दंतेवाडा/छत्तीसगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए चल रहे प्रचार के बीच कांकेर में एक कॉलेज की छात्रा से हुए दुष्कर्म के मुद्दे पर र कांग्रेस सरकार घिरती नजर आ रही न है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा ओजस्वी भीमा मंडावी जी ने कहा भानुप्रतापपुर उपचुनाव के बीच शर्मसर कर देने वाली घटना सामने आई है भानुप्रतापपुर के रहने वाले NSUI के प्रदेश महासचिव रुहाब मेमन को छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में इस तरह के कृत्य लगातार सामने आ रहे है। कांग्रेस से जुड़े हुए लोग ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं अब राज्य की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भानुप्रतापपुर की यह घटना जिले व राज्य को शर्मसार कर दिया है जिम्मेदार पद पर बैठे सरकार के लोग अब इस तरह की घिनौनी घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए प्रदेश सरकार को भानुप्रतापपुर सहित पूरे प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और आरोपी की खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। ओजस्वी जी ने कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना ने साबित कर दिया कि कांग्रेस राज में प्रदेश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं उन्होंने मंत्री अनिला भेड़िया को आड़े हाथों लेते हुए उन पर तंज कसा कहा कि महिला व बाल विकास का मंत्रालय मिलने के बावजूद महिला मंत्री सकती है।
दुराचार की घटनाओं पर मौन हैं। ओजस्वी जी ने आरोप लगाया कि मंत्री अनिला भेड़िया की डौंडी में स्थित भूमि पर किराए में देकर शराब दुकान चलाया जा रहा है। ओजस्वी जी ने कहा कि इस घिनौनी घटना पर कांग्रेस नेताओं के मुंह से दो शब्द नहीं निकल रहे हैं। सत्ताधारी दल से जुड़े और कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाले लोगों के गंदे काम गंभीर चिंता में डाल रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा कैसे होंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं विचलित करने वाली हैं। इस पर भाजपा चुप नहीं रहेगी
कांग्रेस सरकार में छात्रा से दुष्कर्म : -ओजस्वी भीमा मंडावी
बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान 2022 में निर्धारित रूपरेखा के तहत् सभी थाना क्षेत्रों में किए जा रहे है जागरूकता कार्यक्रम
दिनांक 19.11.202 आदिवासी छात्रावास बालोद में बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत् मानव तस्करी, बाल विवाह के संबंध में दिया गया जानकारी
दिनांक 20.11.2022 को पुलिस लाईन बालोद में छत्तीसगढ़ी खेलों का किया जाना है आयोजन।
पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक गीता वाधवानी के दिषा-निर्देष में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं साइबर/यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में एवं चाईल्ड हेल्पलाईन बालोद के द्वारा संयुक्त रूप से बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान 2022 के तहत आदिवासी छात्रावास बालोद में पहुंचकर बच्चों को गुड-टच बैड-टच, महिला एवं बच्चो संबंधी होने वाले घटना के संबंध में तथा मानव तस्करी साइबर सुरक्षा के तहत् सोषल मिडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम, वाटसएप के माध्यम से होने वाले वीडियों कॉल कर ब्लैकमेलिंग अनजान लिंक में क्लिक नहीं करने, एवं नषे से दूर रहने के संबंध में जानकारी दिया गया तथा बच्चों को चाइल्ड लाईन का हेल्पलाइन 1930,1098 नंबर एवं पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर 9479191160 नोट कराया गया ताकि कभी भी जरूरत पड़ने पर कॉल कर पुलिस से मदद ले सकें। स्कूली बच्चों को विष्वास दिलाया की पुलिस हमारे दोस्त है, किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर पुलिस द्वारा तत्काल रिस्पंाष कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


बच्चे देष का भविष्य है लक्ष्य लेकर मेहनत से पढ़े और बड़ा अफसर बने जीवन में परिश्रम से पढ़ाई करके ही आगे बढ़े सकते है पढ़ने और सीखने की उम्र कभी समाप्त नहीं होती है। जरूरी नहीं की आप एक ही बार में कामयाब हो जाएं यदि आपने कोई लक्ष्य निर्धारित कर लिया है तो उसे पूरा करने के लिए परिश्रम करते रहिए कामयाबी जरूर मिलेगीं बच्चों को विस्तार से जानकारी दिया गया है। दिनांक 20.11.2022 को बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान 2022 के तहत पुलिस लाईन बालोद में छत्तीसगढ़ी खेल-कूद कार्यक्रम आयोजन किया जाना है तत्पष्चात् बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम 2022 का समापन किया जाना है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
उक्त कार्यक्रम में आदिवासी छात्रावास बालोद के लगभग 150-200 छात्र-छात्रांए, सउनि सीता गोस्वामी महिला सेल बालोद, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक योगेष गेडाम साइबर सेल बालोद, म.आर. दुलेष्वरी साहू, पूजा यादव, अनिता साहू, लक्ष्मी पटेल एवं जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास अधिकारी नरेन्द्र साहू, चाईल्ड लाईन बालोद के समन्वयक वेदप्रकाष साहू उपस्थित रहें।


राजीव भवन में प्रथम।प्रधानमंत्री प्रियदर्शनीय इंदिरा जी की जयंती पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.
“जिसने सँवारा सारा देश”
“गाँधी नेहरू और कांग्रेस”
ऐतिहासिक निर्णय के साथ-साथ दृढ़ निश्चय, साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा – राजीव शर्मा
जगदलपुर 19.11.2022 बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में भारत की पहली सशक्त महिला प्रधानमंत्री प्रियदर्शनीय इंदिरा गाँधी जी की जयंती सादगी व गरिमा के मनाई गई कांग्रेसियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं इविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक अजीम शख्यियत थीं। उनके अंदर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ पिता जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई का नेतृत्व करने वालों में शामिल थे वही दौर रहा, जब 1919 में उनका परिवार बापू के सानिध्य में आया और इंदिरा ने पिता नेहरू से राजनीति का ककहरा सीखा। प्रियदर्शनीय को दृढ़ निश्चय साहसपूर्ण पहल और देश के हित में सर्वोच्च त्याग एवं बलिदान के लिए सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने लंबी अवधि के दौरान अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए जैसे बैंकों का राष्ट्रीयकरण, प्रीवियस की समाप्ति, सहित गरीबी हटाओ एवं हरित क्रांति कार्यक्रम इनकी महत्वपूर्ण देन है इनके द्वारा प्रारंभ किया गया 20 सूत्री कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीब वर्ग के लोगों के पिछड़ेपन में सुधार लाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना था वे प्रतिक्रियावादियों की विरोधी थी और

राष्ट्रीय सामंजस्य के लिए सदैव प्रयत्नशील रहती थी देश की सर्वाधिक उन्नति, विकास, खुशहाली और देश की एकता बनाए रखने के लिए उन आदर्शों की रक्षा के लिए तथा दुनिया में भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी। गरीबी मुक्त भारत इंदिरा का एक सपना था आज भी वह सपना साकार नहीं हो पाया है सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके। इन्हीं के आदर्शों पर हमारे गणतंत्र की एकता एवं अखंडता टिकी हुई है जिन्हें सादर पूर्वक नमन कर श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं।
संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने कहा कि प्रियदर्शनीय इन्दिरा गांधी जी का जन्म 19 नवंबर 1917 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और उनकी पत्नी कमला नेहरू के यहाँ हुआ, वे उनकी एकमात्र संतान थीं इंदिरा के पितामह मोतीलाल नेहरू उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से एक धनी बैरिस्टर थे मात्र 11 साल की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई। 1938 में वह औपचारिक तौर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हुईं और 1947 से 1964 तक अपने प्रधानमंत्री पिता नेहरू के साथ उन्होंने काम करना शुरू कर दिया। ऐसा भी कहा जाता था कि वह उस वक्त प्रधानमंत्री नेहरू की निजी सचिव की तरह काम करती थीं, हालांकि इसका कोई आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिलता। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वह बखूबी समझती थीं यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे अत: पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे। वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं। शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद ‘प्रधानमंत्री’ पर आसीन हुईं। 1975 में आपात कालीन लागू करने का फैसला करने से पहले भारतीय राजनीति एक ध्रुवीय सी हो गई थी जिसमे चारो तरफ इंदिरा ही इंदिरा नजर आती थी। इंदिरा की ऐतिहासिक कामयाबियों के चलते उस समय देश में ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ का नारा जोर-शोर से गूंजने लगा ऐसी शक्तिशाली भारतीय नारी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करते श्रद्धाजंलि व्यक्त करता हूँ और उनके पदचिन्हों पर चलने की कांग्रेसजनों से अपेक्षा करता हूँ।
भापति कविता साहू,जिला महामंत्री अनवर खान,कौशल नागवंशी, अपर्णा बाजपई,सुशील मौर्य,योगेश पाणिग्रही, अजय बिसाई ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते कहा कि प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और ऐसे में सियासी उतार-चढ़ाव को वह बखूबी समझती थीं यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे अत: पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे वह सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद ‘प्रधानमंत्री’ पर आसीन रही।
कार्यक्रम में प्रदेश/ जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल/महिला कांग्रेस/युवक कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों , वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
मिडिल स्कूल के बच्चों ने पहली बार किया ट्रेन से सफर
- तोकापाल से जगदलपुर स्टेशन तक की रेल यात्रा रही रोमांचक
- पहली बार कलेक्टर से भी मिले बांडापारा स्कूल के विद्यार्थी
- जिला शिक्षा कार्यालय का भी किया भ्रमण, डीईओ भारती प्रधान ने बढ़ाया हौसला
लोहंडीगुड़ा विकासखंड लोहंडीगुड़ा के पारापुर संकुल की माध्यमिक शाला बांडापारा पारापुर के 30 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इनमें से ज्यादातर बच्चों ने पहली बार ट्रेन से यात्रा की। बच्चों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा कार्यालय का भी भ्रमण किया। कलेक्टर चंदन कुमार और जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ट्रेन और जिला मुख्यालय का सफर बच्चों के लिए बेहद रोमांचक अनुभव वाला साबित हुआ।

बांडापारा बस्तर के अंदरूनी इलाके में स्थित है। यहां के बच्चे शेष दुनिया से लगभग अनजान ही हैं। इस गांव की माध्यमिक शाला की आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी पाठ्यक्रम में रेलगाड़ी के बारे में पढ़ने के दौरान इच्छा जाहिर की कि उन्हें भी रेलगाड़ी देखनी है। कई बच्चों ने रेलगाड़ी मात्र किताबों में और टीवी पर ही देखी है। उन्होंने कभी रेलगाड़ी को साक्षात नहीं देखा है। बच्चों ने अपने ज़िले के कलेक्टर से भी मिलने की इच्छा जाहिर की। बच्चों की इच्छा को ध्यान में रखते हुए संस्था के प्रधानाध्यापक उमेश मेश्राम व संकुल शैक्षिक समन्वयक श्याम पांडे ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी से संपर्क कर अनुमति चाही। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचल ठाकुर ने पहल की। कलेक्टर चंदन कुमार को बच्चों की मंशा से अवगत कराया। कलेक्टर ने भी बच्चों से मिलने के लिए समय दे दिया।

ज़िला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने तत्काल बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण हेतु निर्देश दिए एवं खंड शिक्षा अधिकारी व खंड स्त्रोत समन्वयक को स्वयं की देखरेख में कार्यवाही करने को कहा। इसके बाद शाला के 30 बच्चों को वाहन की व्यवस्था कर तोकापाल विकासखंड मुख्यालय के रेलवे स्टेशन ले जाया गया। बच्चों को तोकापाल से जगदलपुर तक रेल यात्रा कराई गई।
देखते बन रहा था उत्साह
रेल यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अधिकांश बच्चे अपने जीवन में पहली बार रेल देखी और उन्होंने रेल यात्रा का आनंद लिया। बच्चों को जगदलपुर रेलवे स्टेशन का भ्रमण कराया गया। उन्हें बताया गया कि यात्री किस प्रकार से टिकट खरीदते हैं एवं यात्रा करते हैं। रेलयात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी भी दी गई।
कलेक्टर, डीईओ से भी मिले
रेलवे स्टेशन जगदलपुर के भ्रमण उपरांत बच्चों को कलेक्टरेट परिसर लाया गया। जहां बच्चों ने बस्तर जिले के कलेक्टर से भेंट कर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया। तत्पश्चात बच्चों को जिला शिक्षा कार्यालय भी ले जाया गया, जहां जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने बच्चों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया।
बच्चों को जगदलपुर शहर के ह्रदय स्थल में स्थित शहीद पार्क दिखाया गया व लामिनी पार्क का भी भ्रमण कराया गया। रेल यात्रा, पार्क घूमना बच्चों के लिए एक नवीन और सुखद अनुभव वाला रहा। बच्चों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
मील का पत्थर साबित होगी यह पहल
जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी, खंड स्त्रोत समन्वयक, प्रधानाध्यापक व संकुल शैक्षिक समन्वयक के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार से शैक्षणिक भ्रमण कराए जाने से बच्चों का शिक्षा के प्रति लगाव, जुड़ाव और गहराता है। विकासखंड लोहंडीगुड़ा के शिक्षक एवं अधिकारी कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। विकास खंड लोहंडीगुड़ा के शैक्षणिक भ्रमण का यह अध्याय निश्चित ही शिक्षा जगत में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
भाजपा दल्लीराजहरा मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल आयोजन
भारतीय जनता पार्टी मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी द्वारा दल्लीराजहरा भाजपा संगठन के कार्यकर्ता को संगठन को मजबूती प्रदानकर सभी कार्यकर्ता को संगठित करने के उद्देश्य को लेकर अटल योग सदन में दिनाक 18-11-22 दिन शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर करने के पश्चात स्वागत गीत एवं वन्दे मातरम से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया | उक्त कार्यक्रम में जिला से वरिष्ट पदाधिकारी के साथ बालोद जिला के प्रभारी श्री केदारनाथ गुप्ता जी जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार जी डौंडीलोहारा के विधानसभा के प्रभारी श्री प्रदीप गांधी एवं मंडल के प्रभारी नरेश यदु द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया ।


कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता एवं मुख्या अतिथि केदारनाथ गुप्ता ने आपने ओजस्वी भाषण से कार्यकर्ताओं को नई उर्जा संचार किया | केदारनाथ गुप्ता द्वारा वर्तमान में भ्रष्टाचारी सरकार को कोसते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता को झूठे वादे से लुभाकर ,ठगने वाली सरकार बताया गया और कहाकि छत्तीसगढ़ीया के नाम पर आदिवासीयों एवं गरीब जनता का शोषण कर रही हैं पक्का मकान के लिए उन्हें मिलने वाले प्रधानमन्त्री आवास को बंद कर दिया हैं | किसानों को मुक्त बिजली के नाम पर ठगा जा रहा हैं | केदारनाथ गुप्ता जी ने यहाँ भी कहा गया की शराब बंदी व कर्ज माफ़ी जैसे वादों को वर्तमान कांग्रेस सरकार भूल चुकी हैं | केवल लुट खसोट एवं भ्रष्टाचार में इनके कार्यकर्ता लिप्त हो चुके हैं | लगातार माताओं बहनों के साथ शोषण बलात्कार की घटनाएं के साथ लुटपाट ह्त्या अपहरण की घटनाए लगातार बढ़ रही हैं विकास की रफ़्तार शून्य हो चुकी हैं छत्तीसगढ़ महतारी को इस कांग्रेस सरकार ने कर्ज में डूबा दिया हैं सत्ता में बैठे लोग केवल कमीशन खोरी में लिप्त हैं | माननीय नरेन्द्र मोदी जैसा प्रधानमन्त्री हमें भाजपा ने दिया जिहोने अपने घोषणा पत्र में किये गये वादे को पूरा किया चाहे वह कश्मीर से धरा 370 हटाने का हो या राम मंदिर निर्माण का मोदी जी द्वारा भारतीय वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित कर कोरोना वेक्सीन का निर्माण करा निःशुल्क टिकाकरण कराया | यहाँ मोदी जी की इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता हैं |


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
बालोद जिला के जिलाध्यक्ष कृष्णकान्त पवार ने कहा की दलीराजहरा मंडल के उर्जावान कार्यकताओं ने हमें पिछले कई में चुनाव बढ़त दिलाई हैं हमें उमीद हैं की दल्लीराजहरा मंडल के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी द्वारा भी बढ़त को और भी जीत के रूप प्रमाणित करने में सफल रहें | डौंडीलोहारा विधानसभा के प्रभारी पूर्व सांसद राजनांदगाव प्रदीप गांधी ने शक्तिकेंद्र के कार्यकताओं को अपने बूथों में बैठक लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं आमजनता से जुड़ने का प्रयास कर नवयुवकों को मतदाता बनाने हेतु कार्य का प्रेरित किया |

मंडल प्रभारी नरेश यदु द्वारा कार्यकत्ताओं से अपने अनुभव को साझा करते बताया की पार्टी की प्रति ही कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ कार्यकता बनाती हैं इसकी पश्चात स्वागत भाषण में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश व्दिवेदी ने कार्यकर्ता को अपने पार्टी के प्रति समर्पित एवं आपसी गुटबाजी को त्यागकर एक जुट सगठन को मजबूत करने हेतु कार्य करने का आग्रह किया और कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार के द्वारा आमनागरिकों का शोषण एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर कार्य करने का आग्रह किया|
भाजपा व नरेद्र मोदी से प्रभावित होकर दल्लीराजहरा के डॉ. रोशन दासानी ने जिलाप्रभारी केदारनाथ गुप्ता एवं जिला अध्यक्ष कृष्णा कान्त पवार की उपास्थिति में भाजपा प्रवेश किया |
उक्त कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र श्रीवास के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल द्वारा किया गया | कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जिला महामन्त्री देवेद्र जायसवाल, किशोरी साहू, कोषाध्यक्ष सुदेश सिहं, डॉ. देवेन्द्र महाला, होरी लाल रावटे, श्रीमती शीतल नायक, जितेद्र साहू, विक्रम धुर्वे, काशिम कुरैशी, शरद ठाकुर, लोकेश श्रीवास्तव, अनीता कुमेटी, रिंकू शर्मा, कमलेश सोनी, प्रेम साहू, रुपेश सिन्हा, भीखी मासिया, सोमेश सोरी, गोविन्द वाधवानी, सुरेश जायसवाल, राजू कुकरेजा, राजेश दसोड़े, श्रीमती किरण सिन्हा, महेंद्र पिपरे, भूपेंद्र श्रीवास, गीता मरकाम, नीलावती साहू, हितेश मेश्राम, सोनू ठगेल मंचस्थ थे |
वहीँ कार्यकत्ताओं में प्रमुख रूप से महेद्र सिंह, सुजीत झा, संजीव सिह, रमेश गुज्जर, जनादर्न सिगरोल, सुमित जैन, हरीश बाघ, रमेश जैन, मंजीत कौर, डाली सिंग, रानू ठाकुर, निलेश श्रीवास्तव, सुरेन्द्र बेहरा,मोहमद इमरान, उमेश विश्वकर्मा, चन्द्रकान्त चोपड़े, दमन दीप सिग, श्रीजीत, मनन गुप्ता, राकेश देवागन, मेवा पटेल, रामेश्वर साहू, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण उईके, न.पं.उपाध्यक्ष रुपेश नायक, अब्दुल इब्राहीम, दारा भौसार्य,पार्षद गण सौह्द्र ठाकुर, राजेश काम्बले, प्रमिला पारकर, ममता नेताम, ताम्रध्वज सुधाकर, विजयभान, जसवंता नायक, संजीव मानकर, अंकित जायसवाल, जीवन साहू, संदीप रामटेके, विक्रम सोना, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे |

बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत् बच्चो को दुष्प्रभाव से बचने की जानकारी दी गई
बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत् थाना डौंडी के द्वारा बालिका छात्रावास डौंडी में गुड टच-बैड टच, पोस्को एक्ट के प्रावधान, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, बाल विवाह, स्वच्छता, मानव तस्करी, नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी । आज दिनांक 19.11.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण सिंह उइके दल्लीराजहरा के मार्ग दर्शन में थाना डौंडी द्वारा बालिका छात्रावास में हॉस्टल अधीक्षीका एवं अन्य हॉस्टल स्टाप की उपस्थिति में बाल सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत् गुड टच-बैड टच, पोस्को एक्ट के प्रावधान, साईबर सुरक्षा, जेजे एक्ट, मानव तस्करी, नशा की दुष्प्रभाव की जानकारी दिया गया।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


विद्यार्थियों के भविष्य से नहीं होने देंगे खिलवाड़ : राजीव
- इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस जिलाध्य राजीव शर्मा ने महाविद्यालय की समस्याओ को लेकर अनशनरत पर छात्र नेताओं का अनशन कराया समाप्त
- राजीव ने छात्रों की मांगों के त्वरित निराकरण का दिया अश्वासन
जगदलपुर। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत विद्यार्थियों का अनशन समाप्त कराया। शर्मा ने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जायज मांगें पूरी की जाएंगी। शासकीय काकतीय डिग्री कॉलेज जगदलपुर में व्याप्त अनियमितताओं, विसंगतियों, भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं के विरोध में प्राचार्य हटाओ कॉलेज बचाओ मुहिम के तहत के दो दिवसीय महाआंदोलन में उपस्थित होकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने छात्रों से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर उनकी मांगें सुनी और त्वरित समाधान का आश्वासन देकर अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को जूस पिलाकर उनका आंदोलन समाप्त कराया। शर्मा ने छात्र – छात्राओं को संबोधित करते कहा कि आपकी जो भी जायज मांगें मेरे संज्ञान में आ चुकी हैं। कॉलेज की अनियमितताओं को दूर करने के लिए ठोस पहल की जाएगी तथा उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ होने नही दिया जाएगा। एनएसयूआई के इस छात्र हितैषी आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने सहभागिता दर्ज कराई। विद्यार्थी प्राचार्य को हटाने व अव्यवस्था दूर करने के लिए धरना स्थल पर डटे रहे। दूसरे पहर में छात्र नेताओं के प्रदर्शन और नारेबाजी के बीच अचानक इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री अनवर खान एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय बिसाई पहुंच गए। राजीव शर्मा ने छात्रों से उनकी परेशानी व मांगें पूछी। इस पर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने बताया कि पिछले 2 वर्ष से सभी छात्र छात्राएं महाविद्यालय में चल रही विभिन्न समस्याओं से पीड़ित हैं। चाहे बात शीतल पेयजल की हो, या फिर महिला प्रसाधन की, या फिर लाइब्रेरी में किताबों की उपलब्धता की। ऐसी मूलभूत सुविधाएं भी छात्रों को नही मिल पा रही हैं। ऐसे में ये साफ है कि महाविद्यालय वेंटीलेटर पर है। राजीव शर्मा ने छात्राओं से समस्या जानी। छात्राओं ने टॉयलेट, क्लास ना लगने, क्लास रूम में बैठने की व्यवस्था, 100 छात्रों के बीच में 1 कंप्यूटर, पार्किंग, कैंटीन एवं सुरक्षा जैसी कई सारी मांगें रखी। सभी छात्रों ने प्राचार्य के भ्रष्टाचारों का कच्चा चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जनभागीदारी फीस वापसी की घोषणा के बाद भी आज दो साल बीत जाने के बाद भी छात्रों को पैसे वापस नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे खरीदी में कोटेशन भेजने वाले लिपिक हेमंत पिल्ले की पदस्थापना महाविद्यालय में नहीं है और यही कर्मचारी कोटेशन भी कॉल करता है और फर्म की तरफ से कोटेशन भेजता भी है। यानि कि प्राचार्य ही खरीददार हैं और प्राचार्य ही विक्रेता भी। कॉलेज के डिस्पैच और कंपनियों के डिस्पैच में उस कर्मचारी की राइटिंग कैसे मौजूद है? और भी ऐसे कई सारे कृत्यों से छात्रों ने राजीव शर्मा को अवगत कराया। राजीव शर्मा ने छात्र छात्राओं से कहा कि आप सभी की मांगें जायज़ हैं। सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए श्री शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय को प्रदेश में सबसे बेहतर महाविद्यालय बनाने के लिए जो भी जरूरतें होंगी, उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
आंदोलन में ये रहे शामिल
इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी, युवा नेता अल्ताफ खान, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया व ज्योति राव, युकां विधानसभा क्षेत्र उपाध्यक्ष जशकेतन जोशी, बस्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नंदू बिसाई, छात्र नेता पंकज केवट, गीतांजलि राव, नुरेंद्र साहू, फैसल नवी, माज लीला, अंकित पांडे, गोविंद कश्यप, भूमिका, रीना, वर्षा, समीक्षा, अंजलि, नेहा, पूजा, लतिका, तृप्ति, मिताली, सिमरन, डिंपल, आरती, सत्या ठाकुर, कुणाल, दीपेश, राज, मनीष, सार्थक, सुमीत, मक्कू, शुभम, दीपांशु, सागर, सुरेंद्र, अश्विन, ऋषभ, निखिल, अनुराग एवं छात्र छ्त्राए उपस्थित थे।
आए दिन बड़ रहे आपराधिक मामलों पर रोक लगाने जन मुक्ति मोर्चा ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
दल्ली राजहरा शहर के शान्ति भंग कर शहर का माहौल खराब करने वालो के उपर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने की मांग को लेकर दल्ली राजहरा शहर जिला बालोद में आज दिनाँक 18/11/2022 दिन शुक्रवार को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा रैली आयोजन कर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण कर, प्रशासन को अपना मांग पत्र प्रेषित किये (ज्ञापन सौपे) सौपे गए ज्ञाप में मांग किया गया है कि दल्ली राजहरा शहर का शांति भंग कर मारपीट गुंडागर्दी करने वालो की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही किया जाए।


विगत कुछ महीनों से दल्ली राजहरा शहर में असमाजिक तत्वों का हौसला बुलन्द होते नजर आ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप दल्ली शहर का माहौल खराब होते जा रहा है जिसके विरोध मे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज दोपहर 01 बजे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय से रैली निकाली यह रैली जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय से आरंभ हुई और नगर के मुख्य मार्ग पुरानाबाजार महुआ चौक से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंग चौक, नया बाजार गुप्ता चौक, शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक बस स्टैंड, श्रम वीर चौक से होकर स्थानीय तहसील ऑफिस पहुंची जन्हा पर अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौपा गया अनुविभागीय अधिकारी की अनुपस्थिति में स्थानीय तहसीलदार महोदय जी को ज्ञापन सौपा गया, ज्ञापन सौपने का बाद रैली जैन भवन चौक, से होते हुए माइंस चौक, से गांधी चौक हो कर वापस जन मुक्ति मोर्चा कार्यालय पहुंच कर समापन किया गया। इस रैली में जन मुक्ति मोर्चा के साथियों के साथ स्थानी नगरवासी भी सैकड़ो की संख्या में सम्मिलित होकर अपना विरोध जताए

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


आरईएस के ईई को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार
- स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण दो साल में भी नहीं हो पाया है पूरा
- कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब
बकावंड जिस कार्य को आठ माह में पूरा करना था, वह दो साल में भी पूर्ण नहीं हो पाया है। इस लेटलतीफी को लेकर संबंधित अधिकारी को भरी सभा में फटकार सुननी पड़ी।

बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक मुख्यालय में सीएचसी भवन के निर्माण का कार्य अनुबंध एवं शर्तों के आधार पर दो वर्षो में भी पूर्ण नहीं हो पाने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने सामन्य सभा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री देवांगन को जमकर फटकार लगाई। कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर कार्य में हुए विलंब पर तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा गया है। पिछले दिनों हुई जिला पंचायत बस्तर की सामान्य सभा बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य क्षेत्र के विकास कार्यों में हो रहे विलंब को लेकर काफी आक्रोशित नजर आए। लापरवाह अधिकारी को फटकार लगाते हुए अधूरे कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएचसी बकावंड के निर्माणाधीन भवन के सिविल कार्य के लिए निविदा 10 जून 2020 को स्वीकृत हुई थी। लगभग 46 लाख की लागत के इस निर्माण कार्य को 23 जून 2020 के अनुबंध एवं शर्तों के आधार पर बारिश सहित 8 माह में पूर्ण किया जाना था। लेकिन लगभग दो साल बीत जाने के बाद भी आज दिनांक तक भवन का कार्य अपूर्ण है। निर्माण एजेंसी ग्रामीण यंत्रिकी सेवा विभाग ( आरईएस ) को बनाया गया था। भवन निर्माण कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण नहीं करने पर आरईएस के कार्यपालन अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
लापरवाह अधिकारी पर होगी कार्रवाई
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप ने बताया कि सीएचसी बकावंड से प्राप्त शिकायत के आधार पर उक्त मामले को जिला पंचायत की सामान्य सभा में गंभीरता से लिया गया। विभाग के अधिकारी मामले में गोलमोल जवाब देते रहे। अधिकारी बैठक में आधी अधूरी जानकारी के साथ उपस्थित थे। ऐसे ही अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के कार्यपालन अभियंता को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।
अधिकारी ने रोया फंड का रोना
जिला पंचायत से मिले नोटिस का जवाब आरईएस के कार्यपालन अभियंता श्री देवांगन ने दे दिया है। जवाब में फंड की कमी का रोना अधिकारी ने रोया है। जवाब में बताया गया है कि सीएचसी भवन में वेटिंग हाल, शौचालय, नाली, बाउंड्री वॉल, मरम्मत आदि के कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं। अर्श क्लीनिक और लेबर रूम के निर्माण में देरी की वजह कार्य स्थल पर स्थित पानी टंकी थी। इस टंकी के कारण निर्माण कार्य में बाधा आ रही थी। टंकी को तोड़े बिना कार्य को अंजाम देना संभव नहीं था। उसे तोड़ने के लिए ग्राम पंचायत को पत्र लिखा गया था, लेकिन ग्राम पंचायत ने टंकी को तोड़ने में डेढ़ साल लगा दिए। टंकी टूटने के बाद विभाग के इंजीनियरों ने ले – आउट दिया। मगर निर्माण मद के लिए राशि उपलब्ध ना रहने से ठेकेदार को भुगतान नहीं हो सका और कार्य अटक गया। फंड उपलब्ध होते ही कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।
भाजपा ने जब जेल भिजवाया तब साथ खड़ी थी कांग्रेस: जैन
- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हो रहा है क्षेत्र का समग्र विकास
- कांग्रेस सरकार ने जंगलों में रहने वालों को दिया भूमि स्वामी पट्टा
- संसदीय सचिव जैन ने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
जगदलपुर शुक्रवार को विधायक रेखचंद जैन ने विकासखंड की नौ ग्राम पंचायतों में करीब दो करोड़ रुपये के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान जैन ने भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखीं।

ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कावापाल से कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जहां लगभग 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने गांव के समस्त देवी- देवताओं का जयकारा लगाया तथा ग्रामीणों से भी लगवाया। अपने संबोधन में जैन ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में कावापाल के ग्रामीणों को जंगल पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जेल भेजा गया था, जिसे वे आज तक भूले नहीं हैं। कांग्रेस तब भी गांव वालों के साथ थी और हमेशा रहेगी। केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा आदिवासियों को जंगल में रहने का अधिकार एवं वन भूमि के पट्टा दिए जाने की बात कही। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिल रही गति थमेगी नहीं। बघेल ने 65 से अधिक वनोपजों की खरीदी सुनिश्चित कर ग्रामीणों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।विधायक जैन ने विकास के लिए सतत रूप से प्रयासरत मुख्यमंत्री बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल आदि का आभार माना।
जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें मातागुड़ी मरम्मत, सीसी सड़क, उचित मूल्य दुकान भवन, शौचालय निर्माण आदि शामिल हैं। विधायक ने कालागुड़ा (तिरिया), गुमलवाड़ा, चितलगुर, पुसपाल, साडगुड़, कुलगांव, बिलोरी एक व बिलोरी दो में भूमिपूजन किया। विधायक ने नानगुर को तहसील का दर्ज़ा प्रदान करने, स्वामी आत्माननंद इंग्लिश मिडियम स्कूल की स्थापना, स्वास्थ्य योजनाओं आदि अनेक सौगात मिलने को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा लगातार सौगात देने के लिए उनका आभार माना। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी एल मोहन राव, सरपंच कावापाल कमलोचन, सरपंच कालागुड़ा धनमति बघेल, उप सरपंच महेश नाग, झितरी बघेल, महंगू राम बघेल, सोगाय नाग, पदम नाग, संतोषी सेठिया, विश्वनाथ सेठिया, खगपती सेठिया, तरूनाथ नाग, रामचंद सेठिया,कनकदेई राई, सोनो कश्यप, बुरंद बघेल, सुभद्रा बघेल, तिलक राम बघेल, धनसिंग बघेल आदि सरपंच, उप सरपंच, वरिष्ठ जनों ने भी सम्बोधन दिया। इस दौरान ग्रामीण, डंडारी नृत्य दल, शहर जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गौरनाथ नाग, कुंजबिहारी पाणिग्रही, सूर्या पाणि, अवधेश झा, संतोष सिंह, गौरव तिवारी, कुलदीप भदौरिया, लोकेश सेठिया, कमल सेठिया, डोमूराम नाग आदि मौजूद थे।


