City Media - Page 1072 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1072

अनुविभागीय अधिकारी ने आदिवासी बालक छात्रावास एव कन्या आश्रम का किया निरीक्षण

0

कुसुमकसा डौंडी लोहारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज मरकाम ने कुसुमकसा में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री मेट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास व कन्या आश्रम का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए ,साथ ही बालक छात्रावास भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए छात्रावास को अस्थायी संचालन के लिए ग्राम कुसुमकसा के अटल समरसता भवन का निरीक्षण किये

व ग्राम पंचायत व सहायक आयुक्त कार्यालय से अस्थायी छात्रावास संचालन के लिए अनुमति लेने के निर्देश छात्रावास अधिछक योगेंद्र ठाकुर को दिए ,अनुविभागीय अधिकारी बालक छात्रावास का निरीक्षण के दरम्यान उपस्थित बच्चों से अध्ययन के सम्बंध में चर्चा कर छात्रावास में मिलने वाले नाश्ता ,भोजन ,सोने के लिए पलँग,गद्दा सहित शासन से मिलने वाली अन्य सुविधाओं के क्रिन्यावयन की जानकारी ली,व छात्रावास भवन का जायजा लिया ,कन्या आश्रम का निरीक्षण के दरम्यान कन्या आश्रम के बालिकाओं से प्रतिदिन मिलने वाले नाश्ता व दोनों समय के भोजन के सम्बंध में

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

जानकारी ली बच्चों ने भरपेट अच्छा नाश्ता व भोजन मिलने की बात कही ,बच्चों उनके अध्यापन के साथ सोने के लिए पलँग ,गद्दा,बेडशीट,मच्छरदानी व बाथरूम की सुविधा की जानकारी ली व कन्या आश्रम के कमरों का निरीक्षण किया ,कन्या आश्रम अधिछिका अंजली मंडावी ने कन्या आश्रम के कमरों में कही कही पानी अंदर आने व भवन के विद्युत लाइन जर्जर होने की समस्या की जानकारी दी ,जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने इंजीनियर को भेजकर भवन का मुआयना कराकर जल्द काम कराने की बात कही ,इस अवसर पर विनय देवांगन नायब तहसीलदार ,संजय बैस जनपद सदस्य ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ,नितिन जैन ,खोमन साहू ,पटवारी कुसुमकसा उपस्थित थे

इस्तीफा पॉलिटिक्स पर भाजपा ने फटकारा अनुशासन का हंटर, मण्डल अध्यक्ष को दे दिया आराम…

0

(अर्जुन झा)

दल्ली राजहरा। छत्तीसगढ़ में संगठन में कसावट लाने की मुहिम में जुटी भाजपा ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि असंतुष्ट लोगों के इस्तीफे की राजनीति के दबाव में नहीं आयेगी। दल्लीराजहरा नगरपालिका के उपाध्यक्ष संतोष देवांगन के इस्तीफे के बाद भाजपा में असंतोष के दौर में दल्लीराजहरा मण्डल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने पद से इस्तीफा दे कर हलचल मचा दी थी, उनके साथ ही कई अन्य लोगों के इस्तीफे की खबर थी। कहा जा रहा था कि भाजपा प्रदेश संगठन पर दबाव बनाने के इरादे से इस्तीफा पॉलिटिक्स चल रही है। बताया जा रहा है कि मण्डल अध्यक्ष वाधवानी ने आहत होने का हवाला देते हुए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी तक को इस्तीफा भेज दिया था। जिसे भाजपा ने स्वीकार कर लिया है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दल्लीराजहरा मण्डल अध्यक्ष के इस्तीफे पर विचार कर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। भाजपा संगठन द्वारा यह इस्तीफा स्वीकार कर लिए जाने पर भाजपा के सूत्रों का कहना है कि संगठन ने यह संदेश दिया है कि भाजपा में इस तरह दबाव बनाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। जिसे सक्रियता के साथ संगठन का काम करना है, वे काम करें। जिन्हें संगठन का काम नहीं करना है, इस्तीफा देना है तो उनका इस्तीफा स्वीकार कर उन्हें संगठन के दायित्व से मुक्त करने में संगठन कोई विलंब नहीं करेगा। जानकार बता रहे हैं कि भाजपा के प्रदेश संगठन ने इस तरह अनुशासन का हंटर फटकार दिया है और उस खेमे को बता दिया है कि संगठन सामंजस्य से ही चलेगा। किसी का दबाव बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जानकार मानते हैं कि संगठन ने दल्लीराजहरा मण्डल अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर करके वाधवानी के साथ इस्तीफा देने वाले लोगों को भी अहसास करा दिया है कि उनके भी इस्तीफे स्वीकार हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि संगठन की इस सख्ती से असंतुष्टों में खलबली मच गई है और इस्तीफा देने वाले बहुत से लोग इस्तीफा वापस ले सकते हैं। फिलहाल वे खैर मना रहे हैं कि संगठन उनका इस्तीफा मंजूर न कर ले। भाजपा की ऐसी सख्ती पालिका चुनाव के समय भी सामने आई थी जब संतोष देवांगन सहित अन्य पर अनुशासन की गाज गिरा दी गई थी।

भगवान जगन्नाथ की घर वापसी, रथ खींचने भक्तों की उमड़ पड़ी भीड़…

0

किरंदुल। लौहनगरी किरंदुल में दो वर्षों के पश्चात बड़े ही भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई थी। भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर आराम करने के पश्चात आज उनकी वापसी मंदिर की ओर हुई। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी को रथ पर विराजमान किया गया। तत्पश्चात एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रथ यात्रा प्रारंभ की गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने एवं रथ खींचने के लिए नगर वासियों का ताता लगा रहा। भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी लौहनगरी किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल समाज में अपनी मौसी के घर आठ दिनों से विराजमान थे। आज वापस अपने घर राम मंदिर स्थित मंदिर में इनको रथ द्वारा पहुंचाया जा रहा है। भगवान का रथ पूरे गाजे बाजे के साथ नगर के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होते हुए डबल स्टोरी, आईबीपी पैट्रोल पंप, स्टेट बैंक चौक, अंबेडकर पार्क होती हुई राम मंदिर उनके निवास स्थान पर पहुंची। पूरे रास्ते भर में उनके स्वागत के लिए, उनके दर्शन के लिए लोग इंतजार में खड़े रहे। रथयात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हो रहे छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज हुए शामिल…

0

आज मुख्यमंत्री निवास में भूपेश बघेल जी की अध्यक्षता में जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमें बस्तर सांसद दीपक बैज भी शामिल रहे इस बैठक में जनजाति क्षेत्रों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के छात्रों के लिए छात्रावास निर्माण तथा बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों का युक्ति युक्तकरण लगाए जाएंगे।

साथ ही मुख्यमंत्री बघेल के निर्देशानुसार जनजातियों के जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही कठिनाइयों का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के लिए टीआरआई के कैंप लगाए जाएंगे साथ ही बैठक में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुत प्रस्ताव का सर्वसम्मति से हुआ अनुमोदन।

बालोद जिले में ग्रामीणों के बीच हाथियों का दहशत

0

बालोद जिला में लगातार हाथियों का कहर जारी चंदा दल के हाथियों ने वनंमडल परीक्षेत्र बालोद के तांदुला दुबान एरिया के धरमपुर, नर्रा , बरही जंग में विचरण करते देखा गया | जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं | आसपास हाथियों का लोकेशन नर्रा, बरही धर्मपुर रहा हैं | वन विभाग ने ग्राम नर्रा धरमपुर तालगांव, नहर, डेरा सेमरकोना अधियाटोला साल्हेटोला, मटिया देवार्भाट गस्तीटोला के गाँव को अलर्ट जारी करते हुये झलमला से रानी माई मंदिर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया हैं |

सरपंच करा रहे हैं गाँव में मुनियादी घर में रहे सुरक्षित जैसे जैसे हाथियों का लोकेशन मिल रहा हैं उस हिसाब से वन विभाग की ओर से आसपास गाँव में मुनियादी करवाकर लोगों को अलर्ट कर रहे  इसके अलावा वन विभाग की टीम गाँव स्तर पर लोगों को समझाइश दे रहे हैं और अपील कर रहे हैं की जंगल खेत की ओर न जाये स्थिति ऐसी हैं की कई गाँव के किसान धान की बोआई भी नहीं कर पा रहे हैं | गाँव हो जंगल जहाँ भी दल की एंट्री होने के सूचना मिल रही हैं गाँव में मुनियादी करवाकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा हैं हाथियों का लोकेशन रोजाना बदल रहा हैं | इसी हिसाब से क्षेत्र के गाँव के लोगो को अलर्ट किया जा रहा हैं | सूत्रों के अनुसार हाथियों का दल 23 – 24 हाथी हैं |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

वन विभाग ने इन गाँव के लिए अलर्ट जारी – वन विभाग की ओर से 10 गाँव के लिए अलर्ट जारी किया हैं नर्रा ,नहरडेरा , धरमपुर, तालगांव सेमरकोना, अधियाटोला साल्हेटोला , मटिया, देवार्भाट गस्तीटोला में से किसी भी गाँव के लिए अलर्ट जारी कर लोगों को समझाइश दी गई हैं की बेवजह बाहर न निकले |बताया जा रहा हैं की वहीँ निगरानी के लिए वन विभाग की ओर से बालोद गुरुर दल्लीराजहरा में पदस्थ वनरक्षकों की डियूटी लगाईं गई हैं टीम के सदस्य लोकेशन ट्रेस कर उच्च अफसरों क सूचना से रहे हैं   

पूर्व NSUI छात्र नीलम कश्यप के नेतृत्व मे शासकीय उपाधि महाविद्यालय बकावंड के छात्र छात्राओं ने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से मिलकर उँहा की समस्याओं से अवगत कराया

0

छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय के अंतर्गत बहुत से विधार्थी स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आगे स्नातकोत्तर परीक्षा या अध्यापन के लिए विगत कई वर्षों से अन्यत्र महाविद्यालय में या अन्यत्र जिला में एम. ए.की पढ़ाई करने के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को बहुत समस्याएं होती है जिसके कारण छात्रों को अत्यधिक आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ता क्योंकि बस्तर में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की संख्या बहुतायत है जो उच्च शिक्षा और भारी-भरकम फीस को जमा ना कर पाने में असमर्थ रहते हैं जिसके कारण बहुत सारे विद्यार्थी को अपनी पढ़ाई से वंचित रहना पड़ता है |

बस्तर विधायक ने कहा बकावंड एक ऐसे क्षेत्र है जँहा पर कई ग्राम पंचायत और जनसंख्या अधिक है और लोगों के लिए यही एक आस है अथक प्रयास से इस क्षेत्र में कॉलेज तो खुल गया लेकिन मेरे संज्ञान मे है इस कॉलेज की जीर्णोद्धार करना ही एक बहुत अच्छी पहल होगी और मै समय समय पर उच्च स्तर तक कॉलेज की समस्या से अवगत कराता हुँ जिस तरह से हमनें अपने कॉलेज के दिनों मे जो परेशानी झेलनी पड़ी है उस समस्या को अभी के वर्तमान मे हमारे विद्यार्थी को इस तरह की समस्या ना हो इसलिए मैंने हॉस्टल बनाने हेतु उच्च विभाग को अवगत कराया है और आने वाले समय समय मे छात्र-छात्राओं के लिए 50-50 सीटर हॉस्टल खोलने हेतु दिया हूं और कॉलेज की हर परिस्थिति मे कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को हम निश्चित रूप से पूरा कर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को राहत देंगे |

मौसी के घर आराम करने के बाद भगवान जगन्नाथ की घर वापसी, रथ खींचने भक्तों की उमड़ पड़ी भीड़

0

किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौहगरी किरंदुल में दो वर्षों के पश्चात बड़े ही भव्य तरीके से हर्षोल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई थी। भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसी के घर आराम करने के पश्चात आज उनकी वापसी मंदिर की ओर हुई। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी का रथ पर विराजमान किया गया। तत्पश्चात एनएमडीसी परियोजना के अधिशासी निदेशक आर गोविंदराजन द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रथ यात्रा प्रारंभ की गई।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने एवं रथ खींचने के लिए नगर वासियों का ताता लगा रहा। भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी लौहनगरी किरंदुल फुटबॉल ग्राउंड स्थित उत्कल समाज में अपनी मौसी के घर आठ दिनों से विराजमान थे। आज वापस अपने घर राम मंदिर स्थित मंदिर में इनको रथ द्वारा पहुंचाया जा रहा है। भगवान का रथ पूरे गाजे बाजे के साथ नगर के फुटबॉल ग्राउंड से शुरू होते हुए डबल स्टोरी, आईबीपी पैट्रोल पंप, स्टेट बैंक चौक, अंबेडकर पार्क होती हुई राम मंदिर उनके निवास स्थान पर पहुंची। पूरे रास्ते भर में उनके स्वागत के लिए, उनके दर्शन के लिए लोग इंतजार में खड़े रहे। रथयात्रा के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जहां सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बीमारी से पति क़ा सर से उठा साया ,कर्ज तले दबा था परिवार ,संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिलाई राहत सौंपा तीन लाख क़ा धनादेश

0

जगदलपुर /धरमपुरा मे निवासरत जयंत विश्वास की मृत्यु किडनी की बीमारी के चलते हो गई थी। मृतक की माँ ,पत्नी और दो बच्चों ने बचाने के लिए भरसक प्रयास किया ,कई हॉस्पिटल के चक्कर काटे लेकिन काल के हाथो जयंत पराजय हो गया। जान बचाने के लिए पूरे परिवार ने कई लोगो से कर्ज ले लिया। इस बात की सम्पूर्ण जानकारी उन्होने विधायक रेखचंद जैन को दी एवं इस विषम परिस्थिति मे मदद की गुहार लगाई |

संसदीय सचिव जैन ने जानकारी मिलते ही संपूर्ण कागजात मंगवाए एवं विश्वास परिवार को आर्थिक मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अनुशंसा पत्र लिखा। संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परिवार की पीड़ा को समझते हुए तत्काल तीन लाख रुपए स्वीकृत किया। जिसका धनादेश संसदीय सचिव जैन ने आज उड़ीसा मे भगवान जगन्नाथ के दर्शन से लौटते ही विश्वास परिवार के निवास स्थान जाकर प्रदान किया l

संसदीय सचिव जैन ने स्व.जयंत विश्वास की पत्नी अलका विश्वास क़ा ढाढ़स बढ़ाते हुए कहा की इस दुःखद घड़ी मे पूरी कांग्रेस परिवार आपके साथ है। विधि के विधान को टाला नही जा सकता लेकिन आज जो मुसीबत आप लोगो के बीच आई है उसमे यह राशि आपको कुछ हद तक राहत प्रदान करेगी।इस दौरान श्री मति अलका विश्वास एवं उनकी सासु माँ के आंसू भी झलक पड़े। उन्होने संसदीय सचिव जैन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस परिवार सहित एल्डरमेन अमर सिंह के प्रति कृतज्ञता जताया

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मंडई एवं खेल मेला के लिए माड़पाल पंचायत को सौंपा एक-एक लाख रुपए का चेक

0

नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर , स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के तहत मेला एवं मंडई एवं खेल मेला के आयोजन हेतु एक लाख रुपए का चेक सरपंच माड़पाल मंदना नाग को सौंपा |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत माड़पाल को मेला मंडई के आयोजन के लिए नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद के तहत क्षेत्रीय विकास मद से मंडई एवं मेला के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए एवं खेलों के आयोजन के लिए 1 लाख रुपए का चेक प्रदान किया |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासी संस्कृति और मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके निर्देश पर ही नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण करने वाली कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन ने अपने सी एस आर मद सभी प्रभावित ग्राम पंचायतों को मेला एवं मंडई तथा खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राशि उपलब्ध करवा रही है उन्होंने कहा की बस्तर में ग्राम देवी देवताओं एवं मेला मंडई का अपना विशेष महत्व है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति एवं सभ्यता तथा मान्यताओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा इस हेतु राशि उपलब्ध करवा रही हैं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल मेले का आयोजन भी सभी प्रभावित पंचायतों में किया जाना है जिसके लिए एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, सरपंच माड़पाल श्रीमती मंदना नाग वरिष्ठ नेता विनोद कुमार नाग विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे |

बस्तर संभाग में बेहतर रेल सुविधा के लिए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बुलंद की आवाज

0

जगदलपुर। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए भुवनेश्वर के रेल सदन में आयोजित जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनकी कोशिश है कि संभाग में यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार हो, रेलवे सेवा का जरूरत के मुताबिक विस्तार हो, जिससे बस्तर के विकास में नई कड़ी जुड़ सके। उन्होंने बस्तर एवं छत्तीसगढ़ राज्य में रेल सुविधाओं के विस्तार, स्टेशनों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने नई रेल लाइन के निर्माण के संबंध में अपनी मांग रखी।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव एवं जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन ने बैठक में शामिल होकर जगदलपुर आने पर आज आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि बैठक में बस्तर एवं छत्तीसगढ़ में रेलवे सुविधाओं के विस्तार के लिए निम्न महत्वपूर्ण मांग रखी।

  1. विस्टाडोम कोच को बस्तर दशहरा पर्व के पहले आरंभ किया जाए।
  2. लामनी एवं सरगीपाल , केशलूर, दंतेवाडा रेलवे क्रासिंग में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाय, जिस मार्ग पर प्रतिदिन दर्जनों मालवाहक गाडियां तथा पैसेंजर ट्रेन का संचालन होता है तथा इन रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन पचासों गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
  3. जगदलपुर के समीप नगरनार में एनएमडीसी के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। जहां वर्तमान में 3-4 हजार लोग कार्य कर रहे हैं एवं भविष्य में इस क्षेत्र में जनसंख्या के विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए आमागुडा स्टेशन का विस्तार किया जाकर इस स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेनों का स्टापेज किया जाय।
  4. रावघाट से जगदलपुर रेल लाइन के निर्माण में हो रही देरी के चलते जनाक्रोश को देखते हुए इस मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर जल्द से जल्द निर्माण के लिए आवश्यक पहल की जाय।
  5. दुर्ग – जगदलपुर इंटर सिटी ट्रेन को जल्द से जल्द आरंभ किया जाय जो की 2019 से बंद है तथा इसकी समय सारणी में बदलाव किया जाय।
  6. हावड़ा जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस की समय सारणी में बदलाव करें, जिससे की इस रूट पर यात्रा करने वालों को सुविधा हो।
    7.जगदलपुर भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन बालेश्वर तक किया जाए।
    8.जगदलपुर राउरकेला इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कर हटिया ( झारखंड ) तक किया जाए, जिससे इस रूट के यात्रियों को और सुविधा मिले।
  7. किरंदुल विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस के समय में परिवर्तन किया जाए जिससे कि वर्तमान में जो यात्री मध्य रात्रि को पहुंचते हैं वे सुबह पहुंच कर रात तक अपना काम कर सकें।
  8. जगदलपुर स्टेशन जो कि इस मार्ग ( किरंदुल से कोतवालसा ) के मध्य सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, में पूछताछ काउंटर की स्थापना की जाय।
  9. जगदलपुर स्टेशन से कोच इंडीकेटर की व्यवस्था हो।
    12.जगदलपुर रेलवे स्टेशन में साफ सफाई हेतु आबंटन बढ़ाया जाए।
  10. जगदलपुर रेलवे स्टेशन पर पिटयार्ड ( वाशिंग लाइन) का निर्माण जो कि अपूर्ण है, उसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाय।
  11. लगभग चार दशक पुरानी रेलवे कालोनी जगदलपुर में मकानों का पुननिर्माण हो।
  12. जगदलपुर से चलने वाली ट्रेनों का नामकरण- जगदलपुर विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन का नामकरण दंडकारण्य एक्सप्रेस, जगदलपुर विशाखापट्टनम नाइट एक्सप्रेस का नामकरण बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के नाम पर हो, दुर्ग जगदलपुर एक्सप्रेस का नामकरण छत्तीसगढ़ एवं उड़ीसा की महत्त्वपूर्ण नदी महानदी के नाम पर किया जाय।
    16.जगदलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में खेल मैदान का निर्माण एवं पार्किंग व्यवस्था की जाय।
  13. नई रेलवे लाइन के निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाय जिसमें मलकानगिरी- सुकमा-दंतेवाडा लाइन, धमतरी- कोण्डागांव- जगदलपुर कोंटा लाइन का निर्माण एवं किरंदुल से मुनुगेर तक बीजापुर भोपालपटनम होते हुए नये लाइन का निर्माण हो।

अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई बैठक में रेलवे जोन के अधिकारियों सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा जोनल रेलवे उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रेखचंद जैन की मांगों पर सहमति व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द मांगों पर विचार करते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

रेल सदन भुवनेश्वर में आयोजित बैठक में समिति के सदस्य सांसद मुजीबुल्ला खान, सांसद एस के सिंहदेव, अपराजिता सारंगी सांसद, सांसद सदस्य भर्तहरी महताब , सांसद एम व्ही व्ही सत्यनारायण, सांसद पिनाकी मिश्रा, सांसद राममोहन नायडू , ईश्वर जैन, रवि महापात्र,वीर मोहन,मिनेश पानीग्राही, विष्णु प्रदाद केडिया, सीताराम राजू,विरंची नारायण आचर्य समेत जोनल मैनेजर शरद कुमार श्रीवास्तव एवं डिप्टी जनरल मैनेजर अशोक कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS