City Media - Page 1359 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1359

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल बिहार के दल से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं

0

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आया है बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दल का आत्मीयता से स्वागत करते हुए पूरे दल को किया प्रोत्साहित

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने बिहार के दल को आमंत्रित करने गए थे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने बिहार राज्य से छत्तीसगढ़ में आयोजित दूसरे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने आए उरांव जनजाति के पारंपरिक कर्मा नृत्य दल का आत्मीयता से स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी एवं उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया |

विदित हो की छत्तिसगढ में राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रिय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बिहार गये थे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी, संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा जी, संस्कृति विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी एवं संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर से मिलकर आदिवासी नृत्य दल को आमंत्रित किया था जिसपर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने दल भेजने के निर्देश संस्कृति विभाग के अधिकारियों को दिए थे इसी तारतम्य में बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल रायपुर पहुंचा है |

बिहार राज्य के उरांव जनजाति का पारंपरिक कर्मा नृत्य दल ने इस आत्मिक स्वागत के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का आभार व्यक्त किया तथा संस्कृति विभाग की ओर से उन्हें पुनः बिहार आमंत्रित किया |

प्रदेश सरकार और कांग्रेस के परस्पर विरोधाभासी बयान धान ख़रीदी से बचने की साजिशाना कोशिश : भाजपा किसान मोर्चा

0

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बालोद ने धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार के ढुलमुल रवैए पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि घोर किसान-विरोधी प्रदेश सरकार इस बार फिर किसानों का धान ख़रीदने से बचने के लिए बहानेबाजी, षड्यंत्र और प्रलाप करके आनाकानी पर आमादा है जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस के नेताओं के परस्पर विरोधाभासी बयान साफ़ करते हैं कि धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस नेता एक बार फिर रोना-धोना मचाने लगे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

साहू ने आगे कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धान ख़रीदी को लेकर केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ झूठ फैलाते हैं तो उनकी ही सरकार के प्रवक्ता व मंत्री अपने दम पर धान ख़रीदी की बात करते हैं। प्रदेश के किसानों के हितों की चिंता कर केंद्र सरकार ने इस वर्ष जब 60.65 लाख मीटरिक टन चावल केंद्रीय पूल में लेने की सहमति दे दी तो प्रदेश सरकार और कांग्रेस अब उसना चावल के नाम पर रोना-धोना मचाने लगी है। साहू ने कहा कि जब भाजपा ने ख़रीफ़ सत्र की शुरुआत के साथ जुलाई में ही प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर धान ख़रीदी के तमाम इंतज़ाम दुरुस्त करने और बारदानों की पर्याप्त ख़रीदी कर लेने के लिए आग़ाह कर दिया था तो प्रदेश सरकार ने समय रहते इस दिशा में पहल क्यों नहीं की? अब बारदानों की आपूर्ति को लेकर प्रदेश सरकार अपना दोष किस पर मढ़ रही है? अपनी विफलताओं का ठीकरा हर बार दूसरों के सिर फोड़ने की बुरी लत से प्रदेश सरकार और कांग्रेस बाज आए।लक्ष्य के अनुरूप 5 लाख 25 हजार गठान की आवश्यकता होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

सेंट्रल पुल से जो बारदाना प्रदान की जाएगी उसके लिए जूट कमिश्नर ने जानकारी दे दी है। सेंट्रल पुल के अतिरिक्त राज्य को स्वयं 3 लाख गठान की व्यवस्था करनी है परंतु राज्य सरकार द्वारा मात्र 48 हजार गठान हेतु सितंबर में टेंडर निकाला गया जो बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसी स्थिति में अपनी नाकामी छुपाने भूपेश सरकार तरह तरह के बयान बाजी और हथकंडे अपनाते रहती है जो अत्यंत निंदनीय है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष साहू ने बारदानों को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस प्रवक्ताओं के परस्पर विरोधाभासी बयान धान ख़रीदी को लेकर प्रदेश सरकार और कांग्रेस की बदनीयती ज़ाहिर कर रहे हैं। एक ओर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व मंत्री मो. अक़बर दावा कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार धान ख़रीदी के लिए बारदाने की कमी नहीं होने देगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता बारदानों की कमी नहीं होने देने की बात कर रहे हैं तो कांग्रेस के प्रवक्ता भाजपा को बारदाने के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की बचकानी सलाह दे रहे हैं। बारदानों की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार का दायित्व है तो फिर कांग्रेस ने अपनी प्रदेश सरकार पर तमाम इंतज़ाम दुरुस्त करने का दबाव क्यों नहीं बनाया? साहू ने कहा कि बदनीयती और कुनीतियों के चलते कांग्रेस और प्रदेश सरकार के बयानों को इसीलिए प्रदेश की जनता क़तई गंभीरता से नहीं लेती क्योंकि प्रदेश की जनता जान चुकी है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार काम नहीं करती बल्कि झूठ का रायता ही फैलाती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली से डौंडी जा रही बाजार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई

0

दल्ली डौंडी मार्ग में मनकुंवर के पास बाजार गाड़ी क्रमांक CG 24 J 5105 दल्ली से डौंडी जा रही थी स्टेरिंग लॉक होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन में सवार वाहन मालिक शंकर भाऊ एवं ड्राइवर सुनील यादव निवासी दल्ली राजहरा के अलावा एक अन्य व्यक्ति जिसे साधारण चोट आई है | घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए डौंडी शासकीय अस्पताल ले जाया गया है | मौके पर पुलिस पहुंच चुकी थी | वाहन पलटने से गाड़ी में रखा सामान रोड में बिखर गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चंद्रशेखर शेखर आज़ाद वार्ड के महिला समूह द्वारा राशन दुकान में निशुल्क चावल के बदले लिया गया शुल्क….

0

ज्ञात हो कि इन दिनों राशन दुकान संचालन कर्ताओं की अनियमितता व अभद्रता चरम सीमा पर है, वैसे ही मामला जगदलपुर चंद्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक41 के राशन दुकान संचालन करता महिला अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की है, समूह को दुकान आबंटन हुए विगत 3 वर्षों से राशन दुकान संचालन किया जा रहा है। किंतु इन 3 वर्षों में वार्ड की जनता तथा कार्ड धारी समूह के निराशाजनक व्यवहार से परेशान है। विगत 20 /10/ 2021 को एक शिकायत पत्र जिला खाद्य अधिकारी जगदलपुर को कार्ड धारी द्वारा दिया गया जिसमें निशुल्क चावल वितरण के पैसे लेकर बेचने का उल्लेख है।वह लगातार विगत 3 वर्षों से रविवार के दिन राशन दुकान धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए बंद रखा जाता है। जिससे कार्ड धारी प्रभावित हैं। चुंकि गरीब परिवार का रविवार के दिन ही छुट्टी होता है, और राशन के लिए समय मिल पाता है ।किंतु यहां रविवार सोमवार लगातार दो दिनों तक दुकान बंद कर दिया जाता है। जिससे वार्ड वासियों को खासी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और जब अपनी असुविधा की शिकायत कार्ड धारी अधिकारियों से करते हैं। तो बौखलाए महिला समूह के सभी सदस्य रात्रि के समय में शिकायतकर्ता के घर पहुंच कर अभद्रता से गंदी गालियां देते हुए उनके उनके परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करने में उतारू हो जाते हैं। फर्जी आरोप लगाकर तथा झूठे केस फसाकर जेल भेजने की धमकी भी दी जाती है। शिकायतकर्ता के परिवार से झगड़ा लड़ाई की जाती है ।

इनके उपर राजनीतिक शह होने की वजह से पूर्व में भी राशन दुकान बंद करके राजनीतिक आयोजन में शामिल होना पाया गया है ,जिसकी शिकायत फूड अधिकारी से की गई थी,क्योंकि स्थानी चंद्रशेखर आजाद वार्ड के महिला अन्नपूर्णा स्व. सहायतासमूह अध्यक्ष प्रमिला कश्यप व समूह के सभी पदाधिकारियों ने राजनीतिक पार्टी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रखी है। जिसके बदले दबंगई कर मनमाने ढंग से दुकान संचालन किया जाता है ।तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि महिला समूह की मंशा में शामिल नजर आते हैं क्योंकि जब उच्च राजनीतिज्ञ जगदलपुर आते हैं ।तो समूह की महिलाएं रैली में शामिल होकर उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य समझती है। जिसके लिए दुकान बंद करके राजनीतिक आयोजन में शामिल होते देखा गया है। जिससे जनप्रतिनिधियों की खास व चहेती बनी हुई है ।चाहे इस वजह से भी वार्ड की जनता की कोई नहीं सुनता दबंगई वह झगड़ालू प्रवृत्ति की वजह से कार्ड धारी शिकायत करने में कतराते हैं। और जिसने भी शिकायत किया उनके साथ झगड़ा लड़ाई कर उसे झूठे केस में फंसाने की साजिश की धमकी दी जाती है ।जिससे वार्ड की जनता उक्त महिला समूह के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध है।

लगातार शिकायत विगत 6 माह से आ रही थी किंतु जो भी शिकायत करने जाएंगे तो समूह के द्वारा झगड़ा लड़ाई वह अभद्रता किया जाता है। और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है ।जबकि ऐसा वाकया पहले भी वार्ड के लोगों के साथ में हो चुका है ।और फर्जी आरोप लगाकर वार्ड के लोगों को पुलिस थाना में महिला होने का हवाला देकर शिकायत किया जाता रहा है ।जिसंकी आढ़ लेकर वार्ड में भी ग्रुप बनाकर दबंगई किया जाता है। अनियमितता चरम सीमा पर है जिले भर में चंद ऐसे राशन दुकान है ,जहां इन दिनों काफी शिकायत मिल रही है, महामारी कोरोना काल को देखते हुए, राज्य सरकार व शासन प्रशासन के द्वारा गरीब परिवारों के लिए निशुल्क चावल वितरण प्रणाली आदेश जारी कर रखा है। जिससे अनेकों गरीबों को लाभ मिल रहा है।इस गंभीर विषय को लेकर उचित कार्रवाई के लिए जिला खाद्य अधिकारी को अभ्यस्त आवेदन किया गया है, देखना यह है कि खाद्य विभाग की ओर से कार्यवाही कब तक होती है और वार्ड की जनता उचित कार्रवाई का इंतजार भी कर रही है ।उक्त महिला समूह की शिकायत जिला प्रशासन बस्तर जगदलपुर वह पुलिस अधीक्षक बस्तर से भी की गई है।

आगे और खुलासा करेंगे अगले अंक में…………….

मां के कलेजे के टुकड़े को 1 घंटे में लौटाया सिटी कोतवाली थाना प्रभारी जगदलपुर

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर पुलिस जनता के साथ मिलकर बेहतर काम कर रही है हमेशा ही उन कामों करती है जो काम बहुत कठिनाई पूर्ण होता है लेकिन पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के नेतृत्व में सभी अधिकारी बेहतर काम कर रहे हैं आज ही एक मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर में आया जहां पार्टी में गए मां-बाप के साथ एक 4 साल का बच्चा किसी प्रकार से बाहर निकला और घूमते घूमते गायब हो गया जब मा को पता चला कि उनका बच्चा नहीं दिख रहा तुरंत सिटी कोतवाली जगदलपुर मां-बाप पहुंचे बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई सिटी कोतवाली एमन साहू की टीम हरकत में आई और 1 घंटे के अंदर उनके कलेजे के टुकड़े को ढूंढ कर उन्हें सौंप दिया उनके कलेजे के टुकड़े मिलने के बाद उन्होंने बस्तर पुलिस और ऐमन साहू पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा का दिल से धन्यवाद किया वही पार्षदों यशवर्धन राव ने बताया कि हमेशा ही बस्तर पुलिस बेहतर काम कर रही है इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं जिस प्रकार से पुलिस काम कर रही है आने वाले समय में जनता और पुलिस एक साथ मिलकर बेहतर काम करेगी आज जिस प्रकार से बस्तर पुलिस ने काम किया है जगदलपुर की जनता हमेशा ही बस्तर पुलिस के साथ खड़ी है |

राजा सशक्त दावेदार कहीं कर न दें कांग्रेस का बंटाधार, स्थानीय बोली में लोगों को कर रहे संबोधित

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र का जगदलपुर विधानसभा जोकि अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है और इस सीट से मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सामान्य वर्ग से जुड़े कई लोगों की उम्मीदें जगी है कि इस चुनाव में भाजपा से प्रत्याशी हों जिसमें कमलचंद भंजदेव, किरण देव, श्रीनिवास राव मद्दी, संजय पांडे ,सूरेश गुप्ता व दर्जनों शामिल हैं जिसमें स्थानीय बोली के जानकार व राजपरिवार से गहरा नाता रहने के कारण कमलचंद भंजदेव सशक्त दावेदार हो सकते हैं। कमलचंद भंजदेव जिस प्रकार गांव-गांव में धर्मांतरण को लेकर जो माहौल बना रहें जिसमें मांझी चालकियों को जोड़ रहें हैं। उसके साथ बस्तर दशहरा के मार्मिक पहलों का चित्रण कर निष्ठा अपनी ओर कर रहें हैं उसके अनुसार वह भावनाओं के अनुसार कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर सकते हैं। जगदलपुर अनारक्षित सीट में यदि गड़बड़ी होती है तो इससे बस्तर लोकसभा के साथ कांकेर क्षेत्र में भी कांग्रेस पार्टी का बंटाधार हो सकता है।

पंद्रह वर्षों बाद कांग्रेस की झोली में सीट

छत्तीसगढ़ नया राज्य बनने के बाद 3 वर्ष तक कांग्रेसी विधायक स्व.झितरु बघेल विधायक थे। उसके बाद भाजपा से सुभाऊ राम कश्यप पांच साल तथा संतोष बाफना दस वर्ष तक विधायक रहें। 2018 के चुनाव में संतोष बाफना को कांग्रेसी रेखचंद जैन ने लगभग 27हजार वोटों से हराया। कांग्रेस में जैन के साथ राजीव शर्मा,जतीन जयसवाल सहित अन्य भी दावेदार होंगे यदि कांग्रेस ने यदि टिकट वितरण में चुक किया तो यह सीट हाथ से खसक सकती है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे कुसुमकसा की बालिकाएं

0

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता दिनांक 28/10/21 से 31/10/21 को कोंडागांव में आयोजित होंगे ,जिसमे दुर्ग संभागीय दल में शास उच्च माध्य वि कुसुमकसा की तीन बालिकाओं कु लावण्या पिता जगदीश यादव, कु देविका पिता मन्नू लाल तथा कु नैना पिता श्याम सिंह का चयन टेबल टेनिस के लिए हुआ है।

आज टीम के प्रस्थान के पूर्व शाला के प्राचार्य त्रिनाभ मिश्रा ने इन खिलाड़ियों तथा व्यायाम अनुदेशक लक्ष्मण गुरुंग शुभकामनाएं देकर बच्चो के मनोबल बढ़ाते हुए कहा

” मंजिल तो मिल ही जायेगी भटकते ही सही,
गुमराह तो वो है जो घर से निकलते ही नहीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

मिश्रा जी टेबल टेनिस के अच्छे जानकार भी है जो लगातार इस खेल के तकनीक को बच्चों के साथ खेल कर सिखाते है। आज परिणाम सामने है। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिल सुथार ने शाला से लगातार राज्य स्तर पर चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इन खिलाड़ियों और प्रभारी शिक्षकों को बधाई दी।

पूर्व खेल प्रभारी आर के आवड़े ने चयनित खिलाड़ियों को पोडियम पर कब्जा करने के टेक्निक्स पर चर्चा कर उन्हे बधाई दी। अशोक सिन्हा द्वारा खेल की चंचलता और चपलता के संबंध में प्रोत्साहित किए। ओ पी वर्मा ने क्षेत्रीय वातावरण में अनुकूलन बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

व्याख्याता टी एस पारकर ने बताया कि डोंडी ब्लॉक से पहली बार टेबल टेनिस टूर्नामेंट में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया।जिससे शाला तथा ग्राम में खुशी का माहौल बना हुआ है। ग्राम सरपंच शिवराम सिंदरामे तथा नितिन जैन ने खेल में जौहर दिखाने वाले इन बालिकाओं को उनकी उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शाला के व्याख्याता एस यादव, एम जॉर्ज,गीता गुप्ता, उमा त्रिपाठी, इंद्राणी मुखर्जी, सी सक्सेना, सी सुधाकर, जे साहू एवम समस्त स्टाफ ने विजय की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संकुल केंद्र भोंड के बच्चों ने किया शैक्षिक भ्रमण

0

शैक्षिक भ्रमण कहने का तात्पर्य जहाँ पर छात्र खुले वातावरण में शिक्षा को अपने व्यक्तिगत अनुभवों से परिभाषित करते है शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे – इतिहास , विज्ञान शिष्टाचार और प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जान सकते है इसके अतिरिक्त छात्रों में समूह में रहने की प्रवृति , नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है। महात्मा गाँधी जी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अंतर्गत गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर संकुल केंद्र भोंड के समस्त स्कूली बच्चों को शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया गया जिसका प्रारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश राम बघेल जी के साथ संकुल समन्वयक लखेराम बिसाई जी ने जनपद प्राथमिक शाला भोंड से किया।

बच्चे कतारबद्व होकर गड़बो नवा छत्तीसगढ़,बाल देवो भव, लक्ष्य एक बस्तर श्रेष्ठ, के नारे लगाते हुए हस्तशिल्प केंद्र सरगीगुड़ा पहुँचे जहाँ पर बच्चों ने जाना की हस्तशिल्प क्या है और कितने प्रकार के हस्तशिप कला है वहाँ पर कलाकृति बनाने वाले दसरथ विश्वकर्मा जो की सह परिवार पिछले 40 वर्षो से लकड़ी, पत्थर एवं लोहा की आकृतिया बनाकर अपना जीवन निर्वहन कर रहे है उनकी जीवनी के बारे में बच्चों ने जाना उसके पश्चात बच्चे भ्रमण करते हुए प्राथमिक साला सरगीगुड़ा से जीआई पंचायत पहुँचे जहाँ पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कलाकृति देखे और रामनाथ कश्यप जी से मुलाकात किया जो की जी आई पंचायत के मुख्य शिल्पकार है बच्चों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे वे बस्तर की संस्कृति को बचाकर बस्तर का नाम रोशन कर रहे हैं। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का समापन ग्राम भोंड के आदर्श गोठान में किया गया जिसमें बच्चों ने जाना की केंचुआ खाद या वर्मीकम्पोस्ट (Vermicompost) क्या होता है,कैसे बनता है इसके क्या लाभ है और केंचुआ खाद पोषण पदार्थों से भरपूर एक उत्तम जैव उर्वरक है। यह केंचुआ आदि कीड़ों के द्वारा वनस्पतियों एवं भोजन के कचरे आदि को विघटित करके बनाई जाती है। साथ ही सोलर पैनल कैसे कार्य करता है उसके क्या लाभ है बच्चे जानकर काफी उत्साहित हुए। समापन कार्यक्रम में हाई स्कूल प्राचार्य चरण कश्यप, संकुल समन्वयक लखे राम बिसाई माध्यमिक शाला एच एम,सी. एम. दास, जनपद प्राथमिक शाला प्रधान पाठक उमा तिवारी,शिक्षक संतोष बघेल, शिक्षण सेवक प्रेम सागर ठाकुर, दामू भारद्वाज,अर्चना इक्का, अंजू कश्यप, हीरादई बघेल, गायत्री साहू, दीपिका मिंज, मंगलू बघेल, दिनेश कंवर, सतीश श्रीवास्तव रसोईया सफाई कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

महिला समिति के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी कर लाखों रूपए वसूलने वाली महिला अपने साथियों सहित गिरफ्तार

0

बोधघाट पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फर्जी समिति का हुआ खुलासा

जगदलपुर – महिला समिति के माध्यम से जरूरतमंदों को प्रति माह एक निश्चित राशि दिलाने का वादा कर नयापारा आड़ावाल निवासी सेफाली राय द्वारा करीब दर्जनों लोगों से करीब 65 लाख 23 हजार रूपये अपने पास जमा कराये। लेकिन वादा अनुसार इन समिति के सदस्यों को उनकी राशि समय पर वापस नहीं करने एवं मांगने पर गाली-गलौच एवं धमकी देने और पैसा वापस करने से मुकर जाने पर पीडि़त समिति सदस्य मोहम्मद इशरार कुरैशी निवासी राजापारा आड़ावाल की शिकायत पर थाना बोधघाट ने कार्यवाही करते हुए सेफाली राय एवं उनके साथ षड़यंत्र में शामिल दीलिप राय, अमन राय एवं अंकित राय को आईपीसी की धारा 420, 406, 120 बी के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। बोधघाट थाना से मिली जानकारी के अनुसार सेफाली राय द्वारा एक समिति गठित कर लोगों को

प्रलोभन दिया गया कि प्रति माह राशि जमा करने पर तुम्हे हर माह 10 से 55 हजार रूपये की आवक होगी। सेफाली राय द्वारा दिए गए जानकारी के आधार पर दर्जनों लोगों ने जिसमें सपना राय द्वारा 12 लाख 66 हजार 466 रूपए, सुनिता जैन द्वारा 3 लाख 86 हजार, श्रीमती रेखा ठाकुर द्वारा 6 लाख 33 हजार 850 रूपए इसी प्रकार कुल 12 लोगों ने करीब 65 लाख 23 हजार 741 रूपए जमा किए। लेकिन निश्चित अवधि बीत जाने के बाद भी समिति संचालक सेफाली राय द्वारा इन समिति सदस्यों को इनकी राशि वापस नहीं की गई। बार-बार पैसा मांगने के बावजूद राशि वापस नहीं देने एवं सेफाली राय के साथ दीलिप राय, अमन राय, अंकित राय के द्वारा समिति सदस्यों को पैसा नहीं देने एवं जान से मारने की धमकी देने के बाद मजबूर होकर इन सभी लोगों ने बोधघाट थाने में इस मामले से संबंधित रिपोर्ट दर्ज कराई मामले की गंभीरता को देखते हुए बोधघाट पुलिस ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है एवं कार्यवाही करते हुए आरोपी सेफाली राय सहित बाकी लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर सीटू का धरना-प्रदर्शन।

0

लौह अयस्क खान समूह राजहरा मे कार्यरत ठेका श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सीटू के नेतृत्व मे सैकड़ों श्रमिकों ने माइंस आफिस गेट पर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि माइंस मे लगभग 60 ठेकों मे 1900 श्रमिक नियोजित हैं। लेकिन सभी ठेकों मे श्रमिकों को मिलने वाले लाभ व सुविधाएं एक समान नहीं हैं। अधिकांश ठेकों मे श्रम कानूनों, व माइंस एक्ट का खुलेआम उलंघन कर श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।यूनियन का मानना है कि इस शोषण मे खदान के जिम्मेदार अधिकारियों की सहमति है। इसलिए यूनियन ने खदान प्रबंधन के खिलाफ चरणबद्ध आन्दोलन करने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के तहत आज पहले चरण के आन्दोलन की शुरुआत की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

धरना प्रदर्शन मे उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि आज खदानों का 70% उत्पादन ठेका श्रमिकों के भरोसे हो रहा है। बडी संख्या मे नियोजित ठेका श्रमिकों का नियमानुसार, वेतन भुगतान तक नहीं हो पा रहा है। हर ठेके मे अलग अलग आपरेटिंग अथॉरिटी होने से समस्याओं के निराकरण मे सिर्फ समय की बरबादी होती है।हजारों ठेका श्रमिकों को मेडिकल जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रखा गया है। इसके लिए बनाई गई कमेटी सिर्फ़ कागजों तक ही सीमित रह गई।इसी तरह भत्तों मे समानता लाने के लिए प्रस्तावित कमेटी वर्षों बाद भी अस्तित्व में ही नहीं आ सकी। भारी असमानता के बीच अधिकांश ठेकों मे रात्रि पाली भत्ता,फ्री केन्टीन कूपन, नहीं दिया जा रहा है। उन्होनें कहा कि ओवर बर्डन, एवं ओर एक्सवेसन के श्रमिकों को हाई पावर कमेटी का वेतन दिया जाए तथा अन्य श्रमिकों का खदान स्तर पर वेतन समझौता किया जाए। प्रबंधन ठेका मजदूरों के मामले में टालमटोल की नीति अपना रहा है। यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि खदान श्रमिकों की सभी समस्याओं के केन्द्रीयकृत निराकरण के लिए ठेका प्रकोष्ठ का गठन करवाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसलिए आन्दोलन की यह प्रमुख मांग है । उन्होनें आगे कहा कि कानून का पालन करते हुए प्रबंधन को यह सुनिश्चित करना होगा कि,सभी श्रमिकों को समय पर वेतन भुगतान, वेतन पर्ची, अतिरिक्त वेतन भुगतान,ग्रेज्युटी,रजिस्ट्रेशन इत्यादि हो।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि ठेका श्रमिकों की हाजिरी, पी एफ ,इत्यादि में कई ठेकों मे भारी गडबडी की जा रही है । इसी तरह खदानों मे ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा की अनदेखी कर मजदूरी की जान जोखिम मे डाली जा रही है।खदानों मे चलने वाले ठेका वाहनो की जांच केवल कागजों तक ही सीमित है। इन सब गडबडियों की नियमित शिकायतें होने के बावजूद अधिकारी कोई भी कार्यवाही नहीं करते हैं। जाहिर है अधिकारियों का कुछ न कुछ स्वार्थ जरूर है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उपरोक्त मांगो पर मुख्य महाप्रबंधक खदान को ज्ञापन सौपा गया तथा सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आगे चरणबद्ध आन्दोलन और बडा व तेज होगा।जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी ।आज के धरना प्रदर्शन मे बडी संख्या मे ठेका श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS