City Media - Page 1215 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1215

इस्लाम के महान सूफी संत गौसे आजम के वंशज सैयद हाशिमुद्दीन अल गिलानी जी इराक से जगदलपुर बस्तर आगमन

0

आप ईराक के पहले प्रधानमंत्री अब्द अल रहमान अल गिलानी के पर पोते है

19 मार्च 2022 शनिवार को इराक से महान सूफी संत हज़रत अब्दुल कादिर जीलानी “गौसे आजम” जिनका मजार शरीफ बगदाद शरीफ इराक में है, उनके वंशज सयैद हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल बगदादी का जगदलपुर बस्तर छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है, आप 12:10 में जगदलपुर एयरपोर्ट पहुचेंगे जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा उसके पश्चात आप स्थानीय मुस्लिम कब्रिस्तान में जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके बाद रात में स्थानीय जमाल मिल ग्राउंड में एक बहुत बड़ा आयोजन होगा, इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से लोग आ रहे हैं, जिनके रुकने एवं खाने-पीने की व्यवस्था आम मुस्लिम जमात जगदलपुर की तरफ से किया जा रहा है।

आप सूफी संत गौसे आजम की 19वीं पीढ़ी हैं ज्ञात हो गौसे आजम को “मानवता और भाईचारे के पैगाम के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है, भूखों को खाना खिलाना और बेसहारों की मदद करना जैसी शिक्षा आपकी मुख्य सीखो में से एक है, आज भी पूरे दुनिया में मुस्लिम समाज ग्यारहवीं के नाम से उनके नाम पर लंगर खिलाता है, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई हर वर्ग हर समाज के लोगों से मोहब्बत करना” इसी पैगाम को लेकर उनके वंशज बस्तर की भूमि पर आ रहे हैं, जो हम सभी के लिए गर्व की बात है।

बजट सत्र के लिए लगे 1682 प्रश्र, मुख्यमंत्री 9 को करेंगे वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश

0

सत्र के पहले दिन राज्यपाल का होगा अभिभाषण

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी

रायपुर, 05 मार्च । छत्तीसगढ़ के पंचम विधानसभा का तेरहवां सत्र 07 मार्च से प्रारंभ होने जा रहा है। इस सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगा, वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय-व्यय का मुख्य बजट पेश करेंगे। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने बताया कि बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक आहुत किया गया। सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होगी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के कारण इस बार बजट सत्र की बैठकों में कमी की गई है। डा. महंत ने बताया कि सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस अभिभाषण का सीधा प्रसारण पूर्वानुसार दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा 8 मार्च को होगी।

डा. महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 मार्च को वर्ष 2022-23 के आय-व्ययक का उपस्थान दोपहर 12.30 बजे करेंगे। आय-व्ययक पर सामान्य चर्चा 10 मार्च को होगी तथा विभागवार अनुदान की मांगों पर चर्चा 11 मार्च से 12 मार्च तक होगी, तत्संबंधी विनियोग विधेयक का पुर:स्थापन 23 मार्च को तथा उस पर विचार एवं पारण 24 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के तृतीय अनुपूरक अनुमान का उपस्थान 7 मार्च को होगा एवं अनुपूरक अनुमान पर चर्चा, पारण एवं तत्संबंधी विनियोग विधेयक पुर:स्थापन 8 मार्च को होगा।

उन्होंने बताया कि सत्र में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य रमेश वल्र्यानी, अविभाजित मप्र एवं छग के पूर्व सदस्य मदन सिंह डहरिया तथा भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका स्व. लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस बार सत्र के लिए कुल 1682 प्रश्र लगाए गए है, जिनमें 854 तारांकित एवं 828 अतारांकित प्रश्र है।इसी प्रकार 114 ध्यानाकर्षण की सूचनाएं , 10 स्थगन प्रस्ताव की सूचनायें, 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 04 सूचनायें, अशासकीय संकल्प की 07 सूचनायें, शून्यकाल की 16 सूचनायें एवं याचिका की 45 सूचनायें प्राप्त हुई है।

बस्तर की विकास कार्यों में लगातार हो रही है समृद्धि का विकास हर ग्राम पंचायतों में बड़ी सौगात

0

इन दिनों बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का कार्यक्रम लगातार जारी है और विभिन्न ग्राम पंचायतों को मिल रहा है बड़ी सौगात |

बस्तर विधायक ने कहा कि वनाधिकारी पट्टा वितरण के दौरान अब गरीब निसहाय लोगों के लिए बहुमूल्य साबित हो रही है यह योजना को हमने जब यूपीय सरकार थी तब यह लागू किया गया था लेकिन अभी केंद्र में बैठी सरकार इस योजना को लागू कराना छोड़कर दबाने की कोशिस कर रही है लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से हमनें जमीनी स्तर से लेकर हर मुद्दे के साथ सभी से मिलकर उनकी आवश्यक अनुरूप निर्णय लेकर ही हर कार्य को पूरा करते आ रहे है लेकिन पूर्व की भाजपा सरकार पंद्रह वर्ष शासन चलाया है अगर यह कार्य शुरू से यह किया जाता तो हमारे आदिवासी भाई बहन को जमीनी से बेदखल नहीं होना पड़ता लेकिन हमारी सरकार आने के पश्चात हमनें सभी वर्गों को लेकर चला है और हमारी पार्टी जमीनी स्तर की पार्टी है किसी से भेदभाव नहीं है हर वर्गो को साथ लेकर चलती है |

बस्तर विधायक ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है कर्जा माफी, बिजली बिल हाफ,उचित मूल्य पर धान लेना, राजीव युवा मितान से युवाओं को जोडकर सालाना एक लाख रुपये दे रही हैं हमारी सरकार सड़क बिजली मूलभूत सुविधाओं से हमनें किसी भी तरह को लोगों को इन योजनाओं से वंचित नहीं रखा है |

2021-22 की अभी कुछ दिनों बाद विधानसभा सत्र शुरू होने वाली है इसी तारतमय को देखते हुए टाइम कमी होने की वजह से सभी ग्राम पंचायतों की भूमिपूजन एक ही स्थान पर रखा जा रहा है आप लोगों से आशा करता हूं कि आने वाले दिनों में सभी जगह पहुंचकर विकास कार्यों की रूपरेखा और तेज किया जाएगा |

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जानकीराम सेठिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवराम बिसाई , जनपद पंचायत अध्यक्ष सुखदेई बघेल, जिला पंचायत सदस्य खीरमनी सेठिया सेठिया , सांसद प्रतिनिधि जगमोहन बघेल ,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश्वरी पाण्डेय जानकी राम भारती ,आयतु राम भारती ,, विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु निषाद रामया राम मौर्य , मोना पाढ़ी नारायण बघेल ,नित्या चंद्रकर,जितेंद्र तिवारी राजेश कुमार कश्यप,डमरू नागेश,भवरलाल,मधु,जनपद पंचायत सीईओ रवि साव सहित सरपंच सचिव ग्रामीण उपस्थित थे |

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया

0

तृतीय दीक्षांत समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर में कुलसचिव द्वारा स्वागत करते हुए बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी का |

बस्तर विधायक जी का पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया |

बस्तर सांसद बस्तर विधायक एवं बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पहुंचे बस्तर ब्लॉक के मुंडापाल में नवनिर्माण पंचायत भवन का किया शुभारंभ

0

सांसद दीपक बैज ने कहा बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल को फिर से विधायक बनाना है

बस्तर विधायक ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि आज हमनें भवन एवं सी.सी.रोड का लोकार्पण किया है हम लगातार प्रयास कर रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानियो से निजात दिलाने की काम कर रहे है जल जीवन मिशन के तहत हम लगातार लोगों की व्यवस्था के अनुरूप आज हमनें घर घर तक पहुचाने की काम कर रहे है राजीव गांधी मितान के तहत सभी लोगों को जोड़ने की काम कर रही है और इस योजना में युवती भी जुड़कर अपना हिस्सा ले सकते है प्रत्येक समूह को सालाना एक एक लाख रुपये दिया जाएगा इस योजना अंतर्गत अगर पानी की कमी है तो तुरंत एक गाड़ी भेजकर हम इस समस्या को तुरंत निराकरण कर देंगे |

बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने कहा सभी युवाओं को प्रसन्न किया मेरा सौभाग्य है की मैं भूमिपूजन में भी रहा आज शुभारंभ में भी उपस्थित हूं इतने बड़े बस्तर लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से नहीं पहुंच पाता है लेकिन आज मुंडापाल में उपस्थित होकर अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री जी के माध्यम से हमने लगातार ग्रामीण क्षेत्रों को NH से जोड़ने की प्रयास कर रहे है और मेरी उत्तरप्रदेश दौरे के दौरान बहुत से चिंजो पर उल्लेख किया लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ विकास की माध्यम में बहुत आगे है छत्तीसगढ़ छोटे प्रदेश होने की वजह से भी कई गुना बेहतर है हमने कोरोना जैसे मामलों में भी हमने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को राहत दी है हमारे जनप्रतिनिधियों भी जमीनी स्तर से काम कर रही है इसलिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पहुंचकर उन्हा के लोगों से रूबरू हो रहे है |

बस्तर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी सरकार ने जैसे अपनी सरकार बनाई तुरंत एक घंटे के अंदर सभी किसान भाइयों का कर्जा माफ किया देश मे पहली ऐसा राज्य है जो कि पच्चीस सौ रुपये में धान खरीदी कर लोगों को राहत दी है |

सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने ग्राम पंचायत भाटपाल में सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर उप स्वास्थ्य केंद्र के जीणोद्धार कार्य हेतु 1.50 लाख का भूमिपूजन किया |

जिसमें मौजूद रहे ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल, फूलसिंह मौर्य, राजमनी,आशीष मिश्रा, शोभा मार्कण्डेय, अनुराग महतो, जार्ज,रामसिंह परिहार,बंगालू कश्यप, बुधु कश्यप पुजारी, हेमराज बघेल, सोनारू, डमरू, प्रताप यादव,जगन्नाथ कश्यप,समदु, गोबर कश्यप,मिनेश साहू, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी,सालिक, तुलसी राम,चंपा ठाकुर,भागिरती नाग, सुरेश कश्यप,पाकलु निषाद, गामिनी कुरे,शक्ति बघेल,नारायण कश्यप, राम्या राम,CEO राठौर, सचिव, पंच, ग्रामीणजन,व समस्त कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

राज्यपाल उइके ने की दलपत सागर के सौन्दर्यीकरण कार्य की सराहना

0

जगदलपुर 5 मार्च 2022 – राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज दलपत सागर का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने यहां स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए जागरुक नागरिक, युवोदय के स्वयंसेवक, महिला स्वसहायता समूह तथा नगर निगम के कर्मचारियों से भेंटकर कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

खैरागढ़ के रेस्टोरेंट में खुलेआम बिक रही है , एक्सपायरी खाद्य सामग्री

0

ग्राहक को एक्सपायरी समान बेच कर काट रहे चांदी। ग्राहक सहित बच्चे हो गए बीमार….

फूड सेफ्टी विभाग ऐसे दुकानदारों एवं रेस्टोरेंट के खिलाफ नहीं कर रहा है कोई भी कार्रवाई

खैरागढ़। खैरागढ़ नगर के बाजारों में इन दिनों धड़ल्ले से डेलिनीड्स एवं रेस्टोरेंट में एक्सपायरी डेट वाली खाद्य सामग्री दुकानदारों के द्वारा खुलेआम बेची जा रही है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं , क्योंकि मैंने आज अपने बच्चों के लिए खाने के कुछ सामग्री खरीदी , जिसका कुल बिल 280₹ हुवा। जिसे मैंने अपने मोबाइल से फोन पे करते हुए ऑनलाइन पेमेंट आज दोपहर में कर दिया ।

घर पहुंचकर जब मैंने खरीदे गए खाद्य सामग्री को बच्चों को दे दिया। जिसे खाने के कुछ घण्टे के बाद मेरे बच्चों को उल्टी होना शुरू हो गया । उसी दरमियान मेरी नजर खाद्य पदार्थ की मेन्युफेकचरिंग एवं एक्सपायरी पर नजर गयी जिसे गौर से देखने पर पता चला कि मैंने जो खाद्य सामाग्री खरीदी है उसकी वैधता समाप्त हो चुकी है।

खाद्य प्रॉडक्ट:― बीकाजी फन किन मल्टी ग्रेन मिक्स रोस्टेड, जिसकी वैधता सिर्फ 13 जनवरी 2022 तक थी। इसी ब्रांड की मैंने ज्वार मिक्स खरीदी थी जिसकी वैधता 22 जनवरी 2022 तक थी। जेबसोनस पीनट रोस्टेड खरीदा था जिसकी वैधता 10 फरवरी 2022 तक ही थी।जेबसोनस का मैने चना बेंगल ग्राम्स चिकपिस खरीदा था जिसकी वैधता सिर्फ28 फरवरी 2022 तक थी। ये सब नमकीन आदि तो खाने योग्य तय समय सीमा से डेढ़ से दो महीने बाद की तिथि तक बेची जा रही है। जागरूक लोग तो इन्हें खरीदने से मना कर देते हैं। लेकिन अनपढ़ लोग अज्ञानतावश एक्सपायरी माल भी खरीद लेते हैं। मैंने भी व्यस्तता के चलते जल्दी जल्दी में यह ध्यान नहीं दिया और खरीद लिया । जिसे मेरे बच्चे खाकर बीमार हो गए हैं। खैर इसकी शिकायत सबंधित विभाग को करते हुए थाने में भी देने की तैयारी कर लिया हूँ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जो अपने बचे हुए एक्सपायरी माल को खपाने हेतु ग्रामीण क्षेत्र सहित शहर के लोगों को निशाना बना रहा है। जहां बेखौफ होकर फुटकर दुकानदार एक्सपायरी माल को भी बेचकर मुनाफा कमा लेते हैं।

खैरागढ़ खाद्य सुरक्षा प्रशासन नहीं है संवेदनशील―

एक्सपायरी खाद्य सामग्री की नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रही बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन संवेदनशील नहीं है। समय-समय पर खाद्य सामग्री के दुकानों में उत्पाद की जांच नहीं की जाती है। जिस कारण व्यवसायी को एक्सपायरी माल बेखौफ बेचने की मानों छूट सी मिल जाती है। कुछ स्थानीय निवासी द्वारा बताया कि दुकानदार लोकल से लेकर ब्रांडेड कंपनियों की खाद्य सामग्री को एक्सपायरी डेट निकलने के बाद भी अनपढ़ और बच्चों को बेच रहे हैं। ऐसा करके वे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक करने तैयारी कर रहा हूँ ताकि इनका दुकान शील किया जा सके । मेरे पास इनके खिलाफ पुख्ता वीडियो एवं समान , की पेमेंट की स्लिप है।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा विलम्ब से टैक्स पटाने पर जनता से अतिरिक्त वसूली पर विरोध जताया नपा उपाध्यक्ष ने

0

दल्ली राजहरा नगर पालिका द्वारा मकान टैक्स लेट से पटाने के नाम से 1000 रुपये की वसूली, पानी टैक्स को 60 रुपये प्रतिमाह से बढाकर 180 रुपये प्रति माह करने के विरोध व विधानसभा चुनाव 2018 के समय कांग्रेस के द्वारा अपना चुनावी घोषणा पत्र मे किये गये घोषणा अनुसार 60 वर्ष से उपर पेंशन को 350 से बढाकर 1000 रुपये व 75 साल से उपर उम्र वालो को 650 से बढाकर 1500 रुपये करने शहरी क्षेत्र में सम्पत्ति कर को कम कर 50 प्रतिशत करने की घोषणा किया था लेकिन आज तक अमल नही किया गया है घोषणा अनुसार ही जनता को सुविधा दिलाने की मांग को लेकर आज नगर पालिका दल्ली राजहरा पहुचकर नगरवासियो के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मिलकर घोषणापत्र के अनुसार ही सुविधा देने हेतु मांग किया व आगामी 15 दिनो के अंदर ही इन घोषणाओ को अमल कर नगर के नागरिको को सुविधा उपलब्ध कराई जाये आगामी 15 दिनो के अंदर अमल नही हुआ तो 15 दिन के बाद नगर के जनता व नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन खुद नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

महंगाई, बेरोजगारी से छुटकारा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार फेल करना होगा– भूपेश बघेल

0

राहुल और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भाजपा पर जमकर बरसे

वाराणसी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वाराणसी में कहा कि ये सरकार आपको वैक्सीन और बेड नहीं दे पाई। ना किसानों को दाम दिया और ना ही नौजवानों को काम। इस डबल इंजन की सरकार में इंजन ही नकली है। उन्होंने कहा महंगाई, बेरोजगारी और छुट्टा जानवरों से छुटकारा चाहिए तो डबल इंजन की सरकार को फेल करना होगा। बघेल आज फुलपुर विधानसभा क्षेत्र में कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि ये सरकार किसानों को कुछ नहीं समझती है, किसानों ने हक मांगा तो उनके छाती पर गाड़ियाँ चढ़ाती है। नौजवानों के सामने भी चुनौती है, सरकार नौकरी नहीं देती है और प्रयागराज में युवाओं पर पीठ पर लाठियां बरसाती है। उन्होने कहा डबल इंजन की सरकार ने अगर काम किया होता तो प्रधानमंत्री को वाराणसी में एक हफ्ता नहीं रुकना पड़ता। उनको समझ आ गया है, छह चरण में योगी जी की सरकार अब प्रदेश से गयी। मोदीजी अपनी सीट से भाजपा को बचाने के लिए सारे काम छोड़कर बनारस में बैठ गए हैं। ना राहुल गांधी को आने दे रहे हैं ना प्रियंका गांधी को, लेकिन उन्हें कोई ताकत नहीं रोक सकता।

उन्होंने कहा प्रियंका गांधी संघर्ष की प्रतीक है। राहुल गांधी सबके साथ न्याय चाहते हैं, वे आम जनता, किसान, मजदूर की जेब में पैसा डालना चाहते हैं। छत्तीसगढ़ की जनता ने राहुल गांधी पर भरोसा किया और कॉंग्रेस को बहुमत से जिताया। उन्होने कहा कि भाजपा का गुजरात मॉडल फेल हो गया है तो कॉंग्रेस का छत्तीसगढ़ मॉडल देश में चर्चे में है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दी ग्रामीण क्षेत्र में 1 करोड़ 13 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

0

विभिन्न पंचायतों में 1 करोड़ 8 लाख 96 हजार रुपए के ग्रामीण सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन

ग्राम पंचायत नानगूर में 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मितानिन प्रशिक्षण केन्द्र का भूमिपूजन किया

नानगूर में बाजार स्थल तक सड़क निर्माण की घोषणा की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में एक करोड़ तेरह लाख छियानवे हजार रुपए के सड़क नवीनीकरण एवं डामरीकरण एवं मितानिन प्रशिक्षण भवन के कार्यों का भूमिपूजन किया |

आज जिन सड़कों के डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया गया उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 30 आसना चौक से तामाकोनी मार्ग 1.3 किलोमीटर लागत 8.71 लाख रुपए,सरगीपाल लकड़ी डीपो से सरगीपाल आवास प्लाट तक 2.26 किलोमीटर सड़क डामरीकरण कार्य लागत 16.84 लाख,पलारी रोड से नवागुडा पटेलपारा तक सड़क डामरीकरण कार्य लागत 43.41लाख रुपए एवं कवालीकला से नेतानार मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का नवनिर्माण एवं डामरीकरण कार्य 1.5 किलोमीटर लागत 40 लाख रुपए शामिल हैं इसके अलावा ग्राम पंचायत नानगूर में 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले मितानिन प्रशिक्षण भवन का भूमिपूजन किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर ग्राम पंचायत तक विकास की धारा पहुंचाई जा रही है आज सुदूर वनांचल क्षेत्र तक भी डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया गया है पहले जहां शहरी सड़कें ही चकाचक बनती थी आज हमारी सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी जनपद सदस्य एवं ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल जनपद सदस्य ऋतु पाढी जनपद पंचायत सदस्य धनसिग बघेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह , वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन,कुंज बिहारी पानीग्राही, सुनील दास, राधामोहन दास,मनधर कश्यप सरपंच मुरमा,शंकर नाग, विनोद सेठिया,प्रवीर देहारी सरपंच आसना,रामनाथ कश्यप उप सरपंच आसना, युवा नेता हेमंत कश्यप, सरपंच सरगीपाल चंपा नाग,लैखन,सोमधर, आशाराम,साधूराम,नवागुडा सरपंच धनमती नाग,उप सरपंच दशमु नाग, कवाली कला सरपंच जुगधर नाग, रामसिंह बघेल ,हरिहर सेठिया समेत ग्रामीण सड़क योजना के ईई मोहन राव समेत ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS