City Media - Page 1727 of 1842 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1727

गोवंश के संवर्धन से ही होगा छत्तीसगढ़ राज्य गठन का उद्देश्य पूरा – श्री पाटेश्वर धाम

0

गोवंश के संवर्धन से ही होगा छत्तीसगढ़ राज्य गठन का उद्देश्य पूरा
श्री पाटेश्वर धाम के द्वारा लगातार छह माह से अधिक समय से चल रहे ऑनलाइन सत्संग परिचर्चा में संत श्री राम बालक दास जी ने आज यह उद्गार छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के अवसर पर कहे ज्ञात हो कि समसामयिक विषय एवं धार्मिक आध्यात्मिक चर्चा के लिए प्रसिद्ध ऑनलाइन सत्संग पाटेश्वर धाम से प्रतिदिन सुबह 10:00 से 11:00 बजे एवं दोपहर 1:00

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

से 2:00 बजे विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप पर आयोजित होता है जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रखर प्रवक्ता क्रांतिकारी संत राम बालक दास जी महत्यागी अपने चिर परिचित अंदाज में सभी भक्तों साधकों एवं जिज्ञासुओं का मार्गदर्शन करते हैं आज 1 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार जय हो छत्तीसगढ़ मैया के भजन की सुंदर सी प्रस्तुति श्री राम बालक दास जी ने की उनके अलावा पूर्वी साहू रश्मि वर्मा डुबोवती यादव तन्नू साहू रायपुर दाता राम साहू जी पाठक परदेशी बैजलपुर जी पुरुषोत्तम अग्रवाल जी पद्मावती

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

देवांगन विभिन्न साधक भाई बहनों एवं ननहे मुन्ने बच्चों ने छत्तीसगढ़ी में गीत गाकर अपने राज्य उत्सव को ऑनलाइन सत्संग में भी मनाया संतोष श्रीवास जी पोलमी के द्वारा भी सुंदर विचार रखे गए बहन रिचा के द्वारा मीठा मोती में सुंदर विचार रखे गए जिस पर बाबा जी ने विस्तृत चर्चा भी की आज की परिचर्चा में पंजाब पठानकोट से सतीश महाजन जी नई दिल्ली से आशु मोंगिया जी लखनऊ से शिवा सिंह ठाकुर एवं झारखंड से भी भक्तों का उपस्थिति रहा पूज्य बाबा जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान गोवंश से है छत्तीसगढ़ में जिसके घर में गाय हो उसे ही गोटियां कहा जाता था छत्तीसगढ़ में आज भी गोवंश की बहुत दूर्दशा हो रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

पिछली सरकार एवं वर्तमान सरकार के द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद एवं पाटेश्वर धाम के संरक्षण में सैकड़ों गौशाला खोले जाने के बावजूद भी आम जनता अपने पुरखौती संस्कार अपने पूर्वजों के बताए मार्ग का अनुसरण नहीं कर रही है और गोवंश का अपमान कर रही है इसका परिणाम बहुत बुरा होगा छत्तीसगढ़ वासियों को अभी भी सावधान हो जाना चाहिए और एक एक गाय पालने का संकल्प लेते हुए गोवंश की रक्षा एवं सुरक्षा करना चाहिए गाय की सेवा एवं संवर्धन सुरक्षा केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं इसमें समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है तभी छत्तीसगढ़ राज्य गठन का हमारे पुरखों का सपना पूरा होगा और छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहला सकेगा आज फसल की दुर्दशा पर एवं रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग करने पर भी बाबा जी ने चिंता व्यक्त की और सरकार से यह अपील भी की समय

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

अनुसार किसानों का धान खरीदकर उन्हें उचित मूल्य प्रदान किया जाए एवं रासायनिक खादों का उपयोग कम करके गौ माता के गोबर खाद का उपयोग ही अत्यधिक मात्रा में करवा कर छत्तीसगढ़ की सस्य श्यामला धरती को पुनः उसके प्राचीन रूप में स्थापित किया जाए इस तरह आज की सत्संग परिचर्चा संपन्न हुई जय सियाराम जय गोमाता जय गोपाल पाटेश्वर धाम के ऑनलाइन सत्संग से जुड़ने के लिए 94255 10729 नंबर पर व्हाट्सएप करें धन्यवाद ||

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर दिए जाने वाला प्रतिष्ठित बाबा गुरु घासीदास सम्मान 2020 के लिए इस वर्ष किसी का चयन एवं सम्मान की घोषणा नहीं किए जाने के विरोध में भाजपा जिला बालोद अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से अपर कलेक्टर बालोद को ज्ञापन दिया गया।

0

दल्ली राजहरा:-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सामाजिक चेतना एवं सामाजिक न्याय के लिए दिए जाने वाला प्रतिष्ठित बाबा गुरु घासीदास सम्मान 20 20 के लिए इस वर्ष किसी का चयन नहीं किए जाने एवं सम्मान की घोषणा नहीं किए जाने के विरोध में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नवीन मार्कंडेय जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से अपर कलेक्टर बालोद को आज दिनांक 2 नवंबर को ज्ञापन दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बाबा गुरु घासीदास जी छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति के महान संत एवं प्रेरणा पुरुष है उनके प्रति लाखों सामाजिक जनों की असीम श्रद्धा है जो सतनाम पंथ के अनुयाई हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना वर्ष 2000 के पश्चात से ही छत्तीसगढ़ के महान विभूति संत गुरु बाबा घासीदास जी के नाम से दिए जाने वाला राज्य अलंकरण पुरस्कार की इस वर्ष प्रदेश सरकार ने घोषणा नहीं की है जिससे छत्तीसगढ़ प्रदेश के अनुसूचित जाति समाज स्वयं को काफी आहट एवं अपमानित महसूस कर रहा है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

शासन द्वारा बाबा गुरु घासीदास सम्मान अलंकरण पुरस्कार घोषित नहीं किए जाने से अनुसूचित जाति समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है साथी समाज के आराध्य संतों की उपेक्षा हुई है इस कृत्य की अनुसूचित जाति मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मांग करती है कि तत्काल बाबा गुरु घासीदास पुरस्कार की घोषणा की जाए अन्यथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे प्रदेश में 5 नवंबर 20 20 के पश्चात धरना प्रदर्शन कर सड़क की लड़ाई लड़ेगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

ज्ञापन देने वाले प्रमुख लोगों में अनिल खोबरागड़े प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा , हितेश कुमार प्रदेश सदस्य , नरेंद्र सोनवानी पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका बालोद , अशवन बारले सांसद प्रतिनिधि, राजेश कांबले पार्षद नगर पालिका दल्ली राजहरा, मातरम दास कोसरे पार्षद नगर पंचायत डौंडी, रमेश गुर्जर महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा आदि शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर अरमरीकला की युवा संगठन ने किया छत्तीसगढ़ महतारी का महा आरती

0

बालोद–ग्राम अरमरीकला में युवा संगठन के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासी सहयोग से खेल मैदान परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं कबड्डी दल के सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे छत्तीसगढ़ राज्य की 20 वर्षगांठ पर पूजा अर्चना किया गया उसके पश्चात संबोधन किया गया ग्राम विकास समिति के सदस्य तिलक निषाद ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी छोटे-छोटे कार्यक्रमों के माध्यम से हम कोई भी बड़े कार्यक्रम कर पाते हैं रामअवतार साहू ने बतलाया कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा संस्कृति सभी से परिपूर्ण है ग्राम विकास समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित थे ईश्वर बंजारे संजू विश्वकर्मा अशोक साहू एम देवांगन साथ ही साथ पूरे आयोजन करने में वीर भगत सिंह युवा संगठन अरमारीकला के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा इस प्रकार से कार्यक्रम का समाप्ति आभार प्रदर्शन शुभम शर्मा के द्वारा किया गया और पूरे इस कार्यक्रम का मंच संचालन टेकराम पटेल के द्वारा किया गया वीर भगतसिंग युवा संगठन के अध्यक्ष नुरेन्द्र साहू कोषाध्यक्ष भूपेंद्र साहू सदस्यगण उमाशंकर साहू ,मोटू, भिनेश साहू, प्रीत पटेल, डेमन साहू, रिंकू,दुष्यन्त,प्रियेश, इस प्रकार से सभी सदस्य उपस्थित थे आयोजन करने में इन सभी की भरपूर योगदान था।

गुरूर नगर पंचायत में नवनियुक्त एल्डरमैनों का विधायक जी ने किया स्वागत

0

बालोद–आज संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी ने नगर पंचायत गुरूर के सभागार में नवनियुक्त एल्डरमैन ओंकार महमल्ला जी व चंद्रहास सिन्हा जी का स्वागत सम्मान किया |

स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत गुरूर के द्वारा किया गया था जिसमें विधायक जी के साथ नगर पंचायत गुरूर की अध्यक्ष टिकेश्वरी साहू, जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, युवा नेता सुमीत राजा राजपूत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी, पार्षदगण गजेंद्र मंडावी, जितेंद्र ढीमर, शोभित ओझा एल्डरमैन हेमलाल ध्रुर्वे,सीएमओ पटेल सहित नगर पंचायत के स्टॉफ व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

एम्बेड मलेरिया प्रचार रथ द्वारा- बस्तर जिले के 100 ग्रामो में जाकर लोगो को मलेरिया और डेंगू से बचाव और उपचार के लिए किया गया जागरूक

0

बस्तर – एम्बेड -मलेरिया प्रचार रथ जिला स्वास्थ्य समिति बस्तर और गोदरेज एवं फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा संचालित एम्बेड परियोजना के माध्यम से चलाया जा रहा है। एम्बेड परियोजना का संचालन छत्तीसगढ़ राज्य के दो जिले बस्तर जिले के 100 गांवों और कोंडागाँव जिले के 100 सबसे मलेरिया प्रभावित गांवों में नवंबर 2019 से गोदरेज और फैमिली हेल्थ इंडिया के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया जा रहा हैं , एम्बेड परियोजना के माध्यम से लोगो के ब्यबहार में मलेरिया से बचने के उपायों और उपचार के संबंध में जन

जागरूकता लाने के साथ, समय पर मलेरिया की जांच सुनिश्चित करवाना, सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित करवाना एवम लोगो के द्वारा मच्छरों से बचने के लिए उपायों को हर घर में उपयोग सुनिश्चित करवाने का प्रयाश लगातार किया जा रहा है ! इसी कड़ी में मलेरिया रथ द्वारा लोगो को गांव गांव में जाकर जागरूक किया गया और मलेरिया से बचाव और उपचार के बारे में समझाया गया।

मलेरिया प्रचार रथ बस्तर जिले के मलेरिया प्रभावित 100 ग्रामो में जाकर तथा लोगो को मलेरिया से बचाव, इलाज कब और कहाँ ले, बुखार आने पर 24 घंटे में खून की जांच कराने, मलेरिया का पूरा उपचार लेने, कीटनाशक मच्छरदानी रोज लगाने , घर के आस पास साफ सफाई रखने, हर सात दिन में जमा पानी मे जला आयल या मिट्टी का तेल डालने आदि विषयो पर ऑडियो /माईकिंग के माध्यम से लोगो को जागरूक किया, साथ ही कोविड-19 से बचाव कैसे करे , नियमित हाथ धुलने, आपस मे दूरी रखने , मास्क का हमेशा उपयोग करने आदि विषयों पर बस्तर जिले के दरभा,बास्तानार, एवं लोहण्डीगुड़ा ब्लाक में आई ई सी / बी सी सी गतिविधियां आयोजित की गई , जिसका उद्देश्य लोगो को मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियो के बारे में जागरूक करना है।प्रचार -प्रसार के दौरान जिला समन्वयक एम्बेड प्रोजेक्ट-अवधेश सिंह,बीसीसीएफ एम्बेड परियोजना ,मितानिन दीदी , एम टी. ए. एन. एम. पंचायत के सरपंचों सहित गांव के लोगो का सहयोग और योगदान रहा ।

सर्तकता जागरूकता सप्ताह में ली गई शपथ

0

बस्तानार-नेहरू युवा केंद्र जगदलपुर , छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 27अक्टूबर से 2 नवंबर तक बास्तानार ब्लॉक में आर्थिक सामाजिक तथा राजनीतिक में अन्य प्रगति में बांधा भ्रष्टाचार को रोकने के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को शपथ दिलाकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजन किया गया इस अवसर पर बास्तानार ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुतनपाल सरपंच कोसा राम पोयाम एवं जिला राम मंडावी ने सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की इस मौके पर जिला राम मंडावी ने कहा की आज के समय में हर व्यक्ति को विभिन्न प्रकार के सतर्क रहना वेहद आवश्यकता है सतर्कता वरतकर हम एक अच्छे सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सकते हैं । इस बीच उन्हो ने कहा कि ग्रामीण लोगों के बीच जाकर सतर्कता एक जीवन शैली के विषय में जागरूक कर समझा जा सकता है ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक तो होते हैं लेकिन जानकारी का अभाव रहता है तो यह हम कर सकते हैं इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक लुप्तेश्वर ठाकुर ने विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचने फिजिकल डिस्टसिंग का पालन और मास्क लगाने की अपील की इस दौरान लोगो को कोरोना से बचने के लिए उपाय बताए गए ।कहा मास्क ही बचाव का उपाए है ।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेिवका ललिता यादव एवं ए.पी. जे अब्दुल कलाम युवा मंडल के अध्यक्ष आसमन मुचाकी, सदस्य मंगल, अमित , वीर सिंह,मैनावती ,जानकी ,शिव कुमार, सुरेंद्र ,सुनील,प्रवीण आदि उपस्थित थे!

ग्रामीणों ने दी चेतावनी, कार्यवाही नही हुआ तो जिला मुख्यालय में होगा जंगी प्रदर्शन, सावनार मारपीट मामले में कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

बीजापुर। गंगालूर थाना क्षेत्र के सावनार में ग्रामीणां द्वारा सुरक्षा बल के जवानों पर गश्त के दौरान 14-15 महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद इस मामले को लेकर शनिवार को घटना के विरोध में घायल महिलाओं को टैक्टर में लेकर चेरपाल पहुंचे ग्रामीणों ने रविवार को जवानों के खिलाफ बीजापरु एसडीएम डॉ हेमेंद्र भुआर्य को इस मामले में जवानों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपकर पांच दिनों के अंदर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पांच दिनों के अंदर कार्रवाई ना होने की स्थिति में गंगालूर क्षेत्र के सभी ग्रामीण मिलकर जिला मुख्यालय में अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

विदित हो कि शुक्रवार को सावनार के ग्रामीणों ने गस्त पर गए जवानों पर बेरहमी से महिलाओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया था कि गष्त पर निकले जवानों द्वारा गांव के एक युवक को नक्सली बताकर गिरफतार किया गया था। जिसका विरोध करने पर जवानों द्वारा विरोध करने वाली महिलाओं के साथ मारपीट की गई थी। हालांकि बीजापुर पुलिस ने शनिवार को ही गिरफतार युवक को मिलिशिया कमांडर बताकर जेल भेज दिया था, बावजूद अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण रातभर पदेड़ा में डटे रहें। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों के आंदोलन की खबर को सुनकर रविवार की सुबह कलेक्टर रीतेश अग्रवाल के निर्देष पर पदेड़ा पहुंचे एसडीएम डॉ हेमेंद्र भुआर्य और तहसीलदार ने ग्रामीणों से मिलकर पहले उनकी समस्याएं सुनी बाद में ग्रामीणों ने बताया कि जवान जब भी गस्त पर गांव में आते हैं तो ग्रामीणों के साथ बुरा बर्ताव करते हुए मारपीट और लाठी चार्ज की जाती है, इसके अलावा इस समय फसल का मौसम है, बावजूद जवान खेतों में घुसकर फसल को नष्ट करने के साथ ही घर के पालतु जानवरों को भी उठाकर ले आते हैं, जिसको लेकर भी कई बार प्रषासन को ज्ञापन सौंपा गया था, बावजूद आज पर्यंत इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हैं, इसलिए इस बार पुनः मारपीट की घटना को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है अगर इस बार पांच दिनों के अंदर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती हैं तो जिला मुख्यालय में वृहद आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

अंग्रेजों के मुखबीर कहने पर भाजयुमो ने जलाया भूपेश बघेल का पुतला।

0

जगदलपुर– भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर के अध्यक्ष रजनीश पानीग्राही के नेतृत्व में आज दिनांक 1 नवंबर 2020 कोर्ट तिराहा चौक पर भाजपा को अंग्रेजों के मुखबिर व दलाल कहे जाने पर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दक्षिण मरवाही के ग्राम लोहारी और पेंड्रा नवागांव में आम सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया था कि भाजपा के पूर्व अंग्रेजों के मुखबिर व दलाल थे। इस कारण विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही ने कहा भूपेश बघेल छोटी मानसिकता का परिचायक है भूपेश बघेल अपने गिरेबान में झांक कर देखें ,जब तक भूपेश बघेल भारतीय जनता पार्टी से माफी नहीं मांगते तब तक यह विरोध आने वाले समय में व्यापक रूप लेगा, इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही,संग्राम सिंह राणा, नरसिंह राव अविनाश श्रीवास्तव, रवि कश्यप, परेश ताती,विनीत शुक्ला, मनोज पटेल, बंटू पांडे,आलेख तिवारी ,प्रकाश झा ,आनंद झा,प्रितेश राव,रोहित खत्री,सूर्यभूसंन सिंह,अनिमेष चौहान,प्रकाश रावल,गोविंद साहू,आशीष,अमर झा,सुरेश कश्यप सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन द्वारा प्रथम सत्कार कार्यक्रम मनाया गया

0

रायपुर – 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा व जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू के दिशा निर्देश पर ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार रावटे के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें सर्व प्रथम सत्कार कार्यक्रम मनाया गया जिसमें आज की तारीख में अब शिक्षा कर्मी पद समाप्त हुआ अब

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सम्पूर्ण साथी नियमित शिक्षक का दर्जा प्राप्त किया जिसके लिए सरकार का आभार व्यक्त किया है।उसके बाद अधिकार कार्यक्रम जिसके अंतर्गत सभी साथियों को वरिष्ठता के क्रम पर पुराने नियमित शिक्षक की तरह क्रमोन्नति, पदोन्नति, प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के लिए

वेतन विसंगति दूर कर समकक्ष वेतन का निर्धारण, संविलियन के पूर्व दिवंगत साथियों के परिवार को अनुकम्पा नियुक्तियों का प्रावधान, लंबित महंगाई भत्ता,2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा के लिए वेटेज का प्रावधान का मांग किया गया। प्रतिकार कार्यक्रम के तहत जिसमे 1 नवम्बर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

2004 से पुरानी पेंशन को बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई है जो पूरी तरह से बाजार आधारित हैं ओ कर्मचारियों के हितकर नही है अतः इसे बंद कर पुनः पुरानी पेंशन का बहाली किया जाए ये सब मांग सरकार के समक्ष प्रस्तुत कर जल्द से जल्द पूरा करे इसी विश्वास के साथ मीडिया के माध्यम से मांग रखा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

आज के इस कार्यक्रम में संगठन के पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद शर्मा व अघन सिंह ठाकुर जी को कुशल नेतृत्व, कोरोना काल में ऑनलाइन क्लास व कोरोना वारियर्स के रूप में धर्मेन्द्र श्रवण व संजय बंजारे का संगठन की ओर से सम्मान किया गया, संगठन को मजबूती देने वाले साथी श्रीमती अम्बालिका कोठारी, श्रीमती गंगोत्री साहू,कला के क्षेत्र में प्रद्युम्न हिरवानी, सक्रिय कार्य के लिए दिनेश गावड़े,योगेश्वर ठाकुर, ए.रमेश,गुलाब भारद्वाज, शिवदयाल कोठारी, डी .पी

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

.ठाकुर,लक्ष्मी नारायण बंजारे,चंद्र कांत साहू,इन सभी साथियों का संगठन ने साल,श्री फल,पेन दे कर सम्मानित किया गया।इसके बाद अभी संविलियन हुए सभी साथियों का सम्मान किया गया।आज के इस कार्यक्रम में गौतम मानकर, महेंद्र टांडिया, संत राम चुरेन्द्र, दिलीप केराम,उमेद गावड़े,राजेश सेवता, लीलेश बघेल,का सहयोग मिला।अंत मे ब्लाक अध्यक्ष की ओर से सरकार से निवेदन किया गया कि हम सब की मांग को जल्द से जल्द पूरा कर हम सब को वाजिब अधिकार प्रदान करें।

Breaking कोरोना अलर्ट – जाने ! आज दल्लीराजहरा में कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा –आज दल्लीराजहरा में 07  कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें | आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है – वार्ड क्र 01  से 01, वार्ड क्र 11  से 01, वार्ड क्र 13  से 01, वार्ड क्र 19  से 01, वार्ड क्र 22  से 01, चिखलाकसा के वार्ड क्र 11   से 01 और कांकेर से 01 मरीजों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-25.png

इस प्रकार एंटीजन से 02  और ट्रू नॉट से 05 की रिपोर्ट के आधार पर आज कुल 07  लोग कोरोना संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-15.png

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS