City Media - Page 1671 of 1844 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1671

आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार करने का पूरा संरक्षण प्राप्त है – भाजपा

0

जगदलपुर । भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के आड़ावाल पर स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया नगर मंडल भाजपा द्वारा अपने ज्ञापन में कहा गया की आपके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्रभारियों के द्वारा जिले के अंतर्गत ओवरलोड के रोकथाम के नाम पर लोकल बिल्डिंग मटेरियल के परिवहन कर्ताओं से बहुत बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है किसी भी रेत खदान गिट्टी खदान या डामर मिक्स प्लांट जैसे जगह पर या कंस्ट्रक्शन कंपनियों के यहां कोई धर्म कांटा नहीं लगा हुआ है अलग-अलग वस्तु का अलग-अलग माप होता है रेत खदान से रेत निकालने के दौरान पानी की मात्रा उसमें बहुतायत में होती है ऐसे में इन परिवहन कर्ताओं को रोककर इन्हें कानून का

भय दिखाकर बड़े पैमाने पर आपके संरक्षण में आप के अधिकारियों के द्वारा मोटी रकम की वसूली की जा रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों/ स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से प्रतीत होता है कि उनकी हिस्सेदारी अवैध वसूली में है और आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार करने का पूरा संरक्षण प्राप्त है आरटीओ विभाग को मोटी रकम लेने की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कांग्रेस के नेताओं को खुश करने के लिए भ्रष्टाचार को पूरी चरम पर पहुंचा दिया है भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल और नगरनार मंडल यह मांग करता है कि लोकल में जो परिवहन करता है जो खदानों से रेत गिट्टी मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं जहां पर किसी प्रकार का तोल की व्यवस्था नहीं है और हर वस्तु का अलग-अलग माफ है इन्हीं ओवरलोड के नाम पर परेशान ना किया जाए आरटीओ कार्यालय परिसर के लोकार्पण 3 फरवरी 2013 में लगी शिलालेख पट्टी का जिसमें तत्कालीन प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मुणत,अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप ,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,सुभाउ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,किरण देव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नामों में पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर कुटिल मानसिकता के विरोधियों द्वारा अभद्र रूप से इनके नामों में छेड़छाड़ की गई है जो अत्यंत निंदनीय एवं अपमानजनक है जिसका सुधार सात दिवस के अंतर्गत आपके द्वारा सुधार किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसी वाले को पूर्ण पूर्व की भांति शिलालेख में सुधार करेंगे।

इस विरोध में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राधेश्याम पद्रे, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, कमल पटवा, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक ,मनोज जंगम, गणेश काले, रोशन झा, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रघु सेठिया, सूरज नाथ, विकास सिरदार, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ,धनराज नायडू ,महेंद्र सेठिया,तपन राय,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Breaking बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता – खाद सप्लाई के नाम पर ठगी करने वाले जीजा-साले की जोड़ी पहुंची हवालात में

0

यूरिया खाद सप्लाई करनें के नाम पर कृषि केन्द्र के व्यापारियों से एडवांस लेकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के 02 आरोपियों को मीरा रोड मुम्बई से बालोद पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

इंटरनेट से कृषि केन्द्रों के मोबाईल नम्बर तथा अन्य विवरण प्राप्त कर ग्रामीण अंचल के व्यापारियो को बनाता था निशाना ।

आरोपी ट्रेवल एंजेसी से ऑनलाईन कार बुक कर पेमेंट लेने ट्रेवल एंजेसी के ड्रायवर को ही भेजता था व्यापारी के दुकान तक।

जल्दी कैश आदि ऑनलाईन पेमेंट सेटलमेंट एंजेसी से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराता था आरोपी।

बालोद जिला के थाना गुण्डरदेही, चौकी कंवर थाना गुरूर एवं थाना देवरी क्षेत्र के तीन अलग-अलग कृषि केन्द्र व्यापारियों से किया गया है ठगी, तीनो थानो मे है मामला दर्ज।

आरोपियो द्वारा राज्य के सरगुजा, जषपुर व अन्य जिलो मे भी यूरिया सप्लाई के नाम पर राशि  एडवांस लेकर किया गया है ठगी।

आरोपी का यूरिया खाद के पैतृक व्यवसाय का पूर्व के अनुभव का दुरूपयोग कर देता था वारदात को अंजाम।

आरोपी का डांस बार जाने का शौकीन होने तथा घर के व्यवसाय में रूपये पैसे की गड़बड़ी को लेकर घर वालो से विवाद होने पर घर से लगभग डेढ़ वर्षो से बाहर है आरोपी।

आरोपियों ने किस प्रकार ठगी की –

थाना गुण्डरदेही क्षेत्र में दिनांक 13.07.2020 को आरोपी अपने मोबाईल नम्बर से अतुल फर्टीलाईजर के नाम पर रवि कृषि केन्द्र गुण्डरदेही के संचालक  ललित जैन ग्राम-सिकोसा के मोबाईल नम्बर 9424116466 में फोन लगाकर यूरिया खाद के रायपुर में रेक लगने के संबंध में बताया, जिस पर 400 यूरिया बोरी खाद की खरीदी के संबंध में बात कर 80000 हजार रूपये एडवांस लेने के लिए ट्रेवल एजेंसी दुर्ग से संपर्क कर एक ड्रायबर को मुझे दुर्ग से गुण्डरदेही जाना है, कहकर ड्रायवर को गुण्डरदेही बुलाया जब वह गुण्डरदेही गया तो आरोपी ने ड्रायवर को बोला कि तुम गये हो तो लक्ष्मी कृषि केन्द्र जाना तथा वहां से 80000 हजार लेकर आना है, कहने पर ड्रायवर वहां जाकर रूपये ले आया तथा अपना किराया भाडा काटकर 78500 रूपये दुर्ग के टूर एण्ड ट्रेवल के संचालक कुकरेजा के पास छोड दिया जिसे संचालक 1200 रूपये अपना कमीषन काटकर 77300 रू. आरोपी गौरव अग्रवाल के एकाउण्ट नम्बर 371801501714 में जमा कर दिया। जिसे आरोपी ने अपने साला सचिन कुमार पिता राजेष कुमार के खाता नम्बर 051401511704 में ट्रान्सफर कर दिया था। आरोपी और उसका साला सचिन उक्त लेनदेन में साथ-साथ काम करते थे। इस प्रकार दोनो आरोपी द्वारा कृषि केन्द्र के संचालक ललित जैन को 80000 रू. लेकर खाद नही पहुंचाकर उसके साथ धोखाधड़ी किया गया है, जिस पर गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक-307/2020,धारा-420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इसी प्रकार आरोपी इन्टरनेट से मोबाईल नम्बर तथा अन्य विवरण निकालकर दिनांक 24.07.2020 को चौकी कंवर थाना गुरूर क्षेत्र के एकता कृषि केन्द्र सनौद के संचालक संतोष गंगबेर पिता हरखराम गंगबेर के मोबाईल में मुरादाबाद के अपने एक दोस्त के नाम से लिये मोबाईल नम्बर 7786854328 से स्वयं को मनीष मधु फर्टीलाईजर का सेल्समैन बताकर 1200 बोरी यूरिया खाद का सौदा तय कर एडवांस 150000 रूपये राज इन्टर प्राईजेस बादषाहपुर गुडगांव के खाता नम्बर 917020055559530 में 3 प्रतिषत के कमीषन पर गाड़ी ड्रायवर तथा पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीषन कटवाकर 142800 रूपये ट्रांसफर कराया। बाद में उक्त राषि को राज इंटरप्राईजेस से नगद प्राप्त कर एकता कृषि केन्द्र के संचालक से धोखाधडी़ किया है,जिस पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुरूर चौकी कंवर के अपराध क्रंमाक-321/2020, धारा-420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

इसी प्रकार इन्टरनेट पर ही सर्च कर मोबाईल नम्बर व विवरण निकालकर आरोपी ने दिनांक 06.08.2020 को थाना देवरी क्षेत्र के पटेल कृषि केन्द्र नाहंदा के संचालक टुमन लाल पटेल पिता स्व. पंचूराम पटेल ग्राम नांहदा के मोबाईल में अपने मोबाईल नम्बर 9311542066 से स्वयं को अतुल इंटरप्राईजेस रायपुर का संचालक बताकर रायपुर में खाद रेक लगी है जिसमें खाद के लिए एडवांस के तौर पर 60000 रूपये का सौदा तय कर गाड़ी ड्रायवर एवं पैसा ट्रांसफर करने वाले का कमीषन कटवाकर 58500रू. आरोपी अपने आईसीआईसीआई बैंक के खाता क्रमांक 371801501714 में ट्रांसफर करवाकर धोखाधड़ी किया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना देवरी के अपराध क्रमांक-105/2020 धारा-420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png

आरोपियों को खाद के नाम पर ठगी करने का तरीका क्यों सूझा –

आरोपी गौरव अग्रवाल का पूर्व में पत्थल गांव, जिला जषपुर में यूरिया खाद व अन्य रासायनिक उर्वरक बेचने का दुकान था। उक्त अनुभव का उपयोग करते हुए आरोपी इन्टरनेट से एरिया वाईज कृषि केन्द्रो के संबंध में जानकारी प्राप्त कर, कृषि केन्द्रो के संचालकों का मोबाईल नम्बर प्राप्त कर उन्हें फोन करके यूरिया सप्लाई करने विष्वास मे लेकर संचालकों से एडवांस रूपये लेकर यूरिया खाद न भेजकर उनसे ठगी किया करता था। इसके लिए वह इन्टरनेट से क्षेत्र विषेष के ट्रेवल एजेंसी का विवरण प्राप्त कर उनसे ऑनलाईन गाड़ी बुक कराकर गाड़ी के ड्रायवर के माध्यम से  रूपये उठवाता था। बाद में उक्त रूपये को जल्दीकैष जैसे कैष सैटलमैंट एजेंसी के माध्यम से अपने या किसी अन्य के एकाउण्ट में लेता था। ट्रेवल एजेंसी तथा कैष सैटलमैंट एजेंसी अपना-अपना कमीषन काटकर आरोपी के एकाउण्ट में पैसे भेजा करते थे। आरोपी पकड़ में न आये इसलिए आगरा, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद, कलकत्ता तथा मुम्बई जैसे शहरों में थोडे समय के लिए रहकर अपना ठिकाना बदलते रहता था।  

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जिला बालोद के तीन अलग-अलग थानो में पंजीबद्ध उक्त अपराधों के विवेचना के क्रम में आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल बालोद से तकनीकी विवरण तथा आरोपी के बैंक खाता का आहरण विवरण प्राप्त कर उसका अध्ययन कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देषन में विषेष टीम मुम्बई भेजी गई थी। जो मुम्बई में मीरा रोड स्थित आरोपी के ठिकाने से बडी सजकता से उन्हे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय ठाणे से 02 नफर आरोपियों गौरव अग्रवाल पिता पवन अग्रवाल एवं सचिन कुमार पिता राजेष कुमार को ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर बालोद लाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जिला के अलावा जिला सरगुजा तथा जिला जसपुर में भी समान प्रकार के अपराध घटित करना बताया गया। संबधित जिलो को इस तारतम्य में सूचित किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक रेडमी ।7 और एक वीवो ल्11 मोबाईल हैण्डसेट जप्त किया गया है तथा मामले के अग्रिम विवेचना में आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर धोखाधड़ी कर प्राप्त किये रूपयों की बरामदगी की जानी है।

उक्त धोखाधड़ी के प्रकरण को सुलझाने व आरोपियो की गिरफ्तारी मे डीएसपी श्री दिनेष कुमार सिन्हा, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर , निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, उप निरीक्षक कैलाष चन्द्र मरई, सहायक उपनिरीक्षक श्री भूजबल साहू , प्रधान आरक्षक राकेष साहू , सायबर सेल से प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र , आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक योगेष पटेल ,आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक राहुल मनहरे का सराहनीय भूमिका रहा

छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से सौजन्य मुलाकात की

0

बालोद – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद द्वारा छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बालोद से सौजन्य मुलाकात करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाये दी गई | जिलाध्यक्ष रेखू राम साहू ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया | जिसमे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम ने शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया |

भेंट करने वालों में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चंद्रकिशोर साहू, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सेवती चन्दन, महिला प्रकोष्ठ प्रांतीय अध्यक्ष इला दीवान, लोहारा ब्लाक अध्यक्ष गोपाल साहू, उपाध्यक्ष थलेश साहू सहित स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे |    

राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी को राज्य सभा सासंद द्वारा सम्मानित किया गया

0

गुरूर :- मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) दिनांक 06/01//2021 दिन बुधवार को अनुसूचित जाति विकास परिषद छ.ग. उक्त कार्यक्रम गांधी सभा मैदान धमतरी छ.ग. में आयोजित हुआ जिसमें महाविद्यालय डॉ. नाजमा बेगम प्राचार्य व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी को आज राज्य सभा सासंद फूलो देवी नेताम के द्वारा अनुसूचित जाति विकास परिषद छ.ग. फातिमा शेख सम्मान शिक्षक अवार्ड से सम्मान किया गया है। डॉ. नाजमा बेगम को सम्मान प्राप्त होने के लिये महाविद्यालय परिवार की ओर से प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री यज्ञदत्त साहू, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु. गीतेश्वरी, कु. प्रियंका, कु. सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं इन सभी ने बधाई दी।

जिला प्रशासन कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ आंदोलनरत ग्रामीणों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई सम्पन्न

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

कलेक्टर धर्मेश साहू और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के साथ आमदई खदान के संबंध में आंदोलनरत ग्रामीणों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में आंदोलनरत ग्रामीणों के प्रतिनिधियों ने अपनी अपनी बात रखी। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव, एस डी एम श्री दिनेश कुमार नाग, नायब तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, नायब तहसीलदार श्री केतन भोयर तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी उपस्थित थे।

ग्रामीणों के मुख्य मांगो में खदान का खनन कार्य बंद हो तथा खदान के पास खुले पुलिस कैम्प को बंद करना शामिल है। बैठक में बताया गया कि वर्तमान में खदान का काम बंद है तथा कैम्प को बंद कराने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा। कलेक्टर ने आंदोलनरत ग्रामीणों से आंदोलन नही करने की समझाईस दी तथा ठंड के मौसम को देखते हुए वापस लौटने कहा। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा मूलभूत सुविधा देने के लिए कार्यरत है।

हम चाहते है कि शासन की योजनाओं का लाभ सभी तक पहुँचे। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा कि यहां यह भ्रांति फैलाया जा रहा है कि कैम्प माइनिंग के लिए लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कैंप आप लोगो की सुरक्षा के लिए लगाया गया है माइनिंग के लिए नही। पुलिस अधीक्षक ने भी आंदोलनरत ग्रामीणों से आंदोलन नही करने तथा ठंड के मौसम को देखते हुए वापस लौटने को कहा।

भाजपा के नेता धान खरीदी को लेकर कर रहे षड्यंत्र : कांग्रेस

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

राज्य सरकार की धान खरीदी को लेकर गलत बयानबाजी कर रही है भाजपा
केन्द्र सरकार 60 लाख मैट्रिक टन चांवल खरीदी का वादा कर 24 लाख मैट्रिक टन ही चांवल खरीद रही है

छत्तीसगढ़ राज्य की भूपेश बघेल सरकार किसानों की हितैषी बनकर लगातार किसानों की आय को दुगना करना चाह रही है और इसी मंशा से किसानों के लिए अच्छा काम कर रही है जिससे किसान भी खुश और गदगद हैं जिसे भाजपा नेता पचा नहीं पा रहे हैं। राज्य की कांग्रेस सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ 10000 रूपये सहायता राशि दे रही है, उस राशि को राज्य के भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ग़लत तरीके से पेश कर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं जब कांग्रेस सरकार किसानों को प्रति एकड़ 10000 रूपये सहायता राशि दे रही तो
इससे भाजपा को तकलीफ क्यो है।

धान खरीदी को लेकर झूठा प्रचार कर रही भाजपा : रजनू नेताम

धान खरीदी पर भाजपा के नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे है। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा अभी से झूठ का प्रचार करने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों और धान का सम्मान किया है। कांग्रेस सरकार ने पहले साल में 80 लाख टन से अधिक और दूसरे साल में 83 लाख टन धान की खरीदी की है। भाजपा की 15 साल की सरकार ने तो 15 लाख से भी कम किसानों से औसत 50 लाख टन धान ही प्रतिवर्ष खरीदा गया। इस साल 21 लाख 50 हजार से अधिक किसानों का पंजीयन हो चुका है। कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया, जो भाजपा ने कभी नही सोचा था।

छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा का दोहरा चरित्र जान चुकी है –देवनाथ उसेंडी

भाजपा जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रही है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के किसान विरोधी, गरीब विरोधी, मजदूर विरोधी चरित्र को बखूबी समझ चुकी है। भाजपा ने कहा था कि 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करेंगे, लेकिन अभी तक किसानों की आय बढ़ाने के लिए कुछ भी नही किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के किसान हितैषी कार्यों से छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल है। कर्ज माफी का लाभ 20 लाख किसान परिवारों को मिला है। तत्कालीन रमन सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी और दगाबाजी की, जिससे किसान अपने खेत खलिहान, पशुधन और स्त्रीधन को बेचने पर मजबूर हो गए थे।

छत्तीसगढ़ के नेता धान खरीदी को बाधित करने का षड़यंत्र कर रहे : शिवकुमार पांडे

रमन सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के चलते ही छत्तीसगढ़ के खजाने पर 41 हजार करोड़ रुपये का कर्जभार चढ़ा। जिसका ब्याज अभी की भूपेश सरकार चुका रही है। पिछले 15 दिनों से जो घटनाक्रम बयानबाजी विशेषकर भाजपा नेताओं की चल रही है, उससे एक बात तो स्पष्ट हो जाती है कि भाजपा के छत्तीसगढ़ के नेता राज्य की धान खरीदी को बाधित करने का षणयंत्र रच रहे है। भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं के मंशा के अनुरूप धान खरीदी पर तमाम तरीके की अड़ेंगेबाजी लगा रही है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कर रही गलत बयान बाजी : रवि देवांगन

प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी पर भी धान खरीदी पर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी को छत्तीसगढ़ के किसानों की भलाई चाहती है, आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का विचार अगर रखती है तो भाजपा के 9 सांसदों, 2 राज्यसभा सदस्यों और भाजपा के 1 विधायक को लेकर दिल्ली जाएं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छत्तीसगढ़ के किसानों से प्रति एकड़ 25 क्विंटल धान खरीदी के अनुपात में चावल लेने की अनुमति लेकर आएं।

इस दौरान मौजूद रहे
इस मौके पर पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, जनपद पंचायत अध्यक्ष पंडी राम वड़डे, सासद प्रतिनिधि अजय देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी जेपी देवांगन, मैनू कुमेटी, राजू वड़दा दीपक गांधी आदि उपस्थित थे

एक रुपया, एक पइली धान देकर बढ़ाये किसानों का सम्मान

0

उक्त अभियान के अंतर्गत NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार एवम् बालोद NSUI जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव जी के मार्गदर्शन में NSUI डोंडी लोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व मे केंद्र में बैठी भाजपा सरकार द्वरा पारित तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज ग्राम

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कारूटोला ,शिकारिटोला एवं अन्य ग्राम के धान खरीदी केंद्रो में किसानों से 1 रुपया और 1पइली धान सहयोग के रूप में लिया जिसमे किसानों द्वारा बढ़ चढ़ कर सहयोग मिला जिसमे प्रमुख रूप से NSUI विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव , डोंडी ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंदन ग्वाल , बालोद विधानसभा अध्यक्ष शुभम मिश्रा, नरेंद्र गंगबोइर,अशोक श्रीवास्तव, नीरज कुमार ,सुखदेव ,अभय ,चंदन ,सिद्दार्थ ,आकाश ,निहाल ,अभिषेक ,NSUI संभाग सहसंयोजक एस .निशा आदि NSUI कार्यकर्ता गन उपस्तिथ रहे |

NSUI विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन ने कहा कि विगत 50 दिनों से पंजाब,हरियाणा के ढाई करोड़ से अधिक किसान राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार द्वारा पारित किये 3 काले कानून को लेकर आंदोलनरत है केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उनसे किसी भी प्रकार की बात करने की कोसिस नही की जा रही है ये लड़ाई केवल उन ढाई करोड़ किसानों की लड़ाई है बल्कि पूरे

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

देश के हर एक किसान की लड़ाई है इसलिये प्रदेश NSUI के निर्देश पर पूरे जिले के NSUI कार्यकर्ताओ द्वारा दिल्ली में आंदोलनरत किसान भाइयों के सहयोग के लिए हर मंडियों में जा कर किसान भाइयों से सहयोग स्वरूप एक पैली धान और एक रुपया का सहयोग मांगा जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-3.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भाजपा बस्तर जिलाध्यक्ष ने मण्डल प्रभारियों की सूची जारी की

0

भारतीय जनता पार्टी जिला बस्तर जिलाध्यक्ष  रूपसिंह मण्डावी जी ने 11 मण्डलों में मण्डल प्रभारियों की सूची जारी की है जो निम्नानुसार हैः-

मण्डल का नाम  मण्डल प्रभारीगण

भानपुरी        –  योगेन्द्र पाण्डे

बकावण्ड        –  श्रीधर ओझा

बस्तर         –  निवास मिश्रा

तोकापाल       –  रघुवंश वास्तव

जगदलपुर      –  रामाश्रय सिंह

नगरनार        –  वेदप्रकाश पाण्डे

नानगुर         –  रजनीश पानीग्राही

करपावण्ड       –  व्ही.एस. राजपुत

दरभा          –  बुधराम करटम

लोहण्डीगुड़ा      –  नरसिंह राव

बास्तानार       –  बृजेश भदौरिया/बाबुल नाग

भाजपा मण्डल द्वारा ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया

0

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर मंडल द्वारा सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में जगदलपुर के आड़ावाल पर स्थित आरटीओ ऑफिस में जाकर ओवरलोड के नाम पर अवैध वसूली को बंद करने एवं पूर्व में हुए लोकार्पण के शिलालेख में सुधार हेतु ज्ञापन सौंपा गया नगर मंडल भाजपा द्वारा अपने ज्ञापन में कहा गया की आपके अधीनस्थ कर्मचारियों और प्रभारियों के द्वारा जिले के अंतर्गत ओवरलोड के रोकथाम के नाम पर लोकल बिल्डिंग मटेरियल के परिवहन कर्ताओं से बहुत बड़े पैमाने पर अवैध वसूली की जा रही है किसी भी रेत खदान गिट्टी खदान या डामर मिक्स प्लांट जैसे जगह पर या कंस्ट्रक्शन कंपनियों के यहां कोई धर्म कांटा नहीं लगा हुआ है अलग-अलग वस्तु का अलग-अलग माप होता है रेत खदान से रेत निकालने के दौरान पानी की मात्रा उसमें बहुतायत में होती है ऐसे में इन परिवहन कर्ताओं को रोककर इन्हें कानून का भय दिखाकर बड़े पैमाने पर आपके संरक्षण में आप के अधिकारियों के द्वारा मोटी रकम की वसूली की जा रही है |

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों/ स्थानीय कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से प्रतीत होता है कि उनकी हिस्सेदारी अवैध वसूली में है और आरटीओ विभाग को भ्रष्टाचार करने का पूरा संरक्षण प्राप्त है आरटीओ विभाग को मोटी रकम लेने की खुली छूट देकर भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं कांग्रेस के नेताओं को खुश करने के लिए भ्रष्टाचार को पूरी चरम पर पहुंचा दिया है भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल और नगरनार मंडल यह मांग करता है कि लोकल में जो परिवहन करता है जो खदानों से रेत गिट्टी मिट्टी का परिवहन कर रहे हैं जहां पर किसी प्रकार का तोल की व्यवस्था नहीं है और हर वस्तु का अलग-अलग माफ है इन्हीं ओवरलोड के नाम पर परेशान ना किया जाए आरटीओ कार्यालय परिसर के लोकार्पण 3 फरवरी 2013 में लगी शिलालेख पट्टी का जिसमें तत्कालीन प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह तत्कालीन परिवहन मंत्री राजेश मुर त,अमर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप ,विक्रम उसेंडी, दिनेश कश्यप ,संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी,सुभाउ कश्यप, बैदूराम कश्यप ,किरण देव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नामों में पूर्वाग्रहों से ग्रसित होकर कुटिल मानसिकता के विरोधियों द्वारा अभद्र रूप से इनके नामों में छेड़छाड़ की गई है जो अत्यंत निंदनीय एवं अपमानजनक है जिसका सुधार सात दिवस के अंतर्गत आपके द्वारा सुधार किया जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इसी वाले को पूर्ण पूर्व की भांति शिलालेख में सुधार करेंगे।

इस विरोध में मुख्य रूप से नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नगरनार मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास महामंत्री संग्राम सिंह राणा, राधेश्याम पद्रे, मनोहर दत्त तिवारी, राकेश तिवारी, आशुतोष पाल, कमल पटवा, अभय दीक्षित, अतुल सिम्हा, शशि नाथ पाठक ,मनोज जंगम, गणेश काले, रोशन झा, प्रकाश रावल, धीरज मेहरा, रघु सेठिया, सूरज नाथ, विकास सिरदार, गणेश नागवंशी, रूपेश समरथ,धनराज नायडू ,महेंद्र सेठिया,तपन राय,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हार्डिंग्स के टेंडर नही होने से निगम को उठाना पड़ा है करोड़ो का नुकसान – रजनीश पानीग्राही

0

जगदलपुर। जिले के नगर निगम के अंर्तगत शहर में लगे होर्डिंग्स से पिछले कुछ वर्षों से लगातार निगम को करोड़ो रूपये का नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद रजनीश पानीग्राही ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम में पिछले 6 वर्षों से कांग्रेस की सरकार आय का नया स्रोत बना पाने में नाकामयाब रही हैं, वहीं निगम के आय के साधनों का नुकसान करने में लगे हुए हैं। शहर में लगे हार्डिंग्स की बदौलत प्रति वर्ष 15 से 20 लाख रुपए तक की आय निगम को होती थी, लेकिन अब यह घटकर 5 से 6 लाख रूपये रह गई है, जब कि यह और भी अधिक बढऩी चाहिए थी। टेंडर के नाम पर खानापूर्ति कर अपना हित साधने में लगे लोग निगम का प्रत्यक्ष रूप से नुकसान कर अपनी जेबे भरने में लगे हुए हैं।

पानीग्राही ने कहा कि शहर में कुल 80 से 90 होर्डिंग्स लगे हुए हैं, नगर निगम की देखरेख में ही कई व्यापारी टेंडर नहीं होने का फायदा उठाकर होर्डिंग्स पर विज्ञापन तो लगा रहे हैं,लेकिन इन विज्ञापनों का शुल्क निगम को अदा नहीं कर रहे हैं। करोड़ो रूपये के गड़बडी में कहीं न कहीं निगम के मिली भगत से अपना हित साधनें में लगे हुए हैं और निगम का नुकसान पंहुचा रहे हैं। दिनो-दिन कांग्रेस की प्रदेश सरकार की तरह निगम की हालत भी दयनीय होती जा रही है, जिसका सीधा खमियाजा शहर की जनता को उठाना पड़ेगा। यदि कांग्रेस के विगत 6 वर्ष के कार्यकाल का होर्डिंग्स पर विज्ञापन की राशि का आंकलन किया जावे तो करोड़ो रूपये का चूना लगाया जा चुका है, और यह सिलसिला लगातार जारी है।

MOST POPULAR

HOT NEWS