City Media - Page 1352 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1352

दल्लीराजहरा ओबीसी महासभा का ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, देखें विडियो

0

दल्लीराजहरा – ओबीसी महासभा का आयोजन प्रदेश ईकाई ब्लाक डौण्डी के तत्वाधान में दल्लीराजहरा के जैन भवन चौक में किया गया। जहां पर ब्लाक के लगभग 3000 ओबीसी समुदाय के लोग अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एकत्रित हुए। इसके पश्चात् भव्य रैली निकाली गई जो कि लगभग एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी लाईन माईन्स आफिस चौक, पेट्रोल पंप चौक, गुप्ता चौक, फव्वौरा चौक, श्रमवीर चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय पहूंचे जहां पर अपने 11 सूत्रीय मांगों को राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम का ज्ञापन सौपा गया। इसके बाद रैली वापस जैन भवन में आम सभा के रूप में तब्दील हो गई। इनकी प्रमुख मांगे

आजादी के पूर्व ब्रिटिश शासन काल 1931 में ओबीसी का जनगणना किया गया था परंतु आजादी के 1950 के बाद भारत की जनगणना कालम में अंकित नहीं होने के कारण उनको शासन द्वारा मिलने वाली लाभ से वंचित होना पड़ रहा है इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर ओबीसी समुदाय एक जुट होकर धरना प्रदर्शन  कर केन्द्र व राज्य सरकार को अवगत कराया गया। शीघ्र ही आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की जाती तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करते हुए जिला व राज्य तथा प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

ओबीसी महासभा द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में दल्लीराजहरा से घनश्याम पारकर अध्यक्ष निषाद समाज,  तोरण साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, ज्ञानू साहू ग्रामीण अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग, कोमल पटेल सचिव पटेल समाज, काशीराम निषाद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष, रामलाल गुप्ता पूर्व अध्यक्ष व्यापारी संघ शामिल थे एवं डौंडी से रविकांत देशमुख, पुनीत राम सेन महासचिव छग प्रान्त सेन समाज उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, सोमेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, छगन यदु अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज डौंडी ब्लाक व जिला अध्यक्ष यादव समाज, यज्ञदत्त पटेल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज जिला बालोद, राधेश्याम साहू प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग समाज छत्तीसगढ़ |

आभार प्रदर्शन – जीवन धनकर पिछड़ा वर्ग महासभा डौंडी इकाई, जगन्नाथ साहू अध्यक्ष सर्व पिछड़ावर्ग समाज भानुप्रतापपुर, हरीश चक्रधारी, युवराज पटेल एवं मंच संचालनकर्ता में सरोज पटेल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डौंडीलोहारा, भोज साहू एवं गोपी निषाद द्वारा किया गया |     

गुजरात में छत्तीसगढ़ की व्हीलचेयर दिव्यांग क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर गूंज उठा “छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया”

0

दल्लीराजहरा – आज दिनांक 10-11-2021 को, वड़ोदरा गुजरात में खेली जा रही सरदार पटेल व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल चेम्पियनशिप-2021 के अंतर्गत् 8 राज्यों के मध्य खेले जा रहे 15 ओव्हर के तीसरे और अपने पहले मैच में छत्तीसगढ़ की टीम ने मध्यप्रदेश की टीम को 10 विकेट से हराया। मध्यप्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओव्हरों में 10 विकेट खोकर 38 रन बनाए। जवाब में छत्तीसगढ़ की टीम ने मात्र 3 ओव्हरों में बिना कोई विकेट खोए 40 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीतकर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

दोनों टीमों के बीच मैच प्रारंभ होने से पहले छत्तीसगढ़ राज्य का राजकीय गीत अरपा पैरी के धार बजाया गया। इतना ही नहीं छत्तीसगढ़ की टीम के मैच जीतते ही पूरा स्टेडियम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया से गूंजायमान हो गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

सेमीफाईनल में छत्तीसगढ़ का मुकाबला कल 11.11.2021 को सुबह 10.00 बजे से उत्तरप्रदेश की टीम से होगा।

छत्तीसगढ़ टीम की इस शानदार जीत पर बहुउद्देश्यीय दिव्यांग कल्याण समिति दल्लीराजहरा (छत्तीसगढ़) व छत्तीसगढ़ दिव्यांग मंच जिला शाखा बालोद, दल्लीराजहरा के गणमान्य नागरिकों, व्यापारीवर्ग, खेल प्रेमियों व पूरे देश की दिव्यांग समितियों ने हर्ष व्यक्त कर फाईनल जीतकर चैम्पियन बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

छत्तीसगढ़ की टीम के कोच डा. ओम नेताम सर जी, मयंक उइके, व खिलाड़ी सर्व श्री कप्तान किशोर नवरंगे, मेघनाथ साहू, हरिचंद पटेल, युधिष्ठिर भोई, धनंजय यादव, तमीन, धनेश्वर, संतू कोसले, बजरंग पटेल, इंद्र कुमार, हरी सोनवानी , तुलाराम खरे, रंजु बरेठ, देवनाथ धीवर हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सांसद दीपक बैज ने बस्तरवासियों को दी छठ महापर्व की बधाई

0

जगदलपुर – सांसद दीपक बैज ने कहा कि पुरे देश में छठ महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है उसी तारतम्य में बस्तर क्षेत्र में भी छठ महापर्व पुरे धूमधाम से मनाया जा रहा है | इस क्षेत्र के सांसद होने के नाते समूचे बस्तर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी |

छठ महापर्व के पूर्व ही नगर के तालाबों दलपत सागर के आसपास सफाई व्यवस्था में लगा हुआ था और जिस प्रकार छठ पूजा के लिए जिस प्रकार भीड़ उमड़ पड़ी है लोग बड़े ही धूमधाम से पर्व मना रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

युवोदय एकेडमी से प्रशिक्षण लेकर 32 विद्यार्थियों ने हासिल की नीट परीक्षा में सफलता

0

संसदीय सचिव  और कलेक्टर  ने दी बधाई

जगदलपुर। कोरोना के दौरान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों की समस्या को देखते हुए युवोदय एकेडमी के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था का लाभ लेकर  नीट जैसी कठिन परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर बच्चों ने सफलता प्राप्त की।  युवोदय एकेडमी के माध्यम से कोचिंग लेकर सफलता प्राप्त करने वाले इन बच्चों से संसदीय सचिव  रेखचन्द जैन, कलेक्टर  रजत बंसल सहित जगदलपुर के पत्रकारों से भेंट की। लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय परिसर में संचालित युवोदय एकेडमी के कार्यालय में इस अवसर पर संसदीय सचिव  रेखचन्द जैन ने कहा कि आदिवासी अंचल के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने के संकल्प को कलेक्टर  रजत बंसल ने बहुत ही सुंदरता के साथ आगे बढ़ाया है। कोरोना के दौरान जनजीवन ठप्प पढ़ने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चों के सामने एक गंभीर संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई, किन्तु इसका समाधान ऑनलाइन कोचिंग के माध्यम से निकल गया। इसका परिणाम यह हुआ कि छोटे -छोटे गांवों में रहने वाले विद्यार्थियों के मन में भी अब इन प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने की इच्छा होने लगी है। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए लगने वाली महंगी कोचिंग के स्थान पर यह निःशुल्क कोचिंग सहज ही उपलब्ध है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कलेक्टर  रजत बंसल ने कहा कि बच्चों की समस्याओं को देखते हुए इनकी सहायता के लिए स्वयंसेवियों ने सहायता की। उन्होंने परिणामों को उत्साहजनक बताते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को उचित स्थान दिलाने के इसे और अधिक व्यापकता प्रदान करने की बात भी कही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त  विवेक दलेला, युवोदय एकेडमी के एलेक्जेंडर चेरियन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के “पढ़ई तुंहर दुआर” के अन्तर्गत शिक्षा में नवाचार करते हुए स्कूली शिक्षा के साथ साथ कोचिंग की व्यवस्था सरकारी शिक्षकों के माध्यम से करवाकर, कोरोनाकाल में बच्चों की शिक्षा को रूकने नहीं दिया गया। इसी कड़ी में जिला प्रशासन बस्तर द्वारा जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क कोचिंग लाला जगदलपुरी जिला ग्रंथालय परिसर में युवोदय अकादमी के द्वारा प्रारंभ किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सत्र 2020-21 में किये गये कार्य में 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा की तैयारी करवाया गया।सभी स्कूलों के 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए नोट्स (पीडीएफ फॉर्म में) सभी शालाओं तक पहुंचाया गया। परीक्षा के पूर्व 3 मॉडल प्रश्न पत्र स्कूलों तक पीडीएफ फॉर्म में पहुंचाया गया।आगामी एनईईटी, जेईई, पीईटी, पीएटी, एनडीए, बीएससी नर्सिंग, एनटीएसई आदि परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में करवाया गया।अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।वर्तमान में सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी भी जिले के सभी ब्लॉकों में युवोदय अकादमी के द्वारा करवायी जा रही है। 

पहले बैच के 52 बच्चों में से 43 बच्चों ने एनईईटी का परीक्षा दिया जिसमें 32 बच्चों ने एनईईटी क्वालीफाई किया है ।इसके अतिरिक्त 02 बच्चे फ़ार्मेसी में, 02 बच्चे पीएटी में एवं 01 बच्ची वेटनरी में सलेक्ट हुई है।सत्र 2021-22 में भी 10वीं एवं 12वीं स्तर के सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी युवोदय अकादमी जिला प्रशासन बस्तर  द्वारा करवाया जा रहा है।युवोदय अकादमी,जिला प्रशासन बस्तर यह प्रदेश का पहला नवाचार है।

अनुकंपा प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शासन को किया गुमराह, सोनल मिश्रा को 8 वर्ष बाद भी नहीं मिली अनुकंपा नियुक्ति

0

जगदलपुर । शासकीय सेवा में रहते हुए कर्मचारी के निधन के पश्चात इनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु शासन द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं लेकिन कर्मचारी के मौत के पश्चात उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने हेतु सरकारी अधिकारियों के प्रताडऩा सहते हुए किस प्रकार इन्हें विभाग के उच्च अधिकारी के द्वारा उनकी अनुकंपा नियुक्ति पाने के दायरे से खतम करने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार का एक मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार कु. सोनल मिश्रा के पिता स्व. दिनेश मिश्रा जो जिला मलेरिया कार्यालय में कार्यरत थे। उनकी मृत्यु 18 मार्च 2013 को हो गई। इसके एवज में इनके द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जगदलपुर के समक्ष एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। कु. सोनल मिश्रा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु प्रस्तुत आवेदन में अपनी नियुक्ति प्रकरण पर तत्काल सुनवाई हेतु मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से निवेदन किया किंतु शासन द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु दिये गए दिशा-निर्देश का पालन न करते हुए उस विभाग के प्रमुख द्वारा सोनल मिश्रा को वर्षों तक अंधेरे में रखा गया इस बीच बार-बार विभागीय अधिकारियों से पत्र चर्चा करने पर उन्हें आश्वासन दिया जाता रहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभाग में आपको नियुक्ति दी जायेगी। लेकिन समय गुजरता रहा लेकिन सोलन मिश्रा को विभाग द्वारा केवल आश्वासन के अलावा किसी प्रकार की नियुक्ति नहीं दी गई। मामले की गंभीरता को देखकर सोनल मिश्रा द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ अपने स्व. पिता के विभाग के उच्चअधिकारियों से संपर्क साधकर अपने मदद की गुहार लगाई गई किंतु वहां से भी विभिन्न प्रकार के नियम कानून की बात कहकर उसे अनुकंपा नियुक्ति में पात्र नहीं होने की बात कही गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा यह कहा गया कि चूंकि तुम्हारी माता अन्य सरकारी विभाग में

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

कार्यरत है अत: तुम अनुकंपा हेतु पात्रता नहीं रखती हो। इसी प्रकार 60 हजार वार्षिक आय की पारिवारिक पात्रता रखने के कारण भी अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं हो सकती है। इन्हीं सब कायदे-कानून में उलझाकर विभाग के उच्च अधिकारियों ने अब तक कु. सोनल मिश्रा को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान नहीं की है बल्कि मौखिक रूप से यह भी अफवाह फैलाने की कोशिश की जा रही है कि कई बार उन्हें नियुक्ति दिए जाने की बावजूद उनके द्वारा उपस्थित नहीं होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। कु. सोनल मिश्रा ने जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जगदलपुर के समक्ष बार-बार अपनी अनुकंपा नियुक्ति संबंधित बातों का खंडन किया है और कहा है कि केवल मौखिक रूप से मुझे यहां-वहां नियुक्ति देने की बात कही जा रही है जबकि मुझे अबतक किसी भी नियुक्ति संबंधित आदेश के कागज अबतक नहीं मिले हैं। हालांकि इस मामले में कई वर्ष गुजर जाने के बावजूद सोनल मिश्रा अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण में जिला कलेक्टर द्वारा जांच कमेटी का गठन भी किया गया था। लेकिन उस जांच कमेटी के सदस्य डॉ. जी सी शर्मा एवं डॉ. डी. राजन जो वर्तमान में जिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी जिला बस्तर हैं उनके द्वारा भी निष्पक्ष जांच के बहाने कु. सोनल मिश्रा के अनुकंपा प्रकरण में प्रतिकूल निर्णय देकर नियुक्ति देने में कई प्रकार के अड़चन पैदा कर इस मामले को पेचिदा बना दिया है। वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के पश्चात उनके परिजनों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति देने हेतु नियम कानून को सरल किया गया है किंतु अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले परिवार को अब भी सरकारी अधिकारियों के उत्तपीडऩ का शिकार होना पड़ रहा है। कु. सोनल मिश्रा प्रकरण में लगभग 8 साल का समय गुजर चुका है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक इस प्रकरण का निर्णय नहीं हो पाया है।

कैंप में अंधाधुंध फायरिंग कर 4 जवानों को मौत के घाट उतारने वाले CRPF जवान ने फायरिंग की वजह बताई, देखें विडियो

0

सुकमा – कोन्टा ब्लाक के तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में स्थित थाना मरईगुड़ा के अंतर्गत ग्राम लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ बटालियन 217 के कैम्प में रविवार देर रात सी आर पी एफ जवान ने अपने साथियों पर ऐ के-47 से फायरिंग कर दी थी । घटना में चार जवानों की मौत हो गई थी |

CRPF  जवान ने जारी विडियो में जो वजह बताई है जिसमे उसके साथियों द्वारा उसकी पत्नी के बारे में जिस प्रकार से कमेंट्स किया जाता था उससे वह अत्यधिक परेशान हो गया था और इसके साथ ही उसे किसी भी प्रकार का कोई सहयोग नहीं मिल रहा था |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साँसद बैज ने कृषि विज्ञान केंद्र गीदम का किया निरीक्षण..

0

साँसद बैज के द्वारा मत्स्य पालन,कड़कनाथ मुर्गी पालन,बटेर पालन,वर्मीकम्पोस्ट खाद,शहद,मशरूम उत्पादन एवँ कृषि से संबंधित जानकारी ली गई साँसद बैज ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि संबंधित योजनाओं का इस कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से गांव के गरीब किसान को प्रशिक्षण दिया जा रहा है आने वाला समय मे इसका लाभ हमारे किसानों भाइयों को जरूर मिलेगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी शकील रिजवी,साँसद प्रतिनिधि गीदम प्रवीण राणा,मनोज मालवीय,विमल सलाम,शोएब रिजवी,बोगा राम ताती,तहसीलदार गीदम,वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक एवँ कृषि विज्ञान प्रमुख डॉ नारायण साहू,कृषि विज्ञान केंद्र गीदम के सभी अधिकारी एवँ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कैंपस चलो यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कैंपस चलो यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की एन एस यू आइ कांग्रेस संगठन की रीढ़ है यह पहला पायदान है जब एक युवा कांग्रेस संगठन की रीति नीति से परिचित होता है अतः छात्र संगठन से जुड़े हुए आप सभी छात्र नेता कैंपस में पहुंच कर छात्र छात्राओं को कांग्रेस की गौरवशाली इतिहास और परंपरा से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास करें आज वर्तमान समय में जो नफरत की राजनीति चल रही है इसको हमारे युवा और छात्र ही हरा सकते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

इस अवसर पर शहर जिला महामंत्री अनवर खान, हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ नेता वेंकट राव भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित सिंह, प्रभारी महेंद्र नायक,कमल तारम,फैजल नेवी, ज्योति राव,ऋषिका डे,करण बजाज उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

डैम में मिला युवक का शव, दोनों हाथ-पैर बंधे हुए, क्षेत्र में मची खलबली

0

जगदलपुर

बस्तर थाना क्षेत्र के कुम्हरावंड गाँव के डैम में एक युवक का शव देखे जाने के बाद खलबली मच गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया, जहां शव को मेकाज के पीएम घर में रखा गया है।

मामले की जानकारी देते हुए परपा थाना प्रभारी बीआर नाग ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने डैम में एक शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया, जिसके बाद मौके पर जब टीम पहुँची तो घटनास्थल बस्तर थाना आने पर प्रभारी को सूचना दिया गया। वही शव का हाथ व पैर दोनो बंधे हुए थे। शव की शिनाख्त खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पुलिस इस मामले में जब तक पीएम रिपोर्ट नही आ जाता तब तक किसी भी तरह से ज्यादा जानकारी नही दे पा रहे है। घटना की जानकारी लगने के बाद फारेंसिक के डॉक्टर बी सूरी बाबू अपने पूरी टीम के साथ घटनास्थल पहुँच कर जांच करने के बाद रवाना हो गए, वहीं मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर दी जाएगी 500 रुपए की सम्मान राशि

0

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया निर्णय

जगदलपुर, सड़क दुघर्टना में होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने में सहायता करने वालों को पांच सौ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। यह निर्णय यह निर्णय आज कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद दीपक बैज, जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन,नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

बैठक में यातायात प्रभारी हेमसागर सिदार ने जिले के चिन्हांकित दुघर्टनाजन्य क्षेत्रों के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में जानकारी दी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मुख्य मार्गों से जुड़ने वाली सड़कों में रबर स्ट्रिप लगाने, अंधे मोड़ों के आसपास झाड़ियों की सफाई करने, वाहनों में स्पीड गवर्नर, रिफ्लेक्टर की जांच करने, लायसेंस एवं इंश्योरेंश की जांच करने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लायसेंस बनाने के लिए शिविर आयोजित करने, सुरक्षित वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरुक करने, मदिरापान कर वाहन चलाने या वाहन चलाते समय मोबाईल के उपयोग पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए क्षमता से अधिक सवारी के साथ वाहन चलाने पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शहर के आसपास सड़कों के किनारे वाहनों को खड़ी करने के कारण होने वाली समस्याओं से निजात के लिए ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने तथा बस स्टैंड परिसर में बेतरतीब खड़ी गाड़ियांे के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अरविदं एक्का, सहायक कलेक्टर सुश्री सुरुचि सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS