City Media - Page 1135 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1135

बस के ठोकर से साईकिल सवार हुआ घायल

0

दल्लीराजहरा से डौंडी की ओर जा रही दादा बस सर्विस की बस क्रमांक सीजी 08 ए एच 8200 ने सुभाष चौक संतोष पेट्रोल पंप के पास से जा रही थी, करीब 10 बजे के आस सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में साइकिल से डौंडी की ओर अपने पोते प्रमोद के साथ जा रहे टेकराम पिता सुध्दु उम्र 60 वर्ष पिस्दा पारा डौंडी निवासी को ठोकर मार दी इसके बाद बस अनियंत्रित होकर दुकान के सामने खड़ी एक स्कूटी एवं कार को भी नुकसान पहुंचाई कार को तो कुछ दूर तक घसीट कर ले गई वही सूत्र द्वारा बताया जा रहा है कि साइकिल सवार टेकराम के दाएं पैर की हड्डी भी टूट गई है बस ड्राइवर का नाम राकेश कुमार पिता सुखनंदन उम्र 45 वर्ष राजनांदगांव निवासी बताया जा रहा है समाचार लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्यवाही जारी हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज भारत संचार निगम लिमिटेड दूरसंचार सलाहकार समिति बस्तर की बैठक में शामिल हुए..

0

पूरे बस्तर संभाग के प्रत्येक क्षेत्र में पहुंचे बीएसएनएल इंटरनेट कनेक्टिविटी व 4g नेटवर्क की सुविधाएं-साँसद बैज

बस्तर सांसद दीपक बैज होटल अतिथि में हुए भारत संचार निगम लिमिटेड दूरसंचार सलाहकार समिति बस्तर बिज़नेस एरिया की बैठक में शामिल हुए इस बैठक में सांसद बैज ने बीएसएनएल के अधिकारीयो व सदस्यों से विचार विमर्श करते हुए अपने उद्बोधन में कहा..बस्तर जैसे पिछड़े छेत्र को संचार माध्यम से जोड़ना बहुत ही जरूरी हैं,बीएसएनएल को बस्तर संभाग के हर घर सभी सड़कों एवं गांवों के कोने कोने तक इंटरनेट कनेक्टिविटी व 4g नेटवर्क से जोड़ने की आवश्यकता है,आज हम नेटवर्किंग के माध्यम से एक समय मे अनेक काम कर सकते हैं..साँसद बैज ने कहा बीएसएनएल को अपनी सेवाएं शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों के पारा मोहल्ले के घर घर तक इंटरनेट कनेक्टिविटी व 4g नेटवर्क की सुविधाओं को धीरे धीरे बढ़ानी चाहिये। ताकि आने वाले समय में ग्रामीण अंचलों में भी लोग नेटवर्क के माध्यम से आपस में जुड़ सकें।

आयोजित कार्यक्रम में बीएसएनएल महाप्रबंधक शरद चन्द्र तिवारी,उपमहाप्रबंधक कल्याण मालवीय,राजकुमार फबयानी सदस्य बीएसएनएल,गुरदीप सिंग सदस्य बीएसएनएल,श्रीमती सीमा परगनिया सदस्य बीएसएनएल,श्रीमती सुखमती सदस्य बीएसएनएल,गिरीश चिचोलकर उपस्थित रहे।

जिस पर लगे कई प्रकार के दाग वह कर रहा राजनीतिज्ञ सुचिता की बात

0

संदर्भ: राजीव भवन के सामने नौटंकीप्रद धरना का पटाक्षेप

जगदलपुर। गंगामुंड़ा का एक युवक विगत तीन वर्ष पूर्व अचानक प्रगट हुआ और उसने अपने को समर्पित कांग्रेसी बता कर वह कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के कटआऊट लगाकर सुर्खियां बटोर कर वह इन दिनों पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर रहा है जिसका हौसला देखिए वह धरना प्रदर्शन कर संगठन के फैसले को चुनौती दे रहा है।

नगर का युवक राकेश चौधरी कांग्रेस पार्टी के किसी भी संघ संगठन का पदाधिकारी नहीं है ,वह सर्वप्रथम दंतेवाड़ा के राजनीतिक कुनबे से जुड़े लोगों का बड़ा-बड़ा कट ऑउट लगाकर सुर्खियों में आया फिर वह जगदलपुर के बड़े नेताओं के कटआऊट लगाकर सुर्खियां बटोरी। उसके बाद उन नेताओं के सामने जब इस युवक की दाल नहीं गली तो शबरी नटी के तटीय क्षेत्र के प्रचार छाप नेता से गठजोड़ कर लिया है जिसके कारण वह अपने आप को कांग्रेस पार्टी का बड़ा नेता समझने लगा है।यह युवक स्वार्थ सिद्धि करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाता है। बड़े-बड़े नेताओं के जन्मदिवस पर केक लेकर उनके पास पहुंच जाता है ।

ऐसा सगा नहीं जिसे उसने ठगा नहीं

राकेश चौधरी ने कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और इस युवक पर वह उक्तियां भी फीट बैठता है कि ऐसा सगा नहीं जिसने किसी को ठगा नहीं खासकर समाज के लोगों को भी इसने ठगा है और इसके कई किस्से चर्चित है।

नगरनार थानें में लेन देन का मामला लंबित

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार इस युवक पर नगरनार थानें में लेन देन का मामला लंबित है और इसको रोकने में सत्तारूढ़ दल के बड़े नेता का जैक काम कर गया है यदि कांग्रेस की सरकार हटती है तो इसके लिए फिर विकट समस्या खड़ी हो सकती है दरअसल अभी सत्ता पलटने में वक्त है और यह दो वर्षों तक मौज मस्ती कर सकता है।

साँसद बैज व जिलाध्यक्ष मौर्य समाधान शिविर विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत एर्राकोट में हुवे सम्मिलित

0

समाधान शिविर में नदारद अधिकारियों को साँसद बैज ने लगाई फटकार..

समाधान शिविर के नाम पर खाना पूर्ति न करे अधिकारी,अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

सभी शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हो ग्रामीण-साँसद बैज

तोकापाल/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलराम मौर्य विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत एर्राकोट में आयोजित सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व समाधान हेतु’समाधान शिविर”में शामिल हुए..

समाधान शिविर एर्राकोट में सम्मिलित हुए साँसद बैज ने एसडीएम,तहसीलदार व सम्बंधित अधिकारीयो व कर्मचारियों की नदारद उपस्थिति देखकर नाराजगी जाहिर की, बैज ने कहा समाधान शिविर सरकार की महत्वपूर्ण योजना है..जिसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का तत्काल निराकरण करना है.. बैज ने आगे कहा..आम जनता का कार्य अधिकारी पूरी जवाबदारी से करे,जनता के कार्य में ढील व लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारी तत्काल अपनी कुर्सी छोड़ दें..आम जनता के किसी भी कार्य मे लापरवाही बिल्कुल बरदाश्त नही की जाएगी….जनता की समस्या का निराकरण करना हम सबकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है,अन्यथा कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी…विदित हो कि साँसद बैज जनता की परेशानियो को दूर करने हेतु हमेशा तत्तपर रहते हैं इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण एवं ग्रामिणजन उपस्थित रहे।

राजस्व शिविर में प्रकरण के निपटारा होने पर दो भाईयों ने भूलाया आपसी मतभेद

0

कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में डौण्डीलोहारा तहसील के ग्राम रानाखुज्जी में कल राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। राजस्व शिविर में अविवादित नामांतरण के 31, अविवादित बंटवारा के 02, किसान किताब वितरण 10, विवादित नामांतरण के 01, विवादित बंटवारा के 01 एवं आय-जाति के 05 प्रकरणों का निराकरण किया गया। डौण्डीलोहारा के तहसीलदार श्री आर.आर.दुबे ने बताया कि राजस्व शिविर में ग्राम रानाखुज्जी के दो भाई श्री बिहारी लाल और श्री फेरूलाल में विवादित बंटवारा को लेकर लगभग 08-10 वर्षो से बातचीत बंद थी। उक्त बंटवारा के प्रकरण का निराकरण शिविर में किया गया। राजस्व शिविर में बंटवारा के प्रकरण का निपटारा होने पर दोनो भाईयों ने आपसी मतभेद को भूलाकर पुनः पहले जैसे संबंध बनाए रखने सहमत हुए। राजस्व शिविर में राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सामाजिक सोहाद्र बिगाड़ने वाले युवक पर पुलिस के कार्यवाही   

0

दल्ली राजहरा में हिंदू देवी-देवताओं एवं एक जाति विशेष पर अपमानजनक टिप्पणी कर सौहाद्र पूर्ण वातावरण को खराब करने के कारण दल्ली राजहरा के हिंदू युवाओं द्वारा उक्त युवक की शिकायत दल्ली राजहरा मैं दर्ज कराई थी इसके पश्चात राजहरा पुलिस द्वारा उक्त युवक तुलाराम गौर पिता निर्भयराम गौर उम्र 21 वर्ष पता हाथीगोररा टेकाडोढ़ा थाना- डौंडी जिला बालोद द्वारा हिन्दू धर्म के देवी देवताओं एंव विशेष जाति धर्म के खिलाफ अपमान जनक शब्दो का प्रयोग करता था जिसमे आरोपी को समझाइश पूर्व में दिया गया था फिर भी आरोपी तुलाराम गौर दिनांक 26 4 2022 को फिर से अपने स्टेटस/प्रोफाइल में गलती की पुनरावृति करने पर आरोपी के खिलाफ धारा 151, 107, 116(3) ज फो के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

मई दिवस के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब खैरागढ़ के नाम

0

उप विजेता कांकेर की टीम रही

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल में मई दिवस के उपलक्ष में संयुक्त खदान मजदूर संघ द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था।अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेमीफाइनल में 4 टीमों ने प्रवेश किया । इसमें पहला सेमीफाइनल गरियाबंद विरुद्ध कांकेर के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मैच में कांकेर की टीम ने 42 के मुकाबले 45 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया। वही दूसरे सेमीफाइनल खैरागढ़ ने गीदम की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला खैरागढ़ विरुद्ध कांकेर के मध्य खेला गया। जिसमें खैरागढ़ की टीम ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 41हजार नगद एवं टॉफी पर कब्जा जमाया। वही उप विजेता टीम कांकेर को 31 हजार नगद व ट्राफी प्रदान की गई। इस फाइनल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एनएमडीसी परियोजना के महाप्रबंधक (विद्युत) एम. बंदोपाध्याय, विशिष्ट अतिथि उप महाप्रबंधक (सिविल) लखबीर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) अभिजीत घोष, बीआईओपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य ए.विश्वास, संयुक्त खदान मजदूर संघ (बचेली) के सचिव टी.जे. शंकर राव, संयुक्त खदान मजदूर संघ (किरंदुल) के सचिव राजेश संधू, अध्यक्ष के साजी मंच में आसीन थे। और इस पूरे प्रतियोगिता को सफल बनाने में संगठन सचिव नोमेश्वर राव, कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, राजनाथ, मोहम्मद नशाद, सुरेश, राजेश सोनी, एकटेश्वर राव, अमित दीक्षित, रजत राय, आयतु सोरी, डी सूरज, तुलसी, आर.ए. यादव, आदि साथियों का का विशेष योगदान रहा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री संगठन बने अमरजीत

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अमरजीत चावला महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रभारी महामंत्री संगठन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दायित्व सौपा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में अहम फेरबदल करते हुए अमरजीत चावला को प्रभारी संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है। अब तक चन्द्रशेखर शुक्ला इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे महामंत्री रहेंगे, लेकिन संगठन का प्रभार उनसे वापस लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बेहद करीबी अमरजीत चावला का डिजिटल सदस्यता अभियान में अच्छा प्रदर्शन रहा। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गइ है। वर्तमान में चावला के पास यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का अतिरिक्त प्रभार है।

झीरम कांड की न्‍यायिक जांच रोकने याचिका, डहरिया बोले- किसे बचाना चाह रहे रमन और कौशिक

0

झीरम की रिपोर्ट पर कौशिक की याचिका से गरमाई सियासत

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में झीरम कांड की न्‍यायिक जांच मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर झीरम कांड की न्यायिक जांच रोकने की मांग की है। मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक की इस याचिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, याचिका के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक किसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में शनिवार को मंत्री डॉ. डहरिया ने पत्रकारों से कहा, यह कोई पहली बार नहीं हो रहा है जब भाजपा ने झीरम घाटी कांड की जांच में बाधा खड़ी करने की कोशिश की है। जैसे ही झीरम घाटी कांड के जांच की बात आती है, भाजपा के बड़े नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। वे लोग किसी न किसी प्रकार से इसकी जांच को बाधित करने की कोशिश मेें जुट जाते हैं। कभी बयानबाजी करते हैं, कभी आंदोलन करते हैं और कभी कोर्ट की शरण में चले जाते हैं। मंत्री ने कहा, झीरम घाटी कांड पर 2013 में गठित न्यायिक जांच आयोग ने जो रिपोर्ट सौंपी है, वह अधूरी है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत मिश्रा ने कहा था, जांच अधूरी है। उनको और समय चाहिए। समय दिया गया, लेकिन जांच शुरू होने से पहले उनका तबादला हो गया। ऐसे में अधूरी जांच को पूरा करने के लिए आयोग में नई नियुक्तियां की गई हैं।

यह कोई नया आयोग नहीं है। कौशिक से डहरिया का सवाल

मंत्री डहरिया ने पूछा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक क्या इस बात से डरते हैं, झीरम घाटी कांड की जांच में कोई ऐसा सच निकल आएगा, जिससे तत्कालीन भाजपा सरकार के किसी कुत्सित चेहरे से नकाब उठ जाएगा? क्या इस बात से डरते हैं कि जांच में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की लापरवाही सामने आ जाएगी? या इस बात से डरते हैं कि नक्सली घटना के पीछे की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ तो उनकी पूरी पार्टी पर इसका प्रभाव पड़ सकता है?

कांग्रेस क्यों घबराई हुई है-कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मंत्री डॉ. शिव डहरिया के आरोपों को हास्यास्पद बताया है। उन्होंने कहा, पूर्ववर्ती सरकार ने जस्टिस प्रशांत मिश्रा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। उसने पूरे तथ्यों की जांच की। उनका प्रतिवेदन भी आ गया। उसका परीक्षण कर जनता के सामने लाया जाना चाहिए था। मैं मंत्री से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने उस प्रतिवेदन को देखा है। क्या सरकार ने परीक्षण किया, क्या विधानसभा में उसको रखा गया। किस आधार पर यह बयान दिया कि वह आधा-अधूरा है और जांच की जरूरत है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा, जस्टिस प्रशांत मिश्र आयोग के प्रतिवेदन से कांग्रेस घबराई हुई क्यों है।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए

0

ग्राम पंचायत पाथरी में जन चौपाल लगाकर लोगों के एक-एक समस्याओं से अवगत हुए सभी विभागों की जानकारी लेकर लोगों की समस्याओं से अवगत कराने को कहा जिससे कि लोग किसी भी तरह की योजनाओं से वंचित ना रहे इसलिए आज बस्तर विधायक जी ने बस्तर विधानसभा के आखिरी छोर पाथरी में लगाकर सभी विभागों को निर्देश दिया की लोगों से उनकी मूलभुत सुविधाएं से फायदे पहुंचाने काम करें छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों की जन हितैषी सरकार है यह विभिन्न विभागों की योजनाओं से लोगों को वंचित ना रखें |

बस्तर विधायक जी ने कहा की सरकार बहुत सी योजनाओं को संचालित की है लेकिन हमारे ग्रामीण क्षेत्र के भाई बहन लोग इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है मुझे बहुत ही खेद है की लोग इस तरह की योजनाओं पर रूचि नहीं ले रहे है आप सभी विभागों के कर्मचारियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ बताएं |

छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजनाओं के माध्यम से हम सभी वर्गों तक पहुँचकर विभिन्न योजनाओं के स्तर से लोगों को राहत देने की कोशिश कर रहे है पर लोग इस तरह की योजनाओं का लाभ नहीं ले रहे है यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है योजना के माध्यम से हमनें निरंतर लोगो तक अनेक प्रकार की योजना लाई जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, सूअर पालन, मछली पालन, पर लोग इस तरह की योजना पर लाभ नहीं ले रहे है |

बस्तर विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी लोगों को विभिन्न योजना से जागरूक कर रहे है कोई भी लोग बड़ी बीमारी से ग्रसित ना हो इसलिए आयुष्मान, खूबचंद,योजना से स्वेच्छा अनुदान राशि के माध्यम से लोगों को उपचार हेतु सहायता राशि प्रदान कर रहे है और हर संभव मदद कर रहे पूर्वत की सरकार में लोगों को गुमराह करके इस योजनाओं के माध्यम से अपने निजी लोगों को ही फायदे पहुंचाते थे लेकिन अभी वर्तमान की सरकार ने सभी वर्गों तक राहत पहुंचा रही है |

बस्तर विधायक जी द्वारा वन अधिकार मान्यता पत्र पुस्तिका के तहत ग्राम पाथरी में 25 हितग्राहियों को आज पट्टा वितरण किया |

जिसमें मौजूद रहे जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल, जिला पंचायत सदस्य धनुरजय कश्यप, कपूर बेसरा, लालेन्द्र बाकडे, सोनमती कश्यप, लखन कश्यप, भावनाथ, धरमु कश्यप, मंगलू कश्यप, सोशल मिडिया प्रतिनिधि राजेश कुमार, सीईओ, BEO, BMO, एवं समस्त विभाग के कर्मचारीगण, एवं समस्त कार्यकर्त्तागण, उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS