City Media - Page 1329 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1329

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत ग्राम पंचायत कुसुमकसा में गोबर खरीदी का शुभारम्भ

0

कुसुमकसा– ग्राम पंचायत कुसुमकसा के गुंडराटोला में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत गोकुल गौठान में गोबर खरीदी का शुभारम्भ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा की अध्यक्षता व ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति ,दीपक यादव उपसरपंच नितिन जैन, के विशेष अतिथि में किया गया ,गौठान परिसर में वजन मशीन का पूजा अर्चना कर पशु पालक रमेश साहू व शंकर साहू के द्वारा लाये गए गोबर को तोलकर गोबर खरीदी की शुरूआत की |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मुख्य अतिथि के आसन्दी से मिथलेश निरोटी ने आमजन को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरवा,घुरवा,बाडी योजना के तहत के तहत ग्राम में गोकुल गौठान का निर्माण कार्य चल रहा है ,गौठान के निर्माण पूर्ण होने से मवेशियों को को ठहरने व चारा पानी की व्यवस्था होगी ,आज से गौठान में गोबर की खरीदी प्रारम्भ हो गयी है ,ग्रामीणों से गोबर बिक्री के लिए पंजीयन कराकर अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही ,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो रुपये प्रति किलो की राशि दी जा रही है व खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण होगा ,उक्त सभी काम महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा किया जाएगा जिससे उनको रोजगार मिलेगा व उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,ग्रामीण महिलाओ को स्वालम्बन व स्वरोजगार के लिए महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के लिए अनेको योजनाएं संचालित है ,शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की ,इस अवसर पर देवांगन (पी ओ) महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना जनपद पंचायत डोंडी ,श्रीमती संध्या साहू पशु चिकित्सक कुसुमकसा ,नेमसिंह अलेन्द्र सचिव ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक ,सुरेंद्र कुमार ,पिंटू जगनायक , ,सहित गौठान समिति के सदस्य मिलन सिन्हा , श्रीमती हेमिन चंद्राकर ,श्रीमती गनेश्वरी यादव ,उत्तरा बाई व ग्रामीण जन उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम पंचायत धौड़ाई में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

ग्राम पंचायत धौड़ाई में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ, उप सरपंच शारदा देवी नाग ने फावड़े से जमीन खोद उदघाटन किया । ग्राम पंचायत धौड़ाई में दिनांक 4/12/21राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ उप सरपंच शारदा देवी नाग के कर कमलों से सम्पन्न हुवा। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत ग्रामपंचत स्तर में प्रत्येक गरीब परिवार को नल कनेक्शन मुफ्त में प्रदाय किया जाएगा। इसी मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौड़ाई में पाइप लाइन बिछाने ओर टूटे फूटे पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य आरंभ हो गया है। उदघाटन में उप सरपंच शारदा देवी नाग ने विशेष पूजा अर्चना कर फावड़े से जमीन खोद कर कार्य प्रारंभ का श्री गणेश कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम में धौड़ाई पंचायत के सचिव हरि राम भोयर ओर रोजगार सहायक सहित पाइप लाइन का कार्य करने वाले कर्मी सहित इंजीनियर सामिल हुए। धौड़ाई के लोगो मे खुशी की लहर- लंबे समय से घर पहुँच पेय जल का इंतजार कर रहे स्थानीय ग्रामीण पाइप लाइन का कार्य आरंभ होने से खुश नजर आए।।। पाइप लाइन बिछा हर घर तक पेय जल पहुँचाना हमारा लक्ष्य – उपसरपंच शारदा देवी नाग ने कहा ।

यश वर्धा की ऐतिहासिक पारी से‌ जीती नारायणपुर अंडर 16 मैच

0

डॉ एस वली आज़ाद

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ सीएससीएस द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में नारायणपुर टीम का मैच कांकेर के साथ कांकेर के ग्राउंड में रखा गया था दो दिवसीय टेस्ट मैच रखा गया था जिसमें नारायणपुर की शानदार जीत हुई है इसी के साथ नारायणपुर सेमीफाइनल की राह में एक कदम और आगे बढ़ चुका है इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन नारायणपुर टीम ने 77 .2 ओवर में 436/9 रन का विशाल स्कोर खड़ा जिसके बाद पारी घोषित करके कांकेर के टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया किया था जिसमे छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी 314 रन नाबाद बनाकर इस स्कोर को खड़ा किया था जिसका पीछा करने उतरी कांकेर पहली पारी में 57 रनों पर ही ढेर हो गई जिसमें राहुल जैन ने 5 विकेट एवं वीर बंजारे ने 4 विकेट चटका इसके बाद नारायणपुर ने कांकेर को फॉलोऑन दिया जिसमें भी कांकेर की टीम को दूसरी पारी में 67 रनों पर ऑल आउट कर दिया इसी के साथ नारायणपुर ने कांकेर को एक पारी और 318 रन से हराया नारायणपुर को 7 पॉइंट मिले हैं जिससे आने वाले मैसेज के लिए से सेमी फाइनल में जाने की राह आसान हो जाएगी नारायणपुर का अगला मैच जिला क्रिकेट संघ बस्तर के साथ कांकेर के ग्राउंड में ही होना है 6 तारीख से होना है अंकों के आधार पर तीनों टीमों में से एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जिसका मुकाबला ग्रुप सी के साथ होगा जिले वासियों ने क्रिकेट खिलाड़ि यस वर्धा,राहुल जैन एवं कोच को सोसिल मीडिया के माद्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

कांग्रेस सरकार की शिक्षा क्रांति के दावे झूठे, फीस के अभाव में छात्रों के इंजीनियर बनने का ख्याब अधुरा

0

फीस के अभाव में अबुझमांड के होनहार बच्चो का बीटेक सेकंडियर की पढाई अधर मे

कांग्रेस सरकार के अबुझमांड की शिक्षा क्रांति के लिये सभी दावे झूठे,छात्रों के इंजिनीयर बनने का ख्याब अधुरा- नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

शिक्षा के छेत्र में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार पूरे देश मे शिक्षा क्रांति लाई है उससे आज आम आदमी पार्टी से छात्रों को बेहद उम्मीद है । आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ की अबुझमांड के 6 इंजीनियरिंग छात्रो ने आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग से सम्पर्क कर अपनी आप बीती बताते हुए कहा की हमे स्वामीविवेकानंद आश्रम नारायणपुर के प्रयास से रायपुर मे बीटेक सेंकडियर तक पहुचने का मौका मिला पर अब आश्रम के प्राचार्य के द्वारा भी आर्थिक स्थिति ठीक नही होने की बात सामने आने से छात्रो की पढाई परीक्षा से पहले रूक गई कई छात्रों को टीसी लेने मजबूर होना पड रहा है प्राचार्य के प्रयासों का छात्रों ने प्रशंसा भी कि पर अपने सपनो को अधुरा छोडने की पीड़ा आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर को बताकर सरकार से मदद की गुहार लगाने की बात कहीं ।

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर अबुझमांड के इन होनहार छात्रों के लिये जिला प्रशासन व राज्य शासन से इन छात्रों के भविष्य के लिये सहयोग की अपील करती है व राज्य सरकार इनके चार साल की पढाई की व्यवस्था करे ताकि इनके भविष्य के साथ खिलवाड ना हो जिला अध्यक्ष ने कहा यदि इन्हें जिला प्रसासन से किसी प्रकार की सुविधायें नही मिलती है तो अबुझमांड का हर छात्र अपने आप को ठगा सा महसूस करेगा अबुझमांड के लोगो को भूपेश सरकार के शिक्षा क्रांति लाने का सपना अधुरा लगेगा व सरकार के किये सभी दावे खोखले साबित होंगे अबुझमांड के विकास के नाम पर करोडों अरबो खर्च करना दिखावा साबित होगा ।

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर जिला प्रसासन व राज्य शासन से मांग करती है की बीटेक सेंकडियर छात्रो का कोर्स पूरा होने तक का खर्च वहन करे ।जिससे अबूझमाड़ से भी होनहार बच्चे निकल कर आगे आएंगे व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

दिव्यांग बच्चों का खेलखुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला मिशन समग्र शिक्षा राजीव गांधी शिक्षा मिशन नारायणपुर समग्र समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पहली से बारहवीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु “विश्व दिव्यांगता दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय खेलखूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चित्रकला, रंगोली,पेंटिंग,सामूहिक एवं एकल गीत के माध्यम से दिव्यांग बच्चों ने बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय सूलेंगा में ओरछा एवं नारायणपुर के समावेशी शिक्षा सहायक कार्यक्रम समन्वय एवं समाजकल्याण विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। सभी बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य आतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शामबत्ति राजनु नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माँझी, पार्षद श्रीमती राखी राणा, जिला खेल अधिकारी रामसाय वड्डे, पी.टी.आई. मनीराम वड्डे, बी.आर.पी. ओरछा मिनाक्षी, बी.आर.पी. नारायणपुर अजय सींग, अधिक्षिका संगीता ध्रुव, ओरछा, नारायणपुर से शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थी। मंच संचालन ब्रजेश्वरी रावटे द्वारा किया गया ।

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा किसानों का किसान उत्पादक संघटन गठित करने हेतु लीडर मीटिंग संस्था के कार्यालय में रखा गया

0

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा 2 दिसंबर को बालोद ब्लॉक के 12 गांव से 60 किसानों का किसान उत्पादक संघटन गठित करने हेतु लीडर मीटिंग संस्था के कार्यालय में रखा गया, किसान उत्पादक संघटन को बनाने हेतु प्रति गांव से किसान को जोड़ा गया, किसानों को बताया गया की केसे संघटन में आकर वे अपना और अपने गांव का विकास कर सकते है, •सामूहिक कृषि कर केसे हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं कृषि से जुड़ी नई नई तकनीक, कृषि यंत्र, अच्छे बीज, नियमित खाद , जेसी विभिन्न बातो को ध्यान में रखकर यदि किसान संगठन में आएगा तो निश्चित ही किसान और समाज उन्नति की और अग्रसर होंगे, वही किसान उत्पादक संघटन के दूसरे महत्वपूर्ण अंग पर भी बात हुई जो है प्रसंस्करण इकाई का लगाना, वृत्ति संस्था 12 गांव में ऐसे कई उधारणो को रख चुकी है जैसे की गांव में भंडारण कक्ष, कस्टम हाइरिंग सेंटर, राइस मिल, दाल मिल इत्यादि किसान की आय को 3 गुना करने हेतु यह संस्था की और से महत्वपूर्ण अंग होगा | मीटिंग मे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र यादव एग्रीकल्चर विशेषज्ञ शाहनवाज मंसूरी प्रवीण बागड़े व समस्त विलेज कॉर्डिनेटर और किसान उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्ली राजहरा – राज्य स्तरीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में नजीम खान के गोल्ड मेडल जीतने पर राजहरा मुस्लिम जमात ने दी बधाई

0

दल्ली राजहरा–गत दिनों बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में शामिल होने वाले राजहरा नगर के शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला के खिलाडी दल्ली राजहरा जामा मस्जिद के पूर्व सदर मरहुम नईमुद्दीन खान के छोटे बेटे नजीम खान (सोनू) ने 625 किलोग्राम वजन उठा कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। नजीम खान (सोनू) के गोल्ड मेडल हासिल करने पर दल्ली राजहरा नगर के मुस्लिम समाज की ओर से सदर शेख नय्युम ने नजीम खान (सोनू) और उनके परिवार को बधाई दी है। नजीम खान (सोनू) मुम्बई के कई टीवी सीरियल, वेब सीरिज व मॉडल के रूप में कार्य कर चुके हैं व नजीम खान के द्वारा समाजसेवी कार्यों में भी शुरू से बढ़ावा रहा है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

किसानों के साथ कर रहा छल कांग्रेस की भूपेश सरकार : डॉ देवेन्द्र माहला

0

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र माहला ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा चुनाव में पुरा पुरा धान लेने के अपने वादे के विपरित जा रही है कांग्रेस सरकार अपने वादे के अनुसार किसानों के एक एक दाने को खरीदी के वादे करने वाली सरकार आज किसानों का रकबा कम कर रहा है वही आज किसानों के धान को खरीदने में एक माह का लेट लतीफी किया और अब जाकर धान खरीदी शुरू भी किया तो आधे अधूरे व्यवस्था के साथ किसानों को अपने मेहनत की कमाई फसल को भी बेचने के लिए भी काफी मस्कत करना पड़ रहा है धान बेचने से पहले टोकन कटाने को लेकर मस्कत उसके बाद बोरा कट्टा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है सरकार जिस कट्टे को पच्चिस रुपये मे खरीद रही है उसी कट्टे को किसान मजबूरी में बाजार से चालीस से पैतालिश रुपये में खरीदने को मजबूर हो गये हैं आज सरकार का रवैया देखकर लगता हैं की किसानों का फसल को सरकार मजबूरी में ले रही हैं इसी लिए तो आज किसानों को परेशान होना पड़ रहा हैं यही रवैया पहले कांग्रेस की जोगी सरकार ने अपनाया था जो किसानों के धान को भिगो भिगो कर खरीदी करते थे जिसे चुनाव में किसानों ने सबक सिखा दिया यही हालत भूपेश सरकार का भी होने वाला हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

17 वर्षीय युवक की गला घोंट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

घटना जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कन्हार गांव धौड़ाई थाना परिक्षेत्र की है जहाँ बारसूर मुख्य मार्ग में कन्हार गांव के 17 वर्षिय युवक रिंकू यादव/मृत अवस्था मे पाया गया। मृतक के गले पर रस्सी के निशान पाये जाने के चलते कोतवाली पुलिस मौत का कारण गला घोंटकर मारने को मान जांच में जुट गई है ।

परिजनों ने बताया कि मृतक रिंकू यादव बीती रात 09 बजे रात के खाने के बाद बिना बोले घर से चला गया था फिर सुबह उसकी मृतक पाये जाने की खबर गांव के एक व्यक्ति ने घर आकर दी जिसके बाद घटना की जानकारी पास के पुलिस थाना में दी गई।

आपसी रंजिश का मामला समंझ पुलिस कर रही जांच जल्द धरे जाएंगे गुनहगार:- अभिषेक पैकरा (अनुमंडल पुलिस अधिकारी धौड़ाई)- मीडिया को जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी अभिषेक पैकरा ने बताया कि मामले की जानकारी परिवार जनों के माध्यम से संबंधित थाने को हुई जिसके पश्चात पुलिस कर्मी घटनास्थल में पहुंचकर शव को अपने अधीन लिया और रिपोर्ट बना पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल नारायणपुर भेजा गया है। मृतक का नाम रिंकू यादव/ पिता सुधरु राम है। जानकारी देते हुए एसडीओपी पैकरा जी ने बताया की मृतक के गले मे रस्सी के निशान स्पस्ट दिख रहे हैं जिस वजह से दम घुटने से मृत्यु हुई होगी प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश को कारण मान अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही। गुनहगारो को जल्द से जल्द पकड़ने पुलिस प्रतिबद्ध है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश सरकार ‘गढ़बो नवा अपराधगढ़’ के लिए प्रतिबद्ध हो चली : विक्रम ध्रुवे

0

भारतीय जनता पार्टी अनु. जनजाति मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा है कि तमाम प्रयोगों के बावज़ूद प्रदेश में अपराधों का लगातार बढ़ना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार के तमाम फ़रमान और प्रयोग पूरी तरह तुग़लक़ी साबित हो रहे हैं और प्रदेश सरकार आपराधिक तत्वों को छत्तीसगढ़ में ज़ंगलराज चलाने की खुली छूट देकर चुनावी नौटंकियों और सियासी लफ़्फ़ाजियों में मशगूल है।

ध्रुवे ने कहा कि जो सरकार अपने क़ानून के रखवाले पुलिस जवानों की हिफ़ाजत तक नहीं कर पा रही है, वह प्रदेश के क़ानून-पसंद और शांतिप्रिय नागरिकों की सुरक्षा क्या ख़ाक करेगी?

ध्रुवे ने कहा कि प्रदेशभर में आपराधिक तत्वों को सत्तावादी राजनीतिक संरक्षण में अपना आतंकराज चलाने की दे दी गई छूट का ही यह दुषपरिणाम है कि अब आम आदमी के साथ-साथ क़ानून के रखवालों की जान भी साँसत में पड़ी हुई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

कोरबा में शराबियों ने पुलिस टीम पर हमला और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के गौरेला थाने में पदस्थ एसआई पर तलवार से किए गए हमले की वारदातों का ज़िक्र करके ध्रुवे ने कहा कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था के बिगड़े हालात का इससे अधिक शर्मनाक मामला और क्या हो सकता है?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस अफ़सरों के सामने ही दहाड़ मार रहे हैं और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू स्मार्ट पुलिसिंग के जुमले का शोर मचा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी तौर पर क़ानून-व्यवस्था को अंगूठा दिखाकर अपराधी प्रदेश सरकार के सामने रोज चुनौती पेश कर रहे हैं और अपनी वारदातों को खुलेआम अंजाम देकर ‘नए डीजीपी का स्वागत’ कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, अपहरण, मानव तस्करी, चाकूबाजी लजैसे अपराध तो अब प्रदेश में अब इस तरह से अंजाम दिए जा रहे हैं, मानो प्रदेश सरकार ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ के बजाय ‘गढ़बो नवा अपराधगढ़’ के लिए प्रतिबद्ध हो चली है।

ध्रुवे ने कहा कि प्रदेश में पुलिस पर हमलों की यह कोई पहली वारदात नहीं है। राजधानी समेत प्रदेश के कई स्थानों पर पुलिस के लोगों को अपनी जान बचाकर भागने के लिए विवश होना पड़ा है। यह स्थिति प्रदेश सरकार के लिए कलंकपूर्ण है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS