस्पताल रवाना किया वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कोटपाड़ अस्पताल में कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।

लापरवाहीपूर्वक चला रहे ट्रक के चपेट में हुए घायल बिटाल के बाइक सवार युवक

0

दल्लीराजहरा/ बिटाल – लापरवाहीपूर्वक चला रहे ट्रक के चपेट में हुए घायल बिटाल के बाइक सवार दो युवक | प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि ग्राम बिटाल निवासी हुमन लाल साहू अपने भाई दिलेश कुमार के साथ घर का किराना सामान लेने अपने मोटरसाइकिल से दल्लीराजहरा आया था और वापसी में  रात्रि 9 बजे के आसपास अटल चौक के पास एक 14 चक्का ट्रक CG04 CA 7525 तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मारा जिससे पीछे बैठा मोटर साइकिल चालक का भाई दिलेश कुमार के बांये पैर की ऊँगली कट गई और ट्रक ड्राईवर मौके पर से ट्रक लेकर फरार हो गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS