महामाया – आम नागरिक तो धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है अब तो आरोपियों ने पुलिस वालों को भी नहीं बक्शा | महामाया थाने में पदस्थ पुलिस दिलीप कुमार उइके पिता स्व0 तुला राम उइके उम्र 55 वर्ष आरोपी के चंगुल में फंस 89,986 रू लूट लिया गया |
घटना दिनांक 12.06.2021 को करीब 10 बजे की है थाना महामाया में दिलीप कुमार उइके के पास अज्ञात मोबाइल न से मिस्ड कॉल आया तत्पश्चात दिलीप कुमार उइके द्वारा उस न पर कॉल किया गया जिस व्यक्ति ने कॉल उठाया अपना नाम दीपक वर्मा हेड ब्रांच न्यू मुंबई सेक्टर 3 से बोल रहा हं कहकर फोन पे एप्स चलाते हो क्या पृछा व तम्हारे फोन पे एप्स से पैसा कटा है जो वापस होना है कहकर फोन पे एप्स चालू करने कहा और मै जैसा बोलता हूं करते जाना बोला फिर मै वैसे करते गया जिससे प्रार्थी दिलीप कुमार उइके के अकाउंट नंबर से कुल रकम क्रमश: 4,999 रू,4999 रू,9998 रू,9998 रू, 19998 रू, 19998 रू,9998 रूकल रकम 89,986 रू फर्जी तरीके से धोखाधड़ी कर लिया गया |
प्रार्थी दिलीप कुमार उइके की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है |
मामला यूजीसी के नियमो मे N+2+1 के प्रावधानों शिथिलता का
एनएसयूआई प्रदेश संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता के नेतृत्व मे मिले थे हजारो छात्र विधायक जैन से
विद्या परिषद की बैठक मे कार्यपरिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा मे पारित
जगदलपुर/कोरोनाकाल की वजह से बढ़ी प्राइवेट छात्रो की समस्या क़ो हल दिलाने मे संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बड़ी राहत प्रदान कराई है़ जिससे अब प्राइवेट हजारो छात्रो क़ो भविष्य अंधकार होने से बच जाएगा। दरअसल यूजीसी के नियम अन्तर्गत N+2+1 यानी 6 वर्षो के अंतराल मे डिग्री पूर्ण करना होता था लेकिन कोरोना की वजह से कई प्राइवेट छात्र परीक्षा नंही दे सके थी जिसकी वजह से इस वर्ष उनके द्वारा भरे गये फॉर्म क़ो अपात्र माना जा रहा था। कल इस विषय मे एनएसयूआई प्रदेश सयुंक्त सचिव अरुण गुप्ता के नेतृत्व मे कई छात्र संसदीय सचिव विधायक रेखचंद जैन से मुलाकत कर अपनी समस्या बताते हुए अंधकार मे जाते हुए भविष्य क़ो बचाने की
गुहार लगाई। जिसे तत्काल मे संज्ञान मे लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री क़ो अवगत कराया तत्पश्चात आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविधालय विधापरिषद की स्थायी समिति की वर्च्यूल बैठक आयोजित की गई। जिसमे नियमो क़ो शिथिलता करते हुए N+2+1की न्यूनतम अवधि दो वर्ष और बढ़ाने का निर्णय अब कार्य परिषद की बैठक मे अनुमोदन की प्रत्याशा मे परित कियाजहाँ पारित होने के पश्चात संभाग के जो हजारो प्राइवेट छात्र इस वर्ष परीक्षा से वंचित हो रहे थे उन्हे पात्रता मिल सकेगी। छात्रहित मे लिये गये इस पहल से हजारो छात्रो ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का आभार माना है़ |
अबूझमाड़ के कुरूसनार मे पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने लगाई चौपाल उपस्थित जनसमुदाय से पूँछा सवाल क्या किया कांग्रेस ने ढाई साल छतीसगढ को किया बदहाल आगे केदार ने कहा की पहले अबूझमाड़ मे प्रवेश वर्जित था लेकिन प्रदेश मे जब भाजपा की सरकार आयी तो अबूझमाड़ मे प्रवेश पुन: प्रारंभ हुआ,भाजपा सरकार की सोच थी अबूझमाडीया भी देश दुनिया व विकास के साथ जुड़े लेकिन आज प्रदेश मे विगत ढाई सालो से कांग्रेस की लबरी सरकार सत्ता मे है तब से अबूझमाड़ सहित प्रदेश का विकास थम सा गया है भूपेश सरकार को मतलब है तो सिर्फ और सिर्फ शराब बेचने से न की जनसरोकार से आज प्रदेश का हर तबका सरकार की नीति व रीति से हैरान-परेशान है ये भूपेश सरकार अपने वादो व घोषणापत्र के किसी बिन्दु को पुरा करने के बजाये प्रदेशवासियो को गुमराह कर भय व भ्रष्टाचार का माहौल बना रखा है कोविड से लड़ने मे भी सरकार पूर्ण रुप से अक्षम साबित हुई है वही बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन व जिलापंचायत सदस्य प्रताप मंडावी ने भी सम्बोधित करते हुये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विकास विरोधी सरकार बताया साथ ही झूठ की नीव मे टिकी भूपेश सरकार की बुनियाद ज्यादा दिनो तक नही है इस अवसर पर भाजपा नेता रतन दुबे,मंगडू नूरेटी,संदीप झा,संजय तिवारी,सत्यनारायण उसेंडी,रोहित नेताम,संतोष नूरेटी,शान्ती नेताम,कमली पोटाई,बुधराम उईके सहित ग्रामवासी मौजूद थे।
सेल कर्मचारियों दवारा कंपनी के घाटे में रहने के दौरान विभिन्न सुविधा- भत्तों में कटौती के बावजूद एवं इसी तरह कोविड-19 जैसी महामारी के चरम स्तर पर रहने के दौरान भी सभी जोखिमों का सामना करते हुए सयंत्र के उत्पादन की निरंतरता को बनाये रखा | जिससे पिछले तीन वित्तीय वर्षों से कंपनी अच्छी लाभ की स्थिति में है।
किन्तु विगत 53 माह से अधिक लंबित वेतन समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्रस्तुत की गई। प्रस्तावों से कर्मचारियों को लाभ होने के स्थान पर उल्टा नुकसान होना तय है । इसके बावजूद पिछले पांच एनजेसीएस बैठकों में प्रबंधन कोई सकारात्मक रुख नहीं अपनाकर अपने द्वारा रखी गई नकारात्मक प्रस्ताव पर ही अडिग है | इसी तरह कोविड-19 से 250 से अधिक कर्मियों की मृत्यु होने पर क्षतिपूर्ति । आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति का कोई प्रावधान भी नहीं किया गया है।
इस प्रकार प्रबंधन के लगातार नकारात्मक रुख होने से भिलाई इस्पात सयंत्र के खदान कर्मचारी आहत एवं आक्रोशित है | अतः हम भिलाई इस्पात संयंत्र के अधीनस्थ लौह अयस्क खान समूह के अधोहस्ताक्षरित यूनियनें यह मांग करते हैं कि :
1) 15% एमजीबी व 35% पर्क तथा 01-01-2017 से एरियर्स के साथ शीघ्र से शीघ्र वेतन समझौता किया जाये।
2) ग्रेच्युटी तथा किसी भी तरह की कोई भी वर्तमान सुविधा में कटौती ना हो ।
3) एनजेसीएस में ही ठेका श्रमिकों के वेतन, सुविधा-भत्तों पर कोल माइंस के तर्ज पर वेतन समझौता किया जाये /आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों का S.S.5. के समान वेतन समझौता किया जाये ।
4) आई.ओ.सी. राजहरा में कार्यरत ठेका श्रमिकों को दूरस्थ एवं कठिनस्थ विशेष भता (DASA) दिया जाये |
5) पेंशन हेत वर्ष 2014 के एनजेसीएस में तय प्रबंधन के अंशदान 6% के स्थान पर वर्ष 2015-16 16-17 व 17-18 में प्रबंधन दवारा एक तरफा कटौती का निर्णय लेकर दिए गए 2% अंशदान को वापस लेकर NCS समझौता के अनुसार प्रबंधन अपना 6% अंशदान जमा करे ।
6) कोविड 19 संक्रमण से मृत कर्मचारियों के परिवार के एक आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति एवं क्षतिपूर्ति राशि दिया जाये
7) समस्त नियमित व् ठेका कर्मचारियों का 50 लाख रूपये का बीमा किया जाये (जिसमें कोविड 19 जोखिम शामिल हो ) ।
उपरोक्त मांगों को लेकर लौह अयस्क खान समूह के कर्मचारी औद्योगिक संबंध अधिनियम 1948 की धारा 22 के अन्तर्गत दिनांक 30.06.2021 के प्रातः 6.00 बजे से 24 घंटे की हड़ताल में रहेगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा लगातार दो दिनों तक विभिन्न जगहों पर छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के ढाई साल पूर्ण होने पर उनके द्वारा किए गए वादाखिलाफी के खिलाफ,विफलताओं को लेकर लगातार जनता के बीच जा रही और भूपेश सरकार के वादों को याद दिलाते हुए छत्तीसगढ की जनता के साथ किए विश्वासघात को बताते हुवे जनता से चर्चा किया जा रहा लगातार जनता में भी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है |
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हम लोगों ने 2 दिन तक कचहरी में बैंक के आसपास जाकर जनता से चर्चा की भूपेश सरकार की नाकामियों को बताया जनता भी काफी आक्रोशित दिखे आने वाले दिनों में हम इस सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन बालोद में करने वाले हैं |
भाजपा नेता अमित चोपड़ा ने बताया कि प्रदेश की नाकाम सरकार सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ दिन पूर्व बालोद शहर में अधूरी पड़ी नल जल योजना का उद्घाटन कर दिया जिसका लाभ आज तक बालोद के संपूर्ण जनता को नहीं मिल पा रहा है इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार कि ना कोई नीति है ना कोई नियत है हमने दो दिन तक इस विषय पर शहर में जनता से चर्चा की जनता भी इस सरकार से त्रस्त दिख रही है |
इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री शाहिद खान,महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला शर्मा,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर व शहर मंडल के अमित चोपड़ा,नरेन्द्र सोनवानी,पंकज आहूजा,नीतू सोनवानी,अंबिका यादव,कमल पंपलिया,प्राची लालवानी,सुनीता मनहर,शेखर वर्मा,कमलेश वाधवानी,हितेश्वर कौशिक,प्रीतम यादव,शशि साहू,डोमेंद्र साहू,विक्रम ललवानी,रेखा यादव,कृष्णा यादव,नरेश कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें |
जगदलपुर – सूरक्षाबल लंबे समय से माओवादियों के शीर्ष नेतृत्व को नुक्सान नहीं पहुंचा पाए किंतु वह काम वैश्विक महामारी कोरोना ने कर दिया और शीर्ष माओवादियों को मौत के घाट उतार दिया। इस कोरोना बिमारी में झीरम कांड़ के शीर्ष गुनाहगार भी चपेट में आए।घातक साबित हुई है। बस्तर में तीन माओवादियों की मौत हुई तो तेलंगाना में दो मर गए।
दक्षिण बस्तर के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि नक्सली संगठन में कोरोना संक्रमण व्यापक रूप से फैल चुका है। इसके कारण 3 डीवीसी सदस्यों की मौत हो चुकी है। एसपी ने कहा कि फूड प्वाइजनिंग और सही उपचार के अभाव में मौतों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है। वर्तमान में 8 डीवीसी सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी मिली है।
उन्होंने माओवादियों से अपील की है कि वे घर वापस आइए अभियान के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर दें। जिससे पुलिस उनका उचित उपचार कराएगी। इस तरह से आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की जान की सुरक्षा होगी। ज्ञात हो कि पुलिस द्वारा आत्मसमर्पित माओवादियों के कोविड-19 जांच की व्यवस्था की गई है, वहीं कोविड पॉजिटिव रोगियों को कोविड केयर हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाता है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमित 6 माओवादी लीडर डिवीजन कमेटी सदस्य हैं, इनमें झीरम कांड़ में शामिल विनोद, आकाश,सोनू, क्रांति, राजेश और नंदू शामिल है। इनमें नंदू माओवादियों की तकनीकी टीम का प्रभारी है, वहीं विनोद दरभा डिवीजन कमेटी का प्रभारी है। नक्सलियों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने की वजह से माओवादी संगठन में कोविड-19 का प्रसार हो गया है। माओवादी संगठन में कोरोना संक्रमित माओवादियों को अंतिम चरण में तेलंगाना उपचार हेतु भेजा जाता है। जहां तेलंगाना पुलिस द्वारा संक्रमित माओवादियों को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाता है। कोरोना संक्रमण काल के दौरान माओवादियों की फूड सप्लाई बाधित होने के कारण से भी माओवादी संगठन में महामारी फैल गई, जिससे माओवादी संगठन को बड़ी क्षति पहुंची।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत बंटने वाले सामाग्री का औचक निरीक्षण करने पहुंचे और उपस्थित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए |
विदित हो की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण के चलते स्कूली बच्चों को सूखा राशन प्रदान किया जा रहा है ताकी उनके सुपोषण में कोई कमी ना रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने औचक निरीक्षण कर कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की महत्त्वाकांक्षी योजना सुपोषण अभियान में किसी भी तरह की ढील बर्दास्त नहीं की जाएगी बच्चे हमारे आने वाले भविष्य हैं और उनके सुपोषण के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है |
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं प्रदेश महामंत्री ( संगठन ) पवन साय जी की सहमति से प्रदीप सिंह प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा संभाग प्रभारियों की सूची की घोषणा की गई । जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व्यवसायी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ नरेंद्र पाणिग्राही को बस्तर संभाग प्रभारी एवं आशीष चैहान दंतेवाड़ा को बस्तर संभाग के सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्यवसायी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शशिभूषण रथ, आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बस्तर संभाग प्रभारी विपिन मालवीय, जगदलपुर मंडल में नगर मंत्री अतुल सिम्हा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए जिम्मेदारी के लिए बधाई दी ।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के नव गठित पंचायत के सरपंच एवं सचिव एवं राशन दुकानों के संचालकाें को प्रमाणपत्र दिया |
विदित हो की इन दोनों नव गठित पंचायतों के गठन के बाद से ही राशन दुकानों के निर्माण की मांग थी जिसे संवेदनशील विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के सक्रियता से आज पूरी हो गई है जिसके लिए इन दोनों पंचायतों के ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया |
छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने नव गठित पंचायत मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के में राशन दुकानों के दस्तावेज सरपंच सचिव एवं राशन दुकानों के संचालकाें को सौंपा |
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत को मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार सक्रिय विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) नव गठित पंचायतों में राशन दुकानों को खुलवाने के लिए सक्रिय रहे आज नव गठित पंचायत मारकेल-2 एवं बुरुंदवाडा सेमरा के नवनिर्मित राशन दुकानों को दस्तावेज सौंपे |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी जनपद सदस्य जिशान कुरैशी एवं इंदिरा राव एवं सेवती भारद्वाज मारकेल 2 सरपंच श्रीमती रजनी नाग बुरुंदवाडा सेमरा सरपंच सरिता कश्यप मारकेल 1 उप सरपंच बलराम कोकडू युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संतोष सेठिया वरिष्ठ नेता सूर्य नारायण राव ,रामेश्वर बिसाई , लक्ष्मी नाथ भारद्वाज,इमानियुल कश्यप,प्रेम जोहन जोस्तीन,कमलोचन नाग, सीताराम बघेल,लालमोहन सिंह,मंगतूराम बघेल, आत्माराम बघेल,पाकलूराम कश्यप,नंदो बघेल,देविसिंह बघेल,खगपति कोकडू , जुगधर बघेल, रामसिंह भारती,महेश बघेल,हंसियल कश्यप उपस्थित रहे |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने एन एम डी सी के सी एस आर मद से नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम बम्हनी को वार्षिक मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए तथा वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक लाख रुपए की राशि का चेक ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी को प्रदाय किया|
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार नगरनार स्टील प्लांट के प्रभावित ग्राम पंचायतों के हर संभव विकास के लिए कृत संकल्पित है और इस हेतु आज प्रभावित ग्राम पंचायत बम्हनी को वार्षिक मेला आयोजन हेतु एक लाख रुपए और खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक सौंप रहा हूं तथा आशा करता हूं की इस राशि से क्षेत्र की आदिम संस्कृति और खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी |