City Media - Page 1361 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1361

विहीप जिला अध्यक्ष ने दी चेतावनी नही इस्तेमाल करने देंगे देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे, विक्रेताओं पर दर्ज करवाएंगे एफआईआर:- लखिधर बघेल, बस्तर जिला अध्यक्ष, विहीप

0

पटाखे के व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बनाकर हिन्दुओ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं। देवी देवता हमारी आस्था हैं और जिन्हें हम पूजते हैं उनका अपमान हम कतई बरदास्त नही करेंगे। सभी पटाखा व्यापारी इस बात पर ध्यान दें क्योंकि ऐसा होता है तो कार्यवाही निश्चित है। जिला अध्यक्ष ने सभी सनातन धर्म को मानने वालों से निवेदन किया है कि, कोई भी देवी देवता के चित्र वाले पटाखे का खरीदी बिक्री करता है तो हमे जरूर सूचित करें और इस नेक कार्य का हिस्सा बन हिन्दू विरोधियो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।

विहीप जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल ने कहा कि, जो भी पटाखा व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचेगा विहीप बजरंगदल उसका पुरजोर विरोध करेगा और व्यापारी के खिलाफ हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर धारा 295 के तहत कार्यवाही करेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आदिवासियों के साथ छलावा किये जाने को लेकर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश सरकार पर आदिवासियों के साथ छलावा करके अपने आदिवासी विरोधी चरित्र से आदिवासियों का ध्यान भटकाकर भ्रमित करने के लिए जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि इसके लिए कांग्रेस और प्रदेश सरकार सफेद झूठ का सहारा ले रही है। कश्यप ने कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार आदिवासी नृत्य महोत्सव करके आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रही है, वहीं दूसरी ओर यह प्रदेश सरकार आदिवासियों के साथ अन्याय और उनके उत्पीड़न की सारी हदें लांघ चुकी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के पुरज़ोर संरक्षण में धर्मांतरण का कुचक्र तेज़ी से चल रहा है जिसमें आदिवासी समाज, जनजाति समाज को टारगेट करके उनकी संस्कृति और आस्था केंद्रों पर हमला किया जा रहा है। इन तमाम बातों के चलते आज आदिवासी जब प्रदेश सरकार और कांग्रेस से विमुख हो रहा है, तब आदिवासी समाज का ध्यान भटकाने के लिए, उन्हें भ्रमित करने के लिए राजधानी में आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन करके ख़ुद को आदिवासी-हितैषी बताने और आदिवासियों के नाम पर एक नया पाखण्ड रचने में प्रदेश सरकार लगी है। कश्यप ने कहा कि आज जबकि आदिवासियों का जीवन दूभर हो गया हो, सरकारी योजनाओं का लाभ उनको नहीं मिल रहा हो, उनके ख़िलाफ़ नित-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हों, ऐसे में किसी भी तरह के नृत्य महोत्सव के आयोजन से आदिवासी समाज का कोई विकास नहीं होने वाला है। यह आईने की तरह एकदम साफ़ है और भाजपा आदिवासी समाज को जागृत करने का काम पूरी निष्ठा के साथ कर रही है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री कश्यप ने कहा कि शासन-प्रशासन की प्रताड़ना के चलते आदिवासी आत्महत्या करने के लिए विवश किए जा रहे हैं, पुलिस की आड़ लेकर प्रदेश सरकार आदिवासियों पर गोली चलवा कर उनकी जान ले रही है, निर्दोष और भोले-भाले आदिवासियों को पकड़कर उन्हें नक्सली घोषित कर रही है। अपने साथ हो रहे अन्याय के परिमार्जन के लिए लंबे समय से आदिवासी आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों की पीड़ा और समस्या सुनने के लिए न तो शासन को फ़ुर्सत है और न ही प्रशासन को इसमें कोई रुचि ही है। एक तरफ़ प्रदेश सरकार सिलगेर में आदिवासियों पर गोलियाँ चलवा रही है, दूसरी तरफ़ हसदेव अरण्य से लेकर बस्तर के ज़िलों से पैदल चलकर आदिवासी रायपुर आ रहे हैं। अनके जल-ज़मीन-ज़ंगल से जुड़े मुद्दों पर ज़िला या संभाग स्तर पर न तो कोई सुनने वाला है और न ही उनकी पीड़ा को समझने वाला है। सैकड़ों किलोमीटर की दूरी भूखे-प्यासे तय करके आदिवासी राजधानी जाते हैं और राजधानी आकर राज्यपाल से मिलकर वे यह बताते हैं कि सरकार का कोई व्यक्ति उनसे मिलने तक नहीं पहुँचता। कश्यप ने कहा कि काफ़ी मशक़्क़त के बाद सरकार तक अपनी बात रख पाने वाले आदिवासियों के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता इतनी है कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण इन आदिवासियों को वापस भी अपने गाँव पैदल ही लौटने के लिए विवश होना पड़ता है!

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कश्यप ने कहा कि दूसरी ओर सरगुजा संभाग में पण्डो जनजाति के लगभग 30-35 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और प्रदेश सरकार अभी तक इन आदिवासियों में बीमारी के लक्षणों और कारणों का पता तक नहीं लगा सकी है। प्रदेश सरकार विशेष संरक्षित पण्डो जनजाति के संरक्षण में बुरी तरह विफल रही है। श्री कश्यप ने कहा कि आदिवासियों के प्रति प्रदेश सरकार की दुर्भावना इतनी है कि पत्थलगाँव में नशे के सौदागरों द्वारा धार्मिक जुलूस में श्रद्धालुओं पर वाहन चढ़ाकर कुचले जाने की वारदात में गंभीर रूप से घायल आदिवासियों को प्रदेश सरकार ने एक धेला तक बतौर मुआवजा नहीं दिया है। इसी तरह प्रदेश के सभी इलाक़ों में आदिवासी बलात्कार समेत तमाम अपराधों के शिकार हो रहे हैं।

30 लीटर महुआ शराब के साथ युवक पकड़ाया

0

दिनाँक 28/10/2021 को उक्त आरोपी द्वारा अवैध रूप से मदिरा धारण की सुचना पर कार्यवाही करते हुये 30 ली. हाथ भट्टी महुआ शराब पाए जाने पर विधिवत रूप से कार्यवाही करते हुए जप्त मदिरा को कब्जे आबकारी लिया जा कर आरोपी के विरुद्ध छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क),34(2),59(क) का गैरजमानती अपराध कायम कर आरोपी दुखु राम , पिता- रामप्रसाद सिन्हा, जाति- कलार, उम्र- 50 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 04 कोर्रामपारा करियाटोला, थाना- मंगचुवा, जिला-बालोद (छ.ग.) को गिरफ़्तार किया गया है।

जप्त मदिरा- 30.00 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब | गैर जमानती प्रकरण- धारा- 34(1)क,34(2),59(क)

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी सर उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता एस एल पवार सर तथा कलेक्टर बालोद जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जयसवाल के मार्गदर्शन में वृत्त – डौंडीलोहारा के प्रभारी उपनिरीक्षक एस आर भांडेकर द्वारा अवैध मदिरा धारण, विक्रय एवं परिवाहन पर सतत कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 28-10-2021 को जिला-बालोद (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक एस.आर. भांडेकर, आबकारी आरक्षक देव प्रसाद पटेल तथा दिगम्बर बुरा तथा वाहन चालक कुलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

समाजहित में अर्जुन्दा पुलिस जिला बालोद की अनोखी पहल

0

बालोद पुलिस द्वारा थाना अर्जुन्दा में जन समर्पण रक्तदान संगठन के सहयोग से विशाल रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।

जिसमे सैंकडो लोगो ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ लेने के साथ साथ रक्तदान भी किया गया। ज्ञात हो कि बालोद पुलिस की तरफ से समाज हित मे यह एक अनोखा पहल है, इस नेक कार्य को समाज ने स्वीकार करते हुए शिविर में भारी मात्रा में आम नागरिकों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा अर्जुन्दा पुलिस के इस सहयोगात्मक रवैये की भुरी भुरी प्रशंसा की । इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रुप में सोनादेवी देशलहरा जिला पंचायत अध्यक्ष बालोद, सदानंद कुमार – पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, चुकेश्वर साहू सरपंच चीरचार एवं विधायक प्रतिनिधि, कुमार गौरव साहू – निरीक्षक थाना अर्जुन्दा , रोहित देवांगन अर्जुन्दा, चंद्रहास देवांगन – नगर पंचायत अध्यक्ष अर्जुन्दा ,मिथलेश शर्मा राज्यपाल अलंकृत शिक्षक अर्जुन्दा, खिलेश्वरी साहू OBC महिला मोर्चा जिला बालोद की उपस्थिति रही। साथ मे हिन्दू शक्ति सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश्वर मानिकपुरी भी उपस्थित थे।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार ने कहा की समाज और पुलिस के बीच एक अच्छा समन्वय स्थापित करने हेतु सेतु का काम करेगा और रक्तदान करना मतलब किसी एक को जिंदगी देना होता है । साथ ही जिला बालोद पुलिस एवं जन समर्पण रक्तदान संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा मुख्य अतिथियो को सम्मान के साथ प्रतीक चिन्ह भेट किया गया और सभी रक्तदाताओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण पत्र पुलिस अधीक्षक बालोद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । रेड क्रॉस सोसायटी अर्जुन्दा से जुड़े विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं का उल्लेखनीय योगदान रहा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

रक्तदान के इस कार्यक्रम में चंदूलाल चंद्राकर ब्लड बैंक की पूरी टीम का अहम योगदान रहा । इस पूरे कार्यक्रम का संचालन खिलेस निर्मलकर के द्वारा किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजीव भवन में संपन्न हुई जिला स्तरीय “यंग इंडिया के बोल” प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता

0

सातों जिले से आए युवा कांग्रेसियों ने प्रवक्ता बनने दिया साक्षात्कार

जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के राजीव भवन में “यंग इंडिया के बोल” प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता आज दिनांक 28/10/2021 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विदित हो कि कुछ दिन पूर्व राजीव भवन से ही राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रवक्ताओं की उपस्थिति में यंग इंडिया के बोल का पोस्टर लांच किया गया था जिसके अंतर्गत संभाग के सातों जिलों से प्रवक्ता चयन हेतु ऑनलाइन फॉर्म मंगवाया गया था। उसी तारतम्य में आज युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले, प्रदेश महासचिव कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिला प्रभारी सुशील मौर्य, प्रदेश प्रवक्ता तरुण भौमिक एवं प्रदेश प्रवक्ता सलमान नवाब की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला, कोंडागांव जिला, सुकमा जिला, बीजापुर जिला, भानूप्रतापपुर जिला, दंतेवाड़ा जिला एवं बस्तर जिला के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी एवं युवाओं ने साक्षात्कार दिया,साक्षात्कार समिति में मुख्य रूप से दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पाठक,चाकेश्वर गढ़पाले,तरुण भव्मिक,सुशील मौर्य एवं सलमान नवाब थे।

साक्षात्कार पर विस्तृत जानकारी देते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्तर संभाग प्रभारी चाकेश्वर गढ़पाले एवं प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने बताया पूरे देश में युवा कांग्रेस यंग इंडिया के बोल के माध्यम से प्रभावशाली वक्ताओं का चयन कर रही है।, इसके प्रथम चरण में जिला स्तरीय प्रवक्ता का चयन किया जा रहा है इस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को जिले, विधानसभा एवं संभाग में प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा, संभाग के सफल प्रवक्ताओं को प्रदेश स्तरीय प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा जहां उनके प्रदर्शन के अनुसार उन्हें प्रदेश में प्रवक्ता के रूप में पदाधिकारी बनाया जाएगा, प्रदेश के उत्कृष्ट प्रवक्ताओं को आगामी दिनों में होने वाले राष्ट्रीय प्रवक्ता चयन प्रतियोगिता में शामिल होने दिल्ली भेजा जाएगा, जहां देश भर से आए प्रदेश प्रवक्ताओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन होगा एवं उन प्रवक्ताओं में से जो सबसे उत्कृष्ट प्रवक्ता निकल कर आएंगे उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति की जाएगी। श्री गडपाले ने बताया बस्तर में युवाओं के अंदर यंग इंडिया के बोल को लेकर काफी उत्साह दिखा एवं निश्चित तौर पर बस्तर के युवा भविष्य में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ताओं के पद पर नजर आएंगे।

राष्ट्रीय स्तर के इस आयोजन में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जावेद खान, जगदलपुर विधानसभा के अध्यक्ष शाहनवाज खान,सोशल मीडिया प्रभारी नौशाद खान,सोशल मीडिया सांसद प्रतिनिधि अनुराग महतो, सेमल नाग, मिंटा, शंकर नाग, गुड्डू बिश्नोई,एम ज्योति राव,हेमंत कश्यप एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित थे।

शासकीय अधिकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने कृषि मंत्री से की चर्चा

0

शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन जिला बस्तर के जिला संयोजक अजय प्रताप सिंह परिहार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे से 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिलाने की चर्चा |

छत्तीसगढ़ शासन के कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा शासन के प्रवक्ता रविन्द्र चौबे से छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रान्तीय संयोजक अनिल शुक्ला तथा छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत 27 अक्टूबर को मंत्रालय में सौजन्य मुलाकात में हुई चर्चा में बताया गया कि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अभी 17 प्रतिशत एवं पेंसनरो को 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है जबकि केंद्र सरकार 31%, राजस्थान में 31%,झारखण्ड,उत्तराखंड ,उत्तरप्रदेश बिहार, ओडिशा,दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, महाराष्ट्र की सरकार 28% तथा मध्यप्रदेश की सरकार 20% डी ए दे रही है अतः मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर राज्य स्थापना दिवस में कर्मचारियों एवं पेंसनरो को 31 प्रतिशत डी ए की घोषणा करवायें मंत्री जी ने कहा कि मैं मुख्य मंत्री जी से जरूर चर्चा करूँगा साथ साथ मैं बहुत जल्दी मुख्यमंत्री, मुख्यसचिव एवं कर्मचारी संगठनों के साथ चर्चा करूँगा ।पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश राजपूत ने पूरे प्रदेश में किसान पुस्तिका की कमी एवं साफ्टवेयर की गड़बडी के पूरे प्रदेश भर की किसानों एवं पटवारियों की हो रही परेशानी की बात बतायी मंत्री जी मुख्यसचिव से चर्चा कर समाधान करने का वायदा किया |

लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल में किया गया प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 101 युवाओं को मिली रोजगार की राह

0

जगदलपुर

लाईवलीहुड कॉलेज आड़ावाल जगदलपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन बुधवार को किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप में कुल 16 संस्थाएं शामिल र्हुइं, जिनके द्वारा 101 हितग्राहियों का चयन निभिन्न पदों पर किया गया। कौशल विकास के प्राधिकरण के सहायक संचालक शरदचन्द्र गौड़ ने बताया कि बुधवार को आयोजित प्लेसमेंट कैंप में जी.4एस. सिक्योरिटी सर्विस, एल.आई.सी. इंडिया, भारत फाइनेंस लिमिटेड, अपना मैकेनिक, श्रीराम फोर्चून सेल्यूसन, नमन हाईट्स, नमन बस्तर, जे. महेन्द्र कांत ज्वेलर्स, स्काई ऑटोमोबाईल्स, पिहु मोबाईल, सुराना एण्ड कंपनी, महालक्ष्मी मार्केटिंग, लाईफ स्टाईल मेन्स वियर, बस्तर का आईना संस्थानों द्वारा अपने-अपने संस्थानों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु युवाओं का चयन किया गया।

इस प्लेसमेंट कैंप में 350 से अधिक युवक-युवतियां शामिल हुईं। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से सिक्योरिटी गार्ड के लिए 27, इंश्योरेंस एडवाइजर हेतु 14, लोन अधिकारी हेतु 04, इलेक्ट्रिशियन-प्लंबर हेतु 04, सेल्समेन हेतु 40, असिस्टेंट मेनेजर हेतु 01, सर्विस सेक्टर के लिए 05, कम्प्यूटर आपरेटर हेतु 05 एवं संवाददाता हेतु 01 युवा का चयन किया गया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग डी.एस. पुसाम, लीड बैंक मैनेजर फूलसिंग मरकाम, लाईवलीहुड कॉलेज के सहायक परियोजना अधिकारी सुहास पटेल, सहशिक्षा पॉलीटेक्निक के प्राचार्य एवं रोजगार अधिकारी उपस्थित थे। कौशल विकास के प्राधिकरण के सहायक संचालक शरदचन्द्र गौड़ ने बताया कि लाईवलीहुड कॉलेज में निरंतर 15 दिनों के अंतरराल में नियमित ट्रेड स्पेसिफिक प्लेसमेंट कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

दलपत सागर क्षेत्र को बनाया जाएगा तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

0

जगदलपुर तेजी से संवरकर फिर से पर्यटन के प्रमुख स्थल में उभर रहे दलपत सागर क्षेत्र को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। आज कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में आयोजित दलपत सागर प्रबंधन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया।

दलपत सागर क्षेत्र को स्वच्छ रखने के साथ ही तम्बाकू मुक्त रखने के लिए आसपास के दुकानों में तंबाकू, गुटखा, सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही तम्बाकू युक्त पदार्थों का सेवन करते हुए पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही का निर्णय भी लिया गया।

इस अवसर पर महिला समूह के सदस्यों के साथ पार्किंग, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि के संबंध में भी चर्चा की गई। यहां दिए जा रहे क्याकिंग, कैनोइंग की प्रशिक्षण के लिए विद्यार्थियों के चयन हेतु खेल अधिकारी और आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए बाहर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए जगदलपुर में आवासीय शिक्षा के प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया। दलपत सागर क्षेत्र की नियमित साफ सफाई के साथ ही यहां मनोरंजन के लिए मोटर बोट व पाइडल बोट की व्यवस्था के संबंध में भी चर्चा की गई। दलपत सागर के मध्य स्थित आईलैण्ड का उपयोग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु करने के लिए शुल्क निर्धारित करने के साथ ही यहां की आय-व्यय का लेखा जोखा रखने के निर्देश भी दिए गए। दलपत सागर से धरमपुरा के बीच मार्ग के निर्माण में तेजी लाए जाने के साथ ही दलपत सागर और कलागुड़ी की दुरी दर्शित करने वाले बोर्ड लगाने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिया गया। अमृत योजना के तहत स्थापित पंप के माध्यम से दलपत सागर में नियमित रुप से जलभराव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक के उपरांत कलेक्टर ने गंगामुण्डा तालाब में छठ पूजा की तैयारी के लिए चल रहे सफाई अभियान का जायजा लिया। यहां जनप्रतिनिधियों ने असामाजिक तत्वों से सुरक्षा के लिए यहां प्रकाश व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने की बात कही। कलेक्टर ने गंगामुण्डा तालाब के विकास के लिए मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने पुराने मंडी परिसर का अवलोकन कर स्थल के उपयोग के संबंध मंे अधिकारियों से चर्चा की। यहां चल रहे सड़क चैड़ीकरण तथा पाईप लाईन शिफ्टिंग कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए।

एनसीसी कैडर्स हेतु संभाग स्तरीय शिविर का हुआ आयोजन

0

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, सुन्दरराज पी० द्वारा शिविर में शामिल कुल-170 NCC कैडर्स को संबोधित करते हुये उन्हें बस्तर क्षेत्र के शांति, सुरक्षा एवं विकास में भागीदारी बनने हेतु आव्हान किया गया।

दिनांक 22-10-2021 से 28-10-2021 तक NCC के संभाग शिविर में शामिल कैडर्स को सुन्दरराज पी०, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर द्वारा संबोधित किया गया। बस्तर संभाग की कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, शासकीय पी०जी० महाविद्यालय जगदलपुर एवं नारायणपुर स्नातक महाविद्यालय के कुल-170 सीनीयर NCC कैडर्स के “B” एवं “C” सर्टिफिकेट परीक्षा हेतु विशेष शिविर शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर में आयोजित की जा रही है।

उक्त शिविर में भाग ले रहे NCC छात्रा-छात्राओं को परेड, चांदमारी, यातायात नियम, आपदा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण विषयों में प्रशिक्षण दी जाती है।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर, सुन्दरराज पी० द्वारा आज दिनांक को शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर परिसर में NCC कैडर्स को संबोधित करते हुये उन्हें देश की सेवा में समर्पित होकर कार्य करने हेतु आव्हान किया गया। बस्तर क्षेत्र की शांति एवं विकास कार्य हेतु समाज के प्रत्येक नागरिक का भागीदारी अनिवार्य होगा, इस दिशा में वनांचल क्षेत्र के युवा एवं युवतियों की भूमिका विशेष तौर पर होगी। श्री सुन्दरराज द्वारा उपस्थिति सभी NCC कैडर्स को स्वच्छ एवं सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुये उन सब के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम के दौरान NCC की 9वीं वाहिनी समन्वयक कर्नल अजय दवान एवं अन्य अधिकारीगण के साथ में शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय कुम्हारावण्ड, जगदलपुर के अध्यापकगण उपस्थित रहे।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर दल्ली राजहरा में थाना प्रभारियों की बैठक

0

आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर आज दिनांक 28/10/21 को नगर पुलिस अधीक्षक दल्ली राजहरा मनोज तिर्की के द्वारा थाना दल्ली राजहरा में थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

बैठक में निम्न बिंदुओं पर निर्देश दिया गया :-

  1. क्षेत्र में पुलिस की उपस्थिति दिखे, इसके लिए लगातार गस्त पेट्रोलिंग कराएं। बाजार में पैदल पेट्रोलिंग कराएं ।
  2. यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें ।
  3. नगरपालिका/ नगर पंचायत के स्टाफ के साथ नगरीय क्षेत्र में घूम कर दुकानदारों को दुकान के बाहर निर्धारित सीमा से बाहर सामान न रखने हेतु समझाइस दें।
  4. नो एंट्री का कड़ाई से पालन कराएं।
  5. कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
  6. बी एस पी / नगर पालिका के अग्नि शमन विभाग से सम्पर्क रखें। आगजनी की स्थिति में तत्काल कार्यवाही करें ।
  7. पटाखा व्यापारियों की मीटिंग लेकर सुरक्षात्मक दिशा निर्देशों के पालन करने हेतु समझाइस दें । पटाखा के अवैध भंडारण/ बिक्री पर वैधानिक कार्यवाही करें।
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

बैठक में थानां प्रभारी राजहरा टी एस पट्टावी, थानां प्रभारी महामाया अरुण साहू , थानां प्रभारी मन्चुआ, उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS