City Media - Page 847 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 847

होली में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस एक्शन मोड पर

0
  • जिले में असामाजिक तत्वों और हंगामाबाजों की धरपकड़ जारी
  • चाकू दिखाकर आतंक मचा रहे और मारपीट कर रहे सात लोगों को किया गया गिरफ्तार

जगदलपुर कोतवाली पुलिस होली के मद्देनजर असामाजिक एवं अपराधी तत्वों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस चाकू दिखाकर आतंक मचा रहे दो युवकों और आपस में मारपीट कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र मंडावी पिता छन्नूराम मंडावी 21 साल महारानी वार्ड, वेदप्रकाश ठाकुर पिता महेंद्र सिंह ठाकुर 22 साल भपराभट्ठी पारा गीदम रोड, किशोर गुर्जर पिता शिवप्रसाद 19 साल कुम्हारपारा, सुवाराम गुर्जर पिता चिमाराम गुर्जर 19 साल मंत्रीसंघ गली कुम्हारपारा, अशोक कुमौत पिता बोदूराम 24 साल निवासी मैत्रीसंघ गली कुम्हारपारा, वैभव जारी पिता मनीष जारी 22 साल हिकमीपारा जगदलपुर और शिवा जंगम पिता नागेश्वर जंगम 24 साल शिव मंदिर वार्ड को पकड़ा है।

ये सभी जगदलपुर के निवासी हैं। बस्तर के डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित कर अपराधी तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है। शहर के महारानी वार्ड व नयापारा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के द्वारा चाकू लेकर लोगों को डराए धमकाए जाने की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने दो आरोपियों देवेंद्र मंडावी व वेदप्रकाश ठाकुर को पकड़ा उनसे दो धारदार चाकू बरामद किए गए। आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाना में में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदनी चौक भैरमदेव वार्ड में कुछ व्यक्तियों द्वारा पैसा के लेनदेन व मोटर सायकल गाड़ी रखने की बात पर आपस में वाद-विवाद व मारपीट पर उतारू हो गए थे। समझाईश देने के बावजूद वे मानने को तैयार नहीं थे। उन्हें पुलिस पट्रोलिंग पार्टी द्वारा थाना लाया गया। इनके नाम किशोर गुर्जर, सुवाराम गुर्जर, अशोक कुमौत, वैभव जारी व शिवा जंघम है। इन लोगों द्वारा शांति व्यवस्था को प्रभावित करने की प्रबल संभावना थी, लिहाजा उनके खिलाफ धारा 151, 107, 116 (3) के तहत कार्रवाई कर उन्हें एसडीएम न्यायालय भेजा गया। इन आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक संजय वट्टी, सहायक उप निरीक्षक सुधराम नेताम, दिनेश उसेंडी, मीना यादव, प्रधान आरक्षक अजय साहू , संजीव मिंज, आरक्षक हरीश कोर्राम, सहदेव मरकार, भीगू कश्यप व इंद्रजीत पोर्ते का योगदान रहा।

गांवों के समग्र विकास की राह खोलती हैं सड़कें : दीपक बैज

0
  • बेलर के गोदाम पारा सीसी रोड का सांसद बैज ने किया भूमि पूजन

बस्तर ग्राम पंचायत बेलर के गोदाम पारा मे सीसी रोड का भूमिपूजन बस्तर के सांसद दीपक बैज ने किया।7 लाख 41 हजार रुपयों की लागत से 200 मीटर लंबी यह सीसी रोड आईसीआईसीआई बैंक से भोसे घर तक बनेगी। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद दीपक बैज ने कहा कि सड़कें गांवों के विकास की राह खोलती हैं। सड़क बन जाने पर आवागमन आसान हो जाता है, वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाती है। इसके बाद विकास के नए आयाम स्वतः गढ़े जाने लगते हैं, अन्य निर्माण कार्य आसान हो जाते हैं,

व्यापार को बढ़ावा मिलने लगता है, लोगों को अन्य गांवों और शहरों तक रोजी रोटी के लिए जाने में सहूलियत होती है। श्री बैज ने कहा कि हमारी प्रदेश सरकार और संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंच विहीन गांवों को भी मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण बड़े पैमाने पर करा रही है। हर गांव में सीसी रोड, शाला भवन, आंगनबाड़ी केंद्र भवन रंगमंच देवगुड़ी आदि का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। इस दौरान सांसद बस्तर दीपक बैज, जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्क्ष योगेश बैज, जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, सरपंच बेलर बोदा मंडावी, उप सरपंच पुर्शोती मंडावी , भोसे राम नाग, भागीरथी नाग, भकचंद, भंवर लाल मौर्य, मनबोध समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

न्यायधानी और राजधानी में की गई लोहा चोरों की तलाश

0
  • नगरनार इस्पात संयंत्र में हुई चोरी के मामले मे चली पड़ताल

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार स्टील प्लांट से लोहा चोरी के मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस न्यायधानी बिलासपुर एवं राजधानी रायपुर के कई ठिकानों पर दबिश देकर वापस लौट आई है। एक आरोपी के पकड़े जाने की खबर है। इसी आरोपी की सूचना के आधार पर पुलिस न्यायाधानी तक चक्कर लगा चुकी है। एक आरोपी के पकड़े जाने को लेकर पुलिस एक-दो दिन में खुलासा कर सकती है। फिलहाल जांच में जुटे अधिकारी मामले में काफी गोपनीयता बरतते हुए मीडिया से कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। नगरनार स्टील प्लांट से लाखों करोड़ों के लोहा चोरी के मामले में पुलिस कबाड़ी दुकान के संचालक एवं सुरक्षागार्ड के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। दोनों को अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुलिस फरार आरोपी उमाशंकर पोदार और प्रकाश सोनी तक पहुंचने में 15 दिनों बाद भी कामयाब नहीं हो पाई है। इस कारण गिरोह के बड़े चेहरों से नकाब नहीं हट पाया है और यह मामला अब तक पहेली बना हुआ है।

न्यायधानी से वापस लौटी पुलिस

खबर है कि फरार एक आरोपी तक पुलिस पहुंच चुकी है, जिसकी मदद से एक अन्य फरार आरोपी को पकड़ने पुलिस राजधानी एवं न्यायधानी के कई इलाकों की दौड़ भी लगा चुकी है, लेकिन उन इलाकों में कोई खास सफलता नहीं मिलने से पुलिस खाली हाथ लौट आई है। पुलिस एक फरार आरोपी के पकड़े जाने के संबंध में जल्द खुलासा कर सकती है।

चोरी में बड़े गिरोह की संलिप्तता

प्लांट से लोहा एवं वाहन चोरी मामले में बड़े गिरोह की संलिप्तता की बू आ रही है। इस गिरोह के पकड़े जाने पर प्लांट के कुछ कर्मचारी भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं। मामला हाईप्रोफाईल होने के कारण पुलिस भी बड़ी सावधानी बरत रही है, ताकि बड़े कारोबारी को दबोचा जा सके

आरोपियों की तलाश जारी

फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विकास कुमार

नगर पुलिस अधीक्षक

पुलिस की वर्दी में फर्जी आरटीओ कर्मचारी करता रहा वसूली

0
  • पुलिस के आने से पहले आरटीओ कर्मियों ने रफूचक्कर करा दिया
  • आरटीओ के कर्मचारी गुर्गों के दम पर कर रहे हैं वाहनों से बेजा उगाही

बस्तर आरटीओ के अधिकारी कर्मचारी फर्जी पुलिस कर्मी की मदद से उगाही कर रहे हैं। इस तरह का एक मामला यहां सामने आया। बात पुलिस तक पहुंच गई, मगर असली पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरटीओ कर्मियों ने नकली पुलिस जवान को मौके से रफूचक्कर करा दिया।राष्ट्रीय राजमार्ग -30 पर बस्तर थाना एवं कोतवाली थाना की सरहद पर बस्तर हाट के पास आरटीओ के उड़नदस्ता दल के संरक्षण में वर्दीधारी फर्जी पुलिस जवान वाहनों को रोककर उगाही में जुटा रहा। पत्रकारों की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फर्जी पुलिस को पकडने पहुंची पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सीएसपी ने उड़नदस्ता टीम को निर्देश दिया था कि फर्जी पुलिस जवान को बिठाकर रखा जाए, मगर सीएसपी के निर्देश को दरकिनार करते हुए उड़नदस्ता दल ने फर्जी पुलिस जवान को भगाने में मदद कर दी। आएदिन वाहनों के दस्तावेज एवं ओवरलोड पर नकेल कसने आरटीटो विभाग द्वारा अभियान चलाया जाता है। इस अभियान के तहत वाहनों पर जुर्माना भी लगाया जाता है। इसका परिणाम है कि वाहनों की रफ्तार एवं ओवरलोडिंग पर विराम लगा है, लेकिन विभाग के कर्मचारी विभाग की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं फर्जी तरीके अपनाकर बेजा उगाही करने के मामले में आरटीओ विभाग का उड़नदस्ता दल हमेशा विवादों में रहता है। आरटीओ उड़नदस्ता दल के दो आरक्षक शासकीय वाहन में बैठकर बस्तर हाट के पास वाहनों की जांच पड़ताल कर रहे थे। जांच पड़ताल के लिए आरक्षकों ने भाड़े पर एक व्यक्ति को रखा था, जिसे फर्जी वर्दी पहनाकर उसे पुलिस कर्मचारी बताते हुए उसके माध्यम से वाहनों की तलाशी की जा रही थी। फर्जी पुलिस कर्मचारी वाहनों के दस्तावेजों की चेकिंग के नाम पर उगाही कर राशि को वाहनों में बैठे दो पुलिस आरक्षकों तक पहुंचा रहा था।

सीएसपी तक पहुंची शिकाय

मौके पर पहुंचे नगर के एक पत्रकार ने उक्त फर्जी वर्दीधारी पुलिस से जब परिचय पत्र की मांग की, तो वह भागने का प्रयास करने लगा। उसे किसी प्रकार पकड़कर उड़नदस्ता दल के आरक्षक के हवाले किया गया था। फर्जी पुलिस कभी खुद को होमगार्ड का कर्मचारी बताता तो कभी कुछ और बताता रहा। उसने अपना नाम वीरेंद्र और जितेन्द्र बताया। फर्जी पुलिस ने स्वीकार किया कि वह इस आरक्षक के कहने पर पुलिस की वर्दी पहन कर आरटीओ कर्मचारियों के लिए काम करता है। शिकायत मिलने पर सीएसपी ने उड़नदस्ता दल के आरक्षक को फोन से निर्देश दिया था कि फर्जी पुलिस जवान को रोके रखना। लेकिन आरटीओ के आरक्षक ने सीएसपी के आदेश को दरकिनार कर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही फर्जी वर्दीधारी पुलिस की मदद कर उसे मौके से भगा दिया। नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से कार्रवाई के संबंध में पूछने पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए टाल दिया।नियमों की अनदेखी
नियम के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच के दौरान सड़क के दोनों ओर ‘वाहनों की जांच जारी है’ लिखा बोर्ड लगाने का प्रावधान है। ताकि सभी वाहन इसी सीमा क्षेत्र में अपने वाहन की रफ्तार धीमी कर सकें। मापदंडो का कहीं पालन नहीं होता। इस मामले में उड़नदस्ता दल के आरक्षक से पूछने पर वह पत्रकार पर ही भड़क उठे और परिचय पत्र की मांग करने लगे।

धार्मिक भावनाओं को आहत करने भाजपा ने की कार्यवाही करने की मांग

0
  • कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू को दिया आवेदन

जगदलपुर– जगदलपुर में वैभव समूह द्वारा सीएलो रंग दे का कार्यक्रम होली के उपलक्ष में रविवार को गुप्ता लॉन में रखा गया।जिसमें विज्ञापन दर पांच श्रेणियों में रखा गया, जिसके तहत खाना-पीना -गाना बजाना, रेन डांस, गेम्स इत्यादि भी रखा गया है।विशेष रूप से अल्कोहल एवं कॉकटेल विज्ञापन में लिखा गया है। 18 साल के कम उम्र के बच्चों को भी मदिरा सेवन करने हेतु नियोजित करने का विज्ञापन है जो कानून में प्रतिबंधित है। आबकारी अधिनियम के तहतमदिरा का सेवन करना,सार्वजनिक स्थल पर करना एवं कराने का अवैधानिक कृत्य है। जिस पर तत्काल निवारक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही आयोजकों मंडल के विरुद्ध किया जाना आवश्यक है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा होलिका दहन का पर्व सनातन हिंदू परंपरा गत विधि के अनुसार सामूहिक रूप से संपूर्ण भारतवर्ष मे सनातन परंपरा अनुसार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में प्रेरणा स्वरूप है। आयोजकों द्वारा खुलेआम मदिरा सेवन कराने का विज्ञापन करना तथा पुनीत पर्व को दूषित करने का प्रयास है जो की धार्मिक भावनाओं को आहत करती है। इस कारण उक्त कृत्य आयोजकों का भारतीय दंड विधान के तहत दंडनीय होकर अपराध की श्रेणी में आता है। जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा भारतीय दंड विधान की धारा एवं आबकारी अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही करते हुए इस लिखित शिकायत के तहत आयोजक मंडल के विरुद्ध प्रथम सुचना पत्र दर्ज करने एवं कार्यक्रम को स्थाई रूप से रोक लगाकर निवारक कार्यवाही करने की कृपा करें। साथ मे नगर महामंत्री संग्राम सिंह राणा भी उपस्थित थे।

दल्ली राजहरा शहर में शांतिपूर्वक होली मनाए जाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए

0

दल्लीराजहरा होली त्योहार को देखते हुए शहर में शांति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से विभिन्नता प्रयास किए गए इसी तारतम्य में राजहरा थाना प्रभारी वीणा यादव के नेतृत्व में फ्लैग मार्च भी निकाला गया जिसमे सउनी सूरज कुमार साहू प्रधान आरक्षक संतराम मांडवी दुष्यंत जाड़े थानाअधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे इसी प्रकार एक अन्य प्रयास में दल्ली राजहरा शहर के निगरानी शुदा बदमाशो को थाना बुलाकर समझाइश दिया गया।इसके अलावा आज डीजे साउंड सिस्टम संचालकों को राजहरा थाना बुलाकर बैठक ली एवम समझाइस दी औऱ कहा की बिना परमिशन डीजे बजाये और हुलड़ वाले स्थानों पर डीजे बजाने के लिए मना किया गया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

युवा कांग्रेस के पदाधिकारी ने मांदलापाल में लिया कार्यकताओं का बैठक

0

भानपुरी – नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मांदलापाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनपद सदस्य निलय कश्यप और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी नेतृत्व में लगातार कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लिया जा रहा हैइस दौरान जनपद सदस्य निलय कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार युवा कांग्रेस और कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ गांव-गांव में बैठक लेकर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों तक पहुंचाने का काम हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं और जनता को भूपेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का भी हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में काफी मजबूती मिलेगी।इस दौरान बैठक में जनपद सदस्य निलय कश्यप(नानू), धनुर्जय नेताम उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस भानपुरी, अनिल बघेल अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस भानपुरी, अभिषेक बाजपेयी, जीवन सेठिया, राजमन मौर्य, शामू कोर्राम, जेठूराम कोर्राम, सोनू राम कश्यप, विक्की कश्यप, फगनु बघेल, संतु पटेल, मेहतु, पुरन मौर्य, अमल मौर्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

फागुन मेले में उमड़ा जनसैलाब, लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0
  • कांग्रेस नेताओं ने मेले में आए ग्रामीणों के साथ साझा की खुशियां

बस्तर जिले के ग्राम मावलीपदर में इस साल भी ऐतिहासिक फागुन मेले का आयोजन किया गया। मेले में इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बलराम मौर्य सहित अनेक कांग्रेस नेता भी पहुंचे थे। इन नेताओं ने मेले में पहुंचे ग्रामीणों के साथ खुशियां साझा की।राजीव शर्मा, बलराम मौर्य व अन्य नेताओं ने मावलीपदर पहुंचकर मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की और बस्तर सहित छत्तीसगढ़ में सुख समृद्धि की कामना की।

होली से पूर्व ग्राम पंचायत मावलीपदर में हर वर्ष ऐतिहासिक फाल्गुन मड़ई मेला विगत कई वर्षों से ग्रामवासियों द्वारा हर्षोल्लाष के साथ आयोजित किया जा रहा है। राजीव शर्मा ने ग्रामीणों को बधाई व शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने नेताओं को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। मेले में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा था।ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह का अजब नजारा देखने को मिला। इस दौरान राज्य मदरसा बोर्ड सदस्य /व महामंत्री प्रसाशन अनवर खान, जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस अजय बिसाई, संयुक्त महामंत्री मानसिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सोनारू नाग, सरपंच कुमारी बाई मावलीपदर, रतन बघेल, भुलकू नाग, आकाश बघेल, पीलूराम बघेल, संतराम बघेल, पंच बलराम, कोटवार तोकन बेसरा, जयदेव नाग, राजेश दास, राजेन्द्र त्रिपाठी, शंकर मौर्य, पुजारी भेलकू बेसरा व राहुल सिंह व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

पांच पेटी शराब के साथ दो तस्कर आए शहर पुलिस की गिरफ्त में

0
  • मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई थीं गोवा व्हिस्की से भरी पेटियां
  • पकड़ी गई शराब की मात्रा 45 लीटर, कीमत 26, 250 रुपए

जगदलपुर मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ा है। आरोपियों से कुल पांच पेटी गोवा व्हिस्की बरामद की गई है। शराब की कीमत 26 हजार 250 रुपए आंकी गई है। आरोपियों की मोटर साइकिल को भी जप्त कर लिया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में होली का त्यौहार संपन्न कराने के लिए पुलिस कड़ी चौकसी बरतते हुए बदमाशों, शराब का अवैध व्यापार करने वालों की धर पकड़ कर रही है।

इसी क्रम में 4 मार्च को शराब तस्करी की सूचना मिलने पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के पर्यवेक्षण में अलग- अलग टीमें गठित कर उन्हें कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के कुदालगांव चौक पर टीम ने नाकाबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। यह व्यक्ति मोटर साइकिल सीजी 17 केबी 8887 पर तीन कार्टन को पाॅलीथिन से ढककर रखा ला रहा था। व्यक्ति ने अपना नाम नाम लुक्तेश्वर सिन्हा पिता जयराम सिन्हा 27 साल निवासी ग्राम जैबेल थाना करपावंड बताया। लुक्तेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह तीनों कार्टन में गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब को मध्यप्रदेश से जगदलपुर में बेचने के लिए ला रहा था। तीनों कार्टन में अंग्रेजी शराब के 150 पौवे मिले जो 27 बल्क लीटर निकली। लुक्तेश्वर सिन्हा अपने साथी सुदरन मौर्य निवासी तुरपुरा के साथ मिलकर पांच कार्टन गोवा विस्की शराब 45 लीटर कोंडागांव के किसी व्यक्ति के पास से लाने की बात कही। इसकी कुल कीमत 26250 रूपए है। शेष दो कार्टन गोवा विस्की शराब को सुदरन के घर भानपुरी में छुपाने की जानकारी लुक्तेश्वर ने दी, जिसे सुदरन से बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर किया गया है। तस्करों को पकड़ने में निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रमोद ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक नीलांबर नाग, इंदु शर्मा, प्रधान आरक्षक अनंतराम बघेल व उमेश चंदेल, आरक्षक प्रकाश नायक, युवराज ठाकुर, रवि सरदार, विनोद खेस, भुपेंद्र नेताम एवं गौतम सिन्हा ने योगदान दिया।

नगरनार स्टील प्लांट में सुरक्षा सप्ताह शुरू

0
  • मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने किया उदघाट

नगरनार एनएमडीसी के नगरनार इस्पात संयंत्र में 4 मार्च से सुरक्षा जागरूकता सप्ताह आरंभ हुआ। समारोह का उद्घाटन संयंत्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती जी. प्रियदर्शिनी ने सुरक्षा ध्वज फहराकर किया। इस बार सुरक्षा सप्ताह का नारा है – हमारा लक्ष्य, शून्य क्षति।श्रीमती प्रियदर्शिनी ने समारोह को संबोधित करते हुए सेफ्टी प्रोटोकॉल के महत्व पर प्रकाश डाला और उसका पालन करने हेतु कार्मिकों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कर्मी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती प्रियदर्शिनी ने इस अवसर पर सुरक्षा प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। इसमें नगरनार संयंत्र में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों और अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक (स्टील) बी. रमेश कुमार शेट्टी ने उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। संयंत्र के प्रशासनिक भवन से कोक ओवन परिसर तक सुरक्षा पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा को श्रीमती प्रियदर्शिनी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें उनका सहयोग मेकान के कार्यकारी निदेशक नीरज कुमार, मेकान के कार्यकारी निदेशक कार्मिक एवं सुरक्षा और बी. रमेश कुमार शेट्टी ने दिया। कार्यक्रम में एनएमडीसी और मेकान के अधिकारी कर्मचारी तथा यूनियनों पदाधिकारी व शर्मिंकों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुरक्षा सप्ताह का समापन 10 मार्च को होगा। सुरक्षा सप्ताह में विविध प्रतियोगिताएं और अन्य गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS