City Media - Page 1609 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1609

इस बीमार बच्चे के परिजनों की फरियाद आखिर कौन सुने; आसमान के भगवान या धरती के…

0

गीदम

सृष्टि में भगवान के बाद दूसरे भगवान का दर्जा डॉक्टर को ही माना गया है. लेकिन जब अपनी परेशानी और बीमारी को लेकर मानसिक रूप से तनाव में रहने वाले मरीजों की डॉक्टर ही ना सुने तो ऐसे डॉक्टरों से परिजनों का विश्वास का हट जाना लाजमी है. दूसरे शब्दों में यह कहा जा सकता है कि चंद पैसों की लालच में मरीज की जान से खेलना ऐसे डॉक्टरों के पेशे पर सवालिया निशान खड़े करता है.

ऐसा ही एक मामला गीदम के बाजार पारा का सामने आया है; जहाँ, महज 5 माह का मासूम बच्चा; डॉक्टरों की अघोषित लापरवाही के चलते जिंदगी और मौत से हर पल लड़ रहा है.

तकरीबन डेढ़ माह पूर्व योगेश देवांगन नामक उक्त बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे के पिता नरेंद्र देवांगन व माँ दीपिका देवांगन द्वारा जगदलपुर स्थित काले नर्सिंग होम लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद यहां के डॉक्टर मनीष काले ने बच्चे के दिल में छेद होने की बात कही और नया रायपुर के संजीवनी सत्य साईं अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की सलाह दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जहां इस बात को सुनकर परिजनों के होश उड़े हुए थे, वहीं किसी अन्य डॉक्टर से एक बार और इलाज कराने की लालसा ने नरेंद्र के मन में डॉक्टर नवीन दुल्हनी की ओर रुख करने की इच्छा जगाई; जिसके बाद अपने नन्हे से अबोध जान को लेकर डॉ. दुल्हानी के पास पहुंचे. यहां भी उन्हें रायपुर जाने की सलाह दी गई.

आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार किसी तरह अपने बच्चे को लेकर नया रायपुर स्थित संजीवनी सत्य साईं अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टर प्रशांत ठाकुर ने जांच करने के उपरांत कुछ दवाइयां लिख कर दी और योगेश का ऑपरेशन मार्च माह में करने और आगामी 25 मार्च को पुन: मिलने की बात कही.

गुरुवार को जब डॉ प्रशांत ठाकुर से अपने बच्चे के साथ परिजन मिले तो उनका कहना था कि बच्चे को तेज बुखार है; ऐसे में ऑपरेशन करना संभव नहीं है. अन्य किसी निजी अस्पताल में जाकर पहले बच्चे के बुखार का इलाज करवाएं.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

आर्थिक रूप से परेशान व मानसिक तौर पर टूट चुके इस परिवार के आंसू इस बात को सुनकर थमने का नाम नहीं ले रहे थे. बच्चे की तबीयत हर पल बिगड़ रही थी. हताश होकर यह परिवार अपने बच्चे के साथ वापस गीदम आ गया और अब इन्हें बच्चे की जान की चिंता सताने लगी है.

यहां यह कहना लाजमी हो जाता है कि संजीवनी जैसे प्रतिष्ठित अस्पताल में या तो बच्चों को होने वाले मामूली बुखार के इलाज करने की सुविधा तक नहीं है या फिर चुनिंदा डॉक्टरों की इस लॉबी में कमीशन खोरी का खेल इस कदर हावी है कि किसी की जान की परवाह ना करते हुए खुलेआम मनमाना रवैया अख्तियार करने से भी ऐसे डॉक्टर बाज नहीं आ रहे हैं.

जहां एक ओर राज्य शासन स्वास्थ्य सुविधा को लेकर गंभीर है और जनहित के लिए नित नए-नए योजनाएं ला रही है, वहीं, ऐसे डॉक्टरों की फौज भी जनता को लूटने के उद्देश्य से नए-नए दिमागी पैंतरे अपनाती रही है.

बहरहाल, गीदम में रहने वाले उक्त परिवार की फरियाद ना तो आसमान में रहने वाले भगवान सुन रहे हैं और ना ही धरती पर रहने वाले भगवान को उस 5 माह के बच्चे की कोई चिंता है.

कोतवाली पुलिस द्वारा प्रार्थी का मोटर सायकल का पतासाजी कर, सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी योगेष कुमार धु्रव ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि घटनादिनांक 24.03.2021 के पनारापारा के पास से इनकी मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक-CG04MX1467 को कोई ले गया है कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, उक्त वाहन का पतासाजी किया गया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिस पर पुलिस अधीक्षक दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में सउनि प्रेम पानीग्राही हमराह सहा0आरक्षक विरेन्द्र पाण्डे द्वारा तत्काल शहर में आसपास के क्षेत्र में उक्त वाहन का खोजबीन किया गया। पतासाजी दौरान दिनांक 26.03.2021 को दंतेष्वरी मंदिर के पास मोटर सायकल क्रमांक-CG04MX1467 लावारिस हालत में मिला, जिसे थाना लाकर तस्दीक किया गया। प्रार्थी को तलब कर, वाहन का कागजात पेश करने पर तस्दीक पश्चात सुपुर्दनामा पर दिया गया। वाहन मिलने पर प्रार्थी द्वारा समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने खराब हैंडपंप को सुधारने से किया इंकार, हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं सारा दोष निगम का

0

जगदलपुर।गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पेयजल से जुड़ी समस्याओं की खबरें सामने आ रही है.

सामान्य जन, शासन-प्रशासन से पेयजल समस्या के निराकरण की अपेक्षा रखते हैं. सामान्य तौर पर हैंड पंप के खनन और मरम्मत की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) की होती है, जिनके द्वारा पेयजल की उपलब्धता के आधार पर हैंडपंपों पर चिन्ह अंकित किया जाता है और उन्हें अलग-अलग श्रेणी में बांटा जाता है.

पिछले वर्ष प्रशासन ने बकायदा नंबर जारी कर पेयजल समस्या के निराकरण हेतु संपर्क करने के लिए अधिकारियों की सूची जारी की थी, लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी कोई भी सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शहर के कुम्हार पारा कोसा सेंटर के पीछे मुल्क राज महाना गली का हैंडपंप पिछले 1 वर्ष से खराब है. हैंड पंप पर पानी के लिए लगभग 200 परिवार आश्रित हैं, इस संबंध में जब पीएचई के कार्यपालन अभियंता पांडे को अवगत कराया गया. उन्होंने सीधे पल्ला झाड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही और निगम द्वारा सुधारने की बात कही.

अगर साहब चाहते तो हैंडपंप की वस्तु स्थिति से अवगत होकर निगम को सूचित कर सकते थे लेकिन साहब के पास इतना फुर्सत कहां है. उन्होंने ज्यादा समय नहीं लेते हुए फोन रख देना ही उचित समझा.

अभी तो गर्मी का मौसम शुरू हुई हुआ है आगे तो भीषण गर्मी होगी. ऐसी परिस्थिति में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता का इस तरह का रवैया इस प्रकार का रहा तो जिले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान पीएचई विभाग कैसे कर पाएगा.

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

जिले के कार्यपालन अभियंता होने के नाते उन्हें तो जिम्मेदारी लेकर अधीनस्थ अधिकारी को निर्देशित करना चाहिए था लेकिन साहब तो अपने में मस्त रहे और सीधे हमारी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही. ऐसे अधिकारियों पर जिला प्रशासन को नकेल कसने की आवश्यकता है और शासन की छवि भी ऐसे अधिकारी खराब करते हैं.
यह कार्यपालन अभियंता पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जाहिर है नेताओं और शीर्ष अधिकारियों तक विभाग का चंदा अच्छे से पहुंच रहा है.

लेकिन, इन सबके बीच सामान्य जनमानस की पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है.
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए क्या कदम उठाती है.

पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने खराब हैंडपंप को सुधारने से किया इंकार… हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं सारा दोष निगम का…

0

जगदलपुर… गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है और जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पेयजल से जुड़ी समस्याओं की खबरें सामने आ रही हैं सामान्य जन शासन-प्रशासन से पेयजल समस्या के निराकरण की अपेक्षा रखते हैं सामान्य तौर पर हैंड पंप के खनन और मरम्मत की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई की होती है जिनके द्वारा पेयजल की उपलब्धता के आधार पर हैंडपंपों पर चिन्ह अंकित किया जाता है और उन्हें अलग-अलग श्रेणी में बांटा जाता है पिछले वर्ष प्रशासन ने बकायदा नंबर जारी कर पेयजल समस्या के निराकरण हेतु संपर्क करने के लिए अधिकारियों की सूची जारी की थी लेकिन इस वर्ष अब तक ऐसी कोई भी सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी नहीं की गई है दरअसल शहर के कुम्हार पारा कोसा सेंटर के पीछे मुल्क राज महाना गली का हैंडपंप पिछले 1 वर्ष से खराब है हैंड पंप पर पानी के लिए लगभग 200 परिवार आश्रित हैं इसकी जानकारी से जब पीएचई के कार्यपालन अभियंता पांडे को अवगत कराया

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

गया उन्होंने सीधे पल्ला झाड़ते हुए अपनी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही और निगम द्वारा सुधारने की बात कही… अगर साहब चाहते तो हैंडपंप की वस्तु स्थिति से अवगत होकर निगम को सूचित कर सकते थे लेकिन साहब के पास इतना फुर्सत कहां है उन्होंने ज्यादा समय नहीं लेते हुए फोन रख देना उचित समझा अभी तो गर्मी का सीजन शुरू हुई हुआ है आगे तो भीषण गर्मी का सीजन आएगा ऐसी परिस्थिति में पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता का इस तरह का रवैया इस प्रकार का रहा तो जिले के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान पीएचई विभाग कैसे कर पाएगा जिले के कार्यपालन अभियंता होने के नाते उन्हें तो जिम्मेदारी लेकर अधीनस्थ अधिकारी को

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

निर्देशित करना चाहिए था लेकिन साहब तो अपने में मस्त रहे और सीधे हमारी जिम्मेदारी नहीं होने की बात कही ऐसे अधिकारियों पर जिला प्रशासन को नकेल कसने की आवश्यकता है और शासन की छवि भी ऐसे अधिकारी खराब करते हैं यह कार्यपालन अभियंता पिछले 3 वर्षों से भी अधिक समय से एक ही जगह पर पदस्थ है जाहिर है नेताओं और शीर्ष अधिकारियों तक विभाग का चंदा अच्छे से पहुंच रहा है लेकिन इन सबके बीच सामान्य जनमानस की पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है देखते हैं प्रशासन ऐसे अधिकारियों पर नकेल कसने के लिए क्या कदम उठाता है

माफी “आप” को नहीं बल्कि शहर महापौर को मांगनी चाहिए-तरुणा बेदरकर

0

आयोजन से कोई आपत्ति नहीं किन्तु गाने की फूहड़ता से है आपत्ति-तरुणा बेदरकर

जगदलपुर। आप नेत्री तरुणा बेदरकर द्वारा जारी बुधवार की विज्ञप्ति पर कांग्रेस की महिला नेत्री कमल झज्ज, एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव सहीत तमाम कांग्रेस के नेता एवं पार्षदों ने चौतरफा हमला बोल दिया है और महिला अस्मिता से जुड़ी सवाल पर पलटवार करते हुए उल्टे आम आदमी पार्टी एवं पार्टी की जिला अध्यक्षा तरुणा बेदरकर को माफी मांगने की बात कही जा रही है जिस पर आप नेत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए शहर महापौर सहित जुम्बा के आयोजकों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं से माफी मांगने की अपील की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

श्रीमती बेदरकर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दैरान की गई किसी भी तरह के आयोजनों से किसी को कोई गुरेज नहीं है किंतु इस तरह के शासकीय आयोजनों में महिला अस्मिता की धज्जियां उड़ाना क्षेत्र की महिलाओं के लिए बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि हमारे शहर की महापौर स्वयं युवा महिला नेत्री हैं। एक महिला नेत्री हाथों में शहर का दायित्व होने के बावजूद उन्हीं के गरिमामयी उपस्थिति में क्षेत्र की महिलाओं की अस्मिता से जुड़ी बातों को हल्के में लेना और फूहड़ गाने के माध्यम से महिला अस्मिता का धज्जि उड़ाना दुर्भाग्यपूर्ण। उन्होंने आगे कहा कि श्रीमती कमल झज्ज क्षेत्र के एक दबंग महिला नेत्री है और जिन से स्थानीय महिलाएं की काफी सारी उम्मीदें जुड़ी है। सत्ताधारी पार्टी की नेत्रियां होने के कारण श्रीमती कमल झज्ज और महापौर श्रीमती सफिरा साहू की ओर क्षेत्र की महिलाओं और

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

युवतियां आशा भारी निगाह से देखती हैं। ऐसे में महज पार्टी का समर्थन करने के नाम से लाव-लश्कर लेकर महिलाओं के अस्मिता के खिलाफ भी कूद पड़ना इन दोनों नेत्रियों को शोभा नहीं देती है। रही बात जुम्बा डांस की तो मैं खुद जुम्बा की नियमित प्रैक्टिशनर हूँ अतः जुम्बा से कोई आपत्ति नहीं है आपत्ति उक्त फूहड़ गाने के चयन से है वो भी शहर की प्रथम महिला की गरिमामयी उपस्थिति में। आगे कहा कि जहां तक बात शहर सफाई की है वह निश्चित तौर पर सराहनीय है और ये बात क्षेत्र के सर्वसाधारण को पता है कि आम आदमी पार्टी अपनी झाड़ू और सफाई के नाम से जानी जाती है जिसने पूर्व में सड़कों, नालियों और कीचड़ में उतर कर साफ करते रहे हैं और आज भी पार्टी सफाई को प्राथमिकता देती है। लेकिन सार्वजनिक आयोजन में बजाए गए उक्त फूहड़ गाने की खिलाफत हर मोर्चे पर करेगी।

श्रीमती बेदरकर ने कहा है कि अगर मैं गलत होती तो दो कदम बढ़ कर माफी मांग लेती लेकिन ये मुद्दा महिला अस्मिता की है और मैं इस विषय पर पीछे हटने वाली नहीं हूँ फिर चाहे सारी की सारी कांग्रेस पार्टी ही क्यों न कूद पड़े। उन्होंने आगे कहा कि इस विषय को लेकर वह महिला आयोग, महिला बाल विकास एवं छत्तीसगढ़ संस्कृति मंत्रालय में शिकायत दर्ज करेंगी और कहा कि वे आम आदमी पार्टी की प्रदेश महिला इकाई से लगातार संपर्क में और इस विषय से जुड़ी तमाम वीडियो एवं फ़ोटो एविडेन्स पर अध्ययन कर रहें है और जरूरत पड़े तो राज्य स्तर पर आंदोलन करेंगे।

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम बालिका को आर.पी.एफ. पुलिस की मदद से तत्काल पता तलाश कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली मे प्रार्थीया श्रीमती मंगलदई यादव पति डमरू यादव उम्र 40 निवासी लालबाग नेहरू मंच के सामने जगदलपुर ने आज दिनांक 25.03.2021 को थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दी कि इनकी पुत्री कु0 दिव्या यादव जो घर से किसी बात पर नाराज होकर बिना बताये विशाखापटनम् एक्सप्रेस ट्रेन में बैठकर कहीं चली जा रही थी कि सूचना पर तत्काल आरपीएफ उपनिरीक्षक

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जयपुर उडीसा से संपर्क कर जयपुर स्टेशन पर ट्रेन रूकने से चेक करने पर कुमारी दिव्या यादव मिली जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम कु0 दिव्या यादव बताने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर बालिका को लाने के लिये थाना प्रभारी एमन साहू ने उनके परिजनों के साथ थाना स्टाफ आरक्षक रवि सरदार को जयपुर (उडीसा) स्टेशन भेजकर कुमारी दिव्या यादव को जगदलपुर लाने भेजा गया, जगदलपुर आने पर पुछताछ कर बालिका को विधिवत् वारिसानों को सुपुर्दनामें पर सौंपा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

कोरोना की दूसरी लहर – जाने दल्लीराजहरा से कितने संक्रमित मिले

0

कोरोना की दूसरी लहर में दल्लीराजहरा से कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई वह इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATHUR-1024x1024.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध कता है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नवनियुक्त एडीशनल कलेक्टर द्वारा पदभार ग्रहण करने पर युवाओं द्वारा बुके व पेन देकर स्वागत किया गया

0

नवनियुक्त एडीशनल कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक द्वारा पदभार ग्रहण करने पर युवाओं द्वारा बुके व पेन देकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अनुभव जैन कुणाल जैन वंश गोयल पराग लुनिया आदि शामिल थे |

अघोषित रूप से बस्तर जिले में लगा लॉकडाऊन, एयरपोर्ट में होगी जांच,कोरोनटाईन रहना होगा, सतर्कता के लिए की स्थानों पर चेक पोस्ट

0

जगदलपुर।कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए इस पर प्रभावी नियंत्रण के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए। शुक्रवार को जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए पूरे जिले में लागू धारा 144 का पालन करवाने के साथ ही दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की जांच एवं क्वारंटीन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंद्रजीत चंद्रवाल सहित राजस्व विभाग, पुलिस विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतना आवश्यक है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने और टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक एवं खेलकूद जैसी गतिविधियां स्थगित करने के निर्देश देेते हुए कहा कि शादी-ब्याह और अंतिम संस्कार जैसे अवसर पर निर्धारित संख्या में ही लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह जैसी गतिविधियां सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित नहीं की जा सकेंगी, लेकिन घरों में त्यौहार मनाने पर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि होटल और ढाबों पर बैठकर खाने पर प्रतिबंध रहेगा, लेकिन पार्सल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने सामाजिक दूरी के पालन के लिए सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक मीटर की दूरी पर गोला बनाने और मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही के निर्देश दिए।

बस और रेल में सफर के दौरान निर्धारित दूरी तथा कोरोना से बचाव के लिए सभी सतर्कता सुनिश्चित करने के साथ ही कोड़ेनार, दरभा, मारडूम, धनपूंजी, भानपुरी, नलपावण्ड में चेकपोस्ट स्थापित करना और दूसरे राज्यों से आने वाले मुसाफिरों की कोरोना जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी अंतर्राज्यीय सीमाओं के साथ ही एयरपोर्ट में भी कोरोना जांच तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्य से आने वाले मुसाफिरों को सात दिन तक अनिवार्य तौर पर क्वारंटीन में रहना होगा। सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षणों वाले मरीजों की तत्काल कोरोना जांच के साथ ही रिपोर्ट प्राप्त होने तक क्वारंटीन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन द्वारा संचालित क्वारंटीन सेंटर में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में भी निर्देशित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3.jpg

इस अवसर पर कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशों के पालन, कोविड जांच की गति, पॉजिटिविटी प्रतिशत के संबंध में चर्चा, विकासखण्डवार सक्रिय प्रकरण, होम आइसोलेट मरीज की अद्यतन स्थिति, किसी विशेष क्षेत्र में अधिक धनात्मक प्रकरण पाये जाने पर कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने के संबंध में चर्चा, सामान्य लक्षण वाले मरीजों को होम आईसोलेशन दिये जाने के संबंध में चर्चा, कोविड-19 टीकाकरण की विभागवार एवं विकासखण्डवार प्रथम एवं द्वितीय डोज की अद्यतन स्थिति, टीकाकरण केन्द्रों को बढ़ाये जाने के संबंध में चर्चा, कोविशील्ड वेक्सीन और कोवेक्सीन की उपलब्धता, कोविड टीकाकरण हेतु आमजनों को प्रोत्साहित करने सफाई वाहन, पेट्रोलिंग वाहन, ट्रॉफिक सिग्नल के माध्यम से टीकाकरण का प्रचार-प्रसार किये जाने पर चर्चा, शहरों में कोविड-19 टीकाकरण हेतु वाहन उपलब्ध कराना एवं टीकाकरण हेतु विशेष कार्ययोजना, ग्रामीण क्षेत्रों में विकासखण्डवार टीकाकरण कवरेज की स्थिति एवं आम जनता के मोबेलाईजेशन, संभागीय वेक्सीन भण्डारण हेतु चिन्हांकित भवन के रेनोवेशन, कार्य की स्थिति, कोविड-19 मरीजों के ईलाज हेतु शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में बिस्तरों की उपलब्धता,. विकासखण्ड स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी, शहरी टास्क फोर्स कमेटी, समिति की बैठक एवं की गई कार्यवाही की जानकारी तथा जिला कोविड-19 कण्ट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की गई।

कोरोना पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर साहू ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

0

होली मिलन या सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश तक नही होगी

फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग नहीं करने वालो पर लगेगा 500 रूपए का अर्थदण्ड

धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुलेगें

नारायणपुर 25 मार्च 2021- सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू ने कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि को विशेष ध्यान रखते हुए तथा कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण के लिए आवश्यक आदेश जारी किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन अनुसार कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियत्रंण के संबंध में पूर्व में लागू अधिकांश प्रतिबंधों में समय-समय पर सशर्त छूट प्रदान की गई थी। उपरोक्त आंशिक प्रतिबंधों की समीक्षा की गई, जिससें वर्तमान में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरुप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधों, शर्ताे का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरुप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। कलेक्टर श्री साहू ने कोरोना वायरस, कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और उनके संक्रमण से बचाव के उपायों के तहत जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30, 34 सहपठित एपिडेमिक एक्ट, 1987 यथासंशोधित 2020 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आगामी आदेश तक के लिए लागू करने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार होली मिलन या अन्य किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति आगामी आदेश पर्यन्त नही होगी। होलिकादहन के दौरान सैनिटाईजर, फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का उपयोग करने की शर्त का कडाई से पालन करना आवश्यक होगा एवं अधिकतम 05 व्यक्ति उपस्थित रह सकेगें। सभी पर्यटन स्थलों में आम जनता का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सार्वजनिक स्थलों में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन की दशा में राज्य शासन द्वारा समय-समय पर निर्धारित अर्थदण्ड(वर्तमान में 500 रूपए) अधिरोपित किया जा सकेगा। अर्थदण्ड देने से इंकार करने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। धार्मिक कार्यक्रम एवं त्यौहार, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, खेलकूद, मेला, समारोह अथवा अन्य किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थल केवल व्यक्तिगत पूजा के लिए खुले रहेगें। व्यक्तिगत/एकल रूप से धार्मिक स्थल/संस्थान में प्रवेश किया जा सकेगा, परन्तु किसी प्रकार का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नही किया जावेगा। विवाह/अंत्येष्टि/दशगात्र अथवा उससें संबंधित आवश्यक कार्यक्रम में फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का पहनना तथा अधिकतम 50 व्यक्तियों को ही शामिल होेने की अनुमति होगी। कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों को समय-समय परहाथ धोना/सैनिटाईज करना अनिवार्य होगा तथा कार्यक्रम के लिए नियमानुसार जिलादण्डाधिकारी/अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त करना होगा। समस्त प्रकार के सभा, धरना, रैली, जुलुस अथवा सार्वजनिक प्रदर्शन आगामी आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा । दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों में क्रमशः 02 एवं 04 व्यक्ति ही बैठ सकेगें।

डी.जे., नगाड़ा अथवा अन्य समस्त प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधितरहेगा। सार्वजनिक स्थलों यथा बस स्टैण्ड, बैंक, पोस्टऑफिस, सिनेमाहॉल में आने-जाने वालों की दैनिक जांच की जावेगी एवं कोविड गाईड लाईन का पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जावेगा। यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खॉसी, बुखार, सॉस लेने में तकलीफ, स्वाद या गंध महसुस नही होना, दस्त, उल्टी या शरीर में दर्द की शिकायत हो, तो निकटतम केन्द्र में कोविड-19 जांच कराना तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक होमक्वांरटाईन रहन ाअनिवार्य होगा।रिपोर्ट पॉजिटिव होने तथा होमआईसोलेशन हेत ुअनुमति प्रदान किये जाने पर अनुमति की शर्तो का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी क्षेत्र में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की सघनता पायी जाती है तो उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया जावेगा तथा उक्त क्षेत्र के सभी व्यक्तियों को कंटेनमेंट जोन संबंधी समस्त दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। इस आदेश द्वारा दी गई सशर्त अनुमति को छोड़कर सार्वजनिक स्थलों में 05 से अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना आगामी आदेश पर्यन्त प्रतिबंधित रहेगा। नारायणपुर जिले में कोरोना वायरस (ब्व्टप्क्.19) के बढते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना वायरस निगरानी, जांच, निरीक्षणदल द्वारा भौतिक परीक्षण, संगरोध और इलाज से संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों को यदि कोई भी व्यक्ति सहयोग देने से इंकार करेगा अथवा वांछित जानकारी देने से इंकार करेगा या निगरानी दल के निर्देशो का पालन नही करेगा अथवा इस आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह व्यक्ति भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 270 सह पठित एपिडेमिक डिसीजेंज एक्ट, 1897 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अधीन दण्ड का भागी होगा। यह आदेश तत्काल लागू किया जाना आवश्यक है। वर्तमान परिस्थितियों में इस आदेश से प्रभावित होने वाले व्यक्तियों को सम्यक समय में तामीली संभव नहीं होने के कारण यह आदेश एकपक्षीय रुप से पारित किया गया है। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS