City Media - Page 1131 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1131

बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया माटी पूजन

0

जगदलपुर, 3 मई 2022/अक्ति तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर आज कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में माटी पूजन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने माटी पूजन का विधान पूरा किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता आर एस नेताम, उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता अश्विनी कुमार ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संतोष कुमार नाग, कृषि विभाग के उप संचालक एसएस देवता, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री अजय कुशवाहा, मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक मोहन राणा सहित कृषि एवं सहयोगी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित थे।

इस दौरान रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित माटी पूजन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी श्री चिड़ेम तथा छत्तीसगढ़ सूचना प्रौद्योगिकी ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री राकेश भट्टके सहयोग से कुम्हरावंड स्थित कृषि महाविद्यालय के सभागार में किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर किसानों को छत्तीसगढ़िया परंपरा में माटी तिहार के महत्व को बताते हुए मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाया। इस अवसर पर कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों को हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश का किसनहा अंदाज, सर पर साफा लपेटे ट्रेक्टर लेकर खेत में उतरे

0

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आधुनिक तकनीक से खेती-किसानी में आगे बढ़ेंगे

सभी संभाग मुख्यालयों में यांत्रिकी स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर स्थापना की घोषणा

अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल हुए

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर के खेत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ट्रैक्टर लेकर निकले। उन्होंने खेत की जुताई करने के साथ ही वहां लौकी, कुम्हड़ा और तोरई के बीज भी लगाए। इसके साथ ही धान की भी बुआई की। मौका था अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस का। इससे पहले खेत में ठाकुर देवता की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने खेती-किसानी के नए कामों की शुरुआत कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इस अवसर पर कहा, यह नया काम नहीं है। नया काम यह है कि इसके जरिये छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा का सम्मान बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कृषि विवि में अक्ती तिहार और माटी पूजन दिवस की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लोगों को माटी की रक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि हमारी माटी, जिसे हम माता भुइयां कहते हैं, उसकी रक्षा करेंगे। हम अपने खेत, घरों, और बगीचों में जैविक खाद का उपयोग करेंगे। हम ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे मिट्टी, जल और पर्यावरण की सेहत ख़राब हो। हम भूमि में रासायनिक और नुकसानदेह केमिकल का प्रयोग नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, वेद-पुराण में भी धरती से अनुमति लेने की बात है। किसान उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

धरती माता की करें सेवा

जमीन को संभाल कर रखना है। इस जमीन ने रासायनिक खाद को एक समय तक पचाया, लेकिन अब अधिक हो गया तो वह फसलों में आ गया। उसका असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सीधी सी बात है हम धरती की सेवा करेंगे तो मानव समाज की सुरक्षा होगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, गउ माता की जय हो, कहने से गउ माता की जय नहीं होगी। उसके लिए गउ माता की सेवा करनी होगी, चारे, पानी, इलाज और छाया का इंतजाम करना होगा।

सभी संभाग में यांत्रिकी स्किल डेवेलपमेंट की घोषणा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी संभाग में यांत्रिकी स्किल डेव्हलपमेंट सेंटर स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद कृषि महाविद्यालय इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सटीक मौसम पूर्वानुमान के लिए डॉप्लर तकनीक का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि विश्वविद्यालय की ओर से विकसित किए गए कृषि रोज़गार मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री के हाथो प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने खेल आयोजन के लिए खूंटपदर पंचायत को सौंपा एक लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत विभिन्न खेलों के आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक खूंटपदर सरपंच सीरो नाग को सौंपा

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत खूंटपदर कोपागुडा पंचायत को विभिन्न खेलों के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से खेल मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं तथा मेला मंडई के साथ साथ क्षेत्र के युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेला का भी आयोजन किया जा रहा है और इस हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया जा रहा है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच खूंटपदर सिरो नाग, पार्षद पंचराज सिंह, सुखराम नाग, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,ब्लाक अध्यक्ष राजेश चौधरी वरिष्ठ नेता सीताराम सेठिया उपस्थित रहे |

बच्चों के गेम जोन FUNDO KIDS का शुभारंभ किया संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने

0

जगदलपुर- कुम्हारपारा में आज गेम जोन FUNDO KIDS का भव्य उद्घाटन हुआ, जहां बच्चों के खेलने के लिए और मनोरंजन के लिए तमाम साधन उपलब्ध कराए गए हैं

आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सुमित जैन एवं प्रेक्षा जैन द्वारा संचालित किए जाने वाले गेम जोन का उद्घाटन जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन रेखचंद जैन के द्वारा किया गया ।उद्घाटन अवसर पर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार लोढा, रमेश जैन, अशोक लोढा, संतोष लोढा, रूपेश जैन, गौरनाथ नाग, विक्रम डांगी, कमलेश पाठक, कुलदीप भदौरिया, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, राजेश चौधरी, अमरनाथ सिंह, विनोद कुकड़े, अभय प्रताप सिंह, सूरज सिंह, युवराज ठाकुर, कमलसाय, सुखराम, शमीम खान,पुसपाल ग्राम के सरपंच,श्रीमती सुशीला लोढा,श्रीमती भारती लोढ़ा, सौरभ लोढा सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित गण उपस्थित रहे |

उद्धघाटन अवसर पर रेखचन्द जैन ने कहा छोटे बच्चों में खेल गतिविधियां बहुत कम होते जा रही है, और बच्चे जहां एक और मोबाइल की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे समय में ऐसा गेम जोन बच्चों के खेलने के लिए एक आकर्षक स्थान के रूप में उपयोग होगा, और बच्चे मोबाइल से दूर होकर खेल का आनंद ले सकेंगे, उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के संचालकों को बधाई दी |

FUNDO KIDS के संचालक सुमित जैन एवं प्रेक्षा जैन ने जानकारी दी कि 2 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए तरह तरह के रोमांचक गेम उपलब्ध कराए गए हैजंहा बच्चे सुरक्षित खेल का आनन्द लेंगे पैरेंट्स के बैठने की एवं उनके लिए बोर्ड गेम की भी समुचित व्यवस्था की गई है,गेम जोन में बच्चों के बर्थडे सेलीब्रेशन की भी व्यवस्था रहेगी |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन समेत कांग्रेस नेताओं ने ईदगाह पहुंच दी ” ईद उल फितर ” की बधाई

0

रमजान के एक माह के कठिन आराधना के बाद यह ईद हम सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि के साथ साथ आपसी भाईचारे का पैगाम लेकर आई है – रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व महापौर जतिन जायसवाल समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आज शहर के ईदगाह मैदान में पहुंच कर ईद की नमाज अदा करने आए सभी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की रमजान के पवित्र महीने में कठोर आराधना के बाद आए ईद के मुबारक मौके पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं यह ईद हम सभी के जीवन में सुख-शांति समृद्धि के साथ साथ आपसी भाईचारा और सौहार्द्र लेकर आए यही कामना करता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा, वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी, बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, अमरनाथ सिंह,कमल सेठिया,आर्यन, युवराज ठाकुर,विजय सिंह, सूरज सिंह,पदम नाग, धर्मेंद्र चौहान, तरणजीत सिंह,विनोद कुकडे, अभय प्रताप सिंह समेत कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

जानिए टीएस सिंहदेव बंगले से बस्तर में आया किन्हें फोन, चार से पांच तक बाबा डालेंगे बस्तर में डेरा

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में पंचायत व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव का 4 और 5 मई को प्रवास है। इन सब में सबसे बड़ी बात यह है कि मंत्री के बंगले से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के पास फोन आया है जिससे कांग्रेसी गदगद है क्योंकि पहली बार बड़े नेता के नाम से उनके पास फोन आया है वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रवास के दौरान सामान्य कार्यकर्ताओं का उनसे मिलना किसी जंग से कम नहीं रहता है क्योंकि कुछ लोग कथित तौर पर हाईजैक कर लेते हैं।

बुधवार देर शाम दंतेवाड़ा से स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव जगदलपुर पहुंचेंगे और शाम को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ मेल मुलाकात करेंगे वहीं गुरुवार को कलेक्टोरेट में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों की जिला स्तर पर समीक्षा होगी। सर्वाधिक दिलचस्प बात है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के प्रवास के पूर्व बस्तर के चुनिंदा नेताओं के पास उनके बंगले से फोन किए जा रहे हैं जिसके कारण इन नेताओं में उनसे मिलने की चाहत बढ़ गई है क्योंकि जब बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री आते हैं तो कुछ चुनिंदा लोग ही उनके इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं क्योंकि उनसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिलता है ऐसा माना जा रहा है कि सिंह देव अब अपनी राजनीतिक पारी की बड़ी लड़ाई लड़ने पर आमादा नजर आ रहे हैं। कुछ भी हो लेकिन कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा जा रहा है कि कोई तो है जो उनकी पूछ परख कर रहा है। दूसरी तरफ भूपेश बघेल के समर्थक कितने लोग उनसे मिलने पहुंचते हैं वह भी देखने वाली बात होगी क्योंकि राजनीतिक रूप से भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच सत्ता संघर्ष चल रहा है जिसकी वजह से कांग्रेसी भी धोखे में हुए बैठ गए हैं।

भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा का स्वागत किया संसदीय सचिव,क्रेडा अध्यक्ष, एवं जिलाध्यक्ष ने

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन , छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा नगर निगम की सभापति कविता साहू समेत कांग्रेस नेताओं ने विधायक कार्यालय के समक्ष भगवान परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा का स्वागत किया एवं श्रद्धालुओं को शीतल पेय का वितरण किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की परशुराम जी त्रेता युग (रामायण काल) में एक ब्राह्मण ऋषि के यहाँ जन्मे थे। जो विष्णु के उन्नीसवां अवतार हैं पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। पितामह भृगु द्वारा सम्पन्न नामकरण संस्कार के अनन्तर राम कहलाए। वे जमदग्नि का पुत्र होने के कारण जामदग्न्य और शिवजी द्वारा प्रदत्त परशु धारण किये रहने के कारण वे परशुराम जी कहलाये इस अवसर पर मैं समस्त समाज को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन , छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय उर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के साथ शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, नगर निगम की सभापति कविता साहू वरिष्ठ नेता सतपाल शर्मा,ओंकार सिंह जायसवाल, राजेश अहीर, वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स,विक्रम सिंह डांगी, बलराम यादव, कमलेश पाठक, दयाराम कश्यप, सुखराम नाग, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय, अमरनाथ सिंह, ऋषि तिवारी, कमल सेठिया,आर्यन, युवराज ठाकुर,विजय सिंह, सूरज सिंह,पदम नाग, धर्मेंद्र चौहान, तरणजीत सिंह,विनोद कुकडे, अभय प्रताप सिंह समेत कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

भूपेश आज से योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करने विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर

0

सामरी विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन करेंगे समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से विधानसभा क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने निकलेंगे। इस दौरान प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करेंगे। दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र के गांवों में उनका हेलीकाप्टर अचानक उतरेगा। वे कहां उतरेंगे इसकी सूचना कुछ देर पहले ही दी जाएगी। सूचना के बाद जिले के कलेक्टर एसपी को वहां पहुंचना होगा। यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी होगी। दौरे में स्थानीय विधायक और जिले के प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। क्षेत्र के कांग्रेस विधायक के संपर्क और कामकाज की जानकारी लेंगे। विधायकों की सक्रियता के आधार उनका भविष्य तय होगा।

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रदेश के सरगुजा संभाग से शुरू हो रहा है। वे पहले दिन बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों में जाएंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे में आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों से चर्चा करेंगे और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक भी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेंगे। साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे फीडबैक और आवश्यक सुझाव लेंगे। वे उसी विधानसभा क्षेत्र में रात्रि विश्राम करेंगे।

4 से 11 तक सरगुजा, 18 से 26 मई तक बस्तर संभाग का दौरा

सीएम बुधवार को बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा, गुरूवार को रामानुजगंज विधानसभा, 6 मई को सूरजपुर जिले के प्रतापपुर, 7 मई को भटगांव, 8 मई को प्रेमनगर, 9 मई को सरगुजा जिले के लुंड्रा, 10 मई को अंबिकापुर, 11 को सीतापुर विधानसभा क्षेत्र में गांवों में जाएंगे। 12 से 17 मई तक विश्राम के बाद 18 मई से बस्तर के दौरे पर निकलेंगे। 18 मई को सुकमा जिले के कोंटा, 19 मई को बीजापुर जिले के बीजापुर विधानसभा, 20 मई दंतेवाडा विधानसभा के तीन-तीन गांवाें का दौरा करेंगे। 21 और 22 मई को विश्राम के बाद 23 मई से बस्तर के कोंडागांव जिले के केशकाल, 24 मई कोंडागांव, 25 को बस्तर जिले के चित्रकोट, और 26 मई को बस्तर विधानसभा में जाएंगे।

कलेक्टर-एसपी और कांग्रेस विधायकों की परीक्षा

मुख्यमंत्री 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे के दौरान लगभग 250 से अधिक गांवों में जाएंगे। वहां पर सरकार की योजनाओं का कितना लाभ मिल रहा है, इसकी जानकारी लेंगे। इस दौरान वहां पर कांग्रेस विधायक के कामकाज के संबंध में आम लोगों और कांग्रेस के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। विधायकों के कामकाज के आधार पर आने वाले चुनाव में उनका भविष्य तय होगा। बताया जाता है कि जिला स्तर पर कलेक्टर और एसपी के कामकाज और योजनाओं का आंकलन किया जा रहा है।

छोटा भाई ही बना बड़ा भाई का हत्यारा 13 दिन के बाद तालाब के पार से दफनाये गए शव को खोदकर निकाला गया

0

बालोद जिले के वनांचल क्षेत्र स्थित मंगचुआ थाना के गांव चिलमगोटा डोरवेपार में दिनांक 19 अप्रैल 2022 की रात्रि दो भाइयों के बीच वाद विवाद के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई.जिसके बाद घटना में पर्दा डालने छोटे भाई ने अगले सुबह बड़े भाई के शव को गांव में बन रहे तालाब के पार में लेजाकर दफना दिया। मंगचुआ थाना प्रभारी दिलीप नाग से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 19 अप्रैल 2022 की रात को आरोपी छोटे भाई गोविंद कुरेटि 30 वर्ष का अपने बड़े भाई मृतक कृष्णा कुरेटि उम्र 36 वर्ष के साथ वाद विवाद उसकी हरकतों को लेकर से शुरू हुआ.

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

घर में छोटे भाई के साथ उनकी पत्नी व बच्चे के अलावा मृतक बडा भाई भी रहता था. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़े भाई लड़ाई झगड़ा जैसे घटनाओं में सनलिप्त रहता था. जिसकी शिकायत छोटे भाई व उनके परिवार को मिलती रहती था. इस बात से नाराज आरोपी का अपने बड़े भाई के साथ परिवार की बदनामी होने की बात लेकर विवाद शुरू हुआ. धीरे धीरे विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने से बड़े भाई कृष्णा कुरेटी जमीन पर गिर पडा और जमीन पर पड़ा पत्थर उसके सिर पर लगने से उनकी मौत हो गई। अगले दिन सुबह आरोपी गोविंद कुरेटि अपने बड़े भाई मृतक कृष्णा कुरेटि के शव को घर से ले जाकर गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर फॉरेस्ट विभाग द्वारा निर्माण करवाए जा रहे तालाब के पार में ले जाकर दफना दिया गया व पूरे साक्ष्य को मिटाकर घटना को दबाने का प्रयास किया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

थाना प्रभारी नाग ने बताया कि गांव के कोटवार ने थाने में सूचना दी कि गांव का एक व्यक्ति कृष्णा कुरेटि कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा हैं. उनके छोटे भाई को पूछने पर गोलमोल वह कुछ दिनों से घर नहीं आने की जानकारी दे रहे हैं. जिसकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर उनके छोटे भाई आरोपी गोविंद कुरेटि को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई. जिसके बाद छोटे भाई ने पूरे मामले से पर्दा उठा शव को दफनाए स्थान के बारे में बताया. जिसके आधार पर आज 2 मई को तालाब पार में दफनाए गए शव को निकाल डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया। तथा छोटे भाई को हिरासत में ले विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की विवेचना जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

प्रेम विवाह करने वाली दंपत्ति ने की आत्महत्या

0

बालोद जिले के खैरतराई गांव में पति-पत्नी ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ने चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था घटना खैरतराई गांव से 500 मीटर की दूरी पर दोनों का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना का कारण अज्ञात है। मौके पर बालोद पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है। शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर घटना के कारण जानने का प्रयास कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक तारकेश्वर हल्बा ड्राइवरी का काम करता था। उसने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर की ज्योति से 4 माह पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों खैरतराई गांव में रह रहे थे। मंगलवार की सुबह दोनों का शव फंदे पर लटका मिला। दोनों ने एक ही रस्से से फांसी लगाई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार चांदनी देवांगन की मौजूदगी पुलिस ने बताया कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की यह पता नहीं चल पाया है। दोनों अपनी शादी से खुश थे, तो इन दोनों के द्वारा इस तरह के कदम क्यों उठाया गया जांच का विषय है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS