City Media - Page 574 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 574

व्यवसायिक शिक्षा की जमीनी हकीकत से रूबरू हुआ दिल्ली का दल

0

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक मुख्यालय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड में नेशनल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन नई दिल्ली का दल व्यवसायिक शिक्षा की जमीनी हकीकत से रूबरू हुआ। इस स्कूल में हेल्थ केयर के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का सर्टिफिकेशन कराया गया। दल ने 10वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक परीक्षा ली। इसके साथ हेल्थ केयर के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चार्ट और मॉडल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एचके देवांगन, व्यवसायिक प्रशिक्षक अक्षय बंजारे एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे ।

 

प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार ने पेश की विकासशील बजट:–अब्दुल इब्राहिम सैयद

0
  • भाजपा ने बनाया है,भाजपा ही सवारेगी

दल्लीराजहरा :–नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अब्दुल इब्राहिम सैयद ने बताया कि छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। बजट का थीम अमृतकाल की नींव और GREAT CG पर है। सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने का ऐलान किया है। जिसे नाम दिया गया है ‘अमृत काल- छत्तीसगढ़ विजन एट 2047।

छत्तीसगढ़ बजट 2024: जानें क्या मिली सौगात-जनहित में मुख्य प्रावधान

प्रत्येक परिवारों को प्रतिवर्ष ₹10000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 500 करोड़ का प्रावधान।

अटल श्रम शक्ति योजना के लिए 123 करोड रुपए का बजट प्रावधान।

श्रमेव जयते पोर्टल के विकास के लिए 2 करोड रुपए प्रावधान।

5 सालों में जीडीपी 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का टारगेट, इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है।
जीडीपी में अभी भी सेवा क्षेत्रों का योगदान 31% है इसे बढ़ाने पर जोर ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करने का फोकस विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान।

पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि।
20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य।

प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 5000 करोड़ से अधिक का प्रावधान

ई-कोर्ट के लिए 596 पदों का सृजन

अमृत मिशन योजना के लिए 796 करोड रुपए का प्रावधान
छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लिए 20 करोड़ प्रावधान।

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 1 करोड़ 50 लाख।

सभी वर्गों के हितों के लिए पेश की गई इस बजट के लिए अब्दुल इब्राहिम सैयद ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय जी और उनकी पूरी कैबिनेट को धन्यवाद ज्ञापित किया जिन्होंने छत्तीसगढ़ में लिए गए वादे पर खरा उतरा।

छग के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को नया आयाम देगा बजट : राकेश द्विवेदी

0
  • युवा सपनों को नई उड़ान के लिए पंख देगा यह बजट
  • मोदी की गारंटी को पूरा करने की साफ नीयत दिखी

दल्लीराजहरा: मंडल भाजपा दल्ली राजहरा के अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि विष्णुदेव साय सरकार का पहला बजट छत्तीसगढ़ के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण को नया आयाम देने वाला साबित होगा। युवा स्वप्न को नई उड़ान मिलेगी और किसानों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के आर्थिक सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त होगा।

राज्य के वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा है कि बजट सधा हुआ, संतुलित और बहुआयामी है।उच्च शिक्षित वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपनी प्रतिभा एवं दूरदर्शिता का परिचय देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सोच एवं भावनाओं के अनुरूप बजट तैयार किया है। यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक है। यह युवा सपनों को पंख देने वाला बजट है। यह आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उनकी गारंटी को पूरा करने के साथ साफ नीयत और सुस्पष्ट सोच के साथ यह बजट बनाया गया है। महिलाओं, किसानों, गरीबों और मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उपायों व प्रावधानों और अगले पांच वर्षों में प्रदेश की आय को दुगुना करने का एक रोडमैप इस बजट में प्रस्तुत किया गया है। सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ को जल्द देश के विकसित राज्यों में भी अग्रणी बनाने में सफल साबित होगा। भाजपा नेता राकेश द्विवेदी ने कहा है कि बजट में समाज के सभी तबकों के समग्र हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। हर वर्ग का सपना पूरा करने के लिए बजट में व्यापक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। द्विवेदी ने कहा है कि भाजपा आम लोगों को स्वावलंबी बनाकर उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाने के लिए ठोस काम करती है, इसकी झलक प्रदेश के बजट में साफ दिखाई देती है। राकेश द्विवेदी ने बजट का स्वागत करते हुए विष्णुदेव सरकार को अमृत काल के अमृतमय बजट प्रस्तुत करने के लिए साधुवाद दिया है।

बजट एक वर्ष का और सब्जबाग 2047 तक का दिखा रहे : जावेद खान

0
  • जनता को बनाया 25 हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्जदार
  • हर वर्ग को ठगने वाला साय सरकार का बजट-जावेद

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने कहा है कि विष्णु देव साय सरकार का पहला बजट जनता, किसान, महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, शासकीय कर्मचारियों और मजदूरों के हितों के लिए कुछ भी नहीं है।छग की भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने और लोगों को राहत पहुंचाने के कुछ भी नहीं किया है। हर वर्ग इस बजट से पूरी तरह निराश और हताश है। बजट उनकी आशाओं के ठीक विपरीत है। पूर्व की जन कल्याणकारी योजनाओं के मद में कटौती और प्रदेश की जनता को अतिरिक्त कर्जदार बनाने वाला बजट साबित हुआ है।

 

बस्तर संभाग प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट में पांच सालों में जीएसडीपी 5 लाख से बढ़कर 10 लाख करोड़ करने का दावा किया है, परंतु इसके लिए विष्णु देव साय जी की सरकार की क्या कार्य योजना होगी,क्या रोड मैप और ब्लूप्रिंट होगा इसका कोई उल्लेख नहीं है। भाजपा सरकार की यह घोषणा भी सबके खातों में 15-15 लाख,और 5 ट्रिलियन इकोनामी की तरह ही भविष्य में जुमले बाजी साबित होगी। छत्तीसगढ़ की जनता को 500 रूपए में सिलेंडर देने का वादा और छत्तीसगढ़ के युवाओं को एक लाख प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा इस बजट में फिर एक बार जुमला साबित हुआ। जिसका पूरे बजट भाषण में कहीं भी उल्लेख तक नहीं किया गया। जावेद खान ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के पिछले वर्ष के बजट में पूंजीगत व्यय 15241 करोड़ से बढ़ाकर 18660 करोड़ अर्थात 22.4 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी। जबकि वर्तमान सरकार ने पूंजीगत व्यय में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है, कांग्रेस की भूपेश सरकार ने कोई भी नया कर नहीं लगाया था उसके बाद भी छत्तीसगढ़ के राजस्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी जबकि वर्तमान सरकार ने 20 प्रतिशत राजस्व के वृद्धि का टारगेट रखा है। कांग्रेस सरकार के बजट में 3500 करोड़ का रेवेन्यू सरप्लस था, जबकि वर्तमान सरकार में रेवेन्यू सरप्लस 70 प्रतिशत घटकर मात्र 1060 करोड़ रह गया है। जावेद खान ने कहा कि राजकोषीय घाटा 15200 करोड़ था, जो भाजपा सरकार आने के बाद 7 प्रतिशत बढ़कर 16296 करोड़ होता दिख रहा है। कांग्रेस सरकार ने 5 सालों में 2 लाख करोड़ सीधे छत्तीसगढ़ की जनता की जेब में डालने का काम किया, जिसका परिणाम था कि छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय 97000 हजार से बढ़कर 1 लाख 47 हजार 923 रूपए हुई। प्रति व्यक्ति आय में 52 प्रतिशत की वृद्धि हुई। राज्य की औद्योगिक विकास दर राष्ट्रीय औसत से 23.5 प्रतिशत ज्यादा रही। खान ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या किसानी कार्य से जुड़ी है। भाजपा के बजट में कृषि बजट को 19896 करोड़ से घटाकर 13435 करोड़ कर दिया गया। अर्थात सीधा 32 प्रतिशत की कटौती। भाजपा का किसान विरोधी चरित्र सामने आ चुका है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य के बजट में 290 करोड़ की कमी, स्कूली शिक्षा के बजट में लगभग 4 प्रतिशत की कमी, स्वास्थ्य के बजट में 1.3 प्रतिशत की कमी, अनुसूचित जाति और जनजाति के विकास के बजट में 0.5 प्रतिशत कमी कर दी है। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि साय सरकार की प्राथमिकता में जनता का हित है ही नहीं वह सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को एक बार फिर से ठगने का प्रयास कर रही है।मोदी की गारंटी के नाम पर “नियम एवं शर्तें लागू” वाली गारंटी भी साय सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। बजट में मोदी गारंटी को पूरी करने के नाम पर इतनी ही राशि आबंटित की जा रही है, जितने में गारंटी आधी- अधूरी रह जाएगी। महतारी वंदन योजना के लिए 3000 करोड़ का प्रावधान किया गया है और इतनी राशि में प्रदेश की सिर्फ 25 लाख महिलाओं तक ही प्रति माह 1000 रू. की राशि पहुंच पाएगी और बची प्रदेश की 85 लाख महिलाओं को ये पहले ही अपात्र घोषित करने की योजना बना रहे हैं। वैसे ही आवास योजना पर केवल 8.5लाख करोड़ का प्रावधान है जबकि 18 आवास निर्माण में 40 हजार करोड़ से भी ज्यादा व्यय होना अनुमानित है। बजट में न तो प्रदेश के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की बात कही गई है,और न ही उनकी वेतन विसंगति को दूर करने कोई पहल। विपक्ष में रहते भाजपा कर्मचारियों के कंधे पर बंदूक रखकर सत्ता हासिल कर आज प्रदेश के कर्मचारियों को ही हासिए में डाल रही है और दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और पारदर्शिता के नाम पर टेक्नोलॉजी लाने के नाम पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगा रही है। एक तरफ बेरोजगार युवाओं के लिए नए रोजगार सृजन की पूरे बजट में बात ना कर दूसरी ओर प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को अब तक मिलने वाले 2500 रू. प्रति माह बेरोजगारी भत्ते से भी वंचित कर उनका उपहास वित्त मंत्री ओ पी चौधरी और विष्णु देव साय की भाजपा सरकार ने उड़ाया है।

5 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला ऐतिहासिक बजट

0

दल्लीराजहरा भाजपा मडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार का पहला बजट जो आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस बजट को ऐतिहासिक बताया है। यह युवा सपनों को पंख देने वाला बजट है। यह आने वाले 5 साल में छत्तीसगढ़ के विकास की दशा और दिशा को बदलने वाला बजट है।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप उनकी गारंटी को पूरा करने के साथ साफ नीयत और सुस्पष्ट सोच के साथ यह बजट बनाया गया है। महिलाओं किसानों और गरीबों को सशक्त बनाने वाला अगले पांच वर्षों में प्रदेश की आय दुगुना करने का एक रोडमैप इस बजट में प्रस्तुत किया गया है। सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही देश के विकसित राज्यों में भी अग्रणी बनाने में सफल होगा।

 

कुसुमकसा में खड़ी ट्रक में लगी आग

0

बिग ब्रेकिंग – कुसुमकसा अपना ढाबा के पास खड़ी ट्रक क्रमांक सी.जी. 21 जे 2987 में लगी आग। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दल्ली बालोद चौक में शाम 5:30 के आसपास खड़ी ट्रक में अचानक से आग जलने लगी जिसे देखने वहां पर भीड़ इकट्ठा होने लगी फायर ब्रिगेड को सूचना किया गया लेकिन 1 घंटा बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड नही पहुंची ग्राम वासियों के द्वारा आग को बुझाया गया आग लगने के कारण अज्ञात है। कोई जनहानि नही हुई। सामने का केबिन पूरी तरह जल कर खाक गया है।

प्रगति, उन्नति और नई गति का अमृत बजट:- संजय पांडे

0

यह अमृत बजट भाजपा सरकार द्वारा लाया गया एक दूरदर्शी बजट है, जो एक सशक्त, समृद्ध, शक्तिशाली एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में एक मिल का पत्थर साबित होगा। इस जनआकांक्षाओं को पूरा करता यह बजट किसानों की आय दोगुनी करने, मजबूत अवसंरचना, स्वस्थ प्रदेश, सुशासन सभी के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास इत्यादि का संकल्प और मजबूत करेगा।

माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने जो बजट प्रस्तुत किया वह प्रभावशाली होने के साथ ही प्रगति, उन्नति को नई गति प्रदान करेगा। बजट में सब वर्गों के साथ ही सभी क्षेत्रों में भी समावेशी विकास को प्रमुखता दी गई है यह बजट भाजपा भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय समानता सामान और समान अवसर की अवधारणा को चरितार्थ करने वाला है। इस बजट में समग्र शिक्षा हेतु 1500 करोड़ का प्रावधान, महतारी वंदन योजना हेतु 3000 करोड़ का प्रावधान, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना हेतु 1526 करोड़ का प्रावधान, कृषि उन्नति योजना हेतु 10000 करोड़ का प्रावधान, सीजीआरआईडीसीएल द्वारा सड़कों के निर्माण हेतु 1080 का प्रावधान ये सभी प्रावधान निश्चित ही प्रगति, उन्नति और समग्र विकास का द्योतक है।
बजट में किसानों का एवं प्रदेश की माताओं बहनों का प्रमुखता से ध्यान रखा गया है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, एकीकृत बागवानी विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, चिराग योजना राष्ट्रीय, कृषि विकास योजना कृषि, अभियांत्रिकी निदेशालय का गठन, मधुमक्खी पालन के लिए नए परागण योजना, एग्रो बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर, नवीन उद्यानिकी महाविद्यालय, नवीन कृषि महाविद्यालय, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन एवं प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी महाविद्यालय इसी तरह माताओं बहनों के लिए आंगनबाड़ी+पूरक पोषण, 10 नई अंब्रेला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नोनी सुरक्षा योजना, जैसे विभिन्न प्रयास हमारे किसान भाइयों व प्रदेश की मातृ शक्ति के लिए किए जायेंगे।
प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी ने अत्यंत ही कुशलता से वित्तीय प्रबंध किया है प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेशवासियों के सपने को साकार करने की दिशा में यह बजट एक बड़ा कदम है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवस्य जी के नेतृत्व में यह बजट छत्तीसगढ के नवनिर्माण में सहयोगी होगा।

किसानों- ग्रामीणों, युवाओं समेत सभी पक्षों की बजट में उपेक्षा : रेखचंद जैन

0
  •  मोदी की गारंटी की वित्त मंत्री ने हवा निकाल दी
  •  किसानों से 3100 रु. क्विंटल में धान खरीदी का उल्लेख न करना छल

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने छत्तीसगढ़ के बजट को विजनलेस बताया है। मीडिया को जारी बयान में उन्होने कहा है कि वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बड़बोलेपन का परिचय दिया है। वित्तमंत्री ने मोदी की गारंटी की हवा निकाल दी है। मनीषियों व ऐतिहासिक- धार्मिक पुस्तकों के कथनों का हवाला देकर वित्त मंत्री ने जो शब्दाडंबर रचा है, उसकी कलई खुलते देर नहीं लगेगी।
रेखचंद जैन ने कहा है कि किसान, आदिवासी और लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए यह धोखे, छल व फरेब का बजट साबित हुआ है। मोदी की गारंटी के अनुसार किसानों से प्रति क्विंटल धान 3100 रुपए में खरीदा जाना था, लेकिन बजट में इसका उल्लेख न कर किसानों को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है। इसी प्रकार कर्जमाफी के मामले में भी किसान भाजपा के छल का शिकार हुए हैं। कर्ज माफ न करने से यह साबित हो गया है कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा नेता गांव- गांव में कर्ज माफ करने का अनाहक प्रलाप कर रहे थे। गांवों में देवगुड़ियों के संधारण की कोई घोषणा न किए जाने से भी यह प्रतीत हो रहा है कि आदिम संस्कृति के संरक्षण व संधारण की सुध भाजपा सरकार नहीं लेती है। बजट में बस्तर संभाग व यहां के 40 लाख रहवासियों की कोई सुध नहीं ली गई है। वित्त मंत्री ने बस्तर का ध्यान नहीं रखा है।  जैन ने कहा है कि कांग्रेस सरकार की अनेक जन हितैषी योजनाओं को गायब कर दिया गया है।

बेरोजगारी भत्ता छीना, युवाओं को ठगा
पूर्व विधायक जैन ने कहा है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पात्र शिक्षित बेरोजगारों के लिए भत्ते का प्रावधान किया था। इस रकम से परिवारों व युवाओं को सहारा मिलता था लेकिन वर्तमान बजट में बेरोजगारी भत्ते को हटा दिया गया है जो युवाओं के साथ ठगी है। उनके रोजगार के कोई उपाय नहीं किए हैं। जैन ने कहा है कि मोदी की गारंटी कहकर गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने का वायदा किया गया था लेकिन बजट में इसे भी सम्मिलित नहीं किया गया है। इससे गरीब महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच प्रदर्शित होती है। उन्होने भाजपा से यह मांग की है कि वह बताए कि 500 रुपये में गैस सिलेंडर कब देना शुरु करेगी?

आखिर किसने रची जगदलपुर में सनातन को बदनाम करने की साजिश

0
  • वयोवृद्ध और कृशकाय पुजारी पर चारित्रिक लांछन का सच आखिर क्या है ?

जगदलपुर बस्तर को अमन पसंद और लोगों की सादगीपूर्ण जीवन शैली के लिए जाना जाता है। विगत कुछ समय से देखा जा रहा है कि कतिपय लोगों द्वारा यहां की शांति और सामाजिक सौहार्द व समरसता को बिगाड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। विशेषकर इन लोगों के सबसे ज्यादा टारगेट पर सनातन धर्म ही है। यह चलित मान्यता भी है कि सनातन धर्म के लोग सहज और सरल होकर लोगों को आत्मसात करने का भाव रखते हैं। सनातन में कट्टरता वाला भाव कम ही देखने को मिलता है। ऐसा ही एक मामला जगदलपुर में सामने आया है, जिसमें वयोवृद्ध और कृशकाय पुजारी पर चारित्रिक लांछन लगाया गया है। यह बात किसी के भी गले नहीं उतर रही है। लोगों को शक है कि इसके पीछे गहरी साजिश हो सकती है।
हाल के दिनों में शहर में घटित एक घटना ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने बजरंग बली मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने से मना करने पर बुजुर्ग पुजारी पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा दिया। पुजारी की उम्र 80 वर्ष के आसपास है। अपने से दुगुनी उम्र के शख्स पर मंदिर में सुंदरकांड पाठ चलने के दौरान और अच्छी भीड़ होने के बावजूद छेड़खानी का आरोप लगाना कहीं न कहीं पूरे घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हनुमान जी की मूर्ति पर सिंदूर का चोला और अन्य श्रृंगार अक्सर पंडितों के माध्यम से ही किया जाता है। मंदिर के गर्भगृह अन्य लोगों को प्रवेश न करने देने के पीछे मूर्ति और उसके आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई और शुद्धता बरकरार रखने की मंशा निहित होती है।
लेकिन इस तरह से एक उम्रदराज पंडित पर सीधे छेड़खानी का आरोप लगाना कई सवालों को जन्म दे रहा है

पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
जगदलपुर कोतवाली थाना अंतर्गत घटी उक्त तथाकथित घटना में पुलिस द्वारा महिला की तहरीर पर छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया और आनन फानन में जांच की कई बिंदुओं को अनदेखा करते हुए सीधे गिरफ्तारी करने की जल्दबाजी दिखाना पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। लोग पुलिस जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बड़े बड़े और गंभीर अपराधों में भी पुलिस की वैसी तत्परता देखने को नहीं मिलती, जैसी बजरंग बली मंदिर की कथित घटना में नजर आ रही है।

विवाद से हुआ सुंदरकांड पाठ प्रभावित
उक्त घटनाक्रम के बाद मंदिर में एकाएक लोगों की भीड़ और शोर शराबे से भक्तों द्वारा किया जा रहा सुंदरकांड पाठ भी मजबूरीवश बंद करना पड़ गया, जो कि बेहद दुर्भाग्य जनक है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने उक्त घटना को लेकर यह भी आशंका व्यक्त की है कि कहीं छेड़खानी का आरोप लगाने
लगाने वाली महिलाएं किसी ईसाई मिशनरी से संबंध रखने वाली अथवा प्रेरित तो नहीं है। जिनके द्वारा किसी साजिश के तहत सनातन धर्म को बदनाम करने उम्रदराज पुजारी को सहजता से माध्यम बनाया गया है। लोगों ने इन तमाम बिंदुओं पर भी गौर करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

झूठे सपने और खोखले दावों से भरा घोर निराशाजनक बजट है यह :दीपक बैज

0
  •  साय सरकार के प्रथम बजट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की प्रतिक्रिया

रायपुर विष्णुदेव साय सरकार के प्रथम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि साय सरकार का पहला बजट आम जनता की अपेक्षा और उम्मीदों के विपरीत घोर निराशाजनक है। न इसमें युवाओं के रोजगार के संदर्भ में कोई रोड मैप दिख रहा है, न ही महंगाई से
निपटने कोई ठोस रणनीति है।
दीपक बैज ने कहा है कि एक लाख़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन बजट में नई नौकरियों के लिए कोई प्रावधान ही नहीं हैं। उल्टे बेरोजगारी भत्ता की राशि खा गए। कॉलेज जाने वाले छात्रों से वादा था यात्रा भत्ता देने का जिसके लिए कोई बजट प्रावधान नहीं है। 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का वादा करने वाले भाजपाई गैस सब्सिडी के लिए एक रुपए का भी बजट प्रावधान नहीं कर पाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बजट एक साल के लिए होता है, लेकिन झांसा 2047 तक का? छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत आज का बजट अभिभाषण पूरी तरह भाजपा के चुनावी जुमलों की तरह ही था। झूठ और लफ्फाजी के कसीदे पढ़े गए। मोदी की चरण वंदना में समर्पित इस बजट में छत्तीसगढ़ के प्रति केंद्र सरकार की अपेक्षा और भेदभाव का कोई जिक्र नहीं था। केंद्रीय करों में रोके गए राज्य की हिस्सेदारी और कोल की रायल्टी की पेनल्टी का पैसा वर्षों से लंबित है। उस पर एक शब्द भी नहीं बोल पाए।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पिछले बजट में छत्तीसगढ़ में चार-चार नए मेडिकल कॉलेज खोलने की व्यवस्था दी गई थी। इस बजट में एक भी नया मेडिकल कॉलेज या इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का प्रावधान नहीं है। 25 लाख तक विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना संचालित थी, हमर अस्पताल, हमर लैब, हाट बाजार क्लीनिक, मोहल्ला क्लीनिक, स्लम स्वास्थ्य चिकित्सा योजना संचालित थी। पिछले बजट में 19488 करोड़ का प्रावधान शिक्षा के लिए रखा गया था। जो कुल बजट का 19.4 प्रतिशत था इस बजट में यह राशि घटाकर 15.95 प्रतिशत कर दिया गया है। जो लक्ष्य या जीडीपी दुगुना करने का बताया जा रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने करके दिखाया है। राज्य की जीएसडीपी 2017-18 में मात्र 2 लाख़ 70 हजार करोड़ थी जो बढ़कर पूर्ववर्ती कांग्रेस के शासनकाल में ही 5 लाख 9 हजार करोड़ तक हो गया, अर्थात कांग्रेस के 5 साल में राज्य का जीडीपी दुगुना हुआ था। विगत 3 वर्षों से प्रदेश सरकार ने कोई नया कर्ज नहीं लिया था, भाजपा की सरकार आते ही पिछले 2 महीने में चार बार नया कर्ज लिया गया, 5000 करोड़ से अधिक का नया कर्ज अब तक विष्णु देव साय सरकार ले चुकी है। 2022-23 में राजस्व आधिक्य 2661 करोड़, 2023-24 में 3500 करोड़, इस बार राजस्व आधिक्य घटकर मात्र 1060 करोड़। कुल मिलाकर विष्णुदेव साय सरकार के पहले बजट ने छत्तीसगढ़ की जनता को निराश किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS