City Media - Page 1360 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1360

दल्लीराजहरा में इलेक्ट्रिक रेल लाइन का किया गया सफलतापूर्वक विस्तारीकरण

0

दल्लीराजहरा में इलेक्ट्रिक रेल लाइन का सफलतापूर्वक विस्तारीकरण किया गया है जिसके तहत बालोद से दल्लीराजहरा तक की दुरी का ट्रायल किया गया | उम्मीद है नगरवासियों को बहुत जल्द दुर्ग से दल्लीराजहरा प्रदुषणरहित इलेक्ट्रिक ट्रेन का फायदा मिल पायेगा |

मरोदा से दल्ली-राजहरा तक ट्रैक करीब 63 साल पुरानी है। इसमें अभी तक डीजल इंजन से पैसेंजर ट्रेन और गुड्स ट्रेनों का मूवमेंट किया जाता रहा है। अभी भी डीजल इंजन से ही यहां काम लिया जा रहा है। लाइन के विद्युतिकरण से ट्रेनों की गति बढ़ने और गुड्स ट्रांसपोर्ट में आसानी होने की उम्मीद है। साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा के लिहाज से यह एक अहम कदम होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – जुआ सट्टा के विरुद्ध अभियान के तहत 03 सटोरिये गिरफ्तार

0

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में जुआ सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा में आज दिनांक 29.10.2021 को मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी (01) मधु नेपाली पिता चन्द्र बहादूर उम्र 62 वर्ष निवासी वार्ड क्र.05 256 चौक राजहरा, (02) संजय कुमार पिता केशव देवांगन उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड क. 20 गांधी चौक राजहरा एवं (03) प्रेमलाल सतनामी पिता लगनू सतनामी उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 18 पुराना बाजार राजहरा को सट्टा पट्टी लिखते पाये जाने से उसके कब्जे से क्रमश. 105000, 1060 रू0 एवं 1120 रू0 तथा सट्टा पट्टी जप्त किये जाने पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 341, 342, 343/2021 धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपीगण आदतन अपराधी है जिस पर अंकुश लगाने हेतु पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजपत्रित अधिकारियों के प्रभार बदले, दिवाली बाद एसएचओं का नंबर?

0

जगदलपुर। पुलिस अधीक्षक बस्तर जीतेंद्र सिंह मीणा ने पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों के प्रभार में आमूलचूल परिवर्तन किया है, अब निरीक्षक सहित कई थाने स्तर के अधिकारी-कर्मचारियों को हटाया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक मीणा ने दिपावली पर्व के पूर्व जिस प्रकार राजपत्रित अधिकारियों के आनन-फानन में प्रभार बदल कर फुलझड़ी छोड़ी है जिसके बाद थानों में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों का कहना है कि दिपावली पर्व बाद बड़ा धमाका कर सकते हैं। ज्ञात हो कि पुलिस कांफ्रेंस में पुलिसिंग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ा संदेश दिया है जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहें हैं कि बड़े पैमाने पर तबादले किए जा सकते हैं।

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया से मुलाकात कर दी शहर विकास की जानकारी

0

सौजन्य मुलाकात कर दी दिपावली की अग्रिम शुभकामनाएं

नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने दिया आश्वासन शहर विकास के लिए नहीं होने दी जाएगी राशि की कमी |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के मंत्री माननीय शिव डहरिया जी से मुलाकात की एवं उन्हें शहर में चल रही परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी इस कड़ी में उन्होंने शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए इतवारी बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स,प्रगति पथ,अमृत मिशन,शहर के सौंदर्यीकरण, मार्गों के चौड़ीकरण एवं डिवाइडर और लाइट लगाने,गंगामुंडा तालाब सौंदर्यीकरण,बस स्टैंड कांप्लेक्स,सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, एवं शहर के विभिन्न वार्डों में पुल पुलिया निर्माण नाली निर्माण कार्य एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी दी |

इस अवसर पर माननीय मंत्री शिव डहरिया जी ने आश्वासन दिया की जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप धन की कमी नहीं होने दी जाएगी इस अवसर पर उन्होंने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन से शहर विकास के प्रस्तावों को जल्द से जल्द भेजने को कहा जिससे की शहर विकास की परियोजनाओं को जल्द मंजूरी दी जा सके |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी को दिपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शहर विकास के विभिन्न कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया |

निगम सौंदर्यीकरण में व्यस्त, वार्डवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

0

आज जवाहर नगर वार्ड के नागरिकों ने सैकड़ों की संख्या में “वार्ड पार्षद धनसिंह नायक के नेतृत्व में वार्ड की समस्याओं को लेकर रैली निकाली ! वार्ड वासियों के साथ रैली में नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ,भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं अन्य पार्षद मौजूद थे !

विदित हो कि धनसिंह नायक द्वाराह पूर्व में भी दो बार नगर निगम एवं कलेक्टर को अपने वार्ड की समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से रैली निकालकर अवगत कराया था !

परंतु ज़िम्मेदार लोगों के द्वारा कोई भी कार्यवाही आज दिनांक तक नहीं की गई !

सैकड़ों की संख्या में लोग वार्ड की समस्याओं को एक तोरण के माध्यम से बाँध कर कंधे में रखकर रैली निकाली ! महिलाएँ अपने सर पर गुंडी लेकर आयी हुई थी! राज्यपाल महोदय के नाम लिखे ज्ञापन को कलेक्टर कार्यालय में मौजूद डिप्टी कलेक्टर को पुलिस बल की मौजूदगी में सौंपा गया !

नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि भाजपा पार्षदों के साथ गंदी राजनीति हो रही है ! उनके वार्डों में विकास के काम रोक दिए गए हैं ! निगम सौंदर्यीकरण में व्यस्त है मूलभूत सुविधाएँ और समस्याओं से किसी को लेना देना नहीं है ! सौंदर्यीकरण की चकाचौंध में जनता की आवाज़ दब गई हैऔर जब जनता अपनी माँग को लेकर प्रदर्शन करती है तो कोई भी ज़िम्मेदार पदाधिकारी उनका ज्ञापन लेने के लिए भी मौजूद नहीं रहता है ! ज़िम्मेदार अधिकारी इतने व्यस्त है की उनके पास जनता की परेशानी सुनने का भी वक़्त नहीं है ! यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है !

नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि लगातार धनसिंह नायक के द्वारा जनता के सहयोग से आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा है ! १०० से अधिक ज्ञापन उनके द्वारा दिए गए हैं परंतु गंदी राजनीति के चलते उनके वार्ड में किसी भी प्रकार का काम नहीं किया जा रहा है ! सदन में सत्ता पक्ष के द्वारा वादे तो किए जाते हैं परंतु वो सिर्फ़ कागज़ी और राजनीतिक होते हैं ! ग्राउंड पर कोई भी काम नहीं किया जा रहा है ! यदि इस बार भी भाजपा पार्षदों के वार्ड में कार्य नहीं होगा तो निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा !

वार्ड के पार्षद धन सिंह नायक ने कहा है कि उनके द्वारा बार बार अपने वार्डों की समस्या से महापौर आयुक्त और कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से और मौखिक रूप से भी कई बार अवगत कराया जाता रहा है , परंतु कुंभकर्णी नींद में डूबी नगर सरकार के पास जनता की समस्याओं के लिए वक़्त नहीं है !मूलभूत समस्या जैसे पानी, सड़क,नाली राशन दुकान हेतु ,PDS गोदाम निर्माण ,मांगलिक भवन में भ्रष्टाचार और मतदाता सूची में सुधार ऐसे अनेक कार्य जो निगम को करने हैं ,नहीं किए जा रहे हैं ! निगम इस बार भी अगर उनके काम में ध्यान नही देगा तो अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे !

रैली में भाजपा पार्षद दल के सचेतक राजपाल कशेर आलोक अवस्थी ,महेंद्र पटेल मोतीराम बघेल संभु नाग शशिनाथ पाठक ,गणेश काले ,तेजपाल शर्मा आनंद झा बबलू दुबे,दिलीप झा सतीश बाजपेई किशन सेठिया एवं सैकड़ों की संख्या में वार्ड वापसी उपस्थित थे !!
संजय पाण्डेय नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम जगदलपुर

भारतीय मजदूर संघ ने भारत सरकार के विनिवेशीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

0

आज दिनांक 28 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ ने देश भर में जिला मुख्यालयों में भारत सरकार के विनिवेशीकरण, निजीकरण और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उसी तारतम्य में बालोद जिले में भी जिला भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम राजहरा तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया, उपरोक्त कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों के अलावा खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ, सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने कहा की आज भारतीय मजदूर संघ ने सरकार के देश विरोधी और श्रमिक विरोधी नीतियों, विनिवेशीकरण, निगमीकरण, निजीकरण की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है मुश्ताक अहमद ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमो, बीमा,बैंक, पोस्ट आफिस,

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

डिफेंस, रेलवे,कोल, स्टील आदि सेक्टर की भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध ईकाईयों द्वारा भी प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। और उसके साथ सार्वजनिक क्षेत्र का विनेवेश, निजीकरण, मुद्रीकरण, निगमीकरण, एवं रणनितिक बिक्री रोकने की मांग की गई है। इसके अलावा एफडीआई कैप की वृद्धि रोकना , बैंक, बीमा,सार्वजनिक क्षेत्र के विलय पर रोक, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन में बदलाव, कोयला क्षेत्र के व्यासीकरण पर रोक , सार्वजनिक उपक्रमो का पुनरूद्धार,बीपीसीएल के विनीशक पर रोक , आदि की मांग की गई है। भारतीय मजदूर संघ के केन्द्रीय कार्यसमिती द्वारा अगस्त में हुई बैठक में इस आंदोलन का निर्णय लिया गया था।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एमपी सिंह, राजहरा खदान शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती , नीलेश श्रीवास्तव, संदीप कुमार, विष्णु राम, जितेंद्र कुमार, विवेक पांडे, भीमसेन, अर्जुन, भोमोन्द्र, अजहरुद्दीन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वेतन समझौते के संदर्भ में संयुक्त खदान मजदूर संघ के महासचिव कमलजीत सिंह मान ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

0

दिनांक 21 एवं 22 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली में आयोजित सेल में कार्यरत लगभग 56000 कर्मचारियों के लंबित वेतन समझौता हेतु एन जे सी एल की बैठक आयोजित की गई थी । इस बैठक में लगभग 58 माह के इंतजार के बाद एक सम्मानजनक वेतन समझौता किया गया । बैठक में लंबी चर्चा हुई इस चर्चा के पूर्व प्रबंधक एवं सभी श्रमिक संगठनों के कोर ग्रुप की बैठक हुई। कोर ग्रुप में 13% एमजीबी एवं 28% पर्क दिए जाने हेतु प्रबंधक द्वारा प्रस्ताव रखा गया । इसके बाद एन जे सी एस की बैठक में प्रबंधन ने 25% का प्रस्ताव दीया, परंतु सभी श्रमिक संगठनों ने यह कहा की प्रबंधन को अपने प्रस्ताव में बढ़ोतरी करनी चाहिए और सभी यूनियन 27% तक पर्क लेने हेतु सहमत हो चुके थे। चर्चा के दौरान प्रबंधन ने पहले 26% और बाद में अंतिम प्रस्ताव 26.5 % दिया तथा यहां कहा

गया कि यदि 26.5% मैं समझौता वार्ता सफल नहीं होती है तो यह बैठक खत्म किया जाएगा । उसके बाद सभी श्रमिक संगठनों की अलग से बैठक हुई । जिसमें यह अधिकांश एन जे सी एस सदस्यों का कहना था की 26.5 % और 27% में केवल आधा प्रतिशत का ही अंतर है जोकि बहुत ही मामूली राशि है । जबकि समझौता नहीं होने की वजह से प्रत्येक माह हर कर्मचारी का हजारों रुपयों का नुकसान हो रहा है । समझौता ना करना कर्मचारियों के हित में नहीं होगा और लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारी निराश हो जाएंगे । इसलिए बहुमत के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि प्रबंधन के पास कर्मचारियों का लाखों रुपए का एरिया की राशि रखी जाए गई है जिसका भुगतान करना भी जल्द से जल्द आवश्यक है । इसलिए समझौता जल्द से जल्द हो जाना चाहिए। अंत में 2 श्रमिक संगठनों को छोड़कर एटक इंटक एवं एच एम एस के द्वारा कर्मचारियों का लंबित वेतन समझौता कराया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इस समझौता के अनुसार (1) यह समझौता 2 जनवरी 2017 से लागू माना जाएगा (2) यह समझौता 10 वर्षों के लिए है । (3) मिनिमम गारंटी बेनिफिट बेसिक प्लस डीए पर 13% का लाभ दिया जाएगा । कर्मचारियों को मिलने वाले वेलफेयर बेसिक का 26.5 प्रतिशत देय होगा । इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्ते जैसे कि नाइट शिफ्ट एलाउंस, माइंस अलाउंस ,डिफिकल्ट एरिया स्पेशल एलाउंस ,वाशिंग अलाउंस अंडर ग्राउंड अलाउंस, नर्सिंग एवं अग्निशामक विभाग में मिलने वाले विशेष अलाउंस मिलते रहेंगे। यहां सभी अलाउंस वर्तमान पद्धति से ही मिलता रहेगा । इस पर कोई बदलाव नहीं होगा । एरियस में पहली किस्त का भुगतान 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में स्वीकृति के बाद दे दिया जाएगा । जोकि 1 अप्रैल 2020 से अब तक देय होगा । शेष एरियस की राशि का भुगतान जो कि 1 जनवरी 17 से 31 मार्च 20 तक का है ।अगली एन जे सी एस की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा । इसके अलावा एग्रीमेंट का प्रारूप पे स्केल, हाउस रेंट अलाउंस, एवं ठेका श्रमिकों पर अगली एन जे सी एस की बैठक में चर्चा की जाएगी इस समझौते से समस्त कर्मचारियों में हर्ष व्यापक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंत्री , संसदीय सचिव एवं विधायकों ने की अगवानी

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राज्योत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रिय आदिवासी नृत्य महोत्सव के मुख्य अतिथि झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर पहुंचे जहां प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जी ,उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम विधायक बीजापुर विक्रम मंडावी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष ने आत्मीय स्वागत किया |

विदित हो की छत्तिसगढ राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन करने के लिए राज्योत्सव के अवसर पर द्वितीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 7 विदेशी 27 राज्य एवं 6 केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी नृत्य दल भाग ले रहे हैं जिसमें आज उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रायपुर पहुंचे |

इस अवसर पर झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का आत्मीय स्वागत करने प्रदेश के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत जी,उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा जी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ,संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम एवं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रशासन रवि घोष सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे |

शहर के दो अलग-अलग स्थानों से दो सटोरियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर- शहर में दो अलग-अलग स्थान कुम्हारपारा एवं गुरूगोविंद सिंह वार्ड से दो सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है, मुखबीर सूचना प्राप्त हुई थी कि कुम्हारपारा एवं गुरूगोविंद सिंह वाड के पास दो व्यक्तियों के द्वारा कुछ लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा-पट्टी लिखकर जुआ खेला कर, अवैध तरीके से धन अर्जित कर रहे है कि सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में दो अलग-अलग टीम गठित कर, टीम उक्त स्थानों में रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा दबिश देकर, घेराबंदी कर उक्त व्यक्तियों को पकड़कर पुछताछ करने पर अपना नाम भगत भतरा पिता चैतुराम भतरा निवासी कुम्हारपारा जगदलपुर एवं दूसरा व्यक्ति ईश्वर दास पिता भगवान दास उम्र 34 वर्ष निवासी गुरूघासीदास वार्ड जगदलपुर का होना बताया गया। आरोपी भगत भतरा के कब्जे से 10 नग सट्टा पट्ठी व नगदी रकम 3000/-रूपये तथा आरोपी ईश्वर दास के कब्जे से 11 नग सट्टा पट्टी पर्ची व नगदी रकम कीमती 3500/-रूपया को बरामद किया गया। आरोपियों को धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना कोतवाली जगदलपुर में धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया।

विहीप जिला अध्यक्ष ने दी चेतावनी नही इस्तेमाल करने देंगे देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे, विक्रेताओं पर दर्ज करवाएंगे एफआईआर:- लखिधर बघेल, बस्तर जिला अध्यक्ष, विहीप

0

पटाखे के व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बनाकर हिन्दुओ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं। देवी देवता हमारी आस्था हैं और जिन्हें हम पूजते हैं उनका अपमान हम कतई बरदास्त नही करेंगे। सभी पटाखा व्यापारी इस बात पर ध्यान दें क्योंकि ऐसा होता है तो कार्यवाही निश्चित है। जिला अध्यक्ष ने सभी सनातन धर्म को मानने वालों से निवेदन किया है कि, कोई भी देवी देवता के चित्र वाले पटाखे का खरीदी बिक्री करता है तो हमे जरूर सूचित करें और इस नेक कार्य का हिस्सा बन हिन्दू विरोधियो के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें।

विहीप जिला अध्यक्ष लखिधर बघेल ने कहा कि, जो भी पटाखा व्यापारी हिन्दू देवी देवताओं के चित्र वाले पटाखे बेचेगा विहीप बजरंगदल उसका पुरजोर विरोध करेगा और व्यापारी के खिलाफ हिन्दू आस्था को ठेस पहुंचाने को लेकर धारा 295 के तहत कार्यवाही करेगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS