City Media - Page 1139 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1139

बैलाडीला की पहाडिय़ों से लौह अयस्क की तस्करी,खनिज विभाग बेखबर

0

जगदलपुर, 26 अप्रैल। बैलाडीला की पहाडिय़ों से डस्ट के नाम पर लौह अयस्क की तस्करी मामले में दंतेवाड़ा जिले में वन विभाग की टीम ने 19 अप्रैल को तीन ट्रको को जब्त कर राजसात करने की कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन खनिज विभाग इस मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए है। ऐसी खबर है कि खनिज विभाग के संरक्षण में अर्सेलर मिड्डाल कंपनी के पर्ची पर लौह अयस्क की तस्करी करने का मामला इन दिनों चर्चा में है। प्रदेश के मुखिया के प्रभार वाले इस विभाग में लौह अयस्क का अवैध परिवहन से शासन को करोड़ो के राजस्व का घाटा हो रहा है जो राजस्व इस विभाग से जुड़े दंतेवाड़ा जिले के अधिकारियों के जेबो तक पहुंच रहा है। ज्ञातव्य हो कि बैलाडीला के पहाडिय़ो से दंतेवाड़ा वन मंडल के बचेली परिक्षेत्र से लौह अयस्क का अवैध उत्खनन कर डस्ट के नाम पर छोटे आकार के लौह पत्थर की तस्करी करते हुए वन विभाग की टीम ने तीन ट्रको को जब्त किया था। उस दौरान ट्रको से अर्सेलर मिड्डाल कंपनी की पर्ची बरामद की गई थी और उक्त लौह अयस्क उक्त कंपनी की होना बताते हुए कारली में ले जाने का खुलासा हुआ था लेकिन समय बितने के साथ ही अब मामला किसी अन्य व्यक्तियों द्वारा लौह अयस्क की तस्करी करने की बात सामने आने लगी है। जबकि वन विभग ने प्रारंभिक जांच में मिड्डाल कंपनी की संलिप्तता होने का खुलासा किया था।

दंतेवाड़ा रेंज के डिप्टी रेंजर ने बताया कि वन क्षेत्र से लौह अयस्क का अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन मामले में 19 अप्रैल कोतीन ट्रक जब्त किया गया है। दंतेवाड़ा में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमटी 8366, सीजी 17 केओ 3543 के खिलाफ अपराध क्रमांक 2978/4,5 एवं बचेली में ट्रक क्रमांक सीजी 15-एसी 4920 को अपराध क्रमांक 4425/10 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

दंतेवाड़ा डीफओ ने बताया कि वन क्षेत्र से लौह अयस्क की तस्करी करते हुए तीन ट्रको को जब्त किया गया है जिसके खिलाफ वाहनों को राजसात करने कार्रवाई प्रक्रिया में है। उन्होंने बताया कि अर्सेलर मिड्डाल कंपनी की संलिप्तता होने की जानकारी मिली है उसी एगंल से जांच की जा रही है कि व?त लौह अयस्क कहां ले जाया जा रहा था। इन सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

वन विभाग द्वारा लौह अयस्क से भरी ट्रक को ज?त किए जाने के बाद यह चर्चा है कि खनिज विभाग का लौह अयस्क तस्करों के साथ लंबे समय से सांठगांठ है जिनके इशारे पर ही एक कंपनी के पर्ची पर लौह अयस्क की तस्करी किए जाने की खबर है। वन विभाग ने तो अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है लेकिन खनिज विभाग जो इस मामले में चुप्पी साधे हुए है उक्त अधिकारी जो दंतेवाड़ा में वर्षो से कुंडली मारे बैठे है अपनी पकड़ ऐसी बना रखे है कि तीन जिलों का प्रभारी खनिज अधिकारी का भी प्रभार ले रखा है। लगातार हो रहे लौह अयस्क की तस्करी मामले में दंतेवाड़ा खनिज अधिकारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो साहब के मोबाईल की घंटी बजती रही लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ होगी शिकायत: आर्सेलर मिड्डाल कंपनी के ज्मिेदार अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जब्त किए गये ट्रक से कंपनी को कोई लेना देना नहीं है कुछ लोग कंपनी के नाम का उपयोग कर संस्था को बदनाम करने का प्रयास कर है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कंपनी के कर्मचारी जांच कररहे है और संस्था को बदनाम करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग को भी मामले को संज्ञान में लेते हुए निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। हमारी कंपनी जांच में जिला प्रशासन को पूरा सहयोग करेगी।

राजस्व प्रकरण पर मुख्यमंत्री खफा-कहा विशेष अभियान चला कर करें निराकरण

0

सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक करें निपटारा

मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्व के मामलों के लंबित होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, लोगों की सुविधा के लिए राजस्व से जुड़े मामलों को पूरी प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। उन्होंने अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों को संभाग कमिश्नरों को नगरीय निकाय स्तर पर निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, किसानों के छोटे-छोटे काम होते हैं, जिसे लेकर बार-बार सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने पड़ते हैं। विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान अविवादित नामांतरण एवं बंटवारे के लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जमीन के सीमांकन संबंधित प्रकरणों का 31 मई तक निपटारा करें, साथ ही भू-अभिलेखों के दुरूस्तीकरण संबंधित प्रकरणों का विशेष रूप से अभियान चला कर दो माह में निराकृत करें। इसमें नक्शा बटांकन, अभिलेख दुरूस्तीकरण जैसे लंबित प्रकरण शामिल हैं। उन्होंने पटवारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और तहसीलों में रिक्त पदों की भर्ती जल्द करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अविवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, व्यपर्वतन के प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण हेतु कलेक्टरों को पत्र लिखने के निर्देश राजस्व सचिव को दिए। मुख्यमंत्री ने नजूल और स्लम पट्टों में हितग्राहियों को भू-स्वामी अधिकार प्रदान करने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, राजस्व सचिव एनएन एक्का, संचालक भू-अभिलेख धर्मेश साहू, मुख्यमंत्री की उपसचिव सौम्या चौरसिया, संचालक जनसम्पर्क सौमिल रंजन चौबे उपस्थित थे।

निराकरण रिपोर्ट शासन काे भेजें

बैठक में जानकारी दी गई कि कमिश्नर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसकी सराहना करते हुए कहा, 7500 वर्गफुट तक की भूमि के आबंटन, व्यवस्थापन, फ्रीहोल्ड करने तथा भू-भाटक प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कमिश्नरों द्वारा जिला प्रवास के दौरान की जाए और इसका प्रतिवेदन राज्य शासन के भेजा जाए।

वृक्षों की कटाई नियमों में संशाेधन की दें जानकारी

उन्होंने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आबादी पट्टों के वितरण की जानकारी अद्यतन करने और कलेक्टरों से जिले में नारंगी भूमि की जानकारी मंगाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार द्वारा भू-स्वामियों की जमीन पर स्थित वृक्ष कटाई के नियमों का सरलीकरण किया गया है। स्वयं की भूमि पर रोपित वृक्षों की कटाई के लिए भू-स्वामी को एसडीएम को सूचना देनी होगी। यदि वृक्ष प्राकृतिक रूप से उगे हैं, तो इसकी कटाई के लिए भू-स्वामी को एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी। नियमों में संशोधनों का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके।

हर बूथ में होंगी पांच महिलाएं, महिला कांग्रेस ने बनाई मिशन 2023 की रणनीति

0

महिला कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लिया निर्णय

रायपुर छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार की है। अब हर बूथ में पांच महिलाओं को सक्रिय कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की महिलाओं को कांग्रेस की रीति-नीति के अलावा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगी। महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बूथ स्तर पर काम करने महिलाओं को आगे लाकर महिला कांग्रेस की सक्रियता पर भी जोर दिया गया है।

महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में की गई। प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने बताया कि बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने प्रदेश के सभी जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को आने वाले विधानसभा चुनाव में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन-2023 में सफलता के लिए महिलाओं को पूरी सक्रियता के साथ सामने आना होगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्रों के हर बूथ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हर बूथ में पांच सक्रिय महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं को आम जतना तक पहुंचाने का काम भी महिला कांग्रेस करेगी। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए अभी से जुटना होगा। वहीं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भी लोगों को जानकारी देते हुए इसका विरोध-प्रदर्शन करने पर जोर दिया गया है। बताया गया है कि महिला कांग्रेस बूथ स्तर पर सक्रियता के साथ ही पार्टी की मजबूत करेंगी।

महंगाई के विरोध में नुक्कड़ नाटक

प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले हुई समन्वय समिति की बैठक में महिला कांग्रेस द्वारा महंगाई के मुद्दे पर प्रदर्शन और अन्य आयोजन में सुस्ती को लेकर नारजगी जताई गई थी। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में इसके मद्देनजर इस पर ध्यान देने कहा गया है। अब हर जिला और ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन किया जाएगा।

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप मुख्यमंत्री निशुल्क साइकिल वितरण योजना में हुए शामिल

0

भानपुरी । छतीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोड के अध्यक्ष एवं विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप आज ग्राम पंचायत सोनारपाल में कुम्हली, सोनारपाल, सिवनी, देवड़ा कुल 104 छात्राओं को साईकल वितरण किया ।

बच्चों को निशुल्क साइकिल वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य के लिये प्रोत्साहित किया। स्कूल में अध्ययनरत बालिकाएं विधायक के हाथों से साइकिल पाकर काफी खुश नजर आए। विधायक चंदन कश्यप ने इस अवसर पर कहा कि पहले ग्रामीण अंचल की बहुत सी लड़कियां स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण पढ़ाई से वंचित रह जाती थी, परंतु शासन की योजना से अब बालिकाओं को दूरी की समस्या नहीं रह गई है इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चंदन कश्यप ने 10 वी में 90 प्रतिशत से ऊपर अंक लाने वाले छात्रों को 10 हजार देने का घोषणा की है।

इस मौके पर भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन, जनपद सदस्य खोरेल, रामसुख गुप्ता, कुम्हली सरपंच सिरधर कश्यप, गोलचंद नायक, वीरेंद्र पांडे, जगबन्दु, चुन्नू लाल विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप ग्रामीण आदि उपस्थित थे

चण्डी मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी का खुलासा

0

गुण्डरदेही क्षेत्र का प्रार्थी खोरबारहा राम कंवर पिता स्व चतुर सिंह कंवर उम्र 62 वर्ष साकिन वार्ड न0 5 नदिया पारा गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.03.2022 के01.30 बजे से 04.03.2022 के 06.30 बजे के मध्य चण्डी मंदिर वार्ड न0 5 गुण्डरदेही में अज्ञात आरोपी द्वारा मंदिर में घुसकर सोने 03 नग चांदी का मुकुट, 02 नग चांदी का झुमर, 02 नग चांदी का चाबी रिंग, 01 नग चांदी का माला, दो नग सोने का बडा लॉकेट, 09 नग सोने का छोटा लॉकेट, 03 नग सोने का नथनी जुमला 45100 रूपये को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 52/2022 धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम बालोद के मार्गदशन अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गुण्डरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण पर थाना प्रभारी गुण्डरदेही भानु प्रताप साव के नेतृत्व पर विशेष टीम गठित कर अज्ञात चोर की पता तलाश हेतु सायबर सेल बालोद से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण के आरोपी की पता तलाश हेतु टीम रवाना किया गया। संदेही आरोपी जितेन्द्र कुमार सोनकर पिता लालजी सोनकर उम्र 35 वर्ष साकिन तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उ0प्र0 से घटना के सम्बंध में बारीक से पूछताछ करने पर बताया कि घटना दिनांक को चंण्डी मंदिर से सोने चांदी के जेवरात आरोपी मोहम्मद अकरम नियाजी और राजीव देवांगन निवासी हटरी बाजार गुण्डरदेही के साथ मिलकर चोरी करना जुर्म स्वीकार किए है। आरोपी मोहम्द अकरम निजामी, राजीव देवागंन गुण्डोरदेही से एवं जितेन्द्र कुमार सोनकर जो घटना पश्चाणत फरार होकर अपने गृह ग्राम तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उ0प्र0 जाकर रह रहा था

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जिनके कब्जो से चण्डी मंदिर गुण्डरदेही से चोरी किये माता के सिंगार का सोने का आभूषण वजनी 8.57 ग्राम एवं चांदी के आभूषण वजनी 862 ग्राम कुल कीमती 1,01,350 रूपये का बरामद किया गया प्रकरण के आरोपी जितेन्द्रय कुमार सोनकर पर चण्डी मंदिर में चोरी किये सोने चांदी के आभूषणो को बरामद किया गया। विधिसम्मत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण में चण्डी मंदिर गुण्डरदेही से चोरी के आरोपी को पकडने एवं चोरी की मशरूका बरामद करने में ‍ निरीक्षक भानुप्रताप साव थाना प्रभारी गुण्डरदेही, निरीक्षक नवीन बोरकर थाना प्रभारी देवरी, निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी सायबर सेल प्रभारी बालोद, सउनि प्रदीप तिवारी, सउनि अजीत महोबिया, प्र0आर0 भुनेश्वर मरकाम, आर0 राहुल मनहरे, योगेश सिन्हा, मिथलेश यादव, सुमीत पटेल, वरूण कुर्रे थाना गुण्डरदेही का सराहनीय योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png


नाम आरोपीगण :-जितेनन्द्र सोनकर पिता लालजी सोनकर उम्र 33वर्ष ग्राम तेंदुआकला थाना मेजा जिला प्रयागराज उ0प्र0 मोहम्मरद अकरम निजामी पिता मोहम्मद सफीक उम्र 27 वर्ष साकिन गुण्डरदेही राजीव देवांगन पिता मोतीलाल देवागंन उम्र 19 वर्ष साकिन हटरी बाजार वार्ड न0 10 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

तोंगपाल थाना क्षेत्र में बेंगपाल मोड़ के पास नक्सली पाम्पलेट लगाने व पुलिस की रेकी करने आये 04 नक्सली आरोपी गिरफ्तार

0

दिनांक 25.04.2022 को माओवादी नेता नर्मदा की स्मृति में दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया गया था। सभी नक्सली आरोपी थाना तोंगपाल अंतर्गत ग्राम बेंगपाल के है निवासी। जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही।

जिला सुकमा में सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), डी.टी. बनर्जी, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ (परिचालन) रेंज जगदलपुर के मार्गदर्शन एवं सुनील शर्मा पुलिस अधीक्षक सुकमा, पी. मनोज कुमार कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ, एस. शाक्या टूआईसी 227 वाहिनी सीआरपीएफ आंजनेय वार्ष्णेय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा के निर्देशन तथा तोमेश वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत दिनांक 24.04.2022 को थाना तोंगपाल से निरीक्षक विजय पटेल, थाना प्रभारी तोंगपाल के हमराह जिला बल व 227 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन/रोड पेट्रोलिंग हेतु ग्राम बेंगपाल मोड़, झीरम घाटी की ओर रवाना हुये थे कि अभियान के दौरान बेंगपाल मोड़ के पास 05-06 अज्ञात व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर लूकने, छुपने व भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. गंगो कुंजामी पिता सोमडू कुंजामी उम्र 35 वर्ष साकिन बेंगपाल थाना तोंगपाल, 02. फगनू सोड़ी पिता स्व. मेढ़ा सोड़ी उम्र 40 वर्ष साकिन बेंगपाल थाना तोंगपाल, 03. हड़मा मड़कामी पिता स्व. कोसा मड़कामी उम्र 20 वर्ष साकिन बेंगपाल थाना तोंगपाल, 04. बामन करटामी पिता स्व. दुलगो करटामी उम्र 20 वर्ष साकिन बेंगपाल थाना तोंगपाल जिला सुकमा का होना तथा दरभा डिविजन अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना बताये। उक्त नक्सली आरोपियों के कब्जे से नक्सली पाम्पलेट जिसमें शासन विरोधी नारा लिखा हुआ बरामद किया गया। बरामद पाम्लेट में दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की सचिवालय सदस्या नर्मदा की स्मृति में 25 अप्रैल को दण्डकारण्य बंद सफल बनाये जाने का उल्लेख है। पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दरभा डिवीजन के बड़े नक्सली नेताओं द्वारा नक्सली पाम्पलेंटो को मेनरोड के आसपास लगाकर शासन विरोधी प्रचार-प्रसार करने तथा पुलिस के गतिविधियों के बारे में रेकी करने हेतु भेजा जाना बताया गया। उक्त आरोपियों के द्वारा नक्सल विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने तथा शासन के नीतियों का बहिष्कार कर आम जनता के मन में भय उत्पन करने के नियत से कार्य करने पर आरोपियों के विरूद्ध थाना तोंगपाल में अप.क्र. 09/2022 धारा 8 (1) (3) (5) छ0ग0 राज्य विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 का प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये सभी आरोपियों को दिनांक 24.04.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 25.04.2022 को माननीय न्यायालय सुकमा के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया।

छत्तीसगढ़ में 17 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर:पांच नए जिलों के लिए ओएसडी नियुक्त

0

राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रायपुर/राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों की नई पदस्थापना कर उनके प्रभार बदले है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू गृह एवं जेल विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री साहू के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, प्रमुख सचिव वन विभाग प्रमुख सचिव आवासिय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को केवल प्रमुख सचिव वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। श्री पिंगुआ को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

इसी तरह से एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन गोठान), नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को केवल कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध (पालन, गोठान) विभाग नोडल अधिकारी, नरखा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री दासन के शेष प्रभार यथावत रहंेगे। जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष संचालक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला, द्वारा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्रीमती अलरमेलमंगई डी. सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, सचिव वित्त विभाग अध्यक्ष पेशन निराकरण समिति केवल संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

राज्य शासन ने डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. तंबाली अय्याज फकीरभाई, द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संदर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एव प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धर्मेश कुमार साहू, संचालक, भू-अभिलेख तथा संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री साहू से द्वारा आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के असवर्गीय पद को राज्य शासनरू भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के सवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। सुश्री इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर, जिला- सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सूरजपुर को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। अजीत वसंत कलेक्टर जिला-मुंगेली को आवासीय आयुक्त, छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।

जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव वन विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। पीएस ध्रुव संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया। एस.जयवर्धन आयुक्त नगर पालिक निगम, रायगढ़ को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। डी. राहुल वेंकट उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पाेरेशन लिमिटेड को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया। नुपूर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है। संबित मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ को आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य

0

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर आदेश जारी

रायपुर। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं अब छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच बिंदुओं में आदेश जारी किया गया है। कोविड महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनाना एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर करना होगा। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित किया गया है। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना होगा। दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- कुछ नहीं कर रहे तो छत्तीसगढ़ में बीनो गोबर, मिलेंगे 30 हजार

0

आने वाले समय में 2800 रुपए में खरीदेंगे प्रति क्विंटल धान

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में गोधन न्याय योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा, आज पूरा देश गोधन न्याय योजना का अनुसरण कर रहा है। झारखंड सरकार ने इस योजना का बिना नाम बदले अपने बजट में इसे शामिल किया है, इसी तरह एमपी और यूपी में भी गोबर खरीदी की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना ने खुले में घूमने वाले जानवरों से राज्य को छुटकारा दिलाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन और राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, जिन लोगों के पास छत्तीसगढ़ में जमीन नहीं है, पशु नहीं है, वे भी इस योजना से पैसा कमा रहे हैं। गली, सड़क और खेत, जहां जिसे गोबर मिल रहा है, वो इसे इकट्ठा कर बेच रहे है। उन्होंने कहा, यदि आप कुछ नहीं कर सकते तो छत्तीसगढ़ आकर गोबर इकट्ठा करके बेचिए। आप 25 से 30 हजार रुपए महीना कमाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, गोबर से पैसा कमाने के लिए लोगों को अपने जानवर को न सिर्फ चारा खिलाना होगा, बल्कि उसे घर में बांधना पड़ेगा, जिससे सड़क पर जानवर नहीं घूमेंगे। आने वाले दिनों में गोमूत्र खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिससे किसानों और गो-पालकों को फायदा होगा।

गोठान को सहकारिता से जोड़ा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सहकारी बैंक किसानों का अपना बैंक है। बहुत से सहकारी आंदोलन के चलते किसानों के जीवन में परिवर्तन आया है। हालांकि अब भी सबको जुटना होगा। इसकी मजबूती के लिए यह एक चुनौती है। उसे हमें स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, एक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि किस प्रदेश में सहकारिता आंदोलन बढ़ा है। उन्हाेंने कहा, बैल बोझ हो गया, दूध नहीं देने वाली गाय अनार्थिक हो गई है। तब छत्तीसगढ़ ने फैसला किया कि जो मवेशी है, उसका गोबर खरीदा जाएगा। अब यहां गोबर से बिजली, गुलाल और पेंट बनाने का काम कर रहे हैं। हमने गोठान को सहकारिता से जोड़ा। हम इससे सहकारिता के आंदोलन को बढ़ा रहे हैं।

अब 2800 रुपए में खरीदेंगे धान

दुनिया मे कोई सरकार नहीं है, जो छत्तीसगढ़ से ज्यादा कीमत किसानों को धान के बदले दे रही है। आने वाले समय में यह बढ़कर 2800 रुपए हो जाएगा। अनाज से एथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं मिली है। प्रधानमंत्री से समय मिला तो बात करेंगे। दुनिया में गाय दूध देती है, केवल भारत में वोट दिलाती है। गाय के नाम पर राजनीति हो रही है। मवेशी के लिए अब कोई मवेशी नहीं मांगता।

सहकारी संस्थाएं पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने स्टेट को-आपरेटिव बैंक केटेगरी में ओवरऑल परफोर्मेंस के लिए तमिलनाडु स्टेट अपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक चेन्नई को प्रथम, आंध्रप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक विजयवाड़ा को द्वितीय और तेलंगाना स्टेट अपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक हैदराबाद को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ओवरऑल परफार्मेंस अवार्ड का प्रथम पुरस्कार केरल स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक तिरुवनंतपुरम, द्वितीय पुरस्कार असम को-ऑपरेटिव अपेक्स बैंक गोहाटी और तृतीय पुरस्कार सिक्किम स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक गंगटोक को दिया गया।

अंग्रेजो ने भारतीय लोगों की आवाज दबाने रौलट एक्ट बनाया प्रदेश में भूपेश वही काम कर रहे है:विष्णुदेव साय

0

रायपुर 25 अप्रैल । गृह विभाग के रैली,जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है।

साय ने कहा जैसे अंग्रेजो ने भारत के लोगों की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगों को इकठ्ठा होने की मना थी कोई प्रदर्शन करना अपराध था वही हालात भूपेश सरकार ने निर्मित कर दिए है,ऐसी तानाशाही को खत्म करवाने ही गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था।

साय ने कहा आज के हालात जोगी शासन काल के से भी बुरे है जनता बेहाल है उस पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार ऐसे काले कानून बनाती रही तो भाजपा मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में जाकर प्रदर्शन करने मजबूर होगी।

साय ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार बेहद डरपोक है वो अपने खिलाफ कही जाने वाली हर बात को सुनने पर असहज हो जाती है इसीलिए हर उस आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है जो राज्य सरकार के खिलाफ है।

साय ने कहा पहले विद्युत कर्मचारियों पर बर्बरता फिर किसानों के आंदोलन के टेंट उखाड़े जाना और अब राजनीतिक और सामाजिक रैली जुलूस के लिए निकाले गए नए नियम इस बात की पुष्टि करते है कि कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही रह गया और वो लोगों से संविधान द्वारा दिए अभिव्यक्ति के अधिकार छीनना चाहती है।इससे पहले भी सरकार में ऐसे सभी लोगों को जेल में ठूंस दिया है जिन्होंने सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार की आलोचना की है।

साय ने कहा कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जाना एक दमनकारी कृत्य है जिसे जनता कभी नही भूलेगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS