City Media - Page 944 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 944

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आयोजित किया मिलन समारोह

0

जगदलपुर – अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला बस्तर द्वारा जगदलपुर के कृष्णा गार्डन में रविवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चैतन्य संकीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके उपरांत समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा मेवाड़ मुकुट शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं क्षत्राणी बहनों द्वारा 251 दिए जलाकर एवं आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा समाज को पूर्व की भांति एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने को लेकर एवं जरूरतमंद लोगों को मदद करने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम ने कहा मौजूदा परिवेश में सभी जातीय एवं धर्मों के लोग एकजुट होकर अपने मूल अधिकारों को लेकर संघर्षरत रहे हैं, ऐसे मे क्षत्रिय समाज को भी एकजुट होने की जरूरत है ताकि समाज अपने अधिकारों के लिए लड़ सके। क्षत्रिय समाज का भवन जल्द से जल्द बनने की बात कही गई।
मिलन कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य राज बहादुर सिंह राणा, श्री सिंह भदोरिया, डॉ आनंद जी सिंह, देवेंद्र सिंह, शशीकांत गौतम एवं बृजेश सिंह भदोरिया ने अपनी बातें रखी।
मिलन समारोह में एच.बी. सिंह, गोपेंद्र सिंह चौहान एवं युवराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
समारोह में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाज के समस्त वरिष्ठजन, युवा जन एवं क्षत्राणी बहने उपस्थित थी।

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) 2 दिसंबर को प्रस्तावित विरोध दिवस पर अपनी आवाज बुलंद कर मजदूरों को जागरूक करने का आह्वान

0

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने भारत सरकार के श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव जी को पत्र लिखकर भारत के मेहनतकश मजदूरों एवं कामगार वर्ग से जुड़े मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल कदम उठाने और राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के द्वारा सुपुर्द मांग पत्र पर विचार विमर्श कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। इस संबंध में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के अध्यक्ष डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में पारित प्रस्ताव से भारत सरकार को अवगत कराया गया है।

देश के किसान एवं कामगार वर्ग में मोदी सरकार की श्रम विरोधी, जन विरोधी नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई तथा देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के प्रति आक्रोश है। वर्तमान केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है, इसलिए सभी श्रमिक संगठनों ने 2 दिसंबर 2022 को राष्ट्रीय स्तर पर सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दिवस मनाने का निर्णय लिया है। साथ ही 26 नवंबर 2022 को देश के सभी राज्यों के राज भवनों तक होने वाले किसान मार्च का समर्थन करने का फैसला भी लिया गया है । ज्ञात हो कि संपूर्ण देश के किसान सभी राज्यों के राज भवन पर इस दिन किसान मार्च करने जा रहे हैं, हमें इस बात का समर्थन करना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वर्तमान केंद्र सरकार पर देश के कामगार वर्ग को भरोसा नहीं है क्योंकि इनकी नीतियां जनविरोधी और मजदूर विरोधी है, जिससे राष्ट्र को बड़ा नुकसान पहुंच रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, कामगार वर्ग सरकार की बदनियति से तबाह है।

वर्तमान केंद्र सरकार ने 44 लेबर कोड को स्थगित करते हुए 4 नए लेबर कोड बनाए हैं तथा राज्य की सरकारों पर इन चार लेबर कोड को लागू करने का दबाव केंद्र सरकार लगातार बनाए हुए हैं । अगर यह चार लेबर कोड लागू हो गए तो मजदूरों को प्राप्त अधिकार, सुविधाएं, अदालती ताकत सभी समाप्त हो जाएंगे। ऐसे हालात में सरकार पूरी तरह देश को पूंजी पतियों के हवाले कर देना चाहती है।

राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस (इंटक) के महामंत्री संजय कुमार सिंह ने श्रमिकों से आह्वान किया है कि 2 दिसंबर को प्रस्तावित विरोध दिवस पर जोर-शोर से अपनी आवाज बुलंद कर मजदूरों को जागरूक करें ताकि सरकार मजदूरों के प्रति अपनी हठवादिता को छोड़ने के लिए मजबूर हो जाए।

ब्रम्हानंद पर लगा नाबालिग से दुराचार का आरोप, उम्मीदवारी खतरे में

0
  • कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा
  • नामांकन पत्र में जानकारी छुपाने का आरोप, जुर्म दर्ज करने की मांग


जगदलपुर उत्तर बस्तर कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर सीट के उप चुनाव में आज उस समय नया ट्वीस्ट आ गया, जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस सीट के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम की पुरानी केस फाइल सार्वजनिक कर दी। आरोप है कि ब्रम्हानंद नेताम झारखण्ड में ढाई तीन साल पहले घटी नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और पीड़िता को देह व्यापार में धकेलने की वारदात में नामजद हैं। इस खुलासे के साथ ही कांग्रेस अब भाजपा पर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्रम्हानंद नेताम का नामांकन रद्द करने तथा उनके खिलाफ जानकारी छुपाने के आरोप में आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।


मोहन मरकाम ने रविवार को आनन फानन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर ब्रम्हानंद नेताम के खिलाफ झारखण्ड के जमशेदपुर स्थित टेलको थाने में गंभीर धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण का खुलासा किया। श्री मरकाम ने कहा कि सन 2019 में ब्रम्हानंद नेताम समेत 20 – 22 लोगों के खिलाफ 15 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने, उसे देह व्यापार के अनैतिक कार्य में धकेलने के आरोप में जुर्म दर्ज है। श्री नेताम व दो महिलाओं समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने धारा 366 ए, 376 (3), 376 ए बी, 376 डी बी, 120 बी, 4/6 पास्को एक्ट, 4, 5, 6, 7/9 देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मरकाम ने कहा कि घटना के दौरान झारखंड में भाजपा की सरकार थी, इसलिए नेताम को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि भानुप्रतापपुर के उप चुनाव के लिए दाखिल अपने नामांकन पत्र में ब्रम्हानंद नेताम ने इस अपराध में अपनी लिप्तता की जानकारी छुपाई है। इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाए और निर्वाचन आयोग उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए।
बेनकाब हो गई भाजपा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ब्रम्हानंद पर दर्ज आपराधिक प्रकरण को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दागी पूर्व विधायक नेताम को प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा बेनकाब हो गई है। भाजपा का चाल चरित्र और नारी विरोधी मानसिकता जनता के सामने आ गई है। मरकाम ने कहा कि सच्चाई सामने आ जाने के बाद भी भाजपा के जो भी बड़े नेता नेताम का प्रचार करने आते हैं, तो यही माना जाएगा कि बड़े नेता भी ब्रम्हानंद के दुष्कर्म का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि अब भानुप्रतापपुर के मतदाताओं को फैसला करना है कि क्या वे एक दुष्कर्म के आरोपी का साथ देंगे? मरकाम ने यह भी कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जल्द राज्य निर्वाचन आयोग तथा कांकेर के जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष ब्रम्हानंद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल बस्तर जिला व नगर मे हुआ कार्यकारिणी विस्तार:हरि साहू

0

दिनांक 20 नवंबर 2022 जगदलपुरकल शाम जिला जगदलपुर नगर कार्यकारिणी की बैठक हनुमान टेकरी मंदिर जगदलपुर मे रखी गई थीlजिसमे विभाग ,जिला, नगर कार्यकारिणी के विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए,जिला मंत्री हरि साहू जी ने नवीन दायित्व वानों की घोषणा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित की विहिप जगदलपुर नगर मे दायित्व नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित गुप्ता ,नगर सह मंत्री गौरव ठाकुर, प्रेम शर्मा ,बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख संजय मौर्य, जगदलपुर नगर मे दायित्व नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र गोस्वामी, सह शुभम ठाकुर, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश (सन्नी)रैली, सह लोचन सोनी,नगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर ,नगर सह गौ रक्षा रवि नेताम, सुदेश बघेल,नगर विधार्थी प्रमुख देव यादव,नगर सह विधार्थी प्रमुख युवराज ठाकुर बने lजिला संयोजक घनश्याम नाग ने आशा व्यक्त की कि नव पदाधिकारी अपने जिलों में अपने कुशल बजरंगियों के नेतृत्व में विहिप को और मजबूत करेंगे तथा विहिप नई ऊंचाई को हासिल करेगी। नव दायित्व वान जिला सुरक्षा प्रमुख संजय मौर्य ने कहा हिन्दू समाज सुरक्षा मे ढाल की तरह सदैव रहूँगा तटस्थ, हिदू समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की और कहा कि हिदू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।हिन्दुत्व की रक्षा के लिए अब जागरूक होना होगा अन्यथा जिस तरह षड्यंत्र के तहत हिन्दुओं की आस्था विश्वास एवं सहनशीलता पर कुठाराघात हो रहो है उससे हिन्दू अपने ही देश में रिफ्यूजी का जीवन जीने को विवश होंगे। सभी हिन्दुओं को जातिगत व दलगत भावना से ऊपर उठकर सनातन धर्म की रक्षा एवं समाज व राष्ट्रहित के लिए एकता के साथ एकसूत्र में बांधना होगा तभी हम अपने अस्तित्व को बचा पाएंगेlनव दायित्व वान नगर प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित गुप्ता ने कहा संगठन के उद्देश्य व धर्म का प्रचार मे सदैव करता रहा हू , अब और बढ़ गई जिम्मेदारी lसाप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश रेली ने कहा पूर्व मे चल रहे अभियान मंदिर से प्रत्येक सनातनी परिवार को जोड़ने युद्ध स्तर मे करेंगे lनगर गौ रक्षा प्रमुख योगेश ठाकुर ने समाज को गौ रक्षा, गौ सेवा करने करूँगा प्रेरितl
इस बैठक में प्रमुख रूप से विश्व हिन्दू परिषद विभाग मंत्री रवि ब्रहम्चारी , जिला सह मंत्री होमेश राठौर, जिला धर्म प्रसार प्रमुख आशीष कोटक, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रोहन कुमार, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र कश्यप, बजरंग दल विभाग संयोजक कमलेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक घनश्याम नाग,जिला गौ रक्षा मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष पवन राजपुत, नगर संयोजक विक्रम ठाकुर, सह संयोजक भवानी चौहान उपस्थित रहे।

महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला के 104 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0
  • 163 छात्राओं को सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत सायकल वितरण किया गया
  • छात्राओं ने अपनी अभिनय और नृत्य प्रतिभा से जीत लिया दिल
  • महारानी लक्ष्मीबाई कन्या शाला में वार्षिकोत्सव का रंगारंग आयोजन
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किया विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेला का किया शुभारंभ, साईकिलें भी वितरित की


जगदलपुर महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर के 104वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखरी। छात्राओं ने अपनी मनभावन नृत्यशैली और बेमिशाल अभिनय क्षमता से मुख्य अतिथि रेखचंद जैन, अन्य अतिथियों तथा उपस्थित जन समुदाय का दिल जीत लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में जहां छात्राओं की कल्पनाशीलता की झलक देखने को मिली, तो वहीं दूसरी ओर आनंद मेले में छात्राओं के बनाए व्यंजनों ने उनके पाक कौशल की शानदार बानगी पेश की। व्यंजनों की खुशबू पूरे परिसर में बिखरती रही। जैन ने विज्ञान प्रदर्शनी और आनंद मेला का शुभारंभ किया तथा 163 छात्राओं को सायकलें वितरित की।

संसदीय सचिव जैन वार्षिकोत्सव में काफी देर तक उपस्थित रहे एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। छात्राओं एवं उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि 1919 में स्थापित यह स्कूल ग्रीकसन हायर सेकंडरी स्कूल के नाम से संचालित होता था। 1964 में इस स्कूल को छात्राओं के लिए पृथक कर महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के नाम से आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में इस स्कूल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस स्कूल से पढ़कर निकली छात्राएं आज देश व समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद इस स्कूल के जीर्णोद्धार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इसके लिए लगातार राशि स्वीकृत की गई है और आगे भी शाला विकास के लिए जितनी भी राशि आवश्यक होगी, आबंटित की जाएगी। इस दौरान छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, विभिन्न शैलियों के नृत्यों से समा बांधा। आनंद मेले में छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए विभिन्न व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। श्री जैन ने छात्राओं की नृत्य व अभिनय क्षमता और पाक कला की प्रशंसा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शासन की सरस्वती सायकल योजना के तहत शाला की 163 छात्राओं को सायकल वितरण भी किया। इस अवसर पर नगर निगम की सभापति कविता साहू, वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, सूर्या पाणी, सुनीता सिंह, कोमल सेना, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, मनोनीत पार्षद हरीश साहू, सरपंच सोनाधर कश्यप, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक सुशील मौर्य, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, युवा कांग्रेस नेता साइमा अशरफ, हेमंत कश्यप, महेश द्विवेदी, संदीप दास, लव मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, नितेश शर्मा, एस नीला, खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, शाला की प्राचार्य वंदना मदनकर समेत शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

शिक्षा विभाग में घपले की जांच जारी, आज पेश होगी रिपोर्ट

0
  • बीजापुर के पूर्व डीईओ के खिलाफ
  • मुख्यमंत्री से की गई थी शिकायत
  • डिप्टी डायरेक्टर मधु वर्मा को बनाया गया है जांच अधिकारी


बीजापुर पूर्व में यहां जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदस्थ रहे तात्कालीन प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रमोद कुमार ठाकुर के प्रभार के दौरान विभागीय कर्मियों के संलग्ननीकरण, पदोन्नति, पदस्थापना तथा विभाग से संबंधित मरम्मत एवं निर्माण कार्यों में की गई घपलेबाजी की जांच पूर्णता की ओर है। जांच रिपोर्ट 20 नवंबर को संचालक लोक शिक्षण के समक्ष पेश की जानी है।
बीजापुर शिक्षा जिले में हुई गड़बड़ियों की शिकायत जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अनेक सदस्यों ने मुख्यमंत्री से की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास प्रमोद कुमार ठाकुर जब जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर का प्रभार सम्हाल रहे थे, उस अवधि में प्राथमिक शालाओं के सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति, शिक्षकों के संल्गनीकरण, दिव्यांग एवं महिला शिक्षकों की पद स्थापना में जमकर सौदेबाजी का खेल किया गया। मोटी रकम लेकर शिक्षकों को पदोन्नति दी गई, संलग्नीकरण किया गया एवं पदस्थापना दी गई। इसके अलावा विभाग से संबंधित भवनों की मरम्मत व निर्माण के नाम पर शासकीय राशि में गड़बड़ी भी की गई। साथ ही विभाग के लिए सामग्री, शालाओं की प्रयोग शालाओं के लिए उपकरणों तथा अन्य सामानों की खरीदी में भी आर्थिक अनियमितता बरती गई। मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया। विभागीय सचिव को इसकी जांच कराने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संचालक लोक शिक्षण ने विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मधु वर्मा के नेतृत्व वाली जांच कमेटी का गठन किया। जांच कमेटी में दो और अधिकारी शामिल हैं। जांच कमेटी जिला शिक्षा विभाग को उक्त अवधि में प्राप्त आवंटन, प्रशासकीय स्वीकृति, सामग्री क्रय हेतु समिति गठन प्रक्रिया, अपनाई गई निविदा प्रक्रिया, प्राप्त निविदाओं व स्वीकृत निविदाओं, क्रय आदेश, भुगतान, पंजी, गुणवत्ता जांच प्रतिवेदन, भवनों व अन्य परिसंपत्तियों की मरम्मत एवं निर्माण हेतु प्राप्त आवंटन, मदवार जारी की गई राशि, प्राक्कलन की प्रति, निर्माण की स्थिति आदि की बारीकी से जांच कर रही है। संचालक लोक शिक्षण ने जांच रिपोर्ट 20 नवंबर को पेश करने का निर्देश जांच दल को दिया है।

धान खरीदी केंद्र खुलने से होगा किसानों को लाभ

0

ग्राम पंचायत एर्राकोट में लगभग 42.17 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया आज बस्तर सांसद दीपक बैज व विधायक राजमन बेंजाम,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राकोट में नवीन धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया साथ ही जलनी माता देवगुड़ी निर्माण कार्य,नाली निर्माण कार्य भीमापारा 250 मीटर,तालाब गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य नाइक मुंडा,आर सी.सी. पुलिया निर्माण 3 मीटर ,सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

सांसद बैज ने कहा भूपेश बघेल जी की सरकार में चित्रकोट विधानसभा का कायाकल्प बदल चुका है। धान खरीदी केन्द्र खोलने के लिए बीजेपी के मंत्रियों द्वारा सिर्फ घोषणा किया जाता रहा पर धान खरीदी केन्द्र नही खोला गया जब कांग्रेस की सरकार बनी किसानों के लिए रायकोट,सिरिसगुड़ा और अब एर्राकोट में धान खरीदी केन्द्र खोले गए है।

विधायक राजमन ने कहा कि इस पांच साल में सबसे ज्यादा धान खरीदी केन्द्र खोले गए है। लोगों से जो वादा किया गया था,उसे पूरा किया। भूपेश बघेल जी के नेतृत्व मे 2640 सौ रुपए में धान खरीदी करने व गोबर खरीदी करने वाली हिन्दुस्तान की पहली सरकार है।जिस तरह से घर-घर में बिजली पहुँची है उस प्रकार अब हर घर नल और हर घर जल के संकल्प के साथ हम चित्रकोट विधानसभा में आगे बढ़ रहे है। नए धान खरीदी केन्द्र में नई बोर खनन की घोषणा करता हूँ।

जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी किसानों को सताने का काम कर रही है किसान आंदोलन में देश के कई किसान भाइयों ने अपनी जान दी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ फर्क नही पड़ा किसानों के हित मे काम करने वाली पार्टी केवल कांग्रेस पार्टी है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आने से किसानों के साथ-साथ पूरा प्रदेश खुश है।

इस दौरान सांसद श्री दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य,जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, रूक्मणी कर्मा, सरपंच पाकली कश्यप,जनपद सदस्य तुलसी मौर्य,जनपद सदस्य फूलो बघेल,जनपद सदस्य शंकर बघेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, बुधराम पटेल, नरसिंग सोनकर,प्रेम प्रकाश दास,जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी,विधायक प्रतिनिधि गणेश कावडे,हीरालाल पटेल,फोटका दास,शंकर कश्यप,अभिषेक डेविड,देवदास बघेल,रिका कर्मा,प्रदुम भारती,सरपंच रानसर्गीपाल,सरपंच करेंगा,सरपंच पाराकोट,सरपंच पलवा,सरपंच पखनारचा,सरपंच भेजरीपदर,सी आई ओ जनपद तोकापाल,सी ई ओ जिला सहकारी बैंक एस ए रजा,शाखा प्रबंधक तोकापाल रीना चौधरी, प्राधिकृत अधिकारी एस एल ठाकुर, समस्त कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवम अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कांग्रेस जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है : दीपक बैज

0
  • एर्राकोट में धान खरीदी केंद्र खुलने से मिलेगा किसानों को पूरा लाभ
  • सांसद दीपक बैज ने एर्राकोट में 42.17 लाख रु. के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन


जगदलपुर बस्तर के सांसद दीपक बैज, विधायक राजमन बेंजाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने तोकापाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत एर्राकोट में नए धान उपार्जन केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने जलनी माता देवगुड़ी निर्माण, नाली निर्माण, तालाब गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य, आरसीसी पुलिया निर्माण, सायकल स्टैंड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार में चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। धान खरीदी केंद्र खोलने के लिए बीजेपी के मंत्रियों द्वारा सिर्फ घोषणा की जाती रही, लेकिन धान खरीदी केंद्र खोला नहीं गया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद रायकोट, सिरिसगुड़ा और अब एर्राकोट में धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। बैज ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, उसे करके भी दिखाती है। हमारी पार्टी भाजपा की तरह वादाखिलाफी नहीं करती। विधायक राजमन ने कहा कि इस पांच साल में सबसे ज्यादा धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं। लोगों से जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया गया है। बेंजाम ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में 2640 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी व गोबर खरीदी करने वाली हिंदुस्तान की पहली सरकार है। जिस तरह से घर-घर में बिजली पहुंची है, उसी तरह अब हर घर नल और हर घर जल के संकल्प के साथ हम चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों को सताने व परेशान करने का काम करती है। किसान आंदोलन में देश के कई किसानों की जान चली गई, पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जरा भी फर्क नही पड़ा। किसानों के हित में काम करने वाली सिर्फ कांग्रेस है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से किसानों के साथ-साथ पूरा प्रदेश खुशहाल हुआ है।
इस दौरान सांसद बैज, विधायक बेंजाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य, जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद उपाध्यक्ष कामिनी ठाकुर, रूक्मणी कर्मा, सरपंच पाकली कश्यप, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य, जनपद सदस्य फूलो बघेल, जनपद सदस्य शंकर बघेल, जनपद सदस्य सुभाष बघेल, बुधराम पटेल, नरसिंग सोनकर, प्रेमप्रकाश दास, जिला महामंत्री सुंदर सोढ़ी, विधायक प्रतिनिधि गणेश कावड़े, हीरालाल पटेल, फोटका दास, शंकर कश्यप, अभिषेक डेविड, देवदास बघेल, रिका कर्मा, प्रदुम भारती, सरपंच रान सरगीपाल, सरपंच करेंगा, सरपंच पाराकोट, सरपंच पलवा, सरपंच पखनारचा, सरपंच भेजरीपदर, तोकापाल जनपद सीईओ, जिला सहकारी बैंक के सीईओ एसए रजा, शाखा प्रबंधक तोकापाल रीना चौधरी, प्राधिकृत अधिकारी एसएल ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं अधिकारी उपस्थित थे।

भाजपा के साथ तेजी से जुड़ रहे हैं आदिवासी और महिलाएं

0
  • महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने अपनी टीम के साथ शुरू कर दिया है विशेष अभियान


नगरनार भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रवास योजना के तहत हुई बैठक में भाग लेने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने क्षेत्र में पार्टी की स्थिति को और भी मजबूत बनाने के लिए मुहिम छेड़ दी है। उन्होंने अधिक से अधिक आदिवासियों एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के अभियान का आगाज किया है।

19 नवंबर को जगदलपुर में आहूत बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने प्रदेश संयोजक मोतीलाल साहू, प्रदेश सह संयोजक प्रेम अग्रवाल एवं सरला कोसरिया, बस्तर लोकसभा क्षेत्र संयोजक शिवनारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी उपस्थित थे। इसमें नगरनार मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता मिश्र को भी आमंत्रित किया गया था। गीता मिश्र ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन मिलने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव में पहुंचकर भाजपा के सिद्धांतों, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण वाली योजनाओं, आदिवासियों, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हो गए हैं। इसी क्रम में सुश्री मिश्र भी अपनी टीम की पदाधिकारियों के साथ नगरनार मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में जाकर महिलाओं तथा ग्रामीणों से मेल मुलाकात करने लगी हैं। गीता मिश्र इस बात को आदिवासियों के बीच पुख्ता तरीके से रख रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी में आदिवासियों और महिलाओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भाजपा ने एक मिसाल पेश की है। इसके उलट कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस के बड़े नेता हमारी आदिवासी महिला राष्ट्रपति के लिए अपशब्दों का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सुश्री मिश्र ने ग्रामीणों से कहा कि कांग्रेस अब तक आदिवासियों को वोट बैंक के रूप में ही उपयोग करती आई है। दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस ने अगर आदिवासियों के उत्थान के लिए ईमानदारी से काम किया होता, तो आज हमारे आदिवासी भाई बहन सर्वोच्च शिखर पर होते। उल्लेखनीय है कि गीता मिश्र क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय नेत्री के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोग उन्हें भरपूर प्यार और सम्मान देते हैं। उनकी मेहनत अब नगरनार क्षेत्र में रंग लाती नजर आने लगी है। हर वर्ग की महिलाएं बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ने लगी हैं।
कांग्रेस ने छला आदिवासियों को
भाजपा महिला मोर्चा की नगरनार मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र ने इस संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है। इसके लिए आदिवासी कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के आरक्षण में कटौती कांग्रेस के इसी छलावे की वजह से हुई है। अगर छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हाईकोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखा होता, तो केंद्र सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के तहत आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा होता। कांग्रेस सरकार नहीं चाहती कि हमारे आदिवासी समाज के लोग भी तरक्की करें। इसीलिए कांग्रेस ने आरक्षण प्रतिशत में कटौती रोकने की दिशा में जरा भी पहल नहीं की। आदिवासियों के साथ इससे बड़ा छल हो ही नहीं सकता। गीता मिश्र ने कहा कि छ्ग एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी कांग्रेस को उसके इस विश्वासघात की सजा आगामी विधानसभा चुनाव में देने के लिए तैयार हैं।

अब गांव में ही अपना धान बेच सकेंगे गरावंडकला के किसान

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से खुला धान खरीदी केंद्र
  • गरावंडकला और आसपास के गांवों के किसानों ने माना आभार


जगदलपुर क्षेत्र के ग्राम गरावंड कला तथा आसपास के गांवों के किसानों को अब अपना धान बेचने के लिए लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा और उनके धन एवं समय की भी बचत होगी। किसान अब गरावंड कला में ही अपना धान बेच सकेंगे।जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन व श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से ग्राम गरावंडकला में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए ग्रामीणों ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन से मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जैन ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद किसान पुत्र हैं, किसानों के दुख दर्द को अच्छे से समझते हैं। पहले गरावंडकला के ग्रामीणों को धान बेचने के लिए नगरनार जाना पड़ता था। यह आर्थिक तौर पर नुकसादेह होता था और किसानों को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब वे अपनी उपज को अपने गांव में ही बेच सकेंगे। ग्रामीणों ने विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब वे अपने गांव में ही अपनी उपज को बेच सकेंगे। इसके लिए वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक सचिव रेखचंद जैन का हम आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर श्री जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद विक्रम सिंह डांगी, पार्षद कमलेश पाठक, सुखराम नाग, दयाराम कश्यप, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, मंगलसाय बघेल, बुद्वप्रकाश गोयल, नीलकंठ गोयल, महादेव मंकी, रामचंद्र बघेल, रमेश पात्रो, पांडूराम गोयल, फरसुराम बघेल, मीनकेतन, गणेश गोयल, बलराम गोयल, प्रहलाद बघेल, सम्पत कश्यप, सुखसेन बघेल, जलंधर कश्यप, गजेंद्र गोयल समेत अनेक किसान उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS