City Media - Page 1579 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1579

दल्ली को मिली 100 बिस्तर कोविड केयर सेंटर की सौगात , मंत्री का जताया आभार

0

कोरोना महामारी ने देश भर को अपनी चपेट में ले दोबारा ले लिया , और इस दूसरे चरण में लोग प्राथमिक चिकित्सा , बेड , दवाओं की कमी से जान गंवा रहे हैं ।

नगर दल्ली राजहरा में कोरोना संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवम मंत्री अनिल भेड़िया जी के प्रयासों से 100 बिस्तर ऑक्सिजनयुक्त कोविड केयर सेंटर वार्ड 15 स्थित एकलव्य विद्यालय परिसर में बेहद कम वक्त में युद्ध स्तर पर तैयार किया गया ।

संक्रमण पाय जाने पर नगर के लोगों को सीधे यहां ऑक्सिजनयुक्त बिस्तर उपलब्ध होगा , जो कि बड़ी राहत है ।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ता परितोष हंसपाल ने इस सौगात हेतु मंत्री अनिला भेड़िया , नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर व मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी का आभार व्यक्त किया है ।।

महामारी के बीच भाजपा का धरना प्रदर्शन सिर्फ निम्नस्तरीय राजनीति का परिचय – प्रशांत बोकड़े ( जिलाअध्यक्ष बालोद युवा कांग्रेस)

0

देश भर में कोरोना महामारी से लोग जान गंवा रहे हैं और लोग अस्पतालों में ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं । इस महामारी के बीच जहां राजनीतिक छींटाकशी छोड़ कर लोग जनप्रतिनिधियों से मदद की उम्मीद रखते हैं , भाजपा द्वारा ऐसे हालात में धरना प्रदर्शन कर लोगों का मनोबल तोड़ना एक निम्नस्तरीय राजनीति से ज़्यादा और कुछ नहीं है ।

यूँ ही नहीं कहा जा रहा है भाजपा को “आपदा में अवसर”

ज्ञात हो कि देश भर में सारे राज्य महामारी को रोकने में असफल रहे हैं , गुजरात , उत्तराखंड , मध्यप्रदेश में हालात क्या हैं ये समाचार के माध्यम से सबने देखा है ! इसके बाद भी जब छत्तीसगढ़ के सारे विधायक अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में युद्धस्तर पर कोविड केयर सेंटर का निर्माण कर रहे हैं , सराहना तो दूर , भाजपा वालों ने कीचड़ उछालना ठीक समझा ।

विदित हो पूरे देश मे कोरोना वैक्सीन लगवाए जाने के मामले में छत्तीसगढ़ दूसरे नम्बर पर है , बालोद जिले के तीनों विधायकों ने संक्रमण से निपटने बेहद अलप समय मे कोविड केयर तैयार करवाया है ।

मुख्या भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा निरंतर महामारी की रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और आगे मिल कर इस महामारी से जंग जीतेंगे ।।

बेहतर होगा कि इस जंग में भाजपा अपने सोये हुए सांसदों को शामिल करने भी एक धरना प्रदर्शन का आयोजन करें , और लोगो को जागरूक करने के लिए मास्क का उपयोग करे क्योकि आज भी बहुत से नेताओ ने फ़ोटो खिंचवाने के लिए मास्क का उपयोग नही किया जो कि गैर जिम्मेदार हरकत है।।

प्रदेश सरकार कोरोना महामारी को रोकने में असफलता को लेकर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

0

आज दिनांक 24/04/2021 को प्रदेश प्रभारी माननीय – डी. पुरंदेश्वरी व प्रदेशाध्यक्ष माननीय – विष्णु देव साय , जिलाध्यक्ष माननीय- कृष्णकांत पवार के निर्देशानुसार अपने घर पर ही रहकर समय 3 से 5 बजे तक इस अवधि में अपने घर मे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर प्रदेश कांग्रेस भूपेश सरकार व उनके 13 मंत्रियों के खिलाफ घर पर ही कोरोना महामारी से कांग्रेस सरकार नाकाम रही । भूपेश सरकार कहते है गांव- गांव में आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है वह कहना फर्जी बात है  गांव -गांव ही क्या शहरों में भी आइसोलेशन सेंटर नही खुलवा पाई है ।कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में कांग्रेस सरकार असफल है पिछले वर्ष कोरोना महामारी में मुख्यमंत्री जी व उनके 13 मंत्रियों ने वाहवाही लूटा  था  आज की स्थिति में मुख्यमंत्री व उनके 13 मंत्री घर पर छुपकर बैठे हुए है ।बालोद जिले में लगभग प्रतिदिन 300 कोरोना पोजेटिव मरीज निकल रहे है आइसोलेशन सेंटर में जगह न होने की वजह से मरीजो को जबरदस्ती होम आइसोलेट कराया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिससे लोगो मे भय का वातावरण निर्मित हो रहा है बस ये कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ ट्रांसफरो का खेल ,खेल रही है व हमारे छत्तीशगढ़ को रेत माफियाओं का अड्डा बना रही है व पवित्र गंगाजल को हाथ मे लेकर कसम खाने वाली सरकार ,कि हमारे द्वारा शराब बंदी की जाएगी ,वही काँग्रेस की झूठी सरकार पर व्यक्ति पीछे 5 लीटर शराब बेच रही है   ऐसे कांग्रेस के निकम्मी सरकार को तत्काल इस्तीफा दे देनी चाहिए । इसी कारण, अनुसूचित जनजाति मोर्चा ( बालोद) जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि – श्रीमान विक्रम धुर्वे व नगर पंचायत उपाध्यक्ष (चिखलाकसा) – श्रीमान अब्दुल इब्राहिम सय्यद जी ने अपने घर पर ही रहकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ  धरना प्रदर्शन किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही, मिक्सचर मशीन जब्ती की गई

0

बालोद जिले मैं करोना संक्रमण के चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन तरह तरह के प्रयास कर रहा है एवं गली-गली घूमकर लोगों को घर में रहने की सलाह भी दी जा रही है प्रशासन द्वारा मुस्तैदी के कारण लोग घरों पर रह रहे हैं किंतु कई लोग इसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं इसी प्रकार की एक घटना मैं आज वार्ड क्रमांक 10 में 1 मकान ढलाई का कार्य चल रहा था जिसे प्रशासनिक अमला जिसमें नगरीय प्रशासन विभाग राजस्व विभाग पुलिस प्रशासन के अधिकारियों  द्वारा मशीन को 1महीना के लिए जप्ती कर थाना भेज गया 2000 रुपये का चालान काटा गया एवं मकान मालिक फूल सिंह साहू एवं  पिता नीतू साहू को चेतावनी देकर छोड़ा गया |

कोरोना काल में भी सुख-दुख का साथी बना सिटी मीडिया, एक वर्ष होने पर जनता का किया शुक्रिया अदा

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश का लोकप्रिय, विश्वसनीय वेबपोर्टल CityMediacg ने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया हैं और इसके लिए जनता से मिले अपार प्यार के बदौलत इसकी विश्वसनीयता के कारण इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है जिसके लिए CityMediacg Team ने इसके लिए सभी पाठकों का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बस्तर संभाग के प्रमुख अर्जुन झा ने कहा कि वेबपोर्टल के पत्रकारों ने कोरोनाकाल में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके तहत् आमजनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया और जनता को राहत भी प्रदान किया। कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए जिला व पुलिस प्रशासन के साथ कदमताल करते हुए सभी के सुख-दु:ख में खड़े रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

भाजपा का धरना प्रदर्शन केवल एक दिखावा,केवल घर के बाहर बैठकर कर रहे है फ़ोटोशुट – वागीश कुमार बंजारे अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी

0

“आज पूरा देश जब कोरोना महामारी के संकट से गुजर रहा है हर राज्य में दिनो दिन संक्रमण का फैलाव बढ़ते ही जा रहा है चाहे वंहा भाजपा की सरकार हो या कोई अन्य पार्टी की ऐसे में बालोद जिला के भाजपा नेताओ व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ किया जा रहा धरना प्रदर्शन केवल एक दिखावा है और कुछ भी नही”

“वास्तविकता के दूर भाजपा के लोग जो इस महामारी के समय पर न ही अपना कार्यक्षेत्र बल्कि अपने वार्ड या अपने ग्राम पर भी कोई सेवा नहीं दिए और आज राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो का विरोध और तंज कसना अपने आप मे ही भाजपा की ओझि मानसिकता और मौका परस्त राजनीतिक गुणों को दिखा रही है”

भाजपा के नेता व भक्त केवल अपने घरों के बाहर बैठ कर फोटोशूट कर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी झूठी सक्रियता दिखाने का कार्य कर रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

“लेकिन जागरूक जनता को भाजपा का गिरगिट की तरह रंग बदलना अच्छे से पता है”

मुह में राम राम बगल में छुरी वाली राजनीति करती है भाजपा

“इस महामारी के समय मे भाजपा के नेता व भक्त जो राज्य सरकार को घेरने की बात कर रहे उनमे यदि हिम्मत हो तो छत्तीसगढ़ के 9 MP के साथ मिलकर देश के प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को घेर कर दिखाए और कहे कि संकट की घड़ी में हमारे राज्य के साथ की जा रही भेदभाव को दूर कर हमें पर्याप्त स्वास्थ्य संसाधन मुहैया कराए जाए ताकि जल्द ही हम कोरोना महामारी से लड़ और जीत सके तब यह ज्ञात होगा कि वास्तविक में भाजपा जन सहयोगी पार्टी है वरना जनता जानती है कि

मुह में राम राम बगल में छुरी भाजपा की फितरत में शामिल है

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोविड 19 के संक्रमण को रोकने जिले के तीनों जनप्रतिनिधियों द्वारा सकारात्मक पहल की जा रही – रतीराम कोसमा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी

0

बालोद जिले में कोविड-19 से लड़ने के लिए, इसके लगातार बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए, जिले के तीनों विधायक जिसमें एक कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद एवं विधायक बालोद संगीता सिन्हा अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जाकर आइसोलेशन सेंटर, क्वॉरेंटाइन सेंटर, जिला अस्पताल में इलाज की स्थिति, मरीजों की सुविधाएं एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता पर निगरानी रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं । परिणाम स्वरूप कोरोना मरीजों के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और रिकवरी रेट भी बढ़ रहा है। जिले में आर टी पी सी आर लैब खोला जा रहा है। दल्ली राजहरा में 100 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त कोविड-19 खोला जा रहा है। यह सब बालोद जिला के तीनों विधायकों के अथक प्रयासों से हो पा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

किंतु बालोद जिले में कोविड-19 के दूसरे लहर फैलने के बाद से आज तक इस क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी जी एक बार भी जिले में नहीं आए ना ही किसी अस्पताल में गए ना ही किसी कोविड-19 सेंटर में गए कोरोना के प्रकोप को रोकने के लिए सांसद मोहन मंडावी द्वारा आज तक कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है इसे उनकी निष्क्रियता कहें या उनकी मानवता मर गई है। जबकि प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्र के सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है ऐसे में कांकेर लोकसभा के सांसद को भी बालोद जिला में अपनी उपस्थिति देनी चाहिए और कोरोना के प्रभाव को कम करने हेतु चिकित्सा सुविधा में सुधार लाने हेतु कार्य करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कोविड सेंटर के मरीजों के भोजन और नाश्ते में निकल रहे कीड़े… प्रभारी अधिकारी का हास्यास्पद बयान भोजन अगर कुत्ते खा रहे तो मरीजों को खाने में क्या परेशानी है

0

जगदलपुर… विगत पखवाड़े भर पहले से शुरू हुए वैश्विक महामारी कोविड-19 की दूसरी लहर ने पूरे छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे बस्तर जिला भी अधूरा नहीं रहा है वर्तमान में पूरा बस्तर जिला कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है साथ ही साथ बस्तर जिला प्रशासन जिले वासियों को कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए लगातार प्रयासरत है विशेषकर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल लगातार सक्रिय हैं |

लेकिन संभाग मुख्यालय जगदलपुर के कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए धरमपुरा में बनाए गए कोविड-19 हॉस्पिटल की अव्यवस्थाओं के चलते मरीज इन दिनों खासे परेशान हैं जिसकी सुध लेने वाला फिलहाल कोई नजर नहीं आ रहा है धरमपुरा के कोविड-19 हॉस्पिटल की क्षमता 250 बेड की है वहीं वर्तमान में लगभग 200 मरीज इलाज करवा रहे हैं मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि भर्ती हुए मरीजों को भर्ती होने के उपरांत पहले दिन में दवाइयों के नाम पर दवाइयों की किट दे दी जाती है उसके बाद कोई भी डॉक्टर मरीजों का इलाज करने अथवा हाल-चाल जानने नहीं आता है अस्पताल में उपस्थित नर्स और स्वास्थ्य कार्य कर्ता भर्ती मरीजों के ऑक्सीजन लेवल की जांच और ब्लड प्रेशर की जांच के लिए मरीजों के पास नहीं जाते बल्कि असहाय मरीजों को बुलाए जाने पर मजबूरी वश स्वयं चलकर नर्स और स्वास्थ्य कार्य कर्ताओं के पास जाना पड़ता है मरीजों को अधिक परेशानी होने की स्थिति में महज औपचारिकता निभाते हुए अस्पताल में मौजूद नर्सों और स्वास्थ्य कार्य कर्ताओं के द्वारा संबंधित डॉक्टर का नंबर दे दिया जाता है और उनसे परामर्श लेकर स्वयं ही निराकरण करने की बात कही जाती है |

इसके अलावा मरीजों को अपने कमरे से लेकर बरामदे के आस-पास तक झाड़ू लगाने के लिए कहा जाता है दवाइयों के खाली डिब्बे, फेंके गए कांच के बॉटल और प्लास्टिक कचरे को मरीज स्वयं साफ करने के लिए मजबूर हैं जिसके बारे में पूछने पर अस्पताल में मौजूद स्टाफ का कहना होता है कि झाड़ू लगाने पर मरीजों के रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि होगी समझने वाली बात यह है कि जो व्यक्ति कोरोना संक्रमण से पहले से ही संक्रमित होकर कमजोरी की हालत में अपनी जान बचाने के लिए जूझ रहा हूं वह भला कैसे झाड़ू लगाने पर स्वस्थ अथवा इम्यून सिस्टम मजबूत कैसे कर लेगा… कोविड-19 संक्रमित मरीजों को गर्म पानी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक होता है लेकिन सेंटर में लगे दोनों गीजर खराब होने की स्थिति में मरीजों के परिजनों को स्वयं ही विवश होकर गर्म पानी उपलब्ध कराना पड़ रहा है कोविड मरीजों के पौष्टिक भोजन व्यवस्था हेतु एक ठेकेदार 24 घंटे में दो बार नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने के लिए अनुबंधित किया गया है लेकिन ठेकेदार द्वारा जो भोजन मरीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है उसे अधिकांश मरीज स्वयं ना खाकर अस्पताल परिसर में विचरण कर रहे गाय बकरियों जैसे पशुओं को खिला देते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मरीजों का कहना है कि चाय के नाम पर रंगीन कसैला पानी और नाश्ते में पोहा के बदले रात के बासी भात को फ्राई कर मरीजों को दिया जाता है कच्चे और आधे पके रोटियों को मरीजों को दिया जाता है जिसे कई मरीज गायों को खिलाते देखे गए इसके अलावा मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन और नाश्ते में कीड़ों के साथ मरे हुए कॉकरोच भी निकल रहे हैं बस्तर संभाग के एक मंत्री की अनुशंसा पर भोजन व्यवस्था का ठेका अल्ताफ खान को दिया गया है जानकारी के अनुसार कोविड सेंटर धरमपुरा का प्रभार गीता रायस्थ दिया गया था किंतु अस्पताल की अवस्थाओं के चलते उन्हें प्रभार से मुक्त कर एसडीएम जगदलपुर जीआर मरकाम को प्रभार दिया गया लेकिन नए प्रभारी मरकाम के प्रभार लेने उपरांत भी कोविड सेंटर के मरीजों की समस्याएं जस की तस बनी हुई है कोविड सेंटर की व्यवस्था बद से बदतर होने के कारण मरीजों का जीवन खतरे में पड़ गया है…

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

अव्यवस्थाओं के संबंध में जब नए प्रभारी मरकाम जी से चर्चा की गई तो उन्होंने बेतुकी बात करते हुए कहा कि इंसान तो खुद के लिए बनाए गए भोजन से भी अच्छा भोजन कुत्तों को खिलाता है इसीलिए मरीज अपने हिस्से का भोजन कुत्तों को खिला रहे हैं कोविड सेंटर के भोजन को जब कुत्ते खा सकते हैं तो मरीजों को खाने में क्या परेशानी है मरीजों को मिल रहे घटिया भोजन के लिए उन्होंने मजदूरों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मजदूरों के लेट आने की वजह से घटिया भोजन बन रहा है मजदूरों के लेट आने और घटिया भोजन का आपस में भला क्या संबंध हो सकता है यह तो प्रभारी अधिकारी ही समझ सकता है कोविड सेंटर की व्यवस्थाएं सुधारने जिला प्रशासन ने एसडीएम जी.आर. मरकाम को जिम्मेदारी सौंपी है लेकिन इतने संवेदनशील मामले को लेकर भी प्रभारी अधिकारी का मरीजों के भोजन और कुत्तों के भोजन की तुलना कर इस तरीके का बयान देना हास्यास्पद और मरीजों की समस्याओं को और अधिक बढ़ाने के लिए काफी है…
प्रभारी अधिकारी के संवेदनहीनता का अंदाजा आप ऑडियो क्लिप सुनकर आसानी से लगा सकते हैं |

Breaking – कोरोना का दुसरे चरण में आज दल्लीराजहरा से कितने संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा/डौंडी – प्रदेश में कोरोना का दूसरा चरण का हाल हर जगह देखने को मिल रहा है | लॉकडाउन के बावजूद संक्रमितों की संख्या में किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है | कोरोना के दूसरा चरण कितना घातक साबित हो रहा है कोरोना रिपोर्ट के आधार पर आप खुद इसका निर्णय ले सकते है –

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश किसान मोर्चा की वर्चुअल बैठक भाजपा प्रदेशअध्य्क्ष विष्णु देव साय किसान मोर्चा प्रदेश अध्य्क्ष श्याम बिहारी जयसवाल व प्रदेश पदाधिकारीओ की उपथिति मे संम्प्रन हुई

0

जिसमे कल  24 अप्रैल को भाजपा द्वारा होने वाले धरना प्रदर्शन के संबध मे रूप रेखा तैयार की गई जिसमे किसान मोर्चा के सभी  कार्यकर्ता गण अपने अपने घरों के बाहर  धरना देगे और  कोरोना से हाे रही मौत और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर सरकार के नाकामी को जन जन को बातयेगी. बैठक मे प्रदेश अध्य्क्ष श्याम  बिहारी जयसवाल  बताया की भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने वर्चुलअ बैठक लेकर सरकार के विरोध की रणनीति तय की है..उन्होंने निर्देश दिया है कि मुख्य विपक्षी दल होने के नाते छत्तीसगढ़ की जनता के साथ इस विपरीत परिस्थिति में खड़े होने की जरूरत है..जिसको लेकर सभी जिले मे किसान मोर्चा  के  साथी गण अपने घरों के सामने धरने पर बैठने वाले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

धरना प्रदर्शन के इस तय कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश मंत्री पवन साहू  का कहना है कि बालोद जिले में हालत चिंताजनक है और इस समय भाजपा किसान मोर्चा  को जनता के लिए अधिक से अधिक कार्य करने होंगे. जिलाअध्य्क्ष किसान मोर्चा  तोमन साहू  ने  कहा

की आज इस संकट काल मे सभी वर्ग  प्रभावित हुई है खास कर किसान वर्ग  वह अपने साग सब्जी को मार्केट मे बेच नही पा रहे है  रबी की फसल काटने की स्थिति मे हो गई है. इस  वर्चुअल बैठक के माध्यम से उनन्हें सरकार से मांग की  कि थोक सब्जी मार्केट  व कृषि  केंद्रों को 2 घंटे खोलने के साथ ही धान कटाई हेतु  हारवेस्टर की अनुमति दिया जाये |

This image has an empty alt attribute; its file name is DPS-3-1.jpg

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदय गण सोमेश साहू व नगेंन्द्र चौधरी ने भी लॉक डाउन मे होने वाले किसानो की समस्यो के बारे मे अपनी राय  इस बैठक मे रखी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS