City Media - Page 1068 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1068

संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं नगर निगम अमले ने विभिन्न वार्डों में किया सघन जनसंपर्क

0

निचली बस्तियों में जलभराव का अवलोकन कर अधिकारियों को पानी निकासी के निर्देश दिए

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन , महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू सहित नगर निगम के अमले ने शहर के भैरमदेव वार्ड एवं शिव मंदिर वार्ड में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया एवं मौसमी बिमारियों सहित मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कर जरूरतमंदों को मच्छरदानी का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर सभी जनप्रतिनिधि लगातार अपने अपने वार्ड में अभियान चला कर मौसमी बिमारियों सहित मलेरिया एवं डेंगू से बचाव के लिए जन-जागरूकता चला रहे हैं इसके अलावा लगातार मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया जा रहा है जरूरतमंदों को मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है नगर निगम का अमला एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी विभिन्न वार्डों में कैंप कर मितानिनों के माध्यम से जांच कर रहे हैं तथा आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इन बिमारियों से बचाव के लिए पानी जमने ना दें, पानी उबाल कर ही पिएं, गरम भोजन का ही सेवन करें, मच्छरदानी लगाकर ही सोएं, बाहर का तला भुना हुआ भोजन ग्रहण ना करें इसके अलावा निगम एवं स्वास्थ्य अमले के निर्देश का पालन करें |

महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने कहा की हमारे लोकप्रिय एवं संवेदनशील विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का मार्गदर्शन तथा सहयोग लगातार मिल रहा है नगर निगम का अमला लगातार सक्रियता से बचाव अभियान चला रहा है |

सभापति कविता साहू ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश तथा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में जागरूकता अभियान चला कर मौसमी बिमारियों एवं मलेरिया एवं डेंगू से बचाव सहित जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है इसके अलावा अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जल जमाव एवं लोगों की परेशानी से निजात दिलाने के लिए निगम अमला लगातार कार्य कर रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति कविता साहू स्वच्छता विभाग के सभापति विक्रम सिंह डांगी, पार्षद बी ललिता राव, पार्षद त्रिवेणी रंधारी, पार्षद निर्मल पानीग्राही, आयुक्त दिनेश नाग, कार्यपालन अभियंता ए के दत्ता सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |

मवेशी को रोड़ में छोड़ने पर मवेशी मालिकों पर होगी कार्यवाही

0

दिनांक 12.07.2022 नगर पलिका परिषद बालोद में आवारा मवेशी से होने वाले सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने किया गया मीटिंग का आयोजन। जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा मवेशी मालिकों को रोड़ पर नहीं छोड़ने किया गया अपील।

आज पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव जिला बालोद के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बांगडे के पर्यवेक्षण में तथा यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेशवर चंद्रवंशी के नेतृत्व में नगर पलिका परिषद बालोद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित किया गया जिसमें बालोद, राजहरा, लोहारा, गुरूर, गुंदरदेही शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा मवेशी से हेाने वाले घटना/दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु मवेशी मालिकों को लगातार समझाइश के बाद भी नही मानने पर कार्यवाही करने निर्णय लिया गया

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तथा आम जनता द्वारा अपने मवेशी को दिन में छोड़ने के बाद रात को घर में नही बांधने के कारण शहर में आवारा घुमते फिरते रहते हैं और सड़क चौक चौराहों में कही पर भी बैठ जाते हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति को आते जाते समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं और कभी कभी रात होने से मवेशी दिखाई नहीं देने से दुर्घटना हो जाती हैं। जिससे सड़क पर जमा की स्थिति निर्मित हो जाती हैं।

जिसे रात में ना बैठे इसके लिए पुलिस,नगर पलिका , पशु विभाग एवम गौरक्षा के साथ संयुक्त रूप से टीम बनाकर पकड़कर गौशाला में छोड़ने का निर्णय और मवेशी मालिक को चिन्हाकित कर वैधानिक कार्यवाही किया जायेगा । आम जनता और व्यापारियों से तथा सभी मवेशी मालिकों से अपील किया गया की अपनी पालतु पशुओं को सड़क में न छोड़ें और दुकान के सामने बैठने ना दे बैठने पर उसे रोड से भगा दे।

आवारा मवेशी को अपने घर में बांधने के लिए लगातार जन जागरूकता, गांव गांव में कोटवार के माध्यम रोका छेका के लिए मुनियादी और बाजार में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस मीटिंग में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी श्री डॉ. सिहार्य, श्री टी.डी. देवांगन, यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री डी. चंद्रवंशी, जिला गौसेवा आयोग बालोद के अध्यक्ष श्री अजय यादव और नरेंद्र सिंह जोशी उपस्थित रहें।

जैन श्री संघ द्वारा मुमुक्षु बहन का स्वागत अभिनंदन किया गया

0

कुसुमकसा – जैन श्री संघ कुसुमकसा द्वारा मुमुक्षु बहन सुश्री सिद्धि नाहर का कुसुमकसा आगमन पर देवराज रायसोनी के निवास पर स्वागत व अभिनन्दन करते हुए सम्मान किया गया। मुमुक्षु सिद्धि नाहर धमतरी (बोरझरा) निवासी वीर पिता श्री किशोर जी नाहर व वीर माता श्रीमती ललिता जी नाहर की सुपुत्री है.! मुमुक्षु सिद्धि दि. 03 अगस्त 22 को आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के मुखारविन्द से उदयपुर (राजस्थान) में दीक्षा अंगीकार करेगी , मुमुक्षु बहन सिद्धि नाहर ने व्यवहारिक शिक्षा एम काम व पी जी ङी सी ए की परीक्षा पास की है व विगत 4 वर्षों से वेराग्यकाल में रहते हुए धार्मिक अध्ययन ,धोकडे ,धार्मिक शिक्षा, धार्मिक परीक्षा देते हुए लगभग 700 किलोमीटर की पदयात्रा भी की है ,


उपस्थित जैन श्री संघ के सदस्यों से मुमुक्षु बहन सिद्धि नाहर ने कहा कि संयम जीवन ही सार है दुनिया देखी और शिक्षा ग्रहण की लेकिन मुझे संतो का सानिध्य और दीक्षा का मार्ग ही रास आया, इसी राह पर आत्मिक सुकून और परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है इसलिए वैराग्य धारण कर रही

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर जैन श्री संघ कुसुमकसा के प्रकाशचंद कुचेरिया ,सुरेश गुणधर ,कंवरलाल कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़ ,अनिल सुथार ,किशोर बाफना,देवराज रायसोनी ,नितिन जैन ,प्रकाशचंद गुणधर ,मुकेश गुणधर,दिनेश रायसोनी, श्रीमती कमला बाई गुणधर ,श्रीमती श्यामाबाई कोटड़ीया, श्रीमती कंवरी बाई रायसोनी, श्रीमती पारसबाई छाजेड़ श्रीमती सोनल गुणधर , श्रीमती पुष्पा सुथार, श्रीमती सुशीला सुथार श्रीमती भारती रायसोनी, श्रीमती कीर्ति कुचेरिया, श्रीमती मनीषा रायसोनी ,श्रीमती पुष्पा सुथार ,श्रीमती राहुल रायसोनी,मुनमुन ,संयम कुचेरिया, समकित रायसोनी ,आदि कुचेरिया ,सहित जैन श्री संघ के महिला पुरूष सदस्य उपस्थित थे

शासकीय शालाओं में आकस्मिक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक पर मात्र एक ही दिन में 70 शालाओं पर ताबड़तोड़ आकस्मिक निरीक्षण से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। इस आकस्मिक निरीक्षण से ब्लाक के 11 शिक्षक अपने शाला से अनुपस्थित मिले या फिर देर सवेर शाला पहुँचे थे जिनका रिपोर्ट आने पर बीईओ ने उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
शिक्षक और नौनिहाल बच्चों का रिश्ता अध्यापन कार्य से ही गुरु – शिष्य का रिश्ता कहलाता है। परंतु जब कुछ शिक्षक गण अपने जिम्मेदारी कर्तव्य को ना निभाते हुए अपने मनमर्जी से स्कूल आना जाना करें तो बच्चों का भविष्य का क्या होगा।

ऐसे ही शिक्षकों की परेड लेते हुए डौंडी बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा व ब्लाक शिक्षाधिकारी के के मेश्राम द्वारा संकुल समन्यवकों की एक भरमार टीम बनाकर एक ही दिवस 70 शालाओं पर संकुल समन्यवकों की शाला दिशा बदलकर आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। जहां ब्लाक के शालाओ से 11 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए या तो देर सवेर शाला पहुँचे। जिन्हें विकासखंड शिक्षा अधिकारी मेश्राम द्वारा शोकाज नोटिस थमाया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस विशेष अभियान के लिए विकासखंड डौंडी के समस्त 35 संकुल समन्वयक द्वारा 70 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया गया जिला मिशन समनवयक अनुराग त्रिवेदी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के मेश्राम के मार्गदर्शन में शालाओं के गुणवत्ता विकास हेतु विकासखंड स्रोत समन्वयक सच्चिदानंद शर्मा द्वारा यह योजना बनाई गई जिसके अंतर्गत विद्यालय में शिक्षकों की समयानुसार उपस्थिति, दैनंदिनी लेखन, विद्यार्थी उपस्थिति, विद्यार्थी विकास सूचकांक का संधारण, माह जून तक इकाई 1 की पूर्णता, शाला की साफ-सफाई ,वाटर हार्वेस्टिंग, वृक्षारोपण, मध्यान भोजन की जानकारी ली गई

जिसमें विकासखंड डौंडी के 70 विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण प्रातः 10:00 बजे किया गया इस निरीक्षण के दौरान 90% विद्यार्थी शाला में उपस्थित पाए गए विद्यार्थी विकास सूचकांक 60 परसेंट विद्यालय में संधारित है इकाई 1 के पूर्णता 90% विद्यालयों में पूर्ण पाई गई शाला की साफ-सफाई 90% शालाओं में पाई गई 80% विद्यालय वाटर हार्वेस्टिंग के चालू स्थिति में पाए गए कुछ शालाओं में बिल्डिंग टूटने के कारण एवं असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने के कारण के कारण अपूर्ण स्थिति में पाए गए इन्हें दिनांक 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए गए 73% विद्यालय में वृक्षारोपण की तैयारी पूर्ण कर ली गई है 94% शिक्षकों द्वारा दैनंदिनी लिखी जा रही है 11 शिक्षक निर्धारित समय तक शाला में उपस्थित नहीं हो पाए जिसके लिए विकास खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही की जा रही है उक्त निरीक्षण का संकुल प्राचार्य संकुल समन्वयक तथा शिक्षकों द्वारा इस सकारात्मक पहल का स्वागत किया गया है
उक्त कार्य योजना को पूरा करने में सुरेन्द्र कुमार थूल नितेश चौरका नोहर नायक एवं कार्यालय लिपिक यशवंत प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा। इस निरीक्षण अभियान की समस्त संकुल प्राचार्यों द्वारा सराहना की गई है। बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा व बीईओ मेश्राम ने कहा है कि ब्लाक के समस्त शालाओं पर निरीक्षण अनवरत जारी रहेगी।

कवासी आइटम हैं तो क्या चंद्राकर आत्मघाती एटम नहीं…

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों कोयला कारोबारी को लेकर खलबली मची है तो बस्तर अपने कमाल के लाल कवासी लखमा के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले भाजपा नेता अजय चंद्राकर के धमाल से आहत है। राज्य के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने मंत्री और बस्तर के अनमोल रतन कवासी लखमा को आइटम गर्ल कहकर बस्तर सहित दुनिया के आदिवासी समाज के स्वाभिमान को ललकारा है। कवासी केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बस्तर के स्वाभिमान के भी प्रतीक हैं। वे बस्तर से एकमात्र जनप्रतिनिधि हैं जो राज्य मंत्रिमंडल में बस्तर के प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वे यहां के सरल, सहज जननायक हैं। कवासी जैसा साधारण परिवेश का असाधारण नेता कोई नहीं। कहते हैं कि शैक्षणिक योग्यता से व्यक्तित्व विकास होता है तो इसे कवासी ने मिथक साबित किया है। मसी कागज छुओ नहीं, कलम गहई नहीं हाथ! अनुभव की पाठशाला से आगे बढ़ कर सादगी के साथ जनसेवा की यूनिवर्सिटी में टॉपर माने जा सकने वाले कवासी ने जिंदगी की वह किताब पढ़ी है जो उन्हें उच्च स्तरीय शैक्षणिक योग्यता रखने वाले राजनेताओं की बिरादरी में विशिष्ट पहचान दिलाती है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर उच्च शिक्षित हैं। उनकी पठन पाठन में इतनी रुचि है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ भाजपा के आलीशान दफ्तर में ऐसा पुस्तकालय बनाने में अहम भूमिका निभाई कि जिसका उद्घाटन करके अभिभूत अमित शाह ने भाजपा अध्यक्ष की हैसियत से यह विचार व्यक्त किया था कि जिला स्तर पर ऐसे ग्रंथालय देश भर में स्थापित किये जाने चाहिए। उनका कदाचित यह विचार रहा होगा कि पुस्तकों से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास होगा। विचारधारा से गहराई से जुड़ सकेंगे। विद्या के साथ विनय और विवेक बढ़ेगा। लेकिन जब अजय चंद्राकर जैसे प्रकांड विद्वान नेता में विद्या के साथ विनय, विवेक संयम का विकास नहीं हो सका तो आम कार्यकर्ता से कितनी उम्मीद की जा सकती है।

भाजपा के प्राणपुरुष अटलबिहारी वाजपेयी के महाप्रयाण पर भाजपा के एकात्म परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल के बीच की ठिठोली देखकर अटलजी की आत्मा ने जरूर सोचा होगा कि मेरी अस्थियों में ऊर्जा की कुछ कमी रह गई जो मेरे बच्चों के संस्कार कमजोर पड़ गए। और, एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आत्मा तो एकात्म परिसर में हुई फूहड़ता देखकर कराह उठी होगी। यहां सवाल उठता है कि चंद्राकर जी मेरे हमदम मेरे दोस्त वाले अंदाज में बृजमोहन जी के साथ कौन सा आइटम पेश कर रहे थे जो अब कवासी लखमा को आइटम गर्ल बता रहे हैं? चंद्राकर की टिप्पणी से व्यथित कवासी से चंद्राकर माफी मांगें, ऐसी भावना आदिवासी समाज और बस्तर की है। यहां नाराज लोग कह रहे हैं कि कवासी लखमा को आइटम गर्ल बताने वाले चंद्राकर भाजपा के ऐसे एटम बम हैं जिनका यूरेनियम भाजपा के लिए ही नुकसानदेह साबित हो सकता है। बस्तर में वैसे ही भाजपा पूरी तरह साफ है। अब आदिवासी चेतना को अपमानित करने वाले बयान देकर चंद्राकर ने अपनी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी की मेहनत पर पानी फेर दिया है। क्या वे भाजपा के आत्मघाती एटम बम बन गए हैं।

सांसद दीपक बैज के प्रयासों से बस्तर की बेटी जायेगी आबुधाबी, दिखाएगी अपना जौहर…

0

🔺बस्तर में नही है प्रतिभा की कमी-साँसद बैज

जगदलपुर..(लोहंडीगुड़ा)

↪️बस्तर सांसद दीपक बैज से जगदलपुर निवासी सुश्री पलक नाग व उनके परिजनों ने कुछ दिन पहले अबुधाबी में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट,वर्ल्ड चैंपियनशिप भेंजने की गुहार लगाई थी,पलक नाग के परिजनों ने साँसद से मुलाकात कर पलक को अबुधाबी भेजने में पैसों से सम्बंधित हो रही परेशानी से अवगत कराया, जिसके बाद बस्तर साँसद दीपक बैज ने तत्काल एन एम डी सी सीएसआर मद से 2 लाख रुपये की सहायता राशि मुहैया कराया इस दौरान सांसद श्री बैज ने कहा बस्तर के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है.और प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती,केवल उसे निखारने की जरूरत है.हमारे बस्तर की बेटी पलक नाग का वर्ल्ड चैंपियनशिप अबुधाबी जाना बहुत खुशी की बात है साथ ही बस्तर के गर्व की बात है.चेक मिलने पर बस्तर की बेटी पलक नाग के खुशी का ठिकाना नहीं रहा वहीं पलक नाग के परिजनों ने साँसद बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है..


इस दौरान एन एम डी सी के जी.एम एन.एम.डी.सी,ई.डी प्रशांत दास,जी एम प्रियदर्शिनी,मैनेजर विनोद पांडे,पलक नाग व उनके परिजन उपस्थित रहे..

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली मे रिक्त सीटों के लिए मंगाये गए आवेदन

0

बस्तर विकासखंड अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली मे कक्षा 7 वी, 8 वी, 9 वी, एवं 11 कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है । कक्षा 7 वी मे बालक, 8 वी मे बालक /बालिका, 9 वी मे बालक एवं 11 वी मे बालक /बालिका के लिए रिक्त है। फॉर्म एकलव्य विद्यालय से प्राप्त कर 20/07 /2022 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते है। आवेदन के साथ विगत वर्षो की अंकसूची की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति(सक्षम अधिकारी द्वारा जारी), निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति. आधारकार्ड की छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो संलग्न करना अनिवार्य है। प्रवेश प्रवेश परीक्षा दिनांक 25 /05/2022 को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली मे समय दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सम्पूर्ण जानकारी प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बेसोली के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।

खुद को गुण्डरदेही का भाउ, दादा बोलकर कर रहे थे विवाद प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

0

दिनांक 10.07.2022 के रात्रि को गुण्डरदेही निवासी जालम सिंह, मोह0अकरम, कुलदीप साहू, सरफराज तथा ग्राम रूदा निवासी रोहित मारकण्डे बस स्टैण्ड गुण्डरदेही रोड के पास सरफराज का जन्म दिन मना रहे थे, जिससे मार्ग मे अवागमन करने वाले लोगो को काफी परेशानी हो रहा था,

समझाने पर अरोपीगण विवाद कर रहेे थे, सूचना मिलने पर थाना गुण्डरदेही से मौके पर पहुंचे पुलिस स्टाफ के साथ आरोपीगण हम गुण्डरदेही के भाउ, दादा है, हम नही हटेंगे कहकर विवाद करने लगा, आरोपीगण को समझाईश दिया गया नही माना। उक्त आरोपीगण पुर्व मे हत्या, हत्या का प्रयास, चाकुबाजी चोरी जैसे जघन्य अपराधो मे जेल जा चुके है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आरोपीगणो के द्वारा गंभीर अपराध घटित करने की अशंका होने पर दिनंाक 11.07.2022 को धारा 151 जा.फौ. के तहत गिर. कर परिशांति कायम रखने धारा 107, 116 (3) जा.फौ. के तहत एसडीएम न्यायालय मे पेश कर अरोपीगणो को उपजेल बालोद भेजा गया।नाम आरोपी:- 01. जालम सिंह उर्फ जय सिंह पिता भीम सिंह उम्र 22 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 गुण्डरदेही 02. मोह0 अकरम पिता मोह0 शरीफ उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्रमांक 11 गुण्डरदेही 03. कुलदीप साहू पिता भरत साहू उम्र 24 साल साकिन वार्ड क्रमांक 14 गुण्डरदेही 04. सरफराज पिता स्व0 कलीमुद्दीन उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र्रमांक 09 गुण्डरदेही 05. रोहित मारकण्डे पिता बाबूलाल मारकण्डे उम्र 40 साल साकिन रूदा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ( छ.ग.)

केन्द्रीय राज्यमंत्री तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे,भाजपाईयों ने किया जोशिला स्वागत

0

जगदलपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू भुवनेश्वर से हिराखंड एक्सप्रेस से आज तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर पहुंचे। जगदलपुर रेलवे स्टेशन में भाजपाईयों ने जोशिला स्वागत किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री टुडू आज दोपहर को भाजपा कार्यालय में जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री का यह प्रवास 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर माना जा रहा है। लोकसभा प्रवास योजना के तहत केन्द्रीय मंत्री श्री टुडू आज रेलमार्ग से बस्तर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री आज भाजपा कार्यालय में जिला स्तर के पदाधिकारियों की बैठक लेकर पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रिचार्ज किया। मंत्री का बस्तर प्रवास वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री चुनावी तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की बैठक लेकर जिले के हालातो पर भी चर्चा की। आज बैठक के बाद बस्तर जिलीे के तीनों विधानसभा क्षेत्र, बस्तर, जगदलपुर,चित्रकोट का भी दौरा करेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 12 जुलाई को दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर चित्रकोट विधानसभा का दौरा करेंगे। मंत्री के स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय,राजाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, अविनाश श्रीवास्तव, राजेन्द्र बाजपेयी, संग्राम सिंह राणा, आलोक अवस्थी, राजपाल कसेर, नरेन्द्र पाणिग्रही, राजकुमारी यादव, महेश कश्यप, नरसिंह ठाकुर, जीतेन्द्र पाणिग्रही आदि उपस्थित थे।

आर्थिकरूप से कमजोर वर्ग की सूची में करोड़पतियों का नाम होना गंभीर अपराध — संजय पाण्डेय

0

महापौर बताते कि यह सूची अपनों को फ़ायदा पहुँचाने की कवायद या राजनैतिक षड्यंत्र – संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष

सूची में समृद्ध कांग्रेसी परिवारों के नाम – सुरेश गुप्ता

नगर निगम में आज भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने महापौर अध्यक्ष और आयुक्त को ज्ञापन देकर कहा है कि आर्थिक रूप से कमज़ोर एवं पिछड़ा वर्ग की सर्वे सूची में जो गंभीर अनियमितताएं हुई है उसके लिए नगर निगम को गंभीरता से विचार करना चाहिए !

पत्र में माँग की गई है की यह सूची वार्ड में मुनादी कर या उचित स्थान पर पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए जनसामान्य के बीच उपलब्ध कराई जाए जिससे लोग स्वयं देख सकें कि यदि वे आर्थिक रूप से सक्षम है या आर्थिक रूप से कमज़ोर हैं तो अपना नाम जुड़वाना या कटवा सकें !इस यह तो वार्ड के राजस्व मोहर्रीर को घर घर जाकर सूची दुरुस्त करने अतिरिक्त एवं पर्याप्त समय दिया जाए ! बिंदुवार लिखे पत्र में यह भी कहा गया है कि आर्थिक रूप से कमज़ोर हेतु पात्र परिवार की अर्हता क्या हो इस विषय में भी पार्षदों को लिखित रूप से तथा प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी जाए ! सर्वे उपरांत नाम जोड़ने ओर काटने के पश्चात अनुमोदन के पूर्व पार्षदों को ही अवलोकन करने हेतु प्रस्तुत किया जाए तथा दावा आपत्ति हेतु मुनादी और प्रकाशन हो जिसमें नियमानुसार समय भी दिया जावे !

नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि यह विषय विगत आठ जुलाई को सामान्य सभा में विशेष सम्मेलन के माध्यम से लाया गया था जोकि पूर्णतः अवैधानिक था ! यह विषय मेयर इन काउंसिल में भी नहीं लाया गया था और सीधा सामान्य सभा में बिना किसी MIC सदस्यों को दिखाएं या किसी भी पार्षदों की जानकारी के लाया गया था , जो कि एक षड्यंत्र का हिस्सा था !

नेता प्रतिपक्ष पांडे ने कहा है कि यह प्रायोजित ढंग से किया गया षड्यंत्र था क्योंकि शहर के नामचीन लोगों को आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार बताकर सूची में उनका नाम डाल दिया गया था,जिसकी जानकारी उन परिवारों को भी नहीं थी और यह ज़्यादातर लोग कांग्रेसी आला नेताओं के परिवार से जुड़े लोग थे ! इसी प्रकार कई नामी गिरामी करोड़पति लोगों के नाम भी इस सूची में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग में दिखाया गया था परंतु विपक्ष की सजगता ने सत्ता पक्ष के इस कर्तृत्व को विफल कर दिया !

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा है कि महापौर ने सदन को गुमराह किया कि उन्होंने इस सूची का निरीक्षण किया है, तो उन्हें जनता को यह बताना चाहिए कि जब ऐसे नामी गिरामी लोग उसमें शामिल थे तो उन्होंने इस सूची में सुधार का कार्य क्यों नहीं करवाया! क्यों इसे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया ?उन्हें इस बात का ख़ुलासा करना चाहिए यह मात्र त्रुटि है या अपनों को उपकृत करने या उनके ख़िलाफ़ षड्यंत्र है ?

पत्र में पार्षदों के माध्यम से यह भी लिखा गया है कि इस सूची को बहुत गंभीरता से लेकर इसे आनन फ़ानन में नहीं करते हुए नियमानुसार मेयर इन काउंसिल में प्रस्तुत किया जाए जहाँ से यह उनके अनुशंसा के साथ अनुमोदन हेतु सामान्य सभा में प्रस्तुत हो ! यह भी निवेदन किया गया है की इसके लिए विशेष सम्मेलन न बुलाकर सामान्य सम्मेलन बुलाया जाए क्योंकि सामान्य सभा को सौ दिन से भी ज़्यादा हो गए हैं ,सामान्य सभा बुलाने पर शहर के अन्य विषय पर भी चर्चा की जा सकेगी !

आज ज्ञापन देने में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,अध्यक्ष सुरेश गुप्ता पार्षद निलम यादव, राजपाल क़शेर महेंद्र पटेल त्रिवेणी रंधारी के साथ भारतीय जनता पार्टी के पंकज आचार्य, तेजपाल शर्मा,योगेश शुक्ला,योगेश ठाकुर रोशन झा, संतोष बाजपेयी,योगेश मिश्रा व आदि उपस्थित थे !

MOST POPULAR

HOT NEWS