City Media - Page 1421 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1421

उजड़े चमन में कैसे फूल खिलाएगी भाजपा…चिंतन तो ठीक है, चिंता बढ़ा रहा शिविर

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पंद्रह साल तक राज करने के बाद बस्तर में पूरे सफाए सहित सत्ता से बुरी तरह बाहर हुई भारतीय जनता पार्टी बस्तर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर के जरिए अगले चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार कर रही है। इधर हालात ऐसे हैं कि भाजपा की चिंता बढ़ गई है कि अगर पुराने नेताओं को दरकिनार कर रणनीति बनाई जायेगी तो नीति कम रण ज्यादा होगा। खबर है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल और पंद्रह साल तक राज्य में वरिष्ठ मंत्री रहे अमर अग्रवाल और राजेश मूणत को चिंतन शिविर से दूर रखा जाना ऊपर तक चर्चित हो गया और प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की नीतियों पर सवाल खड़े हो गए। ये तीनों नेता पिछ्ले विधानसभा चुनाव में हार जरूर गए थे लेकिन क्या अब भाजपा को उनकी कोई जरूरत नहीं है, यह सवाल उठ रहा है। कहा जा रहा है कि इन तीनों नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था लेकिन बाद में न आने का संदेश पहुंचा दिया गया। इस मामले की खबर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तक पहुंच गई है और पूर्व अध्यक्ष अमित शाह तक भी शिकायत जा सकती है। पार्टी के भीतर सवाल उठ रहा है कि क्या एक चुनाव हारने के बाद कोई नेता अप्रासंगिक हो जाता है? यदि ऐसा है तो जिनके नेतृत्व में हुए चुनाव में भाजपा मात्र पंद्रह सीटों पर सिमट गई, क्या वे पार्टी में प्रासंगिक रह गए हैं? मौजूदा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के संगठन नेतृत्व में भाजपा बुरी तरह हारी। लेकिन पार्टी ने उन्हें विधायक दल का नेता बनाया। तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के सत्ता नेतृत्व में भाजपा साफ हो गई। किंतु डॉक्टर साहब की महत्ता से परिचित नेतृत्व ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। तब आखिर क्या कारण है कि तीन समर्पित नेताओं को इस तरह किनारे कर देने की नौबत आ गई? वैसे भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी सहित तमाम दिग्गज चिंतन करने में जुट गए हैं। अब सवाल यह भी है कि भाजपा उजड़े चमन में फूल खिलाएगी कैसे? माना कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 11 में से 09 सीटों पर जीत हासिल कर ली। मगर इसमें राज्य इकाई का कितना योगदान रहा? लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दे हावी हुए। यदि केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे घर के बदल डालूंगा वाले अंदाज में यहां की सूची खारिज न की होती तो विधानसभा चुनाव जैसी हालत की आशंका जताई ही जा रही थी। खैर, बीती बात भूलकर आगे की सुध लेना है तो अतीत की गलतियों से सबक लेते हुए आगे बढ़ना होगा। भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर कांग्रेस भी खूब निशाना साध रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

बस्तर सांसद दीपक बैज के प्रतिनिधि और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य ने सवाल उठाया है कि जगदलपुर के सबसे बड़े और आलीशान होटल में बैठ कर भाजपा के नेतागण चिंतन शिविर में क्या किसान हित की बात करेंगे? निजीकरण की आड़ में अपने पसंदीदा चंद उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए सरकारी उपक्रमों को आधे से भी कम दाम में नीलामी पर इन्हें कोई चिंता नहीं है। मौर्य ने भाजपा के चिंतन शिविर को पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ व बस्तर से अपने खत्म हुए जनाधार को बचाने के लिए भाजपा आखिरी कोशिश कर रही। भाजपा के नेताओं में टिकिट की दौड़ के लिए अभी से अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में भाजपा अपने चिंतन शिविर में क्या किसानों के हित की बात करेगी? यह चिंतन शिविर महज एक ढोंग है। एक तरफ पूरा देश कोविड महामारी के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। दूसरी तरफ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से बढ़ती हुई महंगाई से पूरा देश त्रस्त है। भाजपा इन ज्वलंत मुद्दों पर चिंता करने की बजाय सत्ता हासिल करने की चिंता में डूबी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

मंत्रालय में जान पहचान बता नौकरी लगाने के नाम पर किया धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार

0

थाना रनचिरई में प्रार्थी यादराम साहू पिता स्व. हेमलाल साहू, 55 वर्ष सा. भटगांव थाना रनचिरई जिला बालोद ने लिखित शिकायत दिया कि उग्रसेन चंदेल पिता जीवनलाल चंदेल, 30 वर्ष सा. भटगांव स्वयं का मंत्रालय में बहुत जान पहचान है कहते हुए प्रार्थी के बेटे जीनू राम साहू का चपरासी के पद पर नौकरी लगा दूंगा, कहते हुए 60,000/ रू. लिया है और 6 महीने होने के बाद भी नौकरी नहीं लगा है, अब पैसे वापस मांगने पर टाल मटोल करता है, प्रार्थी के अतिरिक्त अन्य कई लोगों से भी नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी किया है

की शिकायत जांच करने पर आरोपी उग्रसेन चंदेल के द्वारा अपना मंत्रालय में काफी पहुँच है बताकर 7 लोगों को नौकरी लगाने के नाम पर 4,17,000/रू. का धोखाधड़ी किया है, जिस पर थाना रनचिरई में धारा 420 भादवि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे आज दिनांक 31.08.21 के 15.00 बजे गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मुख्यमंत्री की बस किराया में 25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा से दल्लीराजहरा व् आसपास के ग्रामीणों पर बढ़ा आर्थिक बोझ, दूसरी ओर नागरिकों द्वारा दल्ली डेमू ट्रेन का फेरा बढ़ाने की मांग की

0

बस संचालकों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यात्री किराए में 25% वृद्धि पर अपनी सहमति दे दी है। सीधे तौर पर रोज सैकड़ों लोग प्रभावित होंगे | दल्ली से दुर्ग तक का किराया 85 रुपये लिया जा रहा था अब 25 प्रतिशत किराये में वृद्धि के पश्चात् अब 105 रुपये देने होंगे |

कोरोना महामारी में रोजगार की कमी एवं मंहगाई से जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है वहीँ पेट्रोल एवं डीजल के दामों में वृद्धि से वाहन भाड़ा के साथ साथ बस के किराये में भी वृद्धि हुई है दूसरी ओर बड़े दामों के कारण निजी वाहन एवं दुपहिया वाहन से आम नागरिक चौतरफा आर्थिक बोझ की मार झेल रहा है |

कोरोना काल के बाद से क्षेत्र की एकमात्र ट्रेन केवटी – रायपुर को 22 फ़रवरी से चालू किया गया है किन्तु फेरे में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है जबकि ट्रेन के फेरों की कमी के कारण बसों में ठसाठस भीड़ त्यौहार के मौसम की वजह से बिना कोरोना नियंत्रण किये चल रही है जबकि शासन द्वारा 60 प्रतिशत सवारियों के साथ बसों का अपने तय रूटों पर चलने की अनुमति प्रदान की गई थी किन्तु बढती सवारी एवं ट्रेन के फेरों में कमी के कारण बस मालिकों द्वारा कोरोना काल में हुए हानि से उबरने के लिए नियमों को ताक में रख सवारी ढो रहे है वहीँ दूसरी ओर निरंतर डीजल के दामों में वृद्धि से बस मालिकों की योजना पर पानी फेर दिया | रेल्वे प्रशासन द्वारा जल्द ही ट्रेन का फेरा नहीं बढाया गया तो आम नागरिकों के जेब पर डाका डलता रहेगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4-1024x575.png

प्रदेश सरकार की ओर से बस किराये में वृद्धि  की अधिसूचना जारी होते ही लोगों में सरकार रोष बढ़ गया है। सबसे अधिक परेशानी प्रतिदिन सफर करने वाले लोगों को हो रही है। लोगों का तंज है कि सरकार अपने खर्चों पर तो कटौती कर नहीं रही लेकिन आम जनता पर किराया बढ़ोतरी का बोझ डाल दिया गया। किराया बढ़ोतरी का सीधा असर मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा। डीजल व पेट्रोल के दाम अधिक होने पर निजी ऑपरेटरों के दबाव में किराया तो बढ़ा दिया लेकिन क्या इनकी कीमतें कम होने पर किराये में कमी होगी।

आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के फेरा को बढ़ाकर पूर्व निर्धारित समय पर आम नागरिकों को थोड़ी सी राहत प्रदान करना चाहिए |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

साईं मंदिर के पास भाजपा चिंतन शिविर के चलते लगे जाम पर खान ने कड़ी नाराजगी की जाहिर

0

पहले भी जब सत्ता में रहते हुए आते थे तो घंटों सड़क जाम कराते थे, आज विपक्ष में भी जनता को अपनी झूठी लोकप्रियता दिखाने भारी बारिश में भीगने कर रहे मजबूर भाजपाई – खान

जगदलपुर

भाजपा के चिंतन शिविर से पूर्व शहर में निकली रैली को ढकोसला करार देते हुए कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के शहर जिला अध्यक्ष जावेद खान ने कहा है कि जिस व्हीआईपी कल्चर से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त होकर 15 साल के कुशासन का खात्मा करते हुए 14 सीटों पर लाकर बैठा दी वह भारतीय जनता पार्टी आज भी अपने वीआईपी कल्चर के मोह से बाहर नहीं निकल पाई है, जिसका जीता जागता उदाहरण आज से 2 दिन तक चलने वाले भारतीय जनता पार्टी के चिंतन मंथन शिविर में देखा जा सकता है,

भारी बारिश होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी की रैली के चलते जगदलपुर शहर की जनता को घंटों भीगते इंतजार में खड़े रहना पड़ा और आम जनता भीगते हुए सोचती रही कि कब यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी और कब वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच पाएंगे, आज सत्ता से बाहर होने के बावजूद भी भारतीय जनता पार्टी का आमजन को लेकर के इस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया दुर्भाग्य जनक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आज भारतीय जनता पार्टी को जरूर ही आत्ममंथन और चिंतन करने की आवश्यकता है कि किस तरह का गैर जिम्मेदाराना रवैया उनका आज भी आम जनता के प्रति बना हुआ है, शहर के महंगे होटल में बैठकर चिंतन शिविर लगाने की बजाए भारतीय जनता पार्टी यदि केंद्र की अपनी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली उद्योगपतियों की सरकार को पेट्रोल डीजल के भाव ही कम करने पर मजबूर कर देती तो आज छत्तीसगढ़ के आम जनता के ऊपर भविष्य में बढ़ने वाले यात्री बस किराया का भार नहीं पड़ता, अभी भी समय है भारतीय जनता पार्टी को चिंतन यदि करना है तो खुद के व्यवहार पर करना होगा जो वह जनता के साथ पिछले 15 सालों से करते आए हैं और आज भी कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

दरअसल, मंगलवार की शाम भाजपा के चिंतन शिविर को लेकर राज्य व स्थानीय स्तर के भाजपा नेता धरमपुरा मार्ग स्थित एक होटल में पहुंचे थे, इस काफिले के चलते तकरीबन आधे घंटे तक आम जनता को दूसरी ओर से आने से, सुरक्षा में लगे जवानों ने रोक दिया था। कुछ देर बाद बारिश भी शुरू हो गयी, जिससे महिलाओं समेत कई लोग भीग गए। इस घटना के बाद जावेद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

तीन दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लेने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का हर्षोल्लास गाजे-बाजे से स्वागत

0

प्रदेश प्रभारी पुरनदेश्वरी देवी के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पहुंचे

जगदलपुर । प्रदेश में जहां कांग्रेस अंदरूनी कलह से जूझ रही है वहीं दूसरी तरफ बीजेपी अगले विधानसभा के चुनावी तैयारी में जुट गई है। बीजेपी के आला कमान ने इसके लिए बस्तर जिले के जगदलपुर में चिंतन शिविर का अयोजन किया। दरअसल बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बस्तर संभाग में जगदलपुर का चुनाव करके अपनी सोची समझी रणनीति का खुलासा किया है। चूंकि पिछले चुनाव में बीजेपी बस्तर संभाग से एक भी सीट जीतने में सफल नहीं रही थी। इसी के मद्देनजर इस बार बस्तर से ही चुनावी चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 31 अगस्त से प्रारंभ हो रहे इस चिंतन शिविर में भाग लेने छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी. पुरनदेश्वरी देवी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेता पहुंच चुके हैं।

जगदलपुर पहुंचने पर बस्तर के भाजपा नेताओं ने जबजस्त हर्षोल्लास गाजे-बाजे के साथ इनका स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक बाजे एवं नृत्य के साथ भाजपा नेताओं का स्वागत किया। शहर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ इन भाजपा नेताओं की रैली भाजपा कार्यालय पहुंची जहां स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। स्वागत के दौर मेंं प्रदेश के एवं स्थानीय नेताओं ने प्रदेश प्रभारी का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता पूर्व मंत्री केदार कश्यप, किरण देव, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, निगम नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, पार्षद योगेन्द्र पांडे, पूर्व विधायक संतोष बाफना के साथ जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। एक अन्य कार्यक्रम के अनुसार भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चिंतन एवं बैठक सत्र का उद्घाटन कार्यक्रम स्थानीय अविनाश इंटरनेशनल हॉटल में दीप प्रज्वलित कर किया जायेगा। इसके पश्चात चिंतन शिविर से संबंधत सारे कार्यक्रम पूर्व से आयोजित समयनुसार किया जायेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जरूरतमंदों को मिली आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन महापौर श्रीमती सफीरा साहू नगर निगम के अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू सभापति कविता साहू एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के राजीव गांधी वार्ड के 6 हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज अपने कार्यालय में शहर के राजीव गांधी वार्ड में के अतुल सिंह चौहान पिता जितेन्द्र सिंह को 10 हजार रुपए, शालिनी पाल पिता सुनील पाल को 10 हजार रुपए,नीला सुक्रिया पति एस जयराम को 10 हजार रुपए, अनिल वानखेड़े पिता अरुण वानखेड़े को 10 हजार रुपए,गौरव तिवारी पिता बसंत तिवारी को 10 हजार रुपए एवं समिरुद्दीन पिता जहीरुद्दीन निवासी राजीव गांधी वार्ड को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता बस्तर के प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उधोग विभाग के मंत्री कवासी लखमा जी के स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

आर्थिक सहायता प्राप्त करने पर हितग्राहियों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी,जिले के प्रभारी मंत्री एवं उधोग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल में इस आर्थिक सहायता से उसके परिवार को आर्थिक रूप में संबल मिलेगा सभी हितग्राहियों ने प्रदेश के संवेदनशील कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तरजिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू , वरिष्ठ पार्षद यशवर्धन राव, पार्षद सूर्या पानी, एवं विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |

छात्र छात्राओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ बस्तर विधायक जी का स्वागत किया सबके प्रति आभार प्रकट किया

0

सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने शा. उच्च.मा.वि.बालेंगा में 16 एवं शा, हाई स्कूल बेलपुटी में 18 बालिकाओं को सरस्वती साईकिल योजना के अंतर्गत साईकिल वितरण किया साथ ही इस वर्ष प्रथम श्रेणी आने वाले छात्राओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया एवं इनाम के तौर पर प्रत्येक छात्राओं को पेन व 1-1 हजार रुपए दिया गया |

बघेल ने सायकल वितरण करने के पश्चात नव निर्माण सायकल स्टैंड का भी रिबन काटकर शुभारंभ किया एवं वही बालेंगा में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु जिला खनिज न्याय निधि मद अंतर्गत से 2.60 लाख रुपये एवं सीसी सड़क निर्माण एनएच कलारतरई रोड तक 300 मीटर जिसकी लागत राशि 7.80 लाख रुपये व हाई स्कूल में सायकल स्टैंड शेड निर्माण कार्य जिसकी लागत 6.27 लाख का भूमिपूजन किया गया |

ग्राम पंचायत दुबे उमरगांव के सरपंच उपसरपंच द्वारा बहुत दिनों से मांग थी कि एक टैंकर के लिए जो कि समाजिक कार्य करने में बहुत परेशानी होती थी जो कि बस्तर विधायक जी ने उनके समस्या का तुरंत निराकरण करते हुए बालेंगा कार्यक्रम के दौरान सुविधाजनक एक टैंकर प्रदाय किया ग्रामवासी विधायक जी का आभार व्यक्त किया |

बस्तर विधायक लखेस्वर बघेल ने कहा कि बालिकाएं बालक के बराबर है आज पूरे देश में महिलाएं भारत देश का नाम रोशन कर रहे है चाहे खेल जगत में हो या अन्य किसी भी क्षेत्र में इसी तरह आप लोग भी पूरे प्रदेश का नाम रोशन करना और यह सरस्वती साईकिल योजना मुख्यमंत्री जी की महत्वकांक्षी योजना है जिसे बालिकाओं को स्कूल से आने जाने में कोई तकलीफ ना हो और पढ़ाई पर कोई बाधा ना आये इसलिए छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों के छात्राओं को निशुल्क सायकल दिया जाता है वही विधायक जी ने सभी बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी |

कन्या छात्रावास में निरीक्षण के दौरान कुछ कमी पाई गई जिसके लिए विधायक जी ने दिशा निर्देश देते हुए जल्द पूर्ण करने के लिए आदेश दिया ताकि किसी भी चीज का परेशानी ना हो और प्राथमिक शाला के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गणेश बघेल, जिला महामंत्री अनिल पांडे ,ब्लॉक महामंत्री शोभा मारकंडे ,महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंपा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अंकित पारख,जनपद सदस्य लखेश्वर कश्यप,सरपंच हरिराम बघेल,रियाज खान,राम्या राम मौर्य,डमरुधरराम बघेल,नवल राम मौर्य,महादेव बघेल,रूपेश भंडारी,सोशल मीडिया प्रतिनिधि जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार,देवसिंह बघेल,मानसिंग कश्यप, उत्तम नाईक, अर्जुन पांडे, मूलचंद, कमल नेताम, ढालेंद्र, दयाराम, मालती भारती, कवल कश्यप,बी.ई.ओ,मोती राम कश्यप, मोजेश क्रिस्टोफर दयानाथ कश्यप,गौतम कुमार नाग, मोहन,शिक्षकगण छात्र-छात्राएं,ग्रामीण और कांग्रेसी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन महापौर सफीरा साहू एवं जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने विधायक निधि से बनने वाले 10 लाख के बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन किया

0

जो अपने जीवन में कठिनाइयों से टकराते हैं वही विकास के पथ पर आगे बढ़ पाते हैं- रेखचंद जैन

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) महापौर सफीरा साहू एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन किया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने आज शहर के लोकमान्य तिलक वार्ड में विधायक निधि से 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन के बाउंड्री वॉल का भूमिपूजन विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर किया इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप विकास कार्यों को अंतिम इकाई तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं हमारी सरकार अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है शहर विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है तथा इसी कड़ी में शहर में ई लायब्रेरी,खेल के मैदान, एन एम डी सी रेस्ट हाउस से दन्तेश्वरी मंदिर तक प्रगति पथ का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं दलपत सागर सौंदर्यीकरण, इतवारी बाजार में मल्टी लेवल पार्किंग एवं शापिंग कांप्लेक्स सहित आदिवासी संग्राहालय , आडिटोरियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है उन्होंने कहा की..

“छोड़ने वाले छोड़ ही जाते हैं मुकाम कोई भी हो”

” निभाने वाले निभा ही जाते हैं हालात कैसे भी हों “

महापौर सफीरा साहू ने कहा की गढबो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को मूर्त रूप देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है हम लगातार भर वार्ड में सड़क पुल पुलिया निर्माण पर ध्यान दे रहे हैं शहर में करोड़ों के निर्माण कार्य कोरोना काल में भी आरंभ हैं |

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा की पूर्व की भाजपा सरकार में जहां भाजपा के नेता और कार्यकर्ता के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाती थीं वहीं हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी हर क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं और इस हेतु योजना बना कर कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में आज लोकमान्य तिलक वार्ड में भी सामुदायिक भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य किया जा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ महापौर सफीरा साहू नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य यशवर्धन राव, सुषमा कश्यप, लोकमान्य तिलक वार्ड के पार्षद दयाराम , मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार झा, संतोष सिंह, अरुण गुप्ता, वार्ड निवासी आनंद मोहन मिश्रा, राजकुमार महतो,अमल वसुराय, विश्व मोहन मिश्रा,सुशील दत्ता,किरण मुखर्जी,असित डे, अरविंद करडे,सुनील पिल्ले, रमेश सिंह,संजीव सिंह सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जगदलपुर के सबसे बड़े और आलीशान होटल में बैठ भाजपा के नेतागण चिंतन शिविर में क्या किसान हित की बात करेंगे – सुशील मौर्य

0

निजीकरण के आड़ में अपने चंद उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए सरकारी उपक्रमों को आधे से भी कम दाम में कर रहे है निलामी…

जगदलपुर

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव व सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य ने भाजपा के चिंतन शिविर को बताया पब्लिसिटी स्टंट छत्तीसगढ़ व बस्तर से अपने खत्म हुए जनाधार को बचाने के लिए आखरी कोशिश कर रही भाजपा। साथ ही भाजपा के नेताओं में अपने शिर्ष नेतृत्व के सामने टिकिट की दौड़ के लिए अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में भाजपा अपने चिंतन शिविर में क्या किसानों के हित की बात करेगी देश मे किसान विगत 1 वर्षो से आन्दोलनरत है और केंद्र सरकार किसानों से वार्ता के नाम पर अपने उधोगपतियों के सर्थो को थोंपने का काम कर रही है। लोकसभा एवँ राज्य सभा मे भी बहुमत के दम पर भाजपा की केंद सरकार बिना बिल पर चर्चा किये प्रस्ताव पारित कर देश लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसके चलते आजादी के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंदोलन (किसान आंदोलन) जिसमे अब तक 500 से ज्यादा किसानों की जान जा चुकी है परंतु केंद्र की किसान विरोधी सरकार के कानों में जूं तक नही रेंगती है।

मौर्य ने कहा कि किसानों के हित की सरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार है जो किसानों का कर्जा माफ करने वाली व 2500 रुपये क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने वाली देश की पहली सरकार है। साथ ही फसल क्षती पर 9000 रुपये प्रति एकड़ दे कर किसानों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। केंद की मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ सरकार से सिख लेते हुए एवँ रोल मॉडल मानते हुए देश मे भी लागू करना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur.jpg

मौर्य ने कहा..आज केंद्र में बैठी मोदी सरकार रेलवे,एयर इंडिया, पेट्रोलियम कोर्पोरेशन लिमिटेड, हेलीपैड, बैंक आदि को बेच रही है..हर मोर्चे पर फेल मोदी सरकार पूरी तरह केवल अपने पूंजीपति साथियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है..अपनी अस्मिता को बचाने के लिए भाजपा का यह चिंतन शिविर महज एक ढोंग है..एक तरफ पूरा देश कोविड महामारी के कारण आर्थिक तंगी से झूझ रहा है..वही दूसरी तरफ केंद्र सरकार के द्वारा लगातार जनविरोधी नीतियों से बढ़ती हुई मंहगाई से पूरा देश त्रस्त है..किसानों के हित में हमेशा काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा झूठ का प्रचार करने में जुटी है, मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा किसानों का सम्मान किया है..भाजपा के नेता किसान विरोधी काला कानून से जनता का ध्यान हटाने के लिए छत्तीसगढ़ में किसानों व आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं और किसानों व आदिवासियों के शुभचिंतक होने का ढोंग कर रहे हैं..छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के किसान विरोधी,गरीब विरोधी,मजदूर विरोधी चरित्र को बखूबी समझती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जगदलपुर शहर में खाद्य विभाग की लापरवाही पड़ रही भारी… बेखौफ होकर गरीबों के राशन को बाजार में बेच रहा राशन विक्रेता

0

जगदलपुर… एक गरीब और आम जरूरतमंद व्यक्ति अपनी गरीबी और परिवार के पालन पोषण के लिए आवश्यक अनाज की व्यवस्था करने के लिए राशन कार्ड बनाता है जिससे उसे राशन दुकानों के माध्यम से सस्ता अनाज उपलब्ध हो जाए और उसकी आजीविका सरलता से चल सके शासन भी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए गरीबों और जरूरतमंद व्यक्तियों का ख्याल रखकर उन्हें हर महीने राशन दुकानों के माध्यम से सस्ते अनाज उपलब्ध करा रही हैं ।


जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं विशेषकर covid-19 काल में लोगों के जब काम धंधे बंद हो गए ऐसी परिस्थिति में भी शासन ने अनवरत रूप से राशन उपलब्ध कराना जारी रखा और राशन कार्ड में आवंटित राशन के अलावा भी अतिरिक्त राशन की व्यवस्था सुनिश्चित की…


लेकिन जगदलपुर शहर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी संभालने वाले खाद्य विभाग की लापरवाही के चलते गरीबों और जरूरतमंदों का राशन बाजारों में महंगे दामों में बेचा जा रहा है और इस खेल में खाद्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी लगातार संदिग्ध बनी हुई है खाद्य विभाग के अधिकारी राशन दुकानों के निरीक्षण करने में लगातार लापरवाही बरत रहे हैं और सिर्फ कमीशन के खेल में शामिल होने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं यही वजह है कि राशन दुकानों का संचालन करने वाले विक्रेता बेखौफ होकर दिन में ही राशन की कालाबाजारी करते नजर आ रहे हैंैंैंैंैंैंैंैैंैंैंैंैंैंैं।


खाद्य अधिकारियों के राशन दुकानों के निरीक्षण नहीं करने की स्थिति में दिन के समय ही राशन विक्रेता के द्वारा गरीबों को शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले राशन सामग्री को अन्य प्लास्टिक बोरी में भरकर खुले बाजारों में बेचा जा रहा है
ताजा मामला शहर के वल्लभ भाई पटेल वार्ड का है जहां के राशन विक्रेता द्वारा दिनदहाड़े ही गरीबों के राशन की कालाबाजारी की जा रही है शासकीय सप्लाई वाले कई क्विंटल अनाज के बोरियों से अनाज को अन्य प्लास्टिक के बोरी में भरकर राशन विक्रेता ऑटो के माध्यम से खुले बाजारों में बेच रहा है वार्ड वासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कालाबाजारी का खेल राशन विक्रेता के द्वारा विगत कई महीनों से खेला जा रहा है जिस पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है और लगातार कालाबाजारी का खेल अनवरत जारी है गरीबों के राशन कार्ड में आवंटित राशन सामग्री को अगर शहर के अंदर ही इतने बेखौफ तरीके से राशन विक्रेता कालाबाजारी कर पा रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीबों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे राशन सामग्री के वितरण की क्या स्थिति होगी इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है

MOST POPULAR

HOT NEWS