जगदलपुर संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 7 व 8 दिसंबर को यहां लालबाग में होगा। इसका शुभारंभ सुबह 10 बजे जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद दीपक बैज करेंगे। विशिष्टि अतिथि राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम तथा कांकेर के सांसद मोहन मंडावी होंगे। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वय संतराम नेताम व विक्रम शाह मंडावी, कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम, कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू भी उपस्थित रहेंगी।कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा कमिश्नर श्याम धावड़े ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। कमिश्नर ने यहां खेलों के लिए तैयार किए जा रहे मैदानों का जायजा लेने के साथ ही खिलाड़ियों के आवासीय, भोजन आदि व्यवस्था के तैयारियोें की भी जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे, नगर निगम आयुक्त दिनेश नाग, एसडीएम नंदकुमार चौबे, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, जिला खेल अधिकारी राजेन्द्र डेकाटे उपस्थित थे।
महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया।
दिनांक 06.12.2022 शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विशेष शिविर आयोजित कार्यक्रम ग्राम गुजरा में साईबर सुरक्षा,ऑनलाईन फ्राड, गुड-टच, बैड-टच, पोस्को एक्ट के प्रावधान,जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई।

आज दिनांक 06.12.2022 को पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, प्रतीक चतुर्वेदी, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में व दिलेश्वर चन्द्रवंशी सायबर सेल प्रभारी व सायबर टीम, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन बालोद द्वारा शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई विशेष शिविर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये। उक्त कार्यक्रम में छात्र/छत्राओं को साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड, सोशल मीडिया लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, साइबर बुलिंग, ऑनलाईन फ्राड, एटीएम का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने से बचने जैसे साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर अपराध की घटना होने पर टोल फ्री नं. 1930 पर कॉल करे या लिंक www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी साझा की गई।


बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट 2012) मानव/बाल तस्करी के संबंध में जानकारी, सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण, व घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, चाइल्ड हेल्फ लाईन नं. 1098 की जानकारी साझा किया गया एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी जानकारी अपराध व संरक्षण एवं उनके अधिकारों से अवगत कराया जाकर जागरूक किया गया है। उक्त कार्यक्रम में सायबर सेल बालोद से प्र.आर. रूम लाल चुरेन्द्र व आरक्षक योगेश कुमार गेडाम एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग बालसंरक्षण अधिकारी (आई.सी.पी.एस) नारेन्द्र साहू, चाइल्डलाइन बालोद के टीम मेम्बर शिव साहू व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. जी. एन खरे, प्रो. रितु पिस्दा कमलेश सुधाकर, कु. द्रौपति यादव उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा,दंत चिकित्सा एवं फिजियोथरेपी शिविर मे 418 मरीजों ने लिया लाभ
हर बार कि तरह इस वर्ष भी नगर वशियों के लिए मानव सेवा ही माधव सेवा को चरितार्थ करते हुए महावीर सेवा समिति दल्ली राजहरा कि पहल पर छत्तीसगढ़ डेंटल कॉलेज ऑफ इंसिट्यूट एंड रिसर्च सेंटर राजनांदगाव् के मार्गदर्शन में 6 दिसंबर दिन मंगलवार को निःशुल्क नेत्र, दंत एवं फिजियोथेरपी शिविर का आयोजन जैन दादाबाड़ी मे संपन हुआ । शिविर का शुभारंभ नवकार मंत्र द्वारा किया गया। इस शिविर में राजनांदगाव से पधारे हुए वरिष्ठ अनुभवी डॉक्टरो की टीम ने निम्न तकलीफो जैसे दांतो के सफाई एवं पायरिया और भी दांतो से सम्भन्धित बीमारयो का उपचार व आँखों के नंबर कि जाँच आँखो का धुंधलापन, आँखों मे दर्द ,पानी आना आदि रोगो का इलाज कर मुफ्त मे दवाइयां दी गई।

तथा फिजियोथेरेपी मे एक्सरसाइज के मांध्यम से अनेक रोगो का इलाज एवं प्रशिक्षण भी दिया गया।।इस शिविर मे नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ,राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वॉधवानी कोशाध्यक्ष रमेश मित्तल संगठन मंत्री अमित जायसवाल ,वर्धमान स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष संजय बांठिया, प्राचार्य उमेश अग्रवाल एवं जैन समाज के अनेक सदस्यो व महावीर सेवा समिति के सदस्य गौतम बाफना दिनेश माल, गुलाब लोढ़ा,शैलेश लोढ़ा,आकाश जैन,मुकेश जैन,पंकज छाजेड, प्रवीण छाजेड, सुमित माल,अंकित गुणधर,मनीष गोलछा,अमित ढेलडीया क्रांति जैन आदि सदस्यों के सहयोग से शिविर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


ग्रामीण स्तर में खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए :- धुर्वे
जिलाध्यक्ष धुर्वे ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर किया स्वागत
खेल में हार जीत लगी रहती है खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए :–ध्रुवे
दल्ली राजहरा/डौंडी न्यू ईगल क्रिकेट क्लब धुर्वाटोला (डौंडी) के तत्वधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन वार्ड क्रमांक 4 धुर्वाटोला डौंडी में किया गया इस उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विक्रम धुर्वे जी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा बालोद व सांसद प्रतिनिधि) जी ने कहा कि खेल कोई भी हो हमें हार जीत की परवाह ना करते हुए खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए तथा हार से निराश ना होकर हमें सीख लेनी चाहिए।



क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता श्रीमती रेखा चौहान (पार्षद वार्ड क्रमांक 4 नगर पंचायत डौंडी) ने की। विशेष अतिथि के रूप में मनीष झा (मंडल अध्यक्ष भाजपा मंडल डौंडी) जी ने कहा कि इस तरह ग्रामीण स्तर में क्रिकेट प्रतियोगिता कराने से ग्रामीण बच्चों को खेल में प्रोत्साहन मिलती है व हम सभी अपने बचपन से ही खेल खेलते हुए बड़े होते हैं और हमारे जीवन में भी खेल का बहुत ही महत्व होता है। खेल और शिक्षा का समन्वय बना कर चलने वाले लोग सफ़ल और स्वस्थ होते हैं। खेल कई प्रकार के खेले जाते हैं जिनसे हमारा मनोरंजन और व्यायाम भी हो जाता है। दिनेश अग्रवाल (भूतपूर्व विधायक प्रतिनिधि) अजय चौहान (महामंत्री भाजपा मंडल डौंड)। अब्दुल इब्राहिम (उपाध्यक्ष नगर पंचायत चिखलाकसा)डॉ रुपेश नायक (उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी) संजीव मानकर (पार्षद वार्ड क्रमांक 7 नगर पंचायत डौंडी) श्रीमती मोमबाई मरकाम (पूर्व पार्षद नगर पंचायत डौंडी) कस्तूरी यादव पूर्व( पार्षद नगर पंचायत डौंडी) , गौतम देवहरी,झगरू मरकाम,हेमलता मरकाम,जगत यादव,संतु राई विजय धुर्वा, बुधियार देवहारी, शेरसिंह ठाकुर,कुंवर सिंह महेरिया सुरेश कुमेटी,कोमल देशमुख, बीएल साहू,नरेंद्र ठाकुर,भूपेंद्र कुल्हारा,कृष्ण भुआर्य ,न्यू ईगल क्रिकेट क्लब धुर्वाटोला के सदस्य व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


किसे जिता रही हैं भानुप्रतापपुर में महिलाएं
- कोर्राम ने दिखाया दम, भाजपा कितनी होगी कम
- सावित्री को सत्ताधारी होने का लाभ मिलने के आसार
(अर्जुन झा)
जगदलपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने में क्या महिला मतदाताओं की अहम भूमिका रहने वाली है?मतदान खत्म होने के बाद सामने आए रुझान के मुताबिक सावित्री मंडावी को महिला होने के साथ ही सत्तारूढ़ दल की प्रत्याशी होने का भी लाभ मिलता नजर आ रहा है। क्या स्वतंत्र प्रत्याशी पूर्व पुलिस अधिकारी अकबर राम कोर्राम फर्स्ट रनर अप होंगे? क्या भाजपा उम्मीदवार ब्रम्हानंद नेताम तीसरे क्रम पर होंगे? भरोसा तो नहीं होगा लेकिन राजनीति में कई कारणों से उलटफेर होते रहे हैं और अब यहां भी ऐसे आसार बरकरार हैं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 71.74 प्रतिशत मतदान हुआ। क्षेत्र में 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। इनमें 95 हजार 266 पुरुष व 1 लाख 555 महिला मतदाता और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। 69 हजार 782 पुरुष एवं 70 हजार 701 महिला मतदाताओं और एक तृतीय लिंग मतदाता समेत 1 लाख 40 हजार 484 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। वोट डालने वाले पुरुष मतदाताओं का प्रतिशत 73.25 एवं महिलाओं का 70.31 प्रतिशत रहा। क्षेत्र में 256 मतदान केंद्र बनाए गए थे। क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। कांग्रेस की सावित्री मंडावी के महिला और सत्तारूढ़ दल कांग्रेस की प्रत्याशी होने के कारण महिलाओं का झुकाव उनकी तरफ नजर आया। सावित्री के प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही महिलाएं उनके पक्ष में सामने आने लगी थीं और मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही महिलाओं का उनके प्रति यह झुकाव और भी बढ़ता चला गया। वोट देकर बूथों से निकल रही ज्यादातर महिलाओं ने साफ संकेत दे दिया कि उनका वोट किसके पक्ष में गया है। संवेदना का भी सहारा विधायक मनोज मंडावी के निधन से उपजी संवेदना भी उनकी धर्मपत्नी सावित्री मंडावी के साथ अंत तक बनी रही। माना जा रहा है कि हजारों लोगों ने उनके पक्ष में सहानुभूति वोट दिया। सावित्री मंडावी शासकीय शिक्षिका रह चुकी हैं, लिहाजा पढ़े लिखे मतदाताओं का भी साथ उन्हें मिला। इस नजरिए से देखा जाए तो सावित्री मंडावी की जीत के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारक नजर आ रहे हैं। फिलहाल यह सिर्फ मतदाताओं के रुझान पर आधारित अनुमान है। वास्तविक स्थिति 8 दिसंबर को दोपहर तक सामने आएगी। कोर्राम का भी दिखा जलवा*निर्दलीय प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम का भी जलवा इस चुनाव में देखने मिला। छत्तीसगढ़ पुलिस में उप महानिरीक्षक रह चुके श्री कोर्राम ने यह चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ा। सर्व आदिवासी समाज ने उन्हें मैदान पर उतारा है, लेकिन समाज का एक धड़ा इस निर्णय के खिलाफ था। इसके बावजूद श्री कोर्राम ने उप चुनाव में अच्छी उपस्थिति दर्ज कराई है। उनकी रौबदार छवि असरकारी रही। गोंड़ समुदाय के मतदाताओं के एक बड़े तबके का उनके प्रति झुकाव भी अंत तक बना रहा। उच्च शिक्षित मतदाताओं का भी दिल जीतने में श्री कोर्राम काफी हद तक सफल रहे। इन परिस्थितियों को देखते हुए कयास लगाया जा रहा है कि क्या श्री कोर्राम दूसरे पायदान पर रहेंगे? कितना भारी पड़ा रेप का आरोप*कथित सामूहिक दुराचार के मामले में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का नाम आना उनके लिए इस चुनाव में भारी पड़ गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया निपटते तक यह मुद्दा हावी रहा। वहीं कांग्रेस भी किसी न किसी बहाने इस मुद्दे को बार बार हवा देती रही। नतीजतन यह मामला हर किसी की जुबान और जेहन में छाया रहा। चर्चा है कि यह मुद्दा भाजपा का खेल बिगाड़ने में सहायक रहा है।
भाजपा प्रत्याशी पर चुनाव संहिता के उल्लंघन का आरोप
- कांग्रेस ने प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को फिर एक पेंच में उलझा दिया
कांकेर भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की राह में एक और रोड़ा आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के निर्वाचन अभिकर्ता सुनील गोस्वामी ने रिटर्निंग ऑफिसर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि भाजपा और उसके प्रत्याशी ने अदालती आदेश और निर्वाचन आयोग के नियमों का उल्लंघन किया है। इस आधार पर प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

सुनील गोस्वामी ने अपने आवेदन में कहा है कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है। निर्वाचन आयोग के नियमानुसार भाजपा और उसके प्रत्याशी को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के 48 घंटे पहले तक इस संबंध में टीवी चैनलों और समाचार पत्रों में आपराधिक मामले के संबंध में घोषणा का प्रसारण कराना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। हाईकोर्ट ने भी एक मामले पर दिए गए अपने फैसले में कुछ इसी तरह की हिदायत दे रखी है। भाजपा और प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने हाईकोर्ट के फैसले और निर्वाचन आयोग के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसलिए उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
राजीव भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई
जगदलपुर 6.12.2022 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सादगी और गरिमा के साथ मनाई गई। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने डॉ.साहब के विचारों से अवगत कराते बताया कि संविधान निर्माण में बाबा भीम राव आंबेडकर ने अहम योगदान निभाया. बाबा भीमराव आंबेडकर को अपने शुरूआती जीवन में काफी भेदभाव का सामना करना पड़ा. उन्होंने तभी ठान लिया था कि वो समाज को इस कुरीति से मुक्ति दिलाने के लिए तत्पर रहेंगे. डॉ भीमराव आंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश के महू में 14 अप्रैल सन् 1891 को हुआ था और 6 दिसंबर 1956 को उनका देहावसान हुआ था. हमें जो स्वतंत्रता मिली हैं यह स्वतंत्रता हमें अपनी सामाजिक व्यवस्था को सुधारने के लिए मिली हैं. जो असमानता, भेदभाव और अन्य चीजों से भरी हुई है, जो हमारे मौलिक अधिकारों के साथ संघर्ष करती है।
यह रहे मौजूद
जनपद सदस्य ज़ीशान कुरैशी,कौशल नागवंशी, हरिशंकर सिंह,अजय बिसाई, मनोहर सेठिया, राधा बाई,लता निषाद,दीप्ती जैन सुंदर वर्मा, कमला निषाद, छबिश्याम तिवारी, नरेन्द्र तिवारी,आर के गिरी सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।
नकटी सेमरा के सरपंच और उप सरपंच हुए कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों और संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर लिया कांग्रेस प्रवेश का फैसला
जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जन हितैषी नीतियों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर नकटी सेमरा के सरपंच एवं उप सरपंच ने कांग्रेस प्रवेश किया।विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा पहना कर सरपंच दुशासन नाग एवं उप सरपंच गोमती भारती को कांग्रेस प्रवेश कराया। कांग्रेस प्रवेश करने के बाद सरपंच दुशासन नाग व उप सरपंच गोमती भारती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनहितैषी नीतियों एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर वे कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंद्रह सालों में भाजपा सरकार के समय जितना काम नहीं हुआ था,

कांग्रेस के चार सालों के शासन में उससे अधिक विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस सरकार हमारी आस्था के केंद्र माता गुड़ी एवं देव गुड़ियों का जीर्णोद्धार कर रही है। आज गांव गांव में सड़क, पुल पुलिया, राशन दुकान, हर घर में नल जल की सुविधा मिल रही है। इन कार्यों से प्रभावित होकर वे कांग्रेस प्रवेश कर रहे है। रेखचंद जैन ने सरपंच एवं उप सरपंच के कांग्रेस प्रवेश करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस प्रवेश करने से पार्टी में और मजबूती आएगी। श्री जैन ने आशा व्यक्त की कि सरपंच एवं उप सरपंच कांग्रेस की रीति नीति के अनुसार कार्य करेंगे। इस अवसर पर जनपद सदस्य ज्योति राव नायडू, सरपंच आड़ावाल जयंती कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहनी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, पार्षद सूर्या पाणी, उप सरपंच आड़ावाल अमित दास, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
शोषण के खिलाफ एनएमडीसी के ठेका मजदूर उतरे सड़क पर
- श्रमिकों को नहीं मिल रहा है पीएफ का लाभ, न्यूनतम मजदूरी से भी वंचित हैं मजदूर
जगदलपुर आर्थिक शोषण के खिलाफ राष्ट्रीय खनिज विकास निगम ( एनएमडीसी ) के ठेका मजदूर सड़क पर उतर आए हैं। ये मजदूर एनएमडीसी चेक पोस्ट बचेली में धरना दे रहे हैं और लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इन मजदूरों की व्यथा सुनने उनके पास नहीं पहुंचा है।
राष्ट्रीय खनिज विकास निगम के अधीन बचेली में स्लरी पाइपलाइन निर्माण का कार्य ठेके पर कराया जा रहा है। यह कार्य अलग अलग हिस्सों में कराया जा रहा है, जिसमें अंचल के 90 मजदूर लगाए गए हैं। बीते कई माह से कार्य करते आ रहे इन मजदूरों को पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। जबकि उनके पारिश्रमिक से पीएफ के नाम पर हर माह राशि की कटौती की जाती है। वहीं किसी भी श्रमिक को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती। मजदूरों से रोजाना 10 -12 घंटे काम कराया जाता है। लगातार किए जा रहे शोषण से परेशान होकर ये मजदूर अंततः आंदोलन के लिए मजबूर हो गए। मजदूरों ने बचेली चेक पोस्ट के पास धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनरत मजदूरों में कई महिला मजदूर भी शामिल हैं। अभी तक इन मजदूरों की सुध लेने न तो एनएमडीसी के अधिकारी पहुंचे हैं, ना ही प्रशासन के। आशंका है कि आगे चलकर यह प्रदर्शन उग्र रूप ले सकता है।
रेखचंद जैन ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
- संसदीय सचिव विधायक पहुंचे नेगानार धान खरीदी केंद्र
- लेम्पस के प्राधिकृत अधिकारी जयमन मौर्य को दिया प्रमाण पत्र
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने धान खरीदी केंद्र नेगानार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधक को किसानों के लिए बैठने, पानी तथा सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस अवसर पर संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद किसान पुत्र हैं और वे किसानों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को शसक्त बनाने के लिए आज पूरे देश में सबसे अधिक दर पर धान खरीदी छत्तीसगढ़ में की जा रही है। इस वर्ष 1 लाख 5 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को इस वर्ष 2640 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य मिलेगा, जो देश में सबसे ज्यादा है। उन्होंने लेम्पस के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी जयमन मौर्य को बधाई देते हुए किसानों के हित में कार्य करने व लेम्पस में किसानों को कोई भी परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान रेखचंद जैन के साथ सरपंच बलराम कश्यप, बोनो राम, गागरू राम, परदेशी, बुलकू राम, रतन नाग, रामधर, खगु सेठिया, रायनाथ, राजेश, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, सोनारू नाग, मानसिंह ठाकुर समेत ग्रामीण एवं किसान उपस्थित थे।


