ग्राम अरमरीकला की निवासियों ने एकादशी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जिसमें ग्राम अरमरीकला के पुरोहित के सुपुत्र भागवताचार्य पंडित सौरभ शर्मा जी ने कहा कि एवं एकादशी के बारे में बताया कि प्रबोधिनी एकादशी और निर्जला एकादशी ये दो एकादशी को सब एकादशी में महत्वपूर्ण बताया गया है इस दिन को देवउठनी भी कहते हैं क्यो प्रभु नारायण इस दिन चातुर्मास विश्राम के पश्चात शयन से उठते हैं और इसी दिन से शुभ कार्य जैसे शादी विवाह प्रारंभ होता है ,,, देवउठनी एकादशी की कथा आती है कि जालन्धर नाम का एक राक्षस था जिसकी पत्नी का नाम वृंदा था वृंदा बड़ी सती नारी थी इनके सतीत्व के कारण जालन्धर को युध्द में कोई हरा नई सकते थे जब देवताओं से जालन्धर का युध्द हो रहा था तो सब सोच में पड़ गए देवता की इसे हराये कैसे सब देवता प्रभु नारायण के पास गए प्रभु से प्रार्थना किये इस राक्षस का उद्धार करे वृंदा के सतीत्व के कारण ये बलशाली हो गया है तब सर्वेश्वर भगवान जालन्धर का रूप लेके गए वृंदा अपने पति को देख प्रसन्न हुई और इधर युध्द में जालन्धर की मृत्यु हो गयी उसका शीश आ गिरा वृंदा के सम्मुख वृंदा तब नारायण से कहने लगी तुम कौन हो अपने रूप में आओ तब नारयण अपने रूप में आये वृंदा ने उसी समय श्राप दे दिया तुम पत्थर के हो जाओ तो प्रभु भक्त के मान के लिए पत्थर के बनगए और वही पत्थर शालिग्राम भगवान कहलाने लगे सब देवता मा वृंदा से प्रार्थना किये तब माता ने छमा कर दिया और स्वयं प्राण त्याग दिए उसी समय नारायण ने आशीर्वाद स्वरूप कहा वृंदा अगले जन्म में तुलसी तुम बनोगी तो मैं तुमसे विवाह करूँगा और इसी एकादशी में तुलसी से प्रभु का विवाह होता हैं नारायण ये भी आशीर्वाद दिया कि सदैव तुलसी मेरी पूजा में आवश्यक रहेगी मेरे शीश पर चढाये जाएंगे बिना तुलसी के मैं भोग भी ग्रहण नही करूँगा ऐसी माँ तुलसी की महीमा हैं ऐसी कथाओं का वर्णन मिलता हैं।।
कांकेर जिले के आनलाइन चित्रकला एवं साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में माध्यमिक शाला कनेरी के बालिकाओं का दबदबा
बालोद–पढ़ाई तुम्हर दूवार अंतर्गत देवउठनी (तुलशी विवाह) पर्व के पावन अवसर पर उच्च प्राथमिक आनलाइन क्लास टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के तत्वावधान में आयोजित आनलाइन सांस्कृतिक एवं चित्रकला प्रतियोगिता दिनांक 26,11,2020 को संपन्न हुआ । तीन दिनो के आनलाइन प्रतियोगिता मे प्रथम दिवस 24 नवम्बर को आनलाइन चित्रकला का आयोजन किया गया, जिसमे कांकेर जिला सहित बालोद , रायगढ़, दंतेवाड़ा लगभग 65 बच्चों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया । द्वितीय एवं तृतीय दिवस दिनांक 25 एवं 26 नवम्बर को आनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे तीन विधाएॅ एकल गीत, एकल नृत्य, और सामूहिक नृत्य के लिए कांकेर , बालोद, रायगढ़ जिले के लगभग 40 बच्चों ने प्रतियोगिता मे भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पढ़ाई तुम्हर दूवार कार्यक्रम के जिला एडमिन श्री संजीत श्रीवास्तव जी उपस्थित हुए, अपने संबोधन मे बच्चों को कोविड 19 के चलते घर मे रहकर सुरक्षित ढंग से आनलाइन क्लास में मन लगा कर पढने के लिए प्रेरित किए , साथ ही इस आयोजन के लिए उच्च प्राथमिक आनलाइन टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के समस्त शिक्षको को बधाई दिये। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुश्री क्षमा सोनेल जी प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, नरहरपुर के द्वारा किया गया, आपके द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु तीनो सांस्कृतिक विधाओ मे प्रथम पुरस्कार की राशि प्रदान करने की घोषणा किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हिम्मन कोर्राम जी, खंडस्रोत समन्वयक, नरहरपुर कार्यक्रम मे जुड़ कर सफल कार्यक्रम के लिए टीचर्स ग्रुप को बधाई दिया एवं सभी बच्चों को मन लगा कर आनलाइन एवं आफलाइन क्लास मे पढ़ने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कार्यक्रम मे भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन राशि के रूप एक हजार रूपये प्रदान करने की घोषणा किये। विशेष अतिथि के रूप में छ ग कला एवं साहित्य अकादमी के प्रांतीय संयोजक डा. एस.एन. देवांगन जी भी उपस्थित हुए।

आज कोरोना वैश्विक महामारी के चलते, जहां पुरा स्कूल – कालेज बंद है, बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर शिक्षक आनलाइन-आफलाइन क्लास के माध्यम से बच्चो को अध्यापन करा रहे है, इसी तारतम्य मे नरहरपुर विकास खंड के श्री चन्द्रहास सिन्हा मा शा बिरनपुर , श्री जी आर साहू , मा शा ढेकूना एवं गुरूर विकासखंड के कनेरी माध्यमिक शाला के शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू ने कक्षा 6 से 8 के बच्चों का वाट्सअप ग्रुप बनाकर टाइमटेबल बनाकर आनलाइन क्लास प्रारंभ किया, जिससे बच्चों का नियमित गणित ,विज्ञान, अंग्रेजी एवं अन्य विषयो का आनलाइन पढ़ाई होने लगा।
बच्चों का पढ़ाई तो हो रहा था ,पर उनका सांस्कृतिक विकास नही हो पा रहा है, इस बात को ध्यान मे रखकर बच्चों की सहमति पर शिक्षक श्री चन्द्रहास सिन्हा, मा शा बिरनपुर के संयोजन एवं श्री जी आर साहू तथा कृष्ण कुमार साहू जी के तकनीकी निर्देशन में आनलाइन चित्रकला एवं साँस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे उच्च प्राथमिक आनलाइन क्लास टीचर्स ग्रुप नरहरपुर के द्वारा पुरस्कारो की भी व्यवस्था किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ- साथ बच्चों के पालकों मे भी उत्साह देखा गया। ढेकुना के पालक श्री महेश्वर साहू जी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की। साथ ही श्री जी. एस. गर्ग जी प्रधान पाठक माध्यमिक शाला कनेरी गुरूर जिला बालोद छ.ग पुरे समय कार्यक्रम मे जुड़े रहे एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किये।
उक्त कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की बालिकाएं का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और चित्रकला में डिनिशा साहू प्रथम स्थान पर एकल नृत्य में अदिति साहू प्रथम स्थान धामिनी साहू द्वितीय स्थान पर रहे और सामूहिक नृत्य में भी अदिति साहू मुस्कान पटेल एवं साथी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री कृष्ण कुमार साहू जिन्होंने अभी तक 100 से ज्यादा ऑनलाइन क्लास ऑनलाइन क्वीज लिए हैं जिसमें 1500से अधिक विद्यार्थी शामिल हो चुके हैं उन्होंने विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाइयां प्रेषित किया।
संस्था प्रमुख जी एस गर्ग जी ने अपने विद्यालय की उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति करते हुए कहा हमारे शिक्षक और सभी विद्यार्थी निरंतर मेहनत करते हुए सफलता के पथ पर आगे बढ़ते रहें। विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा विजेता बालिकाओं को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।
शिक्षा में इतनी बड़ी ताकत होती है कि वह हर दु:ख को भगा देती है।…मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे…
आसना स्कूल को मिली सायकिल स्टैंड , प्रयोगशाला कक्ष व कम्प्युटर कक्ष की सौगात
जगदलपुर। आसना के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकगणों के लिए संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने लगभग 16.70 लाख रुपए के निर्माण कार्य की सौगात दी। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रयोगशाला 7.63 लाख रुपए एवं कम्प्युटर कक्ष 6.96 लाख रुपए के लिए लगभगलाख व सायकिल स्टैंड के लिए लगभग 2.60 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया जिससे छात्र-छात्रा व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है।

इस दौरान संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा इतनी बड़ी ताकत होती है जोकि सभी दु:खों का हरण करती है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आगे कहा कि मेहनत इतनी बड़ी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने स्कूल की शिक्षिका अनुपा दास के कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम में एक करोड़ रुपए की राशि जीतने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कांग्रेस पार्टी एवं स्वयं उनके ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही शिक्षिका अनुपा दास के उज्जवल भविष्य की कामना।

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, प्राचार्य रमेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जमकर तारीफ की। संसदीय सचिव रेखचंद जैन द्वारा सरस्वती सायकिल वितरण योजना अंतर्गत आसना ग्राम पंचायत में स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल में छात्राओं को सायकिल वितरित किया गया साथ ही स्कूल अंतर्गत प्रावीण्य सूची में आएं छात्रों के अलावा प्रथम श्रेणी में आए छात्रों को सम्मानित किया और कोरोना काल के बावजूद पढ़ाई तुंहर द्वार के माध्यम से जो शिक्षा के प्रति समर्पण भाव से कार्य किया उसके लिए प्रमाण पत्र देकर आसना, तामाकोनी व छेपड़ागुड़ा के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

संसदीय सचिव व अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस दौरान पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य श्रीमती ऋतु पाढ़ी, सरपंच प्रवीण देहाती, एल्डरमेन सूरेंद्र झा, आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, कांग्रेसी नेता बुदरु कश्यप, रोहित पानीग्राही, संकुल स्रोत समन्वयक भारत यादव, डालेशवर ठाकूर, शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मोनिता पानीग्राही और आभार शिक्षक श्री जैन ने व्यक्त किया।

लौह अयस्क दल्ली राजहरा समूह के द्वारा संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल को सफल बनाने के लिए धन्यवाद् – सचिव राजेंद्र बेहेरा
दल्ली राजहरा – कल दिनांक 26 नवंबर दिन गुरुवार को आयोजित केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में किए गए संशोधन, सेल कर्मियों के वेब रिवीजन व कृषि संशोधन के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर दल्ली राजहरा में लौह अयस्क दल्ली राजहरा समूह के द्वारा संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में शामिल होकर हमारा हौसला बढ़ाएं एवं आप

सभी ने हमारा समर्थन दिया । इसलिए हम लोग आप सभी का हृदय से धन्यवाद देते हैं ! जिला किसान कमेटी को धन्यवाद , दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी को धन्यवाद ! राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल जैन जी को धन्यवाद! आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष संतोष देवांगन जी को धन्यवाद ! तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आप सभी ने हमारे हड़ताल को समर्थन दिया है उन सभी का हम सभी बीएसपी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिकों के द्वारा हृदय से धन्यवाद देते हैं !





Breaking Corona Alert – आज दल्लीराजहरा में हुआ कोरोना का विस्फोट, जाने कितने संक्रमित मिले
एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित मिलें |
आज जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –

वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 07 से 01, वार्ड क्र 10 से 05, वार्ड क्र 11 से 02, वार्ड क्र 13 से 01, वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 19 से 06, वार्ड क्र 20 से 12 की पुष्टि हुई है |
इस प्रकार आज आरटीपीसीआर से 25 और ट्रू नॉट से 04 की रिपोर्ट के आधार पर कुल 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

कल 26 नवम्बर 2020 की रिपोर्ट
कल जिन वार्डों में कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है वे इस प्रकार है –
वार्ड क्र 15 से 01, वार्ड क्र 17 से 01, वार्ड क्र 18 से 02, वार्ड क्र 23 से 01 और वार्ड क्र 25 से 01की पुष्टि हुई है |

इस प्रकार आरटीपीसीआर से 03 और एंटीजन से 03 की रिपोर्ट के आधार पर कल कुल 06 लोग कोरोना संक्रमित मिले |

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |


बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की जान से खिलवाड़, कोरोना मरीजों को लगा रहे एक्सपायरी ड्रिप
बालोद – बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है, कोरोना से संक्रमित मरीजों को लगा रहे है एक्सपायरी ड्रिप | इस प्रकार की जिला स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही मरीजों को मौत के मूंह में धकेलने वाला है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति को खल्लारी से बालोद जिला अस्पताल रेफ़र किया गया था लेकिन अस्पताल में जो ड्रिप लगाई गई थी उसकी डेट निकल चुकी थी अर्थात एक्सपायरी हो गई थी फिर भी बिना देखे मरीज को लगा दिया गया बात तब पता चली जब मरीज के परिजन द्वारा देखा गया कि जो ड्रिप लगाई जा रही है वह एक्सपायर हो गई है | इस मामले में एक नहीं चार-चार मरीजों के साथ जिला चिकित्सालय द्वारा एक्सपायरी ड्रिप लगाने की बात सामने आई है |

जिला अस्पताल द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही करने के बावजूद हर बार की तरह कार्यवाही की बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है | एक्सपायरी ड्रिप लगाने के बाद भी चिकित्सक द्वारा कहा जा रहा है मरीजों को कुछ भी नहीं होगा हम देख लेंगे मतलब इतनी बड़ी लापरवाही उनके लिए कोई मायने नहीं रखता | ऐसी ही छोटी बड़ी लापरवाही के चलते कितने मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है |

इस सम्बंध में जब जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना है कि इस बात की जानकारी उनको भी मिली है और यह बड़ी लापरवाही है। इसमे मेडिकल स्टोर इंचार्ज व जिसने भी यह पुरानी ड्रिप लगाई है उस पर कार्यवाही की जाएगी |



कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 27 नवम्बर 2020
कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं की ली जानकारी धान खरीदी का कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य-कलेक्टर अभिजीत सिंह 9 सोसायटियों के माध्यम से की जायेगी धान खरीदी-कलेक्टर कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने के निर्देश किसानों को सवेरे साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक जारी होगा टोकन खरीफ वर्ष 2020-21 में धान खरीदी की व्यापक तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।
राज्य शासन के मार्गदर्शी दिशा-निर्देशों के तहत् कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियांे, खाद्य अधिकारियों, जिला विपणन अधिकारी और मंडी सचिव की बैठक लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी का कार्य राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्य है और आगामी 2 माह तक धान खरीदी के दौरान इस कार्य को विशेष ध्यान देकर पूरा किया जायेगा। इस कार्य को संपादित कराने में राजस्व अधिकारियों की विशेष भूमिका होगी। उन्होंने इस वर्ष धान खरीदी केन्द्रों पर की गयी व्यवस्थाओं, बारदानांे की उपलब्धता आदि की विशेष रूप से समीक्षा की।
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष में 9 सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी की जायेगी। विगत वर्ष 8 सोसायटियों के माध्यम से धान खरीदी की गयी थी। इस वर्ष बाकुलवाही में नये धान खरीदी केन्द्र की स्थापना की गयी है और इसके लिए स्थान का चयन भी कर लिया गया है। इस केन्द्र में अधोसंरचना, कम्प्यूटर की व्यवस्था भी की जा रही है और कार्यालय का संपादन स्कूल भवन में किया जायेगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व संबंधित सभी अधिकारी धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लें, कोई कमी रह गयी हो तो उसे समय रहते उसे दूर कर कर लें।
धान खरीदी केन्द्रों में नोडल अधिकारियों की होगी नियुक्ति:-
बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों के निरंतर मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जायेगी। नोडल अधिकारी, समिति प्रबंधक, ऑपरेटर सहित सभी कर्मचारियों के निरंतर संपर्क में रहेंगे और उनसे प्रतिदिन की प्रगति जानकारी भी लेंगे। इसके अलावा धान खरीदी केन्द्र में स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याओं का भी निराकरण किया जायेगा।
धान खरीदी केन्द्रों में कोविड-19 की होगी जांच:-
कलेक्टर सिंह ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने आने वाले किसानों का कोविड-19 की जांच की जायेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अमले की नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि धान खरीदी केन्द्रों पर अधिक भीड़-भाड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने धान खरीदी केन्द्रांे पर मास्क का उपयोग, हाथों की सफाई के लिए साबुन या सेनेटाइजर की उपलब्धता तथा सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग सहित शासन द्वारा जारी गाईड लाईन का पालन करने कहा।
टोकन संबंधी जानकारी:-
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए आने वाले किसानों को अधिकतम तीन बार टोकन जारी किया जायेगा। किसान निर्धारित तिथि को टोकन में उल्लेखित मात्रा के अनुसार ही अपना धान बेच सकेंगे। यदि कृषक निर्धारित तिथि को अपना धान विक्रय नहीं कर पाता है तो वह टोकन लैप्स हो जायेगा। बताया गया कि रविवार से शुक्रवार तक टोकन जारी किया जायेगा। किसानों के लिए साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक टोकन जारी किया जायेगा। धान खरीदी केन्द्रों में सुबह 9.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक खरीदी की कम्प्यूटर में एंट्री की जायेगी। इसके अलावा टोकन में केवल एक बार ही संशोधन किया जा सकेगा।
बारदाने की उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी:-
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीदी करने वाले थोक एवं खुदरा व्यापारियों का भी स्टॉक वेरीफिकेशन कर लेवें। धान खरीदी करने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले व्यापारियों का सौदा पत्रक काटा जाना सुनिश्चित किया जाये एवं अनुज्ञा मिलने के बाद ही उसका परिवहन सुनिश्चित किया जाये। अनुज्ञा पत्र एवं सौदा पत्रक नहीं होने की स्थिति में पैनाल्टी लगायी जाये। इसके लिए मंडी सचिव को विशेष रूप से निर्देशित किया गया है। बैठक में बारदाने की उपलब्धता एवं अब तक की गयी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जिले में 3 तरह के बारदाने उपलब्ध हुए हैं। जिसमें पीडीएस, राईस मिलर्स एवं नये जूट के बारदानें शामिल हैं।
मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर में संविधान दिवस आयोजन किया गया
गुरूर – मां बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में दिनांक 26/11/2020 को महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत महाविद्यालय सभी स्टॉफ के द्वारा शपथ ली गई साथ ही संविधान दिवस पर व्याख्यान बहस वार्ता रासेयो स्वयं सेवकों के लिये क्विन और निबंध लेखन प्रतियोगिता साथ ही डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पर चर्चा एवं व्याख्यान किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नाजमा बेगम, प्रो. एम.एल. सिन्हा, अनिता साह, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, खेमप्रकाश कटेन्द्र , यादल साहू, नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, हुमन गंजीर, राकेश कुमार पारकर एवं रासेयो स्वयंसेवक की उपस्थिति में व शासन एवं विश्वविद्यालय के दिशानिर्देश का पालन करते हुए किया गया।
फेडरेशन ने स्वर्गीय सुशीला यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई-मोहला के रेंगाकठेरा ज़ोन प्रभारी व दनगढ़ संकुल समन्वयक- गजेंद्र कुमार यादव के माताजी स्वर्गीय सुशीला यादव जी का आकस्मिक निधन भिलाई के निजी अस्पताल में हो गया था।

स्वर्गीय श्रीमती सुशीला यादव जी के तीजनहावन व संपूर्ण कार्यक्रम दिनांक-26 नवम्बर 2020 को उनके गृह ग्राम-पंडरीतराई (कौड़िकसा) में रखा गया था,इस कार्यक्रम में फेडरेशन परिवार की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा उनके द्वारा किये गए धार्मिक,सामाजिक व रचनात्मक कार्यों को याद किया गया और उनके सिद्धांत व आदर्श हम सब को जीवन पथ में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा।

स्वर्गीय श्रीमती सुशीला यादव जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, प्रदेश महामंत्री- राजकुमार यादव, ट्राइबल विभाग प्रभारी- राधेश्याम नेताम,ब्लॉक अध्यक्ष मोहला-सुनील शर्मा,ब्लॉक सचिव अंबागढ़ चौकी- राजेश्वर साहू,जिला मीडिया प्रभारी-धर्मेंद्र सिन्हा,जिला अनुशासन

समिति सदस्य-आलोक मसीह,ब्लॉक कोषाध्यक्ष-सुशील शांडिल्य, दिनेश कुमार आडील, रोशन यादव,यशवंत माहले, नरेश चंद्रवंशी,शितेंद्र निषाद,लोकनाथ विश्वकर्मा, श्यामू राम भुआर्य, पी. आर. कुंजाम,उरवाही संकुल समन्वयक-बंशी निषाद आदि प्रमुख रुप से शामिल थे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया में सुनील शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष मोहला ने दी है।


दल्ली राजहरा की खदानों में रही शत प्रतिशत हड़ताल ।
दल्ली राजहरा – केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में किए गए संशोधन के खिलाफ एवं सेल कर्मियों के वेज रिवीजन तथा कृषि संसोधन के विरोध में केंद्रित ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दल्ली राजहरा की सभी खदानों में शत प्रतिशत हड़ताल रही। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो द्वारा बुलाई गई हड़ताल का समर्थन करते हुए स्थानीय ट्रेड यूनियन एसकेएमएस, सीटू ,इंटक एवं सीएमएसएस यूनियन ने स्थानीय स्तर पर भी 26 नवंबर को पूर्ण हड़ताल की घोषणा की थी। घोषणा के अनुसार सभी ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने राजहरा दल्ली, झरनदल्ली एवं महामाया खदानों में हड़ताल को सफल करने के लिए पुरजोर प्रचार प्रसार किया तथा 26 नवंबर को सभी खदानों के प्रमुख द्वारों पर मोर्चाबंदी की ।

सभी खदानों के मुख्य द्वार पर उपस्थित हड़ताली कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीति तथा सेल प्रबंधन द्वारा वेज रिवीजन नहीं किए जाने के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा सभी खदानों में पूर्ण रुप से कामकाज ठप कर दिया । इसी दौरान शहीद वीर नारायण चौक में एकत्र आसपास क्षेत्र के किसानों एवं खदान के मजदूरों ने संयुक्त

रुप से एक विशाल आम सभा का आयोजन किया इस आम सभा में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कामरेड जनक लाल ठाकुर, राजेंद्र बेहरा, प्रकाश क्षत्रिय, तिलक मानकर ,नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, व्यापारी संघ के शांतिलाल जैन ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद लगभग 1 घंटे तक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम करके सरकार को चेतावनी दी गई कि केंद्र सरकार की जन विरोधी एवं मजदूर विरोधी नीतियों को देश के मजदूर और किसान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे ।

इस बीच दल्ली राजहरा के विकास से हेतू 100 बिस्तर अस्पताल, केंद्रीय विद्यालय एवं बाईपास रोड की मांग को भी पुरजोर तरीके से उठाया गया , तथा कहा गया कि राजहरा के विकास के लिए सभी मजदूर संगठन एवं व्यापारी संघ मिलकर एक साथ आंदोलन करेंगे । आज की हड़ताल में खदान कर्मचारियों ने बेहद उत्साह के साथ हिस्सेदारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने श्रम कानून में संशोधन से श्रमिक विरोधी प्रावधानों को नहीं हटाया और कृषि कानून को वापस नहीं लिया तथा प्रबंधन द्वारा जल्द वेज रिवीजन नहीं किया

गया तो आगे खदान कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने के लिए तैयार हैं। हड़ताल के दौरान प्रबंधन द्वारा यूनियनों की बैठक बुलाकर बार-बार हड़ताल समाप्त करने की अपील की गई, लेकिन सभी यूनियनों ने हड़ताल के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रबंधन की अपील को खारिज कर दिया । आज की इस हड़ताल में दल्ली राजहरा की खदानों मे शत प्रतिशत

उत्पादन प्रभावित हुआ । हड़ताल को सफल बनाने में एसकेएमएस से राजेंद्र बेहरा, कमलजीत सिंह मान, गौतम बेहरा, तोरन लाल साहू, मनोज परीरा,अनिल यादव, सीटू से प्रकाश क्षत्रिय, पुरुषोत्तम सिमैया, ज्ञानेंद्र सिंह, विजय शर्मा, विनोद मिश्रा, मानसिंह कनवर, सुजीत मुखर्जी, राम कुमार साहू, चार्ली, इंटक से तिलक मानकर ,अभय सिंह, दिनेश, तेजेंद्र प्रसाद सीएमएसएस से गणेश राम चौधरी, राजाराम बरगड,शैलेश कुमार, सहित सभी यूनियनों के सैकड़ों साथियों ने सक्रिय भूमिका निभाई ।

ज्ञानेन्द्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सीटू राजहरा ।


