City Media - Page 1461 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1461

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गोंचा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ के रथ को खींच की क्षेत्र के मंगल की कामनाएं

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज बाहुड गोंचा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं उनकी बहन देवी सुभद्रा के सुसज्जित रथ को खींच कर भगवान जगन्नाथ से बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के मंगल की कामना की इससे पहले उन्होंने गुंडीचा मंडप में विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विदित हो की गुंडीचा मंदिर से बाहुड़ा रथयात्रा आज आषाढ़ शुक्ल दशमी को भगवान बलभद्र, भगवान जगन्नाथ और उनकी बहन सुभद्रा जी की वापसी यात्रा शुरू होती हैं।इसे बाहुड़ा (उल्टा ) अथवा दक्षिणाभिमुखी यात्रा भी कहा जाता है। शाम से पूर्व रथ जगन्नाथ मंदिर पहुंचने के पूर्व भगवान अपनी मौसी के मंदिर(अर्धसानी मंदिर ) में रुकते हैं। प्रतिमाओं को मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के गर्भगृह में पुनः स्थापित कर दिया जाता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने गोंचा के अवसर पर पारंपरिक रथ यात्रा में शामिल हुए एवं विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान जगन्नाथ से क्षेत्र के मंगल की कामना की |

नारायणपुर में रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला, जवान शहीद, एक घायल

0

आज जिले के आमदई व शिव मंदिर मार्ग के बीच विधायक के रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ। जिसमें गोली लगने से आईटीबीपी 45 वाहिनी के एक जवान शहीद हो गया जबकि गोलीबारी के बाद पहाड़ी पर चढऩे के दौरान गिरने से एक अन्य जवान घायल हो गया।

मंगलवार को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप के ओरछा प्रवास के लिए रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई थी। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सल हमला हुआ। यह हमला विधायक के काफिला जाने के बाद हुआ।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

हमले में पेट में गोली लगने से शिवनारायण मीणा शहीद हो गए। वे राजस्थान के रहने वाले हैं ।
वहीं उनके पीछे चल रहे हिमाचल प्रदेश निवासी केशवराम अचानक गोलीबारी से गिर गए, जिससे घायल हो गए। उन्हें हल्की चोट आई हैं। घायल जवान सुरक्षित है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

हमले के बाद विधायक के सारे कार्यक्रम पूरी सुरक्षा के साथ विश्राम गृह के अंदर सम्पन्न किये गए।
विधायक की वापसी के लिए हेलीकॉप्टर अबूझमाड़ के ओरछा पहुंच गया है। विधायक हेलीकॉप्टर से जिला मुख्यालय वापसी के लिए रवाना हुए। घटना की पुष्टि एसपी यू उदय किरण ने की है।

गश्त कर रहे वनकर्मियों पर लकड़ी चोरों ने हमला किया, 2 घायल

0

जगदलपुर। ओडिशा सीमा से लगे माचकोट के जंगल में वनों की सुरक्षा में लगे वन विभाग के गश्ती दल पर लकड़ी चोरों ने हमला कर दिया, इस घटना में परिक्षेत्र सहायक और सुरक्षा श्रमिक घायल हो गए। वन अमले ने मौके से 13 नग साइकिल समेत ढाई घन मीटर साल लकड़ी के गोले भी जब्त किए हैं। हमलावरों में से कुछ की पहचान कर ली गई है, जिनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। डीएफओ स्टायलो मंडावी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात लगभग 1.20 बजे माचकोट परिक्षेत्र के 10 वनकर्मी व 20 सुरक्षा श्रमिक गश्त कर रहे थे। इस बीच तिरिया सर्किल के पूर्व तिरिया बीट के कक्ष क्रमांक आरएफ 1890 की तरफ से 25-30 लकड़ी चोर सायकल में अवैध रुप से साल के गोले लाते पकड़े गए। वनकर्मियों को देख ये सभी लकड़ी चोर सायकल और लकड़ी छोड़ कर भाग खड़े हुए। वन कर्मी इसे लेकर पुरनीबंद कैंप पहुंचे और जब्त सामग्रियों की सूची तैयार कर नापजोख की जा रही थी। इस बीच घटना के करीब घंटे भर बाद ओडिशा से करीब 25-30 की संख्या में लकड़ी तस्कर वहां पहुंचे और वनकर्मियों पर पत्थरों और डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में डिप्टी रेंजर जुगधर बघेल और सुरक्षा श्रमिक दशरथ घायल हो गए। मौके से वनकर्मियों ने 13 नग सायकल, तीन कुल्हाड़ी, 120-150 सेमी गोलाई के 13 नग साल के लट्‌ठे 2.578 घनमीटर जब्त किए। घटना में लगभग सभी वनकर्मियों को चोट आई है लेकिन परिक्षेत्र सहायक और सुरक्षा श्रमिक को ज्यादा चोट आई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

डीएफओ ने बताया कि हमलावरों में से कुछ की पहचान कर ली गई है। जिनके खिलाफ विधिवत नामजद रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई जा रही है। लकड़ी चोरों के खिलाफ ओडिशा और बस्तर वन मंडल की संयुक्त टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दल्ली से आयरन ऑर माइंस भरकर ले जा रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्ली से रायपुर आयरन ऑर माइंस भरकर ले जा रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचला जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई | घटना दुर्ग मार्ग पर टेकापार चौक के पास की घटना है | घटना आज दोपहर की है मृतक का नाम पल्टूराम ग्राम खैरवाही का निवासी है | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टेकापार किसी काम से आया था और गाँव जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ़्तार से जा रही 12 चक्का ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया हादसा इतना भयानक था कि युवक का शव ट्रक के बीचोबीच फंस गया था जिसे बड़ी मुश्किल से निकाला गया | माइंस की तेज रफ़्तार गाड़ियों के कारण आये दिन सड़क हादसे हो रहे है | घटना की जानकारी मिलने के पश्चात् थाना स्टाफ मौके पर पहुंचे |

अभी हाल ही में बीती रात्रि 10:30 बजे की आसपास मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन क्रमांक CG04 MC 6524 ड्राईवर मनोज कुमार रावत मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई  पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बकरी ईद के त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने शांति समिति की बैठक एवं दल्लीराजहरा थाना प्रभारी द्वारा फ्लैग मार्च

0

दल्लीराजहरा – बकरी ईद के त्यौहार को शांति पूर्ण व सौहाद्र के साथ मनाने के लिए शांति समिति की बैठक दल्ली राजहरा थाने में रखी गयी जिसमे एसडीएम् प्रेमलता चंदेल नायब तहसीलदार विनय देवांगन सीएमओ नारायण साहू थाना प्रभारी टी एस पट्टावी नगर

पालिका अध्यक्ष शीबू नायर चिखलाकसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहीम सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे एवम समस्त पार्षद एल्डरमेन मुस्लिम समाज के पदाधिकारीगण, पत्रकार, जनप्रतिनिधि व नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे |

इसके साथ ही दल्लीराजहरा के थाना प्रभारी टी एस पट्टावी के नेतृत्व में फ्लैगमार्च निकाला गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking दल्लीराजहरा मानपुर चौक में बीती रात 22 चक्का वाहन द्वारा तीन मकानों को किया क्षतिग्रस्त, बड़ी दुर्घटना टली

0

दल्लीराजहरा – कल रात्रि 10:30 बजे की आसपास मानपुर चौक में खडगांव माइंस से आयरन और भरकर आ रही 22 चक्का वाहन क्रमांक CG04 MC 6524 ड्राईवर मनोज कुमार रावत मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों के साथ बिजली के खम्भे को तोड़ती हुई  पलट गई | ट्रक के पलटने से लोगों के मकानों में आयरन ओर घुस गया |

कच्चे माइंस एवं खडगाँव एवं बोरिया के माइंस की ओर से 22 चक्का भारी वाहन जिसमे सड़क की क्षमता से भी अधिक 50-60 टन माल रहता है जिसकी वजह से रोड की दुर्गति हो गई है जगह जगह रोड पर छोटी छोटी मेड जैसी सतह बन गई है जिन पर कि छोटे वाहन लहराकर चलते है | जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है | ड्राईवर मनोज कुमार रावत के बयान को देखकर सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि इस प्रकार पूरी तरह से नशे में रहने से उसकी क्या स्थिति हो सकती है |

ट्रक के पलटने के बाद किस प्रकार पूरी रात गाड़ी से डीजल बूंद बूंद कर टपक रहा था इससे कितनी बड़ी अनहोनी हो सकती थी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है |

मौके पर पुलिस के पहुँचने के बाद ड्राईवर को भीड़ से बचाकर श्रमवीर चौक पर लाकर छोड़ दिया गया, रात के 12 बजे ड्राईवर मनोज कुमार रावत थाने का पता पूछता हुआ भटक रहा था | पुलिस द्वारा उसका प्राथमिक उपचार भी नहीं कराया गया और न ही थाने तक पहुँचाने की ज़हमत की गई थी |

22 चक्का वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर तीन मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि जिन दुकानों को वाहन द्वारा तोड़ा गया वहां पर कुछ समय पहले तक युवा बैठे हुए थे उनका एवं घर में निवास करने वालों का सौभाग्य रहा कि उस समय कोई भी मौजूद नहीं था नहीं तो बड़ी जनहानि होने की सम्भावना थी, रात में पुरे गाँव में दहशत का वातावरण निर्मित हो गया था पूरी रात लोगों में भारी आक्रोश एवं चक्काजाम करने की बात चल रही थी |

वाहन के द्वारा बिजली खम्भे को तोड़ दिया गया जिससे चालू लाइन के तार गाड़ी एवं घर के पास गिर गया था, ग्रामवासियों द्वारा तत्काल बिजली विभाग को सुचना दी एवं बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचकर लाइन को बंद किया गया अन्यथा चालू करंट के संपर्क में आने से दुर्घटना बड़ा रूप ले लेती |

एक तरफ तो सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है वहीँ दूसरी ओर इस प्रकार सड़क के किनारे कूड़े कचरे का ढेर देखने को मिल रहा है सफाई व्यवस्था के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है |

कुछ समय पूर्व इसी प्रकार के कच्चे माइंस के एक वाहन ने कुछ दुरी पर लगे संकेत एवं दुरी को चिन्हित करने वाले बोर्ड को इतनी जोर से टक्कर मारा कि बोर्ड रोड के बीचोबीच गिर गया था एवं बड़ी दुर्घटना टल गई थी कई घंटे चक्काजाम के बाद स्थिति सामान्य हुई थी आज तक वह बोर्ड उसी स्थिति में पड़ा हुआ है | इसी प्रकार एक हाईवा द्वारा चिखलाकसा में लगे इसी प्रकार के बोर्ड को भी तोड़ दिया गया था जो कि आज भी रोड के किनारे यथास्थिति में पड़ा हुआ है | इस ओर प्रशासन द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए इस प्रकार के सुचना बोर्ड लगाये जाते है किन्तु इन भारी वाहन चालकों की लापरवाही के कारण दुर्घटना के बाद टूटे हुए बोर्डों के संधारण का खर्च इन वाहन मालिकों से क्यों नहीं वसूला जाता है अगर वसूला जाता है तो मरम्मत क्यों नहीं कराया जाता है ? 

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी, 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

0

घटना दिनांक 18.07.21 बाजार चौक सिकोसा थाना गुण्डरदेही की है , मुखबीर से सूचना मिला कि देशी शराब दुकान सिकोसा से एक व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर ग्रे कलर के बैग में रखकर पैदल सिकोसा की ओर आ रहा है,सहायक उप निरीक्षक दुर्जन रावते को स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही हेतु सिकोसा भठ्ठी की ओर रवाना किया , सिकोसा भट्टी के पहले घेराबंदी कर रेड किये तो रेल्वे फाटक के पहले होटल के पास ग्राम सिकोसा में एक व्यक्ति ग्रे कलर के बैग में अधिक मात्रा में शराब रखकर पैदल आ रहा था, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर, सांकरा ,थाना व जिला बालोद का रहने वाला बताया आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद की तलाशी लिया गया। तलाशी पर आरोपी द्वारा रखे ग्रे कलर का बैग के अंदर 31 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमती 2480/- रूपये मिला ,आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा को धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस तामील कर 31 पौवा देशी प्लेन शराब रखकर परिवहन करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही कर पाया । आरोपी मुरारी राम विश्वकर्मा के कब्जे से एक ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त की गई , अरोपी को धारा 34(2) आब0एक्ट *में गिरफ्तार कर रिमांड लिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाम आरोपी-
मुरारी राम विश्वकर्मा पिता प्रभुराम विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 04 जगन्नाथपुर सांकरा ,थाना व जिला बालोद

जप्त संपत्ति–
ग्रे कलर के बैग के अंदर में 31 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2480 रुपये

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

स्वास्थ्य विभाग कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम, निषेध और निवारण हेतु शिकायत कमेटी का गठन किया जाए – आकांक्षा

0

दल्लीराजहरा- हेल्पिंग ह्यूमन राइट्स फाउंडेशन की डौन्डी-लोहारा चाइल्ड सेल क्षेत्र की कार्यकर्ता आकांक्षा सोनटेके ने बालोद जिला के स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाले महिला कर्मियों की सुरक्षा को मध्यनजर रखते हुये स्वास्थ्य विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) हेतु आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन कराने हेतु मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव व जिला कलेक्टर को पत्र लिखा। जिसमे बताया गया कि बालोद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत सूचना मांगी गई थी। सूचना के आलोक में जिला बालोद के सभी ब्लॉक गुरुर, गुंडरदेही, डौंडी, बालोद के किसी भी खंड चिकित्सालय व सामुदायिक केंद्र में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) हेतु आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं किया गया है। और जागरूकता एवं गठन कराने हेतु प्रचार-प्रसार भी नहीं किया गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि बालोद जिले के साथ साथ अन्य जिलों के भी स्वास्थ्य विभागों के कार्यालयों में/ गैर सरकारी कार्यालयों में, अन्य सरकारी कार्यालयों में महिला सुरक्षा हेतु लैंगिक उत्पीड़न उत्पीड़न के रोकथाम एवं शिकायत निवारण वह सुरक्षा हेतु कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) एक्ट 2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति एवं लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं किया गया होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम,निषेध और निवारण) आंतरिक शिकायत समिति व लोकल शिकायत समिति का गठन नहीं कराकर बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के आदेशों/ निर्देशों का अवहेलना किया जा रहा है एवं महिला कर्मियों के अधिकार व सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 15 के अधीन क्षमता तथा अनुच्छेद 21 के अधीन प्राण और गरिमा से जीवन व्यक्ति करने एवं अनुच्छेद 19 (1)(जी) के अधीन स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है तथा कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम निषेध और निवारण) एक्ट 2013 अधिनियम के तहत किसी कार्यस्थल के संबंध में किसी निवास स्थान गृह या सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों में नियोजित है। केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा स्थापित उसके स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उपलब्ध कराई गई निधियों द्वारा पूर्णतः या अशतः वित्तपोषित है सरकारी/ गैर सरकारी एवं अन्य जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी गर्मी कार्य करते हो वहां आंतरिक शिकायत समिति एवं 10 से कम कर्मचारी गर्मियों जहां कार्य करते हो वहां लोकल शिकायत समिति का गठन करना अनिवार्य है इस संदर्भ में रिट याचिका (सी) संख्या-666-70/1992 विशाका एवं अन्य व नाम राजस्थान राज्य एवं अन्य में माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा आदेश/ निर्देश पारित किया जा चुका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जासूसी कांड के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन.. बालोद जिलाध्यक्ष बोकड़े हुए गिरफ्तार….

0

द वॉशिंगटन पोस्ट ने दुनियाभर के 16 अन्य मीडिया सहयोगियों के साथ मिलकर ‘द पेगासस प्रोजेक्ट’ नाम से जांच रिपोर्ट जारी की है. इस जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्राइवेट इज़राइली सॉफ्टवेयर पेगासस का इस्तेमाल फोन टैप करने में किया गया. इसमें दुनियाभर के 37 स्मार्टफोन को हैक करने में कामयाबी भी मिली. ये स्मार्टफोन बड़े पत्रकार, मानवाधिकार कार्यकर्ता, व्यापारी अधिकारी और दो ऐसी महिलाओं जो कि सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खसोगी की हत्या से जुड़ी थीं, उनके थे.

जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत करीब 300 लोगों की जासूसी पेगासस के स्पाइवेयर के ज़रिए की गई, जिसमें 40 पत्रकार भी शामिल हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इसके विरुद्ध भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी श्रीनिवास जी के नेतृत्व में दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया गया , जिसमे छत्तीसगढ़ अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया , जिसमे सभी प्रदर्शनकार्यों की गिरफ्तारी हुई , गिरफ्तारी देने वालों में छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी राष्ट्रीय सचिव मिलिंद गौतम जी बालोद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े एवं प्रदेश महासचिव मोनू अवस्थी भी रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सभी की रिहाई कल दिन मंगलवार को होगी ।।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती पर शिवसैनिकों ने उन्हें किया याद

0

जगदलपुर । पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल जी के जयंती के अवसर पर शिवसेना बस्तर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्रित होकर पृथक राज्य के स्वप्न को मूर्त रूप देने मवन अपने पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डालते राज्यवासियों को हार्दिक शुभेक्षा दी है।

शिवसैनिकों को संगठन का इतिहास बताते हुए ज़िला अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् ने बताया कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के सपने को साकार करने शिवसेना के माननीय प्रदेश प्रमुख धनजंय सिंह परिहार जी व अन्य वरिष्ठ शिवसैनिकों का राजनैतिक संघर्ष आज छत्तीसगढ़ के एक एक शिवसैनिकों के लिए गर्व का विषय है।

पृथक राज्य के लिए शिवसेना ने छत्तीसगढ़ के गांव गांव की भूमि से लेकर तात्कालीन राजधानी भोपाल और दिल्ली तक प्रदर्शन और कई धरना किया जिसके बाद ही हमें यह छत्तीसगढ़ राज्य मिला है। आज भी शिवसेना के सदस्य शिवसेना से नए जुड़े नए सदस्यों और अन्य लोगों को पृथक राज्य निर्माण हेतु पार्टी के संघर्ष की यादगार के तौर पर उस समय की छायाचित्र दिखाकर व इस सङ्घर्ष में शामिल रहें वरिष्ठ पदाधिकारियों की ज़ुबानी सुने बातों को आज दोहराकर सब गर्वान्वित होते हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ हस्तियों के साज़िश के चलते राज्य निर्माण के इतिहास के पन्नो से शिवसेना के इस संघर्ष गाथा को ग़ायब करने का पूर्ण प्रयास किया गया, यहां तक कि शिवसेना पार्टी और शिवसैनिकों को ही छत्तीसगढ़ से पूर्णतः समाप्त करने की राजनैतिक षड्यंत्र तक रची गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें क़ानूनी रूप से परेशान किया गया, जेल में डाला गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इधर सत्ता के लोभ में वर्षों तक नवगठित राज्य में लूटम लूट मच रही, लेकिन पृथक राज्य निर्माण के बाद भी अब तक छत्तीसगढ़ को वह नही मिला जिसके लिए शिवसैनिकों ने स्वप्न दृष्टा के सपनो को साकार करने संघर्ष किया पृथक राज्य का निर्माण की लड़ाई लड़ी गई और हर वर्ष आज भी शिवसेना – छत्तीसगढ़ की इकाई द्वारा दिल्ली में विशेष राज्य के दर्ज़ा की मांग लेकर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

उन्होमे कहा कि हमें गर्व है हमारे पार्टी शिवसेना के वरिष्ठजनों का पसीना पृथक छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के संघर्ष में लगा है। इसी लिए हमारा सिर सदैव गर्व से उठा हुआ है, हमने राष्ट्रीय दलों की भांति पृथक राज्य के मांग का विरोध नही बल्कि उसके लिए संघर्ष किया है। शिवसेना के सड़क से लेकर दिल्ली तक संघर्षों का ही नतीजा हैकि मध्यप्रदेश के कांग्रेस और केंद्र के भाजपा सरकार को पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की मांग पर सहमति देनी पड़ी और इस तरह हमें हमारा पृथक राज्य मिल सका।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस तरह अलग भाषा, अलग संस्कृती को सहेजे पृथक राज्य के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल जी को उनके जयंती के अवसर पर बस्तर के समस्त शिवसैनिकों ने नमन किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS