City Media - Page 1417 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1417

जनजातीय जागरण संगोष्ठि एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन 5 सितंबर को पाटेश्वर धाम में

0

जनजातीय समाज के विषयों पर होगा चर्चा,स्वजातीय बन्धु आपस मे करेंगे विचार विमर्श

आदिवासी समाज के उत्कृष्ठ शिक्षकों का होगा सम्मान,आदिवासी समाज के जिले के प्रमुख आदिवासी नेता रहेंगे उपस्थित

डौण्डी लोहारा – पाटेश्वर सेवा संस्थान के संरक्षण एव जनजातीय गौरव समाज जिला बालोद के संयोजन तथा पूज्य संत रामबालक दास जी महात्यागी की गरिमामयी उपस्थिति में 05 सितंबर 2021 रविवार को सुबह 12 बजे से जनजातीय जागरण संगोष्ठी व शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में उत्कृष्ट सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन पार्टेश्वर धाम आश्रम के श्री हनुमान नंदीशाला गौ अभ्यारण पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा में होना तय हुआ है।

कार्यक्रम मे अनुसूचित जनजाति समाज के प्रांतीय पदाधिकारी केदार कश्यप संरक्षक -जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)

एम.डी.ठाकुर जी, (प्रांताध्यक्ष -जगजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
विकास मरकाम जी, (महासचित जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
भोजराज नाग जी,(अध्यक्ष – बस्तर संभाग जनजातीय गौरव समाज (छ.ग.)
हेमंत नाग जी, क्षेत्र के जनजातीय बंधु उपस्थित रहेंगे ।

कार्यक्रम :- दिनांक :05 सितम्बर 2021, दिन रविवार
स्थान :- श्री हनुमान नन्दी शाला गौआभ्यारण्य पाटेश्वर धाम,बड़ेजुंगेरा समय :-दोपहर 12:00 बजे से ।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महारानी अस्पताल जगदलपुर में डॉ सरिता थामस नोडल अधिकारी जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर द्वारा 36वा नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया

0

महारानी अस्पताल जगदलपुर में डॉ सरिता थामस नोडल अधिकारी जिला अंधत्व नियंत्रण समिति जिला बस्तर द्वारा 36वा नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया, जिसमे मुख्य अतिथि रेखचंद जैन संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर,विशेष अथिति अजय प्रताप सिंह परिहार, जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर, डॉ.आर.बी.पी. गुप्ता, डॉ. आडवाणी, विकास दुग्गड जी आदि उपस्थित रहे। इनके गरिमामय में कार्यक्रम संपन्न हुआ, सत्र 2020-2021 में सबसे ज्यादा मोतियाबिंद आपरेशन करने वाला महारानी अस्पताल जगदलपुर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ , इस कार्यक्रम में माननीय रेखचंद जी ने भी नेत्रदान घोषणा पत्र भर कर नेत्रदान करने अपनी इच्छा जाहिर की एवम भी लोगो को नेत्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया, उक्त कार्यक्रम में जिले एवम विकासखंड स्तर पर सबसे ज्यादा मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले नेत्र सहायक अधिकारियों को शील्ड एवम प्रशस्ति पत्र माननीय विधायक महोदय जी के द्वारा दिलाया गया, इसी क्रम में जिलाध्यक्ष छग प्र स्वा कर्म संघ जिला बस्तर के द्वारा राज्य में नेत्र विभाग महारानी अस्पताल जगदलपुर को मोतियाबिंद ऑपरेशन में प्रथम स्थान आने पर संघ के तरफ से डॉ. सरिता थामस, नोडल अधिकारी एवम उनकी पूरी टीम को स्मृति चिन्ह जिला स्वास्थ्य संघटन और विधायक जी के करकमलों द्वारा देकर सम्मानित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

फिर सुलगा एक बार सड़क पर उतरे सर्व आदिवासी समाज के ग्रामीण हजारों की संख्या में पैदल यात्रा एवं धरना प्रदर्शन कर पिपलावंड के ग्रामीण !

0

पिपलावंड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने एवं अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे को सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं ग्राम पिपलावण्ड के प्रभावितों द्वारा ग्राम पीपलावण्ड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने, बस्तर के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीयता के आधार पर तमाम शासकीय भर्तियों मे प्राथमिकता देने, राष्ट्र को इमारत व अनाज उपलब्ध कराने वाले मजदूर किसानो को पर्याप्त कृषि सुविधा मुहैया कर 60 वर्ष पश्चात पेंशन राशि प्रदाय किए जाने, शिक्षा का दोहरी नीति बंद करने करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आदिवासी एवं प्रभावितों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ बस्तर के मण्ड़ई पसरा से मेन रोड होते हुए लगभग 500 आदिवासियों ने लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी एवं 30 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वन विभाग द्वारा मजदूरों से 70 दिनों तक काम लेने के 4 माह बीत जाने के उपरांत भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया

0

जगदलपुर। बकावंड ब्लाक के ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में वन विभाग द्वारा मजदूरों से 70 दिनों तक 75 मजदूरों से काम लेने के बाद, आज 4 माह बीत जाने के उपरांत भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है।

आसपास ग्राम पंचायतों के मजदूरों से वन विभाग द्वारा तोंगकोंगेरा के जरनी में पौधे व बीज लगाने का काम वन विभाग द्वारा 70 दिनों तक लिया गया। मजदूरों द्वारा मजदूरी मांगने पर वहां पदस्थ डिप्टी रेंजर द्वारा राशि नहीं आने की बात कह मजदूरों को काम खत्म हो जाने के 4 माह बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि डिप्टी रेंजर द्वारा मजदूरी मांगने पर कुछ दिनों में सभी मजदूरों

का भुगतान कर दिया जाएगा कह कर आज 4 माह बीत जाने के बाद भी हम लोगों को भुगतान नहीं दिया गया है । मजदूर मोहन, गमाधार, राजकुमार, निरन, रामलाल, चंद्रकर, सयम, लक्ष्मण, गंभीर ने बताया कि कई बार डिप्टी रेंजर को फोन किया गया किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया जाता है। गार्ड से पूछने पर उन्होंने बताया कि इसका भुगतान साहब द्वारा किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

एनएमडीसी के खिलाफ 26 पंचायतों के सचिव एवं किसानों ने चित्रकोट विधायक के सामने निकला गुस्सा

0

बास्तानार। ब्लॉक मुख्यालय बड़े किलेपाल के सामुदायिक भवन में एनएमडीसी के खिलाफ 26 पंचायतों के सचिव एवं किसानों ने चित्रकोट विधायक के सामने निकला गुस्सा। सभी ने एक सुर में कहा कि एनएमडीसी ने सभी को लालीपाप देकर ठगने का काम किया हैं। ग्रामसभा प्रस्ताव के अनुसार भूमि अधिग्रहण के ऐवज में प्रति वर्ष 30 लाख रुपये का विकास कार्य देने का उल्लेख है, साथ ही प्रभावित किसानों को मुयाज़ा देने की बात भी कही गई थी। 2017 का पहला क़िस्त के बाद 2018, 2019, 2020 तक प्रति वर्ष की राशि अभी तक बकाया हैं और संचालित कार्य की पूरा राशि अभी तक नहीं मिल पायी है, जिसे लेकर सरपंच-सचिव काफी परेशान हैं । चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम से चर्चा में सरपंचों ने कहा कि अगर अभी तक का बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो आज 2 सितम्बर से 2 अक्टूबर एक माह तक समय सर्वसम्मति से दिया जा रहा है । इस बीच बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो ग्राम सभा अपने शक्तियों का उपयोग करते हुए 2 अक्टूबर को ग्रामसभा प्रस्तावित कर पुराने एनएमडीसी स्लरी पाईप लाइन प्रस्तावों को शून्य घोषित किया जाएगा । इस सम्बंध में क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि ये आपके पंचायत अधिकार क्षेत्र का कार्य आपको आगे आना पड़ेगा, परन्तु एनएमडीसी ने जो जनता और किसानों से वादा किया था उसको हम जनता को दिलाने का पूरा प्रयास करेंगें । इस कार्यक्रम में तोकापाल ब्लॉक के 14 पंचायत , दरभा ब्लाक के 2 पंचायत, बास्तानार ब्लाक के 10 पंचायत प्रभावित किसान एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

युवोदय अकादमी मे नीट की तैयारी कर रहे बच्चों से मिलने पहुँचे संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जगदलपुर/आगामी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे नीट के प्रतिभागियों से मिलने आज लाला जगदलपुरी लाइब्रेरी परिसर मे संचालित युवोदय अकादमी मे संसदीय सचिव रेख चंद जैन पहुँचे। उन्होने अध्यनरत विद्यार्थियो की तैयारी को लेकर चर्चा की एवं बाईलॉजी से संबंधित कई सवाल भी पूछे।अपने बीच संसदीय सचिव को पाकर विद्यार्थीगण काफीहर्षित हुए औऱ उन्हे जैन ने प्रतियोगी परीक्षाओं मे किस तरह की तैयारी की जाये उसके भी महत्वपूर्ण टिप्स दिया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

जैन ने बताया को कोरोना के चलते कई विद्यार्थी जो पहले परीक्षा की तैयारी के लिये बाहर जाते थे अब उन मे से कई अब जगदलपुर मे रहकर ही प्रशासन की व्यवस्था से यहां निशुल्क कोचिंग पा रहे है़ औऱ हमारी सरकार इन बच्चों को।प्रतिसपर्धा के लिये तैयार करने मे कोई कसर नही छोड़ रही है़।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान आलेक्सजेंडर चेरीयन, बली सहाय, तरुण मिश्रा, अवधेश झा, जलंधर नाग, विजय सिंह सहित पूरे विद्यार्थी उपस्थित रहे

फिर सुलगा एक बार सड़क पर उतरे सर्व आदिवासी समाज के ग्रामीण हजारों की संख्या में पैदल यात्रा एवं धरना प्रदर्शन कर पिपलावंड के ग्रामीण !

0

पिपलावंड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने एवं अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम बस्तर एसडीएम गोकुल रावटे को सौंपा ज्ञापन |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

ब्लॉक मुख्यालय बस्तर में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर एवं ग्राम पिपलावण्ड के प्रभावितों द्वारा ग्राम पीपलावण्ड मे संचालित 14 अवैध क्रेशर खदानों को बंद कराने, बस्तर के बेरोजगार युवक युवतियों को स्थानीयता के आधार पर तमाम शासकीय भर्तियों मे प्राथमिकता देने, राष्ट्र को इमारत व अनाज उपलब्ध कराने वाले मजदूर किसानो को पर्याप्त कृषि सुविधा मुहैया कर 60 वर्ष पश्चात पेंशन राशि प्रदाय किए जाने, शिक्षा का दोहरी नीति बंद करने करने जैसे अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बस्तर को ज्ञापन सौंपा।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों से आये हुए आदिवासी एवं प्रभावितों ने अपने पारंपरिक वेशभूषा और औजारों के साथ बस्तर के मण्ड़ई पसरा से मेन रोड होते हुए लगभग 500 आदिवासियों ने लाल बहादुर शास्त्री खेल मैदान मे एकजुट होकर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी एवं 30 दिवस के अंदर मांग पूरा नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत मारकेल 2 में राशन दुकान का शुभारंभ कर किया राशन वितरण

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर हितग्राहियों को बांटा राशन |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने नवनिर्मित पंचायत मारकेल 2 में नये राशन दुकान का शुभारंभ कर हितग्राहियों को राशन वितरण किया |

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आपकी पंचायत बहुत बड़ी पंचायत थी जिससे की विकास कार्यों सहित अन्य चीजों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसलिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से मांग कर आपके पंचायत दो दो भागों में बांटकर अब मारकेल 1 तथा मारकेल 2 दो पंचायत बनाया गया है इससे आपके पंचायत के विकास कार्य अब सुगम होगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

उन्होंने उपस्थित राशन दुकान के संचालक को हिदायत देते हुए कहा की राशन वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा मुफ्त चावल एवं रियायती दरों पर गुड़ एवं चना उपलब्ध कराया जा रहा है इसमें किसी तरह की कोताही ना बरतें उन्होंने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी इसपर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, वरिष्ठ कांग्रेसी जलंधर नाग,इंटुक के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड,मारकेल 1 के सरपंच बलराम कोकडू,मारकेल 2 की सरपंच रजनी नाग , वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मी भारद्वाज, इमानुएल,खगपती सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

जगदलपुर युवा कांग्रेस के द्वारा किया गया भाजपा का पुतला दहन…

0

जगदलपुर।भाजपा के चिंतन शिविर से निकले थूक वाले विवादित बयान ने अब तूल पकड़ लिया है और इस मामले में भाजपा समेत प्रदेश प्रभारी डी. पुरेन्द्रस्वरी की किर किरी होने लगी। मामले में रोष जताते हुए जगदलपुर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा का पुतला दहन भी कर दिया।

भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाजपा नेताओं के द्वारा प्रदेश कांग्रेस के जनहितैषी सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा ढूंढने में असमर्थ रही और मुद्दे से हट कर तीन दिन के चिंतन शिविर में जब कोई निष्कर्ष नही निकला तो सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए “थूक देने जैसे बयान प्रभारी ने जारी कर दिए। भाजपा ने साबित कर दिया कि ओछी मानसिकता के लोग भाजपा में ही हो सकते है। और यही नही विगत दिनों रायपुर में युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा साई मंदिर की मूर्ति तोड़ कर शांत प्रदेश में धर्म के नाम पर लड़ाने की साजिश करते वेदपूरी गोस्वामी,राजेन्द्र बघेल,दीपक साहू,मोहीत पांडे सहित अन्य पकड़े गए है। यह सभी भाजपा के कार्यकर्ता है।

इन सभी मामलों पर चर्चा करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने कहा कि प्रदेश में नफरत की राजनीति नही करने दी जाएगी और विवादित बयान देने वाली प्रदेश प्रभारी को छत्तीसगढ़ की जनता की ताकत दिखाई जाएगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस दौरान प्रदेश सचिव जाहिद हुसैन,विक्रांत सिंह,महेश द्विवेदी,शाहनवाज खान,अनुराग महतो,शेमियाल नाथ,विक्रम लहरे,राजा तिवारी,तरणजीत सिंह,रामेश्वर बिसाई,शादाब अहमद,लोकेश सेठिया,प्रवीन पांडेय,शंकर नाग,गौरव एंगर,सामेल नाग,अंकित सिंह,अभिषेक गुप्ता,लखन दुर्गा,असीम सुता, अभिषेक अवस्थी,नीलम कश्यप,सुलो कश्यप,राजीव चालकी,विजय ध्रुव,राहुल राव,संजू गुप्ता, अभिषेक अवस्थी,रजत जोशी,सुरेश माली,राजमन कश्यप, रूपेश नाग,मानसिंग मंडावी, हरीबन्धु नाग,विनोद सेठिया,कमल सेठिया,लोकेश सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन शामिल हुए शोक सभा में, परिजनों को बंधाया ढांढस

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत मावलीपदर 2 के पांडेगुढा पारा में मृतक गुप्तेश्वर श्रीवास्तव पिता रघुनंदन श्रीवास्तव एवं फूलपदर पारा निवासी लाभो कर्मा पिता भैरा के शोक सभा में शामिल हुए |

इसके अलावा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम तोकापाल में विधायक प्रतिनिधि गणेश कावडे के बड़े भाई स्व. परिहार कावडे के तशगात के कार्यक्रम में शामिल हुए एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने ने कहा की विधि के विधान के आगे हम सभी नत मस्तक हैं और मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए भगवान से अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की कामना करते हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री हेमु उपाध्याय वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ता राजेन श्रीवास्तव,मानसिंह ठाकुर,तुला राम कश्यप, सोनारू नाग, लछमन कश्यप,सहादेव कश्यप, मनीराम बघेल, अजय बघेल, सुनील बेसरा,चिंगड़ू कर्मा, सोनाधर कर्मा, गोरी शंकर, नाग उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS