City Media - Page 1434 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1434

छत्तीसगढ बंगाली समाज के संगठन को भंग करने का किया गया प्रस्ताव पारित।

0

आज 16/8/21 को बीते दिनो से चले आ रहे छग बंगाली समाज के संगठन मे चले आ रहे उठा ,पठक पुरे प्रदेश मे संगठन के साथ खिलवाड़ से नाराज़ समाज के फाऊंडर सदस्य आजीवन सदस्यो ने प्रदेश अध्यक्ष श्रीनिवास की कार्यशैली,पदाधिकारियों के मनोनयन, निरस्तीकरण,2012 से आज तक आम सभा ना कराने,समाज के लोगो से गलत तरीके से पेश आने व सबसे प्रमुख 2018 मे धारा 376 ब्लात्कार के आरोप लगने के कारण सदस्यता समाप्त करने का निर्णय लिया गया तथा इस संगठन का पंजीयन निरस्त करने का प्रस्ताव सर्व सहमती से पारित किया गया।

समाज हित मे बंगाली समाज के नये संगठन “भारतीय बंगीय समाज ” का गठन कर समाज के पंजीयन सम्पुर्ण गठन तक – कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मण्डलजिला सुकमा,उपाध्यक्ष राहुल विश्वास कांके र को,सचिव गोविंद गांगुली,कोषाध्यक्ष अंजू राय,सह सचिव बिजली बेदय को चुना गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नवोजीत हालदार ने अध्यक्ष के रुप मे कमल कर्मकार,सुब्रतो बिस्वास,राहुल बिस्वास,उत्तम मण्डल का नाम प्रस्ताव रखा सुब्रतो बिस्वास व कमल कर्मकार ने अध्यक्ष ना बन कर संगठन शिल्पी के रुप मे काम करने का लिया संकल्प। कार्यकारिणी सदस्य के रुप मे नवोजीत हालदार,नारायण राय,रमन राय,परितोष सूत्रधार,देवशीष पाल,संजीव कर्मकार ,विकास सिकदार को चुना गया संरक्षक मनोरंजन राय,सुब्रतो बिस्वास,श्याम घोष को बनाया गया। तपन राय ,गोविंद किर्तनीया,सुबीर घोष ,वासुदेव हवलदार महेश चक्रवर्ती,शशंक शर्मा,निर्मल बर्मन,अरुण बर्मन,नारायण दास,सुकांत मल्लिक,अमृत ठाकुर सहित सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। सभी उपस्थित सदस्यो ने नये संस्था के पंजीयन के लिये तत्काल राशि संग्रह किया।व बंगाली समाज के उत्थान , संस्कृति ,सभ्यता व पुरे प्रदेश मे समाजिक एकता बनाने का लिया संकल्प।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक अपने खाताधारकों के सामाजिक दायित्यों को निर्वाह करने में सदा तत्पर

0

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर अपने खाताधारकों के सामाजिक दायित्यों को निर्वाह करने में सदा तत्पर रहा है | बैंक द्वारा एसबीआई जनरल बीमा कंपनी के माध्यम से ग्राहकों को न्यूनतम प्रीमियम राशि रु . 100 / में 2.00 लाख , रु . 2007 में 4.00 लाख , रु . 500 / में 10.00 लाख एवं रु . 1000 / में 20.00 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा किया जा रहा है । इसी तरह न्यूनतम प्रीमियम में स्वास्थ्य बीमा भी किया जाता है । संबंधित खातेदार की दुर्घटना में मृत्यु उपरांत शाखा घोटिया के खाताधारक स्व . हरीराम के नामिनी अस्तु राम को रु . 20.00 लाख , शाखा उसरीबेड़ा के खाताधारक स्व . प्रेमनाथ मौर्य के नामिनी गायत्री मौर्य को रु .20.00 लाख एवं शाखा करंजी के खाताधारक स्व . श्रीमती सोनामनी कश्यप के नामिनी संगीता बघेल को रु . 4.00

लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावा राशि का भुगतान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक क्षे . का . जगदलपुर के सहायक प्रबंधक सत्येन्द्र पाण्डेय , एसबीआई जनरल बीमा कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी लालेश सावरकर , मार्केटिंग अधिकारी वेणुगोपाल राव की उपस्थिति में कुल राशि रु . 44.00 लाख का भुगतान नामिनी के खाते में जमा कर किया गया | उक्त कार्यक्रम में अशोक पासवान , खुमान साहू , करंजी शाखा प्रबंधक बसंती पाल एवं स्टाफ , शाखा उसरीबेड़ा के शाखा प्रबंधक सत्याबारले एवं स्टाफ , शाखा घोटिया के शाखा प्रबंधक राजेश सावरकर , प्रधान कार्यालय से उपस्थित जे.एन. चंद्राकर ( अंकेक्षक ) एवं स्टाफ तथा बड़ी संख्या में संबंधित शाखा के ग्राहक एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्लीराजहरा के चार युवक गैराज से चोरी करते पकड़े गए

0

दल्लीराजहरा  – दल्लीराजहरा के चार युवक गैराज से चोरी करते पकड़े गए है | घटना आज सुबह 4 बजे के आसपास वार्ड क्र 18 शनि मंदिर रोड पुराना बाजार की है | प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्टर कमलजीत सिंह टहलने के लिए निकले थे उनके बगल में रहने वाले गुलाब राम साहू ने उसे बताया कि उसके गैरेज में चार लड़के घुसे हुए है और कुछ आवाजे आ रही है तब कमलजीत सिंह अपने गैरेज पहुँच कर देखा तो सामने के गेट पर ताला लगा हुआ था किन्तु पीछे की तरफ का दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और जब अन्दर जाकर देखा तो चार लड़के गैरेज में रखे सामान की चोरी करते दिखे, यह देख कमलजीत सिंह ने अपने परिजन सुरजीत सिंह और विक्रम सिंह को आवाज देकर बुलाया और चोरी कर भाग रहे लड़कों को दौड़ा कर पकड़ लिया और उनके पास से प्राईवल रिंग 02 नग कीमत 10,000 रुपये, साकप 03 नग 3600 रुपये, हब बोल्ट 05 नग कीमत 500 रुपये इस प्रकार कूल 14,100 रुपये का सामान चोरी कर भाग रहे थे | जिसके पश्चात् पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पुलिस पहुँच चारों आरोपियों को भा.द.सं. 1860 धारा 34, 380, 457 के तहत गिरफ्तार किया गया | पकड़े गए आरोपियों की उम्र 18 से 21 के बीच की है |

पकड़े गए आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर साँसद दीपक बैज ने फिर घायल को पहुँचाया अस्पताल..

0

आज शाम 7.30 बजे ग्राम देउरगांव के पास साँसद दीपक बैज अपने तय कार्यक्रमों में शामिल होने अपने गृह ग्राम उसरिबेडा से जगदलपुर की ओर आते वक्त रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को देख कर काफिले को रोक तत्काल अपनी गाड़ी से बेहतर उपचार हेतु समय रहते अस्पताल पहुँचाया।

गौरतलब है की ऐसा वाक्या हमे कई बार देखने को मिला है जिसमे साँसद दीपक बैज मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदत को हमेशा आगे आते रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ग्राम भरनी के प्रायमरी एवं माध्यमिक स्कूल में स्वतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

0

बस्तर संभाग में आने वाले ग्राम पंचायत आड़ावाल ग्राम भरनी के प्रायमरी एवं माध्यमिक स्कूल में स्वतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमे बालक, बालिका एवं सभी गुरुजन श्री पीलूराम कश्यप, मानसिंह कश्यप,कमलु कश्यप, पिलाराम नेताम ,भगत राम कश्यप, ग्रामवासी कार्तिक कश्यप वीरेन्द्र ठाकुर ,रूपसिंह बघेल बोधनाथ ठाकुर एतवारी बघेल ,बुधराम कश्यप , डीलम ठाकुर कामेश्वरी ठाकुर , ललिता कश्यप ग्राम वासी एवं गुरुजनो स्वतन्त्रा दिवस हार्दिक बधाई देते हुई बालक बालिकाओ रोज स्कूल आने सभी माता पिताओ अपने अपने बच्चो को रोज स्कूल भेजने पढ़ाई लिखाई पर ज्यादा से ज्यादा धियान देने में जागरूक किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

प्रभारी मंत्री,साँसद,विधायक व महापौर ने किया आयुर्वेद चिकित्सालय में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ

0

कुपोषण के रोकथाम हेतु बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

जगदलपुर 15 अगस्त 2021/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं वाणिज्यकर, उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा व बस्तर साँसद दीपक बैज ने आज जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा में स्थित शासकीय आयुर्वेद चिकित्साल में पहुंचकर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत स्थापित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ किया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रभारी मंत्री लखमा ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। इस दौरान उन्होंने कुपोषण मुक्ति अभियान के अन्तर्गत बेहतरीन कार्य करने वाले जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित भी किया। उल्लेखनीय है कि इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के शुभारंभ होने से कुम्हारपारा के अलावा इसके आस-पास के सात वार्डों के निवासियों को उनके घर के निकट ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू सहित संभाग आयुक्त जीआर चुरेन्द्र, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी, जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. जीआर नेताम एवं शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक पीडी बस्तिया एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर आर्ट गैलरी का प्रभारी मंत्री,साँसद, विधायक, महापौर ने किया अवलोकन

0

जगदलपुर/बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा व साँसद दीपक बैज ने दलपत सागर के समीप स्थित लोक निर्माण विभाग के विद्युत एवं यांत्रिकी के पुराने कार्यालय का जीर्णोद्धार कर बनाए जा रहे बस्तर आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही गढ़कलेवा के विभिन्न व्यजनों का स्वाद प्रभारी मंत्री और उपस्थित अतिथियों ने लिए। प्रर्दशनीय विक्रय हेतु लगाए गए विभिन्न कलाकृतियों का अतिथियों के द्वारा अवलोकन किया गया तथा उनकी कलाकृतियों की सराहना की गई। प्रभारी मंत्री ने बस्तर अंचल की संस्कृति और परंपरागत कलाकृतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे इन प्रयासों के लिए जिला प्रशासन की सराहना करते हुए मंत्री लखमा ने कहा कि यहां पारंपरिक रुप से तैयार किए जाने वाले शिल्पों को सैलानियों के सामने तैयार किया जाएगा, जिससे सैलानियों को इसके बनाने की प्रक्रिया का ज्ञान होगा। इसके साथ ही वे इन शिल्पों को तैयार करने वाले कलाकारों के हुनर और परिश्रम से भी परिचित होंगे। बस्तरिया कलाकारों की परिश्रम एवं प्रतिभा का ज्ञान होने पर निश्चित तौर पर इसका सम्मान और कलाकृतियों की मांग बढ़ेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान सांसद बस्तर दीपक बैज, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चैधरी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वाधीनता के 75 वां वर्षगांठ “अमृत महोत्सव” पर अभाविप का “एक गांव एक तिरंगा अभियान”

0

बस्तर के 235 गांवो में अभाविप ने कराया ध्वजारोहण,अस्थायी ध्वज मण्डल बनाकर ग्रामीणों के सहयोग से धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में 1 लाख से अधिक जगह हुए आयोजन

जगदलपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय आव्हान पर स्वाधीनता के 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव को धूमधाम से मनाया गया देश भर में 1 लाख से अधिक गांव में परिषद कार्यकर्ताओं ने इस अभियान निमित्त कार्यक्रम किया वंही बस्तर में भी 235 गांवों तक ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया।

अभाविप के विभाग संयोजक अर्पित मिश्रा ने बताया कि बस्तर जिले के अलावा दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा के इलाकों में भी इस अभियान को उत्साह पूर्वक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मनाया जिले के तुमनार, मुस्तलनार समेत कई गांवों में आयोजन किया गया।

अभाविप जिला संयोजक कमलेश दीवान ने बताया की इस अभियान के निमित्त अलग अलग स्थानों पर चिन्हित कर वहाँ के स्थानीय विद्यार्थियों, समाज प्रमुखों जनप्रतिनिधियों के साथ सामुहिक राष्ट्रगान, सांस्कृतिक कार्यक्रम,दीप प्रज्वलन, भारत माता पूजन समेत विविध आयोजनो के साथ आम जनमानस के देशभक्ति के भावना प्रकटीकरण का कार्य भी किया।

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने देश के अलग अलग स्थानों में ध्वजारोहण कर स्वाधीनता के इस अमृत महोत्सव को मनाने के साथ साथ देश के गुमनाम नायकों की कहानिया लोगो को बताते हुये बस्तर के जनजातीय वीर गुंडाधूर जैसे महान सेनानियों को याद किया, अभाविप के कार्यकर्ताओं ने इस अभियान में छोटे-छोटे गांव कस्बो में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया व सूर्यास्त के पूर्व ध्वज

अवतरण को सुनिश्चित किया बस्तर जिले के दरभा इलाके के पेदावाडा, माँझीपाल, दुड़मारास लोहण्डीगुड़ा के कोकडीगुड़ा,परियाँगुड़ा,छिंदबहार भानपुरी क्षेत्र के बाँसपानी गोंडियापाल,चेराकुर,पाथरी, कुंगारपाल दंतेवाड़ा ,बीजापुर ,सुकमा के जोदतराई ,घोटपाल ,गुमडा, जावंगा ,तोयनार,मुस्तलनर, कडतीपारा, कुआकोंडा ,मेटापाल, छोटे तुमनार, रोंजे, हाउरनार, भैरमगढ़, सेन्दुल, चेपुरपाल ,चिकरास, पेदाकवाली जैसे दुरस्थ अंचलो में ध्वजारोहण किया गया। ज्ञात हो कि इस महाअभियान को सफल बनाने परिषद के सैकड़ो कार्यकर्ता लगभग एक माह पूर्व से बैठक,सम्पर्क जैसे तैयारियों में लगे हुये थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय के विभिन्न कार्यालयो में किया ध्वजारोहण..

0

बी.आर.सी.कार्यालय,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उसरिबेडा के स्थानीय कांग्रेस भवन में शान से लहराया तिरंगा..

लोहंडीगुड़ा/बस्तर सांसद दीपक बैज ने आज स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर लोहंडीगुड़ा ब्लॉक मुख्यालय के बी.आर.सी.कार्यालय,खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय व उसरिबेडा के स्थानीय कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात साँसद बैज ने अपने सम्बोधन में कहा..हमें अनगिनत कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है, इसे कायम रखना देश की मर्यादा का प्रतीक है।कोरोना काल की विषम परिस्थितियो में हमारे डॉक्टर्स, पुलिस प्रशासन के सभी जवान,सफाई कर्मचारी,पत्रकार साथियों व हर समाज के पदाधिकारि जिन्होंने अपना बहुमूल्य योगदान दिया है..मैं उन सभी कोरोना वॉरियर्स को तहेदिल से सलाम करता हूँ…आप सभी का यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है..साथ ही मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में ध्वजारोहण किया गया

0

स्वतंत्रता दिवस 75 वॉ वर्षो पूरा होने के शुभ अवसर पर HDFC BANK PARIVARTAN व वृत्ति संस्था द्वारा डौडी ब्लाक में ध्वजारोहण के पश्चात बच्चो को खेल खिलाया गया जिसमें गोली चम्मच दौड, कुर्सी दौड़ ,मटका फोड़ प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया में जिसमे बच्चो के द्वारा पहला दूसरा स्थान प्राप्त किया उन्हें पुरस्कार वितरण किया गया ।

जिसमे वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्ञान दास जी , एग्रीकल्चर विशेषज्ञ राहुल कुमार राजपूत जी, एग्रीबिजनेस मैनेजर स्वाधीन स्वाइन जी MIS प्रवीण साहू जी, विलेज कॉर्डिनेटर उमाशंकर साहू उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS