City Media - Page 1338 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1338

वार्ड संबंधी 17 मांगों को लेकर दो दिवसीय धरने पर बैठे पार्षद व भाजपा पदाधिकारी

0

नेता प्रतिपक्ष का आरोप, भाजपा शासित वार्डों में नहीं होता कोई भी कार्य

पीडब्लूडी सभापति ने सभी आरोपों को कहा बेबुनियाद, भाजपा लाये एनओसी

जगदलपुर

स्थानीय जवाहर नगर वार्ड में कई वर्षों से व्याप्त समस्याओं के निदान और वार्ड की जनता को सुविधाएं देने की मंशा से भाजपा के वार्ड पार्षद एक बार फिर निगम नेता प्रतिपक्ष व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ निगम के सामने दो दिवसीय धरने पर बैठे हुए हैं. आगामी बुधवार को साइकिल चलाकर वे रायपुर की ओर भी अपनी मांगों को लेकर कूच कर सकते हैं. हालाँकि, इस पूरे मामले में कांग्रेस के पीडब्लूडी सभापति ने भी कई बिन्दुओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि भाजपा द्वारा लगाये गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं.

वार्ड पार्षद धनसिंह नायक ने बताया कि उनके वार्ड में उप-स्वास्थ्य केंद्र का अभाव है, पेयजल सबंधी समस्याएं हैं, नालियों में सफाई नहीं होती है, राशन दुकान हेतु पीडीएस गोदाम नहीं है, निर्माणाधीन मांगलिक भवन की उच्चस्तरीय जांच, वार्ड में जर्जर हो चुके नाली व सड़कों का मरम्मत कार्य, वार्ड के मुक्तिधाम में लाइट-पेयजल-सड़क इत्यादि, गरीब पीड़ित परिवारों का क्षतिपूर्ति, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निगम द्वारा रोके गए आवास मकान निर्माण कार्य, नालियों व सड़कों पर अतिक्रमण हटाना, डस्टबिन खरीदी-बिक्री की जांच सहित अन्य मुद्दे हैं जिन पर वर्तमान की निगम शासन बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते दिनोंदिन स्थिति और बिगड़ते जा रही है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा कि निगम में बैठी वर्तमान की कांग्रेस सरकार भाजपा शासित वार्डों में दोगला व्यव्हार कर रही है, जिसके चलते सभी भाजपा पार्षद आक्रोशित हैं. इक्का-दुक्का वीआईपी वार्डों में केवल दिखावा करते हुए निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं, लेकिन अंदरूनी वार्डों में विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं, सफाई व अन्य के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है. ऐसा होने से वार्डवासी भी परेशान व आक्रोशित हैं.

इधर पीडब्लूडी सभापति यशवर्धन राव ने कहा कि भाजपा पार्षद व नेता प्रतिपक्ष द्वारा लगाये गए आरोप पुर्णतः गलत है. पूरे 48 वार्डों में महापौर के नेत्रित्व में विकास कार्य जारी है. जवाहरनगर वार्ड का आधा हिस्सा रेलवे के अधीन है, और यहाँ रेलवे विभाग द्वारा रोक लगा दी गयी है जिसके चलते नगर निगम को इस क्षेत्र में कार्य करने में समस्या हो रही है. भाजपा अड़ियल रवैय्या अपनाते हुए किसी बात को मनवाना चाहती है तो नियम से परे हटकर कुछ भी नहीं किया जायेगा. करोड़ों का कार्य दलपत सागर में चल रहा है, जो की भाजपा पार्षद नर्सिंग राव का क्षेत्र है. जवाहर नगर वार्ड के पार्षद और भाजपा के लोग रेलवे से एनओसी ले आयें, निगम काम करवाने को तैयार है.

बहरहाल, यहां यह कहना लाजमी होगा कि इस राजनैतिक उठक-पटक के चलते वार्ड की जनता वर्षों से परेशान हो रही है. अव यह देखने वाली बात होगी कि जनहित में दोनों दल कैसे वार्ड में व्याप्त समस्याओं से जनता को निजात दिला पाते हैं.

जिले में युवा उत्सव कार्यक्रम का होगा आयोजन, जिला स्तरीय युवा उत्सव 24 नवम्बर को

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 22 नवम्बर 2021

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला नारायणपुर द्वारा जिले में जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2021-22 का आयोजन किया जाना है। जिला स्तरीय युवा उत्सव 24 नवम्बर को इंडारे स्टेडियम माहका में आयोजित किया जायेगा। इस युवा उत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक (हिंदी/अंग्रेजी भाषा) शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी शैली, कर्नाटक शैली), सितारवादन (शास्त्रीय वादन), बांसुरी वादन, तबला वादन, वीणावादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम वादन, गिटार वादन, मणिपुरी, ओडीसी, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुडी, और वक्तृत्व कला आदि विधाएं होंगी। युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों की आयु 8 जनवरी 2021 की स्थिति में न्यूनतम 15 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होना आनिवार्य है। संगीतकारों की कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। किन्तु एकांकी नाटक के लेखक के लिये आयु सीमा निर्धारित है। प्रत्येक विधा में निर्धारित संख्या के आधार पर ही प्रतिभागी भाग लेंगे।

इस आयोजन में विकासखण्ड युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को ही जिला युवा उत्सव में भाग लेने की प्रात्रता होगी एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार को ही राज्य स्तर पर आयोजित युवा उत्सव में भाग लेने की पात्रता होगी। कलाकारों को अपना स्वयं का वाद्य यंत्र, परिधान, सिंगार आदि सामग्री लाना होगा। प्रतिभागी दल स्वयं मंच व्यवस्था के अपने उपकरणों एवं साजो सामान की सुरक्षा के प्रति उत्तरदायी होंगे। नृत्य, गायन एवं वादन विधा में इलेक्ट्रानिक वाद्य यंत्र मान्य नहीं होंगे। युवा उत्सव में आयोजित सभी 18 विधाओं के लिये पृथक-पृथक अधिकतम तीन निर्णायकों का चिन्हांकन किया जावे। युवा उत्सव में आयोजित सांस्कृतिक विधाओं से संबंधित जानकारी कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जिला नारायणपुर, बालक कीड़ा परिसर, कार्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य, शा.उ.मा.वि. ओरछा से कार्यालयीन अवधी में प्राप्त किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार के झूठ का भंडाफोड़, नारायणपुर जिले के 25 से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा शुरू किया गया आंदोलन, चक्काजाम – केदार कश्यप

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बस्तर संभाग के नारायणपुर ज़िला के 25 से अधिक ग्रामों के ग्रामीणों द्वारा ओरछा ब्लॉक के रायनार में शुरू किया गया आंदोलन चक्काजाम प्रदेश सरकार के उस झूठ का भंडाफोड़ है, जिसे फैलाकर प्रदेश सरकार अपने चुनावी वादे पूरा करने का दावा करती है। कश्यप ने कहा कि आदिवासियों के नाम पर सियासी प्रपंच रचने वाली इस प्रदेश सरकार को अब तो शर्म से गड़ जाना चाहिए।

भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कश्यप ने अपने वक्तव्य में कहा कि रायनार में ग्रामीणों के चक्काजाम से आवागमन ठप हो गया है। प्रदेश सरकार के छलावे से आज़िज़ आ चुके ग्रामीणों के आक्रोश का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि ग्रामीण अब अपनी मांगों के पूरा होने तक अपना आंदोलन ख़त्म नहीं करेंगे और इसलिए वे राशन-पानी साथ लेकर इकठ्ठा हुए हैं। अमूमन जब ग्रामीणों को अपनी मांगों को लेकर लंबे समय तक धरना देना होता है, तभी वे अपने साथ राशन लेकर पहुँचते हैं।

पूर्व मंत्री कश्यप ने सवाल किया कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस आख़िर किन वादों को पूरा करने का दावा कर रहे हैं? आदिवासी ग्रामीणों का यह आंदोलन प्रदेश सरकार के धत्कर्मों और वादाख़िलाफ़ी का प्रमाण है और अब प्रदेश सरकार इस आईने में अपना विकृत चेहरा देखे। कश्यप ने ग्रामीणों की मांगों को न्यायोचित बताया और कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव से पहले किए गए अपने वादों पर अमल करे और वनोपजों का सरकारी ख़रीद मूल्य बढ़ाने, 32 रु. में प्रति किलो धान खरीदी करने की घोषणा करे। इसी तरह हालिया बारिश से हुए नुक़सान का मुआवजा देने तथा प्रभावित किसानों का कर्ज़ माफ़ करने की मांग की है।

लेम्पस कर्मचारियों की 05 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी

0

उपपंजीयक ने जारी किया नोटिस, एफआईआर करवाने का दिया आदेश

सुजाता चक्रवर्ती – जगदलपुर – सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले सहकारी कर्मचारी 05 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है, इसके साथ ही आने वाले दिनों में धान की खरीदी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। सहकारी संस्था के उपपंजीयक ने जिले के सभी लैंपस के अध्यक्षों और प्राधिकृत अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। जिसमें उनसे कहा गया है, कि वे रायपुर में हड़ताल पर गए कर्मचारियों को जल्द से जल्द वापस बुलाएं, यदि कोई कर्मचारी नोटिस देने के बाद भी नहीं आता है तो उसके खिलाफ एफआईआर करवाएं।

जिले में एक दिसंबर से धान की खरीदी होनी है. लेकिन सहकारी समितियों के कर्मचारियों के नही होने से खरीदी केंद्रों में उम्मीद के मुताबिक तैयारी नहीं हो रही है। जिसके चलते 10 दिनों के बाद धान की खरीदी नियमानुसार और किसानों को सुविधा देते हुए इसको लेकर आशंका बनी हुई। जानकारी के मुताबिक सेवा सहकारी समिति व कृषि साख समिति के कर्मचारी 08 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

सहकारी समितियों के कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में धान खरीदी केंद्र में काम करने वाले कंप्यूटर आपरेटर भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

दल्लीराजहरा – नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की ली बैठक

0

आज दिनांक 22.11.2021 को मनोज तिर्की, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा द्वारा कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा में ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग ली गई। कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थी, कुछ ट्रक चालक शराब पीकर वाहन चला रहे है, जिससे दुर्घटनायें हो रही है, के संबंध में मनोज तिर्की नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा द्वारा ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों को हिदायत दिया गया कि वे अपने-अपने वाहन चालकों को नियंत्रण में रखे व उन्हें समझाईश दें अन्यथा आगामी दिनों में सख्त कार्यवाही की जावेगी। शहरी क्षेत्र में वाहनों की गति सीमा 30 कि.मी. प्रति घंटा से कम रखने एवं वाहनों चालकों को वाहन चलाते समय मोबाइल पर

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

बात न करने की समझाईश दिया गया। साथ ही शहर के सेक्टर एरिया में भारी वाहनों की पार्किंग न करने तथा नो एंट्री समय का कड़ाई से पालन किये जाने हेतु समझाईश दिया गया। उक्त बैठक में थाना प्रभारी राजहरा निरीक्षक तुलसिंह पट्टावी, यातायात प्रभारी नवल किशोर कश्यप तथा दल्लीराजहरा परिवहन संघ, संयुक्त खदान परिवहन संघ राजहरा, राजहरा हाईवा संघ, अंतागढ़ परिवहन संघ, दुर्गकोंदल परिवहनं संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का अमल करने की सहमति दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल 1 फीसदी और डीजल दो फीसदी कम हुए दाम

0

रायपुर – वाणिज्यिक कर विभाग ने पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने का प्रस्ताव दिया था, तभी से अटकलें तेज थी कि छत्तीसगढ़ सरकार अन्य राज्यों की तरह पेट्रोल-डीजल पर वेट कम कर आम आदमी को राहत देने बड़ा निर्णय ले सकती है। पेट्रोल पर एक फीसदी और डीजल पर दो फीसदी वेट कम किया गया है। छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल 78 पैसे कम डीज़ल 1.44 सस्ता मिलेगा। इस कटौती के बाद अब राज्य सरकार करीब 1000 करोड़ का घाटा वहन करेगी. कुछ दिन पहले ही केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के एक्साईज ड्यूटी में कमी की थी जिसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आई थी.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दिल तो है दिल, दिल का ऐतबार क्या कीजै, आ गया जो किसी पे प्यार क्या कीजै…

0

बालगृह की कर्मचारी नाबालिग को लेकर फरार, हैदराबाद में मिले दोनों
जगदलपुर – बालगृह में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें बालगृह की एक महिला कर्मचारी एक नाबालिग बालक को लेकर फरार हो गई।दोनों हैदराबाद में मिले। मिली जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर की वृंदावन कॉलोनी में बालगृह संचालित है, जहां अनाथ बच्चों को रखा जाता है। जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी महिला बाल विकास को होती है। वहां कार्यरत एक महिला कर्मचारी वहां रह रहे एक नाबालिग बालक को लेकर फरार हो गई। उक्त महिला का मोबाइल लोकेशन हैदराबाद होने की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन तलाश करने हैदराबाद रवाना हो गये। वहीं इस मामले की खबर बोधघाट थाने पहुंच गई। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मचारी के नाबालिग बालक के साथ रिश्ते ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद महिला कर्मचारी को वहां से हटा दिया गया था। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बालगृह से 15 वर्षीय बालक के लापता होने की खबर सामने आई थी। मिली जानकारी के अनुसार वहां की एक महिला कर्मचारी के लापता होने की खबर सामने आई। सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त महिला कर्मचारी वहां के बालक को लेकर फरार हो गई, जिसकी सूचना बोधघाट थाने में दी गई। बालगृह के अधीक्षक जीएस प्रसाद राव के मुताबिक पंडरीपानी करकोटपारा निवासी दो भाई बालगृह में रहते हैं। बड़ा भाई पिछले माह नवाखानी के लिए घर ले गया था। नवाखानी के बाद एक भाई वापस आ गया था दूसरा भाई विगत 4 दिनों से अपने रिश्तेदार के घर पर है लेकिन हकीकत कुछ और बताई जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालगृह में पदस्थ महिला कर्मचारी को वहां से हटाए जाने के बाद उक्त नाबालिग बालक ने क्षुब्ध होकर अपना हाथ काटा था जिसकी जानकारी के बाद उक्त बालक को जमकर फटकार लगाई गई थी।बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मचारी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर हैदराबाद होने की जानकारी लगी। उक्त लोकेशन पर महिला के परिजन हैदरबाद पहुंचे जहां बालक एवं महिला कर्मचारी को खोज निकाला। अब दोनों को वहां से जगदलपुर लाया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ विश्वास के अनुसार अधीक्षक के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि वहां निवासरत 15 वर्षीय बालक का महिला कर्मचारी से अच्छा व्यवहार नहीं होने के कारण वहां से हटा दिया गया था। विश्वास के मुताबिक अवैध संबंध है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता। फिलहाल वह नाबालिग वर्तमान में अपने परिजन के घर होने की बात कही गई जबकि उक्त कर्मचारी एवं नाबालिग बालक हैदराबाद में पांच दिनों से एक साथ रह रहे थे।

बोधघाट पुलिस ने बताया कि उक्त महिला कर्मचारी के गुम लोने की सूचना 16 नवंबर को महिला के पति ने दर्ज कराई है जिसकी विवेचना जारी है।

तलवार लेकर घुमने वाले व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

0

आज डाॅयल-112 को मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि आसना चैक में एक व्यक्ति लोहे का बना तलवार पकड़ा है, कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अमित सिदार के नेतृत्व में थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक हमराह आरक्षक रवि सरदार को सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर मुखबीर के बताये अनुसार आसना चौक में एक व्यक्ति तलवार पकड़ा मिला जिसे पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम कमलाकांत जोशी उर्फ नंदु पिता अमूलचंद जोशी उम्र 43 साल निवासी ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसके पास से एक लोहे का बना एक तलवार मिला। आरोपी द्वारा अवैध रूप से तलवार रखना पाये जाने पर उक्त तलवार को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

नाम आरोपीः-

कमलाकांत जोशी उर्फ नंदु पिता अमूलचंद जोशी उम्र 43 साल निवासी ग्राम आसना नयापारा जगदलपुर।

बरामदः-

एक लोहे का बना तलवार।

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:
उपनिरीक्षक अमित सिदार, पीयुष बघेल, होरीलाल नाविक, आरक्षक बलीराम भारती, आशीष ठाकुर।

बस्तर सांसद के समक्ष युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के कार्यो और दीपक बैज सांसद बस्तर के कार्यप्रणाली एवं सक्रियता से प्रभावित होकर सांसद निवास लोहंडीगुड़ा में लोकसभा क्षेत्र के दरभा ,राजुर तोकापाल और रोतमा के 50 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किये।

बस्तर सांसद ने कहा- आप सभी के आने से कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगा। आगामी चुनावों में लोकसभा और विधानसभा सीट को जिताने के लिए कार्य करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में युवा कार्यकर्ता योगेश बैज,सीमांचल ठाकुर व भंवर मौर्य ने सक्रिय भूमिका है,जो लगातार युवाओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित और प्रयास कर रहे है।

कांग्रेस में प्रवेश करने वाले युवाओं में राजुर से बुधराम आनंद कश्यप अन्य,रोतमा से लोकनाथ कश्यप, अजय कश्यप, प्रेमनाथ व अन्य तथा दरभा से तरुण ठाकुर,कृष्णा कुंजाम,योगी व अन्य शामिल रहे।

बालगृह की महिला कर्मचारी ने वहां के नाबालिग बालक को लेकर हुई फरार

0

महिला के परिजन तलाश के लिए हैदराबाद पहुंचे दोनों एक साथ पकड़े गए

बोधघाट थाने में हुई शिकायत दर्ज

फिर उजागर हुई महिला बाल विकास विभाग की उदासीनता

जगदलपुर – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शहर के वृंदावन कॉलोनी में बालगृह संचालित है। जहां अनाथ बच्चों को रखा जाता है जिसकी देख-रेख की जिम्मेदारी महिला बाल विकास को होती है वहां पदस्थ एक महिला कर्मचारी ने वहां निवासरत एक नाबालिग बालक को लेकर फरार हो गई है। उक्त महिला का मोबाईल लोकेशन हैदराबाद होने की जानकारी मिलने पर महिला के परिजन तलाश करने हैदराबाद रवाना हो गये है वहीं इस मामले की शिकायत बोधघाट थाने में दर्ज करा दी गई है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला कर्मचारी का नाबालिग बालक के साथ रिश्ते ठीक नहीं होने की जानकारी के बाद महिला कर्मचारी को वहां से हटा दिया गया था।

ज्ञातव्य हो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा संचालित बालगृह से 15 वर्षीय बालक का सप्ताह दिन से लापता होने की खबर है। जानकारी के अनुसार वहां के एक महिला कर्मचारी के लापता होने की खबर है जब वहां के अधीक्षक से संपर्क किया तो गोलमोल जवाब दते हुए मामले पर पर्दा डालने में जुटे रहे। विशेष सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि उक्त महिला कर्मचारी वहां के 15 वर्षीय बालक को लेकर फरार है जिसकी सूचना बोधघाट थाने में दर्ज कराई जा चुकी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurcineplex.jpg

बालक रिश्तेदार के घर है:

बालगृह के अधीक्षक जीएस प्रसाद राव ने बताया कि पंडरीपानी करकोटपारा निवासी दो भाई बालगृह में रहते है। जिनका बड़ा भाई पिछले माह नवाखानी के लिए घर ले गया था। नवाखानी के बाद एक भाई वापस आ गया था दूसरा 15 वर्षी भाई विगत 4 दिनों से अपने रिश्तेदार के घर पर है लेकिन वास्तविकता तो यह है कि अधीक्षक साहब भी गोलमोल जवाब दे रहे है। कहानी कुछ और ही है जिस पर पर्दा डालने में विभाग जुटा है। विभाग द्वारा संचालित बालगृह आये दिन विवादों में रहता है।

बालक ने काटा था हाथ:

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालगृह में पदस्थ महिला कर्मचारी को वहां से हटाए जाने के बाद उक्त नाबालिग बालक क्षुब्ध होकर अपना हाथ काटा था जिसकी जानकारी के बाद विभाग के कर्मचारी ने उक्त बालक को जमकर फटकार लगाई थी।

हैदराबाद से बालक कर्मचारी मिले:

जानकारी के अनुसार उक्त महिला कर्मचारी एवं नाबालिग 15 वर्षीय बालक को लेकर महिला कर्मचारी फरार हो गई थी जिसका मोबाईल लोकेशन ट्रेस करने पर हैदराबाद होने की जानकारी लगी। उक्त लोकेशन महिला के परिजन हैदरबाद पहुंचे जहां से 15 वर्षीय बालक एवं महिला कर्मचारी को हूंढ निकाला अब दोनों को वहां से जगदलपुर लाया जा रहा है।

गड़बड़ी के कारण वहां से हटाया: महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ विश्वास ने बताया कि अधीक्षक के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि वहां निवासरत 15 वर्षीय बालक का महिला कर्मचारी से अच्छा व्यवहार नहीं होने के कारण वहां से हटा दिया गया था। विश्वास ने कहा कि अवैध संबंध है या नहीं इसकी पुष्टि मैं नहीं कर सकता। फिलहाल वह नाबालिग वर्तमान में अपने परिजन के घर होने की बात कही जबकि उक्त कर्मचारी एवं नाबालिग बालक हैदराबाद में पांच दिनों से एक साथ रहे रहे थे।

बोधघाट पुलिस ने बताया कि उक्त महिला कर्मचारी के गुम लोने की सूचना 16 नवंबर को महिला के पति ने दर्ज कराई है जिसकी विवेचना जारी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS