City Media - Page 1544 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1544

लॉकडाऊन के बीच वन विभाग में हुए टेंडर प्रक्रिया की हो जांच, वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला मुख्यमंत्री से करेंगे लिखित शिकायत

0

जगदलपुर। बस्तर के जंगल महकमे के सबसे बड़े दफ्तर सीसीएफ कार्यालय में लॉकडाऊन के बीच हुए टेंडर प्रक्रिया पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमाशंकर शुक्ला ने सवाल उठाया है। शुक्ला ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से टेंडर प्रक्रिया पर शिकायत करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि विगत दिनों सीसीएफ कार्यालय में वन विभाग द्वारा मशीनरी व निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया हेतु बाहरी ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया था जोकि कोविड़ प्रोटोकॉल का सरासर उल्लंघन था। बाहरी ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने बीड प्रक्रिया अपनाई गई जिसके तहत् स्थानीय ठेकेदार बाहर हो गए जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा है कि स्थानीय लोगों को काम मिले। सीसीएफ कार्यालय टेंडर प्रक्रिया को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है इसलिए टेंडर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बीच इसकी उच्च स्तरीय जांच किए जाने हेतु अतिशिघ्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

ज्ञात हो कि लॉकडाऊन के बीच टेंडर प्रक्रिया पर इसीलिए भी सवाल उठाए जा रहें हैं क्योंकि जिला प्रशासन को भी इसमें अंधेरे में रखा गया। आनन-फानन में ठेकेदारों की निविदा निर्धारण प्रक्रिया पर एक ऐसे अनुविभागीय अधिकारी वन की डियुटी लगाई गई थी जोकि खुद आय से अधिक मामले में घिरे हुए हैं। इस ठेके प्रक्रिया में अपने को पाक-साफ दिखाने के लिए डीएफओ व सीसीएफ नदारद रहे और अपने विवादास्पद एसडीओ को पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह है कि 19 ठेकेदारों में मात्र 4 लोगों को ही पात्र पाया गया वह भी बाहरी ठेकेदार उसको लेकर भी की तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सुहागरात के दिन फरार हुई दुल्हन मिली

0

डौंडी – घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आमडूला की है | युवक एवं युवती का विवाह कांकेर जिले के भैंसाकन्हार गाँव में संपन्न हुआ था इसके पश्चात् 03 मई को लड़के के यहाँ रिसेप्शन का कार्यक्रम था | शादी के बाद दुल्हे के घर पर रिसेप्शन का कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात् दूल्हा दुल्हन अपने कमरे में सोने चले गए इसके बाद दुल्हन रात में शौच के बहाने कमरे से निकल कर लापता हो गई थी फिर वापस लौट कर नहीं आई | सुबह तक दुल्हन का पता न चलने पर लड़की के मायके पक्ष एवं ससुराल पक्ष द्वारा गुमशुदगी की सुचना थाने पहुंचकर दी गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आख़िरकार पुलिस द्वारा खोजबीन करने के 4 दिन बाद पता चला कि फरार हुई दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चारामा में रह रही है | पुलिस द्वारा दुल्हन और उसके प्रेमी को डौंडी थाने लाया गया और नवविवाहित दुल्हन को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ पर उसने बयान दिया कि उसके घर वालों ने उसकी मर्जी के बगैर उसकी किसी और से उसकी शादी करवाई थी और उसने यह भी कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है जिस पर कोर्ट ने नवविवाहिता को उसके प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking दल्लीराजहरा – डैम में नहाने गए लापता युवक का शव बरामद

0

दल्लीराजहरा – कल दोपहर दल्लीराजहरा के 04 और 02 युवक बीटाल के रजही डैम में नहाने के लिए गए थे | डैम में नहाने के दौरान दल्लीराजहरा का 20 वर्षीय युवक विवेक साहू पिता वाल साहू लापता हो गया था | कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर युवकों ने ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम बालोद को सुचना दी गई | रेस्क्यू टीम बालोद के पहुँचने के बाद टीम द्वारा खोजबीन की गई किन्तु अँधेरा होने के कारण शव नहीं मिल पाया | पुनः आज सुबह से ही रेस्क्यू टीम बालोद द्वारा खोजबीन की गई और अंततः उन्हें सफलता मिली | युवक का शव बरामद कर लिया गया |

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | मृतक विवेक साहू पिता वाल साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्र 13 घोड़ा मंदिर के पास दल्ली राजहरा का है | मृतक के अलावा जो लड़के साथ में थे उनके नाम इस प्रकार है – सतीश हलधर उम्र 20 वर्ष चोरहापड़ाव, केशांक निर्मलकर उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 01 दल्लीराजहरा, देवेन्द्र उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 13 दल्लीराजहरा, रामावतार उम्र 20 वर्ष वार्ड क्र 13 और शैलेन्द्र यदु उम्र 20 वर्ष |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज आपके क्षेत्र में कितने कोरोना पॉजिटिव मिले

0

दल्लीराजहरा – कोरोना संक्रमितों के मामले में आज दल्ली एवं डौंडी के क्षेत्रों में आज स्थिति सामान्य रही | आज डौंडी ब्लाक से कूल 29 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्ली से 08 एवं आसपास के क्षेत्रों से 21 संक्रमितों की पुष्टि हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छ. ग हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कोविड सेंटर और राशन दुकान का किया दौरा

0

कोरोना काल में विधायक आपके साथ

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर के लोकप्रिय विधायक माननीय चंदन कश्यप जी ने आज नारायणपुर विधानसभा के बस्तर ब्लॉक की विभिन्न ग्राम केशरपाल तुरपूरा पखनाकोंगेरा छूरावंड सालेमेटा सोरगांव राशन दुकानो में और बेशोली कोविड सेंटर का लिया जायजा इस दौरान विधायक जी कोविड सेंटर में छोटी छोटी समस्याओं को तत्काल दूर करने की बात कही साथ कोविड मरीजो का हाल चाल जाना और तत्काल कुछ कमियों की दूर करने की बात कही।

इस दौरान कांग्रेस केमटी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि धर्मा पाढ़ी कामेश्वर नाग सरपंच सभी अधिकारीगढ़ व कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगढ़ सभी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

दंतेवाड़ा में ऑनलाइन क्लास के द्वारा नि:शुल्क योग क्लास का किया जा रहा संचालन

0

दंतेवाड़ा –योग अब विश्व पटल पर सबसे अहम मुद्दा के रूप में उभर कर सामने आ रहा है । जिससे योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही हैंl इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन अध्यक्ष – शैलेंद्र विशी और श्री शिव कोचिंग क्लासेज संचालक – सत्येंद्र प्रजापति छ. ग. के तत्वाधान में 60 दिवसीय नियमित नि:शुल्क ऑनलाइन योगा क्लास का संचालन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में अध्यनरत PGDYS, PG YOGA , YCB के 500 से अधिक छात्र लाभान्वित हो रहें हैं |
इस क्लास के मुख्य शिक्षक सत्येंद्र प्रजापति का प्रमुख उद्देश्य यही है कि योग को सिर्फ जॉब के लिए पढ़ना नही है, बल्कि योग को आत्मसात् भी करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पुरे क्लास की व्यस्था प्रमुख के रूप में छत्तीसगढ़ योग एसोसियेशन के अध्यक्ष आदरणीय शैलेंद्र विशी जी, जयंत भारती जी एवम भोजेंद्र साहू की सक्रिय भूमिका रही है।

इस ऑनलाइन कक्षा में अंजली हीरा देवांगन
जिला दंतेवाड़ा (छ. ग. ) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं वे योग विद्या को बारीकियों से समझ रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आरी डोंगरी खदान अपने चहेतों को दिलाने प्रतिबद्ध भूपेश सरकार-कोमल हुपेंडी

0

टेंडर की प्रक्रिया ऑफलाइन क्यों?

पिछली बार सरकार की किरकिरी के बाद टेंडर हुआ कैंसिल

15 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे कोमल हुपेंडी

एक तरफ पूरा देश कोरोना माहामारी से लड़ रहा है वहीं छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अपने चहेतों को आरी डोंगरी आयरन ओर की खदान सौंपने की गुपचुप तैयारी में लगी हुई है।

आरी डोंगरी खदान के लिए दुबारा टेंडर जारी, चहेतों को टेंडर देने इस बार भी नए नियम का पेंच, CMDC में डी डी जमा करने पर ही टेंडर भरने की होगी पात्रता

रायपुर। छत्तीसगढ़ में “आयरन ओर” के एक खदान का ठेका अपने लोगों को दिलाने के लिए सरकार का एक तबका एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है। पिछली बार नियम कायदों को ताक पर रखकर इस टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश की गयी, मगर बड़े अधिकारियों के हाथ खड़ा कर लेने के चलते टेंडर को निरस्त करना पड़ा।

जानिए आरी डोंगरी के खदान के बारे में

आरी डोंगरी का “आयरन ओर” का यह खदान कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील के कचही गांव के अंतर्गत 167 हेक्टेयर भूभाग में फैला हुआ है। जिसे किसी कंपनी को ठेके पर देने का फैसला राज्य सरकार ने किया है। इसी के तहत छत्तीसगढ़ मिनरल्स डवलपमेंट कारपोरेशन CMDC ने इस वर्ष के प्रारम्भ में एक टेंडर निकाला था, मगर बाद में इस टेंडर को निरस्त करना पड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

ठेका लेने अपनाये गए सारे हथकंडे

रायपुर- एक दौर था जब लोग किसी भी काम का ठेका पाने के लिए सारे हथकंडे अपनाया करते थे, मगर जब से शासकीय कामकाज में पारदर्शिता आयी है, और टेंडर भरने की प्रक्रिया ऑनलाइन हुई है तब से ठेका हथियाने का काम लगभग कम हो गया है, मगर आरी डोंगरी के खदान के लिए पिछली बार वो सारे हथकंडे अपनाये गए जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। इस खदान के लिए पिछली बार जो नियम बनाये गए थे उसके मुताबिक टेंडर फॉर्म की कीमत का डिमांड ड्राफ्ट CMDC के नवा रायपुर स्थित कार्यालय में जमा करने के बाद उसकी पावती टेंडर फॉर्म ऑनलाइन भरते समय लगानी थी। मगर संबंधित समयावधि में कोई ठेकेदार डीडी लेकर CMDC के कार्यालय में घुस ही नहीं पाया, केवल जिन चहेतों को ठेका देना था वे ही अंदर जा सके। दरअसल आरी डोंगरी के खदान के टेंडर भरने के लिए पिछली बार जो तिथि तय की गयी थी उस दौरान CMDC कार्यालय के चारों और बाकायदा सुरक्षा घेरा बनाकर रखा गया था, और लोगों को घुसने से रोकने के लिए बाउंसर भी रखे गए थे।

बवाल के बाद टेंडर हुआ कैंसिल

पछली बार इस खदान के टेंडर के लिए अनेक लोगों ने अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया, मगर CMDC के इर्द गिर्द जिस तरह की गुंडागर्दी की गई, उसके चलते वहां अनेक लोगों के झगड़े भी हुए और अच्छे रसूखदार लोगों को वापस लौटना पड़ा, और वे टेंडर नहीं भर सके। बाद में इस मामले की उच्च स्तरीय शिकायत हुई और विभाग के बड़े अधिकारियो ने हाथ खड़े कर दिए तब मजबूरन इस टेंडर को कैंसिल करना पड़ा।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

सरकार को राजस्व का होता नुकसान

पिछली बार आरी डोंगरी के “आयरन ओर” खदान के लिए जिन चहेतों को टेंडर फॉर्म भरने की पात्रता हासिल हुई, बताया जाता है उन्होंने टेंडर में काफी कम दर भरा था। अगर तब उन्हें खदान संचालन का ठेका दे दिया गया होता तब सरकार को लगभग 5 सौ करोड़ रु राजस्व का नुकसान होता। हालाँकि इस खदान के लिए दूसरा टेंडर जारी हो गया है, मगर इस बार भी टेंडर की प्रक्रिया फिर से चर्चा में है।

आरी डोंगरी के खदान के लिए इस बार जारी टेंडर में केवल इतना अंतर है की इस बार यह टेंडर खनिज विभाग से संबंधित बोर्ड की स्वीकृति के बाद जारी हुआ है। आनन फानन में निकाले गए इस टेंडर के लिए डीडी जमा करने की तिथि 1 मई से लेकर 10 मई तय की गई है। जीएसटी को मिलाकर डीडी कुल 59 हजार रूपये का बनाकर जमा करना है, और उसकी पावती ऑनलाइन टेंडर भरते समय अटैच करनी होगी। इस बार भी लोग यही सवाल उठा रहे हैं कि जब टेंडर फॉर्म की कीमत जमा करने के लिए दूसरे ऑनलाइन माध्यम हैं तब इस बार भी कार्यालय आकर डीडी जमा करने का नियम क्यों बनाया गया है, वह भी ऐसे वक्त पर जब पूरे प्रदेश में कोरोना फैला हुआ है, सभी प्रमुख स्थानों और दूसरे राज्यों में भी लॉक डाउन लगा हुआ है। ऐसे में जब सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं, CMDC अपने ठेके देने के लिए इस तरह ऑफ लाइन मोड पर काम करना चाहता है।इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार येन केन प्रकारेण आरी डोंगरी खदान का टेंडर अब भी अपने चहेतों को देने के लिए प्रतिबद्ध है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जनसुनवाई में करीब 1300 मजदूर रखने की बात हुई थी, अभी केवल 196 मजदूर को कम देने की बात प्रशासन कर रही है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सरकार से मांग की है कि टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया जाए।टेंडर फॉर्म की कीमत हो चाहे अमानत राशि का भुगतान हो डिजिटल माध्यम से स्वीकार किया जाए।अगर सरकार टेंडर प्रक्रिया को पूर्णतः ऑनलाइन नहीं करती है तो हुपेंडी अनिश्चित कालीन अनशन पर बैठेंगे।

ओसवाल भवन मे लगा एक दिवसीय रक्त दान शिविर

0

कोरोना काल में लगातार ब्लड की कमी के चलते एक ओर जहाँ अस्पतालों में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी बीच गुरुवार को ओसवाल जैन शेवताम्बर समाज के युवा संस्था जैन सोशल वेलफेयर ग्रुप एवं जैन युवा संघ ने ओसवाल भवन में मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया।जिसका शुभारंभ रेखचन्द जैन जी विधायक एवं संसदीय सचिव के हाथों से हुवा।साथ ही जैन समाज अध्यक्ष भंवर बोथरा जी व सचिव प्रकाश बुरड़ जी भी उपस्थित थे।रक्तदान शिविर में देशभर में फैली वैश्विक महामारी में लोगों की मदद के लिए जैन समाज के 34 युवाओं ने आगे आकर विपरीत परिस्थितियों में भी रक्तदान किया।

जैन सोशल वेलफेयर ग्रुप के अध्यक्ष शैलेन्द्र बाफना एवं जैन युवा संघ के अध्यक्ष शेखर मालू का कहना है कि कोरोना काल में हर परिवार में समस्याएं हैं और लोग अस्पताल में जब भर्ती होते हैं तो अधिकतर परिवारों को खून की आवश्यकता होती है ऐसे में इस बार जैन समाज ने रक्तदान करने का फैसला लिया गया। जिसमें अधिक से अधिक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमें इस बात की बेहद खुशी हो रही है कि इस रक्तदान से वक्त बेवक्त किसी परिवार की जिंदगी बच सकती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस आयोजित रक्तदान शिविर में प्रथम डोनर राहुल श्रीश्रीमाल बने। समाज की युवतियां भी आगे आई, जिसमे कोंडागांव की कु. निधि जैन सुपुत्री मनोज जैन इस शिविर की पहली रक्त देने वाली बालिका बनी। और उन्होंने अपने इस रक्तदान से अन्य बालिकाओं को रक्तदान करने की प्रेरणा भी दी।आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस आयोजन के दौरान संस्था के सचिव संदीप पारख,राजेश बाफना,सुरेन्द्र दुग्गड़,दिनेश कगोत,जीतू कोचर,राजू बोथरा,धीरज बाफना,अजय मिन्नी,महावीर लुंकड़,जिनेन्द्र टाटिया,मनोज दुग्गड़,विकाश बरड़िया,राजेश दुग्गड़,मनीष पारख,जयेश बरड़िया उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Big Breaking दल्ली का युवक डैम में नहाने के दौरान हुआ लापता, रेस्क्यू टीम का इन्तजार

0

दल्लीराजहरा – कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से घर से बाहर नहीं निकल पा रहे थे | भीषण गर्मी में युवकों द्वारा डैम जाने की योजना बनायीं और आज दोपहर दल्लीराजहरा के 04 और 02 बीटाल के युवक रजही डैम नहाने गए | डैम में नहाने के दौरान दल्लीराजहरा का 20 वर्षीय युवक विवेक साहू लापता हो गया | कुछ देर बाद बाहर नहीं आने पर युवकों ने ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रेस्क्यू टीम बालोद को सुचना दी गई | 06 घंटे बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला | युवक के डूबने से गाँव में अफरातफरी मच गई |

घटना की जानकारी पाने के लिए सिटी मीडिया से जुड़े रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शादी समारोह से लौटे एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित

0

दो दिन पहले ही बिहार से लौटे थे, जिले में एक्टिव केस 1684

जगदलपुर –  जिले में बकावण्ड विकासखंड के उड़ीसा सीमा से लगा कोलाक्ल पंचायत के एक ही परिवार के 5 सदस्य कोरोना संक्रमित मिले है जो दो दिन पहले ही बिहार से शादी में शामिल होकर अपने गृहग्राम लौटे थे। बस्तर जिले में कोरोना संक्रमित के एक्टिव केस की संख्या 1684 है तो वही अब तक मरने वालों की संख्या 169 के करीब है। 13 हजार 8 सौ कोरोना संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सप्ताह दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो रोजाना 170 से अधिक कोरोना संकमित मिल रहे है। जिला प्रशासन कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर चौकसी के साथ शहर के चौक-चौराहों में भी कोरोना की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में भी दस्तक दे चुका है। प्रत्येक गांव में 2 से 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये है। ग्रामीण इलाकों में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी पंचायतों में एलर्ट जारी किया जा चुका है। कलेक्टर के आदेशानुसार प्रत्येक पंचायतों में बाहर से आने वाले लोगों को तत्काल कोरोना जांच कर होम आईसोलेट किया जा रहा है।

बाहर से आने वाले पांच संकमितो की पहचान: कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करपावण्ड थाना अंतर्गत कोलावल पंचायत का एक परिवार के लगभग 12 से अधिक सदस्य शादी समारोह में 15 दिन पूर्व बिहार गये हुए थे। दो दिन पूर्व वापस लोटने के बाद वहां के पंचायत सचिव एवं सरपंच की सक्रियता के कारण तत्काल लोगों की जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि 10 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई जिनमें से 5 लोग संक्रमित पाये गये है। सभी को होम आईसोलेट किया गया है। शेष सदस्यों की भी जांच कराई जानी बाकी है। बताया जा रहा है कि संक्रमित होने वाला एक वाहन चालक भी शामिल है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिला प्रशासन ग्रामीण इलाकों के लिए कोरोना जांच टीम गठित कर दी गई है। जिन ग्रामीण इलाकों में पॉजिटिव मरीज मिलने पर टीम उन इलाकों में पहुंचकर डोर टू डोर संपर्क कर जांच करने में जुटी है ताकि किसी प्रकार संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सके।

बे-वजह घुमने वालों की संख्या बढ़ी: शहर के कुछ इलाकों में बेवजह घरों से निकलने वालों की संख्या दोतीन दिनों से बढ़ी है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से अपील की है कि घरों से बाहर न निकले और शासन-प्रशासन का सहयोग करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS