City Media - Page 1565 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1565

थाना प्रभारी टी. एस नवरंग के वर्दी के पीछे की इनसानियत

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला नारायणपुर में लाॅकडाऊन के दौरान हमारे पुलिस के जवान कोरोना काल में मुस्तैदी से कोरोना से जंग लड़ते हुए शहरी क्षेत्रों में लाॅकडाऊन को सफल बनाने में अपना जी जान लगा दिए हैं,वही आज पुलिस विभाग की और एक अच्छी पहल देखने को मिली अपनी ड्यूटी के साथ साथ नारायणपुर थाना प्रभारी टी. एस. नवरंग अपने आसपास के लोगों का भी पूरा ख्याल रखे हुए हैं एवं आज शांति नगर से आई हुई वृद्ध महिला जो अकेली ही रहती है उस वृद्ध महिला का कोई नही है मानवता का परिचय देते हुए टी.आई ने उस वृद्ध महिला का हाल चाल पूछ कर उन्हें राशन, दवाई व जरूरत की चीजें प्रदान कर घर तक छोड़े|

थानेदार टी.एस. नवरंग नारायणपुर की सड़कों पर आम जनता को समझाईश देते हुए व लगातार अपने जवान साथी के साथ दिन रात पेट्रोलींग करते हुए नजर आ रहे हैं और आज उनकी इस पहल को देखकर उस वृद्ध महिला ने आशिर्वाद भी दिया, इस महामारी के दौरान जहाँ हमारे जवान सजगता के साथ हर चौक चौराहे पर कड़ाई से ड्यूटी करते नजर आ रहे हैं अपने स्वास्थ्य व जान की परवाह न करते हुए साथ ही अपने परिवार को भी अनदेखी कर केवल और केवल हम नागरिकों की चिंता कर अपना फर्ज अदा कर रहे हैं वहीं आज का यह दृश्य मन लुभावन रहा जिससे ग्रामीणों में भी पुलिस का यह मानवता भरा चेहरा जरूर नजर आयेगा |

बस्तर पुलिस ने कोरोना काल में एक बार फिर से मानवता का परिचय दिया

0

जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने कोरोना काल में एक बार फिर से मानवता का परिचय दिया है। बस्तर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के द्ववारा आज रविवार को एक व्यक्ति जिसके पास खाने के लिए कुछ नहीं था तथा अनावश्यक इधर-उधर घूम रहा था जिसे पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा पूछताछ करने पर रोने लगा तथा बोलने लगा मैं मजदूरी का काम करता हूं संजय मार्केट में सामान अनलोड करके जीवन

यापन करता हूं 2 दिन से कुछ नहीं खाया हूं सर बहुत भूखा हूं जिस पर समारू नाम के व्यक्ति को थाना लाकर खाना खिलाया गया तथा थाना प्रभारी एमन साहू के निर्देश पर उसके घर इतवारी बाजार थाना के शासकीय वाहन पर छोड़ा गया एवं उसके साथी व परिजनों के लिए भी खाना का व्यवस्था कराया गया तथा उसे थाना कोतवाली का नंबर भी दिया गया किसी प्रकार की भी खाने संबंधी कोई परेशानी हो तत्काल कोतवाली पुलिस से संपर्क करें ऐसा समझाइश देकर घर तक छोड़ा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

जिले के लिए अच्छी खबर अब तक 2 हजार 147 मरीज हुए कोरोना से मुक्त, जिले में आज 14 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत हुए स्वस्थ्य

0

नारायणपुर, 1 मई 2021- जिले में कोरोना से स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहे है। जिले में अब तक 2147 व्यक्ति जिला चिकित्सालय, कोविड आइसोलेशन वार्ड और कोविड केयर सेंटर और होम आइसोलेशन से स्वस्थ हुए है। जिले में आज 30 अप्रैल को 14 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। साथ ही जो व्यक्ति आइसोलेशन से सामान्य स्थिती में हे उन्हें चिकित्सकों के परामर्श पर घर पर आइसोलेट रहने के लिए डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 2390 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 239 है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से ग्रसित 4 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।

कोविड-19 की चेन को तोड़ने अनुकूल व्यवहार करें, घर पर रहे : कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू


कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने सभी आमजनों से अपील की है कि इस समय कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर ना जाये, हम सब को मिलकर संक्रमण की चेन को तोड़ना है। यह घरों में रहकर ही संभव है। मास्क पहने, दूरी बनाकर रहें, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को प्रोटोकोल अनुसार दवाई, संतुलित भोजन, तरल पेय अदि लेते रहे ओर सकरात्मक रहे, जिससे जल्दी कोविड से स्वस्थ हो सकते है।

“सेवा ही संगठन -2” भाजपा मण्डल गुंडरदेही द्वारा लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया

0

भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार सोनवानी ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर “सेवा ही संगठन-2″के अनुरूप कोविड-19 टीकाकरण सेन्टर “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरी में लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया और व्यवस्था की जानकारी ली।साथ में ग्राम पंचायत सांकरी के सरपंच सरिता निषाद, मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं सेवा सहकारी समिति पैरी के अध्यक्ष गिरधर देशमुख, मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ पंच प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना की लड़ाई जीत कर इन 10 लोगों ने सेंटर को कहा अलविदा

0

महावीर कोविड सेंटर बालोद से आज कोरोणा की लड़ाई जीत कर 10 लोगों ने सेंटर को अलविदा कहते हुए घर की ओर कदम रखा…. इस मौके पर कोविड-सेंटर की ओर से उन्हें भाप मशीन व पौधे प्रदान किए गए |

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, सभापति व पार्षद योगराज भारती , जैन श्री संघ अध्यक्ष डॉ प्रदीप जैन , डॉ ए. व्ही महेश्वर,, प्रदीप चोपड़ा ,मोहन नाहटा ने आज कोविड-सेंटर से जा रहे लोगों की स्वास्थ्य की उत्तम लाभ की कामना के साथ उन्हें भाप मशीन व छोटे पौधे प्रदान किए ताकि वे अपने अपने गांवों में जाकर वृक्षारोपण कर सकें |

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि पूरे देश में विकराल समस्या उत्पन्न हुई है मुझे भी कुछ दिन पूर्व कोरोनावायरस हुवा तब मैंने जाना कि यहां कितनी दिक्कत भरी है. आज स्वास्थ्य से जुड़े सभी डॉक्टर, नर्स 24 घंटे अपना सहयोग प्रदान कर रहे है |

डॉ प्रदीप जैन सहित सभी डॉक्टर भी अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं उन्होंने महावीर कोविड-19 सेंटर की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैन समाज व अन्य सभी धर्मालम्बियों द्वारा संचालित या सेंटर मानव हित में बहुत ही बेहतरीन काम को अंजाम दे रहे हैं, हमें हतोत्साहित नहीं होना है बल्कि हमें अपना सामाजिक दायित्व निभाना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

आज कोविड-19 से जाने वालों में चंदन, पांचों देवी, चुन्नी बाई, दीपांशु, अंकुश , नेवारी कला के बंसीलाल, ललिता देशमुख जगन्नाथपुर सांकरा से सुमती देशमुख , सरोज व भूपेंद्र बालोद आदि शामिल है…

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर सेंटर के डॉ , स्टाफ ,शंभू साहू , परमेश्वर राठी, अनिल मुंदडा, त्रिशला जैन, डॉक्टर चेतना महेश्वर , सुनील जैन पार्षद, प्रभाकर जैन आनंद बाफना सहित उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

वर्तमान में हमारे समाज में, देश में बहुत ही कठिन व संकट में समय आया है, कोरोना का कहर चारों तरफ विकराल रूप ले रहा है….

युवा मुस्लिम समाज अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रतिनिधि एवं अजा जिला उपाध्यक्ष द्वारा जरुरत मंदो को निस्वार्थ भावना से घरेलू राशन एवं सब्जी

0

आज दिनांक 01/05/2021 युवा मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, जगदलपुर कांग्रेस पार्टी से सांसद प्रतिनिधि युवा ऊर्जावान सुशील मौर्य जी,एवं अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जिला उपाध्यक्ष सतिस वान्खडे के सहयोग से जगदलपुर कन्गोली लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमाक 37 के खाले पारा मे वार्ड के जरुरत मंदो को निश्वार्थ भावना से घरेलू राशन एवं सब्जी लोगो को उप्लब्ध किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

और सरकार द्वारा 18 वर्ष के सभी युवाओ-युवतीयो को वैक्सीन टिका लगवाने के लिये प्रेरित किया गया,साथ ही रोको-टोको अभियान के तहत लोगो को मास्क पहनने,हर 20-25 मिनट मे सेनेटाईजर से हांथ धोवे दो गज की दुरी रखे श्री सुशील मौर्य जी ने कहा आज छ ग मे कांग्रेस की है और माननीय सांसद और कांग्रेस की सभी कार्यकर्ता इस दुख के घड़ी मे जनता के साथ है। हाजी वसीम अहमद जी, सतिस वानखडे जी ने कहा हम सभी समाज के लोग आप सभी बस्तर के लोगो के लिये सदैव जनता के लिये कार्य कर रहे है आप सभी अपने अपने घर मे और स्वस्थ-खुश रहे। हम सब मिलकर कोरोना जैसे महामारी को मिलके हरायेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने मांग की है कि कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज दल्ली राजहरा में ही हो

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा के द्वारा दिनांक 21 अप्रैल को बीएसपी प्रबंधन से यह मांग की गई थी कि कोरोना महामारी के संक्रमण से अधिकांश ऐसे कर्मचारियों, जिनका ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है उन्हें भिलाई सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया जा रहा है। पर भिलाई जाने पर कई-कई घंटे बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे उस कर्मचारी की तबियत तुरंत चिकित्सीय सहायता न मिलने से और ज्यादा बिगड़ जाती है. कई कर्मचारी ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड नहीं मिल पाने के कारण अपने प्राण गवां चुके हैं। ऐसी गंभीर परिस्थितियों से कर्मचारियों को जूझते देखा गया है, जो कि असहनीय है। इसलिए प्रबंधन से यह मांग की गई है कि राजहरा नगर के अंदर ही कोविड से संक्रमित कर्मचारियों का उपचार होना चाहिए, जिसमें कि ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड की सुविधा हो। यूनियन के द्वारा प्रबंधन को यह कार्य चालू कराने के लिए सात दिन का समय दिया गया था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस मांग को पूरा करने के लिए प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान द्वारा लगातार चर्चा की जा रही थी।

इसी मांग के संबंध में मुख्य महाप्रबंधक (खदान) लौह अयस्क समूह के द्वारा माइंस के अधिकारियों तथा माइंस की ट्रेड यूनियन के नेताओं तथा राजहरा माइंस हॉस्पिटल के इंचार्ज डॉ मनोज डहरवाल के द्वारा संयुक्त रूप से माइंस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। फिर सभी लोगों द्वारा संयुक्त रूप से हॉस्पिटल के एक भाग को माइंस के कर्मचारी, जो कोविड-19 संक्रमित हो जाते हैं ऐसे संक्रमित कर्मचारियों के इलाज के लिए ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड उपलब्ध कराने के लिए सहमति बनी।

बी.एस.पी. माइंस प्रबंधन के द्वारा तत्काल सिविल का कार्य, टार फेलटिंग का कार्य तथा इलेक्ट्रिकल का कार्य प्राथमिकता से चालू कराया गया। किन्तु अभी देखा जा रहा है कि यहां की राजनीतिक पार्टियां हॉस्पिटल में जो कार्य चालू हुआ है उसका यह कहकर श्रेय लेने की होड़ में हैं कि यह कार्य उनके द्वारा करवाया जा रहा है जबकि यह कार्य बीएसपी प्रबंधन माइंस की ट्रेड यूनियनों की मांग पर अपने कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए करवा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा द्वारा मई दिवस मनाया गया

0

संयुक्त खदान मजदूर संघ दल्ली राजहरा ने आज अपने यूनियन कार्यालय में मई दिवस को मनाया उन्होंने झंडारोहण किया अभी कोरोना संक्रमण की विकराल फैलाव के कारण मई दिवस को बहुत ही सादगी तथा सोशल डिस्टेंस के साथ मुख्य पदाधिकारियों के द्वारा झंडारोहण किया गया तथा मजदूरों के संघर्ष को याद किया गया यूनियन के सचिव कमलजीत सिंह मान अध्यक्ष राजेंद्र बेरा कार्यकारी अध्यक्ष दान सिंह चंद्राकर कार्यालय सचिव राजेश कुमार साहू तथा सदस्य शिव कुमार एवं जीवन साहू उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने सांसद बस्तर के द्वारा चलाई जा रही मुहिम

0

आज डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के सामने सांसद बस्तर के द्वारा चलाई जा रही मुहिम (साँसद-कोविड जन सहायता केंद्र) में युवा कांग्रेस जिला बस्तर के द्वारा पहुँच कर समर्थन किया गया सांसद जी के पहल से बस्तर संभाग के 6 जिलों बस्तर दंतेवाड़ा सुकमा बीजापुर नारायणपुर कोंडागाँव एवँ अन्य जिलों के लिए 24 घंटे कोरोना पीड़ित व उनके परिजनों के मदत हेतु तत्पर है।

लॉक डाउन होने के कारण गाड़ीयो का आवागमन बन्द होने से मरीज़ो एवँ उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था इसे देखते हुये सांसद जी के द्वारा मरीजो एवं दूसरे प्रदेश एवं दूसरे जिले में फंसे लोगों को आर्थिक एवं अस्थायी एम्बुलेंस के रूप में गाड़ी की व्यवस्था कर उनको घर पहुचने की मदद कर रही है जो कि सराहनीय है। इस कार्य मे उनके वॉलिंटियर्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg


आज इसी तारतम्य में युवा कांग्रेस की टीम भी अपना समर्थन देने पहुँची एवँ इस सहायता केन्द्र की सराहना की एवँ बस्तर संभाग के युवाओं से अपील की इस सहायता का हिस्सा बने एवँ जरूरत मंद लोगो की मदत करें इस दौरान बस्तर जिला प्रभारी दुर्गेश राय,प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य,बस्तर जिलाध्यक्ष जिशान कुरैशी,विधानसभा अध्यक्ष पल्लव यादव,शाहनवाज खान,अभिषेक डेविड,कृष्णा कश्यप,अनुराग महतो,सौरभ तिवारी,सामेल नाग,राजेंद्र त्रिपाठी,रेहान खान आदि मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नाच-गाने के साथ कोरोना से लड़ रहे पीड़ित, धरमपूरा कोविड़ सेंटर में दिखा अलग-अलग अंदाज

0

जगदलपुर। लक्जरी स्टार होटलों सहित अन्य सरकारी केंद्रों को कोरोना लक्षण वालों के लिए आरक्षित किया गया है ।इसी तारतम्य में आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बयाज हॉस्टल को कोविड सेंटर बनाया गया है।कई नकारात्मक खबरों के बीच अच्छी खबर भी बाहर आ रही है जिसमें मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए दवाईयों के साथ -साथ मानसिक रूप से तरोताजा रखने के लिए उन्हें नाच-

गाने के लिए प्रेरित किया है। मरीजों द्वारा भी कोरोना बिमारियों से लड़ते हुए आनंद उत्साह से अपने को स्वस्थ रख रहें हैं। ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में धनाढ्यों को सुविधा उपलब्ध कराने लक्जरी होटलों को भी कोविड़ सेंटरों में तब्दील किया गया है जिसके बावजूद सरकारी केंद्रों में गरीबों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है उसकी जितनी तारीफ किया जाएं वह कम है। कोविड़ सेंटरों में नियुक्त की गई स्टाफ नर्सों की सेवा भाव भी काबिले तारीफ है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS