City Media - Page 1377 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1377

राजहरा क्वारी (माइंस) से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम में डालने की योजना का भूमिपूजन

0

आज दिनांक 11.10.2021 दिन सोमवार को राजहरा क्वारी में तपन सूत्रधार मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी, (खदान एवं रावघाट) के कर कमलों से इस कार्य का भूमिपूजन किया गया | इस अवसर पर सी. चिंताला जी.एम्. प्रभारी, राजहरा माइंस, एन. के. मंडल जी.एम्. प्रभारी (महामाया, दुलकी) माइंस आर. के. शर्मा ए.जी.एम्. सिविल, आर.के. गर्ग ए.जी.एम्., आदेश श्रीवास्तव ए.जी.एम्, अतुल कालेश सि. मनेर, रोहित मालवीय ए.जी.एम्., अमोल बेले प्रबंधक, आशा राम ठाकुर सहा. मैनेजेर, एवं ठेकेदार टिकेश्वर सोनकर उपस्थित थे |

सन 2019 में धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय इस्पात मंत्री (मिनस्ट्री ऑफ इंडिया ) के राजहरा प्रवास के दौरान राजहरा माईंस से निकलने वाले पानी को राजहरा डेम में एकत्रित कर उचित उपयोग किये जाने की बात कही गई थी |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इसी के तहत बी.एस.पी. प्रबंधन द्वारा यह कार्य योजना तैयार कर, कार्य का शुभारंभ किया गया इस कार्य की कुल लगत 2.10 करोड एवं समय अवधि 12 माह है |

कार्य पूर्ण होने से राजहरा क्वारी से 1000 क्यू.मी. पानी प्रतिदिन राजहरा डेम में जायेगा, जिससे राजहरा डेम के निचले हिस्से के गांव में प्रतिदिन 1000 क्यू.मी. पानी का उपयोग कृषी एवं अन्य कार्यों में किया जा सकेगा | साथ ही राजहरा डेम में कभी भी पानी का स्तर कम नहीं होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकर्ता हुए सम्मिलित

0

डॉ एस वली आज़ाद

राष्ट्रीय आलाकमान द्वारा नीरज पांडे जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर छत्तीसगढ़ एनएसयू आई का नेतृत्व सौंपा गया है जिसका पदभार ग्रहण समारोह संगठन मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में आज किया गया जिसमे प्रदेश भर से एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए |

पार्षद विजय सलाम ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश के छोटे से क्षेत्र आने वाले एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है जिससे पूरे प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिनका शपथ ग्रहण व पदभार ग्रहण कार्यक्रम आज रायपुर में आयोजित हुआ जिसमे नारायणपुर के पदाधिकारि सम्मिलित हुये।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष उमेश कर्मा के साथ पार्षद विजय सलाम ,खिलेंद्र कशयप विश्वजीत पात्र ,आरिफ खान महेन्द पटेल धर्मा पाढी ,भुनेश्वर , समेत दर्जनों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।

आज महासप्तमी के शुभ अवसर पर नरेंद्र दुबे जी का अवतरण दिवस मनाया गया, चैनल इंडिया परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी

0

आज महासप्तमी के शुभ अवसर पर नरेंद्र दुबे जी का अवतरण दिवस मनाया गया। चैनल इंडिया परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने दिया बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण

0

संस्कृति खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा, संस्कृति सचिव वंदना प्रेयसी,संचालक एम एस करुणा से सौजन्य भेंट कर उन्हें बस्तर की कलाकृति भेंट कर उन्हें आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया |

संस्कृति विभाग के अधिकारियों को बस्तर की कलाकृति भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बिहार राज्य का दल भेजने का निमंत्रण दिया |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज अपने दल के साथ छत्तीसगढ़ में दिनांक 28 से 30 अक्टूबर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को दिया जिसे बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए बिहार राज्य का आदिवासी नृत्य दल भेजने की बात कही |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

विदित हो की छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा आदिवासी संस्कृति एवं नृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष राज्योत्सव के अवसर पर आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें भाग लेने के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा आमंत्रण भेजा जाता है इस वर्ष बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को आमंत्रित करने के लिए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन को राज्य सरकार द्वारा अधिकृत किया गया था इसी तारतम्य में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के आवास कार्यालय में मिलकर आमंत्रित किया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने छत्तीसगढ़ से संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अगुवाई में गये दल का आत्मीयता से स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ अपने पुराने एवं घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त एवं उपस्थित अधिकारियों को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में बिहार राज्य का आदिवासी नृत्य दल भेजने के निर्देश दिए |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बिहार राज्य के संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर की कलाकृति भेंट की एवं उन्हें आदिवासी नृत्य महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी संस्कृति एवं नृत्य को बढ़ावा देने के लिए यह राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन कर रही है जिसमें भारत के सभी आदिवासी समुदाय की नृत्य शैली शामिल होती है उन्होंने बिहार राज्य के आदिवासी नृत्य दल के साथ माननीय मंत्री जी को भी छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजय विश्वकर्मा बिहार सरकार के संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर , समन्वय अधिकारी चितरंजन उपस्थित रहे |

सप्तमी के अवसर पर नौ कन्या भोज नई परंपरा देखने को मिली

0

दुर्गा सप्तमी के अवसर पर माँ जगदम्बा की प्रतिमूर्ति नौ कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। अधिकांश अष्टमी या नवमीं को नौ कन्या भोज कराया जाता है परंतु सप्तमी के अवसर पर नौ कन्या भोज की यह नई परंपरा देखने को मिली।

श्री दुर्गा का सप्तम रूप माँ कालरात्रि हैं. ये काल का नाश करने वाली हैं, इसलिए कालरात्रि कहलाती हैं. नवरात्रि के सप्तम दिन इनकी पूजा और अर्चना की जाती है. इस दिन साधक को अपना चित्त भानु चक्र (मध्य ललाट) में स्थिर कर साधना करनी चाहिए. संसार में कालो का नाश करने वाली देवी कालरात्री ही है. भक्तों द्वारा इनकी पूजा के उपरांत उसके सभी दुःख, संताप भगवती हर लेती है.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

गरबा में जमकर नाचे लखमा

0

जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा सोमवार की रात सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित रास गरबा में जमकर नाचे। यह आयोजन युवा जागृति क्लब एवं मां दंतेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में आयोजित है। समिति के लोगों ने मंत्री को आमंत्रित किया था, जहां गरबा नृत्य शुरू होने के बाद कवासी लखमा लोगों के आग्रह पर गरबा कर रहे लोगों की बीच नाचने लगे। गौरतलब है कि मंत्री बनने के बाद भी उनकी सादगी और लोगों से आत्मियता से मिलने जुलने की शैली में कोई बदलाव नहीं आया है। मेला मड़ई या शादी ब्याह का गांवों में कार्यक्रम हो तो वे आदिवासी नर्तक दलों के साथ ढोल गले में लगाकर नाचने लगते हैं। गरबा के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कवासी लखमा ने कहा कि दशहरा, नवरात्री के समय में शहर से लेकर गांव तक धार्मिक पूजा पाठ की रौनक रहती है। इन त्यौहारों से सामाजिक एकता और संबंध मजबूत होते हैं। अमीर-गरीब और छोटे-बड़े का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं पर देवी दंतेश्वरी और लक्ष्मी की कृपा रहने की बात कही।

सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पटना साहिब गुरुद्वारा में माथा टेका एवं छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की

0

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने केसरिया साफा पहनाकर कर दल का स्वागत किया

गंगा दर्शन कर आचमन कर मां गंगा की पूजा अर्चना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन अपने दल के साथ बिहार प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा ( पटना साहिब ) में मथ्था टेका और छत्तीसगढ़ के सुख समृद्धि की कामना की |

विदित हो की विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए बिहार प्रवास पर हैं जहां वे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की ओर से आमंत्रण पत्र बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को देंगे |

सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली पटना साहिब गुरुद्वारा सिख धर्म का प्रमुख धर्म स्थल है और लोगों के लिए आस्था का केंद्र है जहां पहुंच कर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने माथा टेका और परिक्रमा की उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से गुरुद्वारा के इतिहास एवं इसके प्रबंधन की जानकारी ली इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन एवं उपदेश समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए प्रेरणा दायक है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी संजय विश्वकर्मा बिहार राज्य संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन के साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे |

नालंदा विश्वविद्यालय हमारे देश की अनमोल धरोहर इसका संरक्षण एवं संवर्धन आने वाली पीढ़ी को ज्ञान के इस मंदिर से परिचित करवाने के लिए आवश्यक- रेखचंद जैन

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं दल ने नालंदा विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर ज्ञान के इस मंदिर के बारे में बारीकी से जानकारी ली |

अपने दो दिवसीय बिहार प्रवास के दौरान विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नालंदा जिले में स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष को देखने पहुंचे और संस्कृति विभाग के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की इस अवसर पर उन्होंने कहा की नालंदा विश्वविद्यालय परिसर हमारे देश के ज्ञान की महान विरासत है एवं इसका संरक्षण एवं संवर्धन आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी तक हमारी यह महान विरासत पहुंचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी संजय विश्वकर्मा बिहार सरकार के संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन उपस्थित रहे |

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने अपने बिहार प्रयास के दौरान भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण स्थल पावापुरी के किए दर्शन

0

छत्तीसगढ़ राज्य में शांति और समृद्धि के लिए की भगवान महावीर स्वामी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना

जल मंदिर में पूजा अर्चना कर अहिंसा के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी के उपदेशों को समस्त मानव जाति के लिए बताया कल्याणकारी

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण देने के लिए दो दिवसीय बिहार प्रवास पर हैं जहां पहुंच कर उन्होंने अपने दल के साथ जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण स्थल पावापुरी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य की शांति और समृद्धि के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की जहां उन्हें संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने जल मंदिर एवं निर्वाण मंदिर के दर्शन करवा कर ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया

विदित हो की बिहार राज्य के नालंदा जिले में स्थित पावापुरी को जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण स्थल माना जाता है एवं जैन धर्म में यह महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा वरिष्ठ नेता संजय जैन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर संजय विश्वकर्मा बिहार राज्य संस्कृति विभाग के नोडल अधिकारी रविशंकर एवं समन्वय अधिकारी चितरंजन निर्मल कुमार एवं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्रीकांत खांडूकर उपस्थित रहे |

बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही – यूट्यूब चैनल पर सटिक सटटा नम्बर बताकर विडियो प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0

साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर कल्याण सट्टा का सटिक अंक लगने का विडियों अपलोड कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने वाला आरोपी पर बालोद पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

साइबर सेल बालोद द्वारा यूट्यूब चैनल पर नजर रख सट्टा YT BAZAAR Application के माध्यम से खेलने खेलाने वाले पर कार्यवाही ।

यूट्यूब चैलेन पर TK Satik satta Matka Guessing नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर विडियो, आडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार। अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना बालोद क्षेत्र मे यूट्यूब चैनल पर TK Satik satta Matka Guessing नामक यूट्यूब चैनल पर सटिक सटटा नम्बर निकालने का विडियो बनाकर कर सैकड़ो लोगो को प्रसारित करने की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.10.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की संजय नगर दषहरा तालाब में पेड़ के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाईल से सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर तेजेष्वर कुमार पिता जगदीष राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क 02 संजय नगर बालोद बताया। जिनके कब्जे से लाईनिंग कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी है जिसे बरामद कर जांच करने पर आरोपी तेजेष्वर द्वारा अपने मोबाईल पर यूट्यूब पर एक TK Satik satta Matka Guessing नामक अपना साईट तैयार कर उसके माध्यम से रोज आने वाला सटटा नम्बर के 04 अंको को सटिक बताकर विडियो,आडियो बना कर उसे अपने यूट्यूब साईट पर अपलोड कर प्रसारित करता था। सब्सक्राईबरों से उनका पर्सनल व्हाट्सअप मोबाईल नम्बर प्राप्त कर एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उसमें भी Guessing 04 04 अंको को सटीक बताकर उसमें प्रसारित कर अवैध रूप पैसो का लेनदेन करता था। आरोपी तेजेष्वर कुमार के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर अपराध धारा सदर 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 11.10.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना बालोद से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

उक्त प्रकरण में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम , आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन, आरक्षक विपिन गुप्ता ,आरक्षक संदीप यादव , आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक राहुल मनहरे , आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेश यादव ,आरक्षक योगेश पटेल , आरक्षक शैलेन्द्र सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता-

  1. तेजेश्वर कुमार पिता जगदीश राम उम्र 24 वर्ष पता वार्ड क्र 02 संजय नगर थाना बालोद जिला बालोद (छ.ग.)
    जप्त मशरुका – सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 2840 रूपये व 01 नग मोबाईल सेट विवो कम्पनी।
This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS