City Media - Page 1352 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1352

आयोजित की गई राज्यस्तरीय हॉफ मैराथन दौड़

0

ग्राम चन्दनबीरहि व सनौद के युवा सगंठन वीर भगत सिंह फैंस ग्रुप के तत्वाधान में राज्यस्तरीय हाँफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें बालक व बालिका वर्ग से प्रदेश के लगभग 18 जिलों से 200 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। बालक वर्ग के विजेता को 6 हज़ार रु की राशि व बालिका वर्ग के विजेता को 5 हजार रु राशि दी गयी, साथ ही 10वे स्थान तक आने वाले प्रतिभागी को भी सम्मानित किया गया।स्थानीय व आपसी सहयोग से पहली बार आयोजित की गई राज्यस्तरीय हाँफ मैराथन में 5किलो मीटर दौड़ में बालिका वर्ग

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

से प्रथम स्थान प्रियंका साहू ग्राम भिलाई व द्वितीय स्थान रूखमणी साहू भिलाई तृतीय स्थान में भीमेश्वरी ठाकुर बालोद ने प्राप्त किया।बालक वर्ग के 12किलो मीटर दौड़ में मनीष कुमार चपोरा जिला बिलासपुर द्वितीय स्थान ईश्वर कुमार सिंहा टेकारी जिला भाटापारा ने प्राप्त किया।उक्त अवसर पे ग्राम सनौद के सरपंच विमला यादव ,प्रतिनिधि सतीष महोबिया ,सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रहास साहू, जीवन लाल,रवि यादव,गिरीश साहू ,संजू भूतड़ा, आयोजन समिति के सदस्य व स्थानीय युवा उपस्थित रहें।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर हुआ बड़ा हादसा , ड्यूटी के दौरान 06 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे

0

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार BSP में हुए इस भयानक दुर्घटना में BSP भिलाई इस्पात संयंत्र के 6 कर्मी घायल हो गए हैं।

दुर्घटना BSP भिलाई इस्पात संयंत्र के एम आर डी यूनिट 2 में हुई। एम.आर डी यूनिट में मरम्मत का कार्य करने के दौरान हुई इस दुर्घटना में 6 कर्मी झुलस गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक BSP कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है वही गंभीर रूप से घायल 5 BSP कर्मियों का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

सूत्रों के अनुसार दुर्घटना उस वक्त हुई जब मरम्मत कर्मी पिघलते हुए लोहे के छीटों की जद में आ गए। BSP प्रबंधन के अनुसार इस दुर्घटना में 4 कर्मी घायल हुए है जिनमे से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सभी घायल BSP कर्मियों को सेक्टर 9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। BSP प्रबंधन भी इस दुर्घटना की जांच में जुट गया है और सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा लोकप्रिय जननेता अमर शहीद स्व श्री नन्दकुमार पटेल जी की जयंती मनाई गई

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लोकप्रिय जननेता अमर शहीद स्व श्री नन्दकुमार पटेल जी की जयंती आज दिनांक 08/11/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम नन्दकुमार पटेल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,जिला सचिव युवराज साहू व के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू,इंटक जिलाअध्यक्ष भूपेन्द्र दिल्लीवार,एल्डरमेन प्रमोद तिवारी, युवक कांग्रेस विधानसभा हरिश साहू अध्यक्ष ने नन्दकुमार पटेल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक प्रवक्ता जेबा कुरैशी ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री सुरेश ठाकुर,प्रदीप बाघ, राधे मंडावी,प्रवीण शर्मा,श्रीनिवास राव कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी,जितेंद्र मेश्राम,सचिव फ्रांसिस कोलीन, विलसन मैथ्यू, राकेश बेहरा,पप्पू पंजवानी, हरिश खस,रामू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

तेलगु समाज ने मनाया नागुल चौथी का त्यौहार

0

कोन्टा:- धार्मिक नगरी कोन्टा में धूमधाम से मनाया गया नागुल चौथी का त्यौहार।

आपको बतादे हिंदू धर्म में सांप को दैवीय जीव के रूप में पूजा जाता है। प्राचीनकाल से ही नागुलचौथी के दिन सांपों की पूजा की जाती रही है। नागुल चौथी का जिक्र भविष्य पुराण में देखने को मिलता है। इस अवसर पर नागों को दूध पिलाने की परंपरा ना जानें कितने ही वर्षों से चली आ रही है।

नागुलाचौथी हिंदुओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है और यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी के दौरान दिवाली के बाद चौथे दिन मनाया जाता है। नागुलाचौथी को नागा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। यह त्यौहार मुख्य रूप से दो तेलुगु राज्यों आंध्र,तेलंगाना एवं कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

इस दिन महिलाएं नाग देवता की विशेष पूजा करती हैं। विवाहित महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए उपवास रखती हैं। भक्त नागों को दूध चढ़ाते हैं और प्रार्थना करते हैं।

सी आर पी एफ जवान ने अपने ही साथी जवानों पर चलाई गोलियां, 4 की मौत व 3 घायल

0

कोन्टा:-कोन्टा ब्लाक के तेलंगाना व छत्तीसगढ़ के सरहदी क्षेत्र में स्थित थाना मरईगुड़ा के अंतर्गत ग्राम लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ बटालियन 217 के कैम्प में रविवार देर रात सी आर पी एफ जवान ने अपने साथियों पर ऐ के-47 से फायरिंग कर दी। घटना में चार जवानों की मौत हो गई जबकि तीन जवान घायल है। जिनमे दो जवानों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें चॉपर के माध्यम से रायपुर रामकृष्ण अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तक फायरिग की सही वजह सामने नही आ सका है।

आपको बतादे लिंगनपल्ली के सी आर पी एफ कैम्प में संयुक्त रूप से 217 बटालियन एंव 50वी बटालियन रहती है। रविवार रात 3 बज कर 30 मिनट में आरोपी हितेश रंजन ने अपने ही साथियों पर ए के-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई एंव चार घायल हो गये और दो लोगो ने बेड के निचे छिपकर अपनी जान बचाई। घायल चार जवानों में से एक कि तेलंगाना के भद्राचलम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि बचे तीन घायल में दो की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें चॉपर के माध्यम से रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बस्तर आईजी सुंदर राज पी, सुकमा एस पी सुनील शर्मा, सी आर पी एफ डीआईजी सुकमा रेंज योग्यान सिंह एवं सुकमा कलेक्टर विनीत नन्दनवार पहुचे लिंगनपल्ली सी आर पी एफ कैम्प। कैम्प पहुचकर पूरी घटना की जानकारी ली व पत्रकारों से भी बाते की। पत्रकरो से बात करते हुए बस्तर आईजी सुंदर राज पी ने बताया आरोपी जवान अभी तीन महीने पहले ही छुट्टियां काट कर आया था व आने वाले सोलह तारीख को छुट्टी पे जाने वाला था जिसकी ट्रेन में रिजर्वेशन भी हो गई थी। सब कुछ ठीक होने के बाद भी ऐसी घटना सामने आई जो कि जांच का विषय है। हमने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर ली है आगे जांच के बाद जानकारी दी जाएगी।

कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था आरोपी हितेष रंजन

बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश व मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण आरोपी जवान हितेष रंजन ने फायरिंग की। एक दिन पहले भी उसका साथी जवानों से विवाद हुआ था एंव आरोपी जवान विगत कई दिनों से परेशान नजर आ रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मारे गये जवान बिहार एंव पश्चिम बंगाल के है

फायरिंग के घटना में मारे गए तीन जवान बिहार के व एक जवान पश्चिम बंगाल का निवासी था। बिहार से धर्मेन्द्र कुमार, धनजी, राजमणि कुमार यादव एंव पश्चिम बंगाल से राजीव मंडल थे। साथ ही घायल जवान धनन्जय के आर सिंह, धर्मात्मा कुमार व मलय रंजन महाराणा थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएच 30 में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 लोग घायल

0

जगदलपुर। एनएच 30 में आज सुबह करीब 3 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार यात्री बस के चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाने के कारण पलट गई । इस घटना में बस में सवार 25 यात्रियों के घायल होने की बात कही जा रही है, सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया है । मामले के बारे में जानकारी देते हुये कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि महेंद्रा ट्रेवल्स की बस रात को रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली थी। सुबह करीब 3 बजे के लगभग जैसे ही बस आसना के पहले मेटावाड़ा के पास पहुँची  अचानक चालक द्वारा मोड़ में वाहन को कंट्रोल नही कर पाया और पलट गई। इस घटना में बस में सवार 40 यात्रियों में करीब 25 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही 112 डायल की टीम भी मौके पर पहुँची। सभी घायलों को मेकाज ले जाया गया है, फिलहाल घायलों का उपचार मेकाज में जारी है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking डौंडी एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों और पालकों ने जड़ा ताला स्कूल के बाहर जड़ा ताला

0

डौंडी एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों और पालकों ने जड़ा ताला स्कूल के बाहर जड़ा ताला | 300 बच्चे करते है एकलव्य आवासीय विद्यालय में पढ़ाई जिसमे 150 लड़के और 150 लड़किया करती है पढ़ाई |

बता दें कि आवासीय विद्यालय सन 2017 से प्रारंभ हुआ है और उस समय से शिक्षक का अभाव था जो अभी तक चला आ रहा है अब तो हायर सेकेंडरी की भी कक्षाएं शुरू हो गई किन्तु शिक्षकों की कमी को पूरा नहीं किया गया | विद्यार्थियों का कहना है कि जून – जुलाई में स्कूल खुलते है किन्तु अतिरिक्त/संविदा शिक्षक की नियुक्ति अक्टूबर नवम्बर माह में की जाती है | कोरोना काल के पश्चात् जब स्कूल खुला उस समय पुरे विद्यालय में केवल दो ही शिक्षक थे और उन दो शिक्षकों के भरोसे पूरा स्कूल संचालित हो रहा था | कुछ समय पहले भी छात्रों एवं पालकों द्वारा शिक्षकों की मांग की गई थी किन्तु अतिथि शिक्षक के भरोसे स्कूल चला रहे थे अब उनके जाने के पश्चात पुनः पहले जैसी स्थिति निर्मित हो गई |

शिक्षक की तत्काल नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित पालकों ने किया संयुक्त एकलव्य स्कूल डौंडी के सामने धरना प्रदर्शन। SDM प्रेमलता चंदेल, BEO और पुलिस धरना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित पालको को मनाने में लगे हुए है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

पुलिस बल और जनप्रतिनिधियों के साथ आला अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सुकमा में हुए सीआरपीएफ कैंप की घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा बहुत दुखद घटना

0

सुकमा में हुए सीआरपीएफ कैंप की घटना को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बहुत दुखद घटना हुई है 4 जवान इस गोलीबारी में खत्म हो गए हैं चार का बेहतर उपचार के लिए मैं निर्देश दे दिया है इसकी जांच चालू है आला अधिकारियों से मेरी बात हुई है और उन्हें मैंने कहा है कि जो भी घटना से संबंधित तथ्य है उसे सरकार को तत्काल जांच कर दें |

जिलों के प्रवास पर निकलने से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने सुकमा में सीआरपीएफ कैंप में हुई वारदात को लेकर खेद व्यक्त करते हुए कहा कि घटना दुर्भाग्यजनक है। सीएम बघेल ने इस घटना में साथी जवान की गोलियों के शिकार हुए मृतक जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि झीरम कांड की जांच के लिए केंद्र सरकार ने न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था। उसकी रिपोर्ट राज्यपाल अनुसुईया उइके को सौंप दी गई है, इसकी जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से ही ज्ञात हुई है। सीएम ने कहा कि यह सीधे तौर पर मान्य परंपराओं का उल्लंघन है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

सीएम बघेल ने दिखाए तीखे तेवर

सीएम बघेल ने तीखे अंदाज में कहा कि मान्य परंपराओं की बात की जाए, तो राज्य से संबंधित रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाती है, लेकिन यहां पर राजनीति हो रही है। सीएम ने कहा कि झीरम मामले को लेकर पहले से ही भाजपा विवादित रही है, उस पर केंद्र सरकार द्वारा गठित आयोग भी राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपने की बजाय राज्यपाल को सौंप रही है, तो किसी भी मायने में इसे यथोचित नहीं कहा जा सकता।

बस्तर क्षेत्र में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ाने का कार्य सराहनीय -दीपक बैज

0

बस्तर संभाग स्तरीय फुटबाल की विजेता रही एनएफसी बचेली

रंगारंग कार्यक्रम के बीच विजेता टीम को सांसद ने किया पुरस्कार वितरण

नगर वासियों के साथ सांसद दीपक बैज भी थिरके

फुटबाल की लोकप्रियता को बढ़ाने का कार्य जो किया जा रहा है यह सराहनीय है। यह प्रमाण 20 दिनों से चला आ रहा।फुटबाल प्रतियोगिता में संभाग भर की टोमो ने भाग लिया। जो लोकप्रियता को प्रमाणित करता है उक्त बातें सांसद बस्तर दीपक बैज में मुख्य अतिथि के आसन्दी से कही। स्वर्गीय सागर यादव संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर एनएफसी बचेली की टीम रही वहीं दूसरे स्थान पर यंग स्टार जगदलपुर की टीम रही।प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर न्यू स्टार बस्तर एफसी की टीम रही। जिन्हें मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज ने संगीत मय कार्यक्रम के बीच पुरस्कार वितरण किया। सांसद ने सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों की जमकर सराहना की। सांसद ने बस्तर से लेकर राजधानी तक वॉलिंटियर्स के कार्यों की भी प्रशंसा की।

प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे बचेली के अजय

संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब एनएफसी बचेली की टीम के खिलाड़ी अजय को दिया गया वहीं बेस्ट गोलकीपर पवन पारकर बस्तर ,बेस्ट डिफेंडर अजय बचेली बेस्ट मिडफील्डर्स अजय बचेली रहे। जिन्हें पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कई आकर्षक इनाम भी दिए गए।

आर्केस्ट्रा का नगर वासियों ने जमकर लुफ्त उठाया

फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नगर पंचायत के रॉयल क्लब बस्तर के सहयोग से रंगारंग संगीत में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत बस्तर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों दर्शकों ने इस कार्यक्रम का लुफ्त उठाया उड़ीसा से आए कलाकार की गीतों से युवा सहित उपस्थित नगरवासी भी नाचने से अपने आप को रोक नहीं पाए।सभी ने इस आयोजन का जमकर लुप्त उठाया।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेदु, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य, यशवर्धन राव ,आशीष मिश्रा,अनूप तिवारी ,अंकित पारख ,सामुएल नाथ ,चन्द्रभान मिश्रा , तिलक नाग, महेश कश्यप, नरेन्द्र यादव ,राजशेखर तिवारी,सागर बघेल, विनय मिंज, अनिल जायसवाल, शिव सेंगर , महेन्द्र बघेल ,संग्राम सिंह सेंगर, दिनेश बघेल जीवन कश्यप आकाश केरकेट्टा ,अमृत कुजुर, चंदन झा, संदल उपाध्याय, जितेन्द्र साहू, करण , धर्मेंद्र सेंगर सहित,रोहित चंदेल, थलेश बघेल, योगेश बघेल सहित बड़ी सँख्या नगर वासी उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन दीपक वाधवानी, शैलेन्द्र तिवारी, मनीष वर्मा ने किया।

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का पूर्व विद्यार्थीयो द्वारा सम्मान

0

गोवर्धन मोटघरे शिक्षक का पूर्व विद्यार्थीयो द्वारा सम्मान

सेवानिवृत्ति पर शिक्षक का सम्मानअपने 39 वर्षों की शिक्षकीय यात्रा को पूरा करके 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होने पर श्री गोवर्धन मोटघरे का सम्मान ग्राम सोमनी में उनके द्वारा पढ़ाये गए पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। इस आयोजन की ख़ास बात यह थी कि श्री मोटघरे ने अगस्त 1985 से 2005 तक लगभग 20 वर्ष की सेवा सोमनी में दी और वर्तमान में वे शाकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिजलीनगर भिलाई 3 से प्रधान पाठक के रूप में सेवानिवृत्त हुए।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

सम्मान समारोह का आयोजन उनके पूर्व विद्यार्थियों द्वारा किया गया जिनमे करीब 25 विद्यार्थी विभिन्न विभागों में शासकीय सेवक के रूप में पदस्थ है और कई अर्धशासकीय और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्यरत हैं ।

कार्यक्रम में छात्रों ने अपने शिक्षक को स्वर्णीम रथ पर सवार करके पूरे गांव में बजे गाजे के साथ नाचते गाते हुए शोभायात्रा निकाली जिसमे ग्रामीण जान भी सम्मिलित हुए।इसके पश्चात समस्त विद्यार्थीयों ने अपने परिवारजनों के साथ मंच पर जाकर अपने सम्माननीय गुरु का पुष्पहार से स्वागत किया ।इस दौरान कई पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा अपने स्कूली जीवन को याद किया गया।सभी का यह मानना था कि वे श्री गोवर्धन मोटघरे के द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही इस मुकाम पर पहुंचे है और उन्ही के द्वारा पढ़ाये गए अनुशासन की पाठों का आज भी अनुसरण कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

उनके द्वारा पढ़ाये हुए छात्रों में चंद्रदेव वर्मा बीजापुर जिले में थानेदार है तो प्रवीण हनुमंता कृषि विभाग में एडिशनल डायरेक्टर है मनोज वर्मा प्रशांत वर्मा योगेश वर्मा और थानेश्वर पटेल भारतीय सेना में है वही रविन्द्र भारतीय श्याम कश्यप शमशेर अली पोखराज वर्मा शिव वर्मा और प्रियंका बंछोर छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे है ।अमरनाथ यादव रेल्वे में है तो राजू वर्मा सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।गणेश जंघेल एक्सिस बैंक में मैनेजर है इसके अलावा महेश्वरी यादव परमेश्वरी यादव पूनम मण्डावी रीता रानी वर्मा, गिरीश ठाकुर सुनील सपहा धनेश निर्मलकर मिथलेश यादव शिक्षा विभाग में कार्यरत है तो बिसेन वर्मा स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे है।अन्नपूर्णा यादव और गिरिजाशंकर यादव नवोदय विद्यालय में शिक्षक है। वही डॉक्टर बालमुकुंद वर्मा ग्राम में चिकित्सक है ईश्वरी वर्मा वकालत के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे है लेखराम वर्मा संदीप वर्मा लूणकरण यादव चन्द्रशेखर वर्मा महेन्द्र चौहान रूपसिंह वर्मा गजानंद वर्मा विभिन्न स्थानीय उद्योगों में कार्यरत है रामचंद्र यादव और प्रदीप हनुमंता कृषि और स्वरोजगार के माध्यम से समाज सेवा कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कार्यक्रम में गोवर्धन मोटघरे ने अपने शिक्षकीय जीवन और सोमनी में बिताएँ अपने समय को याद किया साथ ही शानदार आयोजन के लिए अपने सभी विद्यार्थियों का आभार जताया।अंत में कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजित होने पर सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS