(अर्जुन झा) जगदलपुर। वादा कर लेते हैं और साफ मुकर जाते हैं, वादा किसी से और वफ़ा किसी और से, ये प्यार में क्यों होता है, इन सब बातों को भूलकर एक नया दौर शुरू करने वाले, बस्तर के एक आदिवासी लाल ने प्यार में वफादारी की बेमिसाल नजीर पेश की है। आदिवासी समाज में दो शादियां या दो बीवियां कोई असहज बात नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि देश दुनिया में दो शादियां करने वालों की कोई कमी है लेकिन बस्तर के चंदू ने कुछ ऐसा किया कि उसका ब्याह चर्चा का विषय बन गया। चंदू एक साथ दो चांद अपने घर ले आया।
उसने दो युवतियों से एक ही साथ फेरे लेकर बता दिया कि प्यार किया तो निभाया। प्यार के लिए तो कुछ भी करेगा। चंदू ने हसीना और सुदरी नाम की आदिवासी बालाओं से प्यार किया और दोनों से एक ही साथ ब्याह रचाया। दो अलग अलग जगह की आदिवासी युवतियों ने अपने सच्चे प्यार को सौतन के साथ राजी खुशी स्वीकार किया।
इनके परिवार ने पूरे परंपरागत तरीके से धूमधाम के साथ इस विवाह का आनंद लिया। जिस को भी इस अनोखे विवाह कार्यक्रम की खबर मिली, वह अपने को साक्षी बनने से रोक नहीं पाया। चंदू के घर वालों ने बाकायदा शादी का निमंत्रण पत्र भेज कर अपने नाते रिश्तेदारों, परिचितों को न्यौता भेजा। विवाह की सारी रस्में पूरी की गईं और अपनी दोनों वधुओं के साथ चंदू ने एक साथ फेरे लिए।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने भाजपा के नेताओं के बयान पर ब़ड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि धान खरीदी बंद होने की अफवाह फैला कर राजनीतिक बयान देकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा जनता को दिग्भ्रमित कर रहें हैं। आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने आगे कहा कि बस्तर में किसानों द्वारा अब तक 308 हजार मिट्रिक टन से अधिक धान उपार्जन किया है जिसके तहत् किसानों में खुशी देखने को मिल रही है और किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में किसान प्रफुल्लित है जिनको गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने 4जनवरी2021 की स्थिति पर आधारित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि बस्तर जिले में 70 हजार 408 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार बीजापुर जिले में 32 हजार 414 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 7 हजार 71 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक लाख 71 हजार 503 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में 79 हजार 991 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 10 हजार 576 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 19 हजार 825 मीट्रिक टन धान उपार्जन हुआ है। आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व आरएसएस का एजेंडा यह है कि *बार -बार बोलों- सौ बार झूठ बोलों जिससे झूठ सच साबित हो किंतु यह बात भी सत्य है कि झूठ- झूठ होता है और सत्य -सत्य।
राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी को राज्य अतिथि घोषित किया
विदित हो कि विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मुलाकात कर आचार्य श्री के 3 जनवरी से 5 मार्च के मध्य अहिंसा यात्रा छत्तीसगढ़ में रहने के दौरान आचार्य श्री एवं महाश्रमणी साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी को इस अवधि में राज्य अतिथि घोषित करने का अनुरोध किया था जिस पर संवेदनशील मुख्यमंत्री जी के निर्देश पर राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है
इस आदेश के जारी होने के बाद विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है
दिनांक 5 जनवरी 2021 भानुप्रतापपुर में छत्तीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ ने बैठक कर निवेशकों की पैसा वापसी को ले कर चर्चा की गई, संघ के अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी ने कहा कि सरकार अपने किए गए वादा को निभा नहीं रही है तथा कंपनियों पर कार्यवाही के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है ,अपने चुनावी सभा में कभी नहीं कहा कि कंपनियों पर कार्यवाही करके पैसा दिलाएंगे । बैठक में संघ के संरक्षक घना राम साहू , अध्यक्ष दीनदयाल नरेटी सचिव कमलेश कुमार साहू , उपाध्यक्ष बजरू राम गावड़े . कोषाध्यक्ष नंदकुमार साहू,
सलाहकार श्रीराम ठाकुर, बहुर सिंग साहू , सीता राम मंडावी , शंकर लाल साहू मीडिया प्रभारी सतीश यादव , कार्यकारिणी सदस्य बिशेसर सिन्हा , करबारी गावड़े , संतू राम ध्रुव, श्यामलाल नाग, टोमेश सहारे, प्रदीप अधिकारी, विष्णू राम साहू , रामसिंह राजपूत , सुक्रेंन गोटा , सुक्कु राम उइके , पांडे राम सलाम , हरिशंकर देवांगन , दुलार दास , सुमरण दास , डोमेंद्र भूआर्य , प्यारे लाल भोयर तथा स्थानीय लोगों के साथ साथ अंतागढ़,भानुप्रतापपुर, नारायणपुर एवम राजनांदगांव जिले के सैकड़ों अभिकर्ता एवम् निवेशक साथी बैठक में उपस्थित थे,बैठक में
उपस्थित संघ के संरक्षक घना राम साहू ने कहा चिटफंड कम्पनियो को रोजगार मेलो में बढ़ावा देने से छतीसगढ़ राज्य के लगभग बीस लाख परिवार के दस हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि 110 भिन्न चिटफंड कम्पनियो में फंसे हुए है, जिस पैसा वापसी के लिए संघ ने सन 2015 से लगातार शासन प्रशासन को आवेदन, ज्ञापन, आंदोनल, के माध्यम से शासन प्रशासन तक समस्या को पहुचाने का कार्य करते रहे है, कांग्रेस ने विधान सभा चुनाव में अपने जन घोषणा पत्र क्रामांक 34 में कहा था कि छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कम्पनियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुए निवेशकों का पैसा वापस किया जाएगा, जिस पर
विश्वास कर के कम्पनियो में फंसे निवेशक अभिकर्ता ने कांग्रेस को वोट दे कर छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग किये है,कांग्रेस की सरकार बने दो वर्ष बीत गए है, जिसमें एक सौ दस चिटफंड कम्पनी में से मात्र एक कम्पनी यालको ग्रुप का ही जमीन को सरकार द्वारा कुर्क कर निवेशकों का तीस प्रतिशत पैसा वापस की गई है जबकि चुनावी सभा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने कहा था कि सभी निवेशकों को ब्याज सहित उनकी पैसा वापस किया जाएगा चाहे इसके लिए हमें कोई भी अतिरिक्त कोष बनाना पड़े , हम बनायेंगे । सरकार द्वारा चुनाव में हर निवेशकों की पैसा वापस देने की बात कही थी, बीजेपी सरकार के कार्यकाल में संगठन की ओर की गई सभी आंदोलन धरना में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो पिसिसी
अध्यक्ष थे, संघ की बैनरतले की गई रायपुर, जगदलपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, डोंडी, बालोद, बलोदाबजार व अन्य सभी आंदोलनों रैली में श्री भूपेश बघेल जी व कांग्रेस दल के सभी विधायकों ने संघ की आंदोलनों में शामिल हुए और कांग्रेस को सरकार बनने पर हर निवेशकों की पैसा वापसी की बात कही गई थी से मुख्यमंत्री निवास रायपुर तक पैदल मार्च करते मुख्यमंत्री निवास रायपुर में जा कर पूरे प्रदेश भर के निवेशक अभिकर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन दे कर निवेशकों की पैसा वापसी की मांग की जाएगी, बैठक में निम्न कम्पनी के निवेशक उपस्थित थे, कोलकत्ता वेयर, यालको, सांईप्रसाद, सनसाईन इंफ्राबिल्ड कार्पोरेशन,एस पी एन जे,बी एन गोल्ड,पी ए सी एल, जी एन गोल्ड, गरिमा , एनआई सी एल, साई प्रकाश, फ्यूचर गोल्ड,गुरुकृपा, दिब्यानी,सुभ लाइट, जे एस वी,रुचि रियल, श्रीराम रियलस्टेट, एस यू एस के,रॉयल विजन,विनायक होम,ए डी वी,भूमिदेवकांन,टोबो जनस्वास्थ्य कल्यालन,सजीवनि,.मिलियन माईनस बी एन पी इंडिया,अनमोल इंडिया,साईं दीप,सत्यादीप,स्काई मार्ग फाइनेंस,एस.पी.एन.जे.,सनसाइनहाईटेक इंफ़्राकान, एन आई सी एल, कम्पनी के निवेशक बैठक में उपस्थित रहे।
*छतीसगढ़ अभिकर्ता उपभोक्ता सेवा संघ बालोद एवम् कांकेर जिला ( संयुक्त)
सायबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
दिनांक 03.01.2021 से 05.01.2021 को थाना देवरी के तत्वाधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् पंचायत स्तरीय 03 दिवस टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें थाना देवरी व चौकी पिनकापार क्षेत्र के ग्राम देवरी, मार्री, पसौद, खैरा,
आतरगांव, गहिरा नवागांव, आलीवारा, रीवागहन, राणाखुज्जी, राघोनवागांव, साल्हे बाजार, पिनकापार, संबलपुर, कुआगांव, खपराभाट, पीपरखार, नाहंदा, सुरसुली, जेवरतला, बोईरडीह, रानीतराई रोड़, टटंेगा, भरदा, हरदी, फरदफोड, परसुली, सिरपुर, किसना, बहेराभाठा के लगभग 30 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता के दौरान 30 ग्राम के ग्रामीण एकत्र हुये। खिलाड़ियों को तथा ग्रामीणों को साईबर जागरूकता अभियान तथा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री दौलत राम पोर्ते तथा थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक नवीन बोरकर के द्वारा उपस्थित खिलाडियों व आमजनों को सायबर अपराध से बचने हेतु उपाय जैसे- अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में ।दल क्मेा फनपबा ैनचचवतजए ज्मंउ टपमूमत इत्यादि एप अपलोड नहीं
करने, गुगल सर्च इंजन में उपलब्ध कस्टमर केयर के फर्जी मोबाईल नम्बरों पर संपर्क करने से बचने यू.पी.आई. पिन शेयर करने से बचने, सोशल मिडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी बैंकिंग संबंधी जानकारियां पोस्ट न करने के संबंध में जागरूक किया गया। ए.टी.एम. क्लोन कर ठगी करना, ए.टी.एम. कार्ड बंद होने संबंधी आने वाले फर्जी फोन कॉल, लोन लेने संबंधी फोन कॉल मैसेज से, लॉटरी के नाम पर, किसी भी सोशल मिडिया के माध्यम से महंगो सामानों को सस्ती दर में बेचने का प्रलोभन देने एवं अपने ए.टी.एम. कार्ड का सुरक्षित ढंग से
उपयोग करने की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने संबंधी सुरक्षात्मक उपाय जैसे-सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प नहीं करने (2) शराब पीकर वाहन नहीं चलाने (3) माल वाहक वाहन से सवारी का उपयोग नहीं किये जाने (4) ओवर स्पीड वाहन नहीं चलाना (5) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया गया।
30 ग्रामों की क्रिकेट टीमों का क्रिकेट मैंच आपस में खेला गया। जिसमें फाईनल मैच ग्राम देवरी और राणाखुज्जी की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें देवरी की टीम विजेता तथा राणाखुज्जी की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह कार्यक्रम में श्री दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद, श्री नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, ग्राम पंचायत मार्री बंगला सरपंच श्री अमर लाल भूआर्य, ग्राम देवरी सरपंच श्रीमति डोमेश्वरी मंडावी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित हुये। जिनके द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया गया।
बालोद – जिला बालोद अंतर्गत मालवाहक वाहनों से सवारी ले जाने के कारण, एक्सीडेंट की घटनाओं की वृद्धि को देखते हुये, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा जिले से सभी थाना/चौकी प्रभारियों को मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध उचित कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.01.2021 को जिला बालोद के सभी थाना/चौकी क्षेत्रों में माल वाहक वाहनों पर सवारी भरकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध पर मोटर व्हीकल एक्ट तहत् कार्यवाही की गई है, जो निम्नानुसार है-
क्रमांक थाना माल वाहक में सवारी ढ़ोना
1 बालोद 03
2 राजहरा 02
3 डौण्डीलोहारा 01
4 अर्जुन्दा 03
5 गुण्डरदेही 04
6 यातायात बालोद 04
योग 17
माल वाहक वाहनों में सवारी ले जाने वाले वाहन चालकों के ड्रायविंग लायसेंस को निरस्त करने परिवहन विभाग को पत्राचार किया गया है। इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस बालोद तथा थाना गुण्डरदेही द्वारा मोटरयान अधिनियम में की गई कार्यवाही निम्नानुसार है-
1 दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना 06 –
2 बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना 13
3 यातायात नियमों का पालन नहीं करना 14
4 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना 05
5 वाहन में माल का उंचे की ओर निकाल होना 03
6 तेज गति एवं माल वाहक में सवारी ले जाना 01
7 नंबर प्लेट का स्पष्ट व नियमानुसार न लिखा होना 02 –
योग 43
बालोद पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जायेगा, जिसमें माल वाहक वाहनों द्वारा सवारी ढ़ोने के विरूद्ध कार्यवाही, सीट बेल्ट न लगाने वाले कार चालकों के विरूद्ध कार्यवाही तथा दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेंट प्रयोग नही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। इसके अतिरिक्त वाहन दुर्घटनाओं में मृत्यु के प्रमुख कारण:- (1) रेड लाईट जम्प करना (2) शराब पीकर वाहन चलाने (3) वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग (4) ओवर स्पीड (5) माल वाहक वाहन से सवारी ढ़ोने वाले वाहनों पर बालोद पुलिस द्वारा लगातार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही की जावेगी।
आज जिला एन. एस. यू.आई ने प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा कर निर्देश से जिले के विभिन्न धान उपज केन्द्रों में किसानों के बीच जाकर एक रुपया एक पैली धान देकर बढ़ाए किसानों का सम्मान कार्यक्रम की सुरुवात की जिसमे किसानों ने समर्थन देकर केंद्र के काले कानून का विरोध जताया |
एन. एस. यू.आई से पार्षद विजय ने बताया कि किसान, किसान आंदोलन का पुर्ण समर्थन कर रहे है एन. एस. यू.के लोगो को किसान भाइयो से एक जगह पर दो से तीन पैली धान एव एक सौ रपये तक अपने स्वेक्षा से दान कर रहे है। केन्द्र सरकार के काले कानून के बारे में बस्तर के किसान भाई भी भली भांति जानते है इस लिए इस कार्यक्रम का जोरो से सहयोग दे रहे है इस कार्यक्रम मे एन. एस. यू.आई से युवा पार्षद विजय सलाम ,एन. एस. यू.आई जिला अध्यक्ष उमेश कर्मा,एन. एस. यू.आई पूर्व जिला अध्यक्ष जय वट्टी,अल्ताफ खान ,विसु पात्र, सोहन पोटाई,लक्की ,कोमल,कामदेव आदि सम्मिल थे |
जगदलपुर ।शहर के बीचोबीच स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय आवास को 4 जनवरी की सुबह बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लगे शासकीय भवन को 4 जनवरी को एसडीएम व पीडब्ल्यूडी व राजस्व अमला द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर तोड़ दिया गया है वह शासकीय भवन एक महिला शिक्षिका को आवंटित किया गया था और उस महिला शिक्षिका विगत कई वर्षों से उस शासकीय भवन में निवासरत थी उक्त महिला ने बताया कि भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें नोटिस नहीं दिया गया था बिना नोटिस दिए ही तोड़ दिया गया।
उक्त भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें मौखिक सूचना दी गई। उक्त शिक्षिका ने बताया कि भवन को तोड़ने से पूर्व उन्हें नियमानुसार नोटिस दिया जाना था किंतु उन्हें शासकीय अधिकारियों द्वारा नोटिस नहीं दिया गया और भवन को तोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि आप जिस शासकीय भवन में रहती हैं उसे खाली कर दें और दो-तीन दिन के अंदर ही उक्त भवन को तोड़ दिया गया। शिक्षिका ने आगे बताया कि उसके पिता की तबीयत काफी दिनों से खराब होने के कारण वह अपने पिता के निवास में विगत तीन-चार माह से रह रही हैं और उनका सामान शासकीय भवन में ही था सूचना दिया गया कि आप अपना सामान खाली करने का उनको तोड़ा जाना है और आनन-फानन में उनके मकान के सामान को कर्मचारी द्वारा निकाल कर बाहर रख दिया गया। और जेसीबी चला कर उक्त भवन को तोड़ दिया गया।
इस संबंध में एसडीएम श्री मरकाम से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिक्षिका विगत 6 माह से इस भवन में नहीं रहती हैं और यह भवन जर्जर हो चुका है जो कभी भी गिर सकता है इस कारण उक्त भवन को तोड़ना जरूरी था।
शहर मे ऐसी चर्चा भी है की क्या इसी तर्ज पर शहर में स्थित अन्य विभाग के शासकीय भवन जो जर्जर हो चुके हैं उन्हें भी तोड़ा जाएगा या उक्त भवन को ही तोड़ा जाना जरूरी था।
डौंडी – छत्तीसगढ़ प्रदेश के पंचायत सचिव जो 29 विभाग के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर पर ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य एवं केंद्र शासन के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने कर कार्य करते है | पंचायत सचिवों के साथ नियुक्त सभी कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीयकरण कर दिया गया है | केवल पंचायत सचिव शासकीयकरण से वंचित है |
पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करने हेतु प्रदेश के 65 सम्मानीय विधायकगण द्वारा अनुशंसा पत्र शासन को प्रेषित किया जा चूका है |
मुख्य सचिव को ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है पंचायत सचिव के कार्य को देखते हुए व विधायकों के अनुशंसा पत्र को देखते हुए परीक्षा अवधि समाप्ति के पश्चात् शासकीयकरण करें |
ग्राम सिकोसा के बांस डिपो से अप्रेल माह में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के0के0 मिश्रा एवं वनरक्षक भूषण लाल द्वारा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान एक न्यू हालैण्ड ट्रेक्टर में कहुआ जलाऊ लकड़ी चार चट्टा अवैध परिवहन करते पकड़ा गया, जिसे वन विभाग के शासकीय डिपो सिकोसा में खड़ा किया गया था। किसी अज्ञात चोर द्वारा उक्त वाहन की चोरी कर लिया गया था।
घटना दिनांक 27.04.2019 की है। दिनांक 26.04.2019 को थाना गुण्डरदेही में वन विभाग की रिपोर्ट पर चोरी का मुकदमा पंजीबद्ध कर आरोपी गजेंद्र चंद्राकर ऊर्फ लाल पिता रेवारा चंद्राकर उम्र 27 वर्ष एवं ओमप्रकाश साहू ऊर्फ भोलू पिता गैंदलाल साहू उम्र 36 वर्ष औरी थाना रानीतराई जिला दुर्ग की गिरफ्तारी की गई थी। दो आरोपी घटना घटना दिनांक से
फरार थे, जिनकी लगातार पता तलाश की जा रही थी। नानू ऊर्फ खोमलाल साहू पिता स्व0 गैंदलाल साहू उम्र 23 वर्ष एवं पुष्पेद्र चंद्राकर पिता चैनसिंग चंद्राकर उम्र 45 वर्ष औरी थाना रानीतराई को गुण्डरदेही पुलिस द्वारा कुकदा कुम्हारी से पकड़कर गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।